Blog

  • बारिश ने तोड़ा 42 साल का रिकॉर्ड,कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित, देखें वीडियो

    बारिश ने तोड़ा 42 साल का रिकॉर्ड,कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बारिश ने 42 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से यहां जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 25 जुलाई 1982 को एक दिन में दर्ज की गई 169.9 मिलीमीटर बारिश के बाद से सर्वाधिक है।शहर में 10 जुलाई 2003 को 133.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी और 21 जुलाई 1958 को यहां अब तक की सर्वाधिक 266.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। भारी बारिश के कारण शहर के कई मैदानों, अंडरपास, बाजार और यहां तक कि अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया और सड़कों पर भारी जाम लग गया। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

  • पंजाब : लगातार हो रही बारिश अब बन रही आफत, DC ने जारी किए इलाके खाली करवाने के आदेश

    पंजाब : लगातार हो रही बारिश अब बन रही आफत, DC ने जारी किए इलाके खाली करवाने के आदेश

    पटियाला: पंजाब में कल से हो रही तेज बारिश के चलते जहां लोगों को राहत मिली है वहीं सड़कों में पानी खड़ा होने से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत भी बनती हुई नजर आ रही है। पटियाला की जिला मैजिस्ट्रेट साक्षी साहनी ने जिले में बाढ़ के खतरे को देखते हुए बड़ी नदी के साथ लगते इलाके (निचली तरफ) को खाली करवाने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार इन जारी आदेशों में कहा गया है कि कार्यकारी इंजीनियर ड्रेनेज पटियाला के अनुसार कुछ समय में बड़ी नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर होने की संभावना है। इसलिए बड़ी नदी से सटे इलाके को प्रिवेंटिव एवेक्युएशन करने के आदेश जारी किए जाते हैं ताकि लोगों के जान-माल की हानि को बचाया जा सके।

    यह एवेक्युएशन योजना के अनुसार की जानी चाहिए।गौरतलब कि हाल ही में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए फील्ड दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था और प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली है।

  • लगातार हो रही बारिश से चंडीगढ़-मोहाली हुआ जलमग्न,  सुखना झील के फ्लड गेट खोले, देखें वीडियो

    लगातार हो रही बारिश से चंडीगढ़-मोहाली हुआ जलमग्न,  सुखना झील के फ्लड गेट खोले, देखें वीडियो

    मोहाली पंचकूला में अलर्ट जारी

    चंडीगढ़: पंजाब में बीते कल से लगातार हो रही तेज बारिश से जहां हर कहीं जल भराव की स्थिति है, वहीं चंडीगढ़-मोहाली भी पानी-पानी हो गया है। चंडीगढ़ की कई मुख्य सड़कों और कई चौक पर भारी जल भराव की स्थिति है। शहर जलमग्न होने के अलावा जल स्तर बढ़ने से सुखना झील के फ्लड गेट भी खोलने पड़े हैं। सुखना झील का जल स्तर डेंजर जोन पर पहुंचते ही फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। झील का निर्धारित जल स्तर 1162 है लेकिन उसके 1163 होने तुरंत बाद फ्लड गेट खोले गए। झील का पानी चंडीगढ़ के गांव किशनगढ़ से होते हुए बलटाना और जीरकपुर के बाद घग्गर की ओर बढ़ रहा है।


    घग्गर का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण आसपास के रिहाइशी इलाके को खाली कराया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा झील के पानी के रास्ते का पूरे क्षेत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न सीमाएं निर्धारित करने समेत सभी इमरजेंसी व्हीकल तैयार रखे गए हैं। तेज बारिश से मोहाली – पंचकूला में अलर्ट रखा गया है। खरड़-लांडरा की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। अंदरूनी सड़कों-मार्गों के अलावा मुख्य सड़कों पर पानी भरा हुआ है। लोगों के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति भी भारी परेशानी बनी हुई है। एक ओर तेज बारिश और दूसरी तरफ ट्रैफिक जाम ने जन-जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। तेज बारिश से पेड़ गिरने से वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

