Blog

  • Jalandhar News: डॉक्टर हरलीन कौर की बेटी पर लगे महिला की आंखों में चिल्ली स्प्रे फेंकने के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डॉक्टर हरलीन कौर की बेटी पर लगे महिला की आंखों में चिल्ली स्प्रे फेंकने के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 7 के अधीन आते सुदामा विहार का ग्लेनमोर ग्रीन इलाके में स्ट्रीट डॉग को लेकर 2 पड़ोसियों में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि महिला की बेटी ने दूसरे पक्ष की महिला की आंखों में चिल्ली स्प्रे फेंक दिया। इस घटना के बाद कालोनी के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित शरणप्रीत कौर ने बताया कि उनके घर की छत पर पड़ोसी डॉक्टर हरलीन कौर रहती है। महिला ने कहा कि बीते दिन शाम को गली के कुत्तों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है। जिसको लेकर उसने हरलीन कौर को कुत्तों को लेकर बात की। इस दौरान महिला की बेटी ने उसके साथ गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया। जिसके बाद महिला हरलीन कौर ने भी उसके साथ विवाद करना शुरू कर दिया।

    इस दौरान महिला द्वारा उसकी आंखों में चिल्ली स्प्रे फेंक दिया गया। महिला ने कहा कि घटना को लेकर परिवार द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पीड़िता ने कहा कि महिला हरलीन कौर सिविल अस्पताल में नौकरी करती है। हालांकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि पीड़िता शरणप्रीत कौर ने उस पर डंडे से हमला किया। जिसके बाद यह घटना हुई।

    वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला द्वारा डंडे से हमला किया और उसके बाद डॉक्टर की बेटी द्वारा महिला की आंखों में चिल्ली स्प्रे डाल दिया गया। इस घटना में महिला तड़पने लगी और आसपास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला के पति गुरप्रीत ने बताया कि पड़ोसियों के साथ विवाद होने पर पड़ोसी महिला ने उसकी पत्नी पर चिल्ली स्प्रे आंखों में फेंक दिया। पीड़ित ने कहा कि वह सुबह 6.45 बजे घर से निकला। इस दौरान वह भगवान वाल्मीकि चौक पहुंचा तो दोस्त का फोन आया कि उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं। जिसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी पर चिल्ली स्प्रे कर दिया गया। ऐसे में हालत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे है। जहां डॉक्टरों ने अभी दवाई दी है और कहा कि मरीज का हालत अभी ठीक नहीं है। इस घटना को लेकर वह कालोनी के निवासियों के साथ मिलकर थाना 7 में शिकायत देने गए।

    जहां एएसआई सुरिंदर ने उनके हाथ में पर्चा दे दिया और कहने लगे कि वह शिकायत लिख दें। इस दौरान वहां पर सिंह व्यक्ति हाईपर हो गया। पीड़ित ने कहा कि वह इस तरह हाईपर हुए जैसे उन्हें दूसरी पार्टी से फोन आया गया। इस दौरान वह शिकायत की फोटो खींचने को पहले मना करने लग गए। जिसके बाद काफी हंगामा होने के बाद शिकायत की फोटों खींचने दी। पीड़ित ने कहा कि पुलिस घर पर गई लेकिन उसकी पत्नी के बयान नहीं लिए। पीड़ित ने कहा कि जिसके बाद उसने थाने में फोन किया।

    पुलिस ने 12 बजे तक आने का कहा, लेकिन अभी तक पुलिस का कोई अधिकारी घटना स्थल पर नहीं आया। वहीं महिला रिंकी ने कहा कि वह सैर कर रही थी। इस दौरान पीड़ित महिला ने कहा कि उसे पड़ोसी काफी परेशान कर रहे है। जिसके बाद वह सैर करके जैसे ही लौटी तो देखा कि पड़ोसन महिला ने पीड़िता की आंखों में चिल्ली स्प्रे फेंक दिया। जिसके बाद महिला को कार में बिठाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

    इस मामले मे डॉक्टर हरलीन कौर से संपर्क करना चाहा लेकिन हो नहीं पाया, यदि वह अपना पक्ष रखते है, तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

     

     

     

  • 74 की उम्र में नवाचार की खेती, बंगाणा के रोशन लाल ने रची आत्मनिर्भरता की कहानी

    74 की उम्र में नवाचार की खेती, बंगाणा के रोशन लाल ने रची आत्मनिर्भरता की कहानी

    बंगाणा के उपरली बॉल में उगाए ड्रैगन फ्रूट, 3300 पौधों से इस वर्ष 4.5 लाख रुपये तक की आमदनी की उम्मीद

    ऊना/सुशील पंडित: कहते हैं..हौसले उम्र नहीं देखा करते। ऊना जिला के बंगाणा उपमंडल के उपरली बॉल गांव निवासी 74 वर्षीय रोशन लाल इसकी जीवंत मिसाल हैं। उन्होंने न केवल खेती के पारंपरिक ढर्रे को बदला, बल्कि ड्रैगन फ्रूट जैसी उन्नत और उच्च मूल्य की फसल के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नवाचार की नयी इबारत लिख दी।

    वर्ष 2023 में जब रोशन लाल ने छोटे स्तर पर ड्रैगन फ्रूट की खेती का बीड़ा उठाया, तब यह क्षेत्र के लिए एक नया प्रयोग था। लेकिन आज, 25 कनाल भूमि में लगाए गए ताइवान पिंक वैरायटी के 3300 पौधे फल देने लगे हैं और किसान की मेहनत रंग ला रही है। खेत से ही प्रति फल 80 से 100 रुपये में बिक्री हो रही है और इस साल उन्हें 4 से 4.5 लाख रुपये तक की आमदनी की उम्मीद है।

    एक पौधा—25 साल तक की आमदनी
    ड्रैगन फ्रूट औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसमें  पोटैशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग तत्व शामिल हैं। साथ ही यह स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर फल है, जो बाजार में ऊंचे दामों पर बिकता है। इसकी विशेषता यह है कि एक बार रोपित पौधा 25 से 30 वर्षों तक फल देता है, जिससे यह किसानों के लिए एक स्थायी आमदनी का स्रोत बन सकता है।

    मिश्रित खेती से बढ़ाया आर्थिक संतुलन
    रोशन लाल ने केवल ड्रैगन फ्रूट पर निर्भर न रहकर प्याज, लहसुन और प्याज की पनीरी जैसे फसलों की मिश्रित खेती भी अपनाई। पिछले वर्ष उन्होंने इससे 20 हजार रुपये की आमदनी अर्जित की, जबकि ड्रैगन फ्रूट की आंशिक बिक्री से 15 हजार रुपये का लाभ हुआ। यह बहुआयामी कृषि मॉडल सबके लिए एक सुंदर सीख है कि किस प्रकार समर्पण, ज्ञान और सरकारी योजनाओं के समुचित उपयोग से कोई भी किसान आत्मनिर्भर बन सकता है।

    सरकारी योजनाओं से मिली मजबूती
    रोशन लाल का कहना है कि पहले जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान होता था, लेकिन अब बागवानी विभाग के सहयोग से स्थितियां सुधरी हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत उन्हें ड्रिप इरिगेशन सिस्टम 80 प्रतिशत अनुदान पर मिला है। इसके अतिरिक्त, विभागीय अधिकारी उन्हें समय-समय पर तकनीकी जानकारी, पोषण सलाह और फसल सुरक्षा उपाय प्रदान करते रहते हैं।

    उपरली बॉल क्षेत्र बन रहा है मॉडल बागवानी क्लस्टर
    बागवानी विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगस्त 2023 में उपरली बॉल क्षेत्र में 8 प्रगतिशील किसानों के साथ फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन साइट स्थापित की गई। 18.75 लाख रुपये की परियोजना के तहत सीमेंट पोल, पौधारोपण, बाड़बंदी और गड्ढा निर्माण जैसे कार्य किए गए हैं। अब यह गांव ड्रैगन फ्रूट और सब्जी उत्पादन के समन्वय से एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर रहा है।

    जिलाधीश बोले – नवाचार से सशक्त हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था
    जिलाधीश ऊना जतिन लाल ने कहा कि ड्रैगन फ्रूट जैसी नवाचारी और उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक आत्मनिर्भरता को साकार करने में सहायक है। ऊना जिले में किसानों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में योगदान दे सकें।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी

    तरनतारनः जिले के गांव हवेलियां की शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 20 वर्षीय मृतिका की पहचान संजना उर्फ लव के रूप में हुई है। परिजनों ने सुसराल परिवार पर हत्या के आरोप लगाए है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक महिला के परिवार के बयानों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    मृतिका संजना उर्फ लव का परिवार फिरोजपुर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि संजना ने आज सुबह 7 बजे हमारे साथ ठीक से बात की। लेकिन बाद में फोन आया कि तुम्हारी लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार ने कहा कि उन्हें शक है कि बेटी को उसके ससुराल परिवार ने मारा है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की भी मांग की है।

