Blog

  • Punjab News: नहरी विभाग की बड़ी चूक: सरकारी रिकॉर्ड बना सार्वजनिक खतरा, देखें वीडियो

    Punjab News: नहरी विभाग की बड़ी चूक: सरकारी रिकॉर्ड बना सार्वजनिक खतरा, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: नहरी विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विभाग का वर्षों पुराना रिकॉर्ड पिछले कई दिनों से कार्यालय के बरामदे में यूं ही खुला पड़ा हुआ है। इनमें न केवल विभागीय दस्तावेज हैं, बल्कि कई कर्मचारियों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी सहित कई जानकारियां भी शामिल है। यह स्थिति न केवल दस्तावेजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि इनमें से किसी भी जानकारी से दुरुपयोग होने की भी आशंका है।बरामदे में कूड़े की तरह बिखरे इन कागजों में कौन ज़िम्मेदार है।

    बरसात के मौसम में य रिकॉर्ड खराब भी हो सकता हैं। इस संबंध में सुपरिडेट गुरिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा, यह सब पुराना रिकॉर्ड है, जिसमें से कई रिकार्ड खंगालने के लिए बाहर निकाला गया है और इसका ध्यान रखा जाएगा। अब सवाल यह उठता है कि यदि रिकॉर्ड ढूंढना ही था तो क्या उसे कार्यालय के अंदर नहीं खंगाला जा सकता था? क्या एक सरकारी विभाग में इस तरह खुले में आधार कार्ड जैसी जानकारियों को छोड़ना उचित है? और अगर इस बीच किसी दस्तावेज की चोरी या क्षति हो जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

  • उपायुक्त ने किया ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

    उपायुक्त ने किया ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला ऊना के उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को उपमहाल बाग, ट्रक यूनियन के समीप स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों के वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

    उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मशीनों की नियमित जांच सुनिश्चित करें और सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन हो। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव प्रक्रिया के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का सुव्यवस्थित रख-रखाव अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • शहर में नववर्ष के दौरान लगनी वाली सेल इस बार नहीं लगेगी: व्यापार मंडल

    शहर में नववर्ष के दौरान लगनी वाली सेल इस बार नहीं लगेगी: व्यापार मंडल

    27 से 29 जून तक सभी व्यापारी ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेंगे

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना शहर में नववर्ष के दौरान लगनी वाली सेल इस बार नहीं लगेगी। यह निर्णय ऊना व्यापार मंडल ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित एक बैठक के दौरान लिया। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रधान प्रिंस राजपूत ने की, जबकि बैठक में प्रदेश के चेयरमैन अश्वनी जैतिक विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं, हाल ही में डबल हेलमेट को लेकर पेश आ रही दिक्कतों व ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को लेकर चर्चा की गई।

    प्रधान प्रिंस राजपूत ने कहा कि ऊना शहर में नव वर्ष के दौरान व्यापारियों द्वारा भारी सेल का आयोजन किया जाता था, जो कि इस वर्ष से नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों की वजह से लिया गया है। उन्होंने कहा कि ऊना का पैसा सारा बाहर चला जाता है, ऐसे में नव वर्ष के दौरान लगने वाली सेल को नहीं लगाने का फैसला लिया है। ये सेल कब लगेगी, इसको लेकर सभी व्यापारी चर्चा करेंगे। व्यापार मंडल के महासचिव रघु पुरी ने कहा कि वर्तमान में लागू डबल हेलमेट की अनिवार्यता से आम जनता को काफी असुविधा हो रही है। प्रशासन द्वारा दोपहिया वाहनों पर चालक और सवार दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है, लेकिन यह नियम छोटे दुकानदारों, घरेलू महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय उपभोक्ताओं के लिए व्यवहारिक नहीं है।

    उन्होंने मांग की है कि स्थानीय परिस्थितियों और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए कम दूरी की यात्रा करने वालों को सिंगल हेलमेट की छूट दी जाए। रघु पुरी ने बताया कि सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि 27 से 29 जून तक सभी व्यापारी ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी प्रमोद वर्मा, उपप्रधान नवीन पुरी, कपड़ा प्रधान सोमनाथ कौशल, टेलर यूनियन चेयरमैन दविंद्र कुमार, प्रधान सुरजीत सैणी, उपप्रधान ठाकुर भाग सिंह, महासचिव हेमंत कुमार, कास्मेटिक प्रधान तरूण पुरी, चेयरमैन संजीव कुमार, शू एसोसिएशन चेयरमेन रविंद्र अरोड़ा, प्रधान राघव पुरी, रेडिमेट चेयरमैन रमेश मेहता, सलाहकार पंकज पुरी, उपप्रधान नीरज पुरी, पंकज अरोड़ा सहित अन्य उपस्थित रहे।

