Blog

  • जालंधरः Dolphin Hotel मोबाइल मार्किट में स्थित Mobile Hut और Sehaj Mobile के दुकानदार गिरफ्तार, जानें मामला

    जालंधरः Dolphin Hotel मोबाइल मार्किट में स्थित Mobile Hut और Sehaj Mobile के दुकानदार गिरफ्तार, जानें मामला

    जालंधर/वरुणः थाना रामा मंडी की पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग के गिरोह के सदस्यों सहित दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान निशात उर्फ रघु पुत्र योगेश निवासी हरगोबिंद नगर, प्रिंस अरोड़ा पुत्र नरिंदर कुमार निवासी हरनामदासपुरा, कशिश वैध पु्त्र योगेश वैध निवासी कोट किशन चंद, नितिन कपूर उर्फ ननू पुत्र रिषी कपूर निवासी अमन नगर, नीरज कुमार पुत्र वरिंदर कुमार निवासी हरदयाल नगर, सहज अरोड़ा पुत्र राकेश कुमार निवासी गोबिंदर नगर गुज्जा पीर, पुनीत उर्फ बावा पुत्र राज कुमार निवासी गुप्ता कालोनी, कपूरथला के रूप में हुई है।

    मामले की जांच दौरान थाना रामा मंडी के एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मुख्य आरोपी निशात के खिलाफ इससे पहले 19-01-2023 का मुकद्दमा भी दर्ज है। जबकि अन्य दोनों के खिलाफ मुकद्दमें दर्ज का पता किया जा रहा है। एसएसओ नवदीप ने कहा कि इनमें निशात मुख्य आरोपी है। जिसने इस काम के लिए कशिश वैध और नितिन कपूर को रखा हुआ था। जिनका काम स्नेचरों से मोबाइल लेकर सहज मोबाइल (सहज) और मोबाइल हट (पुनीत), नीरज और प्रिंस नामक व्यक्तियों की दुकानों पर स्नेचिंग के मोबाइल मुहैया करवाते थे।

    पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि उक्त दुकानदार पहले स्नेचिंग के मोबाइल को खोलते है उसके बाद उसके पार्ट्स अलग-अलग करके महंगे दामों में ग्राहको को बेचते है। पुलिस ने आरोपियों से 9 मोबाइल बरामद किए है जिनमें आईफोन सहित अलग-अलग मार्के के मोबाइल शामिल है। पुलिस ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों में 4 दुकानदार शामिल है जबकि 3 स्नेचरों से मोबाइल खरीदकर दुकानदार को देते थे। पुलिस ने बताया कि अभी स्नेचरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज करके बीते दिन कोर्ट से एक दिन का रिमांड हासिल किया था, जिसके बाद आज आरोपियों से पूछताछ के दौरान और खुलासे होने की संभावना में एक दिन का और रिमांड हासिल किया है।

  • पंजाबः अभिनेता शविंदर माहल के घर छाया मातम, हुई मौत

    पंजाबः अभिनेता शविंदर माहल के घर छाया मातम, हुई मौत

    चंडीगढ़ः पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की गौरवशाली हस्ती मशहूर अभिनेता शविंदर माहल को उस वक्त गहरा सदमा लगा, जब उनकी पत्नी प्रकाश कौर ने इस नश्वर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए शविंदर माहल के परम मित्र अभिनेता मलकीत सिंह रौनी ने कहा कि स. प्रकाश कौर पिछले कुछ समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थीं और पीजीआई चंडीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था।

    इस दुख की घड़ी में गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल, एमी विर्क, रणजीत बावा, गुरप्रीत घुग्गी, गुगु गिल, करमजीत अनमोल, मलकीत रौनी, भाना एल ए, जसविंदर भल्ला, भारत भूषण वर्मा, बिन्नू ढिल्लों, पम्मी बाई, योगराज सिंह, अमृतपाल बिल्ला सहित बड़ी संख्या में पॉलीवुड अभिनेताओं, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने शविंदर माहल और उनके परिवार के साथ अपना दुख व्यक्त किया।

