Blog

  • करतारपुर गुरुद्वारा में नॉनवेज पार्टी को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    नारोवालः पाकिस्तान के नारोवाल स्थित श्री करतारपुर साहिब परिसर में हुई नॉनवेज और डांस पार्टी पर विवाद गर्माता जा रहा है। एक बार फिर पाकिस्तान की परियोजना प्रबंधन इकाई (PMU) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद पर सिख की नियुक्ति की मांग उठने लगी है। भाजपा के सिख नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने स्पष्ट किया कि वे पहले ही इसके खिलाफ थे और आपत्ति भी उठाई गई थी। मनजिंदर सिरसा ने ट्वीट कर लिखा- हमने 2021 में PMU करतारपुर कॉरिडोर के सीईओ के रूप में एक गैर-सिख व्यक्ति की नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी।

    चूंकि प्रबंधन बोर्ड को सिख मर्यादा का कोई ज्ञान नहीं है, हमें डर था कि गुरुद्वारा परिसर में ईशनिंदा वाली हरकतें हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा डर सच में तब बदल गया जब सीईओ सैयद अबू बकर कुरैशी का करतारपुर साहिब गुरुद्वारा परिसर में शराब पीने और मांस खाने का वीडियो वायरल हुआ। हम मुसलमानों के नेतृत्व वाले इस PMU को तत्काल भंग करने की मांग करते हैं। जिनके कार्यों से दुनिया भर में सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।पाकिस्तान सरकार को गुरुद्वारा साहिब की कमान किसी सिख संस्था को सौंप देनी चाहिए जो सिखी लोकाचार और सिद्धांतों का पालन करती हो।

  • पंजाबः गुरुद्वारे में पराली जलाने के संदेश की ऑडियो वायरल से मचा हड़कंप

    बठिंडाः पंजाब में किसानों द्वारा पराली जलाने का मामला गर्माता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, वायु प्रदूषण के कारण सुप्रीम कोर्ट ने भी पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। इसी बीच सोमवार को बठिंडा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस ऑडियो में गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट कर किसानों को दोपहर साढे़ तीन बजे पराली जलाने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि अगर साढे़ तीन बजे से पहले पराली जलाई तो एसडीएम एक्शन लेंगे। ऑडियो सामने आने के बाद डीसी शौकत अहमद परे ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। 

    जानकारी के अनुसार रामपुरा एरिया के एक गांव के गुरुद्वारे से पराली जलाने के बारे में ये अनाउंसमेंट करवाई जा रही है। गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट का ऑडियो जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से डीसी के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच के लिए एसडीएम को आदेश जारी कर दिए। डिप्टी कमिशनर शौकत अहमद परे ने बताया कि ऑडियो में कितनी सच्चाई है, उसकी जांच के लिए एसडीएम को आदेश दिए गए है। प्राथमिक जांच में सामने आ रहा कि किसी शरारती तत्व द्वारा ऑडियो को वायरल किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है कि यह ऑडियो किस गांव के गुरुद्वारे का है। 

  • पंजाब भर में मुलाजिम फिर से कलम छोड़ हड़ताल पर, देखें वीडियो

    लुधियाना : पूरे पंजाब में जो आज से सरकारी मुलाजिम फिर कलम छोड़ हड़ताल पर चले गए। लंबे समय से उनकी मांगे सरकार नहीं मान रही है। जिसके चलते उन्होंने कलम छोड़ स्ट्राइक पर जाने का फैसला लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई बार अपनी मांगे सरकार के आगे रख चुके है। जिसमें पुरानी पेंशन, डी.ए और मुख्यमंत्री के साथ टेबल टॉक कि उनकी मांग है।

    जो अभी तक पंजाब सरकार द्वारा पूरी नहीं की गई। जिसके चलते ऑल डिपार्टमेंट के लोग आज फिर सेटेलाइट पर दिखे। जिससे आम जनता भी परेशान दिखाई दे रही है। अब सरकार इस एवरेज में क्या फैसला लेती है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन सरकारी मुलाजमों की एक ही मांग टेबल टॉक पर बैठकर मुख्यमंत्री उनसे बातचीत करें।

  • बाघ ने व्यक्ति पर किया हमला, मौ’त

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में मवेशी चरा रहे 22 वर्षीय एक व्यक्ति की बाघ के हमले में मौत हो गई। वन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि कोंढाली वन क्षेत्र में जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर कटलाबोडी गांव के पास शनिवार को बाघ ने व्यक्ति को मार डाला वन अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा करने वाले वन्यजीव वार्डन उधम सिंह यादव ने कहा कि व्यक्ति मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गया था कि तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई

    यादव ने कहा कि व्यक्ति के शाम को घर न लौटने के बाद इससे संबंधित सूचना मिली उन्होंने कहा कि इसके बाद वन अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने व्यक्ति की तलाश शुरू की और उसका शव बरामद हुआ उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया हैपीड़ित की पहचान कटलाबोडी गांव के अमोल अंबादास मुंगभाटे के रूप में हुई हैजो सुबह मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गया थाजब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा। तो वन कर्मचारियों को सूचित किया गया और ग्रामीणों द्वारा उसकी तलाश शुरू की गई काफी तलाश के बाद ग्रामीणों को अमोल का क्षत-विक्षत शव एक बारहमासी जलाशय के पास मिला

  • World Cup जीतने के बाद विवादों में घिरा ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रोल

    नई दिल्लीः वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार की रात को खेला गया। इसे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। ऐसा छठवीं बार था जब ऑस्ट्रेलिया ने इस खिताब को जीता है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा सामने आया जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट मिचेल मार्श की एक तस्वीर सामने आई जिसमें वो अपने पैरों को प्रतिष्ठित वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर रखकर बैठे हुए हैं। जैसे ही ये तस्वीर सामने आया बवाल मच गया और इसके एक विवादित हरकत के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।


    इस तस्वीर को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था और तस्वीर आग की तरह भारत में वायरल हो रही है। लोगों की तरफ से इस तस्वीर पर कई तरह की टिप्पणियां की जा रही है और कहा जा रहा है कि ये काफी अपमानजनक है।

    मिचेल मार्श की इस हरकत पर एक यूजर ने लिखा है, ”जिसे कदर नहीं उसको ही मिलता भाई सब कुछ #Fact.” एक ने लिखा, ”भाई उसकी ट्रॉफी है वो चाहे जो कुछ करे।” एक ने लिखा, ”और यहां से ऑस्ट्रेलिया का पतन शुरू।” एक ने लिखा, ”वो उनका कल्चर है। अब क्या इसकी आरती उतारेगे।” एक ने लिखा, ”घृणित व्यवहार ट्रॉफी के लिए कोई सम्मान नहीं।” एक ने लिखा, ”जाहिल हैं ऑस्ट्रेलियाई।” एक का कहना था, ”उनके पोज का मतलब है उनके पैरों के नीचे की दुनिया। वे ट्राफियों को एक सामान्य चीज़ की तरह देखते हैं।”

    इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं और कई लोग तो गालियां तक दे रहे हैं। हालांकि पैट कमिंस या मिचेल मार्श की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

    यह फोटो विश्व कप जीतने के बाद टीम के होटल के कमरे में ली गई थी, जिसमें मार्श ट्रॉफी के ऊपर दोनों पैरों के साथ अपना स्वर्ण पदक प्रदर्शित कर रहे हैं। यह इशारा कई क्रिकेट प्रेमियों को पसंद नहीं आया है। लोग भड़के हुए हैं और कह रहें हैं कि अब ऑस्ट्रेलिया कभी ये ट्रॉफी नहीं जीतेगी।

  • जालंधरः डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने नबंरदार के खिलाफ लिया एक्शन, किया निलंबित

    जालंधर, ENS:  पराली जलाने के मामले में एक ओर  पंजाब भर में किसानों ने सरकार के खिलाफ आज मोर्चा खोल रखा है। वहीं सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत डिप्टी कमिश्नर कम जिला मैजिस्ट्रेट विशेष सारंगल द्वारा पराली जलाने के मामले में सख्ती से कार्रवाई की गई है। दरअसल, विशेष सारंगल ने नंबरदार सरबजीत सिंह, गांव सीहोवाल, तहसील नकोदर को अपने खेतों में पराली जलाने के आरोपों में नबंरदार पद से निलंबित कर दिया गया है।

    सुप्रीम कोर्ट और पंजाब सरकार ने धान की कटाई के बाद पराली जलाने पर पाबंदी लगाई हुई है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए है। नबंरदार सरबजीत सिंह, जिनकी पहली डियूटी सुप्रीम कोर्ट और पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए अन्य किसानों को पराली न जलाने संबंधी जागरूक करना थी, किंतु सरबजीत सिंह ने इन निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए स्वंय ही अपने खेतों में पराली को आग लगाई। सरबजीत सिंह का 5000 रुपये का चालान भी काटा गया है। नबंरदार सरबजीत सिंह (निलंबित) को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए 28 नवंबर को निजी तौर पर पेश होना होगा।

  • पत्नी के अवैध संबंध के चलते इस हालत में मिला परिवार, देखकर उड़े होश

    नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां के उत्तर 24 परगना जिले के खरदह इलाके में रविवार (19 नवंबर) को एक ही परिवार के 4 सदस्यों के सड़े-गले शव उनके ही फ्लैट से बरामद किए गए है पुलिस ने घर के अंदर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया हैजिसमें व्यक्ति ने लिखा है कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है, जिसे वह सह नहीं सकता इसीलिए यह कदम उठाया है पुलिस ने बताया है कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है और नमूने संग्रह किए गए हैं मामले की जांच जारी है रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की पहचान कपड़ा व्यापारी बृंदाबन कर्माकर(52), उनकी पत्नी देबाश्री कर्माकर (लगभग 40 वर्ष), उनकी 17 वर्षीय बेटी देबलीना और 8 वर्षीय बेटे उत्साह के रूप में हुई है चूंकि सभी के शव सड़ने लगे है।

    इसलिए इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब 4-5 दिन पहले सभी ने खुदकुशी की है  पुलिस के मुताबिक बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत खरदह इलाके में एमएस मुखर्जी रोड पर स्थित एक बंद अपार्टमेंट में शव पाए गए दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी जहां से शव बरामद कर जांच के लिए भेज दिए गए हैं मामले में पुलिस को संदेह है कि बृंदाबन कर्माकर ने अपने परिवार के सदस्यों को जहर देने के बाद आत्महत्या कर ली पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का शव छत से लटका हुआ मिला जबकि तीन अन्य शव फ्लैट में अलग-अलग जगहों पर पड़े हुए थे

  • जालंधरः किसानों ने प्रशासन के खिलाफ लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में किसानों ने सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, पंजाब सरकार के साथ बैठकों में मानी गई मांगों को लागू न करने की सरकार की वादाखिलाफी और कॉरपोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ किसानों ने 20 नवंबर को डीसी कार्यालय में धरना देने का ऐलान किया था। इसी के तहत आज अलग-अलग जिलों में किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एसकेएम गैर राजनीतिक और उत्तर भारत के 18 किसान संगठन पराली से भरी ट्रॉलियां लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

    किसानों का कहना है कि पंजाब सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए नादरशाही फरमान जारी कर रही है। किसानों पर पराली जलाने पर केस दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने किसानों को पराली के रख-रखाव के लिए 100 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस देने, किसानों को मुफ्त मशीनरी देने और तेल की खपत के लिए 2500 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देने का जो आदेश दिया गया था उनको लागू न किया जा रहा है। किसानों पर केस दर्ज करना सुप्रीम कोर्ट और ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन है। 

    वहीं दूसरी ओर बठिंडा में भी किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जहा रहा है। इस मामले की जानकारी देते हुए बलदेव सिंह संदोहा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और उत्तर भारत के 18 किसान संगठनों द्वारा पंजाब सरकार की वादाखिलाफी और सरकार की कॉरपोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ 20 नवंबर को दिए गए संयुक्त कार्यक्रम के तहत डीसी बठिंडा कार्यालय के बाहर पराली की ट्रॉलियां भरकर लेकर आएंगे।

  • पंजाबः: सुबह-सुबह कार सवार से लाखों की लूट, आरोपी काबू, पूछताछ में हुआ खुलासा

    बठिंडाः महणा चौक में सोमवार सुबह कार सवार से लाखों की लूट का मामला सामने आया है। जहां पल्सर बाइक सवार युवकों ने कार सवार व्यक्ति से लाखों रुपये से भरा लिफाफा छीन लिया। इस हादसे को अंजाम देकर जब आरोपी फरार हो रहे थे तो कार सवार पीड़ित ने युवकों का पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित रिंकल कुमार निवासी डबवाली ने बताया कि काबू किए युवकों का तीसरा साथी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस दौरान लोगों ने पकडे़ गए युवकों की पहले जमकर धुनाई की और उसके बाद दोनों को कपड़े से बांधकर पुलिस को सूचित कर दिया।

    सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक मोहमद फरगीस और बशीर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं थाना कोतवाली के एसएचओ परमिंदर सिंह का कहना था कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। डबवाली निवासी रिंकल कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह वह डबवाली से बठिंडा में किसी को साढे़ चार लाख रुपये से अधिक की राशि देने आया था। जब वह महणा चौक पहुंचा तो पल्सर बाइक सवार तीन युवकों में से एक युवक उसके पास आया और किसी का पता पूछने के बहाने उससे लाखों रुपये से भरा लिफाफा छीन कर फरार हो गया। उसने शोर मचा दिया और आस पास के लोगों की सहायता से आरोपियों का पीछा किया। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया लेकिन उनका तीसरा साथी फरार हो गया। 

    पकडे़ गए एक युवक मोहमद फरगीस ने बताया कि उनको आलम दिल्ली से बठिंडा लेकर आया था और उन्हें वारदात करने के लिए कहा था। आरोपी ने बताया कि उसे और उसके दूसरे साथी को आलम ने अच्छा कमीशन देने का झांसा देकर वारदात करवाई थी। आलम ने उनको वारदात के लिए इस्तेमाल किया था। वारदात के समय आलम भी उनके साथ मौजूद था। दूसरे आरोपी बाशीर ने बताया कि वह आलम के साथ ही तीन-चार दिन पहले बठिंडा आए थे और हमने उससे पैसे भी लेने थे। मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने में ले गई। थाना कोतवाली के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के तीसरे साथी आलम की तलाश की जा रही है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੌਜੂਦਾ ਜਥੇਦਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ NRI’s ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਦੇ ਲਈ 5 ਡਾਲਰ ਫੀਸ ਲੈਣਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਨਿੰਦਨਯੋਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਅਤੇ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੌਜੂਦਾ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਮੰਜੀ ਸਾਹਿਬ ਦੀਵਾਨ ਹਾਲ ਵਿਖੇ ਕਥਾ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹਮਲੇ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਦਾ ਕਾਰਨ ਹੈ ਕਿ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਨੂੰ ਨਸੂਰ ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਬਲਪੁਰ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੀ ਘਟਨਾ ਵੀ ਬਹੁਤ ਦੁਖਦਾਈ ਹੈ। ਅਜਿਹਾ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਲੋਕਰਾਜ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਨ ਨਾਮ ਦੀ ਕੋਈ ਵੀ ਚੀਜ਼ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਤੇ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੀ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ ਲੈਣ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਐਨਆਰਆਈ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਦੇ ਲਈ ਪੰਜ ਡਾਲਰ ਫੀਸ ਲਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਅਜਿਹਾ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਐਨਆਰਆਈ ਤੇ ਜਜੀਆ ਟੈਕਸ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਬਹੁਤ ਹੀ ਨਿੰਦਨਯੋਗ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਦਰਗਾਹ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹੱਜ ਜਾਂ ਉਮਰਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਉਹਨਾਂ ਤੋਂ ਪੈਸੇ ਲਿੱਤੇ ਜਾਣ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਦਿਲਾਂ ਤੇ ਜੋ ਬੀਤੇਗੀ, ਉਹਹੀ ਇਸ ਸਮੇਂ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਦਿਲਾਂ ਤੇ ਬੀਤ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਮਨਮੱਤਾਂ ਦੀ ਵੀ ਨਿਖੇਦੀ ਕੀਤੀ ਹੈ।