Blog

  • जालंधरः सरकार के खिलाफ आशा वर्करों ने खोला मोर्चा, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधरः सरकार के खिलाफ आशा वर्करों ने खोला मोर्चा, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में पंजाब सरकार के खिलाफ डेमोक्रेटिक आशा वर्कर फैसिलिटेटर यूनियन पंजाब ने मोर्चा खोल दिया है। आज आशा वर्करों ने कंपनी बाग स्थित एकत्रित होकर विशाल रोष रैली निकाली। आशा वर्करों ने कंपनी बाग से लेकर सिविल सर्जन के कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। सिविल सर्जन कार्यालय में उन्होंने अधिकारियों मांग पत्र देते हुए चेतावनी दी है।

    आशा वर्करों का कहना है कि अगर पंजाब सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो आने वाले समय में वह सीएम भगवंत मान के आवास के सामने धरना देंगी। उनका कहना हैकि वह काफी समय से अपनी मांगों लेकर  सरकार से बात कर रही है, लेकिन उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। इसी के चलते उन्होंने आज रोष मार्च निकाला है। वहीं अपनी मांगों को लेकर सरकारी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मांगे माने जाने को लेकर चेतावनी दी है। 

  • पंजाबः शराब फैक्टरी के विरोध में इकट्ठे हुए किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    पंजाबः शराब फैक्टरी के विरोध में इकट्ठे हुए किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    जीराः शहर के गांव मंसूर वाला की शराब फैक्ट्री के बाहर जमा हो रहे किसान संगठनों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इससे पहले सुबह एसएसपी कंवरदीप कौन ने धार्मिक समागम में किसी को ना रोकने की बात की थी। सोमवार को भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।  बता दें कि सोमवार को किसान संगठनों का धरने पर पहुंचना शुरु हुआ। इस दौरान किसानों ने सरकार का विरोध किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड गिरा दिए, इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

    इस दौरान मालब्रोज शराब फैक्ट्री के सामने धरने पर बैठे किसानों को लक्खा सदाना ने संबोधित किया। फैक्ट्री के बाहर अखंड पाठ चलता रहा और लोग उसमें शामिल भी हुए। एसएसपी कंवरदीप कौर मौके पर मौजूद रहीं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा धरना सिर्फ फैक्ट्री से दूर किया गया है। श्री अखंड पाठ में शामिल होने वालों को रोका नहीं जा रहा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने फैक्ट्री का एक गेट खुलवा दिया है और धरने को महज दूर किया है। रविवार को जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद सोमवार को हालात गर्म रहे।

    रविवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का टेंट उखाड़ कर सामान हटा दिया था। उसके बाद शराब फैक्ट्री की ओर जाने वाली लिंक रोड और हाइवे के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात की गई। पुलिस ने 27 प्रदर्शनकारियों का नामजद कर और 250 अज्ञात पर मामला दर्ज किया है और 4 गिरफ्तार किए था। जिसके खिलाफ किसान संगठनों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने सोमवार को जिला के गांव मंदसोरवाला में पहुंचने का आह्वान किया था। 

  • होशियारपुरः बैंक के गार्डकर्मी से चली गोली, एक घायल

    होशियारपुरः बैंक के गार्डकर्मी से चली गोली, एक घायल

    टांडा उड़मुड़: शहर के पंजाब ग्रामीण बैंक से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ग्रामीण बैंक मियाणी मोड़ पुल पुख्ता में गार्डकर्मी की बंदूक अचानक नीचे गिरने के कारण गोली चल गई। इस दौरान गोली के छर्रे लगने से नजदीकी दुकानदार जख्मी हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी चनौता के रूप में हुई है। प्रदीप को उपचार के लिए टांडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    बताया जा रहा है कि प्रदीप के मुंह पर गोली के छर्रे लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गार्ड प्रकाश सिंह जब दोपहर 12 बजे के करीब बैंक के गेट के सामने मौजूद था। इसी दौरान उसकी बंदूक अचानक नीचे गिर गई, जिससे अचान गोली चल गई। गोली चलने के कारण वहीं पर नजदीक दुकानदार पर गोली के छर्रे के लग गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि प्रदीप की हालत अब खतरे से बाहर है।  

  • जीत पर जश्न मना रहे 17 वर्षीय युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत

    जीत पर जश्न मना रहे 17 वर्षीय युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत

    तिरुवनंतपुरमः लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने विश्व कप जीत लिया है। इसका जश्न तमाम देशों के साथ भारत में भी मनाया गया, लेकिन केरल में जश्न ने हिंसक रुप ले लिया। राज्य में कई जगहों से झड़प की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। जीत के जश्न के दौरान एक किशोर अचानक गिर गया और अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।

    अर्जेंटीना की जीत के तुरंत बाद 17 वर्षीय अक्षय कोल्लम लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जीत के जश्न में हिस्सा ले रहा था, तभी उसे असहज महसूस हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है। राज्य के अन्य हिस्सों में, खासकर कन्नूर में, समर्थकों का अर्जेंटीना जीत का जश्न हिंसक हो गया। चाकुओं से गोद कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया गया, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। केरल की राजधानी के तटीय गांव में, पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को जश्न मना रहे लोगों को रोकना भारी पड़ा। लोगों ने इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। फुटबॉल खेल को पसंद करने वाले केरल के कुछ अन्य शहरों और कस्बों से भी हिंसा की खबरें आई हैं

  • कपूरथला: आप पार्टी की बड़ी कार्रवाई, सरपंच अजय कुमार को किया Suspended

    कपूरथला: आप पार्टी की बड़ी कार्रवाई, सरपंच अजय कुमार को किया Suspended

    कपूरथला: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक ने पंचायत कोष में कथित धोखाधड़ी के आरोप में ब्लॉक खजूरला गांव के सरपंच को पद से निलंबित कर दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि सरपंच ने कथित तौर पर पंचायत की कुछ दुकानों के किराए में धोखाधड़ी की थी, जिसके आधार पर यह निलंबन किया गया है। इस संबंध में गांव के पंच कुलदीप सिंह पुत्र केवल सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस जांच के लिए पंजाब सरकार को कानूनी नोटिस भेजा था।

    जिसके बाद विभाग ने इसकी जांच निचले स्तर से करवाई और उसकी रिपोर्ट में यह साबित हुआ कि सरपंच ने दुकानों की सुरक्षा की कुल राशि में से 4 लाख रुपये अपने निजी खाते में और 1 लाख 25 हजार रुपये नकद लेने के आरोप साबित हुए है। रिपोर्ट के मुताबिक सरपंच ने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर पंचायत को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है और सरपंच द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं था।

    इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सरपंच अजय कुमार खजूरला को पंजाब पंचायत राज अधिनियम 1994 की धारा 20 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए पद से निलम्बित कर दिया गया। जबकि अन्य चयनित पंचों में से एक का चयन करके उसे यह अधिकार देने का आदेश जारी किया गया है।

  • पंजाबः पूर्व सीएम के करीबी के कमर्शियल ठिकानों पर विजीलेंस की दबिश

    पंजाबः पूर्व सीएम के करीबी के कमर्शियल ठिकानों पर विजीलेंस की दबिश

    पटियाला: पूर्व सीएम और बीजेपी की कोर कमेटी के नेता कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करीबी भरत इंदर चाहल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। मिली जानकारी के मुताबिक भरत इंदर चाहल के कमर्शियल ठिकानों पर विजिलेंस की टीम के द्वारा दबिश दी गई है। बताया जा रहा है कि विजीलेंस की टीम ने चाहल के सरहिंद रोड पर मैरिज पैलेस अलकाजार पर दबिश दी है। वहीं विजीलेंस की टीम ने चाहल के नाभा रोड पर स्थित शॉपिंग माल पर शिकंजा कसते हुए चैकिंग शुरू कर दी है।

    सूत्रों के अनुसार डीएसपी सतपाल शर्मा की अगुवाई में विजिलेंस के कई अधिकारियों द्वारा आय से अधिक संपत्ति को लेकर जांच की जा रही है। गौरलता बहै कि भारत इंदर चाहल कैप्टन अमरेंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे चुके है। वहीं विजीलेंस की टीम ने चाहल के निवास पर इससे पहले दबिश दी थी। लेकिन आज एक बार फिर से दोबारा विजीलेंस की की टीम ने दबिश दी है। 

  • विदेश से भारत लौटे पूर्व सीएम चन्नी, इस मामले में विजीलेंस कर सकती है पूछताछ

    विदेश से भारत लौटे पूर्व सीएम चन्नी, इस मामले में विजीलेंस कर सकती है पूछताछ

    चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अमेरिका और कनाडा के अपने दौरे से भारत लौट आए हैं। चन्नी 15 दिसंबर को भारत आ गए थे। विजीलेंस ब्यूरो चन्नी के भारत लौटने का इंतजार कर रहा थी। क्योंकि अवैध खनन मामले में उससे पूछताछ की जा सकती है।

    वहीं चन्नी ने वापिस आते ही गांधी परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ जेपी खैरा भी मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा से मुलाकात की। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी विदेश अपना इलाज करवाने गए हुए थे।

    मान सरकार द्वारा चन्नी के कार्यकाल के दौरान पास की गई कई फाइलों को रोका गया है। विभिन्न प्रकार के मामले अधर में हैं। चन्नी के लौटने के बाद अब मौजूदा मान सरकार उनसे इन सभी मामलों के संबंध में जवाब मांग सकती है। साथ ही चन्नी के कार्यकाल में जिन किन्हीं योजनाओं को हरी झंडी मिली और आमजन की मांग को पूरा किया गया, उनके संदर्भ में भी पूछताछ की जा सकती है।

  • पंजाबः दिन दिहाड़ें थाने से महज 300 मीटर दूरी पर PNB बैंक में लूट, देखें वीडियो

    पंजाबः दिन दिहाड़ें थाने से महज 300 मीटर दूरी पर PNB बैंक में लूट, देखें वीडियो

    कर्मचारियों को बंधक बनाकर लुटे 18 लाख रुपये 

    अमृतसरः पंजाब के कत्थूनंगल में दिन-दिहाड़े पीएनबी बैंक से लाखों की लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 11.30 बजे दो हथियार बंद लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे ने आते ही पिस्टल के बल पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और तकरीबन 18 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच बैंक में कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

    कत्थूनंगल के पंजाब नेशनल बैंक के अंदर दो युवक हथियार लेकर पहुंचे और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। सभी के मोबाइल फोन भी एक तरफ रखवाए और बैंक में रखा कैश अपने साथ ले गए। हैरानी की बात है कि जिस बैंक को निशाना बनाया गया है, उससे महज 300 मीटर की दूरी पर ही कत्थूनंगल थाना भी है। जिस बैंक को लुटेरों ने निशाना बनाया है, उसमें बीते 10 सालों से कभी सुरक्षाकर्मी को तैनात ही नहीं किया गया। जिसकी सूचना लुटेरों को थी। लुटेरे बेखौफ बैंक में घुसे और पिस्टल दिखा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

  • होशियारपुरः मोटरसाइकिल सहित नहर में गिरा 28 वर्षीय युवक, मौत

    होशियारपुरः मोटरसाइकिल सहित नहर में गिरा 28 वर्षीय युवक, मौत

    होशियापुरः कोटफतुही से दर्दनाक घटना सामने आई है। बिस्त दोआब नहर में गांव रिलां के पुल के समीप एक मोटरसाइकिल सवार के नहर में गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कि बाइक सवार युवक की इस हादसे में मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार गांव मुखसपुर निवासी 28 वर्षीय विनय पुत्र मोहन लाल रात अपने ससुराल गांव रीलां में आयोजित की गई पार्टी से बाइक पर घर वापिस लौट रहा था। जब वह बिस्त दोआब नहर वाली मुख्य सड़क के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल समेत नहर में गिर गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। 

  • जालंधर: लतीफपुरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, देखें वीडियो

    जालंधर: लतीफपुरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): लतीफपुरा में करीब एक सप्ताह पहले कोर्ट के आदेशों पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और निगम प्रशासन के द्वारा कई मकानों पर कार्रवाई करते हुए डिच चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद अब बेघर हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए कई सियासी पार्टियां पहुंचना शुरू हो गई है। वहीं आज लतीफ पुरा में बेघर हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश पहुंचे है।

    इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया भी मौजूद रहे। लोगों ने केंद्रीय मंत्री के साथ अपना दुख साझा किया और बताया कि वह किन हालातों से गुजर रहे हैं। वहीं, लोगों को इस हाल में देखते हुए केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि उन्हें यहां पहुंचकर बेहद दुख हुआ। कड़ाके की ठंड में लोग टेंट में सोने के लिए मजबूर हैं। सरकार को इनके घरों का इंतजाम करना चाहिए था।