Blog

  • पंजाब : आढ़ती एसोसिएशन ने 2 दिन के लिए मंडियों को किया बंद, देखें वीडियो

    मोगा : आज आढ़ती एसोसिएशन की और से 2 दिनों के लिए मंडियों को बंद किया गया है। वही एफसी आई दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है। वही यह रोष प्रदर्शन 2 दिन के लिए किया जा रहा है। इस मौके किसानों ने भी मंडी वालों का साथ दिया और धरने में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी अगर सरकार ने कमीशन नही दिया तो अदानी सेलो का घेराव किया जायेगा और मंडी बंद रखी जाएगी, यह आंदोलन पूरे पंजाब में चलेगा।

    जानकारी देते हुए आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर जैन ने कहा के पिछले साल अदानी सेलो प्लांट में हमारी ओर से किसानों की गेहूं को बेचा गया था। लेकिन हमको कमीशन नही मिला था। हमारी ओर से संघर्ष किया गया तो एफसीआई ने आधा कमीशन दे दिया और आधा देने से साफ मना कर दिया।

    जिसके चलते आज हमने मोगा जिला के सभी आढ़तियों ने मिलकर यह फैसला किया था कि तीन और चार अप्रैल को एफसीआई दफ्तर के बाहर धरना देकर रोष प्रदर्शन करेंगे। अगर हमारा कमिशन नही दिया तो आगे संघर्ष तेज किया जाएगा। इस संघर्ष में हमारे साथ किसान, मजदूर और ट्रांसपोर्टर भी है। वही किसान नेता भूपिंदर सिंह ने बताया की मंडी वाले सभी आढ़ती हमारे परिवार के मेंबर है और हम इनका साथ दे रहे है।

  • कांग्रेस ने कोऑर्डिनेटर किए नियुक्त, पंजाब में इन 2 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़ः कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए आज कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति कर दी है। वहीं जारी की गई सूचि में कांग्रेस ने 20 नेताओं को नियुक्त किया है, जिसमें पंजाब में 2 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान विजय हंस और विंग अनुपमा आचार्य को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

  • ”आप” की बढ़ी मुश्किलें, कई संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी में ED

    नई दिल्ली : जांच एजेंसी ईडी ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की कुछ संपत्तियों को जब्त करना चाहती है लेकिन दुविधा में हैं। ईडी की ओर से मामले में पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि ईडी की ओर से केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज किया जाना चाहिए।

    एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) ने कोर्ट को बताया है कि हम आम आदमी पार्टी की कुछ संपत्तियों को जब्त करने जा रहे हैं। अगर हम ऐसा करेंगे तो वे कहेंगे कि चुनाव के समय ये सब किया। अगर नहीं करेंगे तो कहेंगे कि कहां हैं सबूत।

    उन्होंने कोर्ट को बताया कि फिलहाल हम जांच कर रहे हैं। ईडी ने कहा कि शराब घोटाले में केजरीवाल की भूमिका की जांच अभी खत्म नहीं हुई है। इस याचिका पर बहस की गई कि ये गिरफ्तारी को रद्द करने की नहीं बल्कि जमानत याचिका है।

  • पंजाबः ब्लाइंड मर्डर सुलझी गुत्थी, 3 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    बठिंडाः भुच्चो मंडी के गांव लहरा सौधा में 22 मार्च को युवक की बेरहमी से हत्या करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने बलजीत सिंह उर्फ बिल्ला, बलजीत राम उर्फ बल्लू, सुखदेव राम उर्फ सुक्खा निवासी गांव उगोके जिला बरनाला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों पूछताछ में कबूल किया है कि हरप्रीत सिंह उर्फ धक्कन का मृतक मनप्रीत सिंह से पुराना झगड़ा था और उसे मारने के लिए उसने अपने 5 अन्य साथियों की मदद ली थी।

    पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए हथियार, मोटरसाइकिल व अन्य सामान भी बरामद किए हैं। हत्या करने वाले आरोपियों ने कबूल किया है कि उनके एक साथी की मृतक के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते उन्होंने मनप्रीत सिंह निवासी गांव मेहराज की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को रिमांड में हासिल कर पूछताछ कर रही है, जबकि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    एसएसपी दीपक पारीक और एसपी (डी) अजय गांधी ने बताया कि बीती 22 मार्च 2024 को मनप्रीत सिंह निवासी पत्ती सौल, गांव मेहराज, जिला बठिंडा, हाल आबाद भुच्चों मंडी शाम के समय काम से वापिस अपने घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान गांव लेहरा सौधा के पास पहले एक कार ने मनप्रीत सिंह को टक्कर मारी। वहीं थोड़ा आगे बस अड्डा लेहरा सौधा के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसे घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे मनप्रीत सिंह को गंभीर चोटें आईं। आसपास इकट्ठा हुए लोगों ने इलाज के लिए मनप्रीत सिंह को रामपुरा के अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान बीती 24 मार्च 2024 को मनप्रीत सिंह की मौत हो गई थी। 

  • गायक Kanahiya Mittal के प्रोग्राम को लेकर हुआ विवाद, कांग्रेस नेता ने दी शिकायत

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में 9 अप्रैल को होने वाले कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस पार्टी के छात्र विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की तरफ से कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम का विरोध किया है। उनकी तरफ से चंडीगढ़ के डीसी विनय प्रताप सिंह को एक चिट्ठी लिखी गई है। इसमें उनका कहना है कि चुनाव के दौरान इस तरह के कार्यक्रम से यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर माहौल खराब होगा। इसलिए यह कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।

    चंडीगढ़ कांग्रेस के युवा नेता सचिन गालव की तरफ से जो शिकायत दी है, उसमें उन्होंने बताया है कि 9 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष को लेकर कार्यक्रम किया जाना है। इसमें कन्हैया मित्तल भजन संध्या पेश करेंगे। वह इस कार्यक्रम का विरोध नहीं करते हैं। वह भी हिंदू नव वर्ष मनाना चाहते हैं, लेकिन जिस भजन गायक को बुलाया गया है। वह राम नाम की पेशकश करता है। जिससे कि एक राजनीतिक पार्टी को फायदा मिलेगा। लेकिन चुनाव आचार संहिता लगी होने के कारण ऐसा करना ठीक नहीं है।

    सचिन गालव की तरफ से डीसी के साथ-साथ यह शिकायत पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को भी दी गई है। वह नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के स्टेट प्रेसिडेंट होने के साथ-साथ चंडीगढ़ में पार्षद भी हैं। कांग्रेस पार्टी के पार्षद होने के नाते पिछले दिनों मेयर चुनाव को लेकर वह काफी सक्रिय रहे थे। उन्होंने अपनी चिट्ठी में सीधे-सीधे कन्हैया मित्तल का विरोध किया है। वह इस कार्यक्रम का विरोध नहीं करना चाह रहे हैं। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है। उससे उन्हें दिक्कत नहीं है, लेकिन जिस गायक को बुलाया जा रहा है उससे उन्हें दिक्कत है।

  • बड़ी खबरः कांग्रेस को बड़ा झटका, बॉक्सर ने थामा भाजपा का दामन

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। मुक्केबाजी में भारत के लिए पहला ओलंपिक पदक जीतने वाले और कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी ज्वाइन की है। विजेंद्र सिंह ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।इससे पहले बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि जनता जहां चाहें मैं तैयार हूं।

    बता दें कि विजेंद्र साल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें अपने पहले ही चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बादसे ही वह पार्टी से लगातार जुड़े रहे। साल दिसंबर 2023 में उन्होंने राजनीति से सन्यास लने की बात भी कही थी। बता दें कि कई दिनों से कयास लग रहे थे कि कांग्रेस उन्हें इस बार मथुरा सीट से मैदान में उतार सकती है जहां से भाजपा की मौजूदा सांसद हेमा मालिनी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। विजेंद्र सिंह जाट समुदाय से आते हैं जिसका हरियाणा की कई सीट पर राजनीतिक प्रभाव माना जाता है। इस समुदाय का पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भी प्रभाव है।

  • पंजाबः सीवरेज साफ करते समय हुआ हादसा, एक की मौत 2 बेहोश

    गुरदासपुरः जिले के गांव चावा में सीवरेज साफ करते समय दिमाग में गैस चढ़ने से तीन प्रवासी मजदूर बेहोश हो गए। आनन-फानन में गांव के लोगों ने जैसे-तैसे करके सीवरेज से बाहर निकाल कर उन्हें सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया, लेकिन इलाज के दौरान एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए नीरू निवासी जिला भरतपुर (राजस्थान) ने बताया कि वह गांव की साफ-सफाई का काम करते है।

    उसने बताया कि बुधवार को गांव में सीवरेज को उसका पति कन्हैया साफ कर रहा था। इसी बीच उसके दिमाग पर गैस चढ़ने से वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसके पति कन्हैया को बचाने के लिए उसका भांजा नैवी और भाई मोनू भी सीवरेज में गए तो वह दोनों भी बेहोश हो गए। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए और जैसे-तैसे करके तीनों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसके पति कन्हैया की मौत हो गई। जबकि उसके भांजे नैवी की हालत गंभीर बनी हुई है।

  • पंजाबः ये नेशनल हाईवे हुआ बंद, राहगीर हुए परेशान, जानें मामला

    लुधियानाः समराला में चंडीगढ़-लुधियाना नेशनल हाईवे पर आसपास के 10 गांवों के लोगों ने एकत्रित होकर चंडीगढ़-लुधियाना नेशनल हाईवे पर स्थाई धरना लगा दिया है। समराला के मुशाखाबाद गांव की सीमा में बायोगैस प्लांट लगाने का विरोध तेज हो गया है। जिसके चलते नेशनल हाईवे बंद हो गया है। ऐसे में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गांव वासियों का कहना है कि जब तक बायोगैस प्लांट बंद नहीं होगा तब तक चंडीगढ़-लुधियाना नेशनल हाईवे बंद रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्लांट से इलाके में बीमारियां फैलेंगी और प्रदूषण काफी बढ़ जाएगा, जिससे उनका जीना कठिन हो जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में किसान और राजनीतिक नेता भी शामिल हुए।  

    यहां तक ​​कि आम आदमी पार्टी के नेता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस प्लांट के बनने से उनके इलाके में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाएगा। उनका पूरा क्षेत्र ग्रीन जोन में है। प्लांट से पानी प्रदूषित हो जाएगा और बीमारियां फैलने का डर रहेगा। कुछ दूरी पर रिहायशी इलाका होने के कारण गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो सकता है। इस कारण वे किसी भी कीमत पर प्लांट नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को तरक्की करनी है तो औद्योगिक क्षेत्र में ऐसे प्लांट लगाने चाहिए,  बचे हुए उद्योगों को चालू किया जाए, यह लोगों को मारने की नीति है।

  • 36 सोना तस्कर पुलिस कस्टडी से फरार

    लखनऊ- लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी ने अनुसार कस्टम की टीम ने सोना तस्करी के शक 36 संदिग्धों को कस्टडी में लिया था। कस्टम की कस्टडी से सभी के सभी 36 संदिग्ध चकमा देकर फरार हो गए।

    डीआरआई से मिले इनपुट के अनुसार यात्रियों के पास भारी मात्रा में सिगरेट और कैश के साथ पेट में सोना छुपाए जाने की सूचना थी। ऐसी जानकारी थी कि सभी 36 लोगों ने पेट में लगभग 2 किलो सोना छुपाया हुआ है। इसी सूचना के आधार पर शारजाह से आई फ्लाइट में सवार 36 यात्रियों को रोका गया था और दो दिन तक कस्टम की टीम सभी 36 लोगों से पूछताछ करती रही।

  • कपूरथलाः स्कूल के सामने सड़क हादसे में पलटी कार, 3 घायल 

    कपूरथलाः नडाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां साहिबजादा जोरावर पब्लिक स्कूल के सामने सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के सामने कार पलटने से 3 लोग घायल हो गए। घायलो में एक महिला शामिल है। स्थानीय लोगों की मदद के घायलों को कार से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।