Blog

  • Punjab News: पूर्व MLA का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

    Punjab News: पूर्व MLA का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

    लुधियानाः जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक का आज सुबह निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक सरदार गुरदीप सिंह भैणी का 92 साल की आयु में निधन हुआ। इस घटना को लेकर जगराओं और दाखा विधानसभा क्षेत्रों सहित राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर छा गई। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मेजर सिंह ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य विदेश में हैं उनके लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    1934 में हुआ था जन्म खेती से की थी करियर की शुरुआत सरदार गुरदीप सिंह भैणी का जन्म वर्ष 1934 में हरनाम सिंह तूर और बचन कौर के घर हुआ था। शुरुआती दिनों में उन्होंने खेती-बाड़ी से जीवन की शुरुआत की। बाद में वे पंजाब की राजनीति में सक्रिय हुए और अपने सरल व्यक्तित्व व जनसेवा के लिए पहचाने जाने लगे। भैणी ने वर्ष 1985 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। सुरजीत सिंह बरनाला की सरकार के दौरान उन्हें टीयूवी कॉर्पोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और साफ छवि की वजह से वे हमेशा लोगों के बीच लोकप्रिय रहे।

    वर्ष 2007 के चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाग सिंह मल्ला को हराया था। जगराओं और दाखा क्षेत्रों में सरदार भैणी का मजबूत जनाधार रहा। परिवार के सदस्य विदेश में उनके लौटने के बाद होगा अंतिम संस्कार सरदार भैणी अपने पीछे दो पुत्रों को छोड़ गए हैं जिनमें से एक विदेश में व्यवसाय करते हैं। उनके पुत्र मेजर सिंह भैणी कांग्रेस पार्टी से सक्रिय राजनीति में हैं और दाखा व जगराओं में उनका अच्छा जनसमर्थन माना जाता है।

  • कोहरे का कहरः अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, नौजवान की मौत

    कोहरे का कहरः अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, नौजवान की मौत

    करनालः पंजाब और हरियाणा में कोहरे का कहर जारी है। सोमवार सुबह फिर कड़ाके की ठंड के साथ धुंध पड़ी। कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में विजिबिलिटी जीरो से 50 मीटर तक रही। वहीं करनाल के धूमसी गांव में धुंध के चलते कार तालाब में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार इंद्री में धूमसी गांव के टी-पॉइंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर जोहड़ में जा गिरी। हादसे के समय कार में केवल एक युवक सवार था, जिसकी डूबने से मौत हो गई।

    मृतक की पहचान गढ़ी सादान गांव निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, अनिल अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल जा रहा था। वह पेशे से कार इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। रात के समय धुंध ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आई, इसलिए सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई और पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा गया।

    ग्रामीण नायब सिंह, सतीश कुमार, श्रवण व अन्य ने बताया कि आधी रात के समय कार गढ़ी जाटान की तरफ से आ रही थी। धूमसी में टी-प्वाइंट पर कार सीधी मुड़ने की बजाय आगे बढ़ गई और जोहड़ में गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन अंधेरा और धुंध होने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो चुकी है। शव को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी में भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आसपास के लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

  • Punjab News: AAP Party ने कंवर इकबाल सिंह को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP Party ने कंवर इकबाल सिंह को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं आप पार्टी नेताओं को अभी से बड़ी जिम्मेदारियां सौंप रही है। इसी के चलते आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कंवर इकबाल सिंह को पंजाब सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पंजाब राज्य व्यापार आयोग में कपूरथला जिले का जिला अध्यक्ष पहले से नियुक्त किया गया है। इस पद के साथ-साथ उन्हें जिले में उत्पाद शुल्क एवं जीएसटी विभाग से जुड़ी जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं उन्हें इस विभाग का जिला चेयरमैन लगाया गया है ।

    कंवर इकबाल सिंह न केवल राजनीति में सक्रिय हैं, बल्कि वे एक प्रख्यात पंजाबी शायर भी हैं। साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, उर्दू अकादमी पंजाब और पंजाब सरकार की पांच सदस्यीय सांस्कृतिक समिति में भी शामिल किया जा चुका है। विभिन्न मंचों पर उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

    कपूरथला हल्के में उनकी नियुक्ति को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंवर इकबाल सिंह एक जमीन से जुड़े और सहज नेता हैं, जो लंबे समय से पार्टी और समाज के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। लोगों को विश्वास है कि नई जिम्मेदारी के साथ वे जिले के व्यापारिक और राजस्व से जुड़े मामलों में बेहतर कार्य करेंगे और आम लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

  • Punjab News: नशा विरोधी मामले में MLA ने शुरू की मुहिम, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा विरोधी मामले में MLA ने शुरू की मुहिम, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब सरकार नशीले पदार्थों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पूरे पंजाब में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज नशा विरोधी दूसरे चरण के तहत पंचायत बड्ढला खुर्द में नशा के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें डॉक्टर इशांक कुमार हलका विधायक चब्बेवाल ने नशा के विरुद्ध जागरूकता रैली के अवसर पर हिस्सा लिया।

