Blog

  • तेज रफ्तार डंपर ने 3 बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौत

    तेज रफ्तार डंपर ने 3 बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौत

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में गत रात भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां तेज रफ्तार डंपर ने 3 बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में इलाज के दौरान 2 बाइक सवार की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक का नाम शादाब व कमल राजा निवासी लक्ष्मणगंज के है। घायल युवक का नाम जावेद है। यह हादसा संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के एनएच 509 पर हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

    जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ चंदौसी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। घटना के बाद फरार डंपर चालक को पकड़ने के लिए टीमें बना दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीनों लोग जनपद मुरादाबाद के बिलारी रिश्तेदार से लौट कर आ रहे थे। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वो पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

  • 3  कारों में लगी भीष्ण आग, जलकर हुई खाक

    3 कारों में लगी भीष्ण आग, जलकर हुई खाक

    नई दिल्ली : हरियाणा के गुरुग्राम में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साथ 3 गाड़ियों में आग लग गई। ये तीनों गाड़ियां पार्किंग एरिया में खड़ी हुई थी। गुरुग्राम के सेक्टर 50 थाना एरिया की यह घटना बताई जा रही है। 3 गाड़ियों में एक साथ आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दरअसल सुबह सेक्टर 46 इलाके में आग लगने से 3 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। इनमें ग्रैंड विटारा, ब्रेज़ा और टाटा हैरियर एसयूवी गाड़ी शामिल है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

    अग्निशमन अधिकारी नीतीश भारद्वाज ने बताया कि सुबह 3 गाड़ियों में आग लगने की खबर फायर विभाग को मिली थी जिसके बाद मौके पर फायर विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया। गाड़ियों में आग लगने के पीछे क्या कारण है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच पुलिस कर रही है। गुरुग्राम के सेक्टर 50 थाने के एसएचओ राजेश यादव ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे सेक्टर-46 में घरों के बाहर पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई थी।

    जिसके बाद सूचना मिलते हीं मौके पर पुलिस और फायर विभाग की टीम पहुंच गई। फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। एसएचओ  राजेश यादव ने बताया की आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से भी जांच कर रही है। 

  • पंजाबः 1.405 किलो हेरोइन सहित कार सवार 2 व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    पंजाबः 1.405 किलो हेरोइन सहित कार सवार 2 व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    लुधियानाः एसटीएफ लुधियाना रेंज को उस समय सफलता मिली जब इंस्पेक्टर हरबंस के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार में सवार दो लोगों को 1 किलो 405 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 7.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसटीएफ लुधियाना रेंज के दविंदर चौधरी ने बताया कि इंस्पेक्टर हरबंस सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिल रोड पर नाकाबंदी की और कार में सवार 2 व्यक्तियों को तालाशी के लिए रोका गया।

    तालाशी के दौरान उनके पास से 1 किलो 405 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ ​​बब्बू और बेअंत सिंह उर्फ बच्ची के रूप में हुई है। बेअंत बच्चे के खिलाफ नशा तस्करो के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोगा की तरफ से सस्ते दामों पर हेरोइन लाते हैं और लुधियाना व इसके आसपास के इलाकों में प्रचून में बेचते हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी खुद भी नशे के आदी हैं और अभी उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है जिसमें कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

  • जालंधरः रेलवे विभाग ने जारी किए ये आदेश, जाने मामला

    जालंधरः रेलवे विभाग ने जारी किए ये आदेश, जाने मामला

    जालंधर, ENS :   श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर अभी से भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। हालांकि 28 सितंबर यानी कल को श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। बाबा सोढल के बाहर मेला दो-तीन दिन पहले ही लग जाता है। इसके कारण मंदिर के बाहर 3-4 दिन तक रौनक लगी रहती है। हर साल लाखों श्रद्धालु अपनी मुराद मांगने के लिए इस मेले में सम्मलित होते हैं। वहीं, इसी बीच सोढल मेले को लेकर रेलवे विभाग ने चेतावनी जारी की है। दरअसल, ट्रेन ड्राइवरों के लिए विभाग ने एक शार्प लुक आऊट का कॉशन जारी किया है, ताकि हादसे से बचा जा सके। इसका मतलब ड्राइवर को ध्यान पूर्वक होरन बजाते हुए ट्रेन चलानी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि मंदिर के पास बने फाटक से रोजाना 100 से ज्यादा ट्रेन गुजरती हैं।

