Blog

  • जालंधरः गुरुद्वारा माडल टाउन में कुर्सियों की तोड़फोड़ और जलाने की CCTV आई सामने

    जालंधरः गुरुद्वारा माडल टाउन में कुर्सियों की तोड़फोड़ और जलाने की CCTV आई सामने

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर के माडल टाउन स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा गुरुद्वारा में कुर्सियों की तोड़फोड़ कर उसको आग लगा दी गई थी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस घटना के बाद सिख समाज में रोष पाया जा रहा है। 

    बता दें कि इस घटना को लेकर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान का बयान भी सामने आया था। उन्होंने जिसमें उन्होंने इस घटना की निंदा की थी। इस मामले को लेकर उन्होंने थाना डिवीजन नम्बर-6 की पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। घटना को लेकर एसएचओ सुखदेव सिंह ने कहा कि पुलिस गुरुद्वारा साहिब में कुर्सियों को लगाई गई आग को लेकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी के बयान ले लिए है। मामले की जांच की जा रही है। 

  • जालंधरः लिविंग रिलेशनशिप में रह रही लड़कियों पर हमला, एक घायल

    जालंधरः लिविंग रिलेशनशिप में रह रही लड़कियों पर हमला, एक घायल

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते कच्चा कोट मोहल्ला से मारपीट का मामला सामने आया है। जहां लिविंग रिलेशनशिप में रह रही दो लड़कियों में से एक लड़की के भाई ने दोनों पर हमला कर दिया। दोनों लड़कियों में एक लड़की बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची घायल पूजा ने बताया कि वह और उसकी सहेली बरखा शादी ने दो साल पहले शादी की थी और उसके बाद दोनों लिविंग रिलेशनशिप में रह रही हैं, लेकिन यह बात उसके भाई को पसंद नहीं थी।

    जिसके चलते वह उन दोनों को तक परेशान करता रहता था। पीड़ितों ने बताया कि वह आज सब्जी लेकर घर जा रही थी कि इतने पूजा का भाई सावन सामने आया और बिना किसी बात से उन पर हमला करने लगा। हमले के दौरान दोनों में से बरखा को घायल कर वहां से फरार हो गया। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि वहां मौजूद लोगों की मदद से वह सिविल अस्पताल इलाज के लिए पहुंची और  इस घटना के संबंधी वह पुलिस को शिकायत देंगी ताकि उस पर कार्रवाई हो सके।

  • बड़ी ख़बरः लुधियाना से रायबरेली जा रही बस की DCM गाड़ी से भयानक टक्कर, 6 की मौत

    बड़ी ख़बरः लुधियाना से रायबरेली जा रही बस की DCM गाड़ी से भयानक टक्कर, 6 की मौत

    चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना से रायबरेली जा रही बस के साथ बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत जबकि 22 यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर बुधवार अल सुबह प्राइवेट स्लीपर बस की डीसीएम गाड़ी से टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 21 अन्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत सैफई मेडिल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    यह दर्दनाक हादसा नगला खंगार इलाके में हुआ। स्लीपर बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी। इसमें 50 सवारियां सवार थीं। बस ड्राइवर को अचानक से नींद आ गई जिसके चलते उसने आगे चल रही डीसीएम गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

    वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह 4:30 बजे हुआ है। मामले की जांच अभी जारी है। घायलों से भी बातचीत की जा रही है, साथ ही बस को भी क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटवा दिया गया है।

  • दर्दनाक घटना: बेटे ने पिता की हत्या कर किए 32 टुकड़े

    दर्दनाक घटना: बेटे ने पिता की हत्या कर किए 32 टुकड़े

    बागलकोट: कर्नाटक के बागलकोट में एक शख्स ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी, उसके शरीर के 32 टुकड़े किए और उन्हें एक खुले बोरवेल में फेंक दिया। इस घटना को श्रद्धा वाकर हत्याकांड की पुनरावृत्ति के रूप में देखा जा रहा है। मर्डर का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अर्थ मूवर्स की मदद से व्यक्ति के शरीर के अंगों को बरामद किया। आरोपी विठला कुलाली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


    बताया जाता है कि 6 दिसंबर को 20 वर्षीय विठला ने गुस्से में अपने पिता परशुराम कुलाली (53) की लोहे की रॉड से कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, परशुराम अक्सर शराब के नशे में धुत होकर अपने दो बेटों में से छोटे विठला को गालियां देता था। उसकी पत्नी और बड़ा बेटा अलग रहते हैं। आरोपी विठला कुलाली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    बताया जाता है कि 6 दिसंबर को 20 वर्षीय विठला ने गुस्से में अपने पिता परशुराम कुलाली (53) की लोहे की रॉड से कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, परशुराम अक्सर शराब के नशे में धुत होकर अपने दो बेटों में से छोटे विठला को गालियां, देता था। उसकी पत्नी और बड़ा बेटा अलग रहते हैं। पिछले मंगलवार को, विट्ठल, अपने पिता के लगातार गाली देने से गुस्से में आ गया और एक लोहे की छड़ से उसने अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद, विठला ने परशुराम के शरीर को 32 टुकड़ों में काट दिया और बागलकोट जिले के एक शहर मुधोल के बाहरी इलाके में मंटूर बाईपास के पास स्थित अपने खेत के एक खुले बोरवेल में डाल दिया।

  • आज का राशिफल, 14 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 14 दिसंबर 2022

    मेषः संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।

    वृषः व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

    मिथुनः बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

    कर्कः आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

    सिंहः तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें।

    कन्याः वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

    तुलाः लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    वृश्चिकः मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    धनुः रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

    मकरः शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

    कुंभः पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।

    मीनः मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।

  • जालंधरः चोरी की वारदात को अंजाम देते 3 गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी की वारदात को अंजाम देते 3 गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण/हर्ष: थाना रामामंडी की पुलिस ने चोरी के सामान सहित 3 आरोपियों को गिफ्तार किया है। थाना प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान सूर्य एंकलेव मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बशीरपुरा का रहने वाला करण कुमार पुत्र अनिल कुमार और मनोज कुमार पुत्र ननकूराम निवासी अमरीक नगर और बलविंदर सिंह पुत्र भोल सिंह निवासी अजीत नगर कमल विहार के पार्क से ग्रिल चोरी कर रहे है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को चोरी की ग्रिलों सहित काबू कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। 

  • जांलधरः मंदिर में मूर्तियों से चांदी के आभूषण चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जांलधरः मंदिर में मूर्तियों से चांदी के आभूषण चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण/हर्षः थाना बस्तीबावा खेल की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साजन उर्फ गुरमेल सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गुरु अर्जुन नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखो ने बताया कि दिलबाग नगर एक्सटेंशन में स्थित बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने गए प्रवीण कत्याल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह 11 बजे मंदिर पहुंचा तो भैरव बाबा की मूर्ति के सिर पर रखा चांदी का मुकुट, कानों में कुंडल और शनिदेव की मूर्ति के गले से चांदी की चेन गायब थी। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को चांदी के आभूषणों सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के ऊपर आईपीसी की धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • जालंधरः लतीफपुरा में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, देखें वीडियो

    जालंधरः लतीफपुरा में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष):  लतीफपुरा में बीते कुछ दिन पहले ही कोर्ट के आदेशों के बाद इप्रूवमेंट ट्रस्ट और निगम ने कार्रवाई करते हुए कई घरों पर पीला पंजा चला दिया था। इस कार्रवाई के 4 दिन बाद सियासी पार्टियां लतीफपुरा में लोगों का हाल पहुंचना शुरू हो गई है। इसी के तहत आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल लोगों का हाल जानने के लिए लतीफपुरा में पहुंचे है।

    इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि आप सरकार के राज में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को लेकर वह सरकार से बातचीत करेंगे। आप सरकार पर आरोप लगाते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में आप सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है।

    पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर जैसी कोई व्यवस्था उन्हें दिखाई नहीं दे रही। हाल ही में नकोदर में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं कपड़ा व्यापारी टिमी के साथ उनके गनमैन मनदीप की बदमाशों ने हत्या कर दी। अभी वह कांस्टेबल मंदीप के गांव कोटली गाजरी शाहकोट में जाकर परिवार वालों से दुख सांझा करके आए है। 

  • पंजाबः नाबालिग बच्ची से 4 लोगों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    पंजाबः नाबालिग बच्ची से 4 लोगों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    लुधियानाः जिले में एक नाबालिग बच्ची की साथ 4 लोगों द्वारा बारी-बारी दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करके उसे बेसुध हालत में छोड़ दिया। बच्ची के साथ रेप उसकी पड़ौसन ने करवाया है। घटना थाना डाबा के इलाका न्यू आजाद नगर की है। नाबालिग की माता की मौत हो चुकी है।

    मां की मौत होने के बाद वह मोगा से लुधियाना अपनी मौसी के पास रहने लगी। पड़ोस में रहते महिला रीटा ने नाबालिग को अपनी बातों में लेकर अपने घर बुला लिया। बच्ची को किसी चीज में उसने दोपहर करीब 2 बजे नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद नाबालिग बेसुध हो गई। नाबालिग के साथ एक दिन में 4 लोगों ने रेप किया। बच्ची को जब होश आया तो उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। उसने अपनी मौसी को घटना की सारी जानकारी दी। 

    घटना के बाद तुरंत नाबालिग ने पुलिस को सूचित किया। थाना डाबा की पुलिस ने महिला आरोपी रीटा रानी और 4 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला देह व्यापार का कारोबार करती है। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पैसों के लालच में आकर नाबालिग को बेसुध करके हवस के भूखे ग्राहकों के आगे उसे परोस दिया। रेप करने वाले चारों आरोपियों की तालाश के लिए छापामारी की जा रही है।

  • पुलिस जिला बद्दी के एसपी मोहित चावला का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज

    पुलिस जिला बद्दी के एसपी मोहित चावला का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज

    प्रदेश में पुलिस की ओर से सामाजिक गतिविधियों में निस्वार्थ सेवा व सहयोग देने के कारण मिला अचीवमेंट अवार्ड
    बददी/सचिन बैंसल: पुलिस जिला बद्दी के एसपी मोहित चावला का नाम वर्ल्ड  बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज हो गया है। हिमाचल के लिए यह बड़े गौरव की बात है। यह अवार्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन के हिमाचल इकाई के प्रेसिडेंट सुमित सिंगला ने दे उन्हें नवाजा  है। मोहित चावला की पहचान प्रदेश के पुलिस अफसरों में एक ईमानदार अफसर के रूप में होती है। मोहित चावला ने बद्दी में जहां समय समय पर अपनी टीम को जागरूक कर समाज की निस्वार्थ सेवा व सहयोग किया वहीं अपराध ट्रैफिक नियंत्रण कर बद्दी को क्राइम रहित कर पुलिस की कार्यप्रणाली से लोगों को भयमुक्त वातावरण देकर पुलिस की समाज के प्रति अच्छी छवि को उभारा है। पुलिस जिला बद्दी के एसपी मोहित चावला को अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली में प्रदेश भर में पहला स्थान भी प्राप्त हुआ है।
    मोहित चावला जो आई पी एस 2010 कैडर के अधिकारी हैं का जन्म कुल्लू हिमाचल में ही हुआ है ।चावला ने वर्ष 2009 में यू पी एस सी क्लियर किया था व् वर्ष 2013 में  उन्हें हरियाणा सरकार ने प्रतिभा सम्मान अवार्ड दिया था। 2015 में डी जी पी रिस्क अवार्ड मिला था। वर्ष 2020 में उन्हें देश के 50 टॉप पुलिस कप्तानों में एशिया पोस्ट सर्वे अवार्ड भी मिला था। महिलाओं में जागरूता हेतु उन्हें हाल ही में स्कॉच अवार्ड भी मिला है। अम्बाला में बसे  परिवार के इस होनहार अफसर ने अम्बाला के एक कम्प्यूटर सेंटर से इंस्ट्रक्टर के रूप में कैरियर शुरू कर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, पूना, मोहाली में नौकरी करने के बाद वर्ष 2010 में आई पी एस बन हैदराबाद में ए एस पी बन हिमाचल में प्रवेश किया व् 2014  में काँगड़ा 2015  एस पी मंडी 2017 में एस पी शिमला व 2020 में ए डी सी राज्यपाल रहे। मोहित चावला ने वर्ष 1999 में नेशनल स्कॉलरशिप छात्र रहते हुए पा ली थी। अम्बाला में द्वितीय योग अचीवर भी रहे थे ।वर्ष 2022 में उन्हें नेशनल अवार्ड फॉर इ गवर्नेंस भी मिला है। एस पी पुलिस जिला बद्दी मोहित चावला ने वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन में नाम दर्ज होने व् उन्हें यह अवार्ड देने पर लंदन बुक ऑफ़ रिकार्ड्स हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष सुमित सिंगला का आभार जताया है व् कहा है की उनका लक्षय ईमानदारी से राष्ट्र की सेवा करना है [
    इस अवसर पर सुमित सिंगला ने कहा की बहुत ही कम ऐसे युवा प्रशाशनिक अधिकारी होते हैं जो समय से पहले धार्मिक गतिविधियों के साथ साथ समाज सेवा में तत्पर रहते हैं। कहा कि यह हमारे हिमाचल के लिए बड़े गर्व की बात है। ऐसे अधिकारी आने वाले समय में जहाँ हिमाचल का नाम ऊंचा करेंगे वहीँ पर देश में भी अपनी निष्काम सेवाएं देकर देश का नाम उच्च बुलंदियों पर लेकर जायेंगे। ऐसी शक्शीयते बहुत कम होती हैं बहुत काम होती हैं जिनको अपने देश के साथ बहुत ज्यादा लगाव होता है। उन्होंने मोहित चावला को बारंबार बधाई दी है।