  • सर्वप्रथम भगवान शंकर ने माता पार्वती को सुनाई थी श्री राम कथा

    सर्वप्रथम भगवान शंकर ने माता पार्वती को सुनाई थी श्री राम कथा

    ऊना की पंचायत झंबर में हरि अनंत, हरि कथा अनंता का रहस्य बताते हुए बोले आचार्य तरुण डोगरा

    ऊना /सुशील पंडित : देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत झंबर में 5 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चल रहे वार्षिक धार्मिक श्री रामकथा अनुष्ठान में जिला के सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य तरुण डोगरा जी ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए भगवान श्री राम द्वारा रचित रामायण के रहस्य बताते हुए कहा कि कहते हैं हरि अनंत, हरि कथा अनंता। सबसे पहले श्रीराम की कथा हनुमानजी ने लिखी थी फिर महर्षि वाल्मीकि जी ने। क्योंकि वाल्मीकि जी भी श्री राम के ही काल समय के ऋषि थे। उन्होंने राम और उनके जीवन को देखा था। वे ही अच्छी तरह जानते थे कि राम क्या और कौन हैं? उन्होंने बताया कि जब श्री राम कथा का सवाल लिखने का आया, तब नारद मुनि ने उनकी सहायता की।

    कहते हैं कि राम के काल में देवता धरती पर आया-जाया करते थे और वे धरती पर ही हिमालय के उत्तर में रहते थे और रामायण के बाद राम से जुड़ी हजारों कथाएं प्रचलन में आईं और सभी में राम की कथा में थोड़े-बहुत रद्दोबदल के साथ ही कुछ रामायणों में ऐसे भी प्रसंग मिलते हैं, जिनका उल्लेख वाल्मीकि रामायण में नहीं मिलता है। तरुण डोगरा ने बताया कि श्री राम की कथा को वाल्मीकि के लिखने के बाद दक्षिण इसे भारतीय लोगों ने अलग- अलग तरीके से लिखा है। वहीं दक्षिण भारतीयों के जीवन में राम का बहुत महत्व है। क्योंकि कर्नाटक व तमिलनाडु में राम ने अपनी सेना का गठन किया था। तमिलनाडु में ही श्रीराम ने रामेश्वरम् ज्योतिर्लिंग की स्थापना की थी।
    उन्होंने बताया कि वाल्मीकि रामायण और बाकी की रामायण में जो अंतर देखने को मिलता है वह इसलिए कि वाल्मीकि रामायण को तथ्यों और घटनाओं के आधार पर लिखा गया था, जबकि अन्य रामायण को श्रुति (सुनने) के आधार पर लिखा गया है। जैसे बुद्ध ने अपने पूर्व जन्मों का वृत्तांत कहते हुए अपने शिष्यों को रामकथा सुनाई थी, जैसे बहुत समय बाद तुलसीदास जी को उनके गुरु ने सोरों क्षेत्र में रामकथा सुनाई थी। इसी तरह जनश्रुतियों के आधार पर हर देश ने अपनी रामायण को अपने-अपने लिखा है।

    आचार्य तरुण डोगरा ने बताया कि सर्वप्रथम श्रीराम की कथा भगवान श्री शंकर ने माता पार्वती जी को सुनाई थी। उस कथा को एक कौवे ने भी सुन लिया। उसी कौवे का पुनर्जन्म कागभुशुण्डि के रूप में हुआ था। और काकभुशुण्डि को पूर्व जन्म में भगवान शंकर के मुख से सुनी वह रामकथा पूरी की पूरी याद थी। उन्होंने यह कथा अपने शिष्यों को सुनाई। और इस प्रकार रामकथा का प्रचार-प्रसार हुआ है। तथा भगवान शंकर के मुख से निकली श्रीराम की यह पवित्र कथा अध्यात्म रामायण के नाम से विख्यात है।

    उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक कथा और प्रचलित है। कहते हैं कि सर्वप्रथम रामकथा हनुमानजी ने लिखी थी और वह भी शिला पर। यह रामकथा वाल्मीकिजी की रामायण से भी पहले लिखी गई थी और ‘हनुमन्नाटक’ के नाम से प्रसिद्ध है। ऐसे में वैदिक साहित्य के बाद जो रामकथाएं लिखी गईं, उनमें वाल्मीकि रामायण सर्वोपरि है। यह इसी कल्प की कथा है और ग्रंथों में यही प्रामाणिक है। तरुण डोगरा ने बताया कि वाल्मीकि जी ने राम से संबंधित घटनाचक्र को अपने जीवनकाल में स्वयं देखा या सुना था इसलिए उनकी रामायण सत्य के काफी निकट है, लेकिन उनकी रामायण के सिर्फ 6 ही कांड थे। उत्तरकांड को बौद्धकाल में जोड़ा गया है जबकि उत्तरकांड का वाल्मीकि रामायण से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि अद्भुत रामायण संस्कृत भाषा में रचित 27 सर्गों का काव्य-विशेष है और कहा जाता है कि इस ग्रंथ के प्रणेता भी वाल्मीकि थे। इस दौरान सेंकड़ों की तादाद में उपस्थित श्रोता श्री राम कथा ज्ञान गंगा का रहस्य जानकर भाव-विभोर हो उठे।

  • वीर हनुमान मंदिर तलमेहड़ा में विशाल भंडारे का किया आयोजन

    वीर हनुमान मंदिर तलमेहड़ा में विशाल भंडारे का किया आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के तलमेहड़ा मेन बाजार चौंक पर स्थित वीर हनुमान जी मंदिर में शनिवार 8अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन करवाया जा रहा है। जानकारी देते हुए मंदिर के संस्थापक दीपक शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ उसके बाद भजन कीर्तन ओर दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन करवाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता को भंडारे का प्रशाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
     

  • जालंधरः सरकार ने लोकसभा उपचुनाव को लेकर वित मंत्री हरपाल चीमा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधरः सरकार ने लोकसभा उपचुनाव को लेकर वित मंत्री हरपाल चीमा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार ने लोकसभा उपचुनाव को लेकर वित मंत्री हरपाल चीमा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आप पार्टी ने हरपाल चीमा को लोकसभा उपचुनाव का इंचार्ज नियुक्त किया है। आप पार्टी संगठन के महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने हरपाल चीमा को लेकर पार्टी की तरफ से पत्र जारी कर ऐलान किया है। बता देंकि सुशील रिंकू एक दिन पहले ही आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में शामिल हुए थे।

    बुधवार को ही कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी ठहराते हुए निष्कासित कर दिया था। वहीं आप की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया कि रिंकू अच्छी छवि और साफ आचरण के नेता हैं और जालंधर में लोगों के बीच उनकी काफी मजबूत पकड़ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट कर सुशील कुमार रिंकू के नाम का एलान किया था। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा, ‘जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू जी की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई… शुभकामनाएं…’

    गौर हो कि सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 10 मई को मतदान होना है। नतीजे 13 मई को आएंगे। 20 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। सुशील कुमार रिंकू ने 2017 में जालंधर पश्चिमी विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ा था, जिसमें वह अपने प्रतिद्वंद्वी को 17334 वोटों से हराकर विधानसभा पहुंचे थे।

  • गाड़ी में तेज आवाज़ बजाने से मना करने पर DSP के बेटों ने किया व्यक्ति का कत्ल

    गाड़ी में तेज आवाज़ बजाने से मना करने पर DSP के बेटों ने किया व्यक्ति का कत्ल

    बेंगलुरु: कर्नाटक में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। यहां 54 वर्षीय लॉयड नेहेमियाह की हत्या कर दी गई। उन्हें इसलिए मार डाला गया क्योंकि उन्होंने गाड़ी में तेज आवाज में गाना चलाने से युवकों को मना किया था। आरोपी भुवनेश्वर राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के बेटे हैं। हत्या के बाद से दोनों फरार हो गए थे। 28 वर्षीय अनिरुद्ध सामंत्रे को दिल्ली से उठाया गया और 34 वर्षीय बासुदेव सामंतरे को बेंगलुरु में गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों भाईयों के एक दोस्त को भी उनकी मदद के लिए गिरफ्तार किया गया है। 54 वर्षीय लॉयड नेहेमियाह पर कथित तौर पर हमला करने वाले तीन युवकों में से दो, भुवनेश्वर राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) केशव कुमार सामंतरे के बेटे हैं। एचएएल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस ने बताया कि डीएसपी के छोटे बेटे 28 वर्षीय अनिरुद्ध सामंतराय को वीरवार को दिल्ली में उठाया गया। उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है, उसके बड़े बेटे 34 वर्षीय बासुदेव सामंतराय, जो एक निर्माण फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया है। बासुदेव का दोस्त 31 वर्षीय अभिषेक सिंह, जो एक निजी फर्म में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, भी पुलिस के शिकंजे में आ गया है। बासुदेव और अभिषेक को वीरवार को एक अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। विग्नन नगर के रहने वाले कर्नल डेविड नेहेमियाह के भाई लॉयड उनके साथ रहते थे। उन्होंने अनिरुद्ध और बासुदेव को तेज आवाज में गाना बजाने से मना किया। इसे लेकर उनकी बहस हो गई। दोनों युवाओं ने उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लॉयड को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।

    डीसीपी (व्हाइटफील्ड) एस गिरीश ने पुष्टि की कि दोनों भाई डीएसपी के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध जिसे दिल्ली से उठाया गया था, वह राष्ट्रीय राजधानी में एक एमएनसी फर्म के साथ काम करने वाला एक वकील है। अनिरुद्ध अपने भाई के बच्चे के नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आया था और बेंगलुरु में था। घटना के बाद दोनों पार्टी कर रहे थे। जांच में पाया गया कि वे रविवार की तड़के एक पेट्रोल पंप पर वाहन में ईंधन भरने के बाद कार में तेज संगीत बजा रहे थे। डीएसपी केशब कुमार सामंत्रे ने टीओआई को बताया कि उनके बेटों के बारे में झूठी कहानी फैलाई जा रही है। वास्तव में, यह लॉयड था जिसने संगीत के मुद्दे पर लड़ाई शुरू की, यह कहते हुए कि उसकी मां गंभीर रूप से बीमार थी। वह अनिरुद्ध को गाली देने लगा। उन्होंने ही सबसे पहले मेरे बेटों को मारा, उन्होंने नहीं। एचएएल पुलिस थाने में भी एक जवाबी शिकायत दर्ज की गई और एक प्राथमिकी दर्ज की गई। सामंत्रे ने दावा किया कि लॉयड की मौत का दो दिन पहले हुई घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

  • पंजाबः सरसों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग

    पंजाबः सरसों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग

    फाजिल्काः पंजाब में अबोहर के गांव आजमवाला की अनाज मंडी में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई, जब एक सरसों से भरी ट्राली में आग लग गई। किसान जैसे-तैसे ट्राली को खुले स्थान पर ले गया और सभी किसानों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उसके बाद फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। बाद में फायर कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया।

    जानकारी के अनुसार, खियोवाला ढाब निवासी किसान हैप्पी सिंह शुक्रवार को सरसों लेकर अनाज मंडी आजमवाला पहुंचा था। बिजली तारों में स्पार्किंग के बाद वहां खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गई। जैसे ही उसे इस बात का पता चला तो वह ट्रैक्टर को स्टार्ट कर खुले स्थान पर ले गया और कूद गया। उसने वहां मौजूद अन्य किसानों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की।

    सूचना पाकर फाजिल्का से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। फायर कर्मी रमन कुमार, गुरमीत सिंह, जग्गा राम और जसप्रीत सिंह ने आग पर काबू पाया। आग से सरसों जलकर खाक हो गई, वहीं ट्रैक्टर के कुछ हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। किसान हैप्पी का कहना है कि आग से उसे काफी नुकसान हो गया।

  • इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया

    इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित :  इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके कैम्प का आयोजन परवीन जी के साथ मिलकर स्लम एरिया किया, जहां सभी महिलाएं एवं लड़कियां रहती हैं। उनके साथ वर्ल्ड हेल्थ डे दिवस मनाय। इस मौके डॉक्टर अनुपमा ने उन्हें विशेष रूप से जानकारी दी कि महीने माह में होने वाली परेशानियों का सामना आप कैसे कर सकते हो, उन्होंने बहुत बारीकी से सभी महिलाएं और लड़कियों को इसके बारे में जानकारी दी और उनके साथ काफी बातें शेयर भी की।

    इस मौके क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की एक खास थीम तय की जाती है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम ‘हेल्थ फॉर ऑल’ है। इस विषय का अर्थ, किसी भी परिस्थिति में वित्तीय या अन्य मदद के जरिए हर व्यक्ति के स्वास्थ्य को सुधारनें और सभी में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता लाना है।

    मैडम अनुराधा शर्मा ने बताया कि जब डब्ल्यूएचओ ने स्वास्थ्य दिवस के लिए एक दिन निर्धारित करने का फैसला लिया तो इसका उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना था। इस दिन को मनाने की वजह दुनियाभर में समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना और स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों और मिथकों को दूर करना है। स्वास्थ्य संगठन विभिन्न देशों की सरकारों को स्वास्थ्य नीतियां बनाने और उसके क्रियान्वयन के लिए प्रेरित भी करता है। इस मौके क्लब की सेक्रेटरी दीपिका सांची बस्सी, सुकेली जसवाल, साधना चड्ढा, सुषमा लठ, परवीन कुमारी, आदि मौजूद रहीं।

  • पंजाबः कंन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फोरलेन का किया दौरा, देखें वीडियो

    पंजाबः कंन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फोरलेन का किया दौरा, देखें वीडियो

    हमीरपुर: केन्द्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कीरतपुर नेरचौक फोरलेन का दौरा किया। उन्होंने बताया कि हर दृष्टि से ऐतिहासिक इस फोरलेन का मई माह में शुभारंभ कर दिया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने इस फोरलेन की प्रथम व सबसे बड़ी टनल कैंचीमोड़ में सुरंग के अंदर जाकर अधिकारीयों से कार्यों का जायजा लिया।

    अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस फोरलेन के बनने से 33 किलोमीटर की दूरी में कमी आएगी, जिससे लोगों के समय व धन दोनों की बचत होगी। इसके साथ ही गोबिंद सागर झील के किनारे से गुजरते इस फोरलेन से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा ।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर वर्ग तक के लोग इस फोरलेन के बनने से लाभान्वित होंगे। इसके बाद अनुराग ठाकुर कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम के लिए स्वारघाट रवाना हुए। 

  • पंजाबः इनोवा और बाइक की भीषण टक्कर के बाद नहर में गिरे दोनों वाहन

    पंजाबः इनोवा और बाइक की भीषण टक्कर के बाद नहर में गिरे दोनों वाहन

    फाजिल्का : फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां उपमंडल के थेह कलंदर गांव के पास एक इनोवा और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना के बाद दोनों वाहन नहर में जा गिरे। गनीमत यह रही कि नहर में पानी नहीं था। घायल गुरमीत सिंह के बेटे गुरमेल सिंह निवासी गांव झोक डिप्पुलाना ने बताया कि उसके पिता मोटरसाइकिल से फाजिल्का शहर से अपने गांव जा रहे थे।

    इसी बीच जब वह फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग स्थित थेह कलंदर गांव की ओर लौटने लगे तो काले रंग की इनोवा गाड़ी ने उसके पिता की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद मोटरसाइकिल नहर में गिर गई और इनोवा गाड़ी भी मोटरसाइकिल के ऊपर गिर गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार को चोटें आईं, जिसके बाद टोल टैक्स अधिकारियों की एंबुलेंस के जरिए घायल व्यक्ति को इलाज के लिए फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया।