Blog

  • आज का राशिफल, 4 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 4 सितंबर 2024

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जएगी। आज रात 8 बजकर 3 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि- आज अपने कॉन्टैक्ट्स के जरीये आपको बिजनेस संबंधी अच्छी जानकारियां मिलेंगी। मार्केटिंग संबंधी काम स्थगित रखें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है । बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे।आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा

    वृष राशि-आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने ना आने दें। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। किसी नजदीकी दोस्त की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। किसी गरीब की मदद करने से घर से कलह दूर होगी। आज आपके काम करने की क्षमता में बेहतरीन बदलाव होगा। अपने व्यवहार से लोगों के बीच तालमेल बनाकर रखेंगे।

    मिथुन राशि-आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा।किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे। शाम को दोस्तो के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आपकी किसी पुराने बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आज किसी खास काम को लेकर कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। किसी खास इंसान की मदद से आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ेगा। मोबाइल और ईमेल से अच्छी खबर मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

    कर्क राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है।ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे।संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है,आप उन्हें समझनें की कोशिश करें। आज परिवारिक गतिविधियों में ही व्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर करने की कोशिश सफल रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे।

     सिंह राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। ईश्वर की कृपा से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। अपना काम समय से पूरा करने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लें आपका काम आसान होगा। आज आपके रूटीन में कुछ बदलाव होगा। आज आप जोखिम लेने में पीछे नहीं हटेंगे। ऐसा करने से आपको फायदा भी मिल सकता है। परिवार के किसी समझदार इंसान से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी।

    कन्या राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।आज समय अनुकूल है, लेकिन मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए कर्म प्रधान होना पड़ेगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बनाई है तो वो पूरी हो सकती है। आज परिवार में तालमेल रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे।

    तुला राशि-आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें।लवमेट एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आज दोस्तों के साथ मेल मुलाकात होगी। कोई असंभव काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। निजी मामलों का खुलासा बाहरी लोगों के सामने न करें।

    वृश्चिक राशि-आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा।आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी | आज घर के बड़े लोगों के मार्गदर्शन में पिछले कुछ समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नया व्हीकल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अच्छा है।

    धनु राशि-आज नए कार्यों करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करते हुए समय बितायेंगे। आज सुबह व्यायाम करें इससें आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।आज आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे, आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। आज आपकी रूटीन में कुछ बदलाव होंगे आप धर्म, योगाभ्यास जैसे कामों में व्यस्त रहेंगे और मानसिक सुकून महसूस करेंगे। खास काम की नींव रखने के लिए दिन बहुत अच्छा है।

     मकर राशि-आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा | इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

    कुंभ राशि-आजका दिन आपके अनुकूल रहेगा। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है।

    मीन राशि-आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा।आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। घर से कलेश दूर हो जायेंगें। भाई-बहन के साथ घर परमूवी देखने का प्लान बनायेंगें।

  • Punjab : सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, सभी School रहेंगे बंद

    Punjab : सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, सभी School रहेंगे बंद

    अमृतसर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब में छुट्टी का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कल जिला अमृतसर के स्कूल, दफ्तर में छुट्टी रहेगी। बता दें, श्री गुरू ग्रंथ साहिब के प्रकाश उत्सव पर अमृतसर ज़िले में सरकारी ओर प्राईवेट स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जिले में पंजाब सरकार के सभी कार्यालय और सरकारी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

  • पंजाबः कार सवार युवकों की दादागिरी: व्यक्ति को 200 मी. तक घसीटते हुए ले गए कार चालक, देखें वीडियो

    पंजाबः कार सवार युवकों की दादागिरी: व्यक्ति को 200 मी. तक घसीटते हुए ले गए कार चालक, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर में कार सवार कुछ युवकों द्वारा एक कार सवार व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां, फिरोजपुर रोड पर कार सवार युवकों ने व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। मारपीट करने के बाद युवक कार भगाकर भागने तो व्यक्ति भी युवकों की कार के पीछे-पीछे दौड़ा और युवकों की कार के पीछे ही लटक गया। जिसके बाद 200 मीटर तक घसीट कर ले गए। कीचड़ के बीच व्यक्ति कार से नीचे गिर गया और घायल हो गया। रास्ते में गुजर रहे लोगों ने किसी तरह करके नौजवानों की कार को रोका और उन्हें काबू कर लिया।

