Blog

  • Punjab News: घर से लाखों के गहने लेकर नौकरानी फरार, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से लाखों के गहने लेकर नौकरानी फरार, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। हालात यह हो गए है कि अब नौकर ही घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला थाना सी डीजल इलाके से सामने आया है, जहां घर में काम करने वाली नौकरानी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित मोनिका ने कहा कि नौकरानी घर से 5 लाख के गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि हमारे द्वारा की जा रही जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मीडिया से बात करते हुए पीड़ित परिवार का कहना है कि पूजा नाम की महिला हमारे घर में काम करती थी।

    जिसके द्वारा हमारे घर में अलमारी में रखे सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए। जब हमें घटना का पता चला तो हमने इसकी शिकायत थाना सी डिवीजन के पुलिस अधिकारियों से की। आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, बल्कि हमें ही रोजाना परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना को 15 दिन हो गए हैं और पुलिस वाले अपनी ड्यूटी का बहाना बनाकर हमें रोज परेशान कर रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर वह कत्ल कर देती तो फिर यह घटना बड़ी घटना मानी जानी थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

    दूसरी ओर थाना सी डिवीजन के पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोनिका नाम की महिला ने हमारे पास शिकायत दर्ज कराई है। महिला के घर में काम करने वाली नौकरानी पूजा ने उसके घर से सोना और आभूषण चोरी कर लिए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को नौकरानी पर संदेह था और शक के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जांच के बाद ही तथ्य सामने आएंगे और उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: पेट्रोल पंप के कर्मी से लाखों की लूट मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पेट्रोल पंप के कर्मी से लाखों की लूट मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लूटपाट और चोरी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, घास मंडी के रहने वाले पीड़ित ने शिकायत दी थी कि वह पेट्रोल पंप पर काम करता है। पीड़ित विनोद ने शिकायत में बताया कि जब वह ड्यूटी से लौट रहा था तो लुटेरे तेजधार हथियार के बल पर एक्टिवा और 2.22 लाख की नगदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर उनकी टीम ने मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू की।


    इस दौरान उनकी टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनवीर सिंह उर्फ ​​मोनू, करणप्रीत सिंह उर्फ ​​करण, तरलोक सिंह उर्फ ​​हीरो और अजय ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार, एक्टिवा 2 लाख की नगदी सहित अन्य चोरी के वाहन बरामद किए है। जांच अधिकारी ने कहा कि यह गिरोह लूट की कई अन्य घटनाओं में भी शामिल था और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Sitaram Jewellery Shop से 6.5 किलो गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Sitaram Jewellery Shop से 6.5 किलो गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    12 घंटों में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, किया चौकाने वाला खुलासा

    फिरोजपुरः चोरी और लूटपाट की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं कस्बा गुरु हर साहिब में स्थित सीतारमा ज्वैलर की दुकान में 6.5 किलो गहने चोरी की घटना को पुलिस ने 12 घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी इवेस्टिगेशन रणधीर कुमार ने बताया कि उन्हें 28 तारीख को सीताराम ज्वैलर की दुकान से 6.5 किलो चांदी और सोने के गहने चोरी की शिकायत मिली थी। इस मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है और उनके कब्जे से 6.5 किलो चांदी बरामद की है। जिसमें एक आरोपी दुकान पर काम करने वाला नौकर है। आरोपियों की पहचान सूरज और विवान के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि दुकान पर काम करने वाले सूरज ने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। उक्त आरोपी दुकान में गहनों को लेकर भलीभांती जानता था, जिसके चलतेे उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपियों को गिरफ्तार के उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन रिमांड हासिल किया गया है। अभी तक आरोपियों का कोई क्रमिनिल रिकार्ड सामने नहीं आया है, लेकिन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
  • अमराली में अवैध शराब फैक्ट्री का मुख्य संचालक भी गिरफ्तार

    अमराली में अवैध शराब फैक्ट्री का मुख्य संचालक भी गिरफ्तार

    पिछले कल आरोपी को हरियाणा से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल हरोली क्षेत्र के गांव अमराली स्थित एक शराब की फैक्ट्री में पिछले बर्ष 2024 में अवैध शराब बनाने के आरोप में पकड़ी गई थी। आबकारी विभाग द्वारा शिकायत देने पर पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज हुआ था पुलिस ने पहले शराब फैक्ट्री के एक मुख्य कारोबारी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया था । अनिल की गिरफ्तारी के बाद इसके सारे साथी फरार हो चुके थे जिनकी काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी। इसके बाद हरोली पुलिस की एक टीम उप निरीक्षक चेतन सिंह की अगुवाई में राजस्थान गई थी जहां से घटना के एक अन्य आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार करके हरोली पहुंचाया गया था और अब घटना के मुख्य आरोपी मुकेश सांगवान को हरियाणा से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है, जिसे पिछले कल माननीय अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

