Blog

  • संघ व्यक्तित्व एवं चारित्रिक निर्माण करने का कार्य करता है: सौरभ 

    संघ व्यक्तित्व एवं चारित्रिक निर्माण करने का कार्य करता है: सौरभ 

    रोटीवाला में मनाया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक का 98 वां स्थापना दिवस

    बददी/सचिन बैंसल: विजय दशमी के अवसर पर बरोटीवाला में आर.एस.एस द्वारा शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें बरोटीवाला खण्ड के पट्टा महलोग मण्डल, साई मण्डल, मानपूरा मण्डल, भुड मण्डल के सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन दून पब्लिक स्कूल में शस्त्र पूजन से किया गया ।
    नालागढ जिला संघचालक महेश कौशल तथा जिला प्रचारक सौरभ कुमार ने शस्त्र पूजन करने के उपरान्त स्वयंसेवकों को विजय दशमी उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विजय दशमी का पर्व पर हमें अपने अंदर की सभी बुराईयों को, सभी कुंठाओं को, सभी प्रकार की निम्रताओं पर विजय पाकर आत्मविजयी बनने का पर्व है। सौरव ने कहा कि आज ही के दिन संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार ने सन 1925 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। उन्होने कहा कि संघ देश के स्वयंसेवकों का व्यक्तित्व एवं चारित्रिक निर्माण करने का कार्य करता है तथा विगत 97 वर्षों से निरंतर देश निर्माण में संघ के कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं । उन्होंने कहा कि 2025 में संघ स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है तथा आने वाले तीन वर्षों में संघ को प्रत्येक पंचायत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है ।
    -3 किलोमीटर पैदल मार्च कर नगर में निकाला रूट मार्च–
    स्वयंसेवकों द्वारा दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला से पैदल मार्च शुरू किया गया तथा बरोटीवाला रोड, हरिपुर गेट से होकर बाजार से होते हुए वापिस पटवार घर से निकलकर इसी स्कूल में संपन्न हुआ। रूट मार्च के दौरान जगह जगह लोगों द्वारा स्वयंसेवकों का स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पवर्षा करके अभिवादन भी किया गया ।
    इस अवसर पर जिला संघचालक महेश कुमार, नालागढ जिला प्रचारक सौरभ कुमार, बददी नगर प्रचारक अंकुर कुमार, बरोटीवाला खण्ड कार्यवाह राजन नेगी, सह खण्ड कार्यवाह संजीव कुमार, जिला शरीरिक प्रमुख विवेक कुमार, राजीव कुमार, शाखा कार्यवाह शिवालिक नगर डा. साहिल ठाकुर, पंकज ठाकुर, यश शास्त्री, दुष्यंत, अतुल, विक्रम, निर्जल जसरोटिया, चैन सिंह, पवन ठाकुर, रुप किशोर ठाकुर, कर्म सिंह, शुभम गुप्ता, महेश वर्मा, नरेश शास्त्री आदि अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।
  • All Out बनाने वाली कंपनी का क्रमिक अनशन नौवें दिन में प्रवेश

    All Out बनाने वाली कंपनी का क्रमिक अनशन नौवें दिन में प्रवेश

    कामगार पंकज मिश्रा की हालत बिगड़ी

    बददी/सचिन बैंसल: ऑल आउट बनाने वाली ब्रिलेन कंपनी के कामगारों की क्रमिक भूख हड़ताल नौवें दिन में प्रवेश कर गई है। बुधवार को अमित कुमार, सुलोचना देवी और राजेंद्र कुमार अनशन पर बैठे। उधर, हड़ताल में शामिल कामगार पंकज मिश्रा पिछले चार दिन से अस्पातल में भर्ती है। उसे तीन यूनिट खून चढा दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि अधिक तनाव में होने के कारण उसकी तबियत बिगड़ती जा रही है। कामगार संदीप, पंकज, नरेश कुमार, शिव ओमकार, संतोष, शेलेंद्र, प्रेमपाल और रामपाल ठाकुर ने बताया कि कामगार एक माह से अधिक दिनों से हड़ताल पर है लेकिन उनकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगातार प्रतिकूल मौसम में कामगारों कंपनी के आगे बैठने  से उनकी हालत बिगड़ रही है और श्रम कार्यालय और कंपनी संचालक उनकी मांग को नहीं मान रहे है। उन्होंने बताया कि जब तक उनको न्याय नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
  • पंजाब: 2 किलो अफीम, 20 किलो पोस्त, और 70 हजार रुपए ड्रग मनी सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    पंजाब: 2 किलो अफीम, 20 किलो पोस्त, और 70 हजार रुपए ड्रग मनी सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। एसएसपी सवरणदीप सिंह के दिशानिर्देशों पर थाना फिलौर की पुलिस ने 3 नशा तस्करों को नशीले पदार्थ और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत बाहिया ने बताया कि थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार की टीम ने गांव अकलपुर से सुरजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र जसविंदर सिंह को 2 किलो अफीम, 20 किलो चूरा पोस्त और 2 ग्राम हैरोईन सहित काबू किया है।