    मगर, मेले के दौरान ट्रेनों की स्पीड 15 किलोमीटर होगी। दरअसल, बहुत से लोग शॉटकट के चक्कर में बंद फाटक को भी पार करने लगते हैं, जिससे हादसे का डर रहता है। ऐसे में रेलवे अधिकारियों ने लोगों से अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की है। बता दें कि बाबा सोढल मेले के कारण डिप्टी कमिश्नर ने रेलवे अथॉरिटी को एक पत्र लिखा है, जिसमें सोढल मंदिर के नजदीक स्थित रामनगर और चंदन नगर रेलवे फाटकों को 1 अक्तूबर तक बंद रखने को कहा गया है। इसके अलावा सोढल फाटक, टांडा फाटक और अड्डा होशियारपुर रेलवे फाटकों पर जीआरपी और आर.पी.एफ. की तैनाती की गई है। जिला पुलिस द्वारा भी फाटकों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।

  • जालंधरः इस मेन चौंक में 5 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, देखें Live

    जालंधरः इस मेन चौंक में 5 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, देखें Live

    जालंधर, ENS: सविधान चौक में 5 गाड़ियों में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पहले 3 गाड़ियों में टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि 2 गाड़ियां और आपस में टकरा गई, जिसके बाद पार्किंग में खड़ी 3 गाड़ियों को भी उक्त गाड़ियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि सविधान चौक पर लाइटें ग्रीन होने के बाद दो गाडियों में भीषण टक्कर हो गई। लोगों का कहना है कि दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके कारण दोनों में टक्कर हो गई। इसके बाद 3 अन्य गाड़ियों की चौक पर टक्कर हो गई। जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है। 

    पुलिस अधिकारी उक्त गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने लेकर जा रही है। इस दौरान चौक पर जाम लग गया। मामले की जनकारी देते हुए हरपिंदर ने बताया कि वह जालंधर कपड़े लेने के लिए आ हुए थे। इस दौरान चौंक से गाड़ी टर्न करते समय दूसरे गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में टक्कर हो गई। हालांकि दूसरी ओर गाड़ी चालक का कहना है कि उक्त गाड़ी चालक काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। जिस कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि इस घटना के दौरान कोई जानी नुकसान होने का मामला सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों द्वारा जो भी शिकायत दी जाएगी, उसके आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार 3 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

    नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार 3 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

    बिहारः गया जिले में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा के नेता अनवर खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आमस में बुधवार सुबह अनवर खान को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारी। वारदात तब हुई जब अनवर खान सैलून में दाढ़ी बनवा रहे थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। अनवर खान गुरुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी हत्या की खबर से इलाके में आक्रोश है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की छानबीन की जा रही है। गुस्साए लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक आमस के गम्हारिया गांव के पास बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे सिहुली गांव निवासी लोजपा नेता अनवर खान को बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। बताया जाता है वे यहां एक सैलून में दाढ़ी बनाने आए थे। इसी बीच बाइक से आए तीन अपराधियों ने उन्हें कई गोलियां मार दी। वारदात के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने जीटी रोड जाम कर दिया।

    लोजपा नेता अनवर खान का नाम पहले कई आपराधिक मामलों में आ चुका है। हालांकि अपने इलाके में यह काफी जाना-माना चेहरा था। गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए अनवर हमेशा आगे रहते थे। इसलिए उनकी लोगों में खासी पहचान थी। 2005 में वे दिवंगत रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के टिकट पर गुरुआ से विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन हार मिली थी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਦੇ ਚਲਾਣੇ ’ਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਅਤੇ ਸਿਆਸੀ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਜਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਦੇ ਚਲਾਣੇ ’ਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਅਤੇ ਸਿਆਸੀ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਜਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਕੁਲਾਰ ਦੇ ਅਕਾਲ ਚਲਾਣਾ ਕਰ ਜਾਣ ’ਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਗਹਿਰੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ. ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਕੁਲਾਰ ਖਾਲਸਾ ਪੰਥ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਪੰਥਕ ਸਰੋਕਾਰਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕਾਰਜਾਂ ਵਿਚ ਵੀ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਈ ਅਤੇ ਸੰਸਥਾ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਲਈ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸੇਧਮਈ ਸਲਾਹ ਦਿੰਦੇ ਸਨ। ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿਖੇ ਸ. ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਕੁਲਾਰ ਨਮਿਤ ਸ਼ੋਕ ਸਭਾ ਕਰਕੇ ਵਿਛੜੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੂਲ ਮੰਤਰ ਅਤੇ ਗੁਰ-ਮੰਤਰ ਦੇ ਜਾਪ ਕਰਕੇ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਸ਼ੋਕ ਸਭਾ ਮੌਕੇ ਪੁੱਜੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਸ. ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਕੁਲਾਰ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦਿਆਂ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਚਲਾਣੇ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਪੰਥਕ ਘਾਟਾ ਕਰਾਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ. ਕੁਲਾਰ ਤਿਆਗੀ ਸੁਭਾਅ ਰੱਖਣ ਵਾਲੇ ਨੇਕਦਿਲ ਇਨਸਾਨ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਅਕਾਲ ਚਲਾਣੇ ਨਾਲ ਸੰਸਥਾ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਘਾਟਾ ਪਿਆ ਹੈ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ. ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਕੁਲਾਰ ਦੀਆਂ ਪੰਥ ਪ੍ਰਸਤੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਈਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਸਦਾ ਯਾਦ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਸੋਗ ਵਜੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਅਤੇ ਵਿਦਿਅਕ ਅਦਾਰੇ ਬੰਦ ਰੱਖੇ ਗਏ। ਸ. ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਕੁਲਾਰ ਦੇ ਚਲਾਣੇ ’ਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ. ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕਾਇਮਪੁਰ, ਜੂਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ. ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਰਿਆ, ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਭਾਈ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਸਮੇਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਵੀ ਅਫ਼ਸੋਸ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਦਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਸ. ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਕੁਲਾਰ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਭਲਕੇ 28 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਫਗਵਾੜਾ-ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਰੋਡ ’ਤੇ ਸਥਿਤ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਕੁਲਾਰ ਵਿਖੇ ਦੁਪਹਿਰ 3 ਵਜੇ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाबः आप विधायक और SSP में हुआ विवाद, लगे ये गंभीर आरोप

    पंजाबः आप विधायक और SSP में हुआ विवाद, लगे ये गंभीर आरोप

    तरनतारन: हलका खडूर साहिब से आप पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां तरनतारन के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान पर बड़े आरोप लगाए हैं। इस विवाद के बीच विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा वापस करने की बात कही है। लालपुरा ने कहा कि एसएसपी मैंने तो कहा था कि तू केवल बस चोरों के साथ मिला हुआ है  लेकिन अब  पता लगा कि तू कायर भी है।  

    बाकी एसएसपी तू रात जो पुलिस द्वारा फीले भेजे थे। उन्होंने जो मेरे रिश्तेदार के साथ किया उसके जवाब का इंतजार करो। बाकी तू जो सीआईए वालिया द्वारा रात को संदेश भेजा था, अगर गैंगस्टर कार्रवाई करे तो एमएलए के कई परिवार तबाह हो जाते। मुझे स्वीकार है, मैं अपनी पुलिस सुरक्षा तुझे वापिस भेज रहा हूं। तेरे पास खुला समय है तूने जो करवाना करवा ले। बाकी परिवार सबके बराबर हैं। रात तेरा सीआईए वाला पीकर टल्ली होकर कहता रहा वहां क्या मैं 25 लाख रुपए महीना एसएसपी को देता हूं, तो ही मैंने कहा इतना बड़ा नशेड़ी तूने सीआईए की कुर्सी पर क्यों रखा है।

    बाकी आप पीट-पीट कर कहते रहे कि एमएलए का नाम ले, आपकी यह करतूत भी मेरे पास आ गई है।  तुम्हारे द्वारा मेरे रिश्तेदार पर किए झूठे पर्चे का मैं स्वागत करता हूं। वह कायर होता है जो अपनी  दुश्मनी किसी और से निकाले। तू अपनी वर्दी एक तरफ रख और अपनी विधायक की कुर्सी एक तरफ रखता हूं, फिर देखते। बाकी मैं आज भी कहता हूं कि तरनतारन पुलिस में पिछले कई सालों से बिना पैसे के कोई काम नहीं होता, लेकिन हमने करवाना। 

  • पंजाबः केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए धमाके, 8 झुलसे, देखें वीडियो

    पंजाबः केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए धमाके, 8 झुलसे, देखें वीडियो

    कुरालीः मोहाली के कुराली में फोकल पॉइंट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। जिसमें करीब 8 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इनमें से 3 को मोहाली रेफर कर दिया गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी 5 कुराली के अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। मौके पर मोहाली के अलावा रोपड़ की हेल्थ टीमों को भेज दिया गया है। आग लगते ही पूरे आसमान में धुएं का गुबार छा गया है। आग बुझाने के लिए करीब 24 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

    फैक्ट्री के अंदर से धमाकों की आवाज आ रही है। आसपास के इलाके में आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। केमिकल फैक्ट्री की वजह से यहां स्थिति काफी खतरनाक हो चुकी है। आसपास और भी फैक्ट्रियां हैं। ऐसे में आग फैलने की सूरत में इलाके में बड़ा हादसा हो सकता है। यह आग फैक्ट्री के अंदर रखे हुए केमिकल में लगी हुई है। इस कारण यह बढ़ती जा रही है। अब इस आग को बुझाने के लिए मोहाली से विशेष केमिकल मंगाया जा रहा है।

    दोपहर करीब 1:30 बजे आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री में दो धमाके हुए हैं। यह धमाके केमिकल से भरे ड्रम के फटने से बताई जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बड़ी सावधानी के साथ आग को बुझा रहे हैं, क्योंकि यह केमिकल ड्रम फटने के साथ बाहर आने की संभावना है। केमिकल फैक्ट्री में आग अभी भी तेजी से बढ़ती जा रही है। मौके पर काफी तेज हवा चलने के कारण आसपास की दूसरी फैक्ट्री में भी आग का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दूसरी फैक्ट्री से भी मजदूरों को बाहर निकलना शुरू कर दिया है।

  • Madhuri Dixit के साथ शूटिंग करते वक्त रेप सीन में बहक गया था मशहूर विलेन, की ऐसी हरकत!

    Madhuri Dixit के साथ शूटिंग करते वक्त रेप सीन में बहक गया था मशहूर विलेन, की ऐसी हरकत!

    नई दिल्लीः 90 के दशक में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जलवा था। उन पर फिल्माए गए एक से एक गाने और उनकी एक्टिंग फैन्स को तारीफ करने पर मजबूर कर देती थीं। 90 के दशक की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हुआ करती थीं। माधुरी के लिए फिल्मों में जगह बनाना आसान नहीं था। उनका कोई गॉडफादर नहीं था और वो सिंपल मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। माधुरी के माता-पिता चाहते थे कि वो अपनी बेटी की शादी करके उसका घर बसा दें। लेकिन माधुरी ऐसा नहीं चाहती थीं। वो फिल्मों में काम करना चाहती थीं और उनके माता-पिता इसके खिलाफ थे। बहरहाल, माधुरी परिवार को मनाकर फिल्मों में जगह बनाने में कामयाब हो गईं।

    अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन एक फिल्म के कारण वो चर्चा में आ गई थीं। इस फिल्म का नाम प्रेम प्रतिज्ञा है जो कि 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी के अलावा मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे। वहीं, रंजीत विलेन के रोल में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में माधुरी पर एक रेप सीन फिल्माने का दबाव डाला गया था।

    माधुरी ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहती थीं लेकिन उन्हें इसके लिए हामी भरनी पड़ी। रिपोर्ट्स की मानें तो सीन की शूटिंग के दौरान रंजीत केरेक्टर में इतने खो गए कि उन्होंने माधुरी को जोर से पकड़ लिया। माधुरी की लाख मशक्कत के बाद भी रंजीत ने उन्हें नहीं छोड़ा जिससे एक्ट्रेस गुस्सा गईं। माधुरी ने सबके सामने रंजीत को डांट लगा दी और उन्हें सख्त हिदायत दी कि वो आगे से उन्हें बिलकुल भी न छुएं।