    उक्त फैक्ट्री में किस तरह नकली शराब बनाई जाती थी और घटना मे कौन कौन शामिल है,इसके बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना में एक्साइज विभाग के अधिकारियों पर भी पुलिस का चाबुक चल सकता है जिन्हें संदेह के दायरे में रखा गया है। डीएसपी मोहन रावत ने मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने वाला पुष्टि की है और बताया कि जल्द ही घटना के सारे आरोपियों के बारे में सही जानकारी जुटाई जाएगी और झूठ का पर्दाफाश करके सच को सबके सामने लाया जाएगा। थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा उप निरीक्षक चेतन सिंह को सौंपा गया है

  • Punjab News: इस जिले में SC समुदाय ने लगाया धरना, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में SC समुदाय ने लगाया धरना, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम के कर्मचारियों ने अमृतसर में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किए जाने को लेकर रोष प्रगट किया है। इस दौरान एससी समुदाय ने पठानकोट कुल्लू मार्ग पर धरना दिया गया। दरअसल, संविधान के रचनाकार बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर की प्रतिम की अमृतसर में हुई बेअदबी की घटना के प्रति पंजाब सहित पूरे भारत में लोगों में रोष पाया जा रहा है।

    इस घटना को लेकर पठानकोट में अखिल भारतीय मजदूर सफाई यूनियन ने भगवान वाल्मीकि चौक में प्रदर्शन किया। इस दौरान एससी समुदाय ने उक्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि पंजाब सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कोई कार्रवाई नहीं की तो आने वाले समय में वाल्मीकी समाज पूरे पंजाब में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में पठानकोट को पूरी तरह से जाम कर दिया जाएगा।

  • Punjab News: युवक की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जवाहर नगर इलाके में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों द्वारा आज मेन चौक धरना लगाया गया है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए परिजन ने कहा कि हादसे में भतीजे साहिल की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने गाड़ी चालक के खिलाफ 302 का मामला दर्ज करने की मांग की है।

    दरअसल, देर रात एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद पुलिस द्वारा गाड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। मीडिया से बात करते हुए परिजनों ने बताया कि 25 वर्षीय साहिल की हादसे में मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस गाड़ी चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

    उन्होंने कहा कि कार सवार युवकों ने हमारे बेटे को साइड मारी थी जिससे उसकी बाइक खंभे से टकरा गई और हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस गाड़ी चालक के खिलाफ 302 का पर्चा दर्ज नहीं करती, तब तक धरना इसी तरह जारी रहेगा। वहीं जब घटना को लेकर पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमने अभी तक शिकायत नहीं दी गई है। एडिशनल एसएचओ ने कहा कि उनके पास जब शिकायत दी जाएगी तो परिजनों की शिकायत पर उनके द्वारा बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • नकाबपोशों ने टाइम बम से उड़ाई कार, आवाज से सहमा इलाका

    नकाबपोशों ने टाइम बम से उड़ाई कार, आवाज से सहमा इलाका

    भिलाईः यहां एक खतरनाक हादसा होने का मामला सामने आया है जिससे सारा इलाका सहम गया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक कार को बम से उड़ा दिया गया। इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ब्लास्ट का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कार के पास दिख रहा है। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।

    मिली जानकारी के मुताबिक घटना प्रकाश महोबिया के ऑफिस के पास की है, जो कोहका से कुरुद जाने वाली मुख्य सड़क पर इंदु आईटी स्कूल के पास है। कार प्रकाश महोबिया के भांजे, संजय बुंदेला की बताई जा रही है। बम धमाके की CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक चेहरा ढके हुए कार के पास आया। इसके बाद उसने कार में बम लगा दिया। उसने बम पर टाइमर सेट किया और उसे उड़ा दिया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इलाके में तेज आवाज सुनाई दी, जिससे आस-पास के लोग डर गए।

    पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि यह घटना किसी प्रकार की साजिश का हिस्सा हो सकती है, लेकिन पुलिस इस बात की स्टीक पुष्टि नहीं की गई है। घटना में गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

  • Punjab News: नकली किन्नरों से परेशान, पार्षद संतोष महंत ने डीसी से मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत, देखें वीडियो

    Punjab News: नकली किन्नरों से परेशान, पार्षद संतोष महंत ने डीसी से मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत, देखें वीडियो