    व्यापार मंडल गैर राजनीतिक संगठन व्यापार मंडल के महासचिव रघु पुरी ने कहा कि ऊना का व्यापार मंडल एक पूर्णत: गैर-राजनीतिक संगठन है, जिसका उद्देश्य केवल व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल में शामिल सभी व्यापारी अपने-अपने व्यक्तिगत राजनीतिक विचार रखते हैं, लेकिन व्यापार मंडल की गतिविधियों में राजनीति का कोई स्थान नहीं होता। प्रदेश में सरकार चाहे किसी भी राजनीतिक दल की हो, व्यापार मंडल सदैव एकजुट रहकर सभी व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करता रहेगा।

  • श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के जीवन क़ो आत्मसाध करें कार्यकर्त्ता: राजेश दत्ता

    श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के जीवन क़ो आत्मसाध करें कार्यकर्त्ता: राजेश दत्ता

    73वें बलिदान दिवस और याद किया गया बूथ नंबर 7 & 8 पर 

    ऊना/ सुशील पंडित: श्यामाप्रसाद मुखर्जी के 73 वें बलिदान दिवस पर आज वार्ड नंबर 7 & 8 मे एक मोहल्ला चौपाल का आयोजन  किया गया। राजेश ने बताया कि उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के चित्र पर पुष्पांजलि की गयी। उपस्थित कार्यकर्ताओं क़ो राजेश ने सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख़र्जी ने नेहरू की आंतरिक सरकार मे उद्योग मंत्री रहते हुए हिन्दू कोड बिल,मुस्लिम तुष्टिकरण और दो देश, दो विधान, दो प्रधान के विरोध मे इस्तीफा दिया और देश मे राष्ट्रवाद क़ो प्रोत्साहन मिले और लोगों क़ो आत्म सुरक्षा का भाव मिले उस हेतु जनसंघ के माध्यम सें जगह जगह आंदोलन करते हुए कश्मीर मे बिना परमिट प्रवेश किया ओर लगातार संघर्ष करते हुए 23 जून 1953 क़ो रहस्यमई परिस्थिति मे मृत्यु हो गयी। उस वक़्त जनसंघ के लोगों ने उनकी मृत्यु के बाद लगातार आदोलन किया और इस विचार के लिए जन जागरण करते रहे 66 वर्ष बाद वर्ष 5 अगस्त 2019 क़ो मोदी की सरकार ने अनुच्छेद 370 ओर 35A क़ो खत्म कर जम्मू कश्मीर क़ो भारत के अखंड निर्माण मे अग्रणी भूमिका निभाई।

    राजेश ने बताया कि मोदी के नेतृत्व मे समृद्ध भारत बनता नज़र आ रहा और 2047 मे विकसित भारत की ओर भारत निरंतरता से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि इन 11 वर्षों मे मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्ग के लोगों क़ो संकल्प से सिद्धि के आधार से आगे बढ़ाया और आज भारत मोदी के नेतृत्व मे विश्व की चौथी अर्थ व्यवस्था बन कर उभरा है।उन्होंने कहा कि 15 करोड़ लोगों क़ो नल से जल मिला है और 5 करोड़ लोगों क़ो पीएम आवास योजना मे मकान मिले और 9 करोड़ किसानों क़ो पीएम सम्मान किसान योजना के तहत सम्मान राशि मिलने से अन्य योजनाओं का लाभ भी श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के विचार अनुसार देश क़ो आगे बढ़ाया है।उन्होंने कहा आज समाज क़ो मुख़र्जी के विचार क़ो आत्मसाध और सीखने का प्रयास करें कार्यकर्त्ता और समाजिक समरसता के भाव क़ो भी बढ़ाना होगा।

    इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव एवं बूथ पालक सुमीत शर्मा,बूथ अध्यक्ष विजय साहनी,नरेश भारद्वाज,महिला प्रमुख सीमा दत्ता, मीणा शर्मा,अनीता,युवा प्रमुख सूरज शर्मा,बूथ पालक पीयूष शर्मा,बीएलए साहिल बाली,समाजिक प्रमुख प्रेम कालिया,सतनाम सिंह,भोला प्रसादऔर दर्शन कुमार इत्यादि अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

  • Jalandhar News: शहर की सड़कों पर फिर जमा हुआ 500 क्विंटल कूड़ा, नहीं हुई लिफ्टिंग, यूनियने नाराज..!

    Jalandhar News: शहर की सड़कों पर फिर जमा हुआ 500 क्विंटल कूड़ा, नहीं हुई लिफ्टिंग, यूनियने नाराज..!

