Blog

  • Jalandhar News: PM Modi के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS): शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर और आसपास के इलाकों में जगह-जगह नाकेबंदी कर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। बीते दिन पंजाब के डीजीपी गौरव यादव जालंधर पहुंचे थे और उन्होंने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया था।

    डीजीपी ने डेरा सचखंड बल्लां में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए रूट सुरक्षा, कड़ी निगरानी और भीड़ प्रबंधन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के जवान भी डेरा बल्लां में तैनात कर दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार आदमपुर से लेकर डेरा सचखंड बल्लां तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था है।

  • आज का राशिफल,1 फरवरी 2026

    आज का राशिफल,1 फरवरी 2026

    आज 1 फरवरी कों चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र से होने जा रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा गुरु से द्वितीय भाव में होकर अनफा योग बना रहे हैं। जबकि आज चंद्रमा पर सूर्य,मंगल, बुध और शुक्र की पूर्ण दृष्टि भी बनी हुइ है। ऐसे में ओज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष: आज मंगलदेव आपके दसवें घर में कर्म स्थान में विराजमान हैं, जिससे पूरा फोकस आपके करियर और काम पर रहेगा। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगाने और प्रैक्टिकल फैसले लेने का है। सितारों का इशारा है कि आप भविष्य की फालतू चिंता छोड़कर ‘वर्तमान’ में जिएं। आपकी हिम्मत और जज्बा आज आपको उन मुश्किल कामों को भी पूरा करने की शक्ति देगा, जिनसे दूसरे कतराते हैं। आप मानसिक रूप से काफी शार्प महसूस करेंगे और जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटेंगे। अपनी बातों को स्पष्टता से रखें, क्योंकि आपकी लीडरशिप क्वालिटी को आज सबका सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि जल्दबाजी या अधीरता आपके काम बिगाड़ सकती है।

    वृषभ: शुक्रदेव आज आपके नौवें भाव (भाग्य स्थान) में गोचर कर रहे हैं, जो आपकी किस्मत के सितारे बुलंद करेंगे। आज का दिन अपनी नींव मजबूत करने और लाइफ को एक नई स्थिरता देने का है। ब्रह्मांड आपको सलाह दे रहा है कि किसी भी काम में भागने के बजाय थोड़ा रुकें, स्थिति को समझें और फिर कदम बढ़ाएं। आपकी असली ताकत आपकी शांति और समझदारी है। अच्छी बात यह है कि आज आप काफी इमोशनल और मेंटल बैलेंस महसूस करेंगे, जिससे कठिन काम भी आसान हो जाएंगे। लोग आपकी सलाह को अहमियत देंगे। हालांकि, स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाएं, क्योंकि आपका जिद्दीपन आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

    मिथुन: आज बुधदेव आपके आठवें भाव में कई ग्रहों के साथ युति कर रहे हैं, जिससे करियर और धन के मामले में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन अपनी बातों को स्पष्ट रखने और नई चीजें सीखने का है। आपका दिमाग बहुत एक्टिव रहेगा, जिससे आप नए आइडियाज पर काम कर पाएंगे। मगर, ध्यान रहे, एक साथ बहुत सारे काम हाथ में लेने से आप कन्फ्यूज हो सकते हैं। आपकी बातचीत का तरीका आज आपका सबसे बड़ा हथियार है, आप अपनी बातों से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। नकारात्मक पक्ष यह है कि ओवरथिंकिंग आपकी प्रोग्रेस को रोक सकती है। किसी से भी वादा करने से पहले अपनी क्षमता जरूर देख लें। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है, फालतू के खर्चों से बचें।

    कर्क : चंद्रदेव आज आपकी ही राशि यानी पहले भाव में गोचर कर रहे हैं, जबकि सूर्यदेव, बुधदेव, शुक्रदेव और मंगलदेव आपके सातवें भाव में हैं। यह स्थिति करियर और पार्टनरशिप में लाभ के शानदार संकेत दे रही है। आज आप थोड़े ज्यादा सेंसिटिव हो सकते हैं। मगर, अपनी इस संवेदनशीलता को कमजोरी न बनने दें, बल्कि इसे दूसरों को समझने के लिए इस्तेमाल करें। आपकी इंट्यूशन पावर बहुत बढ़िया रहेगी। सकारात्मक बात यह है कि आप अपनी बातों से घर और बाहर का माहौल खुशहाल बना पाएंगे। हालांकि, मूड स्विंग्स आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए पुरानी बातों को सोचकर दुखी न हों। अपनी फीलिंग्स को खुलकर शेयर करें, ताकि कोई गलतफहमी न रहे। पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है।

    सिंह: सूर्यदेव आज आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो करियर के लिए बहुत शुभ स्थिति है। आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। आज का दिन जिम्मेदारी निभाने और खुद को बेहतर बनाने का है। सितारे कहते हैं कि कॉन्फिडेंस जरूर रखें, लेकिन उसमें घमंड की झलक नहीं होनी चाहिए। जब आप सोच-समझकर कदम बढ़ाते हैं, तभी आपको मान-सम्मान मिलता है। आपके नेतृत्व करने की कला आज सबको प्रभावित करेगी। आपकी क्रिएटिविटी भी आज चरम पर रहेगी। नकारात्मक पक्ष यह है कि अगर आपकी बातों को तुरंत अहमियत नहीं मिली, तो आपको गुस्सा आ सकता है। दूसरों को कंट्रोल करने की कोशिश न करें। आर्थिक रूप से दिन स्थिर है, लेकिन दिखावे या लग्जरी पर खर्च बढ़ सकता है।

    कन्या: बुधदेव आज आपके पांचवें भाव में शुक्रदेव, सूर्यदेव और मंगलदेव के साथ विराजमान हैं, जो धन लाभ और निवेश के लिए बहुत अच्छी स्थिति है। आज का दिन काम को ऑर्गनाइज करने और बारीकियों पर ध्यान देने का है। आपका दिमाग बहुत अलर्ट है, जिसका इस्तेमाल आप भविष्य की प्लानिंग के लिए कर सकते हैं। आपकी एनालिसिस करने की शक्ति आपको समस्याओं के हल तक पहुंचाएगी। ईमानदारी से किया गया आपका काम सीनियर्स की नजर में आएगा। हालांकि, ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा ‘परफेक्शन’ की चाहत आपको तनाव दे सकती है। खुद की या दूसरों की ज्यादा बुराई न करें, वरना ऑफिस या घर में बहस हो सकती है। छोटी गलतियों को माफ करना सीखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन सोच-समझकर ही पैसा लगाएं।

    तुला: शुक्रदेव आज आपके चौथे भाव में कई ग्रहों के साथ गोचर कर रहे हैं, जिससे करियर में प्रोग्रेस, प्रॉपर्टी से लाभ और पारिवारिक सुख मिलने के प्रबल योग हैं। आज का दिन रिश्तों में मधुरता लाने और सही निर्णय लेने का है। आप काफी सोच-विचार के बाद ही कोई कदम उठाएंगे, क्योंकि आपको लाइफ में क्लैरिटी चाहिए। कन्फ्यूजन से बचने के लिए अपने अंतर्मन की बात सुनें। आपकी डिप्लोमेसी और न्यायप्रिय स्वभाव आज आपको मुश्किलों से बाहर निकालेगा। सामाजिक रूप से आप काफी एक्टिव रहेंगे। हालांकि, सबको खुश करने की कोशिश में खुद को न भूलें। गलत चुनाव के डर से फैसलों को टालें नहीं, बल्कि हिम्मत दिखाएं। पैसों के मामले में दिन संतुलित है, पर फिजूलखर्ची से बचें। करियर में आगे बढ़ने के लिए टीम का सहयोग और प्रोफेशनल रवैया बहुत जरूरी है।

