Blog

  • फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा, कई घायल

    फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा, कई घायल

    महाराष्ट्र : रविवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बल्हारशाह रेलवे जंक्शन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में कई यात्रियों को बुरी तरह से घायल होने की भी आशंका है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। यह हादसा आज शाम को हुआ। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है।’

  • गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक को दो भाईयों ने कुल्हाड़ी से काटा, सड़क किनारे फेंका शव

    गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक को दो भाईयों ने कुल्हाड़ी से काटा, सड़क किनारे फेंका शव

    मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। इस दौरान लड़की के भाइयों ने उसे देख लिया। दोनों भाई इतने गुस्से में आ गए कि धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक के कपड़े जला दिए और शव फेंककर फरार हो गए।

    जानकारी के मुताबिक, मोतिहारी के दिलावरपुर गांव में बारात में गए अभिषेक कुमार नाम का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर चला गया। वह प्रेमिका से बात कर रहा था, तभी प्रेमिका के भाई ने उसे देख लिया। इसके बाद लड़की के दो भाई मौके पर आ गए और युवक को पीटने लगे।

    लड़की और उसकी दादी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। दोनों भाइयों ने युवक को एक कमरे में बंद कर दिया और उस पर कुल्हाड़ी से वार करने लगे। इस दौरान बुरी तरह से जख्मी युवक दोनों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा।

    प्रेमिका के दोनों भाइयों ने धारदार हथियार से काटकर बहन के बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक के कपड़े उतारकर जला दिए और शव भगवानपुर के पास ले जाकर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की के भाइयों का दोस्त था। उसका घर आना जाना था। इसी दौरान लड़की से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मृतक युवक मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के धालो पाती गांव का रहने वाला था। सूचना के बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

    वारदात के बाद प्रेमिका अपने प्रेमी अभिषेक के घर पर पहुंच गई और हत्या की पूरी कहानी उसके परिजनों और पुलिस को बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी के साथ ही अन्य चीजें बरामद की हैं। प्रेमिका ने अपने दोनों भाइयों को युवक की हत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। उसने कहा कि आरोपी भाइयों को फांसी होनी चाहिए। मोतिहारी एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। केसरिया व साहेबगंज पुलिस शव को बरामद कर जांच में जुटी है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप: टेक्ट्रो और हिमालयन एफसी में होगा फाइनल मुकाबला

    अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप: टेक्ट्रो और हिमालयन एफसी में होगा फाइनल मुकाबला

    ऊना/सुशील पंडित :  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा जिला फुटबॉल संघ के सहयोग से करवाई जा रही अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला पूल- ए की टॉप टीम टेक्ट्रो एफसी और पूल- बी की टॉप टीम हिमालयन एफसी के बीच खेला जाएगा। चैंपियनशिप में पूल- ए से टेक्ट्रो एफसी की टीम ने सर्वाधिक मैच जीतकर टॉप में जगह बनाई। जबकि पूल-बी से हिमालयन एफसी की टीम ने अपने पूल से सभी मैच जीतकर टॉप पर जगह बनाई। दोनों पूलों की टॉप की टीमें कल आपस में भिड़ेंगी।
    आज यहां इंदिरा गांधी खेल मैदान में चैंपियनशिप के तीसरे दिन रविवार को टैक्ट्रो एफसी ने वेंगा बॉयज कुल्लू को 15 से मुकाबले एक गोल से पराजित किया। टैक्ट्रो की टीम ने पूरे मैच में वेंगा बॉयज कुल्लू को एकतरफा खेल दिखाते हुए बॉल पर अपना कब्जा बनाए रखा और लगातार गोल करते रहे। दूसरे मैच में नॉर्दन एफसी मंडी ने साईं कांगड़ा की टीम को 4-0 से पराजित किया। हालांकि नॉर्दन एफसी को भी चैंपियनशिप की प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन नॉर्दन की टीम अपना स्वाभाविक खेल इस चैंपियनशिप में नहीं दिखा पाई।
    तीसरा मैच हिमालयन एफसी किन्नौर और गोलाजो एफसी हमीरपुर की मध्य हुआ। किन्नौर ने इसमें एकतरफा खेल दिखाते हुए गोलाजो को 8-0 से पराजित किया। चैंपियनशिप के तीसरे दिन का आखिरी मैच खड्ड एफसी ऊना और हिमाचल फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। हिमाचल फुटबॉल क्लब ने खड्ड एफसी को 7-1 से पराजित किया। हिमाचल फुटबॉल क्लब जीतकर भी फाइनल में जगह नहीं बनाई। बेहतर गोल एवरेज के आधार पर हिमालयन फुटबॉल क्लब ने चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की की। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 28 नवंबर को सुबह 11:00 बजे इंदिरा गांधी खेल मैदान में ही खेला जाएगा।
  • बस की टक्कर में एक की मौत

    बस की टक्कर में एक की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित : आज सुबह लगभग 6 बजे के करीब तेज रफ्तार बस के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर आरटीओ बैरियर के पास पंजाब रोडवेज की बस संख्या पीबी-65- 3804 जोकि नंगल से अमृतसर जा रही थी। जब यह बस आरटीओ बैरियर मैहतपुर पहुंची तो सड़क के किनारे चल रहे व्यक्ति को बस ने टक्कर मार दी जिसे घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल उना पहुंचाया गया यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    उक्त बस के ड्राइवर अमरजीत सिंह निवासी नूरपुर खुर्द तहसील आनंदपुर साहिब के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304 ए का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • हिमाचल और गुजरात में कांग्रेस बनाएगी सरकार: डोगरा

    हिमाचल और गुजरात में कांग्रेस बनाएगी सरकार: डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश और गुजरात में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी यह वक्तव्य आज एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा ने दिया। डॉ डोगरा ने सभी प्रदेशवासियों और खासकर प्रदेश के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ इतनी बड़ी तादाद में मतदान करके सरकार बदलो हालात बदलो के नारे को साक्षात करने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग ने कांग्रेस के प्रतिज्ञापत्र को समझते हुए उसके पक्ष में मतदान करने के बाद जिस तरह के रुझान सामने आए हैं उनसे यह प्रतीत होता है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाएगी और सरकार बनते ही जो वादा देशवासियों से किया है उसे सरकार अपना दायित्व समझते हुए उसे दस्तावेज बनाकर अमलीजामा पहनाया जाएगा।
    डॉक्टर डोगरा ने कहा कि गुजरात प्रदेश से जिस तरह के रुझान सामने नजर आ रहे हैं उससे यह लग रहा है कि कांग्रेस गुजरात में भी अपनी सरकार बनाएगी वही उन्होंने गुजरात के मतदाताओं से आग्रह किया कि चुनावों में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ अपना मतदान करें जिससे गुजरात प्रदेश के लोगों को भी राहत मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अपने प्रतिज्ञापत्र में जो वादे सभी वर्गों से किए हैं उन्हें पूर्ण रुप से लागू कर राहत पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष दौलतराम भी मौजूद रहे।
  • पंजाब: मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर जालंधर के साथ सांठगांठ कर फरार तीन एजेंट गिरफ्तार

    पंजाब: मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर जालंधर के साथ सांठगांठ कर फरार तीन एजेंट गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई), जालंधर नरेश कलेर के साथ सांठगांठ करने वाले तीन फरार आरोपी एजेंटों को गिरफ्तार किया, जो वाणिज्यिक और निजी वाहनों का निरीक्षण किए बिना भारी रिश्वत लेकर फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर रहे थे। विजीलैंस ब्यूरो ने सभी आरोपियों के मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिए हैं, जिन्हें इस मामले के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए डेटा विशेषज्ञों को भेजा जाएगा।

    विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज ढींगरा उर्फ भोलू निवासी न्यू कैलाश नगर, सोडल रोड जालंधर, ब्रिजपाल सिंह उर्फ रिक्की निवासी कृष्णा नगर, जालंधर और अरविंद कुमार उर्फ बिंदू निवासी उपकार नगर, जालंधर के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा और विजीलैंस ब्यूरो इस मामले में आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड की गुहार लगाएगी।

    अधिक विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने एमवीआई, जालंधर के कार्यालय में औचक निरीक्षण किया था और निजी एजेंटों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर वाहनों के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के लिए एक संगठित भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया था।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि विजीलैंस ब्यूरो ने पर्याप्त सबूतों के आधार पर भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7, 7ए और आईपीसी की धारा 420, 120-बी के तहत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन जालंधर में मामला संख्या 14 दिनांक 23-08-2022 दर्ज किया। इस मामले में अब तक कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें नरेश कलेर, रामपाल उर्फ राधे, मोहन लाल उर्फ कालू, परमजीत सिंह बेदी, सुरजीत सिंह और हरविंदर सिंह (सभी निजी एजेंट) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच चल रही है और बाकी फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • अगर आपकी कमाई है 5 से 10 लाख रुपए तो इन बातों का रखें ध्यान

    अगर आपकी कमाई है 5 से 10 लाख रुपए तो इन बातों का रखें ध्यान

    Income Tax Return: पैसा कमाना हर किसी को बढ़िया लगता है। खाते में जितने पैसे आते जाएं, उतने ही कम लगते हैं। वहीं पैसा कमाने के लिए लोग नौकरी भी करते हैं। सब लोग चाहते हैं कि उनके महीने की सैलरी या इनकम ज्यादा हो। हालांकि अगर आपकी सैलरी ज्यादा है या फिर ज्यादा होने वाली है तो संभल जाएं और कुछ बातों का ध्यान रखें।

    इनकम जितनी ज्यादा होगी, Tax देने की देनदारी भी उतनी ही बढ़ जाती है। सरकारी की ओर से लोगों की इनकम पर भी टैक्स वसूल किया जाता है। इनकम टैक्स की मदद से सरकार की ओर से कई विकास से संबंधित योजनाएं चलाई जाती है। वहीं अगर आपकी इनकम एक निश्चित राशि के पार जाती है तो आपको इनकम टैक्स चुकाना होगा।

    सरकार की ओर से इनकम टैक्स वसूल किए जाने के लिए इनकम टैक्स स्लैब भी बनाए गए हैं। लोगों से उनकी इनकम पर टैक्स भी इन्हीं स्लैब के मुताबिक ही वसूल किए जाते हैं। ऐसे में अगर आपकी इनकम सालाना 5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए के बीच है तो आप भी इनकम टैक्स स्लैब में आएंगे। ऐसे में आपको इनकम टैक्स भरने का काम करना होगा।

    बता दें कि सरकार की ओर से दो टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स वसूल किए जाते हैं। एक है पुराना टैक्स स्लैब और दूसरा है नया टैक्स स्लैब। अगर पुराने टैक्स स्लैब की बात की जाए तो 2.5 लाख रुपए सालाना की कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके बाद 2.5 से 5 लाख रुपए तक 5 फीसदी टैक्स लगेगा। वहीं अगर आपकी सालाना इनकम 5 लाख से 10 लाख रुपए के बीच में है तो 20 फीसदी टैक्स वसूल जाएगा।

    इसके अलावा नए टैक्स स्लैब की बात की जाए तो उसमें 2.5 लाख रुपए सालाना इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं 2.5 लाख से 5 लाख रुपए के बीच इनकम है तो 5 फीसदी टैक्स लगेगा। 5 लाख से 7.5 लाख रुपए के बीच की इनकम पर 10 फीसदी और 7.5 लाख से 10 लाख रुपए की इनकम पर 15 फीसदी टैक्स लगेगा।

  • चीन में उठी राष्ट्रपति को हटाने की मांग 

    चीन में उठी राष्ट्रपति को हटाने की मांग 

    शंघाई: चीन के लोग रविवार सुबह से शंघाई में विरोध प्रदर्शन कर रहैं  है। चीन के कई शहरों के यहां आए लोग शी चिनफिंग को हटाओ, हमें आजादी चाहिए जैसे नारे लगा रहे हैं. मौके पर काफी संख्या में पुलिस भी मौजूद है और उसके सामने ही लोग नारे लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस विरोध प्रदर्शन को सपोर्ट कर रहे हैं।
     
    दरअसल, शिंजियांग क्षेत्र की राजधानी उरुमकी में गुरुवार को एक ऊंची इमारत में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। इससे पूरे चीन में गुस्सा फैल गया है. इसका कारण यह है कि लोगों का अनुमान है कि इमारत में आग लगने पर लोग इसलिए समय से नहीं बच सके क्योंकि कोरोना के चीनी नियमों के तहत इमारत आंशिक रूप से बंद थी। हालांकि, शहर के अधिकारियों ने इसे इनकार किया है।

    शंघाई चीन का सबसे अधिक आबादी वाला और वित्तीय केंद्र है।  पुलिस यहां काफी संख्या में मौजूद है और कभी-कभी भीड़ को हटाने की कोशिश भी कर रही है। चीन अभी भी कोरोना से जूझ रहा है, इसके कारण देश भर के शहरों में लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंध लगे हुए हैं।

  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना बैडमिंटन टीम के तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना बैडमिंटन टीम के तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन

    ऊना/सुशील पंडित:  राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना बैडमिंटन टीम (पुरुष वर्ग) के तीन खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय और खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए किया गया है।  हिमाचल प्रदेश अंतर-विश्वविद्यालय बैडमिंटन टीम (पुरुष वर्ग) ने महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक में 22 से 27 नवंबर 2022 तक आयोजित नार्थ-ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रतियोगिता की विजेता टीम रही‌।
    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बैडमिंटन (पुरुष) टीम के कप्तान राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के खिलाड़ी करण चौधरी (पेप्सी) थे। टीम के बाकी सदस्य राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के ही  शुभम् सांबर तथा अभिषेक कपिला, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के पार्थिव और समक्ष दौलता, राजकीय महाविद्यालय नाहन के  हर्षित नौटियाल थे।
    टीम मैनेजर राजेश शर्मा और टीम कोच मुनीत लखनपाल रहे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की यह बैडमिंटन टीम अब अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय और खेलो इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेगी।  अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का आयोजन इस बार लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय फगवाड़ा में आयोजित होगी।
  • अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत चयनित 64 महिलाओं को नि:शुल्क राशन वितरण 

    अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत चयनित 64 महिलाओं को नि:शुल्क राशन वितरण 

    ऊना/सुशील पंडित:  हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत रविवार को होटल सुविधा पैलेस में जिला की चयनित 64 महिलाओं को तीन-तीन माह का 1.44 लाख रुपए का नि:शुल्क राशन वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रुप में जिला परिषद सदस्य व पूर्व अध्यक्ष ब्लाक समिति अंब समाजसेवी सतीश शर्मा ने शिरकत की और अपने कर कमलों से महिलाओं को राशन वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक व समाजसेवी ओपी रत्न, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा व सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल ने की। कार्यक्रम के दौरान बस्सी परिवार की तरफ से स्व. डा. निर्मल बस्सी की याद में सभी 64 पात्र महिलाओं को एक-एक कंबल वितरित किया गया। हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान मंच संचालन संस्था के महासचिव नरेश सैनी ने बखूबी संभाला।

     मुख्यातिथि सतीश शर्मा ने अपने संबोधन में हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा जरूरतमंद वर्गो के लिए किये जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों की मदद करना सच्ची इंसानियत है। उन्होंने कहा कि समाज को स्वयं आगे बढ़कर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं पर दुखों का पहाड़ टूटा है, इनके जीवन में फिर से उजाला करने के लिए हिमोत्कर्ष आगे आई है। उन्होंने कहा कि अन्य व्यक्तियों को भी हिमोत्कर्ष के साथ जुड़कर समाजसेवा में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानी सज्जन बधाई व साधुवाद के पात्र हैं। इस दौरान सतीश शर्मा ने अपनी और से हिमोत्कर्ष संस्था को 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। 

    हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प 10वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा इस प्रकल्प की शुरुआत हिमोत्कर्ष के संस्थापक स्व. कंवर हरि सिंह ने की थी। उन्होंने कहा कि अभी तक 500 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभी तक पात्र महिलाओं को 35 लाख रुपए का राशन वितरित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष प्रति वर्ष पात्र महिलाओं का चयन एक वर्ष के लिए करती है। इस दौरान इन महिलाओं को हुई परिवारिक क्षति को पूरा करने के लिए सहयोग के रुप में राशन वितरित किया जाता है, ताकि महिलाएं अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि इस बार महिलाओं को प्रत्येक माह दिए जाने वाले 500 रुपए के सहयोग को बढ़ाकर 750 रुपए किया गया है। अब प्रत्येक महिला को 2250 रुपए का राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हिमोत्कर्ष एंबुलेंस सेवा भी चला रही है। वहीं जरुरतमंद बच्चों को स्कॉलरशिप भी प्रदान कर रही है। जतिंद्र कंवर ने कहा कि हिमोत्कर्ष दानी सज्जनों के सहयोग से सेवा कार्यो को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने इसके लिए दानी सज्जनों का भी आभार प्रकट किया। 
     इन्नर व्हील क्लब उमंग की सचिव सांची बस्सी ने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था की पौध स्व. कंवर हरि सिंह ने लगाई थी, अब मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर समाजसेवा के कार्यो को आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष हमेशा जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रही है। उन्होंने इसके लिए संस्था के प्रतिनिधियों को साधुवाद भी दिया। 

