Blog

  • औद्योगिक संस्थानों ने बढ़ाया हाथ, मिलकर चलाएंगे नशा मुक्त ऊना अभियान 

    औद्योगिक संस्थानों ने बढ़ाया हाथ, मिलकर चलाएंगे नशा मुक्त ऊना अभियान 

    टाहलीवाल इंडस्ट्रीज़ के प्रतिनिधियों ने किया साथ जुडने का आह्वान 

    ऊना / सुशील पंडित : नशा मुक्त अभियान ऊना मुहिम ओद्योगिक संस्थानों में भी संचालित की जाएगी। “वर्क प्लेस इन्टरवेनशन” नाम से चलने वाले इस कार्यक्रम में  औद्योगिक संस्थानों मे कार्यरत कर्मियों को बचाव मुहिम का हिस्सा बनाया जाएगा। आज टाहलीवाल के बाथू में आयोजित इंडस्ट्रीज़ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया। सभी प्राइनिधियों ने एक स्वर में इस अभियान को समय की जरूरत बताया और इसमें बढ़ चढ़ कर भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया। इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 

    बैठक में चर्चा करते हुए नशा मुक्त अभियान के समन्वयक जयइन्द्र ने बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान की सफलता के लिए इंडस्ट्रीज़ का सहयोग बहुत जरूरी है, उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रीज़ में काम करने वाले कर्मियों का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है ताकि वह क्वालिटी योगदान डे सकें। लेकिन नशे की बीमारी उन्हें व्यक्तिगत और व्यावसायिक तौर से प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीज़ में नशे से बचाव और उपचार के लिए सक्षम वातावरण बनना जरूरी है। इस दिशा में “वर्क प्लेस इन्टरवेनशन” कार्यक्रम कारगर भूमिका निभा सकता है। 

    मीटिंग में रिसोर्स व्यक्ति पंकज पंडित ने नशा मुक्त उन अभियान के विभिन्न पहलुओं पर बात करते हुए कहा कि “वर्क प्लेस इन्टरवेनशन” से न केवल कर्मियों के व्यावहार में सार्थक बदलाव आएंगे बल्कि इससे उनके बच्चों पर भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इंडस्ट्रीज़ के प्रतिनिधियों ने शीघ्र ही संबंधित इंडस्ट्रीज़ में इस कार्यक्रम को क्रियान्वित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह, आर के भाटिया, विरेंदेर शर्मा, राकेश कुमार, सुबोध सैनी, महेश कुमार, असजवानी शर्मा, केवल कुमार, जयशंकर, संजीव कुमार, गगन कौशल, रमेश कुमार, भूपेंदर साइ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • पार्क में बच्चों पर चाकू से हमला, 8 मासूमों समेत 9 जख्मी, देखें वीडियो

    पार्क में बच्चों पर चाकू से हमला, 8 मासूमों समेत 9 जख्मी, देखें वीडियो

    फ्रांसः दक्षिण-पूर्व में एनेसी झील के पार्क में बच्चों पर चाकू से हमला हुआ है। इस दर्दनाक घटना में आठ मासूम बुरी तरह से जख्मी हो गए और इसी के साथ नौ अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बच्चों की उम्र करीब तीन साल हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर लोगों को चाकू मार कर वहां से भाग रहा था।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हमलावर सीरियाई शरणार्थी है। वायरल वीडियो में हमलावर को देखा जा सकता है जिसने काले शॉर्ट्स और स्वेटशर्ट पहने एक व्यक्ति पार्क में दौड़ता हुआ नजर आ रहा है और स्थानीय लोग उसका पीछा कर रहे हैं। आदमी ने टोपी भी पहन रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चाकू से लैस व्यक्ति ने लगभग तीन साल की उम्र के बच्चों के एक समूह पर हमला किया, जो शहर में झील के पास एक पार्क में खेल रहे थे। घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9:45 बजे की है। 

  • पंजाबः स्कूलों में वर्दी घोटाले को लेकर विजिलेंस ने 15 दिन के भीतर रिकॉर्ड पेश करने के दिए आदेश