    वृश्चिक: मंगलदेव आज आपके तीसरे भाव में उच्च के होकर गोचर कर रहे हैं, जो आपको अदम्य साहस और काम करने की जबरदस्त ऊर्जा देंगे। आज आप अपने भाई-बहनों और करीबी दोस्तों के काफी करीब महसूस करेंगे। दिन काफी इमोशनल और गहरा रहने वाला है। अपनी इस एनर्जी को सही दिशा में मोड़ें, तो आप बड़े बदलाव ला सकते हैं। गुस्सा या आवेग में आकर कोई भी रिएक्शन न दें। शांत रहकर ऑब्जर्व करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आपकी मानसिक मजबूती और फोकस आपको जटिल समस्याओं को हल करने में मदद करेगा। नकारात्मक रूप से, आज आपके मन में शक या ईर्ष्या की भावना आ सकती है, जिसे काबू में रखना जरूरी है। दूसरों पर हावी होने की कोशिश न करें।

    धनु: बृहस्पतिदेव आपके सातवें भाव में वक्री हैं, जिससे पार्टनरशिप और करियर में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हालांकि, चंद्रमा का आठवें भाव में होना आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती देगा। आज का दिन कुछ नया सीखने और अपनी सोच का दायरा बढ़ाने का है। आप रूटीन से हटकर कुछ अलग करना चाहेंगे। जोश बहुत रहेगा, पर उसे होश के साथ इस्तेमाल करें। आपकी पॉजिटिविटी दूसरों को भी प्रेरित करेगी और बड़ी समस्याओं को छोटा बना देगी। धार्मिक या आध्यात्मिक चर्चाओं से मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक पक्ष यह है कि ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर आप बड़े वादे कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करना मुश्किल होगा। अपनी बातों में नरमी रखें, क्योंकि आपके कड़वे शब्द किसी को दुख पहुंचा सकते हैं।

    मकर: शनिदेव आपके तीसरे भाव में हैं, जिससे आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। साथ ही, चंद्रमा का सातवें भाव में होना आपके करियर और पार्टनरशिप के लिए बेहतरीन संकेत है। आज का दिन जिम्मेदारियों को निभाने और अपने बड़े लक्ष्यों पर फोकस करने का है। काम का बोझ ज्यादा लग सकता है, लेकिन आपकी प्रैक्टिकल सोच आपको हर मुश्किल से निकाल लेगी। तरक्की भले ही थोड़ी धीमी लगे, पर वो टिकने वाली होगी। आपका अनुशासन और संयम ही आपकी सबसे बड़ी खूबी है। हालांकि, ज्यादा सीरियस होने के चक्कर में आप अकेला महसूस कर सकते हैं। काम के साथ-साथ अपनी भावनाओं और अपनों को भी वक्त दें। खुद पर बहुत ज्यादा सख्ती न करें और रिलैक्स रहने की कोशिश करें।

    कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज शनिदेव आपकी राशि से दूसरे भाव (मीन राशि) में गोचर कर रहे हैं, जो करियर के लिए एक स्थिर स्थिति है। आज का दिन कुछ नया करने, समाज के प्रति जागरूक रहने और प्रोग्रेसिव आइडियाज पर काम करने का है। आप रूटीन से हटकर कुछ हटके सोचने के लिए प्रेरित होंगे। सितारों की सलाह है कि आपके विचार भले ही मॉडर्न हों, लेकिन उन्हें हकीकत में बदलने के लिए प्रैक्टिकल कदम उठाने होंगे। टीम के साथ मिलकर काम करना अकेले मेहनत करने से कहीं ज्यादा बेहतर नतीजे देगा। सकारात्मक रूप से, आपकी क्रिएटिविटी और इंटेलेक्चुअल पावर आज सबको प्रभावित करेगी। हालांकि, नकारात्मक पक्ष यह है कि आप थोड़े जिद्दी या इमोशनली कटे-कटे महसूस कर सकते हैं। दूसरों की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, वरना गलतफहमी हो सकती है।

