Blog

  • पंजाब में हो सकती है गैंगवार, बंबीहा ग्रुप ने गोल्डी बराड़ को किया ये चैलेंज

    पंजाब में हो सकती है गैंगवार, बंबीहा ग्रुप ने गोल्डी बराड़ को किया ये चैलेंज

    चंडीगढ़ः केंद्र की खुफिया एजेंसी ने हाल ही में गैंगवार को लेकर पंजाब पुलिस को सूचना दी थी। इस सूचना के तहत उन्होंने बताया था कि पंजाब में दविंदर बंबीहा ग्रुप की बड़ी वारदात करने की फिराक में है। वहीं अब बंबीहा ग्रुप द्वारा गोल्डी बराड को धमकी देते हुए चैलेंज किया गया है। बंबीहा ग्रुप ने गोल्डी बराड़ को चैलेंज किया है कि वह विदेश में बैठकर धमकियां न दे, वह पंजाब आकर तो दिखाए।

    बंबीहा ग्रुप ने आगे कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला वह लेंगे, इसके लिए 2-4 कत्ल तो करने ही पड़ेंगे। बंबीहा ग्रुप ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला का उनके ग्रुप से कोई लेना-देना नहीं था उसका नाम जानबूझ कर जोड़कर मारा गया है। यही नहीं अब मूसेवाला के माता-पिता को धमकियां मिल रही हैं। पाकिस्तान में बैठे रिंदा के भी बंबीहा ग्रुप से कोई लिंक नहीं हैं पुलिस उसे ग्रुप से न मिलाए। दोनों ग्रुपो के गैंगस्टर आमने-सामने होते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले को लेकर एक बार फिर से पंजाब में गैंगवार होने के संकेत बढ़ने लगे है। 

    बता दें कि गैंगस्टर्स अपने वर्चस्व के लिए लगातार भिड़ते रहते हैं। सबसे ज्यादा दुश्मनी लॉरेंस सिंडिकेट और बंबीहा गैंग की है। इनके बीच लगातार बदले का खूनी खेल चलता रहा है। इसी को पाकिस्तान में बैठे हरविंदर रिंदा, कनाडा बैठे लखबीर सिंह लंडा, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया बैठे आतंकियों ने हथियार बना लिया। वह इन दोनों गैंग्स को बदले के लिए उकसाते हैं। फिर एक-दूसरे को मारने के लिए हथियार मुहैया करवाते हैं। उनकी फंडिंग करते हैं। जरूरत पड़ने पर गैंग मेंबर्स को पाकिस्तान और कनाडा में बैठ अपने यहां या सऊदी देशों में पनाह दिलवाते हैं। बदले में उनसे ड्रग्स की स्मगलिंग भी करवाते हैं। यही खुफिया एजेंसियों की सबसे बड़ी चिंता है।

  • जालंधरः 50 ग्राम हैरोईन और एयर पिस्टल सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः 50 ग्राम हैरोईन और एयर पिस्टल सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना फिलौर की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार कियाहै। आरपियों की पहचान मनदीप सिंह पुत्र नछत्तर सिंह वासी गांव आलोवाल, अजय बैंस पुत्र मंजीत सिंह वासी आलोवाल, सुक्खा पुत्र जसविंदर पाल वासी गांव लंगड़ोया एसबीएस नगर के तौर पर बताई जा रही है। थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि लसाड़ा चौकी के इंचार्ज परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव सोडो मोड़ राहों रोड पर मौजूद थे, इसी दौरान इनोवा गाड़ी आती दिखाई दी, जिसमें तीनों आरोपी सवार थे। गाड़ी की तलाशी के दौरान आरोपियों से 50 ग्राम हैरोईन एक एयर पिस्टल और डिजिटल कंडा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • पंजाबः इस दिन से फिर शुरू होगी पंचायती ज़मीनों से नाजायज कब्ज़े हटाने की मुहिम 

    पंजाबः इस दिन से फिर शुरू होगी पंचायती ज़मीनों से नाजायज कब्ज़े हटाने की मुहिम 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। मान सरकार ने पंचायती जमीनों से नाजायज कब्जे हटाने की मुहिम को फिर से शुरू करने का ऐलान कर दिया है। ये मुहिम 1 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। राज्य भर से आए ब्लॉक विकास अफसरों के साथ मीटिंग के उपरांत पत्रकार सम्मेलन के दौरान जानकारी साझा करते हुए राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब गांवों में बसता है, पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए पहले रंगला गांव बनाना ज़रूरी है। सीएम भगवंत मान सरकार द्वारा रंगला पंजाब बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 500 स्मार्ट गांव बनाए जाएंगे।

    ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि हर हलके में कम से कम 5 गांव स्मार्ट गांव बनाने के लिए चुने जाएंगे, जिनको स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पीने वाले पानी और सफ़ाई आदि की अति-आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा। इन गांवों में ही नौजवानों को आई.टी क्षेत्र में रोजग़ार मुहैया करवाने के लिए छोटी आई.टी इकाईयां स्थापित की जाएंगी।  कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि स्मार्ट गांवों के विकास कार्यों वाली जगह पर किसी भी राजनीतिक नेता का कोई नाम या बोर्ड नहीं लगाया जायेगा, बल्कि गांवों की शक्ल बदलने वाले माहिरों का नामकरण गांव में विशेष जगह पर किया जायेगा।  

    ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि आज ब्लॉक विकास और पंचायत अफसरों को गांवों की शक्ल बदलने के लिए 52 सूत्री विकास एजेंडा सौंपा गया है, जिसको लागू करने के लिए समयबद्ध और जवाबदेही तय की गई है। कुलदीप धालीवाल ने जि़ला विकास और पंचायत अफसरों को हिदायतें जारी करते हुए कहा कि सभी लम्बित केस 31 दिसंबर तक मैरिट के आधार पर बिना किसी पक्षपात के निपटाए जाएं। जि़क्रयोग्य है कि जि़ला विकास और पंचायत अफ़सर को 3 महीने में केस का निपटारा करना लाजि़मी है।  ग्रामीण विकास मंत्री ने एक अन्य अहम फ़ैसला लागू करते हुए ऐलान किया कि ऐसा देखने में आया कि कुछ अफ़सर रिटायरमेंट या कुछ अफ़सर बदली होने से कुछ समय पहले गलत फ़ैसले कर जाते हैं। परन्तु अब जिस अफ़सर द्वारा कोई भी गलत फ़ैसला या गलत काम किया गया होगा, उसके खि़लाफ़ कार्यवाही होगी चाहे वह रिटायर हो गया हो।

    कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंचायती ज़मीनों से नाजायज कब्ज़े हटाने की मुहिम जो खेतों में धान की फ़सल के कारण कुछ समय के लिए रोकी गई थी फिर 1 अक्तूबर से शुरू की जायेगी। ग्रामीण विकास मंत्री ने गांवों में किये जाने वाले विकास कार्यों की असली तस्वीर लोगों तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मीडिया सैल स्थापित करने का ऐलान भी किया, जो ब्लॉक स्तर के विकास कार्यों की रिपोर्टों, फोटो और वीडियो इस सैल को भेजेगा। एक अन्य अहम जानकारी साझा करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा धान की पराली न जलाने संबंधी बड़े स्तर पर मुहिम चलाई जायेगी। इस मुहिम के अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग पराली न जलाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव स्तर पर मुहिम चलाएगा।  

  • ओ डी एम का चार्ज ना लेने से रोष में समूह कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी 

    ओ डी एम का चार्ज ना लेने से रोष में समूह कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी 

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। लंबे अरसे से ओडीएम का चार्ज ना लेने के रोष में समूह सीवरमैन, पंप ऑपरेटर, मीटर रीडर, प्लंबर, एवं ड्राइवरों की ओर से हड़ताल का ऐलान का नोटिस जारी किया गया ,मिली जानकारी के मुताबिक समूह भाईचारे ने बताया कि औ डीएम  का सारा काम नगर निगम में वापस लेने के लिए मांग पत्र कई बार दे चुके हैं मगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा।

    अबकी बार अगर हमारी मांग को पूरा नहीं किया गया  तो कर्मचारियों ने सर्व सहमति के हाथ सीवरमैन  , पंप ऑपरेटर, मीटर रीडर, प्लंबर एवं ड्राइवर  दिनांक 19-09- 2022 दिन सोमवार  को हड़ताल पर चले .जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक हमारी तो हड़ताल जारी रहेगी अगर हड़ताल के कारण शहरवासियों को कोई भी परेशानी होती है तो प्रशासन  जिम्मेवार होगा।

  • पंजाबः कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने 17 ब्लाक अध्यक्ष किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    पंजाबः कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने 17 ब्लाक अध्यक्ष किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने 17 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। सूची जारी करते हुए वड़िंग ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वे पूरी मेहनत से पार्टी के लिए काम करेंगे। इससे पहले 118 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने की थी।