    पंजाबः स्कूलों में वर्दी घोटाले को लेकर विजिलेंस ने 15 दिन के भीतर रिकॉर्ड पेश करने के दिए आदेश

    अमृतसरः तरनतारन और अमृतसर के प्राथमिक स्कूलों के यूनिफार्म घोटाले की जांच को लेकर विजिलेंस ब्यूरो ने रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। वहीं जिले के ब्लाक शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को बच्चों को यूनिफार्म बांटने का रिकॉर्ड 15 दिन में विजिलेंस के पास जमा करवाने का नोटिस भी भेजा है। विजिलेंस ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) को भी छात्रों को यूनिफार्म बांटने का रिकॉर्ड जमा करवाने का आदेश दिया है। दरअसल, यूनिफार्म घोटाला पिछले वर्ष सामने आया था। जब एक स्कूल में अध्यापकों की आपसी खींचतान के चलते शिकायत शिक्षा मंत्रालय और जिला शिक्षा विभाग को भेजी गई थी।

    मामले की जांच की गई तो यूनिफार्म वितरण में काफी अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद अमृतसर जिले के तीन बीईओ रविंदरजीत कौर, यशपाल और दलजीत सिंह को फरवरी माह में निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले तरनतारन जिले में भी ब्लाक शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया गया था। यह मामला अमृतसर और तरनतारन जिलों से जुड़ा था। यूनिफार्म खरीदने में बड़ी धांधली हुई थी। मामले की शिकायत सीएम कार्यालय और शिक्षा मंत्रालय तक पहुंची। इसके बाद प्रथम जांच में तीन ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निलंबित किया गया था। इनके पास अमृतसर जिले के 15 ब्लाकों में से 9 ब्लाकों का कार्यभार था। अब मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है।

    जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि रिकॉर्ड विजिलेंस को सौंपा दिया गया है। अब स्कूलों का रिकॉर्ड विजिलेंस ने मांगा है। इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रमुखों को रिकॉर्ड जमा करवाने का निर्देश जारी किया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यूनिफार्म घोटाले की जांच विजिलेंस कर रहा है। इस मामले में किसी भी दोषी को माफ नहीं किया जाएगा। कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है।

  • नशे में धुत हवलदार को अम्व में वकीलों के साथ उलझना पड़ा भारी

    नशे में धुत हवलदार को अम्व में वकीलों के साथ उलझना पड़ा भारी

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्व में शराब के नशे में धुत सीआईएसएफ हबलदार को वकीलों के साथ उलझना भारी पड़ गया। पुलिस की बात भी सुनने को राजी न हुए आरोपित को जब होश आया तो वह पुलिस थाना अम्व की सलाखों के पीछे था। पुलिस द्वारा आरोपित को शराब के नशे में हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ में कार्यरत हवलदार कल शाम को अम्व कचहरी के बाहर शराब के नशे में कुछ वकीलों के साथ उलझ रहा था तभी मामले की सूचना अम्व पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद भी आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आया जिसके चलते पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद उसे पुलिस थाना ले गई लेकिन थाने में जाकर आरोपित थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ भी उलझ पड़ा। आरोपित शराब के नशे में इतना धुत था कि उल्टा उन्हें ही इसका अंजाम भुगत लेने की धमकियां देने लगा। मामला काबू से बाहर होता देख पुलिस ने आरोपित का अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

    थाना प्रभारी अम्व आशीष पठानियां ने बताया कि शराब के नशे में हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपित को वीरवार को एसडीएम की अदालत में पेश किया गया। यहां एसडीएम ने आरोपित को निजी मुचलका भरने पर जमानत पर रिहा कर दिया।

  • जालंधरः नूरां सिस्टर की नहीं थम रही मुश्किलें, सूफी गायक हंसराज हंस के भाई का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः नूरां सिस्टर की नहीं थम रही मुश्किलें, सूफी गायक हंसराज हंस के भाई का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः नकोदर चौक के पास सूफी गायक नूरां सिस्टर के बीते दिन व्यक्ति से साथ हुए विवाद को आज सूफी गायक हंसराज हंस के भाई परमजीत हंस का बड़ा बयान सामने आया है। परमजीत हंस ने नूरां सिस्टर पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, परमजीत हंस ने एक वीडियो शेयर कर नूरां सिस्टर को लेकर जमकर निशाना साधा है। परमजीत हंस ने कहा कि बीते दिनों उनके घर से कुछ दूर नकोदर चौक के पास काफी पी रहे परिवार के साथ जो विवाद हुआ है। उसकी उन्होंने जमकर निंदा की है। उन्होंने कहा कि उनके उक्त परिवार ने ज्योति नूरां को उक्त कैफे में देखा और फोटो करवाने के लिए कहा, लेकिन ज्योति नूरां और उसके ब्वॉफ्रैंड में एटीट्यूट इतना है कि उक्त महिला के पति के साथ झगड़ा करने लग पड़ा।

    परमजीत हंस ने कहा कि इनके दिमाग में जो एटीट्यूट है वह एक दिन इन्हें मरवाएंगा। उन्होंने कहा कि फोटो दौरान ज्योति नूरां के ब्वॉयफैंड ने महिला के पति के साथ गलत व्यवहार किया तो उसे भी गुस्सा आ गया। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। परमजीत हंस ने ज्योति नूरां पर आरोप लगाए कि उन्होंने अपनी कार ने नंगी किरपाणें रखी हुई थी। इस विवाद के दौरान ज्योति नूरां के साथियों ने अन्य साथियों को फोन करके मौके पर बुला लिया। जिसकी परमजीत हंस ने जमकर निंदा की है। इस दौरान परमजीत हंस ने ज्योति नूरां के प्रंशसकों से अपील करते हुए कहा है कि अगर कहीं पर ज्योति नूरां का शो हो, तो आप इसका बॉयकाट करें। उन्होंने कहा कि हमें संगीतकार परिवार में ऐसे लोग नहीं चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपील की है। कि आप भी मेरी तरह वीडियो बनाकर इसका बॉयकाट करें।

    बता दें कि कुछ दिन पहले नकोदर चौक के पास कैफे में ज्योति नूरां को देखकर फोटो खिंचवाने के लिए सतनाम नगर निवासी सचिन बग्गा और उनकी पत्नी नूरा सिस्टर्स के पास गए थे। जांच अधिकारी के अनुसार परिवार ने आरोप लगाए कि नूरा सिस्टर्स के साथ लड़कों ने उनके साथ मारपीट की और तेज़धार हथियार से उन पर बाहर कर दिया। जिस दौरान उसके हाथ पर चोट आए, जिसे इलाज के लिए परिवारिक सदस्यों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों ने एमएलआर कटवा घर चले गए और उन्हें बयान देने के लिए के लिए थाने बुलाया गया।

    इस दौरान पीड़ित सचिन बग्गा ने कहा कि वह बीते दिन मोहाली गया हुआ था। देर रात जब वह जालंधर पहुंचा तो वह कॉफी पीने के लिए नकोदर चौंक पर स्थित निजी रेस्टोरेंट में गया। जिस दौरान वहां पर नूरां सिस्टर की ज्योति नूरां अपने साथी के साथ आई हुई थी। जहां उसकी पत्नी ने फोटो खिचवाने के लिए ज्योति नूरां से बात की। इस दौरान उनका आरोप लगाए कि ज्योति नूरां के साथी ने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जब सचिन उसे रोकने की कोशिश की तो उसने ज्योति नूरां ने उससे हाथापाई करनी शुरू कर दी। सचिन का आरोप है कि ज्योति नूरां नशे की हालत में थी। जिसके बाद ज्योति नूरां के साथ ने किरपाण निकाल ली और उस पर हमला कर दिया। इस हादसे में घायल होने के बाद सचिन ने पुलिस को सूचना दे दी और बाद में अस्पताल में उपचार के लिए चला गया।

  • मुस्लिम डॉक्टर द्वारा भगवान भोले शंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर हिंदू संगठनों में रोष: एसपी को सौंपा ज्ञापन

    मुस्लिम डॉक्टर द्वारा भगवान भोले शंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर हिंदू संगठनों में रोष: एसपी को सौंपा ज्ञापन

    मुस्लिम डॉक्टर द्वारा भगवान भोले शंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर हिंदू संगठनों में रोष: एसपी को सौंपा ज्ञापन

     सड़क पर किया श्री हनुमान चालीसा पाठ, डॉ नदीम अख्तर का जलाया पुतला,गिरफ्तारी की मांग

    ऊना/सुशील पंडित :जिला ऊना के मैहतपुर थाना के अंतर्गत बसदेहडा के निजी आंखों का अस्पताल चलाने वाले डॉ नदीम अख्तर द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर भगवान शिव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद गिरफ्तारी न होने पर हिंदू एकता मंच सहित अन्य विभिन्न धार्मिक संगठनों में रोष व्याप्त है। आज हिंदू एकता मंच व अन्य संगठनों ने ऊना मुख्यालय पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया।आईएसबीटी से शुरू हुआ रोष प्रदर्शन मिनी सचिवालय तक पहुंचा और पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर चिकित्सक की जल्द गिरफ्तारी की मांग दोहराई गई।  
    हिंदू धार्मिक संगठनों ने आईएसबीटी और एसपी कार्यालय परिसर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया और इसके बाद मिनी सचिवालय चौक पर चिकित्सक का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया।हिन्दू संगठनों के इस रोष प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस द्वारा पहले ही जिला मुख्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। हिंदू एकता मंच सहित अन्य विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन पर भगवान शिव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले चिकित्सक नदीम अख्तर की पांच दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई।
    हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों ने अब डा नदीम अख्तर से सार्वजनिक तौर पर किसी भी शिव मंदिर में माफी मांगने की मांग भी उठा दी है। दो दिन पहले भी विभिन्न संगठनों द्वारा मैहतपुर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए डॉ के अस्पताल में भगवा झंडे लगा दिए थे। हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर अब भी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।  पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि डॉ द्वारा भगवान् शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत थाना मैहतपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसकी जांच मैहतपुर थाना के एसएचओ द्वारा जांच की जा रही थी लेकिन अब इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना को सौंप दी गई है और जल्द ही मामले में जांच कर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की बैठक आयोजित

    अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की बैठक आयोजित

    अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की बैठक आयोजित

    28 जून से लेकर 2 जुलाई तक दुकानें बंद रखने का फैसला : प्रिंस राजपूत

    ऊना/सुशील पंडित:अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की बैठक वीरवार को मेन बाजार ऊना में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने की। बैठक के दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने बताया कि गर्मियों के चलते स्वर्णकार संघ ने 28 जून से लेकर 2 जुलाई तक अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि पांच दिन तक जिला भर के सभी स्वर्णकार अपनी दुकान बंद रखेंगे। इस अवसर पर रजत कोहली, शाम हांडा, अनुज ब्रहमी, रविंद्र हांडा, मदन लाल हांडा, विजय हांडा, अश्वनी हांडा, अनिल हांडा, जनक राज, चमन लाल, संजय सोनी, मूलचंद, संजीव, अशोक सहित अन्य स्वर्णकार उपस्थित रहे।
  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री गुरमित सिंह मीत हेयर ने किया बैरज डैम का दौरा, देखें वीडियो

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री गुरमित सिंह मीत हेयर ने किया बैरज डैम का दौरा, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल : कैबिनेट मिनिस्टर गुरमीत सिंह मीत हेयर आज पठानकोट पहुंचे, जहां उन्होंने शाहपुर कंडी में बन रहे बैराज प्रोजेक्ट का दौरा किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बैराज प्रोजेक्ट पूरा होने से पंजाब को 206 मेगावाट बिजली मिलेगी। साथ ही साथ 5000 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए पानी भी मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ उनकी माइनिंग के मुद्दे पर भी मीटिंग है, पहले पब्लिक माइंस चलती थी परंतु अब कमर्शियल माइंस भी चलेंगी। जिनका टेंडर हो चुका है इसको लेकर आज जिला प्रशासन के साथ उनकी अहम मीटिंग है।