    मीन: मीन राशि के जातकों के लिए आज बृहस्पतिदेव चौथे भाव में वक्री हैं, जिससे परिवार और करियर में थोड़ी अनिश्चितता रह सकती है। हालांकि, पांचवें भाव का चंद्रमा आपको आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। आज का दिन आपकी अंतरात्मा की आवाज सुनने और मन की शांति पाने का है। आप अपने आसपास की ऊर्जाओं के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे। इस संवेदनशीलता को अपनी ताकत बनाएं और खुद को शांत रखें। सकारात्मक बात यह है कि आपकी करुणा और क्रिएटिविटी आज चमक उठेगी। किसी की मदद करना आपको आत्मिक सुकून देगा। नकारात्मक पक्ष यह है कि आप दूसरों की समस्याओं को अपने सिर लेकर मानसिक बोझ बढ़ा सकते हैं। खयाली पुलाव न पकाएं, वरना जरूरी काम छूट सकते हैं। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें, भावनाओं में बहकर पैसा खर्च न करें।

  • Jalandhar News : लाल बाजार में हुई गुंडागर्दी, चली तलवारें, देखें Live Video

    Jalandhar News : लाल बाजार में हुई गुंडागर्दी, चली तलवारें, देखें Live Video

    MCX के लेन देन में खूनी खेला, सुनियारों में फैली दहशत

    जालंधर, (ENS) : शहर के लाल बाजार में एक सुनियारे की दुकान पर जमकर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। इस घटना में JBM Jeweller का सुनियारा दीपू गंभीर से रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है।

    घटना की जानकारी देते हुए बाजार के गौरव वर्मा ने बताया कि आज शाम दीपू अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान तेजधार हथियारों और वेपन से लेस होकर कुछ बदमाश उसकी दुकान में दाखिल हो गए। जिसके बाद हमलावरों ने दीपू पर धावा बोल दिया। जिसे देख बाजार के सुनियारों में अफरा तफरी मच गई। हमलावरों ने बेख़ौफ़ बाजार में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया।

    दरअसल, दीपू का बस्ती गुजा में AS Jeweller के सुनियारे विक्की सहदेव और साहिल सहदेव के साथ MCX का लेन-देन था। जिसे लेकर आज दीपू पर जानलेवा हमला किया गया। गौरव ने आगे बताया कि सहदेव ब्रदर MCX का गैरकानूनी कारोबार करते है। कल सोने का भाव गिरा था। जिस कारण दीपू ने सहदेव ब्रदर से पैसे लेने थे। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा दीपू की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।

    इस मामले में AS Jeweller के संचालक रोहित वर्मा ने बताया कि विक्की और साहिल kanhaiya Jeweller के नाम से दुकान चलाते है। AS Jeweller का इस झगड़े से कोई लेना देना नहीं है।

  • Punjab News: गैंगस्टरों के परिवारों के समारोहों में अकाली नेताओं की मौजूदगी पर धालीवाल ने उठाए सवाल, बोले – गैंगस्टरों को पाल रहा है अकाली दल

    Punjab News: गैंगस्टरों के परिवारों के समारोहों में अकाली नेताओं की मौजूदगी पर धालीवाल ने उठाए सवाल, बोले – गैंगस्टरों को पाल रहा है अकाली दल

    चंडीगढ़, 31 जनवरी 2026: आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और अन्य अकाली नेताओं द्वारा गैंगस्टरों के परिवारों के समारोह में शामिल होने पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार पंजाब से गैंगस्टरवाद और ड्रग माफिया को खत्म करने के लिए बड़ी जंग लड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ अकाली दल गैंगस्टरों से संबंध बना रहा है।

    विधायक धालीवाल ने अमृतसर में अमृतपाल सिंह बाठ की बहन की शादी समारोह में सुखबीर सिंह बादल, विरसा सिंह वलटोहा, गनीव कौर मजीठिया, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की मौजूदगी वाली तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें अकाली दल बादल की नीयतों और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि जब मान सरकार गैंगस्टरवाद को खत्म करना चाहती है, तब अकाली दल गैंगस्टरों को पाल रहा है और उनके परिवारों से रिश्ते बना रहा है।

    धालीवाल ने कहा कि एक तरफ सुखबीर बादल बार-बार बयान देते हैं कि गैंगस्टरवाद खत्म नहीं हो रहा, लेकिन दूसरी तरफ वे खुद गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में शामिल होकर साबित कर रहे हैं कि उनकी राजनीतिक लड़ाई गैंगस्टरों के सहारे लड़ी जा रही है और वे गैंगस्टरों का इस्तेमाल करके पंजाब की सत्ता में आना चाहते हैं।

    आप नेता ने कहा कि पहले अकाली दल ने पंजाब के नौजवानों को आतंकवाद की आग में झोंका था और उसी तरह आज अकाली दल पंजाब के नौजवानों को गैंगस्टर बनाकर अपनी कुर्सी की लालसा पूरी करना चाहता है। उन्होंने कहा कि जिस काले दौर के लिए कांग्रेस जिम्मेदार थी, उसमें अकाली दल भी बराबर का दोषी था।

    धालीवाल ने पंजाबियों से अपील करते हुए कहा कि इन लोगों से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। पहले कांग्रेस और अकालियों ने मिलकर पंजाब को आग की भट्ठी में झोंका था और अब फिर गैंगस्टरों को पालकर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि चाहे ये लोग कुछ भी कर लें, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार का पक्का वादा है कि पंजाब से गैंगस्टरवाद और ड्रग माफिया को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

  • Punjab News: लुधियाना में सनातन सेवा समिति और वेद प्रचार मंडल द्वारा पुरस्कार समारोह आयोजित, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और मनीष सिसोदिया रहे मुख्य अतिथि

    Punjab News: लुधियाना में सनातन सेवा समिति और वेद प्रचार मंडल द्वारा पुरस्कार समारोह आयोजित, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और मनीष सिसोदिया रहे मुख्य अतिथि

    लुधियाना, 31 जनवरी 2026: लुधियाना पुरस्कार समारोह के तहत सनातन सेवा समिति पंजाब और वेद प्रचार मंडल पंजाब की ओर से संयुक्त रूप से बीसीएम स्कूल, लुधियाना में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस तथा दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर सनातन सेवा समिति पंजाब के अध्यक्ष विजय शर्मा और वेद प्रचार मंडल पंजाब के अध्यक्ष रोशन लाल आर्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि शिक्षा मंत्री होने के नाते उनके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि हम समाज में किसी प्रकार का सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं तो उसका सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है। जैसा राज्य या देश हम बनाना चाहते हैं, वैसे ही संस्कार और सिद्धांत हमें अपने बच्चों को शिक्षा के माध्यम से देने होंगे।

    उन्होंने कहा कि भले ही आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं है, लेकिन दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मनीष सिसोदिया द्वारा दिया गया मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे एक छोटा पौधा प्रारंभिक अवस्था में होता है तो उसे मनचाहा आकार दिया जा सकता है, उसी तरह बच्चों को बचपन से ही बेहतर शिक्षा व्यवस्था के जरिए संवारा जा सकता है। शिक्षा मंत्री ने अध्यापकों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक बहुत सराहनीय कार्य कर रहे हैं और उन्हें अपने विद्यार्थियों को अपनी विरासत, संस्कृति और सही मूल्यों से जोड़ते रहना चाहिए।

    दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसा लुधियाना पुरस्कार समारोह अपने आप में अलग और विशेष है। उन्होंने कहा कि वे लगभग दस वर्षों से शिक्षा प्रणाली और राजनीति से जुड़े हुए हैं, लेकिन इस तरह के कार्यक्रम बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने इस आयोजन का श्रेय सनातन सेवा समिति पंजाब, वेद प्रचार मंडल पंजाब, बीसीएम स्कूल के प्रिंसिपल और विद्यार्थियों को दिया।

    दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
    दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

    उन्होंने कहा कि रोशन लाल आर्य, विजय शर्मा और विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपलों ने मिलकर एक बड़ी सोच के साथ यह पहल की है कि विद्यार्थियों को वेद, उपनिषद, रामायण और गीता का ज्ञान दिया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस ज्ञान को केवल पढ़ें ही नहीं बल्कि अपने जीवन में भी उतारें।

    उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं में बैठकर ब्रह्मांड को समझने की कोशिश कर रही है, लेकिन हमारे ऋषियों और गुरुओं ने यह सब हजारों साल पहले ही समझ लिया था। यदि हमारे बच्चे वेद और उपनिषदों के मार्ग पर चलेंगे तो वे महान वैज्ञानिक बनेंगे।

    पिछले एक वर्ष से संस्कृति और वेदों से जोड़ने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी, जिसमें 25 स्कूलों के 296 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लुधियाना पुरस्कार समारोह के दौरान विजेता विद्यार्थियों और स्कूल प्रिंसिपलों को सम्मानित किया गया।

    समारोह के बाद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब के लिए विशेष राहत पैकेज देना चाहिए और शिक्षा बजट को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भारत को सुपर पावर बनाना है तो शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।

  • Haryana News: गलत तरीके से रजिस्ट्री करने के मामले में तहसीलदार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: गलत तरीके से रजिस्ट्री करने के मामले में तहसीलदार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के द्वारा पंचकूला के रायपुररानी क्षेत्र के तहसीलदार को 141 कनाल जमीन को गलत तरीके से रजिस्ट्री करने के मामले में गिरफ्तार किया है। एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने चंडीगढ़ से रायपुररानी के तहसीलदार विक्रम सिंगला को गलत रजिस्ट्री करने के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तहसीलदार पर आरोप है कि तहसीलदार के द्वारा 141 कनाल जमीन कि गलत तरीके से रजिस्ट्री की। यह मामला वर्ष 2017 का है।सीबीआई जांच के बाद रजिस्ट्री स्टे कर दी गई थी।

    एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा तहसीलदार विक्रम सिंगला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां पर एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा आरोपी का 7 दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया था लेकिन दोनों पक्षों की बहस के बाद तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है और 3 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा की जाएगी और इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी एंटी करप्शन ब्यूरो कर सकती है। कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

    एंटी करप्शन ब्यूरो के जांच अधिकारी अमित ने बताया कि रायपुररानी की 141 कनाल जमीन की गलत तरीके से रजिस्ट्री करने के मामले में तहसीलदार विक्रम सिंगला को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए तहसीलदार को आज पंचकूला की जिला अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, 3 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार तहसीलदार से पूछताछ की जाएगी और इस मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल की जाएगी।

    अधिकारी ने बताया इस पूरे मामले में अब पूछताछ के बाद क्या खुलासा होगा यह देखने वाली बात होगी। जहां पर आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के सटे के बाद गलत तरीके से रजिस्ट्री की गई है। और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं इसका भी एंटी करप्शन ब्यूरो जल्द खुलासा कर सकती है।

  • Punjab News: SGPC के पूर्व ऑडिटर सतिंदर कोहली को लगा झटका, जमानत अर्जी खारिज

    Punjab News: SGPC के पूर्व ऑडिटर सतिंदर कोहली को लगा झटका, जमानत अर्जी खारिज

    अमृतसर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूप गायब मामले में गिरफ्तार एसजीपीसी के पूर्व सीए सतिंदर सिंह कोहली को बड़ा झटका लगा है। मामले में निचली अदालत ने सतिंदर सिंह कोहली की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत के इस फैसले के बाद आरोपी की न्यायिक हिरासत जारी रहेगी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों के गायब होने को लेकर चल रही जांच में सतिंदर सिंह कोहली को गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियां मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही हैं।

     

    निचली अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि मामला अत्यंत संवेदनशील और धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है, ऐसे में आरोपी को जमानत देना जांच को प्रभावित कर सकता है। अदालत ने दलीलों से सहमत होते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी।

    अब कल सेशन कोर्ट में सतिंदर सिंह कोहली की जमानत याचिका पर सुनवाई की जाएगी, जहां उनके वकील दोबारा राहत की मांग करेंगे। वहीं, जांच एजेंसियां सेशन कोर्ट में भी जमानत का विरोध करने की तैयारी में हैं। इस मामले पर सिख संगठनों और संगत की नजरें टिकी हुई हैं और आगे की सुनवाई को लेकर माहौल संवेदनशील बना हुआ है।

  • Punjab News: गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में जा रहे अकाली नेता, क्या गैंगस्टरों के जरिए सत्ता में आना चाहते हैं सुखबीर बादल?: धालीवाल

    Punjab News: गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में जा रहे अकाली नेता, क्या गैंगस्टरों के जरिए सत्ता में आना चाहते हैं सुखबीर बादल?: धालीवाल

    चंडीगढ़, 31 जनवरी 2026: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और अन्य अकाली नेताओं द्वारा गैंगस्टरों के परिवारों के समारोहों में शामिल होने पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार Gangster Crackdown Punjab और Drug Mafia Action के खिलाफ बड़ी जंग लड़ रही है, वहीं अकाली दल गैंगस्टरों से संबंध बना रहा है।

    विधायक धालीवाल ने अमृतसर में अमृतपाल सिंह बाठ की बहन की शादी समारोह में सुखबीर सिंह बादल, विरसा सिंह वलटोहा, गनीव कौर मजीठिया, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की शमूलियत वाली तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें अकाली दल बादल की नीयतों और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि यह शमूलियत दर्शाती है कि जब मान सरकार No Gangster Policy के तहत कार्रवाई कर रही है, तब अकाली दल गैंगस्टरों को पाल रहा है और उनके परिवारों से संबंध बना रहा है।

    धालीवाल ने कहा कि एक तरफ सुखबीर बादल दूसरे-तीसरे दिन बयान देते हैं कि गैंगस्टरवाद खत्म नहीं हो रहा। दूसरी तरफ सुखबीर बादल गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में शामिल होकर साबित कर रहे हैं कि उनकी सियासी लड़ाई गैंगस्टरों के सिर पर है और वे गैंगस्टरों का इस्तेमाल करके Punjab Political Power में आना चाहते हैं।

    ‘आप’ नेता ने कहा कि पहले अकाली दल ने पंजाब के नौजवानों को आतंकवाद की भट्ठी में झोंका था। उसी तरह आज अकाली दल पंजाब के नौजवानों को गैंगस्टर बनाकर अपनी कुर्सी की लालसा पूरी करना चाहता है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस उस काले दौर के लिए जिम्मेदार थी वहीं अकाली दल भी बराबर का जिम्मेदार था।

    धालीवाल ने पंजाबियों से अपील करते हुए कहा कि इन लोगों से सावधान और चौकन्ना रहना चाहिए। पहले भी कांग्रेस और अकालियों ने पंजाब को आग की भट्ठी में धकेला था और अब फिर गैंगस्टरों को पालकर पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं।

    विधायक धालीवाल ने कहा कि भले ही ये लोग जो मर्जी कर लें लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार का वादा है कि पंजाब से Gangster Free Punjab और Drug Free Punjab बनाकर ही दम लिया जाएगा।

  • राजरानी प्रवक्ता अंग्रेजी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला से सेवानिवृत्त

    राजरानी प्रवक्ता अंग्रेजी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला से सेवानिवृत्त

    ऊना /सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला स्कूल में शिक्षण क्षेत्र में वर्ष 1992 से 1996 तक विज्ञान अध्यापिका के रूप में शुरू हुआ सफर वर्ष 1996 से 2008 तक विज्ञान स्नातक के रूप रेगुलर सेवाए विभिन्न पाठशालाओं में जिला शिमला से लेकर ऊना तक शिक्षा प्रदान की। वर्ष 2008 से वर्तमान में जनवरी 2026 प्रवक्ता अंग्रेजी के रूप में उपरोक्त पाठशाला में कार्यरत रहीं। 58 वर्ष की आयु तक यह सफर 31 जनवरी 2026 को सम्पूर्ण हुआ। इस अवसर पर प्रवक्ता राजरानी ने पाठशाला के सभी छात्रों अध्यापकों, स्कूल प्रबंधन कमेटी व गांव के अन्य गणमान्य नागरिकों के लिये भोज का आयोजन करवाया। प्राथमिक कक्षाओं से लेकर कक्षा बारहवीं तक सभी बच्चों को उपहार के रूप कापियां व पैन बांट कर उत्साहित किया। हालांकि विभागीय आदेशों के अनुरूप राजरानी मार्च 2026 तक सेवाएं जारी रखेंगी। सभी छात्रों, अध्यापकों स्कूल प्रबंधन कमेटी सदस्यों व गांव से आए प्रमुख नागरिकों ने इनको कर्तव्यनिष्ठा एवम् शिक्षा से जुड़े पहलुओं में अग्रणी योगदान के लिए प्रशंसा की और मैडम राजरानी के सुखद भविष्य की कामना की।
  • बददी में नमाज पढ़ रहे दो व्यक्तियों से मारपीट व फायरिंग, घायलों को किया बददी अस्पताल में भर्ती

    बददी में नमाज पढ़ रहे दो व्यक्तियों से मारपीट व फायरिंग, घायलों को किया बददी अस्पताल में भर्ती

    मारपीट के बाद फरार हुए हमलावर सचिन बैंसल, बद्दी: भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के पूर्व जिला अध्यक्ष राज खान व उसके साथी रफीक के साथ तीन लोगों ने मारपीट की। जिससे वह घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को बद्दी अस्पताल लाया गया जहां पर उनका उपचार किया गया। राज खान का आरोप है कि पहले एक व्यक्ति ने पिस्टल से हवा में फायर किया और उसके बाद उसके ऊपर तीनों लोग ने डंडो से मारपीट की। भुड्ड स्थित राज खान अपने कार्यलय की छत पर करीब पौने 2 बजे नमाज पढ़ रहा था। उसके साथ उसके सहयोगी रफीक भी नमाज पढ़ रहा था। इस बीच उसके कायार्लय में तीन लोग घुसे जिसमं एक नकाब पोश था। आफिस में कार्यरत एक महिला कर्मी से इन लोगों ने राज खान के बारे में पूछा। जब महिला कर्मी ने कुछ नहीं बताया को उन्होंने उसके ओर भी बुंदक तान दी। महिला ने बताया कि वह छत पर नमाज पढ़ रहे है। यह तीनों लोग छत पर गए उस समय रफीक व राज खान दोनों नमाज पढ़ रहे थे। नमाज पढ़ने के बाद इन लोगों ने पूछा की राज खान कौन है। जिस पर राज खान ने बताया कि मै राज खान हूं। जिस पर तीनों ने राज खान पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए और बाद में एक युवक ने बंदूक निकाल कर राज खान की ओर फायर कर दिया लेकिन फायर राज खान से ऊपर से निकल गया। साथ में खड़ा उसका सहयोग जैसे ही उसे छुड़ाने के लिए आगे बड़ा तो उसके सिर पर वार डंडा मारा जिससे वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। गोली का आवाज सुन कर भड्ड में लोग इकट्ठा हो गए। इन लोगों को आता देख कर यह तीन बुलेट पर सवार हो कर भाग गए। राज खान व रफीक को घायल अवस्था में बद्दी अस्पताल में लाया गया। रफीक के सिर में 4 टांके लगाए गए। राज खान का एक्सरे हुआ लेकिन एक्सरे में कोई फ्रैक्चर नहीं आया है। राज खान ने बताया कि तीनों लोग हाथ में डंडे लेकर आए थे। और पहले फायर कर उन्हें डराया गया और उसके बाद डंडो से उन पर वार किया। जिससे वहां पर डंडें भी टूट गए। सूचना मिलते ही बद्दी के एसपी विनोद धीमान ने घटना स्थल का दौरा किया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल गोली चलने का कोई सुबूत नहीं मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।