नई दिल्ली: दिल्ली के तिगड़ी इलाके में 3000 हजार रुपए के विवाद में एक युवक की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दुकान के बाहर हमलावार ने युवक को जमीन पर लिटाया हुआ है और उस पर चाकू से हमला कर रहा है। वहीं इस घटना के दौरान पहले तो दुकानदार और राहगीर तमाशा देखते रहे। जिसके बाद लोगों ने उक्त हमलावार को काबू कर उससे चाकू छिना, लेकिन तब तक पीड़ित युवक की मौत हो चुकी थी। वीडियों में देखा जा सकता है कि हमलावार कैसे सरेआम बाजार में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर रहा है।
Blog
-

ਪੰਜਾਬ: 18 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ 3 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬੀਤੀ 29 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡ ਲੌਂਗੋਵਾਲ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਇਕ 18 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਆਰਿਅਨ ਦਾ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੰਜਿਸ਼ ਦੇ ਚਲਦੇ ਰੇਲਵੇ ਟ੍ਰੈਕ ਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਉਸਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਰੇਲਵੇ ਪੁਲਸ ਵੱਲੋਂ ਕਤਲ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਹਮਲੇ ਦੀ ਇਕ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਵਾਇਰਲ ਹੋਈ ਸੀ।
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਡੀ ਐਸ ਪੀ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਰੇਲਵੇ ਪੁਲਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ 3 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਰਮਨ ਮਸੀਹ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਲੌਂਗੋਵਾਲ ਖੁਰਦ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗੋਪੀ ਅਤੇ ,ਅਮਿਤਬੀਰ ਖੋਖਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਕੇਸ ਚ ਬਾਕੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਹਾਲੇ ਫਰਾਰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫੜਣ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਜਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
-

पुल पर काम कर रहा व्यक्ति नदी में बहा, तालाश में जुटी SDRF
चमोली: पुलिस ने बुधवार को बताया कि पुल पर काम कर रहा एक व्यक्ति अलकनंदा नदी में बह गया। इस बीच एसडीआरएफ नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के मुताबिक, पुल का निर्माण बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टरप्लान कार्यों के लिए किया गया था। बद्रीनाथ धाम में अस्थायी पुल बहने से पुल में काम कर रहा एक व्यक्ति अलकनंदा नदी की तेज धारा में बह गया है, एसडीआरएफ नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस पुल का निर्माण बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टरप्लान कार्यों के लिए किया गया था , ” चमोली पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमेंद्र डोबाल ने कहा।
-

अब चाईना डोर के इस्तेमाल पर एक लाख रुपए जुर्माने के साथ होगी 5 साल जेल
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर राजधानी में चीनी मांझा या कांच-लेपित धागे के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
गोपाल राय ने फैसला लेते हुए लोगों से अपील की है कि चीनी मांझा का इस्तेमाल या बिक्री न करें। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाएगा तो उस पर कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि चीनी मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों को पांच साल तक जेल की सजा काटनी होगी और एक लाख रुपये का जुर्माना भी देना होगा।
पर्यावरण विभाग के अनुसार, 15 अगस्त के आस-पास दिल्लीवालों के लिए पतंगबाजी काफी लोकप्रिय हो जाती है लेकिन पतंगबाजी के शौक के बीच चाईनीज मांझे के इस्तेमाल से कई हादसे हो जाते हैं। चाईनीज मांझा इंसानों और जानवरों, पक्षियों के लिए जानलेवा होता है। चीनी मांझे के उपयोग से 15 अगस्त के आस-पास इससे होने वाली दुर्घटनाएं काफी अधिक बढ़ जाती है।जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने 10 जनवरी, 2017 से दिल्ली में चीनी मांझे के उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि यह निवासियों और पक्षियों के लिए समान रूप से खतरा है। हालांकि, 15 अगस्त की तारीख आने के साथ ही इसकी ब्रिकी तेज हो गई है। चूंकि चीनी मांझा सूती कपड़े के बजाय रसायनों से बनाया जाता है और पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। परिणामस्वरूप, बहुत सारे जानवर और पक्षी मांझे में फंस जाते हैं और इससे उनकी मौत तक हो जाती है।
गौरतलब है कि लोगों को चाईनीज मांझे की खरीद और इस्तेमाल से रोकने के लिए उनके बीच जागरूकता फैलाई जाएगी। इस काम को दिल्ली पुलिस, राजस्व विभाग और दिल्ली नगर निकाय के द्वारा किया जाएगा ताकि आम जनता को जागरूक किया जा सके।
इसके अलावा, ऑनलाइन के साथ बस क्यू शेल्टर, मेट्रो स्टेशन और फुट ओवर ब्रिज पर भी पोस्टर चिपकाए जाएंगे। चीनी मांझे के खिलाफ अभियान में शिक्षा विभाग और स्कूल-कॉलेजों के इको क्लब भी शामिल होंगे। बता दें कि दिल्ली पुलिस, राजस्व और एमसीडी द्वारा लाउडस्पीकर, पैम्फलेट, एमटीए और आरडब्ल्यूए कार्यलयों, प्रभाग कॉम और डीएम कार्यालयों में पोस्टरों आदि के इस्तेमाल से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
वहीं, परिवहन विभाग और डीएमआरसी द्वारा डीटीसी बसों, दिल्ली मेट्रो पर संदेश दिया जाएगा। ईको-क्लब स्कूल औक कॉलेज द्वारा उच्च शिक्षा विभाग, टीटीई को मेल, को-क्लब स्कूलों और कॉलेजों को ईमेल दिया जाएगा।
-

दिल दहलाने वाली घटनाः मोबाइल चार्जर ने ली 8 माह की बच्ची की जान
कारवार: कर्नाटक के कारवार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बुधवार, 2 अगस्त को गलती से मुंह में मोबाइल चार्जर डालने के बाद 8 महीने की एक बच्ची की जान चली गई। इस बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना से परिवार में मातम का माहौल है। नवजात शिशु की पहचान सानिध्य के रूप में हुई है। सानिध्य के माता-पिता का नाम संतोष और संजना है। संतोष HESCOM (हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी) में एक संविदा कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। परिवार ने अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए साकेट में चार्जर लगाया था लेकिन फोन चार्ज हो जाने के बाद स्विच गलती से खुला छोड़ दिया था। जब बच्ची ने चार्जर का पिन मुंह में डाला तो उसे जोरदार बिजली का झटका लगा। माता-पिता सानिध्य को तुरंत बाइक से नजदीकी अस्पताल ले गए। हालाँकि अस्पताल में डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद, छोटी बच्ची को बचाया नहीं जा सका और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीण पुलिस स्टेशन ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।
कारवार में घटी ये दिल दहला देने वाली घटना उन लोगों के लिए एक सीख है जो मोबाइल चार्ज करने के बाद भी चार्जक को बिजली के बोर्ड में ही लगा रहने देते हैं और स्विच बंद करना जरूरी नहीं समझते। कारवार में एक परिवार ने जरा सी लापरवाही के कारण अपनी 8 साल की मासूम बच्ची को खो दिया। ऐसी छोटी लापरवाहियां अक्सर कई घरों में देखी जती हैं। इसलिए घर में अगर कोई छोटा बच्चा हो तो ये जरूर ध्यान रखें कि बिजली का कोई भी उपकरण उसकी आसान पहुंच में न हो। साथ ही ऐसी दुर्घचनाओं से बचने के लिए जरूरी है कि इस्तेमाल के बाद बिजली के स्विच को बंद करने की आदत डाली जाए।
-

इस जिले में लगा कर्फ्यू, धारा 144 लागू, 2 घंटे की मिली ढील
नूंहः हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा की आग हरियाणा के कई शहरों में पहुंच गई है। हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई है। नूंह में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आरोपियों की धरपकड़ व शांति के लिए अर्धसैनिक बलों की 20 व पुलिस बल की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। नूंह में कर्फ्यू लगाया गया है। आसपास के शहरों में धारा 144 लगाई गई है। हरियाणा के पलवल, सोहाना, मानेसर और पटौदी में इंटरनेट बंद है। विश्व हिंदू परिषद ने हिंसा के विरोध में आज देशव्यापी प्रदर्शन भी बुलाया है।
हरियाणा में हिंसा को देखते हुए यूपी के 11 जिलों में अलर्ट किया गया है। मामले में डेढ़ हजार से अधिक लोगों के खिलाफ तीस एफआईआर दर्ज की हैं। नूंह उपायुक्त ने कर्फ्यू में दो घंटे की ढील के आदेश दिए हैं। तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। बता दें कि नूंह में सोमवार को जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसक घटना का असर अब तक नजर आ रहा है। कुछ उपद्रवियों ने मंगलवार देर रात पलवल में भी एक समुदाय के धार्मिक स्थल और उनके घरों पर पेट्रोल बम एवं पत्थर फेंके गए थे। इससे धार्मिक स्थल में आग लग गई। पत्थरबाजी से कुछ लोगों को चोट भी आई।
जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के नेतृत्व में भारी पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर उपद्रव करने वाले बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने तुरंत दमकल की गाड़ी बुलवाकर आग पर काबू पाया। घायलों को उपचार के लिए पलवल जिला नागरिक अस्पताल में और बाद में नूंह स्थित नल्लड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह से ही उपद्रवियों की ओर से पलवल में आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने के चलते माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा।
-

पंजाबः मकान की छत गिरने से मलबे में दबे परिवार के 3 सदस्य, एक की हालत गंभीर
फाजिल्काः फाजिल्का की राधा स्वामी कॉलोनी की गली नंबर 9 में एक मकान की छत गिरने का मामला सामने आया है। इस दौरान अंदर सो रहे परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक लड़की की हालत गंभीर होने के कारण उसे श्रीगंगानगर रैफर कर दिया गया।

इलाकानिवासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा आज सुबह 6:30 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि परिवार के 3 सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। इसी बीच उसे अचानक तेज आवाज सुनाई दी। जब वे घर से बाहर निकले तो देखा कि सागर कुमार के घर की छत गिर गई है। इस घटना दौरान सागर कुमार, उनकी पत्नी सकीना और छोटी बच्ची मलबे में दब गए।
उन्हें बाहर निकालकर सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को श्रीगंगानगर रैफर कर दिया। जबकि सागर और सकीना सिविल अस्पताल फाजिल्का में इलाज चल रहा है। वहीं, वार्ड के एमसी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
-

पंजाबः 5 रुपए को लेकर दुकान मालिक और वर्कर पर तेजधार हथियारों से हमला
लुधियानाः जिले के ताजपुर रोड पर स्थित गांव ताजपुर बेट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात मार्केट में कुछ लोगों ने एक किराने की दुकान मालिक और उसके वर्कर पर सिर्फ 5 रुपए अधिक मांगने को लेकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए गांव ताजपुर में ही किराए के मकान में रहने वाले राजेश कुमार (44) पुत्र अशरफी भगत ने बताया कि करीब 15 दिन पहले दुकान से सामान लेने वाली बिंदु नामक महिला के कहने पर उक्त व्यक्ति उधार सामान लेकर गया था। जिसकी कुल रकम 335 रुपए बनती थी। घटना वाले दिन उक्त व्यक्ति जिसने कथित रुप से नशा किया हुआ था, वह सामान के पैसे देने आया और 335 की जगह 330 रुपए देने लगा। इस कारण दुकानदार राजेश कुमार ने पूरे 335 रुपए की मांग की और कहा कि उधार के समय 335 देने की बात की गई थी और अब वह 5 रुपए कम नहीं लेगा। जिसके बाद उक्त व्यक्ति धमकी देते हुए वहां से चला गया। इस दौरान देर रात साढ़े 8 बजे के अपने आधा दर्जन अन्य साथियों के साथ वापिस आया। इस दौरान हमलावारों के हाथों में तलवारें, साइकिल की चेन और ईंटें थीं।
जिन्होंने दुकानदार और उसके वर्कर पर हमला कर दिया। इस हमले के कारण राजेश कुमार के सिर और बाजू पर गंभीर चोटें लगने के साथ ही उसके बाएं हाथ की एक उंगली की हड्डी भी टूट गई। दुकान पर काम करने वाले विशान कुमार पुत्र उमा शंकर के चेहरे के दाहिनी ओर काफी बड़ा कट लग गया। उक्त हमलावर ईंटें-पत्थर मारते हुए वहां से फरार हो गए। महज 5 रुपए के कारण दुकानदार और उसके साथी पर हमला करने वाले हमलावर पूरी तरह से बेखौफ थे। जिनके हाथों में तेजधार हथियार थे। इस हमले के दौरान हमलावरों एक तलवार वह किराने की दुकान के अंदर ही छोड़कर भाग गए।हमलावरों द्वारा अंजाम दी गई यह पूरी घटना मार्केट में लगे करीब एक दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। जिसके बाद शोर सुनकर आसपास के दुकानदार बाहर आए और उन्होंने देखा कि राजेश कुमार और उसका वर्कर विशाल लहू-लुहान हालत हुए पड़े थे। मारपीट का शिकार हुए राजेश कुमार और विशाल कुमार के प्रारंभिक इलाज के बाद आज सुबह जमालपुर से थानेदार जतिंदर कुमार मौके में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित दुकानदार का बयान के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलवार कब्जे में ले ली है और मामले की जांच में जुट गई है। -

पानी की बाल्टी में डूबने से डेढ साल के बच्चे की मौत
राजस्थानः पानी की बाल्टी में मुंह के बल गिरने पर डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। परिवार के लोग दूसरे कमरे में बात कर रहे थे। बच्चा खेलता हुआ बाथरूम में गया था। काफी देर तक बच्चे की आवाज नहीं आने पर परिवार ने देखा तो उसे हॉस्पिटल लेकर गए। तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। शादी के 6 साल बाद मन्नताें से हुए मासूम की मौत से परिवार सदमे में हैं। घटना पाली के धौला चौतरा क्षेत्र में मंगलवार शाम बच्चे के ननिहाल में हुई। बच्चे की मां राधा प्रजापत तबीयत खराब होने पर अपने डेढ़ साल के बेटे विदूर के साथ मायके आई हुई थी।
ससुराल शहर के ही नया गांव विष्णु कॉलोनी में है। बच्चे के नाना ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि वह बाजार गए हुए थे। वापस लौटे तो बेटी और परिवार के अन्य लोग एक कमरे में बैठकर बातचीत कर रहे थे। दोहिते को उनके पास न देख बेटी राधा से पूछा। उसने कहा कि दूसरे कमरे में सो रहा है। कमरे में देखा तो विदूर नजर नहीं आया। परिवार ने पूरे घर में देखा लेकिन नहीं मिला। इस दौरान बाथरूम में देखा तो पानी की बाल्टी में मुंह के बल गिरा हुआ था। बांगड़ हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी।
बच्चे के नाना ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि बेटी राधा की शादी अक्टूबर 2016 में नया गांव विष्णु कॉलोनी निवासी पेमाराम प्रजापत से की थी। शादी के बाद कई सालों तक बच्चा नहीं हुआ था। बेटी-दामाद ने मंदिरों में धोक लगाई और मन्नतें की थीं। करीब 6 साल बाद 2 मई 2022 को बेटे का जन्म हुआ। पूरा परिवार काफी खुश था। बच्चे का नाम विदूर रखा था। विदूर पूरे परिवार का आंखों का तारा बना हुआ था। नाना ने बताया कि बेटी 10 दिन पहले ही ससुराल से पीहर आई थी। बच्चे की मौत ने दोनों परिवार को तोड़कर रख दिया है। बेटी-दामाद का रो-रोकर बुरा हाल है। ओमप्रकाश ने बताया कि बेटी का यहां इलाज चल रहा था, इसलिए दोहिता विदूर भी यहीं था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। राधा और पेमाराम का रो-रो कर बुरा हाल है।
-

पंजाबः AAP से गठबंधन को लेकर कांग्रेस प्रधान की दो टूक, सरकार में मंत्री पद को लेकर कही ये बड़ी बात
भाजपा प्रधान ने कांग्रेस के गठबंधन को लेकर साधा निशाना
चंडीगढ़ः पंजाब में कांग्रेस और आप पार्टी के गठबंधन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, चर्चा चल रही है कि पंजाब में कांग्रेस से किसी को आप सरकार में मंत्री पद मिल सकता है। जिसके बाद कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का इस गठबंधन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यदि हम में से कोई आप सरकार में मंत्री बनता है तो वह सियासत छोड़ देंगे।वड़िंग ने कांग्रेस-आप के गठबंधन की खबर को केवल अफवाह बताया है। वड़िंग पहले भी आप सरकार से गठबंधन से स्पष्ट इनकार कर चुके हैं। उनके अलावा पंजाब कांग्रेस से विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी गठबंधन नहीं होने बारे अपना रूख स्पष्ट कर चुके हैं। इस संबंध में वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मीटिंग कर चुके हैं। वहीं, I.N.D.I.A गठबंधन में कांग्रेस और आप के साथ खड़ी है। लेकिन पंजाब कांग्रेस के नेता स्वयं को अलग पटरी पर बता रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के अनुसार आप से गठबंधन कर कई कांग्रेसी नेता उनके खिलाफ चल रहे विजिलेंस केसों को सेटल करने के प्रयास में भी है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में स्पष्ट हो जाएगा कि सीएम भगवंत मान इस गठबंधन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जारी कार्रवाई पर डटे रहेंगे या फिर विजिलेंस कार्रवाई को रोकेंगे।पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा था कि कांग्रेस और आप में गठबंधन तय है। दोनों दलों के बीच लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट शेयरिंग पर बातचीत जारी है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेता आप सरकार में मंत्री पद ही चाहत भी रखे हुए हैं, ताकि लोगों के बीच में जाया जा सके। उन्होंने इसे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ धोखा
