Blog

  • होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में आपदा से लडने के लिए 200 मित्र होंगे तैयार 

    होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में आपदा से लडने के लिए 200 मित्र होंगे तैयार 

    मुबारिकपुर में  कैंप शुरू 

    ऊना/सुशील पंडित : होमगार्ड ट्रेनिंग सैंटर मुबारिकपुर में 200  आपदा मित्र आपदा से निपटने के लिए तैयार किए जायेंगे । आपदा संबंधी  ट्रैनिंग विभिन्न  चरणों में  27 अक्तूबर  तक चलेगी । आपदा मित्रो की ट्रेनिंग के शुभारंभ के अवसर पर 12 वी  गृह रक्षा वाहिनी के कमाडेंट होमगार्ड ऊना  मेजर विकास सकलानी ने बताया कि आपदा मित्र दोहराई शिविर गृह रक्षा विभाग व डीडीएमए ऊना द्वारा संयुक्त तौर से शुरू  किया  गया  है।शिवर में  अक्तुबर माह में 200 आपदा मित्रो को विभिन्न  प्रकार की आपदाओं से निपटने की ट्रेनिंग दी जाएगी । जिसमे प्राथमिक सहायता, खोज एवम वचाब कार्य ,  बाढ़ के दौरान रेस्क्यू करने के बिभिन तरीके सिखाए जा रहे हैं। 
     होमगार्ड  वाहनी के  प्रशासनिक अधिकारी धीरज शर्मा समेत 6 प्रशिक्षको को तैनात किया गया है। कमांडेंट सकलानी ने बताया कि  3 अक्तुबर  से शुरू  तीन  दिवसीय  शिवर में अंब व गगरेट ब्लॉक के  छात्रों व वलांटियर को आपदा में बेहतर रोल करने के लिए निपुण किया जायेगा ताकि   आने वाले समय में आपदा की घड़ी में अपना बेहतर रोल अदा करने के लिए सभी हमेशा  तैयार रहे। इस मौके पर डीडीएमए की समन्यवक सुमन चाहल भी उपस्थित रही।
  • कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा द्वारा अमृत वाटिका को लेकर दिए बयान पर भाजपा ने जताया कड़ा ऐतराज  

    कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा द्वारा अमृत वाटिका को लेकर दिए बयान पर भाजपा ने जताया कड़ा ऐतराज  

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी और महामंत्री राजकुमार पठानिया एवं श्याम मिन्हास ,जिला उपाध्यक्ष पाहु लाल भारद्वाज, बलराम बबलू व जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा द्वारा भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहे अमृत महोत्सव और दिल्ली में बनाई जा रही अमृत वाटिका को लेकर दिए गए बयान पर कड़ा ऐतराज व्यक्त किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि, मुद्दा और नेतृत्व विहीन हो चुकी कांग्रेस को जब कोई मुद्दा नहीं मिल पा रहा तो वह केंद्र सरकार के कार्यक्रमों के खिलाफ निम्न स्तरीय बयान बाजी करके अपने आप को सुर्खियों में बनाने का प्रयास कर रही है। उन्हें कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ता विजय डोगरा को यह जान लेना चाहिए कि गुजरात में बनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मारक आज विश्व के बेहतरीन दार्शनिक स्थलों में गिना जाता है।

    इस स्मारक के निर्माण के वक्त जब भाजपा देश भर से लोहा एकत्रित कर रही थी उसे वक्त भी कांग्रेस के नेताओं ने घटिया बयान बाजी करते हुए अपनी मानसिकता का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि बेहतर होता यदि कांग्रेस के प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश में हुई आपदा के बीच प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यों को लेकर कोई आंकड़ा प्रस्तुत करते। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह असफल हुई है जबकि अपनी असफलता का ठीकरा केंद्र सरकार के सिर फोड़ने का  प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार आपदा के 3 महीने बाद भी अभी तक हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान के आंकड़ों को लेकर एक मत नहीं हो पाई है। सरकार के मंत्री वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। जबकि कांग्रेस के प्रवक्ता अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने में लगे हैं

