Blog

  • दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार ने 17 को रौंदा, 3 की मौत

    दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार ने 17 को रौंदा, 3 की मौत

    रांची: झारखंड के पलामू में एक तेज रफ्तार कार ने 17 लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन की मौत हो गई और 14 अन्‍य घायल हैं। घटना सोमवार रात की है। पलामू जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत बरांव गांव में सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर मंदिर के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देखकर लोग घर लौट रहे थे, तभी शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर चढवना के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सड़क के किनारे चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

    हादसे में नरसिंहपुर पथरा के वशिष्ठ महतो के पुत्र उदल प्रसाद चौरसिया और उनके पोते रोहित कुमार व कोटा गांव निवासी मधु मेहता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कार की टक्कर से 14 अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद चालक एक किलोमीटर आगे कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार जब्त कर ली गई है।

  • पंजाबः एक्टिवा और कार की भयानक टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पंजाबः एक्टिवा और कार की भयानक टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    हादसे में महिला की टांगे शरीर से हुई अलग

    गुरदासपुरः बटाला के पास मेहता-घुमन रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां स्विफ्ट गाड़ी और एक्टिवा की आमने-सामने भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। दूसरी ओर स्विफ्ट कार हादसे में पलट गई और चालक को राहगीरों ने कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय कंवलजीत कौर के रूप में हुई है। मृतक की ननंद राजिंदर कौर ने बताया कि उसकी भाभी कंवलजीत अपने मायके रहती है और उसका भाई विदेश में रहता है। उन्होंने बताया कि वह ससुराल गांव नंगल में पासपोर्ट की इंक्वायरी के लिए आई थी। जहां वह परिवार से मिलकर वापिस चली गई। इस दौरान किसी ने नहीं सोचा था कि यह हादसा हो जाएगा।  

    महिला ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कंवलजीत कौर के टांगे उसके शरीर से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे टक्कर मारने वाली गाड़ी भी खेतों में पलट गया। इस हादसे में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है और इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी देते हुए घायल बलविंदर सिंह की बेटी ने बताया कि उनके पिता की हालत गंभीर है।

    उधर, इस मामले में हादसे की सूचना मिलते ही थाना घुमान की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला कंवलजीत कौर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया। वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः पंजाब भर में DC ऑफिस-तहसीलों के कर्मियों का ऐलान, इस दिन से करेंगे पेन डाउन स्ट्राइक

    जालंधरः पंजाब भर में DC ऑफिस-तहसीलों के कर्मियों का ऐलान, इस दिन से करेंगे पेन डाउन स्ट्राइक

    जालंधर,ENS: पंजाब भर में DC ऑफिस-तहसीलों के कर्मियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में एक बार फिर से कर्मी कामकाज ठप करने वाले है।मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन ने कर्मचारियों के साथ की बैठक के बाद फैसला लिया है कि पंजाब भर में 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक DC कर्मचारी यूनियन की ओर से पेन डाउन स्ट्राइक की जाएगी। यूनियन का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की है, सरकार बार-बार उनके साथ वादा खिलाफी कर रही है, जिसके चलते कलम छोड़ हड़ताल की जाएगी।

    कर्मचारियों के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल, महासचिव नरिंदर सिंह चीमा और सचिव करविंदर सिंह का कहना है कि सरकार बार-बार पैनल से मीटिंग कर मुकर जाती है और उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। यूनियन का कहना है कि सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण कर्मचारियों के प्रमोशन अभी तक नहीं हो पाए हैं। यूनियन बार-बार सरकार को प्रोमोशन की लाइन में लगे कर्मचारियों की लिस्टें कई बार बैठकों में दे चुकी है। हर बार आश्वासन मिलता है कि जल्द फैसला हो रहा है, लेकिन होता कुछ नहीं है।

    इसी तरह से कर्मचारियों को सेवाकाल के दौरान सर्विस के 4-9-14 साल की सर्विस का लाभ अभी तक फंसा हुआ है। इस पर भी सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। पहले यह लाभ मिलता था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना पर सरकार का अभी तक कोई स्पष्ट फैसला सामने नहीं आ पाया है। कर्मचारियों की मांग है कि ठेके पर काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। बकाया डीए उन्हें दिया जाए।