    उधर मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि लड़की संजना उर्फ लव पुत्री मंगल निवासी पीरां वाला जिले फिरोजपुर की शादी जगराज सिंह निवासी गांव हवेलियां के साथ लगभग 2 साल पहले हुई थी। जिसका कोई बच्चा न होने के कारण परेशान रहती थी। फिलहाल मृतिका की मां के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बाकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पर्यटकों को लुटेरों ने बनाया निशाना, घटना में पलटा ऑटो, देखें वीडियो

    Punjab News: पर्यटकों को लुटेरों ने बनाया निशाना, घटना में पलटा ऑटो, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के वाघा बॉर्डर रोड पर भीषण हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड से आए पर्यटकों को लुटेरों ने निशाना बनाया। हालांकि लूटेरे वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हुए। लेकिन इस घटना में पर्यटकों से भरा ऑटो रोड पर पलट गया। पर्यटकों ने बताया कि वे अटारी बॉर्डर से परेड देखने के बाद वापस अमृतसर लौट रहे थे। रास्ते में 2 बाइक सवारों ने ऑटो को रोककर लूटपाट की कोशिश की, जिसके दौरान ड्राइवर ने ऑटो को संभालने की कोशिश की लेकिन संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया।

    हादसे में ऑटो चालक और परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर नजदीकी बीएसएफ अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। शहर में रोजाना लाखों की संख्या में यात्री आते हैं, लेकिन सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद पर्यटकों के साथ लूट, स्नेचिंग और चोरी जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस का कहना हैकि वह मामले की जांच कर रहे है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

  • Punjab News: करंट लगने से वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत, बिजली विभाग पर परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: करंट लगने से वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत, बिजली विभाग पर परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला गुरु के नज़दीक स्थित देवीदासपुरा गांव में वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत की दुखद घटना सामने आई है। जहां करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अल्ला राखा के रूप में हुई है। मृतक वॉलीबॉल का खिलाड़ी था। परिवार के सदस्यों के अनुसार युवक को बिजली की तारों से भयंकर झटका लगा और यह घटना उसकी मौत का कारण बनी।

    यह भी जानकारी मिली है कि इसी परिवार का एक और बच्चा करीब 10 साल पहले इसी तरह के हादसे में अपनी जान गंवा चुका है। बताया जा रहा हैकि परिवार ने लगातार बिजली विभाग को शिकायतें कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मृतक के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि वे पिछले 10 वर्षों से बिजली विभाग को लिखित रूप में तारें हटाने के लिए कई बार कह चुके हैं, लेकिन किसी ने गंभीरता से काम नहीं लिया।

    उन्होंने कहा कि यदि विभाग समय पर कार्रवाई करता, तो यह मौत नहीं होती। वहीं परिवार का कहना है कि आज उनका जवान बेटा दुनियां से चला गया है। किसी ओर के साथ ऐसा हादसा न हो, इसलिए उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से अपील की हैं कि इन तारों को हटाया जाए ताकि और बड़े हादसे को टाला जा सके।

  • Punjab News: CM Mann, संजीव और अमन अरोड़ा सहित आप पार्टी ने जीत की खुशी में निकाला रोड शो, देखें Live

    Punjab News: CM Mann, संजीव और अमन अरोड़ा सहित आप पार्टी ने जीत की खुशी में निकाला रोड शो, देखें Live

    लुधियानाः जिले के वेस्ट हलके में 19 जून को हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने 10 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की। वहीं संजीव अरोड़ा की जीत के बाद आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा सहित कई दिग्गज नेता जिले में पहुंचे। जहां सीएम मान की अगुवाई में रोड शो निकाल कर लोगों का धन्यवाद किया जा रहा है। यह रोड शो घुमार मंडी से शुरू होकर आरती चौक तक निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि यह रोड शो आधा किलोमीटर लंबा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थक और नेता मौजूद हैं।

    बता दें कि इस उपचुनाव के जारी नतीजों के दौरान आप विधायक संजीव अरोड़ा ने पहले ही चरण से बढ़त बना ली थी। हालांकि चौथे और पांचवें राउंड में आप पार्टी कुछ मतों से पीछे रही, लेकिन उसके बाद मतगणना के सभी राउंड में आप पार्टी के संजीव अरोड़ा ने आशू और जीवन गुप्ता (भाजपा) दोनों पर लगातार बढ़त बनाए रखी, जो हर चरण में मजबूत होती गई। जीत के बाद संजीव अरोड़ा ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पार्टी नेतृत्व और सभी स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया।

    उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि लोगों ने यह चुनाव खुद आगे आकर लड़ा और जीता है। आप के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने परिणाम को 2027 की विधानसभा चुनावों का ट्रेलर बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और मान द्वारा संजीव अरोड़ा को पंजाब कैबिनेट में शामिल करने की घोषणा को पूरा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह ने जीत को ऐतिहासिक बताया और इसे नए सूरज का उदय कहा। उन्होंने साफ-सुथरी और सकारात्मक अभियान चलाने के लिए अरोड़ा की प्रशंसा की।

  • Punjab News: NRI ने घर की छत पर बनवाया 18 फीट का Statue of Liberty, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI ने घर की छत पर बनवाया 18 फीट का Statue of Liberty, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में एनआरआई ने घर की छत पर 18 फीट का Statue of Liberty लगवाया है। दरअसल, गांव लंगेआना का एनआरआई गुरमीत सिंह बब्बू अमरीका में रहकर भी पंजाब की धरती को नहीं भूला है। जिसके चलते एनआरआई ने गांव में बन रही अपनी 3 मंजिला कोठी की छत पर 18 फीट का स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी लगवा दिया। बता दें कि यह स्टेच्यू अमरीका की शान माना जाता है।

    वहीं गांव में बने इस स्टेच्यू के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। बताया जा रहा है कि इस स्टेच्यू को जिले के गांव घलकला के मूर्ति कार मंजीत सिंह ने कई धातुओं को मिलाकर तैयार किया है। 18 फीट की लंबे स्टेच्यू को तैयार करने में 2 महीने में लग गए। गुरमीत सिंह बब्बू 2006 में परिवार सहित अमरीका गया था। वहां पर उसने ट्रांसपोर्ट का काम शुरू किया।

    जिसके बाद भले ही बब्बू अमरीका का निवासी बन गया, लेकिन अपने गांव की मिट्टी से अब भी जुड़ा हुआ है। दूसरी ओर मूर्ति कार मंजीत सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह ने बड़े शोंक के साथ इस स्टेच्यू को तैयार किया है। इसको करीब दो महीने में तैयार किया है, इसकी लंबाई 18 फीट है और इसके अंदर बहुत-सी धातुओं का इस्तेमाल किया है ताकि बारिश, अंधेरी ओर मिट्टी के कारण इसको कोई नुकसान ना पहुंचे।

  • Punjab News: मनाली जा रहे कार सवार युवकों की बाइक से हुई टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: मनाली जा रहे कार सवार युवकों की बाइक से हुई टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के घल कलां के पास भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मोगा-लुधियाना हाईवे पर गांव घल कलां के पास यह हादसा देर रात करीब 2:30 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार 4 युवक कार में सवार होकर मनाली घूमने जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार की टक्कर प्लैटीना मोटरसाइकिल सवार से हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के दौरान, पीछे से आ रहे ट्रक की भी कार से टक्कर हो गई। घटना के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया।

    दूसरी ओर मृतक के भाई ने बताया कि उनका परिवार जिला लुधियाना का निवासी है और मृतक मोगा के निजी होटल में काम करता था। हादसे वाली रात वह काम से लौट रहा था कि यह दुर्घटना हो गई। इस घटना को लेकर ट्रक के कंडक्टर ने बताया कि हादसा मोगा-घल कलां रोड पर हुआ। घटना के दौरान उनका ट्रक पीछे से आ रहा था और उनका ट्रक कार से टकरा गया।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना घल कलां के प्रभारी ने बताया कि हादसा रात करीब 2:30 बजे का है। हादसे में युवक की मौत हो गई है। परिवार द्वारा दर्ज कराए गए बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी उल्लेखनीय है कि मृतक अविवाहित था और अपने बूढ़े माता-पिता का सहारा था। उसका बड़ा भाई अलग रहता है।

  • Punjab News: भारत भूषण आशु के इस्तीफे की फोटो आई सामने

    Punjab News: भारत भूषण आशु के इस्तीफे की फोटो आई सामने

    लुधियानाः वेस्ट हलके में उप विधानसभा के नतीजे जारी होने के कुछ घंटों बाद ही कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु ने कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं आशु के इस्तीफे की तस्वीर सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु ने सीनियर नेता केसी वेणुगोपाल को व्हाट्सएप के जरिए का अपना इस्तीफा भेजा है। इस्तीफे में आशु ने लिखा, ‘पार्टी नहीं, बल्कि मैं चुनाव लड़ रहा था और मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। इसलिए मैंने कार्यकारी अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा भेजा है।’ उल्लेखनीय है कि आशु के चुनाव प्रचार की कमान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक परगट सिंह ने संभाली थी। हालांकि आशु का कहना है कि उनकी राजा वड़िंग से कोई नाराजगी नहीं है।

    भले ही कांग्रेस अंदरूनी कलह को लेकर इंकार कर रही है। लेकिन सूत्रों के अनुसार पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लुधियाना से लोकसभा सदस्य अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी सहित कई अन्य नेता चुनाव प्रचार से दूर दिखाई दिए। वहीं बीते दिन चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस नेता की विक्टरी की पोस्ट को लेकर आशु का बयान सामने आया था। चर्चा यह रही कि प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट में विजय चिन्ह बनाया और बाद में डिलीट कर दिया। हालांकि आशु ने इस संबंध में पहले कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई तस्वीर देखी है, लेकिन अगर किसी ने ऐसा किया है, तो यह उनकी अपनी सोच है।

    लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आशु एक मर्द हैं और वे मरते नहीं। हम उनकी हार को स्वीकार करते हैं। राणा ने कहा कि हम उनका धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने मदद की और उनका भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि वह संजीव अरोड़ा को उनकी जीत पर बधाई देते हैं। वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कहा कि वह लुधियाना पश्चिम हलके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सराहना करते हैं, जिन्होंने तमाम मुश्किलों और सरकारी तंत्र के खिलाफ बेहतरीन लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक उपचुनाव था। हमारी लड़ाई जारी रहेगी और हम इसे 2027 में इसके तार्किक निष्कर्ष तक ले जाएंगे।

  • Jalanadhar News: निगम में सेंधमारी – ट्रैवल एजैंट मुफ्त में चमका रहे करोड़ों का कारोबार

    Jalanadhar News: निगम में सेंधमारी – ट्रैवल एजैंट मुफ्त में चमका रहे करोड़ों का कारोबार

    विज्ञापन विभाग का मंथली टारगेट 2 करोड़ और इंकम 1 लाख तक सिमटी

    शर्मनाक – सैलरी के लिए दूसरे विभागों पर डिपैंड है विज्ञापन शाखा के कर्मचारी, जिम्मेदार कौन..?

    जालंधर (ENS): पंजाब सरकार द्वारा शहरों में अवैध विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए 2018 में बनाई गई विज्ञापन पालिसी का टैंडर चाहे इस बार फिर फेल हो गया मगर इस टैंडर के फेल होने के दौरान जालन्धर के ट्रैवल एजैंट एक बार फिर मालामाल हो गए हैं। बस स्टैंड से पिम्स अस्पताल की ओऱ ट्रैवल एजैंटों की एक नई पॉकेट तैयार हुई है जहां शिफ्ट हुए 100 से ज्यादा ट्रैवल एजैंटों ने अपने कारोबार का मायाजाल फैलाने के लिए यूनिपोल से भी बड़े साईज के अवैध विज्ञापन लगाए हैं जिन्हे नगर निगम की विज्ञापन शाखा रोकने में बुरी तरह से फेल साबित हो रही है। विभाग का कहना है कि उन्हे जब शिकायत मिलती है तो वह पार्टी को निगम एक्ट 1976 की धारा 123 के तहत नोटिस जारी करते हैं जिसका ज्वाब एक सप्ताह में देना जरुरी होता है मगर हकीकत यह है कि नगर निगम का यही लचर सिस्टम निगम का खजाना लूटने में ट्रैवल एजैंटों को खूब रास आ रहा है। इस नोटिस के बाद कोई भी अपने संस्थान के बाहर लगा अवैध विज्ञापन नहीं हटाता और न ही निगम के नोटिस का ज्वाब ही देता है कारण है कि इस नोटिस के बाद भी निगम प्रशासन अपने स्तर पर न तो उक्त अवैध विज्ञापनों को हटा पाता है और न ही भारी भरकम जुर्माना लगाकर निगम का खजाना भरने की जहमत करता है। इस विभाग में काम कर चुके कई पुराने कर्मचारियों का कहना है कि यह सिस्टम पिछले कई सालों से इसी तरह से ही चल रहा है और ऐसे ही चलेगा। मिली जानकारी अनुसार विज्ञापन शाखा का शहर में लगे अवैध विज्ञापनों सहित अन्य रिकवरी महीने की सिर्फ एक लाख रुपये तक ही सिमट चुकी है जबकि इस विभाग का सालाना टारगेट 25 करोड़ रुपये है अगर हालात इसी तरह से चलते रहे तो इस विभाग यह विभाग निगम के सालाना बजट से पूरी तरह से गायब हो जाएगा। इस विभाग की जिम्मेदार ज्वाईंट कमिशनर मनदीप कौर के पास है उनका इस सबंधी पक्ष जानने के लिए फोन किया गया मगर उन्होने रिसीव नहीं किया।