Blog

  • ऊना में ईडी की रेड, खनन माफ‍िया से जुड़ा मामला, बरारी में भी दी दबिश

    ऊना में ईडी की रेड, खनन माफ‍िया से जुड़ा मामला, बरारी में भी दी दबिश

    ऊना/सुशील पंडित :  ईडी की टीम ने हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आज सुबह ही दबिश दी। आज सुबह करीब आठ बजे ग्राम पंचायत चढ़तगढ़ के एक कारोबारी व पंजाब के बरारी में एक साथ ईडी ने एक साथ रेड की। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों व्‍यक्ति ऊना में ओपन लीज लेकर खनन करते हैं। पंजाब के व्‍यक्ति की लीज ऊना के खानपुर में है तो दूसरा व्‍यक्ति चढ़तगढ़ में किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करता है। ईडी की टीम ने करीब आठ बजे दोनों जगह पर संयुक्त रेड की है और अभी तक जांच चल  रही है। स्थानीय प्रशासन और मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी नही दी जा रही। लेकिन शुरुआती जांच में यह मामला खनन माफिया से जुड़ा बताया जा रहा है।

     चढ़तगढ़ निवासी विशाल वार्ड नंबर 3 के घर पर ईडी की कार्रवाई जारी है। परंतु किसी तरह की वरामदगी की सूचना प्राप्त नहीं हो पाई है। जिला ऊना में बड़े पैमाने पर खनन माफि‍या सक्रिय है। एनजीटी भी यहां खनन को लेकर कारवाई कर चुका है। चढ़तगढ़ स्थित एक घर में हुई छापेमारी के दौरान स्थानीय ग्राम पंचायत भी मौजूद रही।  पंचायत के उपप्रधान भूषण दत्त भारद्वाज ने बताया कि उनके गाँव में स्थित एक घर में ईडी की टीम पहुंची जो अभी तक घर के अंदर ही जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल ईडी की टीम के हाथ क्या लगा, इस बारे उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों के दामों में हुई कटौती, तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों के दामों में हुई कटौती, तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट

    नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। बढ़ती महंगाई से आम आदमी को काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सोमवार (19 सितंबर, 2022) के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। बिहार से उत्तर प्रदेश तक कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलावा आया है।

    हालांकि देश की राजधानी दिल्‍ली, मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.76 रुपए और डीजल 89.66 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 106.29 रुपए और 94.25 रुपए लीटर बिक रहा है।

    पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 30 पैसे हुआ सस्ता

    गाजियाबाद में आज पेट्रोल 32 पैसे सस्‍ता होकर 96.26 रुपये लीटर और डीजल 30 पैसे गिरकर 89.45 रुपये लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 1 पैसे गिरकर 96.57 रुपये और डीजल भी 1 पैसे गिरकर 89.76 रुपये लीटर हो गया है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 17 पैसे घटकर 107.48 रुपये और डीजल 16 पैसे गिरकर 96.26 रुपये लीटर बिक रहा है।

    कच्चे तेल में गिरावट जारी

    आपको बता दें कि कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले 24 घंटे में गिरकर 92.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई की कीमत की बता करें तो यह घटकर 85.96 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है।

  • सतपाल सिंह सत्ती ऊना प्रवास पर

    सतपाल सिंह सत्ती ऊना प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 20 सितंबर को सांय 5 बजे ग्राम पंचायत बनगढ़ तथा 21 सितंबर को शाम 5 बजे लोअर देहलां कुटिया में सड़क का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सतपाल सिंह सत्ती 22 सितंबर को छत्तरपुर ढाडा में स्वास्थ्य उप केंद्र का लोकार्पण करेंगे। वहीं 23 सितंबर को छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष दोपहर दो बजे नेहरू युवा केंद्र के जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि 24 सितंबर को सत्ती मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होंगे, जबकि 25 को प्रातः 6 बजे बसदेहड़ा में मैराथन का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि सतपाल सिंह सत्ती 26 सितंबर को दयाल स्वीट शॉप में प्रातः 10 बजे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। 
  • बेतुकी बयानबाजी कर रहे मौजूदा विधायक : राम कुमार

    बेतुकी बयानबाजी कर रहे मौजूदा विधायक : राम कुमार

    बरोटीवाला/सचिन बैंसल: दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने अपने जन सम्पर्क अभियान “आपका बेटा आपके द्वार” के तहत आज ग्राम पंचायत मल्लपुर पहुंचे। राम कुमार  ने कहा कि दून के विधायक अपने आप को हारता देख बौखला गए हैं और बेतुके बयान दे रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि ऐसे बयानों से अब जनता को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता अपना मन बना चुकी है और इन बयानों का जवाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीताकर देगी। उन्होंने कहा कि विधायक मेरी जमीन की बात कर रहे है, तो चुनाव आयोग के पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। हवा में बाते करने से कुछ नही होगा।राम कुमार ने कहा कि विधायक रहते मैंने जितने भी विकास कार्य करवाए है उसका वाइट पेपर उन्होंने जनता के सामने रखा है। अगर विधायक में हिम्मत है तो वो भी अपने द्वारा करवाए गए कामों की जानकारी जनता करें। इस मौके पर राम कुमार के साथ पूर्व प्रधान पोला राम, एक्स पंच राम दास एक्स बि डि सी चक्कां, राम रतन, विधि चंद, हेम राज काला, पाल चंद, गुरनाम, तरसेम चौधरी, राम नाथ, कृष्ण कुमार, बीर चंद, चौधरी निशा राम उपस्थित थे। 
  • पंजाबः निगम के टिप्पर चालक ने बुजुर्ग को कुचला, मौत, गुस्से में लोगों ने तोड़े गाड़ी के शीशे

    पंजाबः निगम के टिप्पर चालक ने बुजुर्ग को कुचला, मौत, गुस्से में लोगों ने तोड़े गाड़ी के शीशे

    लुधियानाः समराला चौक के गुरु अर्जुन देव नगर इलाके से दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे नगर निगम के तेज रफ्तार टिप्पर ने सामने से आ रहे स्कूटर सवार वृद्ध व्यक्ति को टक्कर मार दी। निगम का बेकाबू टिप्पर बाद में सड़क पर गिरे व्यक्ति को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक टिप्पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। एक्टिवा सवार वृद्ध व्यक्ति समराला चौक से ग्रीनलैंड स्कूल की तरफ मुड़ रहा था।

    उसी समय सामने से आ रहे नगर निगम के कूड़े वाले ट्रक में उसे जोरदार टक्कर मार दी और वृद्ध व्यक्ति को कुचलते हुए निकल गया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर सात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। सूत्रों का कहना है कि गुस्से में आए कुछ लोगों ने टिप्पर पर पत्थरबाजी कर उसके शीशे तोड़ दिए। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

    हादसास्थल के आसपास गुरु अर्जन देव नगर में रहने वाले लोगों का आरोप है कि वह आए दिन उनके इलाके से गुजरने वाले कूड़े वाले ट्रकों से खासे परेशान हैं। इलाका निवासी मलकीत सिंह और अमरजीत सिंह ने बताया कि सुबह के समय नगर निगम के कूड़े वाले ट्रक उनके इलाके से बहुत तेज गति के साथ निकलते हैं। उन पर ओवरलोड पड़ा हुआ कूड़ा निकलकर सड़कों और लोगों के घरों में गिरता है। नो एंट्री के बावजूद चालक कानून की धज्जियां उड़ाते हुए टिप्पर उनके इलाके से लेकर निकलते हैं। गाैरतलब है कि शहर में सड़क हादसाें की रफ्तार लगातार बढ़ रही है।

  • विकास शर्मा बने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स  (इंडिया)  जिला सोलन के कार्यकारी अध्यक्ष

    विकास शर्मा बने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स  (इंडिया)  जिला सोलन के कार्यकारी अध्यक्ष

    प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने परवाणु में की घोषणा
    बददी/सचिन बैंसल : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) हिमाचल प्रदेश इकाई की राज्य स्तरीय कोर कमेटी की बैठक परवाणु के शैली होटल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में प्रदेश प्रधान रणेश राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य व सुमित शर्मा ने की। परवाणू में आयोजित प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में कई अहम् निर्णय लिए गए । वहीं इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा ने बैठक में सर्वसम्मति से परवाणु के विकास शर्मा को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स जिला सोलन के कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया ।नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) जिला सोलन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर विकास शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य,  सुमित शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राणेश राणा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राज्य महामंत्री किशोर ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत्त ठाकुर सहित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया ।  
    विकास शर्मा ने कहा जिला सोलन की की पत्रकारों के हितों को लेकर जो भी कदम हमें उठाने पड़ें वह हम जरूर उठाएंगे । नवनियुक्त जिला सोलन के कार्यकारी प्रधान विकास शर्मा ने कहा की कोविड महामारी के बाद पत्रकारों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है लेकिन इस और आज तक किसी भी सरकार ने अभी तक कुछ ध्यान नहीं दिया, परंतु अब केवल पत्रकारों के ही हितों की बात होगी। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर पत्रकारों के लिए पेंशन का प्रावधान करे।
  • पंजाबः पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी में हुए शामिल

    पंजाबः पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी में हुए शामिल

    नई दिल्लीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल हुए। कैप्टन ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भाजपा में विलय कर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पीएलसी का केंद्र की सत्ताधारी पार्टी में विलय भी किया। अमरिंदर सिंह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, किरेन रिजिजू, बीजेपी नेता सुनील जाखड़ और बीजेपी पंजाब प्रमुख अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन करने वाले अमरिंदर सिंह पहले ही अपने कई करीबी नेताओं को भाजपा में शामिल करा चुके हैं। पंजाब में संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने के मिशन में लगी भाजपा अपनी राज्य इकाई की टीम में बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी में है। माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही उन्हें पंजाब में कोई बड़ी भूमिका दे सकती है। उनके करीबी नेताओं को भी पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

    बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू से टकराव के कारण कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। उस समय चुनावी रणनीति के तहत अमरिंदर सिंह ने अपने कई करीबियों को भाजपा में शामिल कराया था, लेकिन स्वयं अपने राजनीतिक दल के बैनर तले ही भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। हालांकि अमरिंदर सिंह न तो अपनी पटियाला सीट बचा पाए और न ही अपनी पार्टी के किसी उम्मीदवार को जीता पाएं। आम आदमी पार्टी की आंधी में भाजपा के मंसूबे भी धरे के धरे रह गए।

  • जालंधर: 700 ग्राम अफीम सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर: 700 ग्राम अफीम सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः पंजाब में सीएम भगवंत मान के आदेशों पर राज्य में जगह-जगह नशे के खिलाफ सर्च अभियान जारी है। इसी के तहत आज क्राइम ब्रांच देहात की पुलिस ने 700 ग्राम अफीम सहित एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच देहाती के इंचार्ज पुष्प बाली ने बताया कि एएसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित जीटी रोड से मोहल्ला पंजाबी बाग की तरफ गश्त पर थे।

    जैसे ही पुलिस पार्टी पंजाबी बाग के गुरुद्वारा सिंह सभा के पीछे वाली गली में पहुंची तो सामने से आ रही एक महिला जिसके हाथ में दूध का डोलू पकड़ा हुआ था उसे शक के आधार पर रोका गया। वहीं पूछताछ में महिला ने अपना नाम निशा पत्नी स्वर्गीय प्रदीप चौधरी निवासी मोहल्ला अशोक विहार नजदीक वेरका मिल्क प्लांट थाना डिवीजन नंबर 1 बताया।

    पुलिस पार्टी ने जब डोलू की तलाशी ली तो उसके अंदर एक और डोलू था जिसमें प्लास्टिक के लिफाफे में लिपटी हुई 700 ग्राम अफीम थी। महिला ने डोलू को खासतौर पर तैयार करवाया था जिसके ऊपर देसी घी डाला हुआ था और नीचे के डोलू में अफीम रखी हुई थी। वहीं पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उस पर थाना मकसूदां में मामला दर्ज कर लिया है। महिला तस्कर पर पहले भी अलग-अलग थानों में 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस महिला से आगे पूछताछ कर रही है।

  • कोर्ट परिसर में गैंगवार, पेशी पर आए गैंगस्टर को शूटर्स ने गोलियां मार की हत्या

    कोर्ट परिसर में गैंगवार, पेशी पर आए गैंगस्टर को शूटर्स ने गोलियां मार की हत्या

    नागौरः राजस्थान में सालों बाद एक बार फिर गैंगवार एक्टिव हो चुकी है। यहां नागौर कोर्ट में हरियाणा से पेशी पर आए एक गैंगस्टर पर शूटर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। अचानक कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग से एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जब तक पहुंचती तब तक सड़क पर सिर्फ गोलियों के कुछ खोल और खून के धब्बे थे। एसपी नागौर समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे हैं। जिसकी हत्या की गई है उसका नाम संदीप सेठी बताया जा रहा है। फिलहाल पूरे जिले में ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई है। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के नागौर जिले में कोर्ट के बाहर हरियाणा के गैंगस्टर संदीप सेठी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बदमाश चंद मिनट में मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कारतूस के करीब 10 खोल बरामद किए हैं। दिनदहाड़े कोर्ट के बाहर हुई इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस की ओर से पूरे इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। संदीप सेठी हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर बताया जा रहा है। नागौर के रघुवीर हत्याकांड के मामले में जिसकी गिरफ्तारी हुई थी। कुछ समय पहले ही उसकी जमानत हुई थी। वह सोमवार को पेशी पर नागौर कोर्ट आया था। 

    बताया जा रहा है कि नागौर में जिला कोर्ट के बाहर आज दोपहर में अच्छी खासी चहल पहल थी। बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। इस दौरान दो गाडियां वहां आकर रुकी। गाड़ियों में कई बदमाश बैठे थें। उनमें से कुछ बदमाशों ने कोर्ट से बाहर आने के दौरान संदीप को घेर लिया। संदीप कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसे गोलियों से भून दिया। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाजों के बीच लोग जान बचाकर भागने लगे। संदीप वहीं गिर गया। संदीप के शव को अस्पताल में रखवाया गया है। इस घटना के बाद बवाल मचा हुआ है। पूरे नागौर में पुलिस बंदोबस्त सख्त कर दिया गया है। कोर्ट के आसपास के एरिया में भारी पुलिस तैनात हैं,  लेकिन अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। 

    गैंगवार में गैंगस्टर संदीप बिश्नोई के एक साथी को भी गोली लगी है। वहीं एक गोली कोर्ट के बाहर खड़े एक वकील को भी छूकर निकल गई। घटना के बाद सभी को नागौर के जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। जहां संदीप सेठी की मौत हो गई। वहीं संदीप बिश्नोई के साथी को पुलिस ने डिटेन कर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी राममूर्ति जोशी, एडिशनल एसपी राजेश मीणा सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

    संदीप सेठी का पूरा नाम संदीप बिश्नोई था। संदीप सुपारी किलर था। संदीप हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर और सुपारी किलर था। वह सेठी गिरोह से जुड़ा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शराब तस्करी के साथ वह सुपारी किलिंग भी करता था। उसने नागौर में भी एक व्यापारी का मर्डर किया था। पुलिस इसे गैंगवार मान रही है। गौरतलब है कि इससे पहले ऐसा ही एक मामला राजधानी नई दिल्ली में आया था। जहां भी कोर्ट परिसर में गोली चली थी।

    सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि नागौर शहर में न्यायालय परिसर में सरेआम फायरिंग करके एक व्यक्ति की हत्या कर देने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक का आवास इस न्यायालय परिसर से महज 50 मीटर और कलेक्टर, एसपी का कार्यालय महज 100 मीटर दूर है। ऐसे में इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने कहा कि नागौर सहित प्रदेश में बढ़ता अपराध चिंता का विषय है। प्रदेश की कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है और इस प्रकार की घटनाएं राजस्थान में जंगलराज होने का प्रमाण है। जिले में खनन माफिया सक्रिय है।

  • हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने किया कोर्ट में सरेंडर

    हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने किया कोर्ट में सरेंडर

    नई दिल्लीः हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने आज कोर्ट में सरेंडर किया। जानकारी के मुताबिक, एसीजेएम कोर्ट ने सपना चौधरी को सरेंडर के उपरांत कस्टडी में ले लिया। सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके चलते उनको कोर्ट में पेश होना था। लेकिन पिछली 6 तारीख को कोर्ट में पेश होने से पूर्व जज शांतनु त्यागी आपात छुट्टी पर चले गए थे।

    इसकी वजह से बेंच नहीं बैठी। अब उसी एनबीडब्ल्यू के रिकॉल पर सपना चौधरी ने आज एसीजेएम शांतनु त्यागी की कोर्ट में पेश होकर खुद को सरेंडर कर दिया। जहां कोर्ट ने डांसर सपना चौधरी को कस्टडी में ले लिया था। कुछ ही देर बाद खबर आई कि सपना का वारंट वापस ले लिया गया। सपना को कोर्ट ने कस्टडी से मुक्त कर दिया है। कोर्ट ने सपना चौधरी का वारंट इस शर्त पर खत्म किया कि कोर्ट में वो पेश होकर सहयोग करेंगी। मामले में अगली सुनवाई अब 30 सितंबर को होगी।

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें कि साल 2018 के अक्टूबर में लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का कार्यक्रम था। लोगों ने कार्यक्रम को देखने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन 300 रुपए दिए थे। लेकिन सपना चौधरी उस कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं। इसके बाद लोगों ने हंगामा काटा और फिर मामला कोर्ट में जा पहुंचा, क्योंकि हजारों की तादाद में लोगों ने टिकट को पैसे देकर खरीदा था।

    ऐसे में जब सपना चौधरी परफॉर्मेंस के लिए नहीं पहुंची तो लोग नाराज हो गए और हंगामा किया। इसी धोखाधड़ी के मामले में आज सपना चौधरी को लखनऊ के एसीजेएम कोर्ट में पेश होना था। इस मामले की एफआईआर में शो के ऑर्गनाजर जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय का नाम भी शामिल था।

    हरियाणा की फेमस डांसर हैं सपना 

    सपना चौधरी हरियाणा की फेमस डांसर हैं। उन्हें अपने लाइव स्टेज शोज के लिए जाना जाता है। सपना को तेरी आख्या का यो काजल नाम के गाने में अपनी परफॉरमेंस के बाद पहचान मिली थी। इसके बाद उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा गया। शो में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा दिखाया था. सपना के ढेरों फैंस हैं, जो उनके डांस शो के दीवाने हैं। हजारों की संख्या में सपना चौधरी का शो देखने दर्शक पहुंचते थे। सपना चौधरी को काफी हिट गानों के वीडियो में देखा जा चुका है। उन्होंने हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ काम किया था। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्म वीरे दी वेडिंग और नानू की जानू में भी परफॉर्म किया था। इतना ही सपना चौधरी ने 2019 में आई फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स में एक्टिंग भी की थी।

    पर्सनल लाइफ की बात करें तो जनवरी 2020 में सपना चौधरी ने वीर साहू से शादी कर ली थी। इस शादी के बारे में उन्होंने किसी को यही बताया था। 2021 में उन्होंने इंस्टाग्राम के आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान अपनी शादी की डेट का खुलासा किया था। सपना का एक बेटा भी है। उन्होंने अपने बेटे का नाम पोरस रखा है। बेटे का जन्म अक्टूबर 2020 को हुआ था।