Blog

  • 31 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करेगा छात्र ज़िला सम्मेलन का आयोजन: अभाविप 

    31 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करेगा छात्र ज़िला सम्मेलन का आयोजन: अभाविप 

    ऊना/सुशील पंडित : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही देश हित, समाज हित एवं छात्र हित में कार्य करती आई है। 1949 में कुछ अध्यापकों एवं छात्रों द्वारा मिलकर इसकी नींव रखी। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस वर्ष लगभग 45 लाख के सदस्यता कर देश का ही नहीं बल्कि WOSY जैसे प्रकल्पों के माध्यम से दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना है। हमारे देश ने अभी आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया इसी के साथ विद्यार्थी परिषद भी 75 वर्षो का होने जा रहा है एवं इन्ही 75 वर्षो की यात्रा का उत्सव 75 दिन 75 अभियान कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया गया।

    इसी के तहत हिमाचल प्रदेश में भी सभी 18 संगठनात्मक जिलों में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती यानि राष्ट्रीय युवा दिवस से लेकर 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती यानि राष्ट्रीय पराक्रम दिवस तक ज़िला सम्मेलनों का आयोजन करेंगी। ऊना ज़िला सम्मेलन का आयोजन 31 जनवरी के दिन तय हुआ है। ज़िला सम्मेलन में विभिन्न सत्र होगे: उद्घाटन सत्र, प्रदर्शनी सत्र, शोभा यात्रा, समापन सत्र आदि। ज़िला सम्मेलन का मुख्य विषय स्वावलंबी भारत, स्वावलंवी हिमाचल पर अधारित रहेगा । ज़िला भर से आए छात्रों को प्रदेश व ज़िला में स्टार्टअप स्थपित करने वालों को मंच के माध्यम से मिलवाया जायेगा और उन्हे प्रेरित किया जायेगा। कैसा आपका विचार भी आय का स्त्रोत, लोगों की सुविधा व रोज़गार का जरिया बन सकता है।  प्रदर्शनी सत्र में ज़िला भर में विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए कार्यों,स्टार्टअप, लोकल ब्रांड्स आदि की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। ज़िला सम्मेलन में टूरिज्म, रूरल टूरिज्म, स्थानीय हस्तकला, चित्रकला आदि पर भी ध्यान दिया जाएगा। प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें लोगो तक पहुंचाएंगे। हम कल्पना करते है कि जब भारी संख्या में छात्र भारी संख्या में युवा ज़िला सम्मेलन में पहुंचेगा तो उनमें किस तरह से “लोकल फॉर वोकल” का मज़बूत भाव आयेगा।

  • बस और ट्रक की टक्कर के बाद टनल में भीषण आग, 6 लोगों की मौत, 37 घायल, देखें वीडियो

    बस और ट्रक की टक्कर के बाद टनल में भीषण आग, 6 लोगों की मौत, 37 घायल, देखें वीडियो

    सियोलः साउथ कोरिया के ग्वाचियान शहर में भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां एक्सप्रेस-वे टनल से गुजर रही एक बस अचानक ट्रक से टकरा गई। इसके तुरंत बाद धमाका हुआ, जिससे टनल में आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 37 लोग घायल हो गए। नेशनल फायर एजेंसी के मुताबिक, घायलों में तीन की हालात गंभीर है। ट्रक में कौन-सा सामान था और बस में कितने यात्री सवार थे, इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें घटनास्थल पर धुएं का गुबार देखा जा सकता है।

    लोग नहीं ले पा रहे थे सांस 

    घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा- हम टनल में लोगों की तलाश कर रहे हैं। कई लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। हमने 20 लोगों को रेस्क्यू किया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    अक्टूबर में 153 लोगों की हुई थी मौत

    29 अक्टूबर को सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मच गई थी। इटावोन टाउन में हुए इस हादसे में 151 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में ज्यादातर 18-20 साल के युवा थे। 19 विदेशी नागरिक थे। इनमें 3 चीन के नागरिक थे। 2 हजार से ज्यादा लोग लापता हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, संकरी गली में लाखों लोगों के जमा होने के बाद भगदड़ मची।

  • पंजाबः SGPC ने स्कूलों, कॉलेजों को सार्वजनिक नोटिस जारी कर की ये अपील

    पंजाबः SGPC ने स्कूलों, कॉलेजों को सार्वजनिक नोटिस जारी कर की ये अपील

    अमृतसरः शिरोमणि कमेटी ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रबंधकों को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया सार्वजनिक नोटिस जारी किया है कि वे गुरु साहिब, उनके परिवार के सदस्यों और साहिबजादों श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के व्यक्तित्व को दर्शाने वाले किसी भी काम से परहेज करें। नोटिस ‘वीर बाल दिवस’ मनाने के लिए केंद्र के कार्यक्रम की पृष्ठभूमि में जारी किया गया था, इस अवसर को चिह्नित करने के लिए, स्कूलों को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया था।

    साहिबजादों द्वारा प्रदर्शित बलिदान, साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के गुणों को आत्मसात करने के लिए स्कूलों को पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को आयोजनों में शामिल करने के लिए कहा गया था। शैक्षणिक संस्थानों को 26 दिसंबर से 26 जनवरी के बीच कार्यक्रम आयोजित करने और 28 जनवरी तक एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। एसजीपीसी ने ‘वीर बाल दिवस’ के नामकरण पर आपत्ति जताई थी और केंद्र से इसे ‘साहिबजादे शहादत दिवस’ से बदलने का आग्रह किया था।

  • हरोली में घरेलू हिंसा को लेकर रैली

    हरोली में घरेलू हिंसा को लेकर रैली

    सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने चलाया जागरुकता आभियान 

    ऊना/सुशील पंडित :  हरोली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं ने घरेलू हिंसा को लेकर जागरुकता रैली निकाली। महिलाओं के हितों को सुरक्षित रखने व इनके साथ हो रहे आत्याचार को लेकर लिंग आधारित हिंसा के प्रति आम जनमानस को जागरुक करने के लिए  हरोली क्षेत्र में 11 जनवरी तक  विशेष जागरुकता आभियान चलाया जा रहा है।

    यह आभियान विकास खंड की हर पंचायत में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाएं चला रही है। इसी आभियान के तहत गुरुवार को हरोली विकास खंड  में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी माहिलाओं ने घरेलू हिसा को लेकर रैली निकाली। इस रैली में विकास खंड हरोली के क्षेत्रीय समन्वयक , सी आर पी, एच एन जी, ग्राम पंचायत प्रघान, सचिव व महिलाओ ने भाग लिया। और लोगो को घरेलू हिंसा के प्रति जागरुक किया। विकास खंड अधिकारी अनिल गुराडा ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिय क्षैत्र की सभी पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में महिलाएं बढ़ चढ़ कर भाग लें।

  • पंजाबः 50 हजार रुपए रिश्वत के मामले में सब-इंस्पेक्टर गिरफ़्तार  

    पंजाबः 50 हजार रुपए रिश्वत के मामले में सब-इंस्पेक्टर गिरफ़्तार  

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान आज थाना मोड़, जि़ला बठिंडा में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) बलजीतपाल सिंह को 50,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी कर्मचारी को शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी प्रताप नगर, बठिंडा शहर की शिकायत के बाद गिरफ़्तार किया गया है।  

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने उसे एक पुलिस शिकायत की जांच के मामले में नामज़द करने की धमकी देकर 50,000 रुपए रिश्वत की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि दोषी पुलिस कर्मचारी ने सुबह उससे 20 हज़ार रुपए ले लिए और बाकी पैसों की माँग कर रहा है। राकेश कुमार ने रिश्वत की यह रकम देते समय सबूत के तौर पर सारी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया।  उक्त दोषी पुलिस कर्मचारी ने शिकायतकर्ता को धमकी देकर कहा कि उसका तबादला किसी अन्य थाने में हो चुका है, परन्तु जाने से पहले उसकी तरफ से रिश्वत की रकम न देने की सूरत में शिकायतकर्ता और उसके रिश्तेदारों को पुलिस केस में नामज़द करके जाऊंगा।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि ब्यूरो ने दोषों की पड़ताल के उपरांत दोषी को पकडऩे के लिए जाल बिछाया। उक्त दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर 30,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। ब्यूरो की टीम ने पुलिस कर्मचारी के कब्ज़े से 50 हज़ार रुपए बरामद कर लिए, जो उसने रिश्वत के तौर पर दो बार लिए थे। इस सम्बन्धी उक्त पुलिस कर्मचारी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस के थाना बठिंडा में मामला दर्ज कर लिया है और अगली जांच जारी है।

  • ब्लड लाइंस व बायोजेंटा लाइफ साइंसेज प्रा.लि. के सौजन्य से लगा खून दान कैंप 

    ब्लड लाइंस व बायोजेंटा लाइफ साइंसेज प्रा.लि. के सौजन्य से लगा खून दान कैंप 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र  बेला बाथड़ी  में ब्लड लाइंस एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी ऊना व  बायोजेंटा लाइफ साइंसेज प्रा.लि. के सौजन्य से  कम्पनी परिसर में  कंपनी के कर्मठ  युवा  दिवंगत कामगार नितिन वर्मा  की यादगार में वीरवार को एक खून दान  कैंप का आयोजन किया गया।  इस कैंप में  युवाओं ने  लगभग  50 यूनिट  खून दान किया।

    संस्था के संयोजक संदीप शर्मा, हर्षदीप शर्मा ,अमन लंबड़,मोहित वशिष्ठ,रमन राणा,विनय राणा, सम्राट भारद्वाज ,मोहिंदर सिंह ,दिवेश राणा, अंकित भारद्वाज, गगन,जस्सी मान और कंपनी के सदस्य संस्थापक श्री दीप नारायण शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, सुबोध सैनी, मनोज राणा, सुरेश शर्मा, नागेंद्र और कंपनी के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस संस्था के द्वारा खूनदान , सामाजिक क्षेत्र, बेटियों की शादी में सराहनीय कार्य  किए जा रहे हैं,  संस्था के व्हाट्सएप पर करीब 15 ग्रुप बने हुए है जिनमें सूचनाएं व जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

  • वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण टेक्सपेयर्स को दे सकती है ये बड़ी राहत, छोटे कारोबारियों को मिलेगा फायदा

    वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण टेक्सपेयर्स को दे सकती है ये बड़ी राहत, छोटे कारोबारियों को मिलेगा फायदा

    नई दिल्‍लीः वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2023 में टैक्सपेयर्स को अच्‍छी खबर दे सकती है। सरकार आगामी बजट में आयकर छूट की सीमा को बढ़ा सकती है। अगर सरकार ऐसा करती है तो देश के मध्‍यम वर्ग के लिए यह बहुत बड़ी राहत होगी। आयकर की सीमा में आखिरी 2014 में बदलाव किया था। तब 2 लाख की लिमिट को बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये किया गया था। पिछले 9 वर्षों में आयकर छूट का दायरा नहीं बढ़ाया गया है।

    हालांकि, हर बजट में ज्‍यादा आयकर छूट मिलने की उम्‍मीद इनकम टैक्‍स पेयर करते हैं, पर यह उम्‍मीद पूरी नहीं होती है। आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सरकार 2023-24 के बजट में आयकर छूट की सीमा मौजूदा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर सकती है। गौरतलब है कि मोदी सरकार के इस कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा। साल 2024 में आम चुनाव होंगे। उम्‍मीद है कि बजट में वित्त मंत्री आयकर सीमा को बढ़ाकर मध्‍यम वर्ग को लुभाने की कोशिश करेगी।

    अगर आयकर स्‍लैब में बदलाव करते हुए आयकर सीमा को बढ़ाया जाता है, तो इसका सबसे ज्‍यादा फायदा नौकरीपेशा लोगों और अपना छोटे कारोबारियों को होगा। मार्च, 2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया था कि 2020-21 असेसमेंट ईयर यानी 2019-20 वित्तीय वर्ष में कुल 8,13,22,263 लोगों ने इनकम टैक्स का भुगतान किया है। सूत्रों ने बताया कि अगर आयकर छूट की सीमा को बढ़ाया जाता है तो आम आदमी के हाथ में ज्‍यादा पैसा आएगा। इससे खपत को भी बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में 2.5 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्‍स नहीं देना पड़ता है। 60-80 वर्ष की आयुवर्ग के व्यक्तियों की 3 लाख रुपये और 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की 5 लाख रुपये तक की आय टैक्‍स फ्री है।

  • गुरु गोबिंद सिंह ज़ी का प्रकाश दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

    गुरु गोबिंद सिंह ज़ी का प्रकाश दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

    ऊना/सुशील पंडित : गुरु गोबिंद सिंह ज़ी का प्रकाश दिवस जिला श्रद्धा पूर्वक एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आज गुरु नानक देव ज़ी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह ज़ी बेदी के मार्ग दर्शन में गुरु ग्रन्थ साहिब ज़ी छत्रछाया और प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन गावं कुरियाला से किला बेदी साहिब ऊना साहिब तक सजाया गया। नगर कीर्तन प्रातकाल गुरुद्वारा कुरियाला से शुरू होकर डंगेड़ा, बरनोह, डंगोली  कोटला कलां नंगल रोड होता हुआ किला बेदी साहिब पहुँच कर सम्पन्न हुआ। विभिन्न साथनों पर नगर कीर्तन का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया और प्रशाद वार्ताए गए। इस अवसर पर गत्का पार्टी द्वारा पुरातन युद्ध के तौर तरीकों का सुन्दर रूप में प्रदर्शन किया गया। किला बेदी साहिब पहुँचने पर नगर कीर्तन का स्वागत किया और कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। यहां रागी जथो. द्वारा कीर्तन से निहाल किया गया. इस अवसर पर गुरु के लंगर का आयोजन किया गया।

  • भीड़ नियंत्रण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    भीड़ नियंत्रण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, दिल्ली तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के संयुक्त तत्वाधान में चिंतपूर्णी में आयोजित तीन दिवसीय प्र्र्र्र्र्रशिक्षण शिविर का वीरवार को समापन हो गया। समापन शिविर में उपायुक्त राघव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस शिविर में चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन, पुलिस विभाग, गृह रक्षक 12वीं बटालियन के अधिकारी व कर्मचारी तथा  चिंतपूर्णी और डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के स्थानीय स्वयंसेवकों को भीड़ नियंत्रण के प्रबन्धन बारे प्रशिक्षित किया गया। 

    उपायुक्त ने शिविर में भाग ले रहे प्रतिभागियों से भीड़ नियंत्रण और प्रबन्धन के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। तीन दिवसीय कार्यशाला में 58 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ज़िला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ऊना के ट्रेनिंग एण्ड कैपेसिटी बिल्डिंग कॉआर्डिनेटर सुमन चहल ने किया। 

  • जालंधरः गैंगस्टरों द्वारा नेताओं को मिल रही धमकियों को लेकर DCP से मिले भाजपा कार्यकर्ता, देखें वीडियो

    जालंधरः गैंगस्टरों द्वारा नेताओं को मिल रही धमकियों को लेकर DCP से मिले भाजपा कार्यकर्ता, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः पंजाब में गैंगस्टरों के धमकी भरे फोन आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले कुछ दिनों से जालंधर में भी कई नेताओं सहित वीआईपी लोगों को धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। भाजपा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की ढीली कारगुजारी के कारण नकोदर के एक कपड़ा कारोबारी को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों द्वारा अब जालंधर में बीजेपी नेताओं को भी धमकी भरे कॉल आ चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई न होते देख बीजेपी नेतृत्व ने आज डीसीपी जसकरन सिंह तेजा से मिला है और उन्हें इस मामले में डीसीपी को ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि जालंधर में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।

    उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई तब से गैंगस्टर शब्द बहुत प्रचलित हो रहा है, जो पंजाब के लिए बेहद खतरनाक है। इसी दौरान मनोरजंन कालिया ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से अपील की है कि गृह मंत्री होने के नाते यह उनका कर्तव्य है कि पंजाब की कानून व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारने के लिए उचित कदम उठाएं जाएं। इस मौके पर पुलिस अधिकारी डीसीपी जसकरन सिंह तेजा ने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। लेकिन अगर किसी संदिग्ध व्यक्ति को धमकी भरा फोन आता है तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए ताकि ऐसे मामलों को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके।