Blog

  • Punjab News: साइकिल पर आए चोर रिटायर्ड फार्मासिस्ट के घर से LED-लैपटॉप और गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: साइकिल पर आए चोर रिटायर्ड फार्मासिस्ट के घर से LED-लैपटॉप और गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल के रिटायर्ड फार्मासिस्ट के घर साईकिल सवार चोर ने धावा बोलकर कीमती सामान चोरी कर लिया। रात 2:02 बजे चोर साइकिल पर आया और आसानी से दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गया। उसने पहले टूटियां चुराईं और फिर धीरे-धीरे कमरों में घुसकर अन्य कीमती सामान भी ले उड़ा। चोर घर में करीब दो घंटे तक रुका रहा। घर के मालिक अपनी बेटी से मिलने कनाडा गए हुए थे। इसी दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, गोबिंद नगर, पक्खोवाल रोड स्थित बंद मकान को चोर ने निशाना बनाया।

    घटना का पता उस समय चला जब मकान मालिक विदेश से लौटकर आया और घर में सामान बिखरा हुआ पाया। थाना दुगरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरिंदर सिंह खंगूड़ा ने बताया कि वह 29 जनवरी 2026 को अपनी बेटी से मिलने के लिए कनाडा गया था। इस दौरान उसने अपना घर बंद कर रखा था। शिकायत के अनुसार 8 फरवरी 2026 को तड़के करीब 2:02 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

    चोर घर से 43 इंच की सैमसंग एलईडी टीवी, एसर लैपटॉप, शेविंग मशीन, ग्लेनफिडिक व्हिस्की की बोतल, स्पोर्ट्स वॉच, पीतल के फूलदान, पानी गर्म करने वाली रॉड, बैग, करीब दो तोले सोने की चूड़ियां और अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। बता दें कि हरिंदर सिंह खंगूड़ा ने सिविल अस्पताल में 38 वर्षों तक फार्मासिस्ट के रूप में सेवा निभाई है। मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना दुगरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

  • Jalandhar News: घर में तिरपाल से लिपटा शव बरामद, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर में तिरपाल से लिपटा शव बरामद, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शेरसिंह कालोनी के पास घर में शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार घर से व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने घर से दुर्गंध आने के दौरान पुलिस को बुला कमरे खोला तो शव तिरपाल से लिपटा हुआ बाथरूम में पड़ा हुआ था। शव की हालत खराब होने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मालिक मकान के बयानों पर जांच शुरू कर दी है।

    शेर सिंह कॉलोनी के रहने वाले हरप्रीत ने बताया कि दो मंजिला घर में दो किराएदार रहते थे। नीचे वाले पोषण में वह रहते हैं और ऊपर वाले पोषण में प्रवासी रहते हैं। उन्होंने कहा तीन दिन से ऊपर कमरा बंद था। बीती रात उन्हें घर से दुर्गंध आने लगी, जिसके बाद उन्होंने पूरे घर को फरनैल से धो दिया लेकिन दुर्गंध नहीं गई। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने कमरे का ताला तो बाथरूम के अंदर शव तरपाल लिपटा हुआ था। उसने बताया कि शव बुरी तरह से गल चुका था जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    एसीपी आतिश भाटिया ने कहाकि उन्हें सूचना मिली थी कि शेरसिंह कालोनी के पास घर में किराये पर परिवार रहता था। इस दौरान 3 से 4 दिन से वह ताला लगाकर गए हुए थे। ऐसे में घर से बदबू आ रही थी। सूचना मिलने पर लैदर कॉप्लैक्स के थाना प्रभारी और बस्ती बावा खेल के थाना प्रभारी पहुंचे। जहां घर का कमरा खोलने पर शव बरामद हुआ। आतिश भाटिया ने कहा कि शव पुराना था और उसकी हालत काफी खराब थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया जा रहा है। जांच में सामने आया हैकि घर मालिक हिमाचल के रहने वाले है। उन्हें फोन करके सूचित कर दिया गया है। ऐसे में उनके आने पर स्पष्ट हो पाएंगा कि उन्होंने किसे मकान किराये पर दिया हुआ था।

  • Hotel के Ground Floor पर लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, मची अफरा-तफरी

    Hotel के Ground Floor पर लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, मची अफरा-तफरी

    पालीः नया बस स्टैंड के सामने गली में स्थित 3 मंजिला होटल में देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की, जिसके बाद धुआं तेजी से दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गया। लाइट जाने से कुछ लोग खुद बाहर निकल गए, वहीं थर्ड फ्लोर पर दो लोग गहरी नींद में थे। आग की लपटों के बीच से दोनों को स्टाफ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया, लेकिन आग से फर्नीचर, एसी, बेड सहित पूरा सामान जल गया। दूसरी मंजिल पर कमरों के गेट तक जल गए।

    वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायरमैन विजयराज पन्नू ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी, जिसके बाद एक दमकल मौके पर भेजी गई और स्थिति गंभीर होने पर दूसरी दमकल भी बुलाई गई। करीब साढ़े तीन बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

    होटल में आग लगते ही स्टाफ अलर्ट हो गया और अंदर सो रहे लोगों को जगाया गया। लाइट गुल होने के बाद कुछ लोग खुद भी बाहर निकल आए। समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

     

  • Punjab News: कमेटी को लेकर 2 पक्षों में विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: कमेटी को लेकर 2 पक्षों में विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के गैस पुरा इलाके में पैसों के लेन-देन को लेकर 2 गुटों में झड़प का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान सारी घटना CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने मुना मिश्रा से एक लाख 5 हजार रुपए की कमेटी के पैसे लेने हैं। जब उन्होंने कमेटी के पैसे मांगे तो मुना ने कहा कि घर आकर ले जाओ। जब वह उसके घर पैसे लेने गया, तो उसने घर का दरवाजा नहीं खोला और उसके साथ गाली गलौज भी की जिसके बाद उसने ईंट-पत्थर चलाए। उन्होंने बताया कि वह पहले दोस्त थे, लेकिन कमेटी को लेकर उनमें अनबन हो गई। उसने मांग की कि उसके कमेटी के पैसे वापिस दिलाए जाएं।

    वहीं दूसरे पक्ष के मुना मिश्रा ने बताया कि वह एक से डेढ़ साल से एक दूसरे को जानते थे और आपस में दोस्त थे। उन्होंने किसी के पास कमेटी डाली थी और सतीश ने कहा कि वह भी वहां पर कमेटी डालेगा तो उसने भी उसे कमेटी डलवा दी। इसके कुछ समय बाद वह गांव चला गया। पीछे से सतीश ने उनकी बाइक ले ली और जब वह बाइक लेने गए तो उसने बाइक देने से मना कर दिया और बोलने लगे कि पहले कमेटी के पैसे मिलेगे तभी बाइक देंगे। उन्होंने कहा कि उनका इस कमेटी के पैसों में कोई लेनदेन नहीं है, लेकिन सतीश काफी समय से मारने की धमकियां दे रहा है। उन्होंने मांग की कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।

    फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों गुटों को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए पुलिस थाने बुलाया है। आगे की कार्रवाई दोनों के पक्ष जानने के बाद होगी।

  • सेक्टर 52 और 75 की IVY काउंटी सोसाइटी में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    सेक्टर 52 और 75 की IVY काउंटी सोसाइटी में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नोएडाः सेक्टर-52 और और 75 की IVY काउंटी सोसाइटी में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-52 में स्थित शर्मा मार्केट में दिनेश एस्टेट नामक इमारत में शुक्रवार को एक फास्ट फूड की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान में रखे फ्रिज का कंप्रेसर फटने के बाद आग भड़क गई। देखते ही देखते दुकान से धुएं का गुबार और आग की लपटें निकलने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को सतर्क किया और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिस बल भी मौके पर तैनात है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सेक्टर 74 में स्थित IVY County सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यहां एक साथ कई फ्लैट में आग लग गई. इसके अलावा सेक्टर 52 के एक PG वाले बिल्डिंग में भी आग लगी। सेक्टर 74 में स्थित IVY काउंटी फेमस सोसायटी है। यहां कई फ्लैट है, जिसमें सैकड़ों परिवार के लोग रहते हैं। आज सुबह-सुबह लगी आग में कई फ्लैट के चपेट में आने की बात कही जा रही है। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग की 6 गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। फायर कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया। वहीं, दूसरी तरफ सोसायटी निवासियों का आरोप है कि आग लगने के एक घंटे बाद तक नहीं पहुंची थी फायर ब्रिगेड की टीम। जिसकी वजह से ऊपर के कई फ्लोर आग की चपेट में आ गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फ्लैट के भीतर मंदिर के सामने रखे एयर कूलर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। एक ही दिन में सामने आई इन दो घटनाओं ने नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों, पीजी और व्यावसायिक भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं के बीच लोग फायर सेफ्टी मानकों के पालन और नियमित सुरक्षा ऑडिट की मांग कर रहे हैं।
  • Flyover पर क्रेन पलटने से 3 की मौत, 4 का किया Rescue, DCP का आया बयान, देखें वीडियो

