Blog

  • Punjab News: 5 माह पहले विदेश गए नौजवान की संदिग्ध अवस्था में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 माह पहले विदेश गए नौजवान की संदिग्ध अवस्था में मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दसूहा के गांव खोले में शोक की लहर छा गई। दरअसल, 24 वर्षीय नौजवान की इटली के शहर लीदो दा लेविनियो में भेदभरे हालातों में मौत हो गई। मृतक की पहचान ट्विंकल रंधावा के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए ट्विंकल के पिता जगीर सिंह ने बताया कि उसके 2 बेटे है और ट्विंकल छोटा बेटा था। परिवार के आर्थिक हालात ठीक नहीं है क्योंकि मैं ड्राइवर का काम करता हूं और बड़ी मुश्किल से कर्जा उठाकर ट्विंकल को इटली भेजा था।

    अभी सिर्फ 5 महीने ही हुए थे। बीते 2 दिन पहले इटली से मुझे फोन आया और ट्विंकल के साथ रहने वाले दूसरे लड़कों ने बताया कि ट्विंकल की मौत हो गई है। इस घटना से पूरा परिवार टूट गया क्योंकि ट्विंकल आप उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए गया था।

    पिता जगीर सिंह का कहना है कि 2 दिन पहले ट्विंकल से फोन पर बात हुई थी वह बहुत खुश था। अचानक मौत की खबर से शक है कि ट्विंकल के साथ कुछ गलत हुआ है। ट्विंकल के परिवार ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से मांग की है के इस मामले की जांच करवाई जाए और ट्विंकल की बॉडी भारत लाने में मदद की जाए ताकि उसका पंजाबी रीति रिवाज अनुसार अंतिम संस्कार किया जाए।

  • Punjab News: MBD Mall के सामने आग का गोला बनीं BMW X1 कार, देखें वीडियो

    Punjab News: MBD Mall के सामने आग का गोला बनीं BMW X1 कार, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर देर रात एमबीडी मॉल के सामने से गुजर रही एक बीएमडब्ल्यू एक्स-1 कार में अचानक आग भड़क उठी। कार चला रहे युवक आकर्षित ने जैसे ही बोनट से धुआं उठता देखा तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को एबी लिक्विड शराब ठेके के बाहर रोक दिया। कुछ ही सेकंड में कार के आगे वाले हिस्से से लगी आग तेज़ लपटों में बदल गई। मौके देखते ही आकर्षित और उसके साथ बैठी एक युवती जल्दी से कार से कूदकर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले आग कार के फ्रंट हिस्से में लगी और फिर देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। आग की लपटों ऐसी थी कि राहगीरों को दूर खड़ा होना पड़ा। मौके पर मौजूद लोग आग बुझाने की कोशिश तो करते रहे लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। कार के पास ही अंडे की दुकान लगाने वाले अजय ने भी साहस दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी तेज़ थी कि उनके प्रयास कारगर नहीं हो सके। लपटों का रौद्र रूप देखते हुए लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब रात 11:36 बजे लोकल अड्डे स्थित फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके की ओर रवाना हुआ। फायरमैन रमन कुमार ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो कार से ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। टीम ने तेजी दिखाते हुए पानी की तेज़ धार से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। लगभग कुछ मिनटों की मशक्कत के बाद आग नियंत्रित कर ली गई लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या इंजन से जुड़ी तकनीकी खराबी को माना जा रहा है लेकिन अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
  • Punjab News: इस दिन बदलेंगा मौसम, आंधी के साथ बारिश के आसार

    Punjab News: इस दिन बदलेंगा मौसम, आंधी के साथ बारिश के आसार

    जालंधर, ENS: उत्तर भारत में घनी धुंध का सितम कम होता नहीं दिख रहा। पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को आज (सोमवार) से तीन दिन घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। आज भी अमृतसर में धुंध छाई है, जिसके चलते विजिबिलिटी कम हो गई है। 22 जनवरी को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, लुधियाना में आंधी और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि शीतलहर चलने की संभावना नहीं है।

    हिमाचल में भी 23 को बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी अगले 3 से 4 दिनों में होगी। गत 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.5 और अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक हो गया है। पटियाला में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और चंडीगढ़ में 23.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री दर्ज किया गया है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

    वहीं, इस दौरान अंबाला-अमृतसर और दिल्ली हाईवे पर कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे और घनी धुंध रहेगी। ऐसे में वाहन चालकों को ड्राइव करते समय अलर्ट रहना होगा। हालांकि चंडीगढ़ में 23.4 दर्ज किया है। यह तापमान साल 2022 और 24 जनवरी माह में पड़े तापमान से अधिक हो गया है। दोनों सालों में उस समय क्रमश: 22 और 22.4 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि, रविवार को अमृतसर, पटियाला, बठिंडा, लुधियाना, गुरदासपुर और फरीदकोट में धुंध की वजह से विजिबिलिटी जीरो से 100 मीटर के बीच रही।

     

  • सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में आई गिरावट

    सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में आई गिरावट

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान पर खुला। दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबारी सत्र में लाल रंग में खुले। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 0.3% की गिरावट के साथ 83,494 पर की जबकि निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.3% फिसलकर 25,600 पर खुला। Wipro का शेयर शुरुआती बाजार में 9 फीसदी तक लुढ़क गया। एशियाई बाजारों में सोमवार को मिला-जुला कारोबार देखने को मिला और ज्यादातर क्षेत्रों में नुकसान हुआ। जापान गिरावट का नेतृत्व किया क्योंकि निक्केई 225 0.85% गिर गया और टॉपिक्स 0.46% गिर गया।

    दक्षिण कोरिया विपरीत दिशाओं में चला गया। कोस्पी में 0.18% की बढ़त हुई जबकि कोस्डेक 0.15% फिसल गया। ऑस्ट्रेलिया में S&P/ASX 200 ने दिन की शुरुआत 0.19% की गिरावट के साथ की। वहीं IT के अलावा तेल-गैस, फार्मा और कैपिटल मार्केट शेयरों में आज दबाव देखने को मिल रहा। तीनों सेक्टर इंडेक्स आधा से एक परसेंट तक फिसले। वहीं कैपिटल गुड्स शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। पावर इंडिया करीब 4% उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ।

    सिनजीन इंटरनेशनल ने ब्रिस्टल मायर्स स्क्विब के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे स्ट्रेटेजिक कोलैबोरेशन को 2035 तक बढ़ाने की घोषणा की। यह बड़ा एग्रीमेंट ड्रग डेवलपमेंट लाइफसाइकल में इंटीग्रेटेड सर्विसेज़ के दायरे को बढ़ाता है, जिसमें डिस्कवरी (केमिस्ट्री, बायोलॉजी, ड्रग मेटाबॉलिज्म और फार्माकोकाइनेटिक्स), ट्रांसलेशनल साइंसेज, फार्मास्युटिकल डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग, क्लिनिकल ट्रायल्स, डेटा और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सर्विसेज़ शामिल हैं, ताकि रिसर्च से कमर्शियलाइजेशन तक आसानी से आगे बढ़ा जा सके।

  • Punjab News: कारोबारी के घर पर हमलावारों ने की फायरिंग, गाड़ी को लगाई आग

    Punjab News: कारोबारी के घर पर हमलावारों ने की फायरिंग, गाड़ी को लगाई आग

    लुधियानाः पंजाब में लगातार गोलियां चलने की घटना सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला खन्ना से सामने आया है, जहां आज सुबह साढ़े 3 बजे खन्ना के खतीकां मोहल्ले में देव कलेक्शन नामक व्यावसायिक फर्म के आसू नामक व्यक्ति के घर पर 4 अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग की और घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फायरिंग के कारण घर के अंदर खड़ी कार का शीशा भी टूट गया।

    मौके पर मिली जानकारी के अनुसार और आसपास के लोगों से सुनने पर पता चला है कि हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर सवार थे और फायरिंग के बाद फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. विनोद कुमार, एस.एच.ओ. हरदीप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। घर वालों से पूछताछ जारी है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जाँच कर रही है।

  • सर्दियों में किस पानी से चेहरा धोने से दूर होगी Dryness? एक्सपर्ट्स से जानें जवाब

    सर्दियों में किस पानी से चेहरा धोने से दूर होगी Dryness? एक्सपर्ट्स से जानें जवाब

    सेहत: सर्दियों के इस मौसम में लोगों के मन में यही सवाल आता है कि चेहरा कौन से पानी से धोना चाहिए। चेहरे के लिए ठंडा पानी या फिर गर्म कौन सा पानी सही है? सुबह का समय त्वचा के लिए बेहद जरुरी होता है। नींद के दौरान स्किन खुद को रिचार्ज करती है और दिन की शुरुआत अच्छी करने से स्किन काफी समय तक हेल्दी और चमकदार भी बनी रहती है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों के अनुसार, यही माना जाता है कि पानी का तापमान स्किन के पोर्स तेल और नमी पर भी सीधा असर डालता है। इसी वजह से सर्दियों में चेहरा धोने का सही तरीका पता होना बेहद जरुरी है।

    चेहरे के लिए कौन सा पानी सही?

    गर्म पानी शुरुआत में त्वचा को भले ही ताजगी और आराम देने वाला लगता है परंतु यदि बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल आप चेहरे को धोने के लिए करेंगे तो यह आपकी त्वचा के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आयुर्वेद में ऐसा बताया गया है कि बहुत गर्म पानी त्वचा की नैचुरल ऑयल लेयर हटा देगा। इससे त्वचा रुखी और लाल दिखने लगती है। वहीं साइंस के अनुसार, गर्म पानी स्किन के ऊपर मौजूद नैचुरल बैरियर सीबम खत्म कर देता। इससे त्वचा नमी और इंफेक्शन से बचती है। लगातार गर्म पानी का यदि आप इस्तेमाल करेंगे तो चेहरे पर खुजली, रुखापन और कभी-कभी मुंहासे जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। ऐसे में ठंडा हो या फिर गर्म, ज्यादा गर्मा पानी से चेहरा धोना त्वचा के लिए सही नहीं है।

    ठंडा पानी से चेहरा धोने के फायदे

    वहीं यदि ठंडे पानी की बात करें इस पानी के साथ चेहरा धोने से आप ताजगी महसूस करेंगे। आयुर्वेद के अनुसार, ठंडा पानी वात दोष को संतुलित करता है। इससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और त्वचा को ताजगी मिलती है। यह चेहरे की सूजन और लालिमा दूर करने में भी मदद करेगा। चेहरे के पोर्स भी ठीक होंगे। विज्ञान के अनुसार, सिर्फ ठंडे पानी से त्वचा की गहराई से भी साफ नहीं होगी क्योंकि ठंडा पानी ऑयल और गंदगी को पूरी तरह से हटाने में असरदार नहीं साबित होता। यदि आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करेंगे तो त्वचा रुखी हो जाएगी। स्किन को अच्छे से साफ करने के लिए ठंडा पानी इस्तेमाल करना जरुरी है।

    सर्दियों में ऐसे पानी से धोएं चेहरा

    सर्दियों के इस मौसम में चेहरा धोने के लिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, भी ऐसा पानी सर्दियों में सबसे सही रहता है। गुनगुना पानी चेहरे की गंदगी, तेल और पसीने को धीरे-धीरे हटा देता है और स्किन के नैचुरल ऑयल को बरकरार रखेगा। विज्ञान के अनुसार, गुनगुना पानी पोर्स को खोलकर गंदगी और डेड स्किन को बाहर निकालता है। इससे त्वचा सॉफ्ट, फ्रेश और चमकदार बनेगी। त्वचा इससे ड्राई या इरिटेट नहीं होगी।

    आइस वॉटर से भी धो सकते हैं चेहरा

    त्वचा को साफ करने के लिए एक बर्फ या आइस वॉटर भी बेहतर ऑप्शन रहेगा। यह आपकी त्वचा को तुरंत ताजगी देगा। इसके साथ खून की धमनियां सिकुड़कर सूजन और लालिमा को भी कम करेगा। आयुर्वेद के अनुसार, इससे वात शांत होगी और चेहरे को ठंडक मिलेगी। लंबे समय तक यदि आप बर्फ वाला पानी इस्तेमाल करेंगे तो त्वचा की नमी भी कम हो सकती है। ऐसे में बर्फ के पानी का इस्तेमाल सावधानी से करें। चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।            
  • आज का राशिफल, 19 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 19 जनवरी 2026

    19 जनवरी 2026, सोमवार को चंद्रमा और मंगल की युति मकर राशि में होने से शुभ लक्ष्मी योग बन रहा है। इसके प्रभाव से करियर में सफलता मिलती है, कमाई के कई रास्ते खुलते हैं और रुके हुए काम बनने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा से कि मेष से लेकर मीन राशियों के करियर के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा।

    वृषभ राशि: आज वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध मिल सकते हैं, लेकिन दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि लेकर आ सकता है।

    मिथुन राशि: भाग्य आज आपके साथ है। रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। शाम के समय किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी।

    कर्क राशि: आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके व्यापार के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

    सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

    कन्या राशि: आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहें। खान-पान में संयम बरतें। ऑफिस में काम का बोझ अधिक रह सकता है।

    तुला राशि: कला और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। नई साझेदारी के लिए दिन अच्छा है। शेयर बाजार में निवेश करने वालों को लाभ मिल सकता है।

    वृश्चिक राशि: विरोधियों से सावधान रहें। ऑफिस में किसी से बहस करने से बचें। मेहनत का परिणाम थोड़ा विलंब से मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

    धनु राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। करियर में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। परिवार में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है।

    मकर राशि: व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें। जोड़ों के दर्द या हड्डियों की समस्या परेशान कर सकती है।

    कुंभ राशि: तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी करीबी रिश्तेदार से अनबन हो सकती है, धैर्य से काम लें। योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी रहेगा।

    मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत की जरूरत है। भावुक होकर कोई बड़ा फैसला न लें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।

  • Punjab News: Sterling Resort से जेवरात व लाखों रुपये से भरा बैग चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: Sterling Resort से जेवरात व लाखों रुपये से भरा बैग चोरी, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले के एक STERLING RESORT से जेवरात व लाखों रुपये से भरा बैग चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां, पूरी घटना मैरिज पैलेस में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

    जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब मैरिज पैलेस में समारोह चल रहा था और भारी संख्या में मेहमान मौजूद थे। इसी भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति जेवरात व लाखों रुपये से भरा बैग चुराकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बैग में नकद पैसा भी रखा हुआ था।

    CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से आसपास नजर रखता है और मौका मिलते ही बैग उठाकर वहां से निकल जाता है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    लड़की के पारिवारिक सदस्य का आया बयान
    लड़की के पारिवारिक सदस्य पारीक शर्मा ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि बैग में लड़की की ज्वैलरी के अलावा लड़के लिए बनाए गए गहने और परिवार के अन्य सदस्यों के गहने भी थे। इसके अलावा बैग में फंक्शन के पैसे व शगुन के पैसे थे।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

     

     

     

  • चूरूडू पंचायत में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित,  संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हुआ भव्य आयोजन

    चूरूडू पंचायत में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित, संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हुआ भव्य आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल अंब के अंतर्गत चूरूडू पंचायत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन चौकीमन्यार खंड के टकारला मंडल द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

    सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक कन्हैया जोशी तथा महंत योगी सूर्यनाथ ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से धर्म, संस्कार, सामाजिक एकता एवं राष्ट्र निर्माण में व्यक्ति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके विचारों को उपस्थित श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर सुना।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऊना जिला के प्रचारक टीकम जी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संघ के विचार दर्शन को स्पष्ट करते हुए “पांच परिवर्तन” विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वयं का बोध, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य अत्यंत आवश्यक हैं। टीकम ने उपस्थित जनसमूह से इन मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से की गई, जबकि समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। इस अवसर पर भजन गायक मनोज कुमार ने श्रीराम और हनुमान जी के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए।

    सम्मेलन का सफल आयोजन सकल हिंदू समाज समिति द्वारा किया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, जागरूकता और संस्कारों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ और राष्ट्रहित व समाज कल्याण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

  • Jalandhar News: China डोर से नौजवान का कटा गला, हालत गंभीर

    Jalandhar News: China डोर से नौजवान का कटा गला, हालत गंभीर

    जालंधर, ENS: पंजाब में चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद भी राज्य भर में इसकी बिक्री हो रही है। हालांकि पुलिस चाइना डोर पर नकेल कसने के लिए दावे तो कर रही है, लेकिन बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही। बसंत पंचमी का पर्व नजदीक आने के दौरान हादसों का दौर भी शुरू हो गया है। वहीं, चाइना डोर की चपेट में आने से युवक की गर्दन पर गहरा घाव आ गया है। हालत गंभीर होने के चलते उसे ग्लोबल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान रुदरवीर के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी अनुसार पतंग उड़ाते समय चाइना डोर से उसके गले में फिर गई और युवक की गर्दन पर गंभीर चोट लग गई। इस चोट से गले को काफी नुकसान पहुंचा और जानलेवा खतरा पैदा होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉ. राजीव सूद एनेस्थेटिस्ट और विशेष टीम द्वारा सर्जरी की गई, लेकिन फिर भी हालत स्थिर नहीं है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मरीज की लगातार निगरानी की जा रही है। अगले 24-48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं।