Blog

  • Punjab: DGP के निर्देश के बाद लोगों की समस्याएं सुनते नजर आए ACP, देखें Video

    Punjab: DGP के निर्देश के बाद लोगों की समस्याएं सुनते नजर आए ACP, देखें Video

    लुधियानाः पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने राज्य में पुलिस अधिकारियों के साथ बीते दिन मीटिंग की। जिसके बाद डीजीपी ने राज्य भर में क्राइम के ग्राफ पर नकेल कसने के लिए सभी अधिकारियों को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक अपने ऑफिस में बैठकर जनता की समस्याएं सुनने का आदेश जारी किया। वहीं बीते दिन जारी हुए आदेश के बाद आज ऑफिस में उनके पुलिस स्टाफ और एसीपी ब्रिज मोहन कार्यालय में सुबह 11 बजे से लोगों की समस्याएं सुनते नजर आए।

    उन्होंने कहा कि वह पहले ही पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी निर्देशों के तहत सुबह 10 बजे से ऑफिस में वह बैठ रहे है और लोगों की समस्याएं सुन रहे है। एसीपी ने कहा कि उन्होंने SHO और प्रभारियों को कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए है। एसीपी ने कहा कि उनके द्वारा लगातार लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है। 

  • Punjab : कैंटर पलटने से हुआ हादसा, 3 की मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab : कैंटर पलटने से हुआ हादसा, 3 की मौ’त, देखें वीडियो

    गढ़शंकर: गढ़शंकर के साथ लगते गांव टोरोवाल में बीती रात एक कैंटर पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से 2 की पहचान गुरमुख सिंह पुत्र नजा राम(55) और नवजोत कौर लाडो पुत्री जागर सिंह निवासी गांव उडन तहसील राजपुरा जