Blog

  • 90 लाख से बनने वाले विश्राम गृह व पंचवटी पार्क का ग्रामीण विकास मंत्री ने किया भूमिपूजन

    90 लाख से बनने वाले विश्राम गृह व पंचवटी पार्क का ग्रामीण विकास मंत्री ने किया भूमिपूजन

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत बरनोह में 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले जल शक्ति विभाग के पानी की गुणवत्ता तथा निगरानी प्रशिक्षण केंद्र तथा 34.5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचवटी पार्क का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य तीन माह में पूरा किया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बरनोह पंचवटी पार्क में ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरनोह में खेल का मैदान निर्माण के लिए 20 कनाल भूमि का चयन कर लिया गया है। जैसे ही भूमि विभाग के नाम स्थानांतरित कर दी जाएगी, वैसे ही धन का प्रावधान कर मैदान का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में पूरे कुटलैहड़ का एक समान का विकास किया गया है।

    अप्पर कुटलैहड़ के साथ-साथ निचले कुटलैहड़ में भी अनेकों विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही है। समूर में 17.50 करोड़ रुपए से लता मंगेशकर कला केंद्र का आधुनिक भवन बनाकर तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त समूर स्कूल में साइंस ब्लॉक के लिए 70 लाख रुपए दिए हैं, जबकि प्राइमरी स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 9 करोड़ रुपए की लागत से बरनोह-झंबर सड़क, बरनोह डंगेहड़ा रैनसरी सड़क के निर्माण पर 4.50 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। बरनोह में मुर्राह प्रजनन फार्म तथा पशुओं का आंचलिक पशु अस्पताल बनाया जा रहा है, जिसे दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ-साथ बसाल में डेयरी का उत्कृष्ठता केंद्र 47 करोड़ रुपए से बनने जा रहा है, जिसके लिए डेनमार्क की सरकार के साथ समझौता हुआ है। 

    कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम आदमी को राहत देने के लिए 125 यूनिट तक बिजली फ्री, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी फ्री, रसोई गैस के प्रति वर्ष तीन सिलेंडर फ्री, महिलाओं के लिए बस में किराया आधा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 60 साल कर दी है। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में साढ़े तीन लाख गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है और किसी न किसी रूप में उसे लाभ पहुंचा है। 

  • कंवर और सत्ती ने पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त किया

    कंवर और सत्ती ने पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त किया

    ऊना/सुशील पंडित: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के आकस्मिक निधन पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम को हिमाचल में दूर संचार क्रांति लाने का श्रेय जाता है। 
    वहीं छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
  • जालंधरः फगवाड़ा की ई.ओ. सुरिंदर कुमारी को इंप्रूवमैंट ट्रस्ट का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा…

    जालंधरः फगवाड़ा की ई.ओ. सुरिंदर कुमारी को इंप्रूवमैंट ट्रस्ट का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा…

    जालंधर (वरुण)। फगवाड़ा की ई.ओ. सुरिंदर कुमारी को पंजाब सरकार ने इंप्रूवमैंट ट्रस्ट जालंधर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा दिया है। जानकारी अनुसार सुरिंदर कुमारी जालंधर में ई.ओ. के पद अपना कार्यभार संभाल चुकी है। इंप्रूवैंट ट्रस्ट के मुलाजिमों के वेतन व बिजली बिल रुके पड़े थे जिसके चलते सरकार ने यह जिम्मेदारी सुरिंदर कुमारी को दी है। 

    घनश्याम थोरी ने इंप्रूवमैंट ट्रस्ट के प्रशासक को ई.ओ. की सीट पर तैनाती करने के लिए मांग पत्र भी लिखा था। आपको बता दें कि सरकार ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ई.ओ. परमिंदर सिंह गिल को सस्पैंड कर दिया था। ई.ओ. परमिंदर सिंह पर धांधली करने के आरोप लगे थे।

  • पट्टा में शहीद अमर नाथ की याद में मेले का आयोजन

    पट्टा में शहीद अमर नाथ की याद में मेले का आयोजन

    पूर्व विधायक राम कुमार  ने शिकरत, यूथ क्लब के प्रयासो को सराहा

    मेले में तबदील हो गया 30 साल पहले शुरू हुआ कुश्ती दंगल 

    बददी/सचिन बैंसल: दून हल्के के पहाड़ी गांव पट्टा बाडिय़ां में शहीद अमर नाथ को समर्पित मेले में कुश्ती प्रतियोगिता, कबड्डी व खेलकूद के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पिछले 30 वर्षों से शहीद अमर नाथ की याद में कुश्ती दंगल आयोजित किया जाता था जो आज मेले में तबदील हो चुका है। भगत सिंह यूथ क्लब और स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजित विशेष मेले में दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। राम कुमार चौधरी ने जहां खिलाडिय़ों और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाया वहीं ऐच्छिक निधी से मेला कमेटी को 11 हजार रूपये नकद भेंट किए।

    राम कुमार चौधरी ने कहा कि वर्षों पहले शहीद अमर नाथ की याद में आयोजित कुश्ती दंगल आज इतने बड़े मेले में तबदील हो चुका है। जिसमें कुश्ती व कबड्डी खिलाडिय़ों समेत अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपने जौहर दिखाते हैं जो कि गर्व की बात है। राम कुमार चौधरी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल और मेले हमारी सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वह नशों से दूर रहकर खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। इससे पहले पट्टा बाडिय़ां पहुंचने पर मेला कमेटी द्वारा पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी का फूलमालाओं व पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

    कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न टीमें के खिलाडिय़ों ने अपने जौहर दिखाए। वहीं घयाण स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी के साथ प्रधान रंजना देवी, उपप्रधान नेकराम ठाकुर, पति प्रधान लक्की, पूर्व प्रधान वासुदेव शर्मा, बीडीसी राम लाल, बीडीसी राम रत्न चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान कुलतार ठाकुर, मेला कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, भगत सिंह यूथ क्लब के तरूण ठाकुर व सुरेंद्र ठाकुर, वार्ड पंच मधू,  ज्योति समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • स्वास्थ्य शिविर में जाँचा 100 लोगों का स्वास्थ्य, दी निशुल्क दवाइयां

    स्वास्थ्य शिविर में जाँचा 100 लोगों का स्वास्थ्य, दी निशुल्क दवाइयां

    अच्छा स्वास्थ्य करता है स्वस्थ समाज का निर्माण- मोहित चावला

    बददी/सचिन बैंसल: ग्लेनमार्क फाउंडेशन के संयोग से इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट की ओर से बद्दी के न्यू टाउन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की  जांच की गई। शिविर में मुख्य अतिथि  के रूप मेंएसपी मोहित चावला ने शिरकत की ओर दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में आए मरीजों की जांच डॉक्टर अंजली गोयल ,डॉक्टर अभिजीत अवस्थी व अदिति शर्मा के द्वारा की गई।

    मुख्य अतिथि चावला ने कहा कि समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन करना चाहिए जिससे कि लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी व मूलभूत दवाइयां उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा की स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ  समाज का निर्माण करता है और स्वस्थ समाज से ही एक अच्छे देश का निर्माण होता है ।शिविर में मरीजों को परामर्श के साथ साथ निशुल्क शुगर ,बीपी, एलर्जी की दवाइयां दी गई। इस मौके पर एंटी करप्शन फाउंडर ऑफ इंडिया के स्टेट डारेक्टर विपुल मित्तल, रीना शर्मा, पिंकी वर्मा, रंजना व बलजिंदर सिंह मौजूद रहे।

  • दून भाजपा उपाध्यक्ष ने निचला पलेच बूथ पर लगाई नाम पट्टिकाएं व झंडे

    दून भाजपा उपाध्यक्ष ने निचला पलेच बूथ पर लगाई नाम पट्टिकाएं व झंडे

    केंद्र व प्रदेश की जन कल्याणकारी नीतियों से कराया अवगत

    बददी/सचिन बैंसल: दून के भाजपा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशल ने प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य एवं जगजीत नगर पंचायत के निचले पचेल बूथ अध्यक्ष गोपाल दत ठाकुर के घर में नाम पट्टिका व भाजपा का झंडा लगाया। इसके अलावा बूथ पालक  प्रताप सिंह व बूथ एजेंट हंसराज के घर पर नाम पट्टिकाएं व झंडे लगाए गए।

    प्रदेश कार्यकाारिणी सदस्य गोपाल दत  ठाकुर ने कहा कि चंडी में आईपीएच व लोनिवि के सब डिवीजन खुलना भाजपा की देन है। इससे यहां के लोगों को फायदा हुआ है। पट्टा से गोयला- चंडी के लिए सडक़ के लिए धनराशि स्वीकृत कर टैंडर लगा दिए गए है। जल्द ही इस मार्ग पर कार्य शुरू हो जाएगा। पट्टा में बीडीओ कार्यालय खुलने से भी पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को भाजपा के प्रति विश्वास बढा है। बनलगी से बड़लग तक साढ़े 9 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग बन कर तैयार हो गया है।

    दून भाजपा उपाध्यक्ष  कृष्ण कौशल ने भाजपा के केंंद्र व प्रदेश की जन कल्याण कारी नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निचला पलेच गांव पहले सडक़ सुविधा से वंचित था लेकिन भाजपा सरकार ने इस गांव को सडक़ सुविधा से जोड़ दिया है। मुख्य मार्ग पर प्राथमिक स्कूल तक सडक़ बन कर तैयार हो गई। जल्द ही इस मार्ग को पक्का कर दिया जाएगा। अब लोगों के घर तक वाहन की आवाजही की सुविधा शुरू हो गई है। यही नहीं मुटकुटा से बागी तक सडक़ बन कर तैयार हो गई है। अब इस मार्ग का ट्रायल लेने के बाद यहां पर बस सुविधा  चलाने के लिए आरएम से आग्रह किया जाएगा। इस मौके पर खेल प्रकोष्ठ के सदस्य गुलाब सिंह, पवन कुमार, कमला देवी, निर्मला देवी, गोपिंद्र ठाकुर, रजत, हेमंत समेत गममान्य लोग उपस्थित रहे।

  • फोकल प्वाइंट में बड़ी वारदातः फायरिंग करते फैक्ट्री में घुसे लुटेरे, 15 लाख की लूट….

    फोकल प्वाइंट में बड़ी वारदातः फायरिंग करते फैक्ट्री में घुसे लुटेरे, 15 लाख की लूट….

    लुधियाना : लुधियाना फोकल प्वाइंट के इलाके फेस-7 स्थित एक फैक्ट्री में हथियारबंद लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। तीन फायर कर ऑफिस के अंदर से वर्करों को सैलेरी बांट रहे कर्मचारी से 15 लाख रुपए लूट कर ले गए।

    लुटेरों ने दहशत फैलाने के लिए एक के बाद एक तीन हवाई फायर किए और फरार हो गए। सूचना के बाद थाना पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई।

  • पंजाब के सीएम भगवंत मान की अतिक्रमण और अवेध कब्‍जा करने वालोंं को सख्त चेतावनी…

    पंजाब के सीएम भगवंत मान की अतिक्रमण और अवेध कब्‍जा करने वालोंं को सख्त चेतावनी…

    चंडीगढ़। उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली में अतिक्रमण और अवैध कब्‍जे के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब पंजाब में भी इसको लेकर हलचल है। पंजाब में भी अतिक्रमण और अवैध कब्‍जों पर बुलडोजर चल सकते हैंं। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी और पंचायती जमीन पर कब्‍जा करने वालोंंको चेतावनी दी है और 31 मई तक इसे स्‍वयं हटा देने का आग्रह किया है। उन्‍होंने इसके बाद कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।  

    मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने इस संंबंध में जारी ट्वीट में कहा,  मैं उन लोगों से आग्रह करता हूं जिन्होंने सरकारी या पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, चाहे वे राजनेता हों या अधिकारी या कोई प्रभावशाली लोग, अपना अवैध कब्जा छोड़ दें और 31 मई तक जमीनों को सरकार को सौंप दें। अन्यथा पुराने आरोप और नए पत्रक मिल सकते हैं।

  • Android Smartphone यूजर्स हो जाएं सावधान! सरकार ने जारी की नई चेतावनी…

    Android Smartphone यूजर्स हो जाएं सावधान! सरकार ने जारी की नई चेतावनी…

    नई दिल्ली। आईटी मंत्रालय की भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी} ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स के लिए एक नई चेतावनी जारी की है। ये हाई अलर्ट एंड्रॉयड 10, एंड्रॉयड 11, एंड्रॉयड 12 और एंड्रॉयड 12L के यूजर्स के लिए है। एडवाइजरी के अनुसार, कई ऑपरेटिंग सिस्टम में कमजोरियों के बारे में बताया गया है जिसका इस्तेमाल किसी के द्वारा संवेदनशील जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।

    एडवाइजरी में आगे बताया गया है कि एंड्रॉयड ओएस में फ्रेमवर्क, सिस्टम कंपोनेंट, मीडिया प्रोवाइडर कंपोनेंट, कर्नेल कंपोनेंट्स, मीडियाटेक कंपोनेंट्स, क्वालकॉम कंपोनेंट्स, क्वालकॉम क्लोज्ड सोर्स कंपोनेंट्स और सिस्टम में खामियों के कारण ये कमजोरियां मौजूद हैं। एडवाइजरी के अनुसार, इन कमजोरियों का सफल शोषण हमलावर को संवेदनशील जानकारी प्राप्त करने की अनुमति दे सकता है।

    Google ने पहले ही Android OS में इन कमजोरियों को स्वीकार कर लिया है और इस महीने की शुरुआत में एक सुरक्षा पैच जारी किया है। हाल के Android सुरक्षा बुलेटिन के अनुसार 1 मई 2022 या बाद के सुरक्षा पैच लवेल इन सभी मुद्दों को संबोधित करते हैं। कंपनी के अनुसार, इन मुद्दों में सबसे गंभीर फ्रेमवर्क कॉम्पोनेन्ट में एक उच्च सुरक्षा बग है। 

    एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के नए संस्करणों में एन्हांसमेंट द्वारा एंड्रॉयड पर कई मुद्दों के लिए शोषण को और अधिक कठिन बना दिया गया है। यही कारण है कि Google सभी यूजर्स को जहां संभव हो, Android के लेटेस्ट संस्करण में अपडेट करने की कहता रहता है।

  • संदिग्‍ध विस्‍फोट में 22 वर्षीय युवक घायल, फॉरेंसिक टीम मौके पर

    संदिग्‍ध विस्‍फोट में 22 वर्षीय युवक घायल, फॉरेंसिक टीम मौके पर

    ऊना/सुशील पंडित: वीती शाम जिला ऊना के पुलिस थाना बंगाणा के तहत पड़ते घलूं डाकघर के बेहरड़ गांव में घासनी में दराट से सफाई कर रहा युवक विस्फोटक सामग्री की चपेट में आ गया। हादसा विस्फोटक सामग्री और दराट के सम्पर्क में आने से हुआ। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
    घायल हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस विस्फोटक सामग्री की जांच के लिए धर्मशाला से एक टीम को मौके पर बुलाया गया है। जिसके बाद उक्त विस्फोटक सामग्री का सही पता चल पाएगा। 

    घायल युवक 22 वर्षीय समीर मुहम्मद पुत्र नियाज मुहम्मद निवासी गांव बेडरड डाकघर घलूं तहसील बंगाणा जिला ऊना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मंगलवार  शाम को घासनी में साफ सफाई करने के लिए दराट से झाड़ियों  को काट रहा था तो अचानक दराट किसी वस्तु पर लगा और अचानक ही बड़ा धमाका हुआ। जिससे आसपास  धुआं निकला। इसी बीच धमाके में  छोटे-2 कण समीर की दोनों बाजुओं, गर्दन व दाहिनी आंख के पास लग गए। इससे वह पीछे की तरफ पीठ के बल गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के काफी लोग यहां इकट्ठा हो गए। घायल हालत में समीर को बंगाणा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 

    उसे संदेह है कि किसी व्यक्ति ने कोई बारूद का गोला बनाकर जंगली जानवरों के शिकार के लिए यहां रखा होगा, जोकि घासनी में सफाई करते समय दराट की चोट लगने से ब्लास्ट हुआ है। जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विस्फोटक सामग्री किस प्रकार की है इसके लिए धर्मशाला से फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।