Blog

  • भगवान भक्तों के कण कण में बसते हैं: आचार्य शिव कुमार शास्त्री

    भगवान भक्तों के कण कण में बसते हैं: आचार्य शिव कुमार शास्त्री

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमडल बंगाणा क्षेत्र के श्री  राधाकृष्ण  गौसदन डुमखर चिल्ल में चल रही भागवत कथा के दौरान शनिवार को कथा बाचक आचार्य शिव कुमार शास्त्री जी ने अपने प्रबचनों द्वारा बताया कि भागवत कथा सुनने से मन में अच्छे बिचार आते हैं।कहते हैं जैसी संगत बैसी रंगत अगर हम लोग अच्छे बिचारों बाले मनुष्य के पास बैठेंगे तो हमें अच्छे बिचार सुनने को मिलेंगे। अच्छी संगत में बैठकर अच्छे बिचार सुनने को मिलेंगे। इसलिए जहां पर भी भागवत कथा चल रही हो बहां पर जरूर जाना चाहिए और अच्छे बिचार व अच्छे संस्कार साथ लेकर अपने घर जाना चाहिए।

    शनिवार को भागवत कथा के दौरान कथा बाचक आचार्य शिव कुमार शास्त्री जी ने गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना करने तथा गोवर्धन पर्वत पर अपने बिचार रखें।ओर बताया कि भगवान हमारे कण कण में बिराजमान है।बस उन्हें पाने की ललक होनी चाहिए। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी योगराज धीमान,रीडर सतीश कुमार, पूर्व प्रधान चंद्र कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान अनिता शर्मा, ठाकुर दिलवाग सिंह आर्यन शर्मा,मेहर चंद,मेहर चंद ढिल्लो, तरसेम लाल, सुभाष,अरूणा देवी,निलम कुमारी, कुसुम लता,हेम लता, सहित अन्य गांव वासियों ने भी भागवत कथा सुनने का आनंद लिया।

  • पंजाबः श्री कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब के बीच पड़ते टोल प्लाजा को किया निःशुल्क, देखें वीडियो

    पंजाबः श्री कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब के बीच पड़ते टोल प्लाजा को किया निःशुल्क, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिब/संदीपः श्री आनंदपुर साहिब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर सिखों के ऐतिहासिक त्योहार होला मोहल्ला मनाने के लिए श्रद्धालु श्री कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब के दर्शन करने जाते हैं। श्री कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब के रासते के बीच में एक टोल प्लाजा है, जिसे श्रद्धालुऔं  की सुविधा के लिए 6 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है, जो 3 मार्च से 8 मार्च की रात तक बंद रहेगा। जिला रूपनगर प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए ऐतिहासिक स्थल के बीच स्थित टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। 

  • पत्नी के साथ मारपीट मामले में मशहूर Nukkad Dhaba के मालिक पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पत्नी के साथ मारपीट मामले में मशहूर Nukkad Dhaba के मालिक पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः सेक्टर 22 स्थित नुक्कड ढाबा के मालिक जोगिंदर सिंह ने अपने बेटे पंकज के साथ मिलकर बीते दिन पत्नी के साथ मारपीट की थी। इस दौरान उनके भांजे ने आरोप लगाए थे कि इस घटना के दो दिन पहले भी मंजू के साथी मारपीट की गई थी। इस घटना के बाद बीते दिन दोबारा मंजू के साथ बाप-बेटे ने मारपीट की। जिस दौरान मंजू की टांग टूट गई और कई गंभीर चोटे आई थी। बीते दिन ही इसकी शिकायत मंजू ने सेक्टर 22 पुलिस चौकी को दे दी थी।

    घायल मंजू सेक्टर 16 अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेक्टर 22 चौकी इंचार्ज सुरेंद्र ने इस मामले को लेकर जोगिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जोगिंदर के खिलाफ एफआईआर नबंर 28 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंजू ने शिकायत में बताया कि बीते दिन उसके पति जोगिंदर और बेटे पकंज ने उसके सिर पर फ्राई पेन से कई बार वार किए। इसमें उसके सिर, पैर, गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आई। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे सेक्टर 16 में भर्ती करवाया गया।

    पीड़िता ने कहा कि उसका पति उसे रोजाना मारपीट करता है उसके दोनों बच्चे उसी का साथ देते हैं, जबकि सेक्टर 22 चौकी पुलिस ने दो दिन पहले ही राजीनामा करवाया था। वहीं जब इस मामले को लेकर ढाबे के मालिक जोगिंदर सिंह से बात करनी चाही तो उसके बेटे पंकज ने फोन उठाया और कहा कि पति-पत्नी का झगड़ा है। जब से मेरी बहन मनीषा की मौत हुई है तब से मां डिप्रेशन में चली गई। रोज लड़ाई करती है और 5 करोड की मांग करती है। इससे पहले मां ने पापा को चाकू मारा था, बचाव में पिता ने मारा। उसकी मां का साइकेट्रिक का इलाज चल रहा है।

  • जालंधरः गरीबी के कारण आज भी दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर मास्टर सलीम का शिष्य, देखें वीडियो 

    जालंधरः गरीबी के कारण आज भी दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर मास्टर सलीम का शिष्य, देखें वीडियो 

    जालंधर : वरुण/अनिकेतः कई छोटे कलाकारों की आवाज आपने सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको ऐसे कलाकार के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी आवाज हू-ब-हू मास्टर सलीम के साथ मिलती है। खास बात यह है कि यह कलाकार कोई ओर नहीं बल्कि सूफी गायक मास्टर सलीम का ही शिष्य है। जिसका नाम है रॉकी। जी हां, रॉकी रिश्तेदारी में सूफी गायक मास्टर सलीम के मामा है। हैरानी वाली बात यह है कि सुरीली आवाज होने के बावजूद वह अभी भी चर्चित नामों में शामिल नहीं हो सके।

    एनकाउंटर न्यूज से खास बातचीत में रॉकी ने बताया कि उसे ज्यादातर लोग छोटे सलीम के नाम से जानते है। उन्होंने बताया कि मास्टर सलीम उनके गुरु है। लेकिन घर की सारी जिम्मेदारी उनके सिर पर होने के कारण आज भी वह जगह-जगह पर धक्के खाने पर मजबूर हो रहे है। उन्होंने कहा कि मेरी आज तक किसी सिंगर ने मेरी मदद नहीं की और ना ही आज तक कोई भी प्रधान उनकी मदद के लिए आगे आया है। लेकिन रॉकी आज भी मास्टर सलीम को अपना गुरु ही नहीं भगवान मानते है।

    सुरीले गायक होने के बावजूद रॉकी ने खुलासा करते हुए कहा कि मैं आज भी रात को अकेला कमरे में रोता रहता है। इसी दौरान अपने एक प्रोग्राम का जिक्र करते हुए रॉकी ने कहा कि मुझे जगराते में 4 घंटे स्टेज पर गवाया गया लेकिन मेरी मेहनत के पैसे मुझे नहीं दिए गए। रॉकी ने बताया कि इस दौरान मैं अपने माता-पिता को भी यह बात नहीं बता पाया कि उस प्रोग्राम में उसको पेमेंट नहीं दी गई। रॉकी ने कहा कि वह अपने पिता के साथ आज भी बधाई लेने के लिए घरों में जाते है।

    उन्होंने कहा कि मुझे कई म्यूजिक कंपनी के फोन भी आए है, लेकिन इसके बावजूद किसी ने उनकी मदद नहीं की और ना ही उन्हें गाने के लिए कोई अवसर दिया। रॉकी ने खास बातचीत में लोगों से अपील की है कि मेरी मेहनत के पैसे कोई ना मारे। उन्होने कहा मेरा भी अरमान है कि मैं भी गायक बनू, लेकिन कई बार मैं अपने बुरे हालात के कारण सोचता हूं कि मैं गायकी ही छोड़ दूं। उन्होंने कहा कि मेरी इस गायकी के दौरान आज तक कोई भी मेरी मदद के लिए आगे नहीं आया, सिर्फ मुझे दिलासा देकर चले जाते है। रॉकी ने कहा अगर कोई भी जगराते के लिए मुझे बुलाता है तो वह मुझे पहले ही किसी को नबंर देने से मना कर देता है और प्रोग्राम के बाद मुझे 1100 रुपए, कोई 500 रुपए दे देते है।

  • माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक

    माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक

    सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे 450 से अधिक जवान – एडीसी

    चार सैक्टर में बांटा जाएगा मेला क्षेत्र

    ऊना/ सुशील पंडित : माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला इस वर्ष 22 से 30 मार्च तक आयोजित होगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर ने आज मेले के सफल आयोजन के लिए बाबा श्री माईदास सदन के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सैक्टर में बांटा जाएगा तथा लगभग 450 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। सेक्टर एक शिव मंदिर भरवाईं से मिरगू बैरियर तक, सेक्टर दो मिरगू, बाबा श्री माईदास सदन से पुराना बस अड्डा व तलवाड़ा बाई पास से डाॅ सुरेन्द्र की दुकान तक, तीसरा सेक्टर डाॅ सुरेन्द्र की दुकान से सूद की दुकान तक, डीएफएमडी, मंदिर लिफ्ट से गेट नंबर 1 की समस्त सीढ़ियां, अस्पताल, समनोली बैरियर, तालाब इत्यादि तक होगा तथा चैथा सेक्टर मंदिर प्रवेश द्वार से दर्शन स्थल, मुंडन स्थल, लिफ्ट, लक्कड़ बाजार से शंभू बैरियर तक होगा। 

    नारियल चढ़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

    एडीसी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला अवधि के दौरान मंदिर में नारियल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नारियल मंदिर के मुख्य गेट से पहले डीएफएमडी के स्थान पर लाईन में ही यात्रियों से जमा कर लिए जाएंगे।

    तीन जगहों पर मिलेगी दर्शन पर्ची

    श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पर्ची अनिवार्य होगी तथा यह पर्ची बाबा श्री माईदास सदन, नया बस अड्डा तथा शंभू बैरियर से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को चिंतपूर्णी अस्पताल में 24 घंटे सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ व साफ-सुथरा पेयजल मुहैया करवाने के लिए जल शक्ति विभाग को पेयजल स्रोतों की स्वच्छता व समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।

    एडीसी महेन्द्र पाल गुर्जन ने बताया कि लंगर लगाने के लिए बीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की टीम का गठन किया जाएगा जो लंगर लगाने के लिए स्थान चिन्हित करेगी। लंगर लगाने के लिए पूर्व अनुमति लेनी होगी तथा लंगर सड़क से दूरी पर लगाए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को आवाजाही में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

    माता श्री चिंतपुर्णी में भिक्षावृति पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसे रोकने के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान कड़ी नजर रखेंगे। आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने अग्निशमन विभाग को मेले से पूर्व हाईड्रेंटस की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। इसके अलावा यातायात, सुचारु विद्युत व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, डियूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था, अस्थाई शौचालय स्थापित करने बारे सहित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक में एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसएचओ भरवाई रोहिणी ठाकुर, मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह पटियाल, वित्ताधिकारी शम्मी राज, एसडीओ टैंपल आरके जसवाल के अतिरिक्त गैर सरकारी सदस्य व अन्य उपस्थित रहे।

  • टीजीटी के 52 पद भरने के लिए काउंसलिंग 10 मार्च को

    टीजीटी के 52 पद भरने के लिए काउंसलिंग 10 मार्च को

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला शिक्षा विभाग द्वारा टीजीटी आर्ट्स, नाॅन-मैडिकल व मैडिकल के 52 पद बैच व अनुबंध आधार पर भरे जा रहे हैं। इन पदो ंके लिए जिला रोजगार कार्यालय, ऊना तथा रोजगार कार्यालय अंब, हरोली तथा बंगाणा द्वारा जिन अभ्यार्थियों के नाम प्रायोजित किए गए हैं, उनके लिए कार्यालय प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक में 10 मार्च को काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल ने बताया काउंसलिंग से संबंधित संपूर्ण जानकारी तथा अभ्यार्थियों की सूची कार्यालय की वेबसाईट ूूूण्ककममनदंण्पद पर उपलब्ध है तथा संबंधित अभ्यार्थियों को काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पत्र जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला के जिन अभ्यार्थियों के नाम रोजगार कार्यालय द्वारा प्रायोजित नहीं किए गए हैं तथा पद भरने के लिए निर्धारित किए गए बैच से संबंधित हैं, वे भी इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। 

    इन बैच से भरे जाएंगे पद

    उन्होंने बताया कि टीजीटी आर्ट्स के 7 पद भरे जाएंगे। इनमें ओबीसी अनाराक्षित वर्ग के 2 पदों के लिए जुलाई, 2003 बैच, अनुसूचित जाति में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों से 4 पदों के लिए अपटूडेट बैच और अनुसूचित जनजाति में अनारक्षित वर्ग के 1 पद के लिए जून, 2004 बैच से संबंधित अभ्यार्थी पात्र होंगे। 

    उन्होंने बताया कि टीजीटी नाॅन-मैडिकल के 39 पद भरे जाएंगे। इनमें सामान्य वर्ग की अनारक्षित श्रेणी के 13 पदों के लिए मार्च, 1999 बैच, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की अनारक्षित श्रेणी के 4 पदों के लिए मार्च, 2000 बैच, ओबीसी अनारक्षित के 6 पदों के लिए अगस्त, 2002 बैच, ओबीसी बीपीएल के 1 पद के लिए सितंबर, 2004 बैच, ओबीसी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के 2 पदों के लिए अपटूडेट बैच, एससी अनारक्षित के 6 पदों के लिए सितंबर, 2005 बैच, एससी बीपीएल के 1 पद के लिए 2007 बैच, एससी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के 3 पदों के लिए अपटूडेट बैच और एसटी अनारक्षित के 2 पदों के लिए अगस्त, 2007 बैच तथा एसटी बीपीएल के 1 पद के लिए सितंबर, 2013 बैच के अभ्यार्थी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

    इसके अलावा टीजीटी मैडिकल के 6 पद भरे जा रहे हैं। इनमें एसटी अनारक्षित के 2 पदों के लिए 2006 बैच, एससी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों 3 पदों के लिए अपटूडेट बैच और ओबीसी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों 1 पद के लिए अपटूडेट बैच के अभ्यार्थी पात्र होंगे।

  • इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स‌ (लोहारां) के स्कॉलर्स के लिए ग्रेजुएशन समारोह

    इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स‌ (लोहारां) के स्कॉलर्स के लिए ग्रेजुएशन समारोह

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स लोहारां के प्री-प्राइमरी स्कूल के इनोकिड्स में स्कॉलर्स के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन बड़े उत्साह से किया गया। इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का थीम ‘होम-अवे-फ्रॉम स्कूल’ था। मुख्यातिथि डॉ. पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद यंग लर्नर्स ने ‘क्लैप योर हैंड्स’, एक्सप्लोरर्स के नन्हे-मुन्नों ने ‘शेक इट, शेक इट’, डिस्कवरर्स; ‘आऊ ऊ ई’ पर अद्भुत अभिनय प्रस्तुत किया।

    अभिभावकों को उनके बच्चों द्वारा इनोकिड्स में बिताए पिछले चार वर्षों का सफर दिखाया गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्नों ने ‘स्कूल के दिन’ पर अत्यंत सुंदर प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। नन्हें बच्चे ग्रेजुएशन समारोह की ड्रेस में थे। डॉ. पलक गुप्ता बौरी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। प्रधानाचार्या कुमारी शालू सहगल ने बताया कि यह ग्रेजुएशन सेरेमनी छात्रों के उत्साह को बढ़ाने और उन्हें अगले पड़ाव में प्रवेश करने का अहसास करवाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

    इस अवसर पर शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स), राहुल जैन (डायरेक्टर को-ऑर्डीनेटर) उपस्थित थे। नन्हें स्कॉलर्स ने  शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी शिक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कूल चुनने के लिए अपने माता-पिता को भी धन्यवाद दिया। बच्चों ने कोरियोग्राफी के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों के लिए डी. जे के साथ-साथ गेम्स स्टॉल और फूड स्टॉल की भी व्यवस्था की गई, जहाँ उन्होंने अपने माता-पिता के साथ खूब मस्ती की।

  • सरकार का ऐलानः पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

    सरकार का ऐलानः पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

    हरियाणाः कैबिनेट मीटिंग में साल 2022 में हरियाणा सरकार ने सिंगल फादर के लिए एक अहम फैसला सुनाया था, जिसके अनुसार सिंगल फादर सरकारी कर्मचारी को भी 2 साल की चाइल्ड केयर लीव लेने की अनुमति होगी। सरकार के इस फैसले के बाद अब वित्त विभाग द्वारा इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

    सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2016 में किया गया संशोधन

    हरियाणा सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2016 में किए गए संशोधन के अनुसार, सिंदल फादर सरकारी कर्मचारी (अविवाहित, विधुर या तलाकशुदा) भी केवल 18 साल की उम्र तक के अपने 2 सबसे बड़े बच्चों की देखभाल के लिए अपनी पूरी सर्विस लाइफ के दौरान अधिकतम 2 साल (यानी 730 दिन) की अवधि के लिए चाइल्ड केयर लीव का फायदा उठा सकते हैं। दिव्यांग बच्चों की देखभाल के मामले में आयु की सीमा निर्धारित नहीं होगी। साथ ही बदलाव के बाद इस नियम को हरियाणा सिविल सेवा (अवकाश) संशोधन नियम, 2022 कहा जाएगा।

    23 फरवरी 2023 से लाभ ले सकेंगे कर्मचारी

    हरियाणा के वित्त विभाग के अतिरिक्त सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार ये संशोधन 23 फरवरी 2023 से लागू हो गया है और पात्र कर्मचारी इसका लाभ ले सकते हैं।

