खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पेट्रोल और डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया. ये घटना बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव गढ़ी मार्ग पर स्थित ग्राम अंजनगांव के पास हुई. जानकारी के अनुसार टैंकर असंतुलित हो गया था. जिसके कारण पलट गया। टैंकर पलटने की सूचना मिलने पर आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आदवासी बहुल्य गांव होने की वजह से यहां पर काफी लोग जमा हो गए। वहीं इस दौरान टैंकर में अचानक से आग लग गई और ब्लास्ट हो गया. जिसकी चपटे में ये लोग आ गए।
ब्लास्ट के कारण एक की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ी पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया घायलों में 8 बच्चे और 13 महिला पुरुष शामिल है।
Blog
-

पेट्रोल-डीज़ल से भरे टैंकर में ब्लास्ट, एक की मौत, 8 बच्चों समेत 22 ज़ख्मी
-

पंजाबः पुलिस की बड़ी लापरवाही, पेशी दौरान सरेआम लोगों से मिल रहा ये गैंगस्टर
अमृतसर: गैंगस्टरों को लेकर पुलिस की लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे है। हाल ही में सीआईए स्टाफ के पुलिस अधिकारी की लापरवाही के चलते दीपक टीनू पेशी दौरान फरार हो गया था। लेकिन शायद इससे पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। आज गैंगस्टर शुभम को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी दौरान गैंगस्टर शुभम सरेआम लोगों को मिल रहा है।
पुलिस कस्टडी में वह अपने दोस्तों से मुलाकात कर रहा है। इस दौरान मौके की तस्वीरें भी सामने आई हैं कि जिसमें गैंगस्टर की कोर्ट में पेशी दौरान पुलिस की लापरवाही झलक रही है। वहीं इस दौरान पुलिस की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। गैंगस्टरों को कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया जाता है।
जिक्रयोग्य है कि गत दिनों पहले लॉरेंस बिश्नोई के साथ भी सीआईए के अधिकारी की एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमे वह लॉरेंस की पीठ थपथपा रहा था। इस मामले को बढ़ता देख पुलिस ने कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए थे। लेकिन आज फिर इस तस्वीर के सामने आने से पुलिस पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है।
-

पंजाबः एक और पूर्व कांग्रेस विधायक की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने की जांच शुरू
चंडीगढ़ः कांग्रेस के पूर्व विधायकों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की जा रही कार्रवाई की लिस्ट में अमित विज का नाम भी शामिल हो गया है। विजिलेंस ने अमित विज के खिलाफ पठानकोट नगर निगम में की गई अनिमिताओं की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। अमित विज इस समय प्रदेश कांग्रेस के खजांची भी है। जबकि इससे पहले विजिलेंस ने गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के बैंक खातों को खंगाला था।

विजिलेंस द्वारा पूर्व विधायकों के खिलाफ जांच की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। पठानकोट के पूर्व विधायक अमित विज के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत मिली है। इस शिकायत में पूर्व विधायक द्वारा नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर घपले करने के आरोप लगाया गया है। विजिलेंस ने पूर्व विधायक के साथ-साथ संबंधित निगम के अधिकारियों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है।
विजिलेंस अभी तक 6 कांग्रेस के पूर्व मंत्री व विधायकों के खिलाफ जांच कर रही है। हालांकि पूर्व मंत्रियों में से एक सुंदर शाम अरोड़ा भाजपा में चले गए हैं। सुंदर शाम अरोड़ा 50 लाख रुपये की रिश्वत देने के मामले में और भारत भूषण आशु मंडियों में अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के मामले में जेल में है, जबकि साधू सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां को बेल मिल चुकी है।
-

पंजाबः पुलिस की रेड, जुआ खेलते कांग्रेसी कौंसलर सहित 14 लोग काबू
गुरदासपुरः थाना तिबड़ की पुलिस ने जुआ खेलने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार लोगों में एक मौजूदा कांग्रेस पार्षद वरिंदर कुमार उर्फ बिंदू भी शामिल है। मामले के जांच अधिकारी एसआई अमैनुएल मॉल ने कहा कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि गुप्त सूचना के आधार पर घुरला बाईपास मुकेरिया रोड स्ट्रीट में चौबारे पर रेड कर निमा पुत्र जगदीश राज निवासी पंछी कालोनी, अंकुर पुत्र राम लुभाया निवासी कृष्णा नगर, अदित्य पुत्र जोगिंदर, वरिंदर कुमार पुत्र ओम प्रकाश, पवन कुमार, पुत्र राम मूर्ति निवासी बहिरामपुर रोड गुरदासपुर, जिम्मी कांत पुत्र राम लाल निवासी बाबोवाल, लखविंदर पुत्र कर्म चंद निवासी मंडी गुरदासपुर, एडविन पुत्र युसूफ निवासी धारीवाल, अश्वनी कुमार पुत्र गोपाल दास, नवदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी अबलखैर, जंग बहादुर पुत्र मदन मोहन, अक्स पुत्र साका, दीपक सैनी पुत्र दविंदर सैनी निवासी गुरदासपुर को जुआ खेलते काबू किया है। पुलिस ने मौके से 205,550/-रुपए की भारतीय कंरसी के नोट और 52 ताश के पत्ते बरामद किए है। हालांकि गिरफ्तार लोगों को जमानत दे दी गई है, लेकिन शहर में इस मामले की खूब चर्चा हो रही है।
-

जालंधरः रेलवे स्टेशन के नजदीक शराब के ठेके की सीसीटीवी फुटेज आई सामने
जालंधर/हर्ष कुमार : महानगर में सिटी रेलवे स्टेशन के नजदीक दिवाली की रात शराब के ठेके से बदमाशों द्वारा महंगी शराब की बोतलें व नकदी लूटने का मामला सामने आया था। इस दौरान युवको ने दुकानदार की पिटाई भी की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को राउंडअप किया है। लेकिन पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है।
जल्द ही पुलिस आरोपियों के बारे में खुलासा कर सकती है। पूरी घटना ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शराब ठेके के प्रबंधक अशोक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ युवक रात में शराब खरीदने आए थे, तो मैंने उनसे पहले पैसे देने को कहा तो इस बात को लेकर वे झगड़ने लगे। उन्होंने मुझे पीटना भी शुरू कर दिया। जिससे हमने शटर तो बंद कर दिया लेकिन उन्होंने बाहर से ग्रिल तोड़ दी।
मैनेजर के मुताबिक घटना के वक्त कम से कम 15 से 20 युवक मौजूद थे। अशोक कुमार शर्मा के मुताबिक ये लोग डेढ़ लाख से ज्यादा की सारी नकदी लूट कर भाग गए। एसीपी नॉर्थ दमन वीर सिंह ने कहा कि रात में गश्त कर रही हमारी पीसीआर टीम घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-

पंजाबः श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए उपराष्ट्रपति धनखड़
अमृतसरः उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही। जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अमृतसर के दौरे पर पंजाब आए हैं। इस दौरान वह पहले श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इसके साथ ही उन्होंने गुरु रामदास लंगर हॉल में अपने परिवार सहित गुरु का लंगर भी ग्रहण किया।
इस दौरान वह बाकी संगत के साथ बैठकर लंगर ग्रहण कर रहे थे। इतना ही नहीं लंगर ग्रहण करने के बाद उन्होंने गुरुघर में बर्तन धोने की सेवा भी की। इसके बाद उपराष्ट्रपति मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने नतमस्तक होंगे। इसके बाद शहीद स्थली जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन करेंगे। फिर श्री दुर्गयाना मंदिर जाएंगे।
-

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में फिर होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक बार फिर क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2022 का बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. टीम इंडिया ने विराट कोहली के नाबाद 82 रनों की पारी के दम पर आखिरी गेंद तक खिंचे इस मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा सकता है। भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बहुत गुस्से में हैं। शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि टीम इंडिया से हारने के बाद पाकिस्तान को यहां गिरना नहीं है।
इस दिग्गज की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
शोएब अख्तर ने कहा, ‘ पाकिस्तान की टीम भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक बार और फेंटा जरूर लगाएगी.’ शोएब अख्तर ने कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अभी आगे बहुत सफर बाकी है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अभी तक सिर्फ एक ही मैच जीता है और पाकिस्तान की टीम सिर्फ एक ही मैच हारी है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर एक-दूसरे से भिड़ेंगे.’ ।
टीम इंडिया को हमें फेंटा लगाना ही लगाना है
शोएब अख्तर के मुताबिक भारत और पाकिस्तान की टक्कर टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में हो सकती है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक ही ग्रुप में होने के कारण भारत और पाकिस्तान की टक्कर सेमीफाइनल में होना तो मुमकिन नहीं है, लेकिन फाइनल में दोनों ही टीमें जरूर मिल सकती हैं. शोएब अख्तर ने कहा, ‘अभी टीम इंडिया से हमे दोबारा मिलना है. टीम इंडिया को हमें फेंटा लगाना ही लगाना है.’ ।
-

Government College for Girls में लड़की ने चौथी मंजिल से छलांग लगा की आत्महत्या
चंडीगढ़ः सेक्टर 42 के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (GCG) में आज सुबह एक लड़की ने सुसाइड कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लड़की का मानसिक इलाज चल रहा था। वह दवाई भी खा रही थी। आज सुबह यह छात्रा कॉलेज बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर खड़ी थी। सिक्योरिटी गार्ड को लगा कि वह कुछ कर सकती है। जैसे ही वह उसकी और दौड़ा तो लड़की ने छलांग लगा दी।
लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका। जानकारी के मुताबिक छात्रा का नाम इशिता है। वह सेक्टर 39 में रही रही थी। 19 वर्षीय छात्रा कॉलेज में BA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। ईशिता की मां ने बताया कि वह मानसिक तनाव में चल रही थी और उसकी दवाई भी चल रही थी। कॉलेज का गेटकीपर नरिंदर पाल इस सारी घटना का चश्मदीद था। वह लड़की को बचाने के लिए दौड़ा भी था मगर तब तक वह छलांग लगा चुकी थी। वहीं कॉलेज की दो छात्राओं ने भी इस घटना को देखा। इशिता ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।
जानकारी के मुताबिक लड़की की मां पंजाब पुलिस में जॉब करती है। वहीं परिवार और कॉलेज छात्राओं से पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई है। लड़की का शव सेक्टर 16 गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रखवाया गया है। यहां परिवार की मंजूरी के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टता में इस घटना में किसी का रोल नजर नहीं आ रहा है। हालांकि पुलिस की जांच जारी है। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-

पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, गुस्साए लोगों ने इस हाईवे को किया जाम
पटियालाः जिले के दौन कलां गांव के पचांयत सदस्य की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे को लेकर गांव में शोक की लहर फैल गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का आरोप है कि दौन कलां की ओर जाने वाली सड़क पर मंडी बोर्ड द्वारा पुली व पुली का निर्माण नहीं कराने के कारण ये हादसा हुआ है। विरोध स्वरूप ग्रामीण कल से रासपाल के शव को बीच सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस विरोध के चलते पटियाला-राजपुरा मुख्य मार्ग के दोनों ओर भारी जाम लग गया। यह जाम विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से लेकर टोल टैक्स तक का बताया जाता है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मृतक परिवार को उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, वे सड़क जाम रखेंगे।
-

कार पार्किंग को लेकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या
गाजिबायादः उत्तर प्रदेश के गाजिबायाद में रोडरेज का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वारदात पार्किंग को लेकर हुए विवाद के चलते बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद 5-6 अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टीला मोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जावली का रहने वाला 35 बर्षीय युवक अरुण अपने 2 दोस्तों के साथ मंगलवार रात खाना खाने के लिए गया हुआ था। कार पार्किंग को लेकर अरुण का अज्ञात युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद 5-6 अज्ञात युवकों ने अरुण के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। इस दौरान अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अरुण को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर पड़े युवक पर एक युवक ईट से हमला कर रहा है। वारदात के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस रोड रेज सहित कई दूसरे एंगल से भी घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अरुण दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा कुंवर सिंह का बेटा था।