    सरपंच हैप्पी बड्ढला खुर्द ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए नशा विरोधी दूसरे चरण के तहत डॉक्टर इशांक कुमार की अगुवाई में दूसरी रैली निकाली गई। डॉक्टर इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार नशे को जड़ से खत्म करने के प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि जो भी नशा करता है या नशा बेच रहा है, पंजाब सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। नशा छुड़ाओ केंद्र में भेजा जा रहा है।

    नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड्ढला खुर्द की ओर से सरपंच सीमा देवी, हरदीप सिंह, पंच परमजीत कौर, पंच अमनदीप कौर, पंच जसविंदर सिंह, पंच सतपाल सिंह सत्ती, प्रमुख जसमीर सिंह बड्ढला खुर्द, प्रमुख जसवीर सिंह रिंकू, बड्ढला खुर्द पूर्व सरपंच तज़िंदर सिंह, बड्ढला से सरपंच कमलेश कौर, डॉ. रौशन, जितेंद्र सिंह (जैसी), लंबड़दार लाडी, लंबड़दार देस राज, पंच चरणजीत सिंह चन्नी सीना, सरपंच राज कुमार, पंच गुरिंदर कुमार (सीना), जसपाल सिंह पाली सरपंच ताजोवाल, पंच राम पाल (ताजोवाल), हरमौला प्राथमिक स्कूल रंजीत सिंह, रंजीत सिंह (सोनी), प्रधान रणजीत सिंह, एसआई सरवन सिंह (बड्ढला खुर्द), रंजीत कुमार एसएचओ दीप सिंह बड्ढला खुर्द, गगनदीप सिंह (शमी), जसविंदर सिंह (बबी), जसविंदर सिंह (बिट्टू), अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • Punjab News: महिला पुलिस कर्मी के घर पर चली गोलियां, 3 घायल

    Punjab News: महिला पुलिस कर्मी के घर पर चली गोलियां, 3 घायल

    बरनाला: यूनिवर्सिटी कॉलेज के पास संधू पत्ती इलाके में अज्ञात लोगों ने एक घर में घुसकर गोलियां चला दी। इस घटना में 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना में एक और युवक को भी गोली लगी। हमलावारों द्वारा 5 से 6 गोलियां चलाई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को घर से गोलियों के खोल भी बरामद हुए है। घटना में घायल 2 लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। उन्हें बरनाला के सरकारी अस्पताल से बठिंडा के एम्स में स्थानांतरित कर दिया गया है।

    सरकारी अस्पताल में रोती हुई पीड़िता की मां सरबजीत कौर ने बताया कि वह पंजाब पुलिस में होम गार्ड कर्मचारी हैं। वह अपने घर में सो रही थीं जब 3 युवक दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में सो रहे उसके बेटे पर गोलियां चला दीं। उनका 22 वर्षीय पुत्र आकाशदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जब आकाशदीप का चाचा घायल आकाशदीप को अस्पताल ले जा रहा था, तब आरोपियों ने रास्ते में उन्हें और उनके बेटे को दोबारा से घेर लिया और गोलियां चला दीं।

    आकाशदीप के चाचा मक्खन सिंह के हाथ में 2 गोलियां लगीं। मां सरबजीत कौर ने बताया कि उन्हें पहले भी धमकियां मिलती रही हैं और उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की थी, पर कोई समाधान नहीं निकला, जिससे यह बड़ा नुक़सान हुआ। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हालत बहुत नाजुक है और उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    वहीं घटना के संबंध में एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि किसी झगड़े के कारण दूसरी तरफ़ ने घर में घुसकर गोलीबारी की, जिससे आकाशदीप सिंह और उनके चाचा मक्खन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य गोलीबारी की घटना में अरविंद कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें बरनाला के अस्पताल लाया गया, और आकाशदीप व अरविंद कुमार को बठिंडा रेफर कर दिया गया। बरनाला पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए विभिन्न टीमें बनाई हैं और दोषियों की तलाश कर रही है।

  • Punjab News: घर के बाहर से कार लेकर चोर हुए फरार

    Punjab News: घर के बाहर से कार लेकर चोर हुए फरार

    तरनतारन: जिले में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिन जहां घर के बाहर से बाइक चोरी की घटना सामने आई थी, वहीं अब घर के सामने से जैन कार चोरी होने की घटना सामने आई है। जहां चोर घर के बाहर से कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना सिटी की पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए नवदीप सिंह शैंटी ने बताया कि उन्होंने करीब 6 महीने पहले एक पुरानी जैन कार खरीदी थी और वह उक्त कार रेलवे रोड स्थित अपने घर के बाहर खड़ी करते थे।

