Blog

  • पंजाबः बीजेपी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई लोक कल्याण योजनाओं से करवाया अवगत, देखें वीडियो

    पंजाबः बीजेपी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई लोक कल्याण योजनाओं से करवाया अवगत, देखें वीडियो

    कोटकपूराः भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की तरफ से अपने 9 साल के कार्यकाल दौरान चलाई गई लोक कल्याण योजना को देश की जनता से अवगत कराने हेतू विकास तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी तहत आज स्थानीय अग्रवाल भवन में जि्ला स्तर की प्रैस वार्ता भाजपा पंजाब महासचिव राज कुमार वेरका, पूर्व राज्य मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक अरुण नारंग,भाजपा पंजाब सचिव सुनीता गर्ग द्वारा आयोजित की गई। 

    इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री मनोरंजन कालिया ने केंद्र सरकार द्वारा 9 साल मे जन कल्याण के लिए चलाई गई 9 उपलब्धिया बताते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ लोंगो के लिए घरों को मंज़ूरी दी गई, पीएम जन धन योजना के तहत 48.9 करोड लोंगो के बैक मे खाते खोले गए, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना तहत 80 करोड से अधिक गरीबों को गेहु उपलब्ध करवाना जैसी योजनाए चलाई जा रही है। 

    पंजाब महासचिव राज कुमार वेरका ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा जातीय और धर्म की राजनीति को खत्म कर अच्छी राजनीति की उदाहरण दी है, जिस कारण भारत का डंका अब विदेशों मे भी बज रहा है और बड़ी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध कायम कर रहे है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोना काल में भारत के नागरिकों के लिए वैकसीनेशन अभियान चलाया गया और अपने गरीब पड़ोसी देशों में भी यह वैक्सीन भेजी गई।

  • जालंधरः विवाद बढ़ने पर Master Saleem का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः विवाद बढ़ने पर Master Saleem का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः मशहूर गायक मास्टर सलीम की एक ऑडियो वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने सांसी समुदाय को लेकर गलत टिप्पणी की है। इस विवाद के बाद मास्टर सलीम का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने सांसी समुदाय से माफी मांगी है। इस दौरान मास्टर सलीम ने कहा कि अगर मेरी किसी बात से सांसी समुदाय को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते है। उन्होंने कहा कि मैं सांसी समुदाय को बहुत प्यार करता हूं। मैं उनका बच्चा हूं। सांसी समुदाय को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। बता दे कि सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो वायरल हुई थी।

    जिसमें मास्टर सलीम किसी से बात कर रहा है और कह रहा है कि तू मेरा बेटा है इसलिए लोग तुझे जानते है, समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करते हुए सलीम ने कहा कि अगर तू उस समुदाय का बेटा होता तो पता चलता। तू सिर्फ मेरे नाम से जाना जाता है। इस दौरान ऑडियो में मास्टर सलीम गालियां निकाल रहे है। उक्त ऑडियो वायरल होने के बाद सांसी बरादरी समुदाय के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते आज सांसी समुदाय थाना 1 में शिकायत देने पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने मास्टर सलीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगर मास्टर सलीम ने माफी नहीं मांगी तो वह सलीम के खिलाफ शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज करवांगे। इस विवाद के बाद मास्टर सलीम ने माफी मांग ली है।

  • इस होटल पर हुआ आतंकी हमला, 6 नागरिक और 3 जवानों की मौत

    इस होटल पर हुआ आतंकी हमला, 6 नागरिक और 3 जवानों की मौत

    मोगादिशुः सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां समुद्र के किनारे एक होटल में इस्लामिक अल-शबाब आतंकवादियों ने शुक्रवार की रात हमला कर दिया। करीब छह घंटे तक सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच फायरिंग चली। इस दौरान छह नागरिक, तीन जवान समेत 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हुए। अलकायदा से जुड़े जिहादी संगठन अल शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा बलों ने होटल को सील कर दिया है।

    शनिवार को पुलिस ने बताया कि अल-कायदा से जुड़े जिहादी 15 से अधिक वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थित संघीय सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहे हैं। अक्सर होटलों को निशाना बनाते हैं, जो सोमाली संभ्रांत नागरिकों और विदेशी अधिकारियों की मेजबानी करते हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम आतंकियों ने पर्ल बीच होटल पर हमला किया। हमले में कुल 9 लोग मारे गए। इनमें तीन सुरक्षाबल के जवान शामिल हैं। 10 अन्य घायल हो गए। करीब दो बजे तक फायरिंग चली। सभी आतंकी मारे गए। सुरक्षा बल के जवान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 84 लोगों को बचाने में कामयाब रहे।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लीडो समुद्र तट पर स्थित होटल में गोलियों और विस्फोटों की आवाज देर रात सुनाई देती रही। प्रत्यक्षदर्शी अब्दिरहीम अली ने बताया कि मैं पर्ल बीच रेस्तरां के पास था जब इमारत के सामने भारी विस्फोट हुआ। मैं भागने में कामयाब रहा लेकिन बाद में भारी गोलाबारी हुई और सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। यासीन नूर रेस्तरां में थे और उन्होंने बताया कि होटल लोगों से भरा हुआ था, क्योंकि इसे हाल ही में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं चिंतित हूं क्योंकि मेरे कई सहयोगी वहां गए थे और उनमें से दो अपने फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं।

  • पंजाबः दोहरे कत्लकांड मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, जारी किए पोस्टर, देखें CCTV

    पंजाबः दोहरे कत्लकांड मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, जारी किए पोस्टर, देखें CCTV

    पठानकोट/अनमोलः गत दिवस जिला पठानकोट के गांव मनवाल में दोहरे कत्ल मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई थी और मात्र 24 घण्टों में पुलिस इस उलझी हुई दोहरे कत्ल कांड की पहेली को सुलझा लिया है, इस सबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी पठानकोट ने बताया घर के नोकर ने ही इस कत्ल कांड को अंजाम दिया है, उन्होंने बताया कि मृतक ओर आरोपी के बीच तनख्वाह को लेकर विवाद चल रहा था, जिस के चलते आरोपी ने गुस्से में इस घटना को अंजाम दिया लगता है।

    फिलहाल पुलिस द्वारा खून करते समय आरोपी ने जो कपड़े पहने हुए थे वो भी बरामद कर लिए है, उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी फरार है जिस की सीसी टीवी फुटेज पुलिस द्वारा खंगाली जा रही है और उसे  पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई है जो छापेमारी कर रही है। यही नही पुलिस द्वारा आरोपी के पोस्टर भी जारी कर दिए गए है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

  • दिल दहलाने वाला हादसाः 15 वर्षीय किशोरी का बेहरमी से कत्ल, हाथों में ठोंकी कील, निकाली आंखें

    दिल दहलाने वाला हादसाः 15 वर्षीय किशोरी का बेहरमी से कत्ल, हाथों में ठोंकी कील, निकाली आंखें

    फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।टूंडला में एक किशोरी का शव बरामद हुआ है। बताया गया है वो शुक्रवार दोपहर घर से लापता हुई थी। परिजन उसकी रात भर तलाश करते रहे, जब चरी के खेत में लाश पड़ी  देखी तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी की बेहद ही बर्बरता के साथ हत्या की गई है। उसके हाथों में कील ठोंकी गई और आंखें भी निकाल ली गईं। किशोरी का शव अर्धनग्न हालात में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

    जानकारी के मुताबिक किशोरी शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद लापता हो गई थी। काफी समय तक घर ना लोटने के बाद किशोरी के परिजनों को चिंता हुई, उन्होने परिजनों ने गांव में पड़ोसियों, उसकी सहेलियों आदि से जानकारी ली, लेकिन उसका कहीं पता नही चला। परिजन रातभर उसकी हर संभव स्थान पर तलाश करते रहे। सुबह के समय एक ग्रामीण शौच के लिए खेत पर गया, तो चरी के खेत में उसका शव पड़ा देख चीखता हुआ गांव पहुंचा। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों के अनुसार किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। हाथों में कील ठोंकी गईं और उसकी आंखें भी  निकाल ली गईं।

    पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

  • पंजाबः पूर्व CM चन्नी ने कांग्रेस पर ही कर डाली PHD, रिसर्च में गिनाई पतन वजहें

    पंजाबः पूर्व CM चन्नी ने कांग्रेस पर ही कर डाली PHD, रिसर्च में गिनाई पतन वजहें

    चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हाल ही में राजनीति विज्ञान में अपनी पीएचडी पूरी की है। पंजाब यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर रहे चरणजीत सिंह चन्नी को डॉक्टरेट की उपाधि मिल गई है। उन्होंने पीएचडी में जो रिसर्च टॉपिक चुना था, वह काफी दिलचस्प है। चन्नी का ​रिसर्च टॉपिक था, ‘कांग्रेस के पतन की वजहें।’ उन्होंने अपनी थीसिस में यह निष्कर्ष निकाला है कि कांग्रेस का पतन पार्टी में चाटुकारिता की संस्कृति के कारण हुआ है। उन्होंने अपने शोध में कहा है कि कांग्रेस को पतन से बचाने के लिए गांधी परिवार ने लड़ने की कोशिश की, लेकिन कुछ चाटुकारों के कारण पार्टी के निष्ठावान सिपाहियों का मनोबल गिरता जा रहा है। पूर्व सीएम चन्नी ने यह शोध पीयू के ‘सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल एक्सक्लूजन एंड इंक्लूसिव पॉलिसी’ के तत्वाधान में किया है। इस शोध में प्रो. इमैनुअल नाहर ने उनका मार्गदर्शन किया है।

    पूर्व सीएम चन्नी का यह शोध 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक हुए चुनावों में कांग्रेस की रणनीति पर आधारित है। इसमें यह भी बताया गया है कि कांग्रेस को कैसे सत्ता से बाहर होना पड़ा। शोध में कांग्रेस की राज्यों में गुटबाजी का भी जिक्र किया गया है और कहा गया है कि हर राज्य में कांग्रेस तीन गुटों में बंटी हुई थी। उदाहरण दते हुए इसमें कहा गया है कि पंजाब में कांग्रेस की सत्ता के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह, सिद्धू और सुनील जाखड़ के बीच टकराव रहा, जबकि राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान रही। कांग्रेस नेता चन्नी ने मध्यप्रदेश में सिंधिया के साथ 18 विधायकों के पलायन और कमलनाथ सरकार के सत्ता से बाहर होने की पटकथा का भी शोध में उल्लेख किया है।

    चरणजीत सिंह चन्नी की थीसिस में छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव में टकराव की स्थिति और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के गिरने से लेकर जी-23 ग्रुप का जिक्र करते हुए कहा गया है, ‘ये सभी मुद्दे कांग्रेस के पतन में मुख्य कारक रहे हैं। शोध में यूपीए की 2009 में जीत की वजह बताते हुए यह भी कहा गया है कि नरेगा, आरटीआई व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों की बदोलत कांग्रेस सत्ता में आई थी। जबकि 2011 में अन्ना आंदोलन और केजरीवाल जैसे लोगों ने कांग्रेस का बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया था। 2जी स्पेक्ट्रम, आदर्श सोसायटी स्कैम जैसे मुद्दों ने भी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया। कुछ राज्यों में कांग्रेस ने दूसरी पंक्ति के लोगों को खड़े ही नहीं होने दिया।’

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने शोध में निष्कर्ष निकाला है कि सोनिया गांधी का ध्यान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर ही रहा, जबकि राहुल गांधी युवाओं तक ही सिमट गए थे। एनडीए के सत्ता में आने के कारण बताते हुए चन्नी ने कहा कि 2014 में भाजपा का प्रचार आक्रामक था। भाजपा के पास पीएम मोदी जैसा चेहरा था, जबकि तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह उनके जवाबों के सवाल ही नहीं दे पा रहे थे। महंगाई और लालची  भ्रष्ट राजनीति वर्ग के खिलाफ मध्यम वर्ग में गुस्सा था। चन्नी ने अपने सुझाव में कहा है कि कांग्रेस को दोबारा एक्शन में लाने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा। रणनीति की दोबारा समीक्षा करनी होगी और पुराने चेहरों को तरजीह देने के बजाए एक करश्माई चेहरा तलाश करना होगा जो जनता को स्वीकृत हो।

  • केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे दमकल कर्मी

    केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे दमकल कर्मी

    पश्चिम बंगाल: हावड़ा डोमजूर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित सरस्वती कॉम्प्लेक्स की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां तुरंत घटना स्थल पर आग बुझाने के लिए पहुंच गईं। दमकल अधिकारियों ने बताया, अभी तक किसी भी व्यक्ति के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने की वजह का अभी सप्षट नहीं है। 

  • पंजाबः सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ अमृत मान, यूजर ने लिखा- नेचर मुड तो रेहा कलेसी, मुंडा जट्ट ते पापा SC, कल नूं शहर बठिंडे पेशी, नी बंबीहा बोले…

    पंजाबः सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ अमृत मान, यूजर ने लिखा- नेचर मुड तो रेहा कलेसी, मुंडा जट्ट ते पापा SC, कल नूं शहर बठिंडे पेशी, नी बंबीहा बोले…

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर अमृत मान को लोग सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। अमृत मान के मशहूर गाने बंबीहा बोले को तोड़ मरोड़ कर उस पर अपने अंदाज में कमेंट कर रहे है। ट्रोलिंग का यह खेल अमृत मान के पिता सरबजीत के फर्जी एससी सर्टिफिकेट पर शिक्षा विभाग में 34 साल नौकरी करने का भंडाफोड़ होने के बाद से चल रहा है।

    सोशल मीडिया पर अमृत मान ने गीत शीशा का लिंक शेयर करते ही साथ में लिखा ऑन रिपिट। इसे शेयर करने के साथ ही अमृत मान ट्रोल होने शुरू हो गए हैं। सिर्फ इसी गीत पर ट्रोल नहीं रहे हैं बल्कि अन्य गीतों पर भी लोग अलग-अलग कमेंट करके अमृत मान पर उनके पिता के फर्जी एससी सर्टिफिकेट को लेकर तंज कस रहे हैं। जट्टों और हथियारों पर ही गीत गाने वाले अमृत मान को प्रशंसक उनके गानों के सुर और ताल में ही तंज के रूप में ट्रोल कर रहे हैं। अमृत मान के गीत बंबीहा बोले की तर्ज पर एक प्रशंसक ने लिखा है “नेचर मुड तो रेहा कलेसी…..मुंडा जट्ट ते भापा एससी…..कल नूं शहर बठिंडे पेशी…..नी बंबीहा बोले “।

    दरअसल, फर्जी एससी सर्टिफिकेट को लेकर एससी कमिशन ने अमृत मान के पिता सरबजीत के मामले में शिक्षा विभाग सचिव और सामाजिक न्याय अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के सचिव को नोटिस जारी किया था। एससी कमिशन के नोटिस जारी करने के बाद अमृत मान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शीशा गीत का लिंक शेयर किया। फरीदकोट जिले के कोटकपुरा क्षेत्र के खारा गांव निवासी सरबजीत सिंह ने वर्ष 1989 में एक फर्जी एससी सर्टिफिकेट पेश किया था। जिसे राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी थी। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब पंजाब के रिटायर अधिकारी अवतार सिंह सहोता ने पंजाब के मुख्यमंत्री को शिकायत देकर आरोप लगाया कि सरबजीत सिंह ने फर्जी एससी सर्टिफिकेट देकर 34 साल से अधिक समय तक शिक्षा विभाग में सेवा की है।

  • सस्ता होगा पेट्रोल डीजल? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का आया बड़ा बयान

    सस्ता होगा पेट्रोल डीजल? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का आया बड़ा बयान

    नई दिल्ली: कच्चे तेल की लगातार घटती कीमतों के चलते भारत की तेल कंपनियों पर कीमतें घटाने का दबाव बढ़ने लगा है। भारत में एक साल से भी अधिक समय से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। तेल विपणन कंपनियां पहले ही अपना घाटा पूरा होने तक कीमतों में कटौती करने से इनकार कर चुकी हैं। इस बीच सरकार की ओर से भी इस बारे में बयान आ गया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं, तो तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने पर विचार करने की स्थिति में होंगी। 

    पुरी ने पेट्रोल कीमतों पर विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए हालांकि कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई घोषणा करने की स्थिति में नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेल कंपनियों के आगामी तिमाही नतीजे अच्छे होंगे। उन्होंने कहा, “आगे चलकर देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।” उन्होंने कहा कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पिछली तिमाही में ‘ठीक’ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “उन्होंने कुछ घाटे की भरपाई कर ली है। उन्होंने अपनी कॉरपोरेट जिम्मेदारी बहुत अच्छी तरह निभाई है। हम जैसे आगे बढ़ेंगे, हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।” 

    ऐसी खबरें आ रही थी कि तेल कंपनियां जल्द ही कीमत में कटौती का ऐलान कर सकती है। इसके पीछे वजह बताई जा रही थी कि तेल कंपनियों ने अपने घाटे की भरपाई कर ली है। लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। तीनों सरकारी तेल कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में नरमी आने से पेट्रोल और डीजल पर मार्जिन बढ़ने के बावजूद इनकी खुदरा कीमतों में बदलाव तभी होगा जब सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां पिछले साल हुए घाटे की भरपाई कर लेंगी। 

    सरकारी क्षेत्र की तीनों पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल की कीमतों में दैनिक बदलाव करने पर पिछले साल से ही रोक लगाई हुई है। उन्होंने अपनी लागत के अनुरूप कीमतों में संशोधन भी नहीं किया है। दरअसल ये कंपनियां कच्चे तेल की कीमतें खुदरा बिक्री कीमतों से ज्यादा होने पर पिछले साल हुए भारी घाटे की भरपाई अब लागत घटने पर कर रही हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) देश में पेट्रोल, डीजल की खुदरा बिक्री करती हैं। 

    अधिकारियों ने कहा कि तीनों कंपनियों ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही से ही पेट्रोल पर सकारात्मक मार्जिन कमाया है लेकिन डीजल बिक्री पर उन्हें उस समय भी घाटा हो रहा था। हालांकि पिछले महीने डीजल पर भी पेट्रोलियम कंपनियों का मार्जिन 50 पैसे प्रति लीटर के लाभ के साथ सकारात्मक हो गया। लेकिन पिछले साल हुए भारी घाटे की भरपाई के लिए यह पर्याप्त नहीं है। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद मार्च, 2022 में 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। हालांकि अब ये कीमतें 75-76 डॉलर तक आ चुकी हैं। कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम ऊंचे स्तर पर होने की स्थिति में तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 17.4 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 27.7 रुपये प्रति लीटर का घाटा हुआ। 

    अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कीमतें कुछ नरम होने पर तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर का मार्जिन कमाया लेकिन डीजल पर उन्हें 6.5 रुपये प्रति लीटर का घाटा हुआ था। इसके बाद जनवरी-मार्च 2023 की तिमाही में पेट्रोल पर उनका मार्जिन कम होकर 6.8 रुपये प्रति लीटर हो गया। लेकिन उन्हें डीजल पर मार्जिन 0.5 रुपये प्रति लीटर का सकारात्मक हुआ। अधिकारियों ने कहा कि पिछले घाटों की भरपाई करने के अलावा सार्वजनिक तेल कंपनियां इस पहलू पर भी नजर रखे हुए हैं कि कच्चे तेल की कम कीमतें लंबे समय तक कायम रहेंगी या नहीं। एक अधिकारी ने कहा, “मुझे लगता है कि तेल कंपनियां कम-से-कम एक और तिमाही तक कच्चे तेल की कीमतों पर नजर रखने के बाद ही पेट्रोल, डीजल की खुदरा कीमतों में संशोधन पर कोई फैसला करेंगी।”

  • पंजाबः जंग का मैदान बना सिविल अस्पताल, दो गुटों के बीच चले पथराव में कइयों के फूटे सिर 

    पंजाबः जंग का मैदान बना सिविल अस्पताल, दो गुटों के बीच चले पथराव में कइयों के फूटे सिर 

    फरीदकोटः सिविल अस्पताल का जच्चा-बच्चा वार्ड शनिवार दोपहर को जंग का मैदान बन गया। यहां दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दो दिन के बच्चे को लेकर खूब हंगामा और मारपीट हुई। नकोदर से आए लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए, जिसमें 6 लोगों के सिर फूट गए। मारपीट की सूचना मिलने पर फरीदकोट पुलिस के एसपी-डीएसपी और सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग चुके थे। पीड़ित किरण निवासी मुदकी ने बताया कि उसकी बेटी कमलजीत कौर की शादी नकोदर में हुई थी, परंतु उसके ससुराल वाले हमेशा झगड़ा करते थे। किरण के अनुसार, पिछले छह महीने से बेटी उनके पास ही थी। दो दिन पहले कमलजीत कौर ने फरीदकोट सिविल अस्पताल में बेटे को जन्म दिया, जिसकी सेहत ठीक नहीं होने पर उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    बेटी के ससुराल वाले कह रहे हैं कि बेटा उन्हें दे दो। कल भी उन्होंने अस्पताल में हंगामा मचाया था। किरण ने बताया कि आज आरोपी कई लोगों को लेकर आए और जबरन बेटे को ले जाने की बात करने लगे। जब उन्होंने मना किया तो आरोपियों ने उनके लोगों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने खूब ईंट-पत्थर चलाए, जिससे उनके बेटे, उन्हें व उनके पति के अलावा कई लोगों के सिर फट गए। एक के सिर में पांच टांके आए। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि लोगों के सिर फटे हुए हुए थे, फिर भी वह लड़ रहे थे। फरीदकोट एसपी के अनुसार, वह घायलों के बयान दर्ज करवा रहे हैं। इसके बाद यहां अस्पताल में उपद्रव मचाने वालों को जरूर पकड़ा जाएगा।