Blog

  • Punjab News: घर के बाहर खड़ी कार को शरारती तत्वों ने लगाई आग, भाभी ने देवर पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर खड़ी कार को शरारती तत्वों ने लगाई आग, भाभी ने देवर पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः यहां एक अजीब मामला सामने आया है जहां, एक भाई पर अपने ही भाई की गाड़ी को जलाने के आरोप लगे हैं। मामला लुधियाना के सिल्वर कुंज का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए, लुधियाना के सिलवर कुंज निवासी मनीषा ने बताया कि उसके पति और देवर के बीच काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। उसने बताया कि उसका देवर नशे का आदि है और वह हमेशा नशा करके घर आता है और नशेड़ी युवकों को भी घर लाता रहता है जिससे परेशान होकर मेरा पति उसे हमेशा कहता है कि नशा करना छोड़ दो परन्तु वह नहीं मानता। हमने उससे कहा था कि अगर तुम नशा करते हो तो घर मत आना, जिसके बाद भाई घर से बाहर रहने लगे।

    उन्होंने आरोप लगाया कि देवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हमारी कार में आग लगा दी है। उनहोंने कहा कि उसका एक दोस्त जोरावर सिंह भी हमारे घर के बाहर कृपाण लेकर आ गया था और हमें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि जोरावर सिंह देवर के साथ मिलकर हमारी जमीन हड़पना चाहता है। साथ ही मनीषा ने यह भी बताया कि जोरावर ने देवर के साथ मिलकर हमारे घर की तोड़फोड़ भी की और घर में रखा सोना लेकर फरार हो गए।

    इस संबंध में जब दूसरे पक्ष के जोरावर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनका दोस्त नशा नहीं करता है और मैं भी नशा नहीं करता हूं। उसने कहा कि उनके दोस्त के घर कोई घरेलू विवाद था जिसे मैं सुलझाने गया था। जोरावर ने आरोप लगाया है कि पिछले दिनों उन्होंने मुझसे मारपीट की थी। जब इस मामले में पुलिस से बात की तो पुलिस ने कहा कि मामला हमारी निगरानी में है, हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Diljit-PM Modi Meet: दोसांझावाला ने कहा, भारत में Coachella से बड़ा शो करवाने की क्षमता

    Diljit-PM Modi Meet: दोसांझावाला ने कहा, भारत में Coachella से बड़ा शो करवाने की क्षमता

    नई दिल्लीः पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने न्यू ईयर के पहले दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों की बातचीत काफी चर्चा में भी रही। सोशल मीडिया पर भी दोनों के ढेर सारे फोटो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पीएम मोदी के सामने दिलजीत दोसांझ ने गाना भी गाया था। लेकिन अब सामने आया कि आखिर सिंगर ने पीएम से क्या बातचीत की। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दिलजीत से भारत से बाहर की यात्रा करने और अप्रैल 2023 में कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल जैसे विभिन्न वैश्विक समारोहों में प्रस्तुति के उनके अनुभव के बारे में पूछा।

    दिलजीत ने बोला, “मुझे लगता है कि कोचेला या ऐसे किसी अन्य महोत्सव को बहुत बड़ा माना जाता है। मुझे विश्वास है कि हम इससे भी बड़ा महोत्सव आयोजित कर सकते हैं। ऐसे महोत्सवों के लिए दुनिया भर से लोग जुटते हैं।” दिलजीत ने बताया कि संगीत भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने में समाया हुआ है।

    कोचेला एक वार्षिक संगीत और कला महोत्सव है, जो कैलिफोर्निया में एम्पायर पोलो क्लब में आयोजित किया जाता है। मार्च-अप्रैल में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बड़े पैमाने पर दर्शक जुटते हैं। विश्व स्तर पर लोकप्रिय गायक ने बुधवार को प्रधानमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की थी, जहां उन्होंने संगीत, संस्कृति और भारत की कलात्मक विरासत पर चर्चा की।

    दिलजीत दोसांझ से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल के साथ संगीत पर हुई चर्चा को भी याद किया। पीएम ने कहा, “उन्होंने मुझसे संगीत के बारे में पूछा। मैंने उनसे कहा कि मेरे देश में सूर्योदय से पहले का संगीत अलग होता है और सूर्योदय के बाद का संगीत अलग होता है। मैंने उनसे कहा कि भारत में अलग-अलग तरह का संगीत होता है। पीएम ने कहा, “फिर मैंने कहा कि चाहे दुख की स्थिति हो या खुशी की, संगीत अलग-अलग तरह का होता है। उनकी इसमें बहुत रुचि थी।”

