Blog
-

Iran में हुए हमले से कांपा Pakistan, पड़ोसी देश को सताया तबाही का डर
नई दिल्ली: ईरान पर अमेरिका के संभावित हमले के बीच पाकिस्तान घबरा गया है। अमेरिकी हमले के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान को डर है कि यदि ईरान में सत्ता बदली तो विद्रोह की आग उसके यहां भी लग सकती है। पाकिस्तान का अशांत बलूचिस्तान प्रांत ईरान के सिस्तान-ब्लूचिस्तान से लगा हुआ है। जहां पर आजादी की मांग दशकों से उठ रही है। ईरान में अमेरिकी हमले से हालात और बिगड़े तो पाकिस्तान के इस प्रांत में विद्रोहियों के और ज्यादा एक्टिव होने की आशंका है। पाकिस्तान में इस बात की काफी चर्चा है और डिप्लोमैट्स का यह कहना है कि ईरान शासन को गिराना पाकिस्तान के लिए तबाही लाएगा। -

Punjab News: 11 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
फिरोजपुरः युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत फिरोजपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 20 करोड़ रुपये की 4 किलो हेरोइन के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करते थे। आरोपियों की पहचान पोलस पुत्र मेजर सिंह और जसप्रीत पुत्र करुड़ा सिंह के तौर पर हुई है जो भुक्कन खां के निवासी हैं।
जानकारी मुताबिक, महज 21 साल की उम्र में आरोपी पोलस ने पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संबंध बनाकर करोड़ों रुपये कमाए हैं जिस रास्ते पर चलते वक्त बड़े बड़ों के हाथ-पैर कांपते हैं उस रास्ते को पोलस ने अपनाया। पुलिस मुताबिक, पोलस पहले भी 60 करोड़ रुपये की 12 kg हेरोइन के मामले में नामजद रह चुके हैं, और उसके खिलाफ 3 पिस्टल और कारतूस रखने का एक और केस दर्ज है, और आरोपी पोलस पर पब्लिक प्रॉसिक्यूशन एक्ट के तहत एक और केस पहले से ही दर्ज है।
इस बार आरोपी ड्रग तस्कर पोलस को तब गिरफ्तार किया गया जब वह अपने साथी के साथ हेरोइन की खेप लेकर मोटरसाइकिल पर जा रहा था। रास्ते में पुलिस ने नाका लगाकर उसे रोक लिया। जब पोलस और उसके साथी के पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 4 kg हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पोलस और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी जसप्रीत के खिलाफ NDPS एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई केस दर्ज हैं, लेकिन आरोपी के पुराने लिंक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है ताकि इस ड्रग की बड़ी सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह पाकिस्तान से हेरोइन कहां सप्लाई करता था, और अब तक उसने पाकिस्तान से कितनी खेप लाकर सप्लाई की है। जांच के दौरान कई और नाम सामने आए हैं, जिन्हें पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
इसी तरह फिरोजपुर पुलिस ने एक अन्य मामले में राज सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 2 किलो 306 ग्राम हैरोइन, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। आरोपी पर पहले भी 2 मामले दर्ज है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने ड्रोन के जरिए 5 किलो हैरोइन बरामद की है। पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और किसी को भी नशा तस्करी का काम नहीं करने दिया जाएगा।
-

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब बाबा श्री चंद में लगी आग
गुरदासपुरः शहर में डेरा बाबा नानक के 10 डोगरा मार्ग स्थित बाबा श्री चंद चैरिटेबल ट्रस्ट के गुरुद्वारा साहिब बाबा श्री चंद में आज अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में गुरुद्वारा साहिब के दरवाजे, मेट और अन्य नुकसान होने की खबर है। घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई।
वहीं मौके पर पहुंची डेरा बाबा नानक पुलिस द्वारा लोगों को दूर किया है। वहीं दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
-

Punjab News: स्कूलों का बदला समय, आदेश जारी
चंडीगढ़ः पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। वहीं बीते दिन स्कूलों में छुट्टियां खत्म होने के बाद से अभिवावकों द्वारा फिर से छुट्टियां बढ़ाने की सरकार से अपील की जा रही थी। जिसके बाद आज पंजाब सरकार ने राज्य में घने कोहरे और खराब मौसम के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह आदेश 16 जनवरी से 21 जनवरी तक जारी रहेंगे।

जारी आदेशों के अनुसार सभी स्कूल सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और 3.20 पर स्कूलों में छुट्टी होंगी। जबकि प्राइमरी स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे और दोपहर 3 बजे बंद होंगे। मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को अभी 20 जनवरी तक शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। वहीं, हिमाचल में अगले 5 दिन तक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज (वीरवार) पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 6.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री कम दर्ज किया गया है।
-

कड़ाके की ठंड में भी माघ मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, संगम में लगा रहे पवित्र डुबकी
प्रयागराजः मकर संक्रांति और माघ मेला 2026 के अवसर पर प्रयागराज के संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। दूर-दराज के राज्यों से लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए संगम पहुंच रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। सुबह से ही संगम तट पर ‘हर-हर गंगे’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष गूंज रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सुबह 10 बजे तक करीब 36 लाख श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, रोशनी, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी श्रद्धालु को स्नान या दर्शन में कोई परेशानी न हो।
मकर संक्रांति के अवसर पर अटल पीठाधीश्वर राजगुरु आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वतमानंद सरस्वती जी महाराज ने श्रद्धालुओं को पवित्र संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माघ मास का विशेष महत्व है और इस माह में किए गए व्रत, पूजा और अनुष्ठान पूरे वर्ष शुभ फल देते हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर से अटल एरिना के आचार्य इस पावन अवसर पर प्रयागराज पहुंचे हैं। उन्होंने सभी देशवासियों को माघ मास की पवित्रता का आनंद लेने और शुभकामनाएं दीं।
वहीं, काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने भी मकर संक्रांति के अवसर पर संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि सूर्य भगवान का मकर राशि में प्रवेश एक अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक क्षण है, जिसका इंतजार भीष्म पितामह ने हजारों वर्षों तक किया था। उन्होंने भागीरथ के 60 हजार पूर्वजों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दिन आस्था और मोक्ष से जुड़ा हुआ है।
शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि संगम आस्था और भक्ति का सर्वोच्च केंद्र है। जो भी यहां जिस भावना से आता है, उसे उसी अनुरूप फल मिलता है। उन्होंने कहा कि यह समय सनातन धर्म के पुनरुत्थान का है और यह दुनिया को एक स्पष्ट संदेश देता है कि सनातन संस्कृति आज भी जीवंत और सशक्त है। उन्होंने कहा कि अगर दुनिया में कहीं स्थायी शांति संभव है, तो वह सनातन मूल्यों, आदर्शों और मान्यताओं से ही आ सकती है। सनातन ही नफरत, हिंसा और युद्ध के माहौल को समाप्त कर सकता है।
इस दौरान छह वर्षीय बाल संत श्री बाहुबली महाराज ने कहा कि यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि अगर धर्म की रक्षा होगी तो देश की रक्षा अपने आप होगी। प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। माघ मेले के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या को लेकर सुरक्षा, यातायात और अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति का स्नान सुचारू रूप से चल रहा है और अगले कुछ घंटों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। सभी घाटों पर व्यवस्थाएं योजना के अनुसार काम कर रही हैं और श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है।
-

पिता ने नाबालिग बेटियों को बनाया हवस का शिकार, पत्नी को दी मारने की धमकी
जोधपुरः पिता द्वारा अपनी ही 2 नाबालिग बेटियों से रेप करने का मामला सामने आया है। बेटियों ने हिम्मत जुटाकर ईमेल के जरिए पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद बुधवार रात को मामला दर्ज किया गया। केस दर्ज होने की सूचना मिलते ही पिता मौके से फरार हो गया।
जानकारी मुताबिक, जोधपुर पूर्व के नागौरी गेट थाना इलाके में आती एक बस्ती में रहने वाली बेटियों ने ईमेल से पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जिसमें उन्होंने बताया कि पिता पिछले 12 साल से उनका रेप कर रहा है। वह दोनों नाबालिग हैं। एक कॉलेज में पढ़ती है, जबकि दूसरी स्कूल में। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और FSL टीम को भी बुलाया गया।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ईमेल पर शिकायत मिलने के बाद बेटियों से संपर्क किया गया। फिर मां के साथ थाने पहुंचकर उन्होंने डिटेल में बताया। बड़ी बेटी ने बताया कि पिता 6 साल की उम्र से ही उसका यौन शोषण कर रहा है। जब मां को इस बारे में बताया तो पिता ने मां को भी जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिनों पहले भी उसके साथ रेप हुआ। 15 साल की छोटी बेटी के साथ भी गलत करने की कोशिश की।
विरोध करने पर उसने पूरे परिवार के साथ मारपीट की। इसके बाद बेटियों ने साहस जुटाकर पुलिस को ईमेल से जानकारी दी। इस घटना के बाद जब मां ने विरोध किया तो आरोपी घर से भाग गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपी को काबू कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

इस बार निशाना नहीं चूकेगा, ट्रंप पर हमले की तस्वीर शेयर कर ईरान ने दी धमकी
तेहरानः ईरान के ताजा हालात चिंताजनक हैं। अमेरिका की ओर से सैन्य कार्रवाई की आशंका के बीच अब ईरान ने भी अपनी भौहें सिकोड़ ली हैं। ईरान ने एक तस्वीर के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दे दी है।
इस बीच तनावपूर्ण हालात में ब्रिटेन ने तेहरान में अपने दूतावास को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। इसके साथ ही ब्रिटेन ने अपने सभी डिप्लोमैटिक स्टाफ को वापस बुला लिया है। ब्रिटेन के फॉरेन ऑफिस ने कहा, “हमने तेहरान में ब्रिटिश दूतावास को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। यह अब रिमोटली ऑपरेट होगा।”
ईरान ने 2024 में पेन्सिलवेनिया में ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें उन्हें एक कैंपेन रैली में मारने की कोशिश करते हुए दिखाया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई, “इस बार निशाना चूकेगा नहीं।”
फारसी से ट्रांसलेट किए गए इस मैसेज की तस्वीरें कई मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए तेजी से ऑनलाइन फैलीं और ईरान के सरकारी टेलीविजन पर भी दिखाई गईं। यह ब्रॉडकास्ट ट्रंप की बार-बार दी गई चेतावनियों के बाद आया है।
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने लिखा, “अगर ईरान शांति से विरोध करने वालों को मारता है तो अमेरिका उनकी मदद के लिए आएगा। हम आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।”
ईरानी मीडिया ने जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया, वह जुलाई 2024 में पेन्सिलवेनिया के बटलर में एक कैंपेन रैली के दौरान ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की थी। उस समय थॉमस क्रुक्स नाम के एक बंदूकधारी ने स्टेज पर गोलियां चलाई थीं, जो ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई थी। इस घटना ने अमेरिका को चौंका दिया था।
हाल के दिनों में ईरान और यूरोपीय देशों के बीच डिप्लोमैटिक रिश्ते और खराब हो गए हैं। अमेरिका की ओर से सैन्य कार्रवाई की चेतावनी के बाद ईरान ने फिलहाल अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है।
वहीं, बढ़ते तनाव के बावजूद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है और पिछले दो दशकों से उसने यही रुख बनाए रखा है। कूटनीति युद्ध से कहीं बेहतर है। अराघची ने वाशिंगटन से सैन्य कार्रवाई के बजाय बातचीत से समाधान निकालने का आग्रह किया है।
-