    इन दानवीरों के सहयोग से चल रहा प्रकल्पहिमोत्कर्ष अमोदिनी विधवा महिला राशन वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का हर वर्ष सहयोग राशि के रूप में आर्शीवाद प्राप्त होता है। जबकि प्रकल्प में पूर्व विधायक ओपी रत्न, रविंद्रनाथ डोगरा, ओंकार चंद शर्मा, जितेंद्र कंवर, रमा कंवर, जगदीश्वर कंवर, दीपशिखा कौशल, अवतार सिंह सैणी, राजेंद्र शर्मा, पूजा कपिला, मनोज कुमार, मनोज कंवर, कल्याण चंद, शिव शशि कंवर, अक्षय कौशल, विजय कुमार आंगरा,तविशी लखनपाल, शशि शर्मा, कुलदीप सिंह दयाल, यशपाल सिंह ठाकुर, प्राण शर्मा फाऊंडेशन, कर्णपाल सिंह मनकोटिया, रविंद्र मेहता, रेणू मेहता, शेषपाल सिंह, जयगोपाल शर्मा, नरेंद्रजीत सिंह, रामनारायण, बाल किशन शर्मा, डा. जागृति दत्ता, बीके धीमान, कृष्णपाल सूद, कमला देवी, ज्योति लुंबा, रजनीश लुंबा, रोशनलाल शर्मा, प्रवीण बाला, एचएन सेठी, सुरेंद्र कपिला, रेखा जसवाल, दर्शन सिंह, इंद्रजीत सिंह, निशांत चौधरी, विजय लखनपाल, महिंद्र वर्मा, मेघा ओहरी,संदीप महाजन, मीना शर्मा, गायत्री शर्मा, सुरेश शर्मा, सतीश शर्मा,सविता कौशल, सुरेश कुमार शर्मा, सोमनाथ कौशल, अवतार सैणी, राजपाल रत्न, संजीव कौल, शकुतंला देवी, दीपम सैणी, अमित अरोड़ा, राजकमल सिंह, शेषपाल सिंहउ व अन्य दानी सज्जनों ने संस्था को अमोदनी प्रकल्प में सहयोग किया है।

    ये रहे उपस्थित हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण लाल शर्मा, दीपशिखा कौशल, प्रो. बीके शर्मा, महासचिव डा. रविंद्र सूद, नरेश सैनी, विजय साहनी, सुरेश शर्मा, ओसी शर्मा, अशोक ऐरी, राजपाल रत्न, सचिन बस्सी, सांची बस्सी, सुरेश कुमार शर्मा, बीके धीमान, दर्शन सिंह, मीना शर्मा, राज कुमार पठानिया, सुदेश अरोड़ा, सुमन पुरी, रमा कंवर, रेखा जसवाल, मोहिंद्र वर्मा, अजय शर्मा, रोटरी क्लब ऊना के प्रधान बलदेव चंद, सचिव संजीव अग्रिहोत्री, निशांत चौधरी, मनमीत सिंह, एमएम गर्ग, अश्वनी सैनी, मुनिंद्र अरोड़ा, राजन पुरी, इंद्रजीत सिंह, रविंद्र मेहता, शेषपाल सिंह, रजनीश लुंबा, ज्योति लुंबा, सिम्मी चौधरी, रंजु देवी, मीना ठाकरु, निशा, उषा, विकास कौंडल, सुधीर चौधरी, पंकज कुमार, विजय आंगरा, बलदेव डोगरा, सोमनाथ कौशल, योगेश कौशल, नरेंद्रजीत सिंह राणा आदि उपस्थित थे।