    उन्होंने कहा कि देर रात कार घर के बाहर खड़ी थी, लेकिन अल सुबह तड़के करीब 3 बजे अनजान चोर उनकी कार नंबर PB18 H 3557 चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि आसपास की दुकानों के लगे सीसीटीवी कैमरों में कार ले जाते हुए फुटेज रिकॉर्ड हुई है, जिसे हासिल किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों का पता लगाकर उनकी कार बरामद करवाई जाए।

     

  • Punjab News:नेपाली के कत्ल मामले में 3 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News:नेपाली के कत्ल मामले में 3 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    जीरकपुरः मोतिया रॉयल सिटी में 4 दिन पहले नेपाल निवासी रमेश की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी चोरी के इरादे से फ्लैट में दाखिल हुए थे, जहां रमेश मौजूद था। इसी दौरान पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने रमेश पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

    पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी जीरकपुर के स्तबगढ़ और बनूर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान हैपी पुत्र बलबीर सिंह, पविंदर सिहं उर्फ पिंदी पुत्र गुरजंट सिंह और तरसेम सिंह उर्फ सेमा पुत्र मलूक सिंह के रूप में हुई है। वारदात के बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों की सूचना के आधार पर तीनों को दबोच लिया गया।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया है, ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार, चोरी की गई वस्तुएं और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस गैंग ने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • Jalandhar News: 2 कारों में हुई टक्कर में खुले गाड़ी के Air Bag, देखें live

    Jalandhar News: 2 कारों में हुई टक्कर में खुले गाड़ी के Air Bag, देखें live

    जालंधर, ENS: महानगर के माता रानी चौक पर देर रात दो कारों में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में एक कार में सवार परिवार बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार ने दूसरी गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना में गाड़ी के एयरबैग खुलने से परिवार बच गया। हालांकि हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान कार में छोटे बच्चों सहित पूरा परिवार मौजूद था। राहत की बात यह रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। वहीं घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित कार चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए है और मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात माता रानी चौक पर अचानक तेज स्पीड में आई एक कार ने साइड में धीमी गति से चल रही दूसरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। हादसे में जिस कार को टक्कर लगी, उसमें पूरा परिवार सवार था।

    कार में छोटे बच्चे भी मौजूद थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद आरोपी चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय मौके से फरार होना ही बेहतर समझा। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए फरार कार का नंबर नोट कर लिया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

    घटना की जानकारी मिलते ही भार्गों कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ियों का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में ड्रिंक एंड ड्राइव की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार चालक की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: Highway ट्रक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल

    Jalandhar News: Highway ट्रक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल

    जालंधर, ENS: पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रहीहै। वहीं नेशनल हाईवे पर स्थित गांव चचराड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां में मुर्गियों से लदी पिकअप गाड़ी और ट्रक में भीषण भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय परवेश निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। वहीं घटना में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग लोहे के मलबे के बीच फंस गए।

    एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद एसएसएफ के इंचार्ज सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायलों को तुंरत अस्पताल पहुंचाया और गोराया पुलिस को सूचित किया। एसएसएफ की टीम को दिए बयान में पिकअप चालक हरप्रीत सिंह ने बताया कि पठानकोट से मुर्गियां लादकर लुधियाना की ओर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी गांव चचराड़ी के पास पहुंची, अचानक गाड़ी का बेयरिंग जाम हो गया। अनियंत्रित होकर पिकअप सीधे आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।

    अचानक हुई इस तकनीकी खराबी के कारण चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद राहगीरों और रोड सेफ्टी फोर्स की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। गाड़ी में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। टीम ने फौरन 108 एंबुलेंस को सूचित किया। हादसे में घायल हुए दोनों घायलों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    वहीं, मृत व्यक्ति की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम हेतु फिल्लौर के सिविल अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना गोख्या की पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया। इसके कुछ समय बाद हाईवे पर यातायात को पूरी तरह सुचारू कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: Highway पर हुआ हादसा, आलुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर हुआ हादसा, आलुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय हाइवे पर आलुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की सूचना मिली है, जिसमें किसी प्रकार की जानमाली हानि नहीं हुई। हादसे की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा बल के कर्मचारियों ने बताया कि उनकी टीम को राहगीर से सूचना मिली कि जालंधर से पठानकोट की ओर जा रही आलुओं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसे जहांगीर पुत्र अलमारी निवासी करतारपुर चला रहा था, किसी अनजान वाहन के साइड मारने से सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इस दौरान ट्रॉली में रखी आलुओं की बोरीें सड़क पर बिखर गईं, मगर किसी जानमाल का नुकसान होने से हादसा टल गया। सड़क पर बिखरी आलुओं की बोरियों को ट्रॉली के मालिक द्वारा मज़दूरों की व्यवस्था करवाकर किसी दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड करवाया गया। इस हादसे के दौरान सड़क पर बिखरे आलुओं को सड़क सुरक्षा बल की टीम ने जेसीबी की मदद से किनारे करवा दिया, ताकि कोई अनचाही घटना न हो सके, उसके बाद सड़क साफ करवाई गई और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया।