Blog

  • बिजली बंद होते ही Hospital में ऑक्सीजन सप्लाई हुई बंद, नवजात की मौत

    बिजली बंद होते ही Hospital में ऑक्सीजन सप्लाई हुई बंद, नवजात की मौत

    नई दिल्ली – भागलपुर के नवगछिया स्थित अस्पताल में एक नवजात की मौत होने की खबर सामने आई है। अस्पताल में बिजली बंद होने के बाद ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से अफरातफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जन्म के बाद नवजात को ऑक्सीजन लगाया गया था। बिजली कटने के बाद अस्पताल के कर्मी 30 मिनट बाद जनरेटर से बिजली की सप्लाई दे पाए।

    इस बीच ऑक्सीजन नहीं मिलने से बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जनरेटर में तेल नहीं था। इसलिए समय पर जनरेटर स्टार्ट नहीं हो पाया और बच्चे ने दम तोड़ दिया। मधेपुरा जिले के मोहम्मद सऊद आलम अपनी पत्नी के साथ रंगरा अस्पताल पहुंचे थे। जो काफी खुश थे। बताया कि ‘दोपहर 2:40 बजे बच्चे ने जन्म लिया था, बच्चा स्वस्थ था। इसकी जानकारी हमें नर्स ने दी थी।

     बच्चे को हमने अभी ऑक्सीजन लगाया है। बच्चा ठीक-ठाक है। इसी बीच अचानक बिजली कट गई। समय पर जनरेटर नहीं चलने के कारण बच्चे को ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हुई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर रंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची

  • Jalandhar: खेल रहे बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, थाने में पहुंचे लोग

    Jalandhar: खेल रहे बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, थाने में पहुंचे लोग

    जालंधरः आए दिन कुत्तों द्वारा बच्चों के काटने के मामले सामने आते रहते हैं। ताज़ा मामला जालंधऱ के मिठ्ठापुर से सामने आया है, जहां पर खेल रहे बच्चे पर हलके कुत्ते ने अटैक कर दिया। ब्च्चों का बचाव करने आए लोगों को भी कुत्ते ने काट लिया जिन्हैं तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। इस घटना के बाद सभी इलाका निवासी थाना सात में इक्ठ्ठा हो गए।

    लोगों का कहना कि इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने आधे दर्जन से ज्यादा कुत्ते पाल रख्खे हैं, जिसमें से एक कुत्ता हलक गया जिसे उसने खुला छोड़ दिया है। वह कुत्ता आए दिन किसी न किसी को काटता रहता है। पीड़ित बच्चों के परिजनों ने कहा कि जब हम उस कुत्ते के केयर टेकर को कहते हैं, तो वह उनसे लड़ाई झगड़ा करता है। सभी इलाका निवासियों ने इकठ्ठा होकर पुलिस से इस मामले को सुलझाने की मांग की है।

  • Jalandhar : दुकान बंद करके घर लौट रहे व्यक्ति को लुटेरों ने बनाया निशाना

    Jalandhar : दुकान बंद करके घर लौट रहे व्यक्ति को लुटेरों ने बनाया निशाना

    तेजधार हथियारों से किया हमला

    जालंधर,ENS – बस्ती पीर दाद एचडीएफसी एटीएम के पास बुधवार रात करीब 11.39 बजे दो बाइक सवार चार लुटेरों ने दुकान बंद करके घर लौट रहे व्यक्ति से बैग को लूटने की कोशिश की। दुकानदार ने लुटेरों का विरोध किया तो लुटेरों ने तेजधार हथियारों से व्यक्ति पर हमला कर दिया। घायल की पहचान जतिंद्रपाल निवासी पीर दाद के तौर पर हुई है। हमले में दुकानदार सिर चोटें आई। दुकानदार पर हमले होता देख लोग उसे बचाने के लिए आगे आए तो लुटेरे भाग  गए।

    जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को सूचित किया। घायल जतिंद्रपाल के पड़ोसी ने बताया कि जतिंद्रपाल मोबाइल की दुकान को बंद करके रात को घर लौट रहा था कि इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए चोर युवकों ने उसके हाथ से बैग छीनने की कोशिश की लेकिन जतिंद्रपाल लुटेरों से भिड़ गया।

    उसी दौरान एक युवक ने बाइक से उतरकर उस पर तीन हथियारों से हमला कर दिया, हमले के दौरान उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। हमले के दौरान जतिंद्रपाल ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे देख आस पास के लोग जब लुटेरों की तरफ भागे तो वह भाग गए। उसने बताया कि खून से लथपथ पीड़ित को घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को सूचित किया।

  • Bank Manager को सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगे लाखों, केस दर्ज

    Bank Manager को सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगे लाखों, केस दर्ज

    पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी

    जालंधरः महानगर के थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते माडल हाउस के रहने वाले बैंक मैनेजर को एक व्यक्ति ने सरकारी सर्वे कंपनी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 3 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित न्यू रसीला नगर के रहने वाले योगेश की शिकायत पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मॉडल हाउस के रहने वाले चरणजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में योगेश ने बताया कि वह निजी बैंक में सेल मैनेजमेंट का काम करता था और वह उक्त आरोपित चरणजीत को अपने किसी जानकार के जरिए मिला था। उक्त चरणजीत ने झांसा दिया कि वह सरकारी सर्वे कंपनी में उसकी नौकरी दिलवा देगा है, जिसका खर्च 4.50 लाख रुपये आएगा और प्रति माह से 32 हजार रुपये एक महीने का वेतन मिलेगा। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि चरणजीत सिंह ने उसे कहा था कि एक माह पहले कच्चे पद पर नौकरी करनी पड़ेगी और बाद में वह पक्का हो जाएगा। उसने नौकरी दिलवाने के लिए आरोपित को 3.20 लाख रुपये दे दिए और एक महीना काम करने के बाद उस वेतन 17 हजार रुपये मिला। उसने आरोपित के इस संबंध में बात की तो वह उसे टालमटोल करने लगा। समय बीत जाने के बाद वह गाली गलौज पर उतर आया, जिसकी शिकायत उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी और वहां से शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को भेज दी गई। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपित चरणजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
  • Punjab: आज OPD पूरी तरह रहेगी बंद, डॉक्टरों की हड़ताल जारी, देखें वीडियो

    Punjab: आज OPD पूरी तरह रहेगी बंद, डॉक्टरों की हड़ताल जारी, देखें वीडियो

    Health Minister ने नहीं दिया कोई लिखित आश्वासन

    लुधियानाः तीन दिनों से लगातार चल रही डाक्टरों की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रही। लुधियाना के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की आंशिक हड़ताल बुधवार तक जारी रही लेकिन आज चौथे दिन गुरुवार इस हड़ताल पूरी तरह से लागू होगी। पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) ने बीते दिन कैबिनेट सब-कमेटी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह से मुलाकात की जिसके बाद पीसीएमएसए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिल सरीन ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने सुरक्षा संबंधी मांगों को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया और करियर में प्रगति का आश्वासन दिया, लेकिन इस पर कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया गया। डॉ. अखिल सरीन ने कहा कि पिछले तीन दिनों से डॉक्टर विरोध में रोजाना सुबह 8 से 11 बजे तक ओपीडी बंद रखते थे, लेकिन अब गुरुवार से ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। डॉक्टरों के संगठन ने पहले कहा था कि अगर बुधवार की बैठक में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो विरोध दूसरे चरण में प्रवेश करेगा। पीसीएमएसए की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि विभाग ने पीसीएमएसए को आश्वस्त किया है कि सरकार की ओर से आज ही एक आधिकारिक पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में बताया जाएगा। हालांकि, सरकार से इस तरह के निश्चित आधिकारिक कम्यूनिकेशन प्राप्त न होने के कारण आज ओपीडी पूरे दिन के निलंबन का आह्वान किया है। आपातकालीन सेवाओं, पोस्टमार्टम, मेडिकोलीगल परीक्षा, अदालती साक्ष्य और न्यायिक चिकित्सा परीक्षाओं को छोड़कर सभी सेवाएं निलंबित रहेंगी। ओओएटी केंद्र भी केवल रोजाना की खुराक वितरित करेंगे। अस्पताल में ओपीडी सेवांए बंद होंने पर इलाज के लिए आए मरीज़ काफी परेशान दिखे। मरीज़ों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह इलाज के लिए अस्पताल में आए हैं, लेकिन वहां पर ओपीडी सेवाएं बंद होने के कारण उनको अब बना इलाज के ही वापिस जाना पड़ेगा। वहीं सिविल अस्पताल के मैडिकल आफिसर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज सारे दिन ओपीड़ी सेवाएं बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि हम सरकार से पिछले एक महीने से अपनी मांगों को लेकर सरकार से बात कर रहै हैं, लकिन सरकार हमारी मांगों को नहीं मान रही। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो हो सकता है कि आगे जाकर हम अपना संघर्श ओर तीखा करें ओर सभी सिविल सेवाएं बंद करनी पड़े।
  • तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौत

    तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौत

    नई दिल्ली – अजमेर में देर रात तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर सो रहे व्यक्ति को कुचल दिया। कार की टक्कर से स्ट्रीट लाइट पोल धराशायी हो गया, जबकि डिवाइडर सो रहे व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों ने कार सवार दो युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मेडिकल करवाया है।

    पुलिस ने कार में सवार जयपुर टोंक रोड निवासी मोहित जैन व वैशालीनगर निवासी मोहित शेखावत को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनका जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी अनुसार पुराने आरपीएससी भवन के पास देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर व स्ट्रीट लाइट पोल से टकराने के बाद पलट गई। दुर्घटना में फव्वारे के पास बने डिवाइडर पर सो रहे युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार सवार ने भागने का प्रयास किया लेकिन आसपास खड़े लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की देर रात तक शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक युवक डिवाइडर पर सो रहा था। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुटी है।
  • बिजली के तार की चपेट में आए 4 लोग, मौत

    बिजली के तार की चपेट में आए 4 लोग, मौत

    नई दिल्ली – महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बिजली के तार की चपेट में आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों की पहचान पुंडलिक मानकर, प्रकाश राउत, युवराज डोंगरे और गणेशपुर के नानाजी राउत के तौर पर हुई है।  इस हादसे में 2 लोग घायल हुए है। जानकारी के अनुसार घटना के समय ये लोग खेतों में काम कर रहे थे। आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।

     मामला ब्रम्हपुरी तहसील के गणेशपुर (मेंडकी) का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये सभी प्रकाश राउत के खेत में खाद डालने के लिए आज सुबह गए थे ओर खेत में खाद डालने के बाद खेत की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत में बाड़ लगाने का काम शुरू था। इस समय चारों किसान खेत के चारों कोनों में तारों को खींचने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक किसी बिजली के तार की चपेट में आने से उन लोगों की मौत हो गई।

    मामले की जानकारी पुलिस व बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां 4 की मौत की पुष्टि की गई और 2 का इलाज किया जा रहा है। लोगों ने अंदेशा जताया की इस खेत के पास जंगल है, यहां जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए बिछाए गए विद्युत प्रवाह वाले तार की चपेट में आने से या फिर बिजली के खंबे से टूटे हुए तार की चपेट में आने मौत हो सकती है, फिलहाल करंट लगने का कारण स्पष्ट नहीं है इसकी जांच की जा रही है।
  • नया फरमान जारी, अजान के समय नहीं होगी पाठ-पूजा, Loudspeaker पर भजन बजाने पर रोक

    नया फरमान जारी, अजान के समय नहीं होगी पाठ-पूजा, Loudspeaker पर भजन बजाने पर रोक

    नई दिल्लीः बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद वहां रहने वाले हिंदुओं के लिए हालात लागातार खराब होते जा रहै हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक बांग्लादेश में कुल 300 से अधिक हिंदू परिवारों और उनके घरों पर हमले हो चुके हैं और हिंदुओं के खिलाफ मॉब लिंचिंग की चार घटनाएं दर्ज की गई हैं। वहीं कई मंदिरों में तोड़फोड़ करने के मामले भी सामने आए हैं। अब वहां हुिंदुओं खे खिलाफ एक नया फरमान जारी हुए दे जिसके मुताबिक वह आज़ान के दौरान पूजा-पाठ नहीं कर पाएंगे।

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में गृह मामलों के सलाहकार और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने ऐलान किया है कि बांग्लादेश में नमाज और अजान के दौरान हिंदुओं को पूजा-पाठ करने और लाउडस्पीकर पर भजन-गायन करने की मनाही रहेगी। अगर इस नियम का उल्लंघन करता हुआ कोई भी पाया गया तो उसे बगैर किसी वारंट के पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

  • दीवार ढहने से 9 लोग दबे, 2 की मौत

    दीवार ढहने से 9 लोग दबे, 2 की मौत

    दतिया – 4 सौ साल पुरानी दीवार ढहने से 9 लोग दब गए हैं। पड़ोसियों ने मलबे से 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 2 शव निकाले हैं। मलबे में दबे 5 लोगों को निकालने का काम चल रहा है। पड़ोसी राहुल रजक ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 3 बजे बहुत तेज आवाज आई। बाहर निकले तो देखा तो किले की दीवार गिर गई है।

     हमने दो लोगों को तत्काल बाहर निकला और अस्पताल भेजा। डॉयल 100 को फोन लगाया तो एक पुलिसकर्मी पहुंचा और लोगों को निकालने में मदद करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू की गति धीमी होने का आरोप लगाकर सुबह करीब 8 बजे हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि मलबा हटाने में लापरवाही बरती जा रही है।

     सुबह 4 बजे से मलबा हटाया रहा है, लेकिन रेस्क्यू टीम एक भी आदमी को बाहर नहीं निकाल पाई है। फिलहाल मौके पर कलेक्टर संदीप मकीन, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा और एसडीईआरएफ की टीम मौजूद है। मौके पर मौजूद पुलिस ने महिलाओं और स्थानीय लोगो को शांत करवाया।

  • समोसे में निकली मेंढक की टांग, देखें वीडियो

    समोसे में निकली मेंढक की टांग, देखें वीडियो

    नई दिल्ली – अक्सर हम बिना किसी जांच-पड़ताल के मिठाई या अन्य दुकानों पर खाने के लिए बैठ जाते हैं। ऐसी लापरवाही कई बार भारी पड़ती है। ऐसा ही मामला आया है उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से। यहां एक फेमस स्वीट्स शॉप के समोसे में मेंढक की टांग निकलने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने इस घटना की वीडियो बनाई है और दुकान पर जमकर हंगामा किया है। पुलिस ने इस मामले में शॉप संचालक को हिरासत में ले लिया है।

    मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में अभयखंड इलाके का है। यहां एक नामचीन स्वीट्स शॉप है। बुधवार शाम को न्यायखंड क्षेत्र का एक निवासी अमन शर्मा अपने दोस्तों संग इस शॉप पर पहुंचा था। वह और उसके दोस्त कुछ समोसे पैक कराकर ले गए थे। इसके कुछ देर बाद अमन शर्मा वापस शॉप पर आया। उसने बताया कि एक समोसे के अंदर मेंढक की टांग निकली है।

    स्वीट्स शॉप के समोसे में मेंढक की टांग निकलने के बाद ग्राहक वापस दुकान पर आया। उसने बकायदा इस घटना की वीडियो बनाई थी। अमन शर्मा और उनके साथियों ने दुकान पर हंगामा शुरू कर दिया। एक मिनट 30 सेकंड के वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ में समोसा दिख रहा है। समोसे में एक काली वस्तु दिख रही है। इसे मेंढक की टांग बताया जा रहा है। इसके बाद दुकान के अंदर की वीडियो बनाई गई है।