  • पशुपालन संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक भुट्टो को सौपा मांग पत्र

    पशुपालन संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक भुट्टो को सौपा मांग पत्र

    पशुपालन संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक भुट्टो को सौपा मांग पत्र

    ऊना/सुशील पंडित :हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग के जिला ऊना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह की अध्यक्षता में दर्जनों वैटनरी फार्मासिस्ट ने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो से मुलाकात की ओर अपना मांग पत्र उन्हें सौपा। हिमाचल प्रदेश वैटनरी फार्मासिस्ट संघ जिला ऊना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग वैटनरी फार्मासिस्ट कर्मचारी महासंघ ने पंचायत पशु सहायकों के नियमितीकरण हेतू स्थाई नीति बनाने की मांग को लेकर विधायक के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला महासचिव विशाल सिंह, जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलवीर सिंह ने कहा पंचायत पशु सहायक  पिछले लगभग दस वर्षो से पशु पालन विभाग में कार्यरत हैं।
    इनका मानदेय मात्र 7000 रूपये मासिक है । अभी तक इनके  नियमितीकरण की कोई भी स्थाई नीति विभाग द्वारा नहीं बनाई गई है। इसी के साथ ज्ञापन में महासंघ ने पांच साल पंचायत पशु सहायकों के पदों  पर रहने के उपरांत अनुबंध पर नियुक्त करने,अनुबंध कार्यकाल में पशु औषद्यालय चिकित्सालय में नियमित करने, मासिक मानदेय को बढ़ाने, अनुवन्ध कार्यकाल में अन्य विभागों में कार्यरत अनुवन्ध कर्मचारियों की तरह आईपी नम्बर तथा अन्य सभी लाभ प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द से जल्द हमारी मांगों पर विचार करे और पंचायत पशुपालक सहायकों को लाभान्वित करें। 
    वहीं विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने हिमाचल प्रदेश फार्मासिस्ट पशुपालन संघ को आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों की हितेषी है और वर्षों पुरानी मांग जो कर्मचारी हर सरकार के पास उठाते रहे है।  उन्होंने कहा कि आपकी मांग को उच्च स्तर पर सरकार के पास उठाकर पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर फार्मासिस्ट नरेश कुमार ,अजय कुमार, तिलक राज , केशवा नंद , भीम राज कुमार सुरेश, वीरेन्द्र, भुवनेश, अमिता, डिंपल, मुकेश सभी फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
  • पंजाबः रिश्वत के मामले में इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत के मामले में इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    लुधियानाः विजिलेंस ने नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर को रंगे हाथों रिश्वत लेते बस स्टैंड से काबू किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जतिंद्र विज के रूप में हुई है। वह जोन-डी मे तैनात था। विजिलेंस को अनाज मंडी निवासी माही राम ने शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी बस स्टैंड के पास कचरे के ढेर से बोतलें, प्लास्टिक और लोहा आदि इकट्ठा करने वालों लोगों को तंग करता है। जतिंद्र विज 15 हजार रुपए महीना रिश्वत मांगता था।

    यदि कचरे बीनने वाले उसे पैसे नहीं देते तो वह खुद के लोगों को वहां कचरा बीनने के काम पर लगवाने की धमकी देता था। इस शिकायत पर विजिलेंस ने ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता को सेनेटरी इंस्पेक्टर को पैसे लेने के बस स्टैंड पर बुलाने के लिए कहा। इस पर पैसे लेने सेनेटरी इंस्पेक्टर पहुंचा। पैसे लेते ही विजिलेंस टीम भी वहां पहुंच गई। दो आधिकारिक गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत की 4 हजार की दूसरी लेते गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।