    पहले केवल महिला कर्मचारियों को मिलती थी सुविधा 

    इससे पहले केवल महिला सरकारी कर्मचारियों को 18 वर्ष की आयु तक के अपने दो बड़े बच्चों की देखभाल लिए पूरी नौकरी के दौरान अधिकतम दो साल (यानी 730 दिन) के लिए चाइल्ड केयर लीव दी जाती थी, जबकि केन्द्र सरकार द्वारा महिला और पुरुष दोनों को ये सुविधा दी जा रही थी।

    दिव्यांग बच्चों के लिए हैं ये नियम

    दिव्यांग बच्चों की देखभाल के मामले में आयु की सीमा निर्धारित नहीं होगी, लेकिन यह केवल तब होगा जब सक्षम स्वास्थ्य अधिकारी की तरफ से जारी प्रमाण पत्र के अनुसार बच्चे में 40 प्रतिशत से अधिक अशक्तता होगी। साथ ही वह पूरी तरह से महिला या एकल पुरुष सरकारी कर्मचारी पर निर्भर होगा।

  • पंजाबः रिट्रीट सेरेमनी देखने आई लड़की के मौत की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः रिट्रीट सेरेमनी देखने आई लड़की के मौत की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः अटारी बॉर्डर पर एक माह पहले रिट्रीट सेरेमनी देख कर लौट रही एक लड़की को लुटेरों ने लूटने की कोशिश की थी। जैसे ही लुटेरों ने लड़की के हाथों में पकड़े बैग को झपटा तो लड़की ऑटो से गिर गई थी और उसकी ईलाज दौरान मौत हो गई थी।  लड़की सिक्किम की रहने वाली थी। थाना घरिंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी थी। एक माह बाद पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है।आज पुलिस ने इस मामले में एक लुटेरे को काबू कर लिया है।  

    मिली जानकारी के अनुसार स्नैचिंग करने वाले दोनों ही युवक अमृतसर के छेहर्टा में नारायण गढ़ एरिया के हैं। हालांकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पकड़े गए स्नैचर की पहचान शमशेर सिंह शेरा के रूप में हुई है। पुलिस ने स्नैचर से मोबाइल और पर्स भी बरामद कर लिया है। एसपी हेडक्वार्टर जसवंत कौर और डीएसपी अटारी प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि यह मामला बहुत ही पेचीदा था। क्योंकि न तो पुलिस के पास कोई सीसीटीवी थी और न ही आरोपियों का कोई सुराग। पुलिस ने केस को सुलझाने के लिए इलाके में ही छानबीन व नजर रखनी शुरू की। इसी दौरान पुलिस का ध्यान आरोपी शेरा पर गया।

    आरोपी शेरा पहले भी कई मामलों में नामजद है। अब उस पर स्नैचिंग के साथ-साथ हत्या के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दूसरा साथी अभी भी फरार है। छेहर्टा के नारायणगढ़ के रहने वाले दूसरे साथी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के समय शेरा पीछे बैठा हुआ था, जबकि दूसरा आरोपी बाइक चला रहा था। पुलिस ने जानकारी दी कि एक टूरिस्ट के साथ हुई घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई थी। पुलिस ने अब रिट्रीट के समय तीन पीसीआर टीमों की ड्यूटी अटारी रोड पर लगा दी है, जो ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कोशिश करती रहेंगी।

  • जालंधरः सीवरेज समस्या से तंग आकर कॉर्पोरेशन और सरकार का किया विरोध, देखें वीडियो

    जालंधरः सीवरेज समस्या से तंग आकर कॉर्पोरेशन और सरकार का किया विरोध, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः सीवर ओवरफ्लो के गंदे पानी की समस्या से तंग आकर गांधी कैंप निवासियों ने कॉर्पोरेशन और सरकार का जमकर विरोध किया। मनीषा निवासी गांधी कैंप ने बताया कि गंदे पानी के कारण वह काफी दिनों से परेशान हो रही है, उन्होंने इस गंदे पानी के निकास के संबंधी कई बार कारपोरेशन पार्षद और विधायकों तक कई बार शिकायत की है, लेकिन इस गंदे पानी का कोई हल नहीं निकला।

    इसके बाद आखिरकार उन्हें मीडिया का सहारा लेना पड़ा ताकि कारपोरेशन विभाग के कर्मचारी उनको आ रही समस्या का हल निकालकर उन्हें इस समस्या से राहत दे।