    जालंधर/अनिल वर्मा: जालन्धर में कूड़े की लिफ्टिंग को लेकर यूनियन तथा नगर निगम प्रशासन के बीच चला विवाद एक बार फिर खड़ा हो गया है आज यूनियनों ने अपनी मांगों को पूरा न होते देख पूरे शहर से कूड़े की लिफ्टिंग का काम पूरी तरह से बंद कर दिया जिसके बाद प्लाजा चौंक, खालसा स्कूल नकोदर रोड, प्रताप बाद सहित तमाम कूड़े के डम्पों पर कूड़ा सड़कों तक बिखर गया। सबसे अधिक खराब हालात प्लाजा चौंक में बने जहां नगर निगम दफ्तर की दूरी महज 100 मीटर है। इसी रोड पर हर रोज कमिशनर गौतम जैन, एडिशनल कमिशनर तथा निगम के तमाम बड़े अधिकारी गुजरते हैं।

    बता दें कि बीते मई महीने भी यूनियन ने शहर में कूड़े की लिफ्टिंग बंद कर सरकार के खिलाफ प्रर्दशन कर अपनी मांगे रखी थी जिनमें छुट्टी वाले दिन काम करने पर वेतन सहित अन्य मांगे रखी थी जिन्हे स्वीकार करने के लिए मेयर विनीत धीर ने यूनियन को कुछ समय देने के लिए काम दोबारा शुरु करने के लिए मनाया था मगर समय पर मांगे पूरी न होती देख यूनियन द्वारा आज दोबारा कूड़े की लिफ्टिंग बंद कर दी गई है।

    बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा साल 2016 सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट रुलज को जालंधर में लागू किया था मगर इस नियम पर निगम प्रशासन की ओर से सख्ती से काम नहीं किया गया और बड़े बड़े संस्थान हररोड 100 से 300 किलो तक कूड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं जिन्हे बाद में बिना प्रौसेस किए सड़कों पर इधर उधर फैंक दिया जाता है। इसी के साथ रैग पिकर भी लोगों के घरों से जो कूड़ा लिफ्ट करते हैं उन्हे भी नजदीकी डंप साईट पर फैंक दिया जाता है। शहर के अंदर कूड़े के डंप से शहर की बदसूरती तथा निगम की बद इंतजामी साफ झलकती है जिससे शहरवासियों में निगम प्रति गुस्सा तथा शहर में बिमारी फैलने का डर सताता रहता है।

    इस मामले में मेयर वनीत धीर ने कहा कि यूनियन के साथ बातचीत चल रही है तथा कल से लिफटिंग का काम चालू हो जाएगा।

  • Jalandhar News: बरसाती पानी की निकासी के लिए मेयर विनीत धीर हुए सख्त, ओएंडएम सैल को दिए निर्देश

    Jalandhar News: बरसाती पानी की निकासी के लिए मेयर विनीत धीर हुए सख्त, ओएंडएम सैल को दिए निर्देश

    जालंधर/अनिल वर्मा: शहर में बरसाती पानी के ओवरफ्लो को कंट्रोल करने के लिए निगम कमिशनर गौतम जैन तथा मेयर विनीत धीर ने आज ओएंडएम सैल के सभी अधिकारियों के साथ सयुंक्त बैठक कर सभी हल्कों का रिव्यू किया है जिसमें जालन्धर के चारों हल्कों के उन प्वाइंट्स पर चर्चा की गई जहां बरसाती पानी की निकासी बिल्कुल नहीं होती और पानी सड़कों पर कई फुट तक खड़ा रहता है। इन प्वाइंट्स पर विशेषतौर पर तुरंत मेनहोल तथा रोड गलियों को सूपर सक्शन मशीन के साथ साफ करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। मेयर विनीत धीर ने साफ तौर पर कहा कि अगर इस बार बरसाती पानी की निकासी सही ढंग से न हुई तो उक्त हल्के के संबधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

    Jalandhar News: बरसाती पानी की निकासी के लिए मेयर विनीत धीर हुए सख्त, ओएंडएम सैल को दिए निर्देश

    जानकारी अनुसार विशेषतौर पर शहर के निचले इलाकों को चिंहित किया गया है जहां बरसातों के दिनों पीने के लिए गंदे पानी की सप्लाई होती है वहां पानी की पाईपो तथा सीवरेज की पाईपों को तुरंत रिपेयर करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इसी के साथ मेयर विनीत धीर ने कहा कि बरसातों के दिनों में किसी भी समस्या के लिए निगम प्रशासन पूरी तरह से तैयार है तथा कल से निगम दफ्तर में एक कंट्रोल रुम तैयार किया जाएगा जोकि 24 घंटे चालू रहेगा और इस कंट्रौल रूम में आने वाली हर शिकायत का निपटारा 24 घंटों के अंदर करना जरूरी होगा ऐसा न करने पर सबंधित कर्मचारियों को ज्वाबदेह बनाया जाएगा।

  • Punjab News: फर्जी SC Certificate मामले में धरने को लेकर दलित समाज का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्जी SC Certificate मामले में धरने को लेकर दलित समाज का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जरनल वर्ग और बीसी वर्ग के लोगों द्वारा नकली एससी (शैड्यूल कास्ट) प्रमाणपत्र बनाकर सरकारी नौकरियां पाने के विरोध में दिए जाने वाले धरने को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। समाज के नेताओं ने बताया कि पुलिस ने उनसे संपर्क कर धरना पोस्टपोन करने की अपील की थी और 2 दिन का समय मांगा गया। दलित नेताओं ने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने 6 महीने बीत जाने के बाद भी कोई उपयुक्त कार्रवाई नहीं की।

    अब यदि इन दो दिनों के भीतर इन मामलों में कोई परिणाम नहीं निकलता, तो वह अपनी लड़ाई और तेज करेंगे। उन्होंने बताया कि जो लोग नकली प्रमाणपत्र लगाकर कॉर्पोरेशन, एफसीआई (Food Corporation of India) और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी कर रहे हैं, उनके खिलाफ पूरी लिस्ट तैयार की जा रही है। हमेशा की तरह अब वह चुप करके बैठ नहीं रहेंगे, अब हर विभाग में अलग-अलग स्तर पर रोष प्रकटाया जाएगा।

    दलित नेताओं ने साफ किया कि यह लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं, सीधे हक़ों की लड़ाई है। उनका मकसद नफरत फैलाना नहीं, बल्कि अपने अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जिन लोगों ने नकली प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरियां हासिल की हैं, उनकी जांच कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और दलित समाज के खोए गए हक तुरंत वापस दिए जाएं।

  • जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर हुई Landslide, श्रद्धालुओं के मलबे में दबे होने की आशंका, देखें वीडियो

    जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर हुई Landslide, श्रद्धालुओं के मलबे में दबे होने की आशंका, देखें वीडियो

    उत्तरकाशीः उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार अपराह्न 4:12 बजे, उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले जानकीचट्टी-पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास ‘नौ कैंची’ नामक स्थान पर एक बड़ा भूस्खलन हुआ है। इस हादसे में 3 से 4 श्रद्धालुओं के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, मेडिकल टीम, और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। एक यात्री को मलबे से सुरक्षित निकाला गया है, जिसे जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

    जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। फिलहाल यात्रा मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा बताया गया कि स्मार्ट कंट्रोल रूम से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है, और सभी संबंधित एजेंसियों को प्रभावित क्षेत्र में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि जब तक मौसम सामान्य न हो, तब तक यात्रा न करें। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण भूस्खलन और चट्टान गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है।

  • Punjab News: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, 4 घायल

    Punjab News: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, 4 घायल

    बरनालाः जिले के गांव वजीदके के पास मुख्य सड़क पर 2 तेज़ रफ्तार गाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना से बरनाला की ओर जा रही डिजायर कार गांव वजीदके के निकट बरनाला से आ रही एंडेवर कार से सीधी टकरा गई।

    डिजायर कार एक युवती चला रही थी, जिसकी पहचान लुधियाना के दुग्गरी क्षेत्र की रहने वाली गुरलीन कौर के रूप में हुई है। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची एसएसएफ टीम के इंचार्ज एएसआई करम सिंह और उनकी टीम ने गंभीर रूप से घायल गुरलीन कौर को तत्काल सिविल अस्पताल बरनाला पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    एंडेवर कार में सवार चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज सिविल अस्पताल बरनाला में जारी है। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम से जांच करवाई जा रही है।

  • Punjab News: महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    बंठिडाः जिले में नशा तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला कमलजीत कौर ने पुलिस अधिकारियों पर संगीन आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि रामपुरा सिटी थाने के एसएचओ बूटा सिंह ने नशा तस्करों के सामने उनकी पहचान उजागर कर दी है, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। कमलजीत कौर ने बताया कि उन्होंने रामपुरा क्षेत्र में चल रही नशे की गतिविधियों की जानकारी एसएसपी अमनीत कौंडल को एक लिखित शिकायत के माध्यम से दी।

    उनका कहना है कि इस कार्रवाई के बाद एसएचओ बूटा सिंह ने ना केवल उनका नाम उजागर किया बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी। महिला ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की उस घोषणा का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि नशा तस्करों की सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। लेकिन इस मामले में पुलिस द्वारा वादा निभाया नहीं गया।

    इस बीच, एसपी (डी) जसमीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला के भाई पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कई केस दर्ज हैं। इस पर कमलजीत कौर ने स्पष्ट किया कि यदि उसका भाई दोषी है तो उसे पकड़ा जाए, लेकिन साथ ही बाकी सभी नशा तस्करों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता ने पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है और कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है, तो इसके लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारी होंगे।