Blog

  • पंजाबः इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 3 क्विंटल चूरा पोस्त संहित 2 भाई गिरफ्तार

    पंजाबः इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 3 क्विंटल चूरा पोस्त संहित 2 भाई गिरफ्तार

    पठानकोट : नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पठानकोट पुलिस ने बुधवार को एक इंटरनेशनल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार करके ट्रक के एक विशेष डिब्बे में छिपा हुआ तीन क्विंटल चूरा पोस्त भी बरामद किया। पकडे गए आरोपियों की पहचान गुरदासपुर जिले के ग्राम काकसा निवासी जगमोहन सिंह और सेवा सिंह के रूप में हुई है।

    सीनियर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरकमलप्रीत सिंह खख ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला पुलिस पठानकोट में सक्रिय नशीले पदार्थों के तस्करों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ एसपी मनोज कुमार और डीएसपी राजिंदर मिन्हास के नेतृत्व में विशेष जांच दल गठित किए गए हैं।

    खख ने आगे बताया कि पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर इलाके में गश्त करते हुए एक ट्रक को रोका और चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक में छिपाकर रखा 3 क्विंटल पोस्त बरामद कर दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा की मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि बाकी सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सके।

  • विवादों में फंसे पूर्व डीजीपीः इस मामले को लेकर युवती ने CM को की शिकायत 

    विवादों में फंसे पूर्व डीजीपीः इस मामले को लेकर युवती ने CM को की शिकायत 

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व डीजीपी सरबजीत सिंह विवादों में घिर गए है। न्यू चंडीगढ़ के ओमेक्स कासिया की रहने वाली अपर्णा कपूर ने पूर्व डीजीपी पर धमकाने और अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएम भगवंत मान, डीजीपी और मोहाली के एसएसपी को ईमेल के माध्यम से भेजी है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर भी पूर्व डीजीपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है। 

    जानकारी के अनुसार अपर्णा कपूर ओमेक्स कासिया में अपने फ्लैट में बुजुर्ग पिता के साथ रहती हैं। उनके नीचे वाले फ्लोर पर पूर्व डीजीपी सरबजीत सिंह किराये पर रहते हैं। पीड़िता के अनुसार पूर्व डीजीपी ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर पार्किंग वाले इलाके में अवैध रूप से बाथरूम और एक कमरा बना लिया है। इसमें उनके सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं। पूर्व डीजीपी सरबजीत सिंह के सिक्योरिटी गार्ड महिला के घर पर आने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ करते हैं और उन्हें डराते-धमकाते हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पूर्व डीजीपी ने पार्किंग में अवैध कब्जे के बाद छत पर भी कब्जा करना शुरू कर दिया है। नियमों के मुताबिक छत के 70 फीसदी इलाके पर उसका मालिकाना हक है।

    मगर अपने रसूख के कारण पूर्व डीजीपी उसकी छत पर पानी की अतिरिक्त टंकी लगाना चाहते थे। जब विरोध किया तो मंगलवार रात करीब 9:00 बजे स्थानीय पुलिस और थाना प्रभारी आकर उन्हें डराने-धमकाने लगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत में स्थानीय पुलिस पर पूर्व डीजीपी के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने पूर्व डीजीपी पर गलत टिप्पणी करने और लोगों में गलत छवि पेश करने का आरोप लगाया है। 

    ओमेक्स सोसाइटी के सूत्रों के अनुसार पूर्व डीजीपी के मकान मालिक को पहले ही नोटिस दे दिया गया है। पूर्व डीजीपी ने अपने सुरक्षा गार्डों के लिए पार्किंग इलाके में अवैध रूप से एक कमरा और बाथरूम बनाया है। अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया है। डीएसपी खरड़-2 को धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस पर किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। जहां तक मेरी जानकारी में है दोनों ही परिवार रिश्तेदार हैं। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

  • आदमपुरः धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में सरपंचपति जसपाल सिंह सहित 5 लोगों पर FIR दर्ज

    आदमपुरः धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में सरपंचपति जसपाल सिंह सहित 5 लोगों पर FIR दर्ज

    आदमपुर (गणेश शर्मा)। थाना आदमपुर की पुलिस ने धार्मिक भावनाओं के ठेस पहुंचाने के मामले में सरपंचपति जसपाल सिंह पुत्र रामपाल निवासी चोमो, धर्मपाल लेसड़ीवाल निवासी लेसड़ीवाल, रंजना पत्नी बिट्टू निवासी चोमो, बिट्टू पुत्र बंसीलाल निवासी चोमो, यशपाल डीजे वाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आपको बतां दे कि कुछ दिन पहले इन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया था। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची थी और लोगों ने रोष पूर्वक थाना आदमपुर का घेराव भी किया था। लोगों ने आरोप लगाया था कि इन्होने समाज में नफरत फैलाने और एकता को भंग करने की कोशिश की है। जिस पर कारवाई करते हुए थाना आदमपुर की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 0146  दर्ज की है।

  • विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने फिर किया प्राचार्य का घेराव, कॉलेज प्रशासन के ख़िलाफ़ की नारेबाज़ी

    विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने फिर किया प्राचार्य का घेराव, कॉलेज प्रशासन के ख़िलाफ़ की नारेबाज़ी

    ऊना/सुशील पंडित: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना द्वारा स्थानीय माँगो को लेकर आज फिर कॉलेज प्रशासन के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की गई और प्राचार्य का घेराव किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के ख़िलाफ़  मोर्चा खोलते हुए कहा कि समय पर साफ़ सफ़ाई करवाने हेतु दिए गए प्राचार्य के आश्वासन के बाद सांकेतिक भूख हडताल ख़त्म कर दी थी लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त यह है कि कॉलेज मे न वॉटर कूलर साफ़ हुए ना ही शौचालयों की स्थिति बदली। इस पर इकाई मंत्री अंकिता ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि ऊना महाविद्यालय में ज़िला के कोने कोने से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं लेकिन कॉलेज प्रशासन उन्हें सुविधा के नाम पर ठेंगा दिखाता है। यह विद्यार्थियों के साथ भद्दा मज़ाक़ है। आगे उन्होंने कहा कि न कॉलेज परिसर में माता सरस्वती जी की मूर्ति स्थापना हुई न ही कॉलेज का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा गया। विद्यार्थी परिषद छात्रों के हित में रहते हुए उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।

    इस मौक़े पर ज़िला संयोजक अरूण कौशल, पूर्व इकाई अध्यक्ष अभिषेक, इकाई मंत्री अंकिता ठाकुर, उपाध्यक्ष विशाल राणा, ख़ुशी, रूचिका ठाकुर समेत अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

    वहीं दूसरी ओर प्रिंसिपल सत्यदेव भारद्वाज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह सब रूटीन कार्य हैं जो करवाए जाते हैं और ज्यादा सफाई के लिए कर्मचारियों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। कॉलेज में चार हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं और बरसात का मौसम होने के कारण थोड़ी समस्या हो जाती है जिसे ठीक करवाया जा रहा है।

  • 200 रूपये से अधिक की बिक्री पर बिल देना अनिवार्य

    200 रूपये से अधिक की बिक्री पर बिल देना अनिवार्य

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि एचपी जीएसटी एक्ट, 2017 की धारा 31(3) सी के अंतर्गत सभी व्यापारी वर्ग 200 रूपये या इससे अधिक रूपये के सामान की बिक्री पर मूल इनवाॅइस की प्रति देना सुनिश्चित करें। उन्हांेने बताया कि उपरोक्त नियमों की अवहेलना करने वाले व्यापारियों के विरूद्ध धारा 122 के तहत कार्रवाई की जाएगी तथा 25 हज़ार रूपये तक का जुर्माना भी वसूला जा सकता है।

  • पंजाब अगर महिला सरपंच के पति ने संभाला कामकाज तो होगा एक्शन, आदेश जारी

    पंजाब अगर महिला सरपंच के पति ने संभाला कामकाज तो होगा एक्शन, आदेश जारी

    चंड़ीगढ़. पंजाब में अब महिला सरपंचों के पति आधिकारिक तौर पर ग्राम पंचायतों की बैठकों को संचालन नहीं कर पाएंगे। सरकार ने महिला सरपंचों के कामकाज को उनके पतियों द्वारा संभालने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया है, साथ ही महिला सरपंचों को आधिकारिक तौर पर खुद बैठकों में शामिल होना जरूरी कर दिया है। सरकार ने कहा है कि महिला सरपंच यदि खुद पंचायतों की बैठक में शामिल नहीं होंगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया जा सकता है।

    ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि उन्हें शिकायतें मिली है कि कई महिला सरपंचों के पति और परिवार के सदस्य उनकी ओर से आधिकारिक बैठकों में भाग ले रहे हैं। ज्यादातर महिला सरपंच जिला मुख्यालय में होने वाली बैठकों में शामिल नहीं होती हैं। वे प्रखंड और ग्राम स्तर की बैठकों में भी नहीं आती हैं। उनके स्थान पर यदि उनके पति बैठकों का संचालन कर रहे हैं तो महिलाओं के लिए आरक्षण का क्या उद्देश्य है?

    सूबे में कई पंचायतें ऐसी है जहां पर महिला सरपंच हैं लेकिन बैठकों में वह न तो अपनी राय रखती हैं और न ही खुद फैसले लेती हैं। ज्यादातर फैसले उनकी जगह उनके पति ही लेते हैं। लेकिन अब आम आदमी पार्टी सरकार ने इन शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि जो भी महिला पंच या सरपंच चुनी जाएगी उसे ही पंचायतों के कामों में आगे बढ़कर फैसले लेने होंगे। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    पंचायत मंत्री ने कहा कि इस तरह के मामलों में ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। गौरतलब है कि पंजाब में 12700 गांव हैं, इनमें 5600 महिला और 7100 पुरुष सरपंच हैं। आप सरकार ने अब उपायुक्तों और अन्य जिला अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि महिला सरपंच व्यक्तिगत रूप से सभी आधिकारिक बैठकों में शामिल हों

  • फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण 11 सितंबर तक: डीसी

    फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण 11 सितंबर तक: डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अहर्ता तिथि 1 अक्तूबर, 2022 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने, हटाने व दर्ज मतदाताओं के विवरण में किसी प्रकार की शुद्धि करने का कार्य संबंधित मतदान केंद्रों पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि सभी पात्र नागरिक जिनकी आयु 1 अक्तूबर, 2022 को अठारह वर्ष या इससे अधिक हो चुकी है वे अपना नाम मतदाता सूची में 11 सितंबर तक संबंधित मतदान केंद्र मंे जाकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। 

    उन्होंने बताया कि वर्तमान फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कोई भी व्यक्ति अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि विभागीय वेबसाईट https://ceohimachal.nic.in पर कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाईन मोबाईल ऐप वीएचए व राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल एनवीएसपी में ई-रजिस्टेªशन की सुविधा भी उपलब्ध हैं जिसमें आॅनलाईन माध्यम से फाॅर्म भरे जा सकते हैं। 

    उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला के समस्त नागरिकों, स्थानीय राजनैतिक दलों, गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों, महिला मंडलों, युवा मंडलों से आहवान किया है कि वह 16 अगस्त को प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप का निरीक्षण कर लें तथा पात्र व्यक्तियों के नाम दर्ज करने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाने में अपना पूरा सहयोग करें।

  • फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण 11 सितंबर तक: डीसी

    फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण 11 सितंबर तक: डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अहर्ता तिथि 1 अक्तूबर, 2022 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने, हटाने व दर्ज मतदाताओं के विवरण में किसी प्रकार की शुद्धि करने का कार्य संबंधित मतदान केंद्रों पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि सभी पात्र नागरिक जिनकी आयु 1 अक्तूबर, 2022 को अठारह वर्ष या इससे अधिक हो चुकी है वे अपना नाम मतदाता सूची में 11 सितंबर तक संबंधित मतदान केंद्र मंे जाकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। 

    उन्होंने बताया कि वर्तमान फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कोई भी व्यक्ति अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि विभागीय वेबसाईट https://ceohimachal.nic.in पर कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाईन मोबाईल ऐप वीएचए व राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल एनवीएसपी में ई-रजिस्टेªशन की सुविधा भी उपलब्ध हैं जिसमें आॅनलाईन माध्यम से फाॅर्म भरे जा सकते हैं। 

    उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला के समस्त नागरिकों, स्थानीय राजनैतिक दलों, गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों, महिला मंडलों, युवा मंडलों से आहवान किया है कि वह 16 अगस्त को प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप का निरीक्षण कर लें तथा पात्र व्यक्तियों के नाम दर्ज करने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाने में अपना पूरा सहयोग करें।

  • पंजाबः आम आदमी पार्टी ने 7 जिला प्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    पंजाबः आम आदमी पार्टी ने 7 जिला प्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में जिला प्रभारी की नियुक्ति की गई है। जारी की गई लिस्ट में पंजाब के 7 जिलों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिन प्रभारियों की नियुक्ति की गई है उनमें पठानकोट से रोहित सयाल, गुरदासपुर से जगरूप सिंह सेखों, अमृतसर से जसप्रीत सिंह, नवांशहर से सतनाम जलालपुर, मलेरकोटला से साकिब अली राजा, लुधियाना से शरणपाल मक्कड़ और मुक्तसर से जश्न बराड़ को नियुक्त किया गया है।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में मशहूर पंजाबी गायक की मौत

    दर्दनाक सड़क हादसे में मशहूर पंजाबी गायक की मौत

    चंडीगढ़: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों मातम का माहौल छाया हुआ है। एक तरफ बॉलीवुड इंडस्ट्री ने दिग्गज सिंगर मूसेवाला मर्डर केस चर्चा का विषय बना हुआ है। तो वहीं अब यंग सिंगर निर्वैर ने पंजाब इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। पंजाबी युवा सिंगर निर्वैर की मौत एक सड़क हादसे में हुई है। मेलबर्न में स्थित निर्वैर ने ‘माई टर्न’ एल्बम के गाने ‘तेरे बिना’ से प्रसिद्धि हासिल की थी। सिंगर की मौत की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और पंजाबी सिंगर गगन कोकरी ने की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये इस बात की जानकारी शेयर की।

    पंजाबी सिंगर गगन कोकरी ने सिंगर निर्वैर (Singer Nirvair) की मौत की खबर शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए गगन कोकरी ने निर्वैर की याद में भावुक कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा कि, ‘निर्वैर भाई मैं यह सुनकर अभी-अभी उठा हूं..टैक्सी वि इकठे चलाई ए, पहली वर गया वि इकाथे वही एल्बम च और मुझे पता है तू काम में बिजी हो गया सी हर वार जद कुज लाइफ च हासिल किता तेरा फोन आया ते हुण लास्ट कॉल तेरी दुबारा सिंगिंग शूरु करन लाई सी,

    तेरा गाना तेरे बिना हमारे एल्बम माय टर्न का सबसे अच्छा गाना था, जिससे हम सभी ने अपना करियर शुरू किया…वीर तू इंसान बोहत वाडिया सी और गरीब मेलबर्न लाई तेरा जाना शॉकिंग ए… रेस्ट इन पीस भाई…’ गगन कोकरी ने इसी पोस्ट के साथ गायक निर्वैर के साथ एक तस्वीर साझा की।

    म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों मातम का माहौल है। एक तरफ बॉलीवुड इंडस्ट्री ने दिग्गज सिंगर केके को खो दिया। तो वहीं हाल ही में सिंगर सिद्धू मूसेवाला के बाद अब यंग सिंगर निर्वैर ने पंजाब इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। पंजाबी युवा सिंगर निर्वैर की मौत एक सड़क हादसे में हुई है। मेलबर्न में स्थित निर्वैर ने ‘माई टर्न’ एल्बम के गाने ‘तेरे बिना’ से प्रसिद्धि हासिल की थी। सिंगर की मौत की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और पंजाबी सिंगर गगन कोकरी ने की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये इस बात की जानकारी शेयर की है।