  • जालंधरः 1 सिंतबर से टोल के रेटों में होगी बढ़ौतरी

    जालंधरः 1 सिंतबर से टोल के रेटों में होगी बढ़ौतरी

    जालंधर,ENS: फिल्लौर से लुधियाना तक अपनी कार में यात्रा करना आपकी जेब पर बोझ डालेगा। क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल दरें बढ़ाने का फैसला किया है। लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल दरों में बढ़ोतरी 1 सितंबर से प्रभावी होगी। मिली जानकारी के मुताबिक लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर दीपेंद्र कुमार ने बताया कि अब हर कार मालिक को फिल्लौर से लुधियाना तक सिर्फ 12 किमी. एक तरफ़ा यात्रा के लिए 165 रुपये (वर्तमान में 150 रुपये) और दो-तरफ़ा यात्रा के लिए 245 रुपये (वर्तमान में 225 रुपये) अदा करने पढ़ेंगे।

    इसी तरह, हल्के वाहन मालिकों को एक तरफ की यात्रा के लिए 285 रुपये (वर्तमान में 265 रुपये) और दो तरफा यात्रा के लिए 430 रुपये (वर्तमान में 395 रुपये) का भुगतान करना होगा। इसी तरह, मासिक पास के लिए, 10 किमी के दायरे में रहने वाले यात्रियों को 150 रुपये प्रति माह की वर्तमान दर का भुगतान करना होगा, जबकि 20 किमी के दायरे में रहने वाले यात्रियों को 300 रुपये प्रति माह की समान दर का भुगतान करना होगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਰੱਖੜੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀਆਂ ਰੌਣਕਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਰੱਖੜੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀਆਂ ਰੌਣਕਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਰੱਖੜੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਰੌਣਕਾਂ ਲੱਗੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ । ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤਰ੍ਹਾਂ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਰੱਖੜੀਆ ਨਾਲ ਸਜ਼ੀਆ ਹੋਇਆਂ ਹਨ । ਕੁੜੀਆਂ ਅਤੇ ਔਰਤਾਂ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਰੱਖੜੀ ਦੀ ਖਰੀਦ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਮਹਿੰਦੀ ਲਗਵਾ ਰਹਿਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਬਾਰ ਭੈਣਾਂ ਆਪਣੇ ਭਰਾ ਤੋਂ ਵਾਦਾ ਲੈਣ ਗਿਆ ਕਿ ਉਹ ਜਿੰਦਗੀ ਵਿਚ ਕਦੇ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਨਹੀਂ ਕਰਨਗੇ ।

    ਸ਼ੀਤਲ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇਹ ਤਿਉਹਾਰ ਭੈਣ ਤੇ ਭਰਾ ਦਾ ਸਾਂਝਾ ਹੈ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਭਰਾ ਤੋਂ ਵਾਦਾ ਲੈਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਕਦੇ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਨਹੀਂ ਕਰਨਗੇ । ਪ੍ਰਿਯੰਕਾ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇਹ ਤਿਉਹਾਰ ਭੈਣ ਤੇ ਭਰਾ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਹੈ । ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਭਰਾ ਦੇ ਰੱਖੜੀ ਬਣਨ ਇਥੇ ਆਈ ਹੋਈ ਹਾ ਅਤੇ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਭਰਾ ਤੋਂ ਇਹ ਵਾਦਾ ਲੈਣਾ ਹੈ ਉਹ ਨਸ਼ੇ ਵੱਲ ਕਦੇ ਵੀ ਕੋਈ ਕਦਮ ਨਹੀਂ ਰੱਖਣਗੇ । ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਰਮਨ ਮਨਚੰਦਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੇਰੇ ਮਿਠਾਇਆਂ ਦਾ ਕੰਮ ਹੈ, ਇਸ ਵਾਰ ਵਧਿਆਂ ਦੁਕਾਨ ਦਾਰੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ।

  • पंजाबः 3 दिन स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी 

    पंजाबः 3 दिन स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी 

    अमृतसरः डिप्टी कमिश्नर ने रखड़ पुण्या मेले के सिलसिले में बाबा बकाला कस्बे के ब्लॉक रईया और रईया 2 के सरकारी और निजी स्कूलों में दिनांक 30.08.23 से दिनांक 01.09.2023 तक स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसके आदेश भी जारी किए गए है। 

  • तीर्थयात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 9 की मौत, 31 घायल

    तीर्थयात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 9 की मौत, 31 घायल

    नई दिल्ली : ईरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित नासिरिया शहर में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस की टक्कर ट्रक से हो गई। इस हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हो गई और कई बुरी तरह से घायल हो गए। रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक तीर्थयात्रियों से भरी बस पवित्र शिया मुस्लिम शहर कर्बला की ओर जा रही थी। सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि बस और ट्रक के बीच में हुई टक्कर में लगभग 31 लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें से 5 की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। ईरान में जिस पवित्र स्थान पर जाते वक्त बस हादसे का शिकार हुई वो शहर कर्बला थी।

    रिपोर्ट के मुताबिक कर्बला शहर शिया मुस्लिम के लिए सबसे पवित्र जगह मानी जाती है। ये शहर बगदाद से 88 किलोमीटर दूर स्थित है। मक्का के बाद कर्बला इस्लाम धर्म के लिए सबसे पवित्र जगह है। कर्बला में 680 ईस्वी के दौरान शिया और सुन्नी के बीच लड़ाई हुई थी, जिसे कर्बला की लड़ाई भी कहा जाता है। इस जगह पर इमाम हुसैन का मजार है, जो शिया मुस्लिमों के लिए पवित्र धर्मस्थल माना जाता है।

  • पंजाबः इस महीने हो सकते हैं नगर निगम के चुनाव, CM ने दिए ये निर्देश

    पंजाबः इस महीने हो सकते हैं नगर निगम के चुनाव, CM ने दिए ये निर्देश

    जालंधर,ENS: राज्य सरकार नगर निगमों के चुनाव 30 नवंबर से पहले करवाने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार ने जालंधर, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट भी ली है। पिछले एक सप्ताह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों और नगर निगम कमिश्नरों के साथ बैठक में फीडबैक लिया है। अधिकारियों ने बैठक में चुनाव 30 नवंबर से पहले करवाने को लेकर सकारात्मक जवाब नहीं दिया था।

    लेकिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जिन-जिन शहरों में निगम चुनाव होने हैं, वहां पर विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और 31 अक्टूबर से पहले सभी काम पूरे कर लिए जाएं। जानकारी के अनुसार सरकार नवंबर शुरू होते ही चुनाव की घोषणा कर सकती है। ऐसे में दीपावली पर्व को लेकर एक सप्ताह का समय आगे पीछे किया जा सकता है। वहीं, जालंधर की नई वार्डबंदी को लेकर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई है। कोर्ट के निर्णय से काफी कुछ स्पष्ट हो सकता है। हाई कोर्ट ने वार्डबंदी के केस बंद कर दिया तो जल्द चुनाव करवाना काफी आसान हो जाएगा।

  • भूकंप के झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

    भूकंप के झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

    नई दिल्ली : इंडोनेशिया के बाली सागर क्षेत्र में आज यानी मंगलवार (29 अगस्त) को 7.0  तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। ANI के रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्) ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के मातरम से 201 किलोमीटर उत्तर में धरती की सतह से 518 किलोमीटर नीचे था । हालांकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 7.1 आंकी है। भूकंप इंडोनेशिया के पश्चिम नुसा तेंगारा, बंगसल के पास भूकंप का केंद्र 525 किमी की गहराई पर बताया गया। हालांकि, इस बीच राहत की बात ये भी है की समुद्र की गहराई में आए भूकंप के तेज झटके से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

    इस बात की जानकारी अमेरिकी सुनामी चेतावनी सिस्टम ने दी है। इंडोनेशियाई भूवैज्ञानिक एजेंसी के अनुसार बाली और लोम्बोक के तटीय इलाकों में सुबह 4 बजे से ठीक पहले भूकंप महसूस किए गए। अगर शुरुआती झटकों की बात की जाए तो 6.1 और 6.5 तीव्रता के दो भूकंप आए। इंडोनेशिया के बाली में मौजूद होटल प्रबंधक सुदी ने रॉयटर्स को फोन पर बताया कि बाली के मर्क्योर कुटा बाली में मेहमान कुछ सेकंड के लिए भूकंप महसूस करने के बाद अपने कमरों से बाहर भाग गए।

  • सितंबर में राहुल गांधी करेंगे यूरोप का दौरा

    सितंबर में राहुल गांधी करेंगे यूरोप का दौरा

    नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले महीने यूरोप की यात्रा कर सकते है। इस दौरान वह बेल्जियम में यूरोपीय आयोग के सांसदों से मुलाकात कर सकते है। उनके पेरिस में एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करने की भी संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेता के सितंबर की शुरुआत में ओस्लो में एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करने की भी संभावना है। राहुल की यात्रा ऐसे वक्त में होने के आसार हैं जब राष्ट्रीय राजधानी में 9 और 10 सितंबर को जी-20 की बैठक होनी है।

    सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे और वहां व्याख्यान देंगे। इसके बाद नौ सितंबर को उनका पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। सूत्रों ने कहा कि इसके बाद राहुल का नॉर्वे जाने का कार्यक्रम है जहां वह 10 सितंबर को भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। संसद सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी का ये पहला विदेश दौरा होगा। इसके पहले राहुल मई के आखिरी सप्ताह में अमेरिका का दौरा किया था, जहां वेन सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क गए थे। अपने दौरे में उन्होंने सांसदी रद्द किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री