    नकली किन्नरों पर कार्रवाई न करने पर धरने की दी चेतावनी

    बठिंडाः जिले में बढ़ रहे नकली किन्नरों से असली किन्नर समुदाय के लोग परेशान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नकली किन्नर चोरी, गुंडागर्दी की वारदाते कर देते हैं और हमारा असली किन्नर समाज बदनाम होता है। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस को भी कई बार इनके बारे में शिकायत दी है लेकिन इस और कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रहा। प्रधान सीरा महंत ने बताया कि अजीत रोड, हनुमान चौंक, बस स्टैंड और अन्य जगह पर ये नकली किन्नर बनकर लोगों को ठगते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर को भी इसकी शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि हमें कई बार लोगों की शिकायत भी आती है कि चोरी की वारदातें हो रही हैं जिसको लेकर हमारा समाज बदनाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये नकली किन्नर हमें धमकी भी देते हैं कि हम ऑप्रेशन करवा लेगें और आपका नाम ले लेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि पार्षद संतोष महंत किन्नर को भी कई बार धमकी दी गई है जिस कारण वह हार्ट के मरीज बन गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इन पर बनती कार्रवाई की जाए नहीं तो सारा किन्नर समाज बस स्टैंड पर धरना देंगे और पूरे पंजाब के ट्रांसजेंडर समुदाय को अपने साथ जोड़ेंगे। पार्षद संतोष महंत किन्नर ने बताया कि उन पर कुछ नकली किन्नरों द्वारा हमले भी किए गए हैं और हमें धमकाते हैं कि आपने हमें किन्नर बनाया है। उन्होंने कहा कि नकली किन्नर नशे करके सभी को धमकाते हैं और लोगों से लूटपाट भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वह हार्ट की मरीज हैं और वह इतनी परेशान हो गई है कि उनको इच्छा मृत्यु की आज्ञा दी जाए। वहीं इस मामले में डीएसपी सिटी वन हरबंस सिंह ने कहा कि हमारे पास फर्जी किन्नरों की शिकायत आई है। जांच चल रही है। आरोपियों को बुलाया जाएगा और मेडिकल जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिरी क्या सच है। इस मामले की जांच के लिए कनाल पुलिस स्टेशन को आदेश दिए गए हैं।
  • Punjab News: खम्बे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 1 की मौत, देखें  CCTV

    Punjab News: खम्बे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 1 की मौत, देखें CCTV

    लुधियानाः यहां एक खतरनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जवाहर नगर इलाके में 2 बाइक सवार जोरदार तरीके से बिजली के खम्बे से टकरा गए जिससे 1 युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को कुछ चोटे आई हैं। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते स्थानीय निवासी ने बताया कि वह जिम लगाकर बाहर आ रहा था कि जवाहर नगर के करीब मक्कड़ क्लीनिक के पास रात करीब साढ़े 10 बजे 2 बाइक सवार तेज स्पीट में आए और खम्बे से जा टकराए। इस दौरान एक युवक को काफी ज्यादा चोटें लगी और वह खून से लथपथ हो गया। उन्होंने कहा कि हमने तुरंत उनके परिजनों को सूचित किया और घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 1 युवक को मृत घोषित कर दिया।

    मृतक का खून बहुत ज्यादा बह गया था जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी द्वारा उनको साइड न देने के चलते हादसा हुआ है। घटना के स्टीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होते साफ देखा जा सकता है। वहीं पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: थाने में फैसला करवाने आए सरपंच के पति के साथ खुद हो गई ये घटना, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने में फैसला करवाने आए सरपंच के पति के साथ खुद हो गई ये घटना, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के दीनानगर थाने के बाहर एक अजीब मामला देखने को मिला है। थाने में किसी विवाद का फैसला करवाने आए सरपंच की चोर थाने के बाहर खड़ी बाइक चुराकर ले गए। घटना के बाद से पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर थाने के बाहर खड़े वाहन ही सेफ नहीं हैं तो कोई व्यक्ति किसी और जगह पर वाहन खड़े कैसे कर सकता है।

    जानकारी मुताबिक, दीनानगर थाने में किसी बात को लेकर चल रहे विवाद के चलते गांव की सरपंच के पति दोनों धिरों का फैसला करवाने के लिए थाने में आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल थाने के बाहर खड़ी कर दी थी जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें मुंह बांधे हुए एक युवक पहले बाइक को चुराता है फिर बाद में थोड़ी आगे जाकर अपने एक साथी को बैठकार फरार हो जाते हैं। घटना के यह अनुमान लगाया जा सकता है कि चोरों में पुलिस का डर बिल्कुल खत्म ही हो गया है। चोर थानों के बाहर लगे वाहनों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं दूसरी और पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।