  • साल की पहली एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा फल

    साल की पहली एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा फल

    धर्म : हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। प्रत्येक महीने में 2 बार एकादशी का व्रत रखा जाता है एक शुक्ल और दूसरा कृष्ण पक्ष में। एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी का व्रत करने वाले जातक पर श्री नारायण की विशेष कृपा रहती है। साथ ही व्रत करने वाले जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अब हम बात करेंगे जनवरी महीने में आने वाली पुत्रदा एकादशी के बारे में। पुत्रदा एकादशी का व्रत पौष माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस साल पुत्रदा एकादशी का व्रत 10 जनवरी 2025 को रखा जाएगा।

    – पुत्रदा एकादशी के दिन तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखें।
    – पुत्रदा एकादशी के दिन किसी के लिए अपने मन में बुरे विचार लेकर न आएं।
    – किसी भी एकादशी के दिन तुलसी में जल नहीं देना चाहिए। इस दिन माता तुलसी एकादशी का व्रत रखती हैं।
    – पुत्रदा एकादशी के दिन किसी का भी अपमान न करें और न ही किसी से वाद-विवाद करें।
    – पुत्रदा एकादशी के दिन किसी पशु-पक्षी को परेशान न करें उन्हें आघात न पहुंचाएं।
    – एकादशी के दिन चावल या चावल सी बनी चीजों का सेवन भूलकर भी न करें।
    – पुत्रदा एकादशी के दिन बाल और नाखून बिल्कुल भी न काटना चाहिए।
    – पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ- 9 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर
    – पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का समापन- 10 जनवरी को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर
    – पुत्रदा एकादशी व्रत तिथि- 10 जनवरी 2025
    – पुत्रदा एकादशी व्रत पारण का समय- 11 जनवरी 2025 को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से

  • PM Modi ने नमो भारत कॉरिडोर का किया उद्घाटन

    PM Modi ने नमो भारत कॉरिडोर का किया उद्घाटन

    दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को नमो भारत कॉरिडोर के साथ-साथ कुल 12,200 करोड़ रुपये की योजनाओं की बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने नमो भारत कॉरिडोर के तहत दिल्ली के न्यू अशोक नगर से यूपी के साहिबाबाद तक के खंड का उद्घाटन किया। इन दोनों स्टेशनों के बीच इस कॉरिडोर का कुल 13 किलोमीटर का स्ट्रेच है। दिल्ली के न्यू अशोक नगर से चलने वाली नमो भारत ट्रेन का परिचालन आज शाम 5 बजे से शुरू होगा। पीएम मोदी ने आज जिन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, उसमें जनकपुरी पश्चिम व कृष्णा पार्क के बीच बनकर तैयार हुई मेट्रो का कॉरिडोर भी शामिल है। इसके बाद PM रोहिणी के जापानी पार्क में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

    100 kmph की रफ्तार से चलती है नमो भारत ट्रेन
    अभी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से मेरठ आने में करीब डेढ़ घंटे लगते हैं। वहीं, इस प्रोजेक्ट के पूरे होने पर यह सफर सिर्फ 55 मिनट में पूरा हो सकेगा। रैपिड ट्रेन करीब 100 kmph की रफ्तार से चलती है। हालांकि इसे 180 kmph की गति से चलने के लिए डिजाइन किया गया है। उद्घाटन के बाद शाम 5 बजे से हर 15 मिनट पर नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ के लिए चलेंगी।

  • ठंड से बचने के लिए दिन में खाएं सिर्फ 2 खजूर!

    ठंड से बचने के लिए दिन में खाएं सिर्फ 2 खजूर!

    Health : ठंड से बचने और शरीर को गर्म रखने के लिए खजूर को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। खजूर न सिर्फ शरीर को गर्म रखने में मदद करता है बल्कि यह पोषण से भरपूर है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद है।

    खजूर शरीर का तापमान बनाए रखने में एक नेचुरल और सुरक्षित उपाय है। सर्दियों में ठंड से बचने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट 2-3 खजूर खाना शरीर को अंदर से गर्म रखता है। यह न केवल ठंड के प्रभाव को कम करता है, बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है। खजूर में मौजूद नैचुरल शुगर और पोषक तत्व शरीर को दिनभर ऊर्जा देते हैं और ठंड से बचाव में सहायक होते हैं। इसे नियमित खाने से ठंड के मौसम में आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है।

    सर्दियों में सर्दी-जुकाम, गले में खराश और फ्लू जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। खजूर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन जैसे तत्व मौसमी बीमारियों से बचाव करते हैं। रोजाना खजूर खाने से सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि होती है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करती हैं। खजूर के सेवन से आपका शरीर वायरल इंफेक्शन और बैक्टीरियल संक्रमण के खिलाफ मजबूत होता है।

    सर्दियों के दौरान ठंडा मौसम पाचन को प्रभावित कर सकता है, जिससे अक्सर कब्ज जैसी समस्याएं हो जाती हैं। खजूर में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और मल त्याग को नियमित रखने में मदद करता है। रोजाना खजूर खाने से पाचन क्रिया सुचारू रहती है, और पेट हल्का महसूस होता है। इसके अलावा, यह पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जो संपूर्ण पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

    सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। खजूर में मौजूद विटामिन ए और विटामिन ई त्वचा को हाइड्रेट रखने और उसकी चमक बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से त्वचा में नमी बनी रहती है और झुर्रियां कम होती हैं।

    अगर आप मिठाई के शौकीन हैं और सर्दियों में मीठा खाने का मन करता है, तो खजूर एक हेल्दी और नेचुरल विकल्प है। यह चीनी का एक बढ़िया विकल्प है, जिसे आप मिठाई, स्मूदी, या गर्म पेय पदार्थ में इस्तेमाल कर सकते हैं। खजूर से बनी मिठाइयां जैसे लड्डू, खजूर की बर्फी और खजूर के रोल सर्दियों में स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। खजूर से मिठाई बनाने पर इसमें कोई कृत्रिम चीनी नहीं डालनी पड़ती, जिससे यह अधिक पौष्टिक बनता है।

    खजूर में विटामिन बी, विटामिन के, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व न केवल हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, बल्कि दिल की सेहत, मांसपेशियों के विकास और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी सहायक होते हैं। खजूर के नियमित सेवन से शरीर की कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं, और यह आयरन की कमी को भी पूरा करता है, जिससे एनीमिया जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

    खजूर को सर्दियों में डाइट का हिस्सा बनाना न केवल शरीर को ठंड से बचाने में मदद करता है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है। इसे अपनी सुबह की रूटीन या स्नैक के रूप में शामिल करें और सर्दियों का आनंद पूरी सेहतमंद तरीके से लें।

  • दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 116 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 116 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    टोक्योः दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला तोमिको इतूका का 116 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी मौत 29 दिसंबर को ह्योगो प्रांत के एक नर्सिंग होम में हुई। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को उनकी मौत की पुष्टि की। इतूका का जन्म 23 मई, 1908 को पश्चिमी जापान के आशिया शहर में हुआ था।

    वह 3 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। इतूका की शादी 20 साल की उम्र में हुई थी। उनके 4 बच्चे और 5 पोते-पोतियां हैं। इतूका के पति का निधन साल 1979 में हुआ था। इतूका की मौत की वजह अत्यधिक उम्र का होना बताया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सितंबर 2024 में इतूका को दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान के रूप में मान्यता दी थी। दरअसल, पिछले साल अगस्त में स्पेन की मारिया ब्रान्यास का 117 साल की उम्र में निधन हो गया था।

  • Punjab News: पूर्व मंत्री का हुआ निधन

    Punjab News: पूर्व मंत्री का हुआ निधन

    पटियाला: पंजाब के पूर्व मंत्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता अजायब सिंह मुखमेलपुर का 75 वर्ष की उम्र में का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज यानी 5 जनवरी को दोपहर 1 बजे उनके पैतृक गांव मुखमेलपुर में किया जाएगा।

    बता दें कि पंजाब के पूर्व विधायक और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बीबी हरप्रीत कौर मुखमैलपुर के पति अजायब सिंह मुखमेलपुर ने 1980-85 में डकाला हलके से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। फिर 1997 में, उन्हें पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हलाक घनौर से टिकट दिया था और उन्होंने यह सीट जीतकर पंजाब सरकार में मंत्री बने।

    मुखमेलपुर बादल परिवार के संबंधित रिश्तेदारों में से थे। उनकी पत्नी बीबी हरप्रीत कौर मुखमेलपुर भी 2012 में विधायक रह चुकी हैं। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पंजाब के पूर्व मंत्री हरमेल सिंह टोहड़ा, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा और कई अन्य नेताओं ने परिवार के साथ दुख जताया है।

  • Punjab News: कपड़े की दुकान में लगी आग, कार को भी चपेट में लिया, देखें वीडियो

    Punjab News: कपड़े की दुकान में लगी आग, कार को भी चपेट में लिया, देखें वीडियो

    बठिंडाः कस्बा भगता भाईका की पन्नू की मार्किट में एक कपड़ों की दुकान में भयानक आग लग गई। आग से दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, वहीं दुकान के सामने खड़ी एक गाड़ी भी चपेट में आ गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत फायरब्रिगेड को सूचित किया।

    मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझाई गई तब तक कार और दुकान जलकर राख हो चुकी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

  • BBMB भवन में मचा हड़कंप, भारी मात्रा में फोर्स तैनात

    BBMB भवन में मचा हड़कंप, भारी मात्रा में फोर्स तैनात

    चंडीगढ़ः भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड पूरी मुस्तैदी से अपनी सेवाएं निभा रहा है। इसी दौरान बीबीएमबी भवन, चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां बम की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी गीतांजलि खंडेवाल, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह और बम डिटेक्शन स्क्वॉड मौके पर पहुंची।

    डमी बम सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया
    डमी बम सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया

    सुरक्षा के लिहाज से डमी बम को सैंड बैग ट्रक में रखकर पीसीआर वाहनों की पायलट और एस्कॉर्ट टीम के साथ पुलिस लाइन सेक्टर-26 ले जाया गया, जहां इसे सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया गया। बाद में पता चला कि यह गणतंत्र दिवस की तैयारी के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गई मॉक ड्रिल थी।

    मॉक ड्रिल के दौरान बीबीएमबी भवन को ऑपरेशन्स सेल के कमांडो ने चारों ओर से घेर लिया और इमारत को खाली कराया गया। इसके बाद ऑपरेशन्स सेल की हाउस इंटरवेंशन टीम (एचआईटी), बम डिटेक्शन स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड (K-9) ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से एक डमी बम को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला गया।

    ऑपरेशन्स सेल की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) और स्नाइपर टीम, ड्रोन टीम, पीसीआर वाहन (ट्रोमा सहित), ट्रैफिक विंग के वाहन (ज़ेबरा-208 और टोइंग-2), जीएमएसएच-16 और पुलिस अस्पताल, सेक्टर-26 की एंबुलेंस, फायर स्टेशन, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से फायर टेंडर और सेक्टर-17 से हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म, सिविल डिफेंस टीम, मोबाइल फोरेंसिक टीम, स्थानीय पुलिस स्टेशन की टीमें शामिल रहीं।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गणतंत्र दिवस के चलते सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसका उद्देश्य संभावित आपात स्थितियों में पुलिस और संबंधित विभागों की तत्परता की जांच करना था। मॉक ड्रिल से आपात स्थिति में कोई भी हालात पैदा हो उससे आसानी से निपटा जा सकेगा।

  • Punjab News: पड़ोसियों में हुई खूनी झड़प, खूब चले तेजधार हथियार और ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: पड़ोसियों में हुई खूनी झड़प, खूब चले तेजधार हथियार और ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में लड़ाई-झगड़े के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला गांव बुलारा से सामने आया है जिसका वीडियो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पड़ोसियों में जमकर ईंट-पत्थर चल रहे हैं। झगड़ा करने वालों के हाथों में धारदार हथियारों और डंडों भी हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट में कुल 5 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए गांव बुलारा निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में खड़े 2 युवकों से उसकी बहस हो गई। बातों ही बातों में बहस इतनी बढ़ गई कि वे उनसे भिड़ गए। मारपीट के बाद वह सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाकर घर वापस लौट आए। तभी कुछ ही देर बाद पड़ोसियों ने बड़ी संख्या में गाड़ियों में कुछ अन्य युवकों को बुला लिया और उन लोगों ने घर पर हमला कर दिया। युवकों ने घर के बाहर ईंट-पत्थर भी चलाए। महिन्द्र के मुताबिक उसके घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हुई है। महिन्द्र ने कहा कि कुछ समय पहले गांव में एक लड़की ने सुसाइड कर लिया था। उस मामले में उसे पहले गांव के कुछ लोगों ने फंसा दिया था। उसी रंजिश के कारण उससे पड़ोसी आए दिन मारपीट करते है। फिलहाल मराडो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। मराडो पुलिस चौकी के इंचार्ज तरसेम सिंह से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। डयूटी अफसर मामले की जांच कर रहे हैं।