    वहीं, इस घटना की घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें युवकों की कार व्यक्ति को पीछे घसीटते ले जा रही है। राहगीरों ने किसी तरह करके युवकों की कार को रोका। कार में चार युवक सवार थे। लोगों द्वारा कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • अंदरौली में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 12.50 करोड़ : उपायुक्त जतिन लाल

    अंदरौली में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 12.50 करोड़ : उपायुक्त जतिन लाल

    कुटलैहड़ में पहली बार आयोजित होगा 7 दिवसीय भव्य कार्निवल, 25 से 31 दिसंबर तक चलेगा उत्सव

    ऊनासुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोबिंदसागर झील के किनारे स्थित पर्यटन स्थल अंदरौली में पर्यटन विकास पर करीब 12.50 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इस धनराशि का उपयोग जेट स्कीइंग, कायाकिंग, नौकायन, और यॉच जैसी विभिन्न जलीय मनोरंजक गतिविधियों के उपकरण खरीदने के लिए किया जाएगा, जिससे अंदरौली को पर्यटकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कुटलैहड़ पर्यटन विकास समिति (केटीडीएस) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

    उपायुक्त ने बताया कि इन जलीय गतिविधियों के अलावा, स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए फूड वैन भी खरीदी जाएंगी। साथ ही, गरीब दास मंदिर के पास एक प्रतीक्षा स्थल (वेटिंग एरिया) विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे पर्यटकों को और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

    कार्निवल से आरंभ होगा उत्सवधर्मी संस्कृति का नया अध्याय
    उपायुक्त ने बताया कि अंदरौली में इस वर्ष पहली बार एक भव्य कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। यह कार्निवल 25 से 31 दिसंबर तक चलेगा और इसमें जलक्रीड़ाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय स्ट्रीट फूड स्टॉल, और कैंडल कैंपिंग जैसी मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री सुख्रविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कुटलैहड़ दौरे में कार्निवल के आयोजन को लेकर निर्देश दिए थे। उनके निर्देशानुरूप जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है।

    उन्होंने बताया कि इस आयोजन से न केवल अंदरौली के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यहां की उत्सवधर्मी संस्कृति का भी एक नया अध्याय शुरू होगा। कार्निवल में आयोजित होने वाली विविध गतिविधियाँ स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को एक नया आयाम देंगी।

    15 सितंबर तक श्रद्धालुओं की पीर गौस मंदिर तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश
    इसके बाद, उपायुक्त ने मंदिर पीर गौस पाक ग्यारहवीं वाला चंगर चौरिटेबल सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने मंदिर में चल रहे 11 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मंदिर तक अस्थायी रास्ते के निर्माण को शीघ्र पूरा करने और 15 सितंबर तक श्रद्धालुओं की मंदिर तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मंदिर के प्रथम और द्वितीय तल को लीज़ पर देने के लिए टेंडर शीघ्र बुलाए जाएंगे, और मंदिर चैरिटेबल समिति ने आंगन को पक्का करने और चारदीवारी निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।
    बैठक में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, सीपीओ संजय सांख्यान, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, बीडीओ बंगाणा सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • डीसी का पंचायत प्रतिनिधियों से विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान

    डीसी का पंचायत प्रतिनिधियों से विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान

    बोले…सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी रखें पंचायत प्रतिनिधि, ताकि पात्र लोगों को दिला सकें अधिक से अधिक लाभ

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने पंचायती राज संस्थानों के सभी प्रतिनिधियों से ऊना जिले में विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी होना अत्यावश्यक है, ताकि वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिला सकें।

    यह बातें उन्होंने मंगलवार को जिला परिषद के सभागार में आयोजित रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान कहीं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 सितंबर तक चलेगा, जिसमें जिले के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि चरणबद्ध तरीके से भाग लेंगे। पहले दिन विकास खंड अंब के पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया।

    उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान, पंचायत प्रतिनिधियों को उन्हें विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। साथ ही, उन्हें पॉक्सो एक्ट (बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम) और पोश अधिनियम (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम) के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

    कार्यक्रम के दौरान, ‘एक पौधा मां के नाम’ मुहिम के तहत उपायुक्त ने जिला परिषद ऊना परिसर में आंवला का पौधा रोपित किया और सभी पंचायत प्रतिनिधियों को भी आंवले के पौधों का वितरण किया। उन्होंने सभी पंचायतों में अधिक से अधिक पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उपायुक्त ने विशेष रूप से युवा पीढ़ी और पंचायत स्तर पर लोगों को इस मुहिम से जोड़ने पर जोर दिया, जिससे अधिक से अधिक पौधारोपण हो सके।

    कार्यशाला में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी अध्यक्ष मीनाक्षी राणा, विकास खंड अंब के पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • कर्मचारियों को जल्द वेतन जारी करे  सरकार: रजनीश शर्मा 

    कर्मचारियों को जल्द वेतन जारी करे  सरकार: रजनीश शर्मा 

    मांगो को लेकर एडीसी ऊना को सौंपा ज्ञापन 

    जल्द जेसीसी बैठक बुलाने की तैयारी में महासंध 

     ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान रजनीश शर्मा ने  कहा  कि प्रदेश  सरकार कर्मचारियों को जल्द वेतन जारी करे।

    उन्होनें कहा कि हर माह कर्मचारियों को पहली तारीख को वेतन मिल जाता है लेकिन इस माह में अभी तक वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों में  वेतन न मिलने को लेकर  निराशा है ।  उन्होंने कहा कि  कर्मचारियों व उनके परिवारों को समय पर वेतन न मिलने से कई  प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है  ।

    उन्होनें सरकार से कर्मचारी हित में जल्द वेतन जारी करने को कहा है ।ओर भविष्य में भी  हर माह पहली तारीख को वेतन देने के लिय आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया है। कहा कि सरकार को वेतन मामले को गंभीरता से लेना चाहिए । जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी  संघ की बैठक ऊना रेस्ट हाऊस में भी की ।

    कर्मचारियो की  जेसीसी बैठक  को लेकर विस्तार से चर्चा की ओर मांगो को अंतिम रूप दिया । जिला के विभिन्न विभागों से आई मांगों को लेकर लिस्ट फाइनल की गई  ।  कहा कि जिला प्रशासन के साथ जल्द ही जे सीसी की बैठक  प्रस्तावित है । जिसमें कर्मचारियों की मांगों को उठाया जाएगा । बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के जिला के सभी खंड समन्वयको ने जिला अध्यक्ष के समक्ष अपने मसले रखे । इनकी मांगों को लेकर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर को एनजीओ अध्यक्ष रजनीश शर्मा की अध्यक्षता में ज्ञापन भी सौंपा गया । इस मौके संघ के प्रतिनिधि व सदस्य उपस्थित रहे ।

  • ट्रक की चपेट में आने से 10 वर्षीय लड़की की मौत

    ट्रक की चपेट में आने से 10 वर्षीय लड़की की मौत

    ऊना /सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत टाहलीवाल-अमराली मार्ग पर रैस्ट हाऊस के पास हुए एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक टाहलीवाल से अमराली की ओर जा रहा था, जिसकी चपेट में आकर बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में एक बाइक सवार की टक्कर अमराली की ओर से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से हो गई।

    इस टक्कर में बाइक सवार के पीछे बैठी बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

    मृतक बच्ची की पहचान कविता पुत्री जतिंद्र कुमार निवासी उत्तर प्रदेश रूप में हुई है। बच्ची का परिवार पंजाब के जिला रोपड़ के भनाम में रह रहा है। टाहलीवाल पुलिस थाने के सब इंस्पैक्टर अजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

  • माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए दूसरे दिन भी जारी रहे ऑडिशन

    माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए दूसरे दिन भी जारी रहे ऑडिशन

    स्थानीय समेत अन्य जिलों के कलाकारों ने बढ़-चढ़ कर लिया ऑडिशन में भाग

    ऊना सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन का आयोजन अंब कॉलेज के सभागार में जारी है। दूसरे दिन भी स्थानीय और अन्य जिलों से आए कलाकारों ने ऑडिशन में हिस्सा लेकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि ये ऑडिशन 2 सितंबर को शुरू हुए थे और 4 सितंबर तक जारी रहेंगे। महोत्सव का आयोजन 14 से 16 सितंबर तक किया जाएगा।

    ऑडिशन में भाग लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया
    कलाकार ऑडिशन में भाग लेने के लिए एसडीएम कार्यालय अंब में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक कलाकार ईमेल के माध्यम से भी अपना आवेदन भेज सकते हैं, इसके लिए ईमेल पता shrichintpurnimahotsav2024@gmail.com   है। इसके अलावा, मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

    प्रशासन की तैयारी
    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि महोत्सव के भाव के अनुरूप सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रमुखता दी जाएगी, और गुणवत्तापरक स्तरीय प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बबताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए तेज गति से तैयारियां की जा रही हैं। इसे सबके लिए एक यादगार अनुभव बनाने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। आयोजन से जुड़ी अलग अलग जिम्मेदारियां देखने के लिए 13 कमेटियां गठित की गई हैं।

  • हरोली :उद्योग में कार्यरत मजदूरों को वेतन न मिलने पर सड़कों पर उतरे

    हरोली :उद्योग में कार्यरत मजदूरों को वेतन न मिलने पर सड़कों पर उतरे

    मजदूर संगठन नेता राकेश शर्मा की अगुवाई में डीसी को सौंपा ज्ञापन ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव सिंघा के एक निजी उद्योग में कार्यरत मजदूरों को दो माह का वेतन न दिए जाने को लेकर मजदूर सड़कों पर उतरे और उद्योग प्रबंधन के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की। मजदूर संगठन नेता राकेश शर्मा की अगुवाई में जिलाधीश जतिन लाल को ज्ञापन सौंपा और मजदूरों का 2 माह का वेतन जल्द दिलाए जाने की गुहार लगाई वहीं जिला परिषद सदस्य कमल सैनी पर लगाए गए आरोपों को ग़लत क़रार दिया। राकेश शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मजदूरों का दो माह का वेतन उद्योग प्रबंधन की तरफ से नहीं दिया जा रहा है। विभाग द्वारा हस्तक्षेप करने के बावजूद भी उद्योग प्रबंधक मजदूरों की सैलरी नहीं दे रहा है। आज हम सब इकट्ठे होकर डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे हैं और उनसे गुहार लगा रहे हैं कि इन मजदूरों का दो माह का वेतन जल्द  दिलाया जाए क्योंकि उसे उद्योग में श्रम नियमों की अवेहलना हो रही है। मजदूरों का ईपीएफ नहीं काटा जा रहा है मजदूरों को इएसआई की सुविधा नहीं मिल रही है और मजदूरों को छुट्टी तक नहीं दी जाती ? इसलिए हम मजदूरों के हकों की मांग उठा रहे हैं और ज्ञापन सौंप कर शांतिपूर्ण ढंग से मजदूरों के वेतन दिलाएं जाने की मांग कर रहे हैं । बही उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य कमल सैनी द्वारा मजदूरों का मामला उठाए जाने के बाद उन पर ही उद्योग प्रबंधन की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है और कमल सैनी पर पैसे लेने की डिमांड करने के आरोप लगा दिए हैं । उन्होंने बताया कि कमल सैनी पर जो आरोप लगाए गए है बह बिल्कुल झूठे है हम शांतिपूर्ण ढंग से मामले को हल करना चाहते हैं अगर प्रबंधन द्वारा मजदूरों का दो माह का वेतन नहीं दिया जाता है तो इसके लिए हमें जो भी कदम उठाने पड़े  हम पीछे नहीं हटेंगे वहीं मजदूरों के इस रोष प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य कमल सैनी भी साथ में मौजूद रहे मीडिया से रूबरू होते हुए कमल सैनी ने बताया की 5 दिन पहले उनके पास मजदूर वेतन न मिलने की समस्या को लेकर  लेकर आए थे। बह मजदूरों की समस्या को देखते हुए फैक्टरी पहुंचे और वहां पर लेबर अफसर को फोन किया लेकिन जब फैक्ट्री का गेट नही खोला तो पुलिस को फोन कर बुलाया और उनकी मौजूदगी में फैक्ट्री के अंदर गए और वहां पर फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उन्हें जल्द पैसा दिए जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन कई बार समय दिए जाने के बावजूद भी उद्योग मलिक द्वारा अभी तक मजदूरों को पेमेंट नहीं दी गई है, जिस कारण मजबूर होकर हमे धरना प्रदर्शन करना पड़ा है और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि मजदूरों को उनका बनता वेतन जल्द से जल्द दिलाया जाए बही जिलाधीश ऊना जतिन लाल ने कहा की इस मामले में किसी भी मजदूर का  हक नही मारा जाएगा और इस मामले में जिसका जो भी राइट बनता है बह दिलाया जाएगा और जांच का आश्वासन दिया गया है।
  • सदाशिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का दंगल के साथ समापन

    सदाशिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का दंगल के साथ समापन

    पठानकोट से आकाश बना सदाशिव दंगल का विजेता,31 हजार ईनाम

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में विशाल दंगल के साथ डेढ़ मास से चल रहे सावन मास के धार्मिक कार्यक्रमों का समापन हो गया। धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में कमेटी द्वारा सोमवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया था, मंदिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में विशाल दंगल में करीब सौ से ज्यादा जोड़ ने दंगल में अपनी अपनी ताकत दिखाई। और आखिर में आकाश पठानकोट विजेता और बिंद्र बिशनपुर पंजाब के उपविजेता रहे। बहीं दंगल में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे इलाके के प्रसिद्ध समाजसेवी राजेश गौतम ने विजेता पहलवान को 31 हजार और उपविजेता विंदर को बीस हजार की नकद राशि प्रदान की।

    बहीं इसके अलावा अन्य तीन पहलवानों को भी अलग इनाम दिया। प्रवीण शर्मा ने कहा कि सदाशिव मंदिर परिसर में विशाल दंगल की रीत पौराणिक चली आ रही हैं और सावन मास के धार्मिक कार्यक्रमों के बाद श्री कृष्ण जन्माष्टमी वड़ी धूमधाम से मनाई जाती है और उसके बाद मंदिर परिसर पर विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है।

    विशाल दंगल के साथ डेढ़ माह से मंदिर में चले रहे धार्मिक कार्यक्रमों का समापन होता है और फिर नव वर्ष में शिवरात्रि महोत्सव से सदाशिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आगाज होता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 6 जून को सदाशिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।

    प्रवीण शर्मा ने कहा कि सदाशिव मंदिर के सभी धार्मिक कार्यों को सफल बनाने के लिए जो भी सदाशिव मंदिर के साथ आस्था रखते है। सदाशिव मंदिर कमेटी उनका आभार प्रकट करती है। शर्मा ने कहा कि भक्तों द्वारा दिए गए दान को मंदिर कमेटी ईमानदारी से मंदिर परिसर के बिकास पर खर्च करती है और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाती है।

    इस मौके पर मंदिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा, सुखदेव सिंह, स्थानीय उपप्रधान अशोक शर्मा, सोहन सिंह, रघुबीर संगम, सुनील कुमार,डा केशवानंद शर्मा, संजीव कुमार, मीडिया प्रभारी विपन साजन, अजय शर्मा व कमेटी सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे।