Blog

  • किसानों को प्रेरणा दे रहे राज कुमार शर्मा

    किसानों को प्रेरणा दे रहे राज कुमार शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडितः उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव टकारला में रहने वाले राजकुमार शर्मा जो कि लुमिनस उद्योग के महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। शर्मा अपने आवास पर सेब की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। वह न केवल अपने व्यवसाय में कामयाबी हासिल कर रहे हैं, बल्कि उनकी प्रगति के साथ ही वे अपने गांव टकारला के साथी लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं। उनके द्वारा शुरू की गई इस सेब की खेती से वहां के किसानों को नई और सुगम विकास के रास्ते मिल रहे हैं। राज कुमार शर्मा ने अपने व्यवसायिक तालमेल को सुरक्षित रखते हुए खेती के लिए प्राकृतिक तरीकों का उपयोग किया है।

    उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले सीधे बीजों का उपयोग किया है, साथ ही सेब की खेती के लिए पूर्णता वाले पानी और ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। यह प्रेरणादायक कदम साबित हो रहा है कि न केवल व्यापारिक मामलों में सफलता प्राप्त की जा सकती है, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी सामरिकता का विकास किया जा सकता है। राज कुमार शर्मा जैसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों ने हमेशा अपनी समुद्री मंज़िल की तलाश में उच्चतम स्तर पर प्रेरित किया है। हम उनके सफलता की दिशा में स्वयं को प्रेरित करते हैं और उनके जीवन के इस उदाहरण को और व्यापक रूप से जागृति देने की आवश्यकता है।”उन्होंने जिला के किसानों को सेब की खेती करने के लिए प्रेरित करते हुए अच्छे मुनाफे वाली फसल बताया तथा किसानों को उत्तम किस्म के सेब के बाग लगाने का आह्वान किया जिससे अच्छी आय के स्रोत उत्पन्न होंगे।

  • जालंधरः ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसने के लिए डीसी ने टीम का गठन, जारी किए ये निर्देश 

    जालंधरः ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसने के लिए डीसी ने टीम का गठन, जारी किए ये निर्देश 

    जालंधर, ENS: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने पद संभालते ही अपने दफ्तर में सारा स्टाफ बदल दिया था। जिसके बाद अब डीसी ने ट्रैवल एजेंटों पर शिकंसा कसने की तैयारी कर ली है। दरअसल, जिले में अलग-अलग स्थानों पर लोगों के साथ ठगी करने वालों पर शिकंजा कसने ने लिए डीसी ने टीमों का गठन किया है। यह टीमें अलग-अलग स्थानों पर इमिग्रेशन कंपनियों के दफ्तरों में जाकर चैकिंग करेंगी। डीसी ने गठित टीमों को बड़े स्पष्ट आदेश और निर्देश दिए हैं कि वह दफ्तर में बैठकर इमिग्रेशन कंपनी की चैकिंग नहीं डालेंगे। बल्कि गठित टीमों के सदस्य खुद इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तर में फिजिकली जाकर चैकिंग करेंगे। उनका सारा रिकार्ड लाइसेंस भी चैक करेंगे और और इमिग्रेशन कंपनी से संबंधित जो भी उनके पास शिकायतें है उनका भी निवारण करेंगे।

    डीसी ने इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तरों की जांच के लिए जो टीमें गठित की है। वह पंजाब सरकार के आदेश पर बनाई गई हैं। पंजाब सरकार ने इमिग्रेशन कंपनियों की चैकिंग के बाद उनकी रिपोर्ट तलब की है। डीसी ने इस कार्य को टाइम बॉन्ड कर दिया है। डीसी ने जो टीमें इस कार्य के लिए गठित की हैं उन्हें हर सूरत में 10 जुलाई तक अपनी जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इमिग्रेशन कंपनियों के दफ्तरों में रिकार्ड चैक करने और अन्य शिकायतों की जांच के लिए 4 सदस्यों पर आधारित टीम का गठन किया गया है। जो टीमें बनाई हैं उनमें टीम का मुखिया एसडीएम रहेगा। जबकि उनके साथ तीन सदस्यों के रूप में सब डिवीजन का डीएसपी, संबंधित थाने का एसएचओ और उस इलाके का तहसीलदार रहेगा। यह चारों इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तर खुद जाकर चैकिंग करेंगे।

  • 102 पेटी शराब सहित 2 गिरफ्तार

    102 पेटी शराब सहित 2 गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पुलिस ने शराब तस्करों पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब से लदी पिकअप से 102 पेटियां देसी शराब बरामद की। पुलिस ने गाड़ी को सीज करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी रूटीन पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान शास्त्री नगर में गरिजन कार सर्विस सेंटर के पास एक पिकअप संख्या PB 65H 4854 आदि दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने पिकअप को रोककर तलाशी ली। इस दौरान पिकअप से देसी शराब की 102 पेटियां बरामद हुईं।

    पिकअप चालक शराब के कागजात पेश नहीं कर सका। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन निवासी सेक्टर 56, चंडीगढ़ बताया। पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब दमदार संतरा मार्का है। वहीं, गिरफ्तार ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ये सभी शराब की पेटियां सेक्टर 39 में रहने वाले सत्येंद्र सिंह की हैं। जिसके बाद पुलिस ने सत्येंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधरः 2 चोरी की बाइक और मोबाइल सहित 2 गिरफ्तार 

    जालंधरः 2 चोरी की बाइक और मोबाइल सहित 2 गिरफ्तार 

    जालंधर, ENS: थाना एक पुलिस ने छीना छपटी और चोरी की बारदातो को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कब्जे से 2 चोरी के मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरिंदर सिंह उर्फ निशु निवासी अशोक विहार और विशाल कुमार उर्फ विशु निवासी गांव चक जिन्दा के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बघात सिंह कालोनी के पास मौजूद थे। जहा उन्हें गुप्त सूचना मिली कि नरिंदर सिंह उर्फ निशु और विशाल कुमार चोरी के बाइक पर सवार होकर चोरी के मोबाइल को बेचने के लिए जिंदा पिंड से वेकरा मिल्क प्लांट की तरफ आ रहे है।

    एएसआई और उनकी टीम ने नाकेबंदी के दौरान दोनों आरोपितों को चोरी के मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके कब्जे से दो बाइक और एक मोबाइल बरामद किया गया है। 

  • जालंधरः बाबा मुराद शाह में माथा टेकने आई महिला से चेन छीनने में मामले में 3 गिरफ्तार

    जालंधरः बाबा मुराद शाह में माथा टेकने आई महिला से चेन छीनने में मामले में 3 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नकोदर पुलिस ने पटियाला जिले की रहने वाली 3 महिला स्नैचरों को काबू किया है। इन्होंने बाबा मुराद शाह के दरबार में माथा टेकने जम्मू-कश्मीर से आई एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली थी। लेकिन महिला ने उन्हें पहचान लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जब तीनों को पकड़ कर थाने में पूछताछ की तो इनसे चेन बरामद हो गई। नकोदर के डीएसपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के अखनूर से महिला शक्ति देवी अपने परिवार के साथ यहां पर धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने के लिए आई थी। इसी दौरान उसके गले से महिला ने चोन झपट ली। इसकी शिकायत उन्होंने वहां गश्त पर निकले एएसआई कुलविंदर सिंह और सीनियर कॉन्स्टेबल पुष्पिंदर सिंह से की।

    शिकायत पर पुलिस ने जिन तीन महिलाओं पर शक्ति ने शक जाहिर किया था उन्हें थाने में तलब किया गया। थाने में जब सख्ती के साथ महिला स्टाफ ने पूछताछ की तो छीनाझपटी करने वाली महिलाएं टूट गईं। उन्होंने मान लिया कि गले से चेन झपटी थी। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान सत्या उर्फ सुरजीतो निवासी लंगडड़ोई (पटियाला), गोमा उर्फ गोमो निवासी शेर माजरा (पटियाला) और टेत कौर उर्फ अंग्रेजो निवासी खेड़ी गिल्ला (भवानीगढ़, संगरूर) के रूप में हुई है।

    डीएसपी ने कहा कि महिलाओं से पूछताछ जारी है। यह महिलाएं अलग-अलग स्थानों पर जहां पर लोगों की भीड़ होती है वहीं पर जाकर वारदातों को अंजाम देती हैं। उन्होंने कहा कि यह एक गिरोह के रूप में काम करती है और इनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों का पता लगाने के साथ-साथ इनके गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है।

  • जालंधरः युवकों पर खौलता तेल डालने और पैसे वसूलने के मामले में 2 गिरफ्तार, टीटू फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः युवकों पर खौलता तेल डालने और पैसे वसूलने के मामले में 2 गिरफ्तार, टीटू फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने मोमोस की रेहड़ी पर युवकों के ऊपर खौलता तेल और पैसे मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हीरा लाल पुत्र जीत राम निवासी मकान नंबर 34 एकता नगर चौगिटी और सरबजीत सिंह उर्फ बल्लू पुत्र सुखदेव सिंह निवासी मकान नंबर 447 मोहल्ला वाल्मीकि चौगिटी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि एसआई अरुण कुमार और उनकी टीम ने उक्त आरोपियों को चौगिटी के श्मशानघाट के नजदीक से गिरफ्तार किया है।

    पीड़ित ओम प्रकाश पुत्र राम सवरूप निवासी गुरजिंदर सिंह का वेहड़ा ने शिकायत दी थी कि उसके लड़के करण और साले धर्मवीर 29 जून को शाम 5 बजे बर्गर की रेहड़ी पर मौजूद थे। तभी आरोपी हीरा, सरबजीत और टीटू ने आकर ग्राहकों से मारपीट की ओर ओम प्रकाश से पैसों की मांग करने लगे। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने उन पर गर्म तेल डाल दिया।

    जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस ने ओम प्रकाश की शिकायत पर मुकद्दमा नंबर 191 आईपीसी की धारा 326 ए, 323, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में आरोपियों के तीसरे साथी टीटू की तालाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने मीडिया को जानकारी देते हुए टीटू नामक व्यक्ति पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया है। व्यक्ति का कहना है कि चौगिटी के पास टीटू नामक व्यक्ति 500 रुपए हफ्ता वसूली करता है। 

  • 2 दिन बाद महंगी हो जाएगी Splendor+ सहित Hero MotoCorp की सभी गाड़ियां

    2 दिन बाद महंगी हो जाएगी Splendor+ सहित Hero MotoCorp की सभी गाड़ियां

    नयी दिल्ली: हीरो मोटोकॉर्प के स्प्लेंडर, पैशन, माइस्त्रो सहित सभी 2-व्हीलर्स महंगे होने जा रहे हैं। मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने बाइक्स और स्कूटर्स के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमत में 1.5 फीसदी बढ़ोतरी का एलान किया है। नई कीमतें सोमवार 3 जुलाई से लागू होंगी। दाम बढ़ाने के पीछे कंपनी ने लागत में हुई बढ़ोतरी को बताया है। इससे पहले कंपनी ने 1 अप्रैल 2023 को अपने वाहनों के दाम को बढ़ाने का ऐलान किया था।

    कितनी बढ़ेंगी कीमतें?

    दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प तीन जुलाई से मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमत में लगभग 1.5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि लागत मूल्य में बढ़ोतरी एवं कई कारकों से कीमत में यह बढ़ोतरी की जा रही है। कंपनी ने कहा कि मूल्य अलग-अलग मॉडल औरव बाजार के आधार पर तय की जाएगी। इससे पहले अप्रैल में भी हीरो मोटोकॉर्प ने दोपहिया वाहनों की कीमत दो प्रतिशत तक बढ़ाई थी।

    क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

    हीरो मोटोकॉर्प ने कहा, मोटरसाइकिल और स्कूटरों की कीमत में बढ़ोत्तरी कंपनी की ओर से समय-समय की जा रही मूल्य समीक्षा का हिस्सा है। न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार, कंपनी यह समीक्षा मूल्य स्थिति, उत्पादन लागत और व्यावसायिक अनिवार्यताएं जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए करती है। कंपनी ने कहा कि वह ग्राहकों पर इसके प्रभाव को कम से कम करने के लिए नवोन्मेषी वित्तपोषण कार्यक्रमों को जारी रहेगी।

  • पंजाबः निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी शटरिंग, कई घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी शटरिंग, कई घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर : शहर के मॉल रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने का मामला सामने आया है। जहां काम के दौरान निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग प्लेटें मजदूरों पर गिर गईं। इस हादसे में 4 मजदूर घायल हो गए। घायलों को क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि एक मजदूर की टांग पर लोहे के गाडर गिर गए। जिसके तहत एक व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    सबसे हैरानी की बात तो ये है कि इतने बड़े हादसों के बाद नगर निगम, पुलिस और फायर ब्रिगेड की कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोग अपने स्तर पर राहत कार्य कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने घटना को हादसा बताते हुए घायलों का इलाज कराने और आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। 

  • पंजाबः 10 हजार रुपये रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फिरोजपुर जिले के सिटी जीरा पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) गुरदीप सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई को डाबर गन हाउस के मालिक जीरा निवासी संजीव कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता संजीव कुमार ने विजिलेंस ब्यूरो के फिरोजपुर रेंज के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी एएसआई ने आईपीसी की धारा 353, 186, 294, 506 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है। 26 अगस्त 2021 को सिटी पुलिस स्टेशन जीरा के तहत दर्ज एक विवाद मामले में उससे और उसके परिवार के सदस्यों की मदद करने के बदले में 10,000 रिश्वत की मांग की गई थी।

    शिकायतकर्ता ने कहा कि 23 जून 2023 को उक्त एएसआई ने इस मामले में उसके भाई राजीव कुमार उर्फ ​​मोनू की जमानत के लिए 5000 रुपये की रिश्वत ली थी और अब वह 10,000 रुपये की और मांग कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उक्त एएसआई पहले ही उनसे 60 हजार रुपये रिश्वत ले चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उक्त एएसआई को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में उक्त एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन विजिलेंस फिरोजपुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाबः 10 हजार रुपये रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    पंजाबः 10 हजार रुपये रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फिरोजपुर जिले के सिटी जीरा पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) गुरदीप सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई को डाबर गन हाउस के मालिक जीरा निवासी संजीव कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता संजीव कुमार ने विजिलेंस ब्यूरो के फिरोजपुर रेंज के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी एएसआई ने आईपीसी की धारा 353, 186, 294, 506 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है। 26 अगस्त 2021 को सिटी पुलिस स्टेशन जीरा के तहत दर्ज एक विवाद मामले में उससे और उसके परिवार के सदस्यों की मदद करने के बदले में 10,000 रिश्वत की मांग की गई थी।

    शिकायतकर्ता ने कहा कि 23 जून 2023 को उक्त एएसआई ने इस मामले में उसके भाई राजीव कुमार उर्फ ​​मोनू की जमानत के लिए 5000 रुपये की रिश्वत ली थी और अब वह 10,000 रुपये की और मांग कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उक्त एएसआई पहले ही उनसे 60 हजार रुपये रिश्वत ले चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उक्त एएसआई को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में उक्त एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन विजिलेंस फिरोजपुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।