सावधानः कहीं आप भी तो नहीं पी रहे केमिकल वाला जूस, Video में खुला राज
मुक्तसर साहिबः फल खाना और उनका जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कई लोग फलों के जूस को घर पर बनाकर पीते हैं तो वहीं कुछ लोग इसको बाजार से खरीदकर पीते हैं। अगर आप भी बाजार से अपने सामने बनवाकर जूस पी रहे हैं तो आपको अब सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि दुकानों में जूस के नाम पर दुकानदार धड़ल्ले से एक केमिकल का इस्तेमाल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने मुक्तसर साहिब में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। माघी मेले में आए सिख समुदाय के लोगों ने एक दुकानदार को पाइनएप्पल जूस के नाम पर लोगों को केमिकल पिलाते हुए पकड़ा है। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि माघी मेले के अवसर पर लगे मेले में दुकानदार कैसे पाइनएप्पल जूस के नाम पर लोगों को पानी में केमिकल मिलाकर पीला रहा था। इस केमिकल का नाम क्या है इस बारे में अभी कोई जानकारी नही हैं।
इस दौरान वायरल वीडियो में निहंग सिंह ने दिखाया कि नोवा के स्पेशल नामक सूखे दूध के साथ पाइनएप्पल जूस में एक कैमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। निहंग सिंह ने माघी के मेले में लोगों से इस तरह का जूस ना पीने की अपील की है। इस दौरान रेहड़ी चालक ने माना कि वह जूस के नाम पर कैमिकल लोगों को पिला रहे है। वहीं निहंग सिंह ने कहा कि वह अपने मालिक को यहां पर बुलाए और इस मामले को लेकर स्पष्टीकरण दें। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर वह खुद कार्रवाई करेंगे और उक्त व्यक्ति को किसी पुलिस के हवाले नहीं करेंगे।
वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि कैमिकल नाम पर थोड़ा-थोड़ा जहर देकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे है। 20 रुपए में यह जूस पिलाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे है। हैरानी की बात यह है कि उक्त रेहड़ी चालक के पास ना कोई मिक्सी है और ना ही कोई मशीन मौजूद है। रेहड़ी चालक पाउडर, कैमिकल और एक अन्य सफेद रंग की डिब्बी के जरिए लोगों को पाइनएप्पल के जरिए जहरीला जूस पिलाया जा रहा है। सिख व्यक्ति ने कहा कि मेले में 100 रेहड़ियां लगी हुई है। वहीं व्यक्ति ने भी माना कि मेले में और रेहड़ियां भी लगी है, जहां इसी तरह का जूस पिलाया जा रहा है।
इस दौरान मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। व्यक्ति ने कहा कि वह खुद फाजिल्का से है। रेहड़ी चालक से उसका कोई लेना-देना नहीं है और ना ही उसे किसी ने हाथ लगाया और ना ही धमकी दी है। व्यक्ति ने कहाकि रेहड़ी चालक से बरामद किए गए पैकेट और कैमिकल की लैब से जांच करवाई जाएगी। इस मामले को लेकर सेहत विभाग को सूचित कर दिया गया है। मौके पर पहुंची सेहत विभाग की टीम द्वारा बरामद किए गए कैमिकल के सैंपल लेकर लैब में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर सेहत विभाग की टीम का कहना हैकि लैब से रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पेश होने पर सीएम मान का आया बयान, देखें Live
अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए। जहां वह नंगे पैर नजरें झुकाकर श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। इस दौरान वह 2 बैग भरकर सबूत लेकर आए थे। श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होने के बाद बाहर आकर सीएम मान ने मीडिया से बात की और कहा कि उनके द्वारा 2 बैग में सबूत पेश किए गए है।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों शर्तों को लेकर मुद्दा बना हुआ था, लेकिन वह स्पष्ट करना चाहते है कि कोई भी शर्त लेकर यहां नहीं पहुंचे है। उन्होंने कहाकि जत्थेदार साहिब ने सबूत रख लिए है और अगले आदेशों को लेकर जल्द वह उन्हें पत्र जारी कर देंगे। सीएम मान ने कहा कि वह राज्य को बेहतर सूबा बनाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा अपना पक्ष जत्थेदार के समक्ष रख दिया गया है।
वहीं पिछले दिनों सीएम की जो वीडियो वायरल हो रही थी, उस पर उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह एआई से बनी हुई है और उसमें वह मौजूद नहीं है। सीएम मान ने 328 स्वरूपों को लेकर कहा कि उनके द्वारा इस मामले को लेकर जत्थेदार को सबूत दे दिए गए है। सीएम मान की ओर से जत्थेदार को लिखित रूप में स्पष्टीकरण दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कभी भी श्री अकाल तख्त साहिब को चैलेंज नहीं किया गया है, वह सिखों का सर्वोच्च न्यायलय है।
सीएम मान ने बताया कि उन्हें जत्थेदार के पता चला कि 1978 में ऐसे ही पावन स्वरूप ले जाए गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस रिकार्ड को लेकर जांच की जा रही है, वह किस समय के पावन स्वरूप है। सीएम मान ने कहा कि जत्थेदार की ओर से पूछे गए सवालों पर उनके पास जो जानकारियां थी वह उन्होंने जत्थेदार के समक्ष रख दी है, जिसमें गुरुद्वारा साहिब में चढ़ावा शामिल है। उन्होंने कहा कि कोई संस्था गलत नहीं है, लेकिन उसमें चुने जाने वाले लोग गलत हो सकते है। सीएम मान ने कहा कि इस मामलों को लेकर सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत हैं।
-

Jalandhar News: 328 पावन स्वरूपों को लेकर सासंद संत सीचेंवाल का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: सुल्तानपुर लोधी से राज्यसभा सासंद संत बलबीर सिंह सींचेवाल आज प्रेस क्लब पहुंचे। जहां वह प्रेस क्लब में कलाकारों द्वारा बनाए चित्रों का उद्घाटन किया। उन्होंने चित्रकार व कलाकार द्वारा बनाई गई पेटिंग को लेकर तारीफ की। 328 पावन स्वरूपों को लेकर कहा कि इस मामले में एसआईटी बनी हुई है और एसआईटी द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
328 पावन स्वरूपों के मामले में कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए था, लेकिन एसआईटी द्वारा 2 लोगों को गिरफ्तार करके मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत के आज श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने को लेकर कहाकि सभी को सर्वोच्च न्यायल के समक्ष झुककर नतमस्तक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वहां पर जो जत्थेदार साहिब कहेंगे, वह उनके सवालों के जवाब देंगे।
उन्होंने कहा कि वह इसी मामले को लेकर आज श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने के लिए पहुंचे है। वहीं पंजाब में क्राइम की व्यवस्था को लेकर संत सींचेवाल ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों पर नकेल कसी जानी चाहिए। उन्होंने कहाकि समय-समय पर हो रही घटनाओं पर नकेल कसनी चाहिए और आम जनता की सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए। आए दिन गोली चलने की घटनाओं की संत सीचेंवाल ने निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार गोलियां चलने के मामले में आरोपियों को ट्रेस करके गिरफ्तार कर रही है। इस दौरान बुड्ढे नाले की सफाई को लेकर कहाकि वहां काम चल रहा है, जल्द बुड्ढे नाले की सफाई मुक्कमल हो जाएगी।