    बता दें कि पंजाब में कांग्रेस की हालत कमजोर हो गई है। इसका कारण दिग्गजों का साथ छोड़ना है। पार्टी में सबसे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ी। फिर सुनील जाखड़ और 4 पूर्व मंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ दी जिसके कारण विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर और नवजोत सिद्धू में झगड़ा हो गया था। कांग्रेस ने कैप्टन को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया। तभी सिद्धू और चन्नी आपस में भिड़ गए। पंजाब कांग्रेस गुटबाजी में बंट गई। अंदरूनी कलह के चलते 2017 से 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस 2022 में 18 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस के कई दिग्गज हार गए। नवजोत सिंह सिद्धू भी अमृतसर पश्चिम से हार गए। चरणजीत सिंह चन्नी जो सीएम थे, भदौड़ और चमकौर साहिब दोनों सीटों से हार गए थे।

  • आदमपुरः एटीएम कार्ड छीनने वाले दो नौजवान काबू 

    आदमपुरः एटीएम कार्ड छीनने वाले दो नौजवान काबू 

    आदमपुर (गणेश शर्मा)। थाना आदमपुर की पुलिस ने एटीएम कार्ड छीनने वाले 2 आरोपियों को काबू किया है। आरिपियों की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपक पुत्र उमेश कुमार कसत्तोलि खाना मसूर चक जिला बेगूसराय बिहार और कमले आलम पुत्र अली मॉम थाना संग्रामपुर के तौर पर हुई है।

    जानकारी देते हुए केवल स्वरूप पिता प्रीतम चंद सिंगड़ी वाला थाना मॉडल टाउन होशियारपुर ने बताया कि मैं रेलवे से रिटायर हूं मैं आज अपने निजी काम से होशियारपुर आया था और आदमपुर बिजली बोर्ड के सामने एसबीआई बैंक के पास एटीएम मशीन से पैसे निकालने गया तो पीछे से दो नौजवान आए और मेरा एटीएम कार्ड छीन कर भागने लगे और जब मैंने शोर मचाया तो बाहर खड़े लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया। उनके पास और भी कई एटीएम कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः विजिलेंस ब्यूरो ने GST घोटाले के मामले में 6 एजेंट किए काबू

    पंजाबः विजिलेंस ब्यूरो ने GST घोटाले के मामले में 6 एजेंट किए काबू

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज भ्रष्टाचार घोटाले के मामले में आरोपियों को काबू किया है। घोटाले के सिलसिले में टोल बूथों से चोरी के वाहनों को पास करने और कर चोरी करने के आरोप में 6 आरोपियों एजेंटों/बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग कच्चे माल (लोहे का कबाड़) और तैयार माल ले जाने वाले वाहनों की जांच के दौरान कम जुर्माना लगाकर जीएसटी से बचने के लिए उन्हें टैक्स से बचने का रास्ता मुहैया कराने के बदले में राज्य कर अधिकारियों को रिश्वत दे रहे थे।

    विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जीएसटी/आबकारी एवं कर अधिकारियों के अलावा एजेंट/बिचौलिये आपस में मिलीभगत कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच के दौरान विजिलेंस ब्यूरो पंजाब की आर्थिक अपराध शाखा ने आज 6 एजेंटों बलविंदर सिंह उर्फ ​​बाबू राम, सचिन कुमार लूथरा, पवन कुमार उर्फ ​​काला, अजय कुमार, रणधीर सिंह और अवतार सिंह को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इस मामले में कर विभाग के कुछ अधिकारियों और एजेंटों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • चड़तगढ़ स्कूल में मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

    चड़तगढ़ स्कूल में मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

    सतपाल सत्ती ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चड़तगढ़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने गत शैक्षणिक सत्रों के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
    इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि खेल गतिविधियों के प्रति विद्यार्थियों और युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रदेशभर में खेल स्टेडियम निर्मित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अप्पर देहलां व बसदेहड़ा में खेल स्टेडियम जनता को समर्पित किए जा चुके हैं, जबकि संतोषगढ़ तथा बहडाला में खेल स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिन पर लगभग 5 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में भी एक उत्कृष्ट करियर का निर्माण किया जा सकता है।

    उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि प्रदेश सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में प्रदान की जा रही सुविधाओं के लाभ लेकर अपनी प्रतिभा को निखारें ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नेतृत्व कर सकें।
    सत्ती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचों को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चड़तगढ़ स्कूल में 20 लाख रुपये से दो हॉल जनता को समर्पित किए गए हैं। इसके अलावा 2.60 लाख रुपये लागत के कबड्डी खेल के मैट प्रदान किए गए हैं, जबकि स्कूल में मरम्मत कार्य पर 1.63 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में इंडोर जिम स्थापित किया गया है, जिस पर 70 हजार रुपये की राशि व्यय व्यय की गई है।
    इस मौके पर प्रधानाचार्य केडी शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसएमसी के पूर्व प्रधान शमशेर सिंह ने स्कूल को वाटर कूलर भेंट किया। 
    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, चड़तगढ़ के प्रधान सतपाल ऐरी व उपप्रधान भूषण दत्त भारद्वाज, खानपुर के प्रधान रेखा रानी, समाज सेवी विजय सहोड़, स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य केडी शर्मा, एसएमसी प्रधान बीना शर्मा, शमशेर सिंह, मानव कल्याण समिति के अध्यक्ष संजीव सोनी, जसवीर राणा, ढेरू राम, सतीश शर्मा, केपी शर्मा उपस्थित रहे।

  • आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम 16 सितंबर से

    आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम 16 सितंबर से

    ऊना/सुशील पंडित : प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव बारे जागरूक करने के लिए 16 से 30 सितंबर तक जिला के विभिन्न स्थानों पर एनडीआरएफ की टीम सामुदायिक अभ्यास करवाएंगी। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम द्वारा 16 सितंबर को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ प्रातः 11 बजे बैठक कर जिला में पिछले पांच वर्षों की हुई प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक घटनाओं संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी।
    इसी कड़ी में 17 सितंबर को हंडोला से जगतखाना रोड़ का फील्ड दौरा होगा जबकि 19 सितंबर को गर्वन्मेंट आईटीआई ऊना में छात्राओं के लिए जागरूक करेंगे। 20 सितंबर को ल्यूमिनस पाॅवर टैक्नोलाॅजी प्राईवेट लिमिटेड गगरेट, 21 सितंबर को राजकीय डिग्री काॅलेज दौलपुर, 22 सितंबर बजे महाराणा प्रताप डिग्री काॅलेज अंब, 23 सितंबर को अंब से मैड़ी रोड पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। एनडीआरएफ की टीम द्वारा 24 सितंबर को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर, 26 सितंबर को बजे राजकीय आईटीआई बंगाणा, 27 सितंबर को प्रातः 10. गोविंद सागर झील में डूबने वाले संभावित दुर्घटना क्षेत्र का दौरा करेंगे। 28 सितंबर को न्यासा मल्टीप्लास्ट और वर्धमान इस्पात उद्योग गांव बाथड़ी का दौरा करेंगे। इसके अलावा 29 सितंबर को राजकीय डिग्री काॅलेज खड्ड और 30 सितंबर को स्वां पुल घालूवाल और ऊना हरोली लिंक ब्रिज का दौरा करेगी।
  • खंड प्रारंभिक शिक्षा ऊना के तहत भरें जाएंगे पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के विभिन्न पद

    खंड प्रारंभिक शिक्षा ऊना के तहत भरें जाएंगे पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के विभिन्न पद

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय माध्यमिक पाठशाला अरनियाला, कोटला खुर्द, लमलेहड़ा व भटोली में रिक्त रहे पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के लिए आवेदन दोबारा आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थी इन पदों के लिए आवेदन सादे कागज पर सभी प्रमाण पत्रों व वांछित दस्तावेजो़ं की स्वप्रमाणित फोटाकाॅपी सहित संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ऊना के कार्यालय में 24 सिंतबर तक जमा करवा सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। प्रार्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
    आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
    उपनिदेशक ने बताया कि इन पदों के लिए संबंधित पंचायत सचिव अथवा संबंधित शहरी स्थानीय निकाय के कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी दूरी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विधवा/अनाथ/संदर्भित दिव्यांग प्रमाण पत्र, ऐसे परिवार का सदस्य जो अत्यधिक गरीबध्दयनीय परिस्थिति में रह रहा हो का प्रमाण पत्र, पति द्वारा परित्यक्त नारी प्रमाण पत्र, व एससी/एसटी/ओबीसी/बीपीएल श्रेणी प्रमाण पत्र, इस आशय का प्रमाण पत्र कि प्रार्थी के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी या गैर सरकारी नौकरी में नही है अथवा प्रार्थी के परिवार द्वारा पाठशाला हेतू भूमि दान की गई है सहित वांछित प्रमाण पत्रों की स्वयं प्रमाणित प्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करनी आवश्यक है।