  • तेज बारिश से कुछ दुकानें और ATM बूथ नदी में बहे, देखें वीडियो 

    तेज बारिश से कुछ दुकानें और ATM बूथ नदी में बहे, देखें वीडियो 

    मनाली: मॉनसून का कहर देखने को मिला है। यहां पर मनाली से चंद किमी पहले हाईवे की एक लेन ब्यास नदी में बह गई। साथ ही कुछ दुकानें और एटीएम बूथ भी ब्याद नदी में बह गया है।जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले में बीते 24 घंटे से बारिश हो रही है। इस कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। आलम यह है कि अब ब्यास नदी का पानी हाईवे के किनारे को बहा ले जा रह है। मनाली में वोल्वो बस स्टेंड से पहले चंडीगढ़ मनाली हाईवे की एक लेन ब्यास नदी में बह गई है। वहीं, बाशिंग में दो दुकानें और एसबीआई का एटीएम बूथ ब्यास नदी में बह गया है। कुल्लू और मंडी शहर में भी ब्यास खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बताया जा रहा है कि कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप लंका बैकर में एक कच्चा मकान गिर गया है। इसमें महिला दब गई है और एक पुरुष ने भागकर जान बचाई है। अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें महिला की तलाश में जुटी हुई हैं। कुल्लू के औट-लूहरी-रामपुर नेशनल हाईवे बंद हो गया है।
    कुल्लू जिला में पिछले 12 घंटों से भारी बारिश से व्यास नदी के पानी की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है और जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर छरुडू में ट्रक यूनियन की पार्किंग में ब्यास नदी के बीच फंसे 4 ट्रक ड्राइवर और 4 मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्होंने रेस्क्यू की मांग की है। 

  • 9 साल की बच्ची के पेट से निकला कुछ ऐसा कि देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान

    9 साल की बच्ची के पेट से निकला कुछ ऐसा कि देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान

    इंदौर: नौ साल की बच्ची को पिछले सात साल से बाल खाने की आदत थी। परिवार के लोगों को भी इस बात का पता था, वह उसे मना भी करते थे। लेकिन उसकी आदत नहीं बदली। जिसके कारण उसके पेट में बालों का गुच्छा बन गया। स्वजन जब उसे पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लेकर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि पेट में 864 ग्राम का बालों का गुच्छा था। निजी अस्पताल के डाक्टरों ने दो घंटे में सर्जरी कर बालों का गुच्छा निकाला। कम उम्र में पेट से इतना बड़ा बालों का गुच्छा निकालने का संभवत यह पहला मामला है। अभी बच्ची ठीक है, एक सप्ताह डाक्टरों की निगरानी में रहेगी। डा. गौरव सक्सेना ने बताया कि यह जटिल केस था। लेकिन हमने सफल सर्जरी की है।
    इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है। बच्ची को मां और अन्य स्वजन 26 जून को अस्पताल लेकर आए थे। इन्होंने बताया कि एक माह से पेट दर्द हो रहा है। जिसके कारण ठीक से खाना भी नहीं खा पाती है और उल्टियां हो रही हैं। प्रारंभिक जांच में उसका पेट देखा तो कुछ बड़ा लग रहा था। हमें ट्यूमर की शंका हुई। हमने स्वजन से बात कि तो बाल खाने वाली बात सामने आई। सोनोग्राफी, सीटी स्कैन सहित अन्य जांच की गई तो पेट में बालों का एक बड़ा गुच्छा नजर आया। बच्ची को अभी सात दिन निगरानी में रखा जाएगा। साथ ही बच्ची और परिवार की काउंसलिंग भी की जाएगी। ताकि आगे से ऐसा ना हो। बच्ची पिता से अलग मां के साथ मामा के घर रहती है। सर्जरी पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट के यूनिट हेड डा. मनीष पटेल की निगरानी में असिस्टेंट प्रोफेसर डा. गौरव सक्सेना की टीम ने की। टीम में डा. आयुष जायसवाल, डा. अंकुर त्रिपाठी आदि रहे।

  • पंजाब : जिम से लौटते समय सड़क हादसे में कबड्डी खिलाड़ी की मौत

    पंजाब : जिम से लौटते समय सड़क हादसे में कबड्डी खिलाड़ी की मौत

    मोगा: गांव रामू वाला के रहने वाले कबड्डी खिलाड़ी जगदीप सिंह (28) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जगदीप के परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार रात को मोटरसाइकिल से अपने ताया के लड़के के साथ जिम से गांव आ रहा था। मोगा के लाल सिंह रोड पर एक बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। जगदीप की मौके पर ही मौत हो गई और उनके ताया के लड़के मनप्रीत सिंह को गंभीर हालत में मोगा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जगदीप सिंह नेशनल कबड्डी खिलाड़ी थे। उन्होंने बहुत ही कम समय में कबड्डी में अपनी पहचान बनाई थी। वह पंजाब के साथ-साथ दूसरे राज्य में भी खेलते थे।

