होशियारपुर/अनिकेतः जिले के होशियारपुर-फगवाड़ा रोड़ पर स्थित गांव सिंबली से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तरसेम लाल, चरणजीत कौर और सन्नी कुमार के रूप में हुई है। मृतक होशियारपुर के अधीन आते गांव अजड़ाम के रहने वाले बताए जा रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सन्नी अपने माता-पिता के साथ एक्टिवा पर सवार होकर फगवाड़ा में दवाई लेेने जा रहा था कि इस दौरान जैसे ही वह सिबंली मोड़ के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हादसे दौरान पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है ताकि अज्ञात वाहन की पहचान हो सके।
Blog
-

पंजाबः स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर शिक्षा मंत्री के पास 24 घंटों में पहुंची 1600 से अधिक शिकायतें
चंडीगढ़ः पंजाब राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा पंजाब राज्य के निजी स्कूलों की तरफ से किताब और फंडों के नाम पर की जा रही लूट की शिकायतें दर्ज करवाने के लिए जारी ईमेल ऐड्रेस पर बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस सम्बन्धी जारी देते हुये शिक्षा मंत्री ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान ईमेल पर 1600 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनको ज़िलावार गठित शिक्षा मंत्री टास्क फोर्स को जांच के लिए भेज दिया गया है। टास्क फोर्स स्कूलों का दौरा करके तथ्यों की जांच करेगी और रिपोर्ट रेगुलेटरी अथॉरिटी को पेश करेगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों अनुसार राज्य में शिक्षा के नाम पर लूट नहीं करने दी जायेगी। उन्होंने बताया कि राज्य के 30 निजी स्कूलों को सरकारी हिदायतों की पालना न करने पर नोटिस जारी किये गए हैं। इन स्कूलों की तरफ से ‘दी पंजाब रैगुलेशन आफ फीस ऑफ अनएडिड ऐजूकेशनल इंस्टीच्यूशनज बिल 2016 और 2019 का उल्लंघन किया गया है। इन स्कूलों को 7 दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया है।

शिक्षा मंत्री बैंस ने बताया कि जिन स्कूलों को आज नोटिस जारी किये गए हैं उनमें अमृतसर जिले का राम आश्रम स्कूल, अमृतसर, बठिंडा जिले का गुरूकुल पब्लिक स्कूल, ईस्टवुड्ड इंटरनेशनल स्कूल डूमवाली, फतेहगढ़ साहिब जिले का पायन ग्रोव पब्लिक स्कूल बसी पठाना, फाजिल्का जिले के पिनाका सीनियर सेकंडरी स्कूल, फाजिल्का, सेंट कबीर गुरूकुल सीनियर सेकंडरी स्कूल, अज़म्पशन कान्वेंट स्कूल, अबोहर, असपायर इंटरनैशनल स्कूल, गोबिन्दगढ़ फाजिल्का, एल. आर. एस. डीएवी सीनियर सेकंडरी माडल स्कूल, अबोहर, इसी तरह गुरदासपुर जिले के गैलैकसी स्टार पब्लिक स्कूल, इसी तरह होशियारपुर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही इसी तरह लुधियाना जिले के सैकर्ड हार्ट पब्लिक स्कूल, उटालां, सप्रिंग डेल सीनियर सेकंडरी स्कूल, खन्ना खुर्द, लुधियाना, राम लाल बासिन पब्लिक स्कूल, स्कूल, इसी तरह मानसा जिले में श्री गुरु नानक देव अकैडमी झुनीर, जिन्दल इंटरनेशनल स्कूल, रामपुर मंडेर, इंग्लिश ग्रामर स्कूल, बाड़े, एन. आर. एम. होली हार्ट कान्वेंट स्कूल बुढलाडा, एन. आर. एम. होली हार्ट कान्वेंट स्कूल बोहा, बीएचएस सीनियर सेकंडरी स्कूल बरनाला, ज़िला मानसा, मदरज़ ड्रीम पब्लिक स्कूल, बुढलाडा, संगरूर जिले में आसरा इंटरनेशनल स्कूल, संत बाबा रणजीत सिंह पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, धुरी, संसकार वैली स्मार्ट स्कूल, भवानीगढ़, बिर्टिश कान्वेंट स्कूल, सुनाम और ज़िला साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर के सकोनीज़ वर्ल्ड स्कूल घटौर और रायत बाहरी इंटरनैशनल स्कूल, सहौड़ा को नोटिस जारी किया गया है।
-

ऊना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित चोर को वरनाला से किया गिरफ्तार
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस ने ऊना से चोरी हुई बाइक सहित एक बाइक चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एमसी पार्क ऊना से एक बाइक चोरी होने का मामला ऊना में रजिस्टर्ड किए जाने के बाद इस मामले में जांच पड़ताल को आगे बढ़ाया गया। जिसके बाद यह बाइक पंजाब के बरनाला(पंजाब) में मिल गई है। पुलिस ने इस मामले में चोर को बाइक सहित पकड़ने में सफलता हासिल की जिसको पकड़ने के बाद ऊना लाया गया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर को कोर्ट में पेश किया जाएगा ताकि रिमांड के दौरान शहर में अन्य हुई चोरी की घटनाओं पर पूछताछ की जा सके। -

जालंधरः पुर्तगाल वर्क परमिट का झांसा देकर Sunbright Overseas Service द्वारा लाखों की ठगी, देखें वीडियो
गुस्साए युवकों ने दफ्तर पहुंच किया पिटसियापा
जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः नामदेव चौंक के समीप पीकेएफ फाईनैंस की बिल्डिंग में आज खूब हंगामा हुआ यहां तीसरी मंजिल पर स्थित सनब्राईट ओवरसीस सर्विस के दफ्तर का घेराव कर पीड़ित नौजवानों ने कंपनी के मालिक संदीप खोखर के खिलाफ कई गंभीर लगाते हुए कहा कि इस कंपनी द्वारा अखबार में इश्तिहार दिया गया था कि पोलैंड और पुर्तगाल का 45 दिनों में वीजा तथा 2 सालों में पीआर दी जाएगी।
इसके लिए जब Sunbright Overseas Service पहुंचे तो स्टाफ ने कम्पनी के मालिक संदीप खोखर से मिलवाया और दस्तावेजों के साथ 60 हजार रुपये लिए मगर 45 दिन बीतने के बाद कोई भी वीजा नहीं लगा और न ही पैसे वापिस मिले। यहां पहुंचे युवकों ने कहा कि उन्हे डेढ़ साल से ज्यादा समय हो चुका है मगर बार बार चक्कर लगाने के बावजूद एजैंट उन्हे पैसे वापिस नहीं कर रहा। युवकों ने एजैंट द्वारा लिए गए पैसों की आधी रकम की रसीदें भी दिखाई और कहा कि यह ठगी सिर्फ एक या दो युवकों के साथ नहीं बल्कि 20 से ज्यादा युवक हैं जिनको ठगी का शिकार बनाया गया और लाखों रुपये हड़प लिए गए।

यहां पहुंचे पीड़ितों ने कहा कि वह इससे पहले भी कई बार अपने पैसे मांगने यहां आ चुके हैं मगर पुलिस हमारी शिकायत ने लेती और न ही एजैंट के खिलाफ कोई कारवाई करती है। कई बार यहां धामिक संगठनों के प्रधानों को बुलाकर हमें धमकाया भी जाता है। हमने कई बार मीडिया में भी खबर लगवाने के लिए संपर्क किया मगर कई पत्रकारों ने हमे खबर लगाने का झांसा देकर एजैंट के साथ सैटिंग कर ली। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष Sunbright Overseas Service के दफ्तर के बाहर खड़े थे और कम्पनी के मालिक संदीप खोखर का अभी तक मीडिया में कोई पक्ष सामने नहीं आया।
-

पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत
ऊना/सुशील पंडित : बहडाला के नजदीक गांव वारसडा में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष कुमार (42) पुत्र मंगत राय गांव भड़ोलियां कलां के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पैसेंजर ट्रेन सुबह दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से वापिस नंगल रेलवे स्टेशन जा रही थी। इसी दौरान गांव बहडाला के पास मनीष कुमार ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मनीष के ट्रेन से टकराने के बाद लोको पायलट ने गाड़ी को रोक दी और घटना के संबंध में रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। रेलवे पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मनीष कुमार के शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार इंडस्ट्रियल एरिया मैहतपुर के एक उद्योग कार्यरत था। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम चंद का कहना है कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर मृतक के परिजनों से भी बयान लिए गए हैं।
-

पंजाबः पिछले 12 घंटों से पानी और बिजली ना आने से लोग हुए परेशान, देखें वीडियो
श्री आनंदपुर साहिब/संदीपः नंगल और नंगल से सटे कई इलाकों में पिछले 12 घंटे से बिजली गुल है। गांवों और शहरी इलाकों की बात करें तो बिजली और पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है जिससे लोगो को घरेलू कार्य में काफी परेशानी हो रही हैं। इस संबंध में चीफ इंजीनियर जेनरेशन जगजीत सिंह की माने तो उनका कहना है कि 220/66 केवी के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी बिजली आपूर्ति को खाली रखे ट्रांसफार्मर से जोड़ रहे हैं।
जिससे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकेगी। उनकी मानें तो उनका कहना है कि बाद दोपहर तक बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली के उत्पादन में कोई बाधा नहीं आई है और बिजली का उत्पादन निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहा है। बता दें कि भाखड़ा बांध से नंगल 66 केवी ग्रिड की बिजली आपूर्ति बंद होने से इस ग्रिड के ऊपर जितने ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र हैं. उन इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है।
-

दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यशाला का समापन
ऊना / सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) और एमसीए विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अध्यापकों व गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यशाला का समापन हो गया। आयोजन सचिव डॉ. कौशल कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यशाला में कुल 61 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह के मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज रहे। मुख्यातिथि प्रोफेसर भारद्वाज ने सभी सत्रों के रिसोर्स पर्सन को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया।
कार्यशाला के अंतिम दिवस के प्रथम तकनीकी सत्र में सभी प्रतिभागियों को गूगल डॉक साफ्टवेयर के बारे में महाविद्यालय के कम्प्यूटर विभाग के प्राध्यापक मानव ने विस्तृत जानकारी दी।दूसरे तकनीकी सत्र में गूगल फार्म साफ्टवेयर के माध्यम से छात्रों के लिए प्राध्यापक द्वारा असाइनमेंट, प्रश्नोत्तरी कैसे तैयार किया जाता है तथा केन्वा साफ्टवेयर के माध्यम से रिपोर्ट डिजाइन करने की प्रक्रिया को एमसीए विभाग के प्राध्यापक लव जसवाल ने प्रायोगिक तौर पर अवगत कराया।
तीसरे तकनीकी सत्र में एमसीए विभाग के सहायक सतीश कुमार तथा सोहन सिंह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के पोर्टल के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी। इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यशाला के समन्वयक आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. दर्शन धीमान ने सभी प्रतियोगियों का आभार व्यक्त किया।
-

राजकीय महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर गोष्ठी का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संबंध में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी मे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रोफ़ेसर एस पी बंसल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।उन्होंने ऊना जिला के विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की व महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आगामी सत्र से लागू कर दिया जाएगा और विश्वविद्यालय इसको बेहतर ढंग से लागू करने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयासरत है।विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्राध्यापकों ने कुलपति को रूसा की खामियों से भी अवगत करवाया ताकि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करते समय उन खामियों की पुनरावृति न हो।सभा के आरंभ में राजकीय महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के समन्वयक प्रोफेसर पुनीत कंवर ने कुलपति महोदय व विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्राचार्य एवं प्राध्यापकों का अभिनंदन किया व कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर सत्यदेव भारद्वाज ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
-

पंजाबः मूसेवाला के पिता से मुलाकात के बाद सरकार पर जमकर बरसे नवजोत सिद्धू, देखें Live
मानसाः पंजाबी दिवगंत सिद्धू मूसेवाला के पिता से मिलने के लिए आज नवजोत सिंह सिद्धू गांव मूसेवाला पहुंचे। जहां उन्होने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से मुलाकात की। जिसके बाद नवजोत सिद्धू ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान मूसेवाला की सुरक्षा में की गई कमी पर सवाल उठाए। इसी के साथ उन्होंने अपनी सिक्योरिटी घटाने पर सवाल उठाए। वहीं नवजोत सिद्धू ने जेल के अंदर गैंगस्टरों के पास चल रहे फोन को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। वहीं सिद्धू ने सीएम भगवंत मान का नाम लेकर सरकार पर कई सवाल खड़े किए है।
सिद्धू ने प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मूसेवाला की मौत को आज एक साल हो गया है। लेकिन अभी तक उनके पिता बलकौर सिंह से पूछकर पर्चा दर्ज तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग पिता आज भी अपने बेटे के इंसाफ के लिए गुहार लगा रहा है। लेकिन आज भी उसे इंसाफ नहीं मिल रहा। वहीं सिद्धू ने बिना नाम लिए गैंगस्टर के जेल के अंदर से हुए इंटव्यू को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े किए है।
वहीं दूसरी ओर जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले मूसेवाला के पिता ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने ऐलान किया है कि वह जालंधर में गली-गली घूमकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगे। मूसेवाला के पिता ने सरकार पर आरोप लगाते कहा कि जब वो विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे थे, तो पंजाब सरकार के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा था कि 20 मार्च के बाद उनकी मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात करवाएंगे लेकिन अभी तक उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया। मंत्रियों पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बेटे सिद्धू के प्रति सरकार ने जो नीति अपनाई है उसकी सारी सच्चाई वो घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचाएंगे।
-

कपूरथलाः तेजधार हथियार के बल पर दुकानदार से लाखों रुपए छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो
कपूरथलाः जिले में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला तहसील भुलत्थ में नडाला रोड पर एक किरयाना होलसेल व्यापारी से लूटे का सामने आया है। जहां नकाबपोश बाइक सवारों दवारा 4.42 लाख रुपए लूटने की घटना का समाचार मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी अपनी दुकान की कलेक्शन कर नडाला वापिस लौट रहा था कि 4 बाइक सवारों ने दातर दिखाकर उससे एक्टिव छीन ली। एक्टिवा की डिक्की में 4.42 लाख रुपए पड़े थे जोकि वह साथ ले गए। हालांकि लुटेरों द्वारा छीनी गई एक्टिवा घटनास्थल से 300 मीटर दूर लावारिस पड़ी मिल गई। लेकिन एक्टिवा की डिक्की से नगदी गायब थी।
नडाला वासी पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर भुलत्थ थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जिसकी पुष्टि थाना प्रभारी गौरव धीर ने की है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से मिले सुराग के आधार पर लुटेरे जल्द उनकी गिरफ्त में होंगे। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित होलसेल व्यापारी हरभजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह वासी नडाला ने बताया कि वह किरयाना का होलसेल व्यापारी है तथा देर रात वह निक्की मियानी, भुलत्थ और बेगोवाल क्षेत्र से अपने दुकानदारों सामान के पैसे वसूल कर वापिस आ रहा था कि अचानक जब वह गांव जवाहर नगर गुरुद्वारा साहिब के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आए दो बाइक ( बुलेट और स्पलेंडर ) पर 4 नकाबपोश लुटेरों ने उसे दातर दिखाकर रोक लिया। और लुटेरे उसकी एक्टिवा की डिक्की में पड़े नगदी तथा एक्टिवा लूट कर ले गए।
पीड़ित हरभजन सिंह ने बताया कि जब है घटना के बाद भुलत्थ थाना में शिकायत दर्ज करवाने जा रहा था तो घटनासल से 300 मीटर आगे सड़क किनारे और उसकी एक्टिवा लावारिस हालत में मिल गई। लेकिन जब उसने डिक्की खोल कर देखा तो उसमें पड़ी 4 लाख 42 हज़ार की नगदी नहीं थी। भुलत्थ थाना प्रभारी गौरव धीर ने बताया कि शिकायतकर्ता हरभजन सिंह की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। और घटना स्थल से मिले कुछ सुराग के आधार पर उम्मीद है कि जल्द लुटरो को काबू कर लिया जायगा।