  • गाड़ी में घुस गया साँप,चार घण्टे के बाद टैक्सी चालकों ने निकाला बाहर

    गाड़ी में घुस गया साँप,चार घण्टे के बाद टैक्सी चालकों ने निकाला बाहर

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के रेस्ट हाउस चौक के पास एक युवक अपनी स्विफ्ट गाड़ी लेकर किसी काम के लिए जा रहा था। जैसे बंगाणा बाजार पहुंचा तो देखा कि गाड़ी के वोन्ट के बीच एक सांप बैठा है। उक्त युवक ने अपनी गाड़ी को टेक्सी स्टैंड में लगा दिया और चालकों को समस्या बताई । वस फिर क्या था टैक्सी स्टैंड के सभी चालक उक्त साँप को बाहर निकालने लग पड़े। लेकिन उक्त  साँप भी खूब तांडव करने लगा। उक्त गाड़ी की सीट,बोनट व पूरी गाड़ी के सभी पार्ट्स अलग कर दिए। तब करीब चार घण्टे की कड़ी मेहनत ले बाद चार फीट लंबे सांप को बाहर निकालकर उसे शहीद किया। प्रदेश में ऐसे कई वाक्य सामने आ रहे है। इसलिए सतर्क रहें। गौर रहे उप मण्डल बंगाणा में अब तक दो दर्जन से ज्यादा स्नैक बाइट हो चुके है और एक दर्जन के करीब मौतें हो चुकी है। 
  • शिव सेना अध्यक्ष ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 11000

    शिव सेना अध्यक्ष ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 11000

    ऊना/सुशील पंडित : शिव सेना प्रदेश अध्यक्ष शिव दत वशिष्ठ ने मुख्य मंत्री आपदा राहत कोष में 11000/-का ड्राफ्ट नायव तहसीलदार मैहतपुर वसदेहड़ा के  इकबाल सिंह के माध्यम से दिया। उन्होंने बताया कि इस आपदा की घड़ी में शिवसेना हिमाचल सरकार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जय दता एवं सह सचिव राजीव मेनन साथ रहे।
  • इंडियन ऑयल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत की सफाई  

    इंडियन ऑयल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत की सफाई  

    ऊना/ सुशील पंडित : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड पाइपलाइन डिविजन ऊना द्वारा पीएजेपीएल ऊना ब्रांच पाइपलाइन चेनेज 57.7 किलोमीटर के निकट झुग्गी बस्ती में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के बाद, सूखे और गीले कचरे को अलग करने के लिए 2 डस्टबिन प्रणाली अपनाने के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए दो डस्टबिन सौंपे गए। एकल उपयोग प्लास्टिक (एसयूपी) के गैर-उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभागियों को जूट के बैग भी वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में कुल 47 लोगों ने भाग लिया, जिनमें झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग, आईओसीएल कर्मचारी, गांव उदयपुर, तहसील व जिला ऊना के निवासी शामिल थे।
  • प्राकृतिक आपदा को लेकर भाजपा नेताओं का केंद्र सरकार के समक्ष मौन रहना निंदनीय: सीमा शर्मा 

    प्राकृतिक आपदा को लेकर भाजपा नेताओं का केंद्र सरकार के समक्ष मौन रहना निंदनीय: सीमा शर्मा 

    ऊना/सुशील पंडित : भाजपा नेता असंवेदनशील विचारधारा में विश्वास रखते हैं। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा को लेकर भाजपा नेताओं का केंद्र सरकार के समक्ष मौन रहना बहुत ही निंदनीय है। यह बात बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार को 12 हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा है। अब अगर केंद्र सरकार की मंशा हो तो निर्धारित मापदंडों के अनुसार 1200 करोड़ रुपए से  लेकर 2000 करोड़ रुपए प्रदेश की हिस्सेदारी बनती है। उसे ही केंद्र सरकार फौरी तौर पर जारी कर दे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अगर केंद्र सरकार चाहे प्रदेश में हुए आपदा से भारी नुक्सान को लेकर विशेष राहत पैकेज दे सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के अपने बजट में कटौती करके प्रदेश में आपदा प्रभावितों के दर्द को देखते हुए 4500 करोड़ रुपए के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो 3500 लोगों के घर पूरी तरह तहस-नहस मुख्यमंत्री ने 7-7 लाख रुपए और जिनके पास रहने लायक भूमि नहीं बची उन्हें 2 से तीन बिस्वा जमीन उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश सरकार नए घर निर्माण के लिए मुफ्त बिजली-पानी कनैक्शन और सरकारी दाम पर सीमेंट उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री का विशेष राहत पैकेज वरदान सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश को विशेष राहत पैकेज जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की सरकारों ने भी हिमाचल की जनता का दर्द बांटने के लिए यथा शक्ति मदद की है। अब तो केंद्र की टीम तीसरी बार आपदा में हुए नुकसान का जायजा ले चुकी है। अब तो हिमाचल के लोगों की मदद के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करें।
  • डिप्टी सीएम को राहत कोष के लिए भेंट किए 95000 हजार का चेक

    डिप्टी सीएम को राहत कोष के लिए भेंट किए 95000 हजार का चेक

    ऊना में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े लोगों ने दिखाई दरियादिली 

    ऊना/ सुशील पंडित :राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा आपदा राहत कोष के  लिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को 95000 हजार राशि  का चेक भेंट किया। इस मौके पर  बीडीओ हरोली मुकेश ठाकुर, अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा,संदीप कुमार,स्वीटी शर्मा,कृष्णा देवी मनीषा कुमारी, परमजीत कौर आदि उपस्थित रहे । डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने आपदा  कोष में अमूल्य योगदान देने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं का धन्यवाद किया।
  • उपमुख्यमंत्री ने लड़कों की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

    उपमुख्यमंत्री ने लड़कों की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

    खिलाड़ी खेलों को अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेलें – अग्निहोत्री

    विकास स्वयं के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए है – मुकेश अग्निहोत्री

    क्षेत्र में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प – उपमुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को पं. एमएल दत्त स्मार्क रावमापा खड्ड में अंडर-19 लड़कों की 49वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खेलों के सफल अयोजन की कामना की तथा खेलआयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार का पूरा ध्यान शिक्षा पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने खिलाड़ियों से आहवान किया कि खेलों को अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि खेलों में भी भविष्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है।
    मुकेश अगिनहोत्री ने कहा कि बच्चों को घरद्वार पर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 33 रावमापा, 7 राउपा, 12 रामापा व 74 प्राईमरी स्कूल स्थापित किए गए हैं जिसमें शिक्षा के सभी बुनियादी ढांचे उपलब्ध है। इसके अलावा हरोल हल्के में हरोली, बीटन व खड्ड में तीन डिग्री कॉलेज बनाए गए हैं जोकि उच्च स्तर की शिक्षा के विकास में मील का पत्थर सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खड्ड कॉलेज में भव्य इंडोर स्टेडियम भी निर्मित किया जाएगा जिसका हाल ही में शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लड़कियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए यह कॉलेज मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि हरोली कॉलेज का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है। तीनों कॉलेज उच्च शिक्षा के लिए अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहाकारिता आंदोलन पंजावर से आरंभ हुआ था। उन्होंने कहा कि पंजावर में मिया हीरा लाल के नाम से भव्य भवन बनाया जाएगा जिसके लिए तीन करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं तथा भूमि भी स्थानंतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि खड्ड स्कूल का कायाकल्प किया जाएगा स्कूल की कॉलेज की तर्ज पर बनाया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने शिक्षकों से आहवान किया कि स्थानंतरण में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि पढ़ाई, खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में ध्यान दें ताकि विद्यार्थी आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए सलोह में लगभग 300 करोड़ रूपये की लागत से ट्रिपल आईटी का निर्माण किया गया है। केंद्रीय विद्यालय बनाया गया है। सहकारिता के क्षेत्र में पहला लॉ और नर्सिंग कॉलेज खोल कर एक अनूठी पहल की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना है तो कड़ी मेहनत करनी होगी। 
    उप मुख्यमंत्री ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों से कहा कि जिन बच्चों ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है वे अपना ड्राईविंग लाईसेंस अवश्य बनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार ने लाईसेंस बनाने की प्रक्रिया को पहले से आसान बनाने के लिए इसकी प्रक्रिया ऑनलाईन शुरू कर दी है ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पडे़ं। उन्होंने कहा कि ऊना जिला विकास में नम्बर एक होगा इसी ध्येय के साथ निर्णायक विकास कार्य किए जा रहे हैं जिसके लिए सभी का सहयोग आपेक्षित है। उन्होंने कहा कि विकास स्वयं के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए है। विस क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खड्ड एक ऐसा क्षेत्र है यहां हर विकास कार्य के लिए भूमि उपलब्ध है। उन्होंने कहा हरोली विस निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए उनका अपना एक अलग एजेंड़ा है जो ठान लिया उसे पूर्ण करना मुख्य उद्देश्य है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नशे जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए हरोली विस के तहत टाहलीवाल में पुलिस थाना खोला गया है जिसमें लगभग 50 के करीब अधिकारी व कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि टाहलीवाल बार्डर के साथ लगता गांव है यहां काफी समय से पुलिस थाना खोलने की मांग थी जोकि पूर्ण हो चुकी है तथा इसके खुलने से नशे जैसी गतिविधयों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध लगाम लगाने में और अधिक मदद मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आहवान किया कि नशे से दूर रहे तथा सिंथैटिक ड्रग के कारोबारियों से भी बचकर रहें और आज यह संकल्प लेकर जाएं कि भविष्य में नशा नहीं करेंगे। 
    इस दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से 31 हज़ार रूपये आपदा राहत कोष में दिए। उप निदेशक देवेंद्र चंदेल ने आय हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि अंडर-19 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता में जिला भर के 34 स्कूलों के लगभग 500 छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए हर सुविधा का उचित प्रबंध किया गया है ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़।इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने सुंदर मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया तथा खेलों को खेल की भावना से खेलने की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रधान रणजीत राणा, उप प्रधान राम प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, महामंत्री प्रमोद कुमार, लीगल सैल के अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, मंडलाध्यक्ष विनोद विट्टू, एसएमसी विकास दत्ता के अतिरिक्त पूनम दत्ता, अश्वनी दत्ता, प्रधानाचार्य पुरूषोतम, एसडीएम विशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • थाना बंगाणा से खिड़की तोड़ भाग गया चोरियों का मुख्य सरगना

    थाना बंगाणा से खिड़की तोड़ भाग गया चोरियों का मुख्य सरगना

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा की बिभिन्न जगहों पर चोरियों को अंजाम देने वाला आरोपी जो तीन दिन पुलिस रिमांड पर था, वह आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया है। जिसका शोशल मीडिया पर पुलिस के प्रति जनता का गुस्सा फूट रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी मंगलवार को बाथरूम जाने के बहाने बाथरूम गया। और शौचालय की खिड़की तोड़कर भाग गया और सन्त्री शौचालय के बाहर खड़ा रहा। यह घटना मगंलवार सुबह 4 बजे की है। जब आरोपी समय अवधि से ज्यादा समय लगाकर बाहर नहीं निकला तो सन्त्री ने दरवाजा खोला। और देखा कि आरोपी शौचालय में ही नहीं है। फिर अन्य स्टाफ को वुलाकर पुलिस उक्त आरोपी को ढूढने लगी। 
    ज्ञात रहे कुटलैहड़ व नादौन क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले संदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह गांव थोथियांडा जिला अमृतसर को रविवार सुबह बल्ह पंचायत के युवकों संजय कुमार व छोटू राम ने सूझबूझ से काम लेते हुए लोगों को इकट्ठा किया व चोरी के आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले किया था।  28 सितंबर दिन वीरवार को उक्त आरोपी ने बल्ह पंचायत के रविंद्र कुमार के घर में दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया था व लाखों रुपए के गहने व नकदी चोरी कर ली थी । रविंद्र कुमार ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे।चोरी की वारदात के बाद जब सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला गया तो इस व्यक्ति का चेहरा सामने आया।
    कठोह गांव के लोगों ने इस व्यक्ति की मोटरसाइकिल के नंबर व धुंधली सी कैद हुई शक्ल को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। ओर जब इस आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले किया था तो बंगाणा पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जब सख्ती से इस व्यक्ति से पूछताछ की तो इसने चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस की टीम ने इस व्यक्ति से लाखों के गहने ओर नकद  रुपए व सोने के आभूषण बरामद किए हैं। अव उक्त आरोपी किस प्रकार लोहे की खिड़की तोड़कर भाग गया, यह सबसे बड़ी सोचने बाली बात है। क्या आरोपी ने पहले ही थाना बंगाणा के शौचालय में भागने की तरकीब सोच रखी थी। या फिर कोई और कारण है। 
    बताते चले कि उपमण्डल बंगाणा में बीते कुछ वर्षों से दर्जनों घरों में करोड़ो की चोरियां हो चुकी है और करोड़ो के गहने नकदी शातिर ले उड़े है। लेकिन आज तक बंगाणा पुलिस के हाथ खाली थे, लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान जोखिम में डालकर अमृतसर निवासी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था और वह भी भागने में कामयाब हो गया। बता दें उक्त आरोपी बड़ा सरगना था और रिमांड पर वड़े खुलासे होने की संभावना थी।
    ज्ञात रहे करीव 20 वर्ष पूर्व बना थाना बंगाणा का भवन भी जर्जर हालात में है। खिड़कियों के शीशे नहीं, दरवाजे जर्जर हालत में, बारिश में भवन के अंदर पानी टपकता है। पानी का तेज वहाव भवन के अंदर घुस जाता है। लेकिन आज तक इस भवन की कोई रिपेयर नहीं हो पाई है। डीएसपी हेडक्वाटर अजय ठाकुर ने कहा कि उक्त आरोपी शौचालय की खिड़की तोड़कर मगंलवार सुबह करीब 4 बजे फरार हो गया है। पुलिस की टीमें उसकी धड़पकड़ के लिए रवाना हो गई है। हर जगह पुलिस अधिकारियों से बात करके जांच की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा। 
  • ਪੰਜਾਬ :  ਜੰਗਲੀ ਜੀਵਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਜੰਗਲੀ ਜੀਵਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਚਿੜੀਆਂ ਘਰ ਵਲੋਂ 69ਵਾਂ ਵਲਡ ਵਿਲਡ ਲਾਈਫ ਵੀਕ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਸਕੂਲੀ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਪੇਟਿੰਗ ਤੇ ਕਵਿਜ਼ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਡਰਾਇੰਗ ਅਤੇ ਕੁਇਜ਼ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਪਹਿਲਾ, ਦੂਜਾ ਅਤੇ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿਚ ਇਨਾਮ ਵੰਡੇ ਗਏ।

    ਇਹ ਵਲਡ ਵਿਲਡ ਲਾਈਫ ਵੀਕ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਚਿੜੀਆ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ 2 ਅਕਤੂਬਰ ਤੋਂ 8 ਅਕਤੂਬਰ ਤਕ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਪ ਸਹਾਇਕ ਲੁਧਿਆਣਾ ਚਿੜੀਆਂ ਘਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਵੀਕ ਜੰਗਲੀ ਜੀਵ ਜੋ ਕਿ ਵਿਲੁਪਤ ਹੁੰਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।