  • पंजाब : सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश में डूबीं सड़कें, देखें तस्वीरें 

    पंजाब : सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश में डूबीं सड़कें, देखें तस्वीरें 

    लुधियाना: पंजाब में सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। वर्षा सुबह चार बजे के करीब शुरू हुई और सुबह साढ़े सात बजे तक लगातार जारी है। वर्षा की वजह से शहर की अधिकांश सड़के पानी में डूब चुकी हैं। चंडीगढ़ रोड, समराला चौक, चीमा चौक, ट्रासंपोर्ट नगर सहित अन्य जगहों पर सड़को पर दो फुट तक पानी जमा हो गया है। जिसकी वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं शहर के कई इलाकों में तो लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। लोग घरों से पानी निकालने के लिए जूझते नजर आए। दूसरी तरफ बूढ़ा दरिया में भी पानी का जलस्तर तेजी से ऊपर उठा है। पुल तक पानी भर गया है।

    जिससे दरिया के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है।
    ताजपुर रोड की तरफ बुड्ढा दरिया का पानी काफी ऊपर आ चुका है। दो दिन पहले ही ताजपुर रोड पर बारिश की वजह से जलस्तर बढ़ने पर पानी झुग्गियों में घुस गया था। करीब 50 से अधिक झुग्गियां पानी में डूब गई थी। अब जिस तरह से लगातार बारिश हो रही है, उससे दोबारा से उस इलाके के साथ-साथ आसपास के इलाकों में पानी भर सकता है। दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो आज दिन भर वर्षा जारी रह सकती है।

  • पंजाब : इस जिले में चली गोली, एक घायल 

    पंजाब : इस जिले में चली गोली, एक घायल 

    तरन तारन: ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ज़िले में फायरिंग होने का समाचार प्राप्त हुआ है। ये घटना पट्टी के गांव दुबली की बताई जा रही है जहां मामूली झगड़े को लेकर गोलियां चल गईं। इस घटना में एक एन.आर.आई. व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच पानी की बारी को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद इस दौरान फायरिंग भी हुई। घायल व्यक्ति को अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

  • आज का राशिफल, 9 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 9 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 9 जुलाई 2023

    वृष: पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें।
    मिथुन: प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
    कर्क: नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें।
    सिंह: पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी।
    कन्या: पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
    तुला: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।
    वृश्चिक: शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
    धनु: यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा।
    मकर: कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।
    कुंभ: नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है।
    मीन: चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।
     
  • ਪੰਜਾਬ: ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪਸ ‘ਚ ਉਲਝੇ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ, ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ

    ਪੰਜਾਬ: ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪਸ ‘ਚ ਉਲਝੇ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ, ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ

    ਬਟਾਲਾ: ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਛੋਟਾ ਔਲਖ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ ਜਦ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨ ਦੇ ਵਿਚ ਬੀਜੇ ਚਾਰੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਭਿੜ ਗਏ,,ਝਗੜੇ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਵਾਇਰਲ,ਦੋਵਾਂ ਧਿਰਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਹੋਏ ਜਖਮੀ.

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਪੀੜਤ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੱਬੂ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜਮੀਨ ਉੱਤੇ ਅਸੀਂ ਚਾਰਾ ਬੀਜਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਜਦੋ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਨੂੰਹ ਦੀ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਜਮੀਨ ਕੋਲ ਅਸੀਂ ਰੁਕੇ ਤਾਂ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਦੇ ਬੰਦਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੇ ਉੱਤੇ ਤੇਜ਼ਤਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਿਸ ਨਾਲ ਅਸੀਂ ਭੱਜ ਕੇ ਸਾਹਮਣੇ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਵੜ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ। ਪਰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਘਰ ਉੱਤੇ ਵੀ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਭੰਨ ਤੋੜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਫਾਇਰ ਵੀ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਵੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ ਹਾਂ ਅਤੇ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਵੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਹੀ ਸਬੰਧਿਤ ਹੈ। ਸਾਡੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।