Blog

  • जालंधर : नाके पर पुलिसकर्मी से युवक ने की हाथापाई

    जालंधर : नाके पर पुलिसकर्मी से युवक ने की हाथापाई

    पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ी और राइफल छीनी

    जालंधर, वरुण/हर्षः फिल्लौर में मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस नाके पर खड़े सिपाही परमजीत सिंह से हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ डाली। बुरी तरह से जख्मी कर उससे राइफल छीनने की भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया। हमलावर मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर फरार हो गया। नाका इंचार्ज और साथी पुलिस कर्मी ने पास खड़े होने के बावजूद भी उसे बचाने नहीं आए। घायल परमजीत को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    उसने बताया कि पुलिस अकादमी को जाती सड़क चुंगी के नजदीक वह अपने इंचार्ज सतनाम सिंह और साथी सुखदेव सिंह के साथ नाके पर तैनात था। एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर आया। उसने अपना मोटरसाइकिल वहीं खड़ा कर नाके के पास बैठे कुत्ते पर जोर से पत्थर फेंका जो सीधा नाके पर आकर लगा। उसने युवक को जब ऐसा करने से रोका तो बुलेट सवार ने उसी पर ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। उसकी वर्दी फाड़ डाली। राइफल छीनने की भी कोशिश की। नाका इंचार्ज उसके पास पहुंचते तो हमलावर युवक मोटरसाइकिल वहीं छोड़ फरार हो गया ।

  • पंजाब: ड्यूटी दौरान सरकारी गाड़ी में शराब पी रहे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

    पंजाब: ड्यूटी दौरान सरकारी गाड़ी में शराब पी रहे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

    जालंधर, वरुण/हर्षः पंजाब सरकार भले ही नशा खत्म करने के दावे कर रही है, लेकिन हकीकत में पंजाब पुलिस के मुलाजिम डयूटी दौरान खुद ही नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है। ऐसा ही एक मामला बस्तियात इलाके से सामने आया है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में पीसीआर पुलिस मुलाजिम डयूटी दौरान सरकारी गाड़ी में शराब का सेवन कर रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के बीच पीसीआर की गाड़ी खड़ी कर पुलिस कर्मचारी शराब पी रहा था, जिसके कारण रोड पर जाम लग गया था।

    रोड पर जाम लगान होने के चलते राहगीरों की नजर पीसीआर की गाड़ी पर पड़ी तो राहगीरों ने मौके पर ही पुलिस कर्मी की शराब का सेवन करते की वीडियो बना ली, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि गाड़ी में एक शराब से भरा गिलास पड़ा हुआ है और पुलिस कर्मचारी नशे में धुत है। पुलिस कर्मचारी लोगों के सवाल का जवाब भी सही तरह से नहीं दे पा रहा था। वीडियो बनती देख कर्मचारी गाड़ी से उतर कर जल्दी से ट्रैफिक निकलवाना शुरू कर देता है। थाना पांच के प्रभारी परमिंदर सिंह थिंद ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ऐसी लापरवाही की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, उसके बावजूद न अधिकारी इस ओर ध्यान देते और न कार्रवाई होती।

  • शौकिनों को बड़ा झटकाः देसी के बाद अंग्रेजी शराब के बढ़े रेट 

    शौकिनों को बड़ा झटकाः देसी के बाद अंग्रेजी शराब के बढ़े रेट 

    शिमला : देसी लाल परी के बाद हिमाचल में अंग्रेजी शराब भी महंगी हो गई है। नई आबकारी नीति के तहत बीते सालों की तुलना में सरकार के अधिक राजस्व जुटाने के लक्ष्य के बाद ठेकों की नीलामी अधिक कीमत पर होने की वजह से अंग्रेजी शराब की कीमतें बढ़ी हैं। कीमतें बढ़ने से पियक्कड़ों की जेब जल्द ढीली होगी। नए माली साल में बीते रोज ठेकों को संभालने वाले ठेकेदारों ने स्टॉक को उठा कर शराब की बोतल की कीमत भी ठेकों के बाहर चस्पां कर दी है।

    नई कीमतों में जहां कुछेक ब्रांड के शराब की बोतल 20 रुपए सस्ती हुई है, वहीं अधिकांश ब्रांड की बोतल 85 रुपए तक महंगी हो गई है। शराब की कीमतों में अधिक बढ़ोतरी न हो सके, इस मकसद से सरकार नई आबकारी नीति में प्रदेश सरकार ने 4 स्लैब बनाकर अंग्रेजी शराब के दामों का युक्तिकरण कर दिया है। बीते रोज से लागू हुई प्रदेश की 2023-24 की आबकारी नीति के तहत शराब ठेके से कोई भी व्यक्ति अधिकतम 4 बोतल शराब और 24 बोतल बीयर ले जा सकता है। इससे अधिक शराब या बीयर की बोतलें ले जाने के लिए लाइसैंस की आवश्यकता होगी।

    पियक्कड़ अपने घर में अधिकतम 4 बोतल शराब रख सकेंगे। ठेकों में तय दाम से अधिक कीमत वसूले जाने पर ग्राहक कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों और निरीक्षकों को शिकायत भी कर सकते हैं। सभी शराब ठेकों में जल्द ही कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों व निरीक्षकों के फोन नंबर चस्पां कर दिए जाएंगे। ज्ञात रहे कि सुखविंदर सरकार ने प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू करने से पहले शराब के ठेकों की नीलामी की। शराब के ठेकों की नीलामी से खजाने में बीते माली साल के मुकाबले करीब 40 फीसद अधिक राजस्व आया है। जाहिर है कि ठेकों की नीलामी महंगी दरों पर हुई। नीलामी की बोली अधिक होने की वजह से शराब की कीमतें बढ़ी है।

  • जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में देर रात भयानक सड़क हादसे में एक महिला की मौत होने की घटना सामने आई है। महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया तो आज तड़कसार उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमन नगर में तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने पहले तो एक्टिवा को टक्कर मारी और फिर कुत्ते को सैर करवा रहे व्यक्ति को रौंदने के बाद सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क पर घूम रहे कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया है। यह गाड़ी सोढल एरिया में भी बच्चों को टक्कर मार कर भागी थी।

    मामले की जानकारी देते हुए प्रीत नगर निवासी जसविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी दुकान के बाहर बैठे जैसे ही वे अंदर अंदर उठकर गए इतनी ही देर में तेज़ रफ़्तार कार उनके दुकान के पास खड़ी गाड़ी से टकरा गई। जैसे ही उन्होंने बाहर आकर देखा तो बाहर हंगामा हो रहा था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक पीछे से कई लोगों को अपनी चपेट में ले आगे बढ़ रहा था।

    गाड़ी रोक कर उनका हाल चाल जानने कि बजाय गाड़ी को आगे भगा रहा था, जिस कारण कई लोगों को कार ने अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें गंभीर चोटें भी आई। घटना स्थल पर हंगामे को बढ़ता देख लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया मौक़े पर पहुंची थाना 8 की पुलिस युवक और कार को अपने साथ थाने ले गई।

  • पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में 10 टीचर घायल, देखें तस्वीरें 

    पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में 10 टीचर घायल, देखें तस्वीरें 

    जलालाबादः अध्यापकों को लेकर जलालाबाद से तरनतारन के गांव वल्टोहा जा रही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 10 अध्यापक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने से गाड़ी पर अचानक पेड़ गिर गिया, जिस कारण यह हादसा हुआ। बता दें कि कुछ दिन पहले फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गांव खाई फेम में अध्यापकों से भरी तूफान गाड़ी की टैंपू-ट्रेवलर से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 अध्यापकों सहित 1 ड्राइवर ने दम तोड़ दिया था जबकि अन्य अध्यापक गंभीर घायल हो गए थे। उक्त गाड़ी भी तरनतारन की तरफ जा रही थी।

  • आज का राशिफल, 3 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 3 अप्रैल 2023

    मेष: आज रुका धन मिलेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

    वृष: स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।

    मिथुन: पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

    कर्क: घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।

    सिंह: प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।

    कन्या: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

    तुला: उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।

    वृश्चिक: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

    धनु: अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    मकर: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

    कुंभ: रुका धन मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

    मीन: क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें। 

  • जालंधरः नशीले पदार्थ और चोरी के मोटरसाइकिल सहित दो गिरफ्तार

    जालंधरः नशीले पदार्थ और चोरी के मोटरसाइकिल सहित दो गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने एक औरत को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से पाँच किलो गांजा बरामद किया है गिरफ़्तार औरत की पहचान अनीता देवी निवासी राजा गार्डन के रूप में हुई है एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ़ की टीम गश्त व नाकेबंदी के दौरान टी पॉइंट फ़ोकल प्वाइंट के पास मौजूद थी, जहां एक औरत पैदल  आती दिखाई दी। जिसे सीआईए स्टाफ़ की टीम ने रोककर उसके सिर पर रखें बोरे की तलाशी ली तो पाँच किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित महिला के ख़िलाफ़ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    वहीं दूसरी तरफ़ थाना 8 की उप चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। आरोपी की पहचान थी नीरज पुत्र वरिंदर शाह निवासी रनधावा मसदां के रूप में हुई है। फोकल प्वाइंट चौकी के प्रभारी नरेंदर मोहन ने बताया कि एएसआई राजपाल  पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान रनधावा, मसदां के पास मौजूद थे जहाँ उन्हें गुप्त सूचना मिली की चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने की फ़िराक़ में उक्त आरोपी घूम रहा है जिसे पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। 

  • स्पेस में सेक्स के लिए बुकिंग शुरू, रॉकेट से जाएंगे लोग, जानें कितने में पड़ेगा ये शौंक

    स्पेस में सेक्स के लिए बुकिंग शुरू, रॉकेट से जाएंगे लोग, जानें कितने में पड़ेगा ये शौंक

    नई दिल्लीः प्यार के लिए सात समुंदर पार कर प्रेमी या प्रेमिका से मिलने का जमाना अब पुराने दिनों की बात हो गई। अब प्यार, रोमांस और सेक्स का मौका अंतरिक्ष में भी संभव है। ये किसी साई-फाई मूवी की कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ अंतरिक्ष में संबंध बनाना चाहते हैं तो आपको NASA के इस प्लान के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

    नासा का दावा है कि अभी तक कोई इंसान ने स्पेस में संबंध नहीं बनाया। लेकिन अब यह संभव हो सकेगा। NASA ने रोमांस की नई दुनिया के लिए तैयारी पूरी कर ली है। NASA ने अपने इस प्रोजेक्ट को 68 माइल हाई क्लब नाम दिया है।

    इस क्लब में शामिल होकर आप अपने पार्टनर के साथ अंतरिक्ष में रोमांस कर सकेंगे, संबंध बना सकेंगे। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक NASA की सारी तैयारियां इस साल के अंत तक पूरी हो जाएंगी।

    अंतरिक्ष में रोमांस के लिए लोग जल्द ही बुकिंग भी करा सकेंगे। नासा के एस्ट्रोनॉट रहे जोस हर्नांडेज़ ने स्पेस रोमांस प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल कमर्शियल फ्लाइट्स को ग्रीन सिग्नल मिलते ही प्यार में कुछ कर गुजरने वाले लोग स्पेस टूरिस्ट्स बनकर रोमांस का नया रिकॉर्ड बनाएंगे।

    उन्होंने कहा कि स्पेस में रोमांस करना या सेक्स करना बिल्कुल भी गैरकानूनी नहीं होगा। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि इस स्पेस टूर की कीमत कितनी होनी इसे लेकर जोस ने कहा कि 3 करोड़ 75 लाख रुपए एक यात्री का किराया होगा। मतलब आप और आपके पार्टनर का स्पेस रोमांस का खर्च 7 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा।

  • कोरोना फिर पैदा कर सकता है 2021 वाला माहौल! विशेषज्ञों की ये है राय

    कोरोना फिर पैदा कर सकता है 2021 वाला माहौल! विशेषज्ञों की ये है राय

    नई दिल्ली : कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश में 18 हजार के आसपास कोरोना के सक्रिय मरीज हो गए हैं। बड़े शहरों में खासतौर पर दिल्‍ली और महाराष्‍ट्र में बढ़ते कोरोना के केसों ने चिंता पैदा कर दी है। यहां सैकड़ों की संख्‍या में रोजाना कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। कोरोना की गति को देखते हुए महाराष्‍ट्र के अस्‍पतालों में मास्‍क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि बुजुर्गों और बच्‍चों को खासतौर पर एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इस बार कोरोना का वेरिएंट भी पहले से अलग है, ऐसे में डर की बात यह है कि कहीं ये कोरोना की नई लहर की आहट तो नहीं है? 

    दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) के पूर्व निदेशक डॉ. महेश चंद्र मिश्र कहते हैं कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इनका बढ़ना संभव भी है। कोरोना वायरस को लेकर काफी समय से कहा जा रहा है कि यह खत्‍म नहीं हुआ है। यह हम सभी के आसपास ही बना हुआ है। चूंकि वायरस बार-बार म्‍यूटेट होता रहता है, जिंदा रहने के लिए अपना स्‍वरूप बदलता रहता है तो यही कोरोना वायरस भी कर रहा है। कई बार कोई रूप खतरनाक हो जाता है, जबकि कई बार यह सामान्‍य रूप से बिना बहुत ज्‍यादा प्रभावित किए निकल जाता है।

    डॉ. मिश्र कहते हैं कि कोरोना से बचाव के लिए आज लोगों के शरीर में वैक्‍सीन से बनी हुई और संक्रमण से बनी हुई दोनों इम्‍यूनिटी मौजूद हैं। ऐसे में कोरोना का गंभीर खतरा तो नहीं है, लेकिन इन सभी के बावजूद कोरोना संक्रमित तो कर सकता है, यह बड़ी संख्‍या में भी संक्रमित कर सकता है। इससे बचाव के लिए मास्‍क पहनना सबसे जरूरी है। मास्‍क के लिए सरकार की तरफ से पहनना अनिवार्य करने का आदेश या जुर्माने की घोषणा करना जरूरी नहीं है, बचाव के लिए लोगों को यह खुद ही अपने लिए अनिवार्य समझकर पहनना चाहिए।

    डॉ. मिश्र कहते हैं कि कोविड का इंफेक्‍शन रोकने के लिए लोगों को सेल्‍फ क्‍वेरेंटीन होना चाहिए। अगर वे कोविड पॉजिटिव हैं तो घर के और बाहर के लोगों में फैलने से रोकें, इसलिए खुद घर पर रुकें। सरकार या किसी एजेंसी के आदेश का इंतजार करने के बजाय जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्‍क जरूर पहनें।

  • बददी के युवाओं ने सीखा भाषण देना व जानी ज्ञानवर्धक जानकारियां 

    बददी के युवाओं ने सीखा भाषण देना व जानी ज्ञानवर्धक जानकारियां 

    युवा संवाद कार्यक्रम में हैप्पीनेस व सोशल मीडीया बारे बताया 

    बददी/ सचिन बैंसल: हिमालया जनकल्याण समिति द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को महाराणा प्रताप नगर के सभागार में किया जिसकी अध्यक्षता सोसाईटी के अध्यक्ष मनोज कौशल ने की। इस बार का कार्यक्रम का विषय था हैप्पीनस और सोशल मीडीया का प्रयोग। सर्वप्रथम बीएससी कृषि की चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की छात्रा हर्षिता ठाकुर ने छात्रों को खुशी और खुश रहने के बारे में बताया।

    उन्होने बताया कि हमें कोई भी बाहरी व्यक्ति खुशी नहीं दे सकता बल्कि यह हमारे भीतर की बात है। हमें स्वयं को हर हाल में खुश रखना सीखना चाहिए न कि अपना समस्त समय शिकवा शिकायतों व झगडों में बिताना चाहिए। इसके बाद चंडीगढ़ यूनिसर्विटी की बीएससी बीएड कर रही छात्रा अर्चना यादव ने उपस्थित विभिन्न श्रेणियों के बच्चों को सोशल मीडीया के प्रभावों के बारे में अवगत कराया। उसने बताया कि आज सोशल मीडीया ही एक सशक्त माध्यम है जिसने सीमीत समय में पूरे विश्व को आपस में जोड दिया है। यह इसी का परिणाम है कि हम हिमाचल की खबर अमेरिका में तुरंत देख लेते हैं और वहां की भारत में। इसके बाद आयोजकों में शामिल सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी विशेषज्ञ) दीपक कुमार वर्मा ने आईटी व सोशल मीडीया के बारे में प्रकाश डाला और पढ़ाई तथा अध्ययन में उसका महत्व बताया।

    हिमालया जनकल्याण समिति के चेयरमैन सतीश सिंघल व उपाध्यक्ष डा. रुप किशोर ने बताया कि हमारा मकसद युवाओं को विभिन्न सामाजिक व व्यावहारिक तरीकों से अवगत कराना है। इसके तहत हम उनको पढ़ाई से हटकर विभिन्न कलाओं में निपुण बनाएंगे ताकि वह सार्वजनिक जीवन में कहीं भी मात न खा सके। कैरियर काऊंसलर नरेश भारद्वाज ने छात्रों को बताया कि किस प्रकार हम कडी मेहनत करके अपना मुकाम पा सकते हैं। चाहे जॉब हो या व्यापार उसमें हम तभीसफल हो सकते हैं जब हम दिन रात एक ही लक्ष्य बारे दिन रात सोचें। डा रुप किशोर ने बताया कि यह कार्यक्रम हर सप्ताह रविवार को 10 बजे से 12 बजे तक नि:शुल्क आयोजित किया जाता है। हर रविवार अलग अलग टॉपिग पर चर्चा होती है वहीं हमारे देश व प्रदेश के मुख्य महापुरुषों व प्रमुख दिवसों पर आयोजन होंगे जिस पर उनके जीवन के बारे में बताया जाएगा। अगला कार्यक्रम 9 अप्रैल को महाराणा प्रताप सभागार में ही होगा जिसके लिए तैयारियंा शुरु कर दी गई है।