    पूछताछ के दौरान आरोपी जीता ने बताया कि वह अफीम की सप्लाई राजास्थान के तस्करों से मंगवाता है, जो उसे आज ही सप्लाई देकर गए हैं। आरोपी जीता की सूचना पर देहात पुलिस ने अतर्राजीय अफीम सप्लायर बीरू लाल पुत्र लालू राम वासी सिंहपुर चितौड़गढ़, पंकज पुत्र गोपाल वासी तहराड़ी मध्यप्रदेश को 70 हजार रुपए की ड्रग मनी सहित काबू कर लिया। पुलिस ने तोनों आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधर: विवादों में घिरा ताजपुर चर्च, प्रार्थना दौरान एक व्यक्ति लापता

    जालंधर: विवादों में घिरा ताजपुर चर्च, प्रार्थना दौरान एक व्यक्ति लापता

    जालंधर (वरुण)।: अक्सर विवादों में रहने वाला ताजपुर चर्च एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। जहां बीते दिनों चार साल की बच्ची की मौत की खबर से यह विवादों में आया था, वहीं आज 50 वर्षीय एक शख्स के लापता होने के बाद यह चर्च एक बार फिर विवादों में फंस गया है। हालांकि उन्होंने चर्च प्रबंधन से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जहां इस मामले में पुलिस प्रशासन भी ढीली होती नजर आई। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से जालंधर ताजपुर चर्च में अपने दामाद आशीष और बेटी के साथ इलाज कराने आए मुन्ना लाल रविवार को चर्च से लापता हो गए। मुन्ना लाल के दामाद आशीष ने बताया कि रविवार को जब चर्च में प्रार्थना हो रही थी तो वह बाथरूम के लिए निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। उन्होंने कहा कि पहले तो उन्होंने चर्च के आसपास उनकी तलाश की लेकिन वे नहीं मिले।

    अगले दिन जब दोबारा उनकी तलाश करने चर्च गया तो वहां के प्रबंधन ने उसे धक्का दिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। जिसके बाद उसने लांबडा थाने में जाकर अपने ससुर मुन्ना लाल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं मुन्ना लाल के बेटे यशपाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन का कहना है कि आज दशहरे के कारण वे व्यस्त हैं और कल कैमरों की तलाशी ली जाएगी। जिस कारण मुन्ना लाल का परिवार मायूस होकर थाने से लौट गया।

  • खेल शिक्षक और उसके साथी को हेरोइन समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार

    खेल शिक्षक और उसके साथी को हेरोइन समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार

    तलवंडी साबो:  तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र में कल यहां विधायक बलजिंदर कौर के गांव में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गयी। वहीं तलवंडी साबो पुलिस ने सरकारी स्कूल के खेल शिक्षक को एक साथी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल और हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करने वाले शिक्षक से हेरोइन की बरामदगी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। नाकाबंदी के दौरान तलवंडी साबो पुलिस की हिरासत में मुंह छुपा रहे इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने 3 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    लेकिन इस मामले की खास बात यह है कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपितों में एक आरोपी हरियाणा के तलवंडी साबो के नठेहा गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल शिक्षक (डीपी) का काम करता है। पुलिस ने उन्हें तब पकड़ा जब वे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर तलवंडी साबो आ रहे थे, विभिन्न नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर उनकी तलाशी ली और 3 ग्राम हेरोइन बरामद की तलवंडी साबो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तलवंडी साबो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, बच्चे के डीएसपी तलवंडी साबो ने कहा कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि कथित आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि वे इसे कहां से ला रहे थे।

  • पंजाब: काउंटर इंटेलिजेंस ने 10 पिस्तौलों की खेप सहित एक कैदी व उसके साथी को किया गिरफ्तार

    पंजाब: काउंटर इंटेलिजेंस ने 10 पिस्तौलों की खेप सहित एक कैदी व उसके साथी को किया गिरफ्तार

    अमृतसर: अमृतसर में पंजाब के खुफिया विभाग काउंटर इंटेलिजेंस ने आज एक सीक्रेट ऑपरेशन के दौरान सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के रास्ते आई 10 पिस्तौलों की खेप सहित एक कैदी व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। काउंटर इंटेलिजेंस ने सूचना के आधार पर जेल से जसकरण सिंह को गिरफ्तार किया जिसकी जांच के बाद उसके साथी रतन बीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हथियार रिकवर किए फिलहाल दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर ले लिया है। वहीं रिकवर किए गए हथियार अमरीका के बने हुए हैं।

  • सीएम जयराम 7 को करेंगे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का लोकार्पण करेंगे 

    सीएम जयराम 7 को करेंगे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का लोकार्पण करेंगे 

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 7 अक्तूबर को अपने ऊना प्रवास के दौरान हरोली विस क्षेत्र के तहत सलोह में भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (ट्रिपल आईटी) के नए कैंपस का लोकार्पण करने जा रहे हैं। जिला ऊना के लिए राष्ट्रीय स्तर का यह संस्थान बहुत बड़ा महत्व रखता है, जो देश के बडे़-बड़े इंजीनियर तैयार करेगा। ट्रिपल आईटी कैंपस में 750 विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रहने की सुविधा उपलब्ध है। इनके लिए तीन हॉस्टल बनाए गए हैं तथा प्रत्येक हॉस्टल में 250-250 विद्यार्थियों के ठहरने की क्षमता है।
    संस्थान से विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंयूनिकेशन इंजीनियरिंग तथा इंफरमेशन टैक्नॉलोजी में बीटेक की डिग्री हासिल कर पाएंगे। साथ ही ट्रिपल आईटी से पीएचडी की डिग्री भी हासिल की जा सकेगी। संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं और उपकरण हैं, जिनका प्रयोग यहां के विद्यार्थी शिक्षा के लिए कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए यहां पर 3 करोड़ की लागत से ग्राउंड भी तैयार किया जा रहा है। नवनिर्मित परिसर में एकैडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, तीन हॉस्टल और निदेशक आवास बना है। 
    128 करोड़ रुपए की लागत से बने ट्रिपल आईटी के नए परिसर के लिए 50 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार ने दी है, जबकि 35 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार तथा 7.5-7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड व हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की है। 
    एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में ट्रिपल आईटी जैसा बड़ा संस्थान बनना गौरव का विषय है। इस संस्थान की फंडिंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर, 2017 को ट्रिपल आईटी के भवन की बिलासपुर में एम्स के कार्यक्रम के दौरान आधारशिला रखी थी और रिकॉर्ड समय में संस्थान का नया परिसर बन कर तैयार हो गया है। कोरोना महामारी के चलते निर्माण कार्य में दिक्कत भी आई, लेकिन अब इसका निर्माण कार्य तीव्र गति से चला और अब इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया जा रहा है। 
  • प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का समारोह 5 अक्तूबर को पुरान बस अड्डा ऊना में

    प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का समारोह 5 अक्तूबर को पुरान बस अड्डा ऊना में

    ऊना/सुशील पंडित:प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष के तहत ऊना विधानसभा के पुराना बस अड्डा में आयोजित होने वाले  समारोह की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह के सुचारु एवं सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए और समय रहते सभी तैयारियां मुकम्मल करने को कहा। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस दौरान 296.35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
    इनमें सलोह में 128 करोड़ से निर्मित ट्रिप्पल आईटी जबकि ऊना में 36.29 लाख से निर्मित नैशनल करियर सैन्टर और 33.88 करोड़ से निर्मित लघु सचिवालय के भवन मुख्य रुप से शामिल हैं। इसके अलावा आईटीआई ऊना के अतिरिक्त भवन, आईटीआई मैहतपुर, सर्किट हाउस ऊना, बसदेहड़ा के अस्पताल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय भवन सहित करोड़ों रुपये से निर्मित अन्य कई परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी। डीसी ने बताया कि समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी जिनके माध्यम से हिमाचल प्रदेश की विकासस यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • बदमाशों ने की महिला से पर्स छीनने की जोर-आजमाइश, मुंह-सिर पर गंभीर चोट

    बदमाशों ने की महिला से पर्स छीनने की जोर-आजमाइश, मुंह-सिर पर गंभीर चोट

    जयपुर: पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने दिन-दहाड़े स्कूटी सवार महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी, महिला का पर्स छीनने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे थे, लेकिन जब फेल हुए तो पीड़िता को गिरा दिया। घटना में महिला के मुंह-सिर पर गंभीर चोट लगी है। महिला के पति ने जब शोर मचाया तो बाइक सवार आरोपी भाग गए। घटना जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे बदमाशाें ने एसएफएस चौराहे के पास महिला से पर्स छीनने की कोशिश में उसे गिरा दिया। इस दौरान महिला सड़क पर 8-10 फीट तक घिसटती चली गई। घायल मीनाक्षी श्रीवास्तव (43) को मानसरोवर के साकेत हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट कराया गया है। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद गई। इसकी फुटेज आज सामने आई है। महिला के पति अनिल श्रीवास्तव ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि दोपहर तीन बजे वे पत्नी के साथ पूजा का सामान लेकर घर की ओर जा रहे थे। सुमेर नगर की ओर मुड़ने वाले थे तभी बाइक पर पीछे से दो युवक आ गए। उन्होंने पीछे बैठी मनाक्षी के कंधे पर लटका हुआ पर्स छीनने की कोशिश की।

    अचानक हुई इस घटना से वे दोनों घबरा गए। मीनाक्षी ने पर्स नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने झटका देकर मीनाक्षी को स्कूटी से नीचे गिरा दिया। इसके बाद अनिल ने शोर मचाया तो वे भाग गए। घटना के वक्त स्कूटी की स्पीड 40 से 45 के बीच थी। अनिल ने बताया कि मीनाक्षी के चेहरे और सिर में गंभीर चोट लगी है। जानकारी मिलने के बाद मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन घटना के करीब 22 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा है।

    मुहाना थाना सीआई लाखन सिंह खटाना ने बताया कि घटना के बाद से ही इलाके में लगे हुए सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है अब तक 7 लड़कों से पूछताछ हो चुकी है। वहीं, पहले स्नैचिंग करने वाले बदमाशों को भी राउंडअप किया गया है। महिला को स्कूटी से गिराने वाले दोनों बदमाशों के सिर पर ना तो हेलमेट था और ना ही चेहरे ढंके हुए थे। इस घटना के बाद दोनों आरोपी आराम से नाके और चौकी पार कर निकल गए, लेकिन पुलिस की पकड़ से बाहर ही हैं। कमिश्नरेट में इस साल स्नैचिंग की 26 घटनाएं हो चुकीं हैं। वहीं, घायल महिला और उसके पति भी सीसीटीवी फुटेज में बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं। यदि महिला ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसके सिर में गंभीर चोट नहीं लगती। जयपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले सोने की चेन तोड़ ली। चेन स्नेचिंग के समय वह अपने पति के साथ स्कूटर पर थी। लूट के दौरान स्कूटर स्लीप होने से पति-पत्नी चोटिल हो गए। घायल पति-पत्नी का निजी हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार करवाया गया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चेन स्नेचरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • पंजाबः BSF ने 10 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित जिंदा कारतूस किए बरामद

    पंजाबः BSF ने 10 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित जिंदा कारतूस किए बरामद

    अमृतसर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों को लेकर आए दिन चर्चा में रहता है। वहीं बीएसएफ ने इस बार भी पाक की नापाक हरकतों को नाकाम करने में सफलता हासिल की है। बीएसएफ अमृतसर सैक्टर की टीम ने बीओपी बेरोपाल से 2 किलो 60 ग्राम हेरोइन और 9mm पिस्टल के 50 जिंदा कारतूस बरामद किए है। जानकारी के अनुसार देर रात पाकिस्तान से आए ड्रोन की आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद बीएसएफ और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान उक्त सामान बरामद किया है। पकड़ी गई हेरोईन की अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही हैं।  

    बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कंटीली तार के उस पार से कुछ फेंकने की आवाज सुनी। जवानों ने तत्काल सर्च अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान खेतों में एक पीले रंग का पैकेट दिखाई दिया। इस पैकेट में 4 पैकेट छिपाए गए थे। इनमें नशीले पदार्थ कारतूस व बारूद मिला। मादक पदार्थ का वजन तकरीबन 2 किलो 60 ग्राम है।