    Flyover पर क्रेन पलटने से 3 की मौत, 4 का किया Rescue, DCP का आया बयान, देखें वीडियो

    फरीदाबादः पनहेड़ा खुर्द के पास निर्माण स्थल पर जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां भारी क्रेन पलटने 3 मजदूरों की क्रेन के नीचे दबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि गार्डर उठाने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर क्रेन क्रेन पलट गया। हादसे के वक्त साइट पर 6 से 7 मजदूर काम कर रहे थे। इस हादसे में कई मजदूर क्रेन के नीचे दब गए, जिनमें से अब तक 4 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें से 3 की मौत हो चुकी है और एक घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    इस हादसे पर बल्लबगढ़ डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि अब तक 4 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। जिनमें से 3 की मौत हो चुकी है, जबकि एक का अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू पूरी रात भर चलेगा। इसके साथ ही डीसीपी ने आगाह किया कि कोई भी दुष्प्रचार न करें। वहीं, एनडीआरएफ एएसआई केसी अमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को जैसे ही सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और अपना रेस्क्यू कार्य जारी कर दिया।

    राहत बचाव में अब 4 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि तेज बारिश के बाद कीचड़ बनने से क्रेन का संतुलन बिगड़ गया। जिससे क्रेन पलट गया. हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और मजदूर तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।

     

     

  • MPC की बैठक के बाद Share Market में आई तेजी, Nifty 23,450 अंक पार

    MPC की बैठक के बाद Share Market में आई तेजी, Nifty 23,450 अंक पार

    बिजनेसः आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा थोड़ी देर में एमपीसी की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। उससे पहले ही शेयर बाजार में तेजी दिखनी शुरू हो गई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 200 अंक की तेजी आई, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 23,450 अंक के पार पहुंच गया। सुबह 9.22 बजे सेंसेक्स 200.49 अंक यानी 0.27% तेजी के साथ 74,560.50 अंक पर ट्रेड रहा था। वहीं निफ्टी 45.95 अंक यानी 0.2% ऊपर 23,462.50 अंक पर था। इससे पहले वीरवार को शेयर बाजार फ्लैट बंद हुआ था।

    सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर तेजी के साथ खुले। टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 1.61 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर टाटा स्टील, इंडिगो, ट्रेंट, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस और एनटीपीसी में गिरावट रही।

    दूसरी ओर, निफ्टी पर टेक महिंद्रा, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.43 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.39 फीसदी तेजी आई।

  • तेज आंधी और बारिश से दर्जनों स्थानों पर वृक्ष एवं खंबे क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    तेज आंधी और बारिश से दर्जनों स्थानों पर वृक्ष एवं खंबे क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    पलवलः आज के इस बदले मौसम ने दर्जनों स्थानों पर वृक्ष एवं खंबे क्षतिग्रस्त कर दिए। जबकि जल भराव की स्थिति तो जैसे पूरे शहर में ही दिखाई दी यही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग भी जल भराव से अछूता नहीं रहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल भराव इस कदर हुआ कि वाहनों की गति तो जैसे थम ही गई। बड़ी समस्या तो यह भी देखने को मिली की पलवल का एलिवेटेड पुल जिसके नीचे वाहन चालक अपने आप को सुरक्षित समझ यात्रा कर रहे थे उस पुल से भी पानी की बौछार झरने की तरह बहती दिखाई दी। जबकि इसकी मेंटेनेंस के नाम पर बड़े बिल तो बना दिए जाते हैं पर इसकी सही स्थिति ऐसे मौसम में ही दिखाई देती है।

    साइड में लगे बरसात के पानी को नीचे लाने वाले पाइप भी क्षतिग्रस्त होना इसका मुख्य कारण हो सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की इस तरह की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। एलिवेटेड पुल के नीचे चलने वाले दो पहिया वाहन चालक सड़क पर भारी जल भराव से और पुल के ऊपर से गिरने वाले पानी के झरने से बेहद परेशान दिखे और प्रशासन को कोसते नजर आये। पलवल की न्यू कॉलोनी जो पोश कहलाई जाती है।

    उसमें भी जल भराव की स्थिति विकट दिखाई दी। गलियां पूरी तरह से जलमग्न नजर आई। न्यू कॉलोनी में जगह-जगह वृक्ष भी टूटे नजर आए। यही नहीं सीवर भी बारिश के पानी में उफनते नजर आए। जिससे जल्द ही बारसाती पानी का निकलना भी संभव नहीं दिखाई दिया। हालांकि बदले मौसम को लेकर कुछ लोगों का तो यह कहना था कि उन्हें गर्मी से राहत मिली है। खुशगवार मौसम से उन्हें बेहद खुशी हुई है। वह खुश होकर यह भी कहते दिखाई दिए कि आज तो मौसम पहाड़ों जैसा ठंडा हुआ पड़ा है।

    वही एक बुजुर्ग का कहना था की भरा पानी हमारे लिए मुसीबत बना हुआ है सरकार और प्रशासन को चाहिए कि इस पर ध्यान दें। जल भराव की स्थिति को लेकर डॉक्टर महावीर मलिक से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस जल भराव की स्थिति के जिम्मेदार केवल प्रशासन और सरकार को नहीं ठहराया जा सकता है बल्कि आम आदमी भी इसके लिए जिम्मेवार है। पॉलिथीन का अंधाधुंध प्रयोग जो बाद में नाली और नाली में जाकर जल की रुकावट का बड़ा कारण बनती है। यह भी बरसातों में जल भराव की स्थिति बना देता है। उन्होंने बताया आज की यह बारिश किसानों लिए लाभदायक रहेगी। दलहनी फसल बोने वालों के लिए किसानों के लिए इसका लाभ रहेगा।

  • Punjab News: एकतरफा प्यार में युवती का कत्ल, 30 बार किए चाकू से वार, देखें वीडियो

    Punjab News: एकतरफा प्यार में युवती का कत्ल, 30 बार किए चाकू से वार, देखें वीडियो

    मोहाली: फेज-11 स्थित एक प्राइवेट मॉल के बाहर एकतरफा प्यार के मामले ने तब भयानक रूप ले गया, जब एक युवक ने अपनी सहकर्मी युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई युवती अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ बैठी। मृतक की पहचान डिंपल (28) के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में काम करती थी। आरोपी की पहचान हैरी के तौर पर हुई है, जो उसी कंपनी में उसका सहकर्मी बताया जा रहा है। दोनों को पटियाला के रहने वाले बताया जा रहा है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हैरी लंबे समय से डिंपल को प्रपोज़ कर रहा था और उससे रिश्ता बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। पर डिंपल ने हर बार उसे इंकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि डिंपल की उसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी। वीरवार शाम दफ्तर से बाहर आने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान गुस्से में आया हैरी ने चाकू निकालकर डिंपल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने करीब 30 से 35 बार वार किए, जिससे डिंपल बुरी तरह घायल हो गई।

    मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, पर गंभीर चोटों के कारण उसकी जान बच नहीं सकी। घटना की सूचना मिलते ही फेज-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से तलाशी ली जा रही है और जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: लापता 9 लड़कियों के मामले में महिला आयोग की चेयरपर्सन ने जारी किया नोटिस

    Punjab News: लापता 9 लड़कियों के मामले में महिला आयोग की चेयरपर्सन ने जारी किया नोटिस

    लुधियानाः जिले में 9 लड़कियों के गायब होने के मामले में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली गिल एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले को लेकर राजलाली ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने लापता लड़कियों के मामले में पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वपन शर्मा से रिपोर्ट तलब की है। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने लुधियाना से गायब लड़कियों की तस्वीरें और पुलिस कमिश्नर को जारी नोटिस की प्रति अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की है।

    पंजाब महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर को इस मामले की तुरंत किसी वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं और 8 जून तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। आयोग की चेयरपर्सन राजलाली गिल ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा है कि यह मामला बेहद गंभीर है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता से लिया जाए। आयोग ने पंजाब राज्य महिला आयोग एक्ट, 2001 की धारा 12 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस मामले में सुओ-मोटो नोटिस जारी किया है।

    वहीं दूसरी ओर लुधियाना पुलिस नोटिस जारी होने से पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष प्रस्तुत कर चुकी है। महिला आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि आयोग पंजाब के भीतर महिलाओं के अधिकारों, मान-सम्मान और उनकी मुकम्मल सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। इस तरह एक साथ 9 लड़कियों का गायब होना कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता है, जिसकी गहराई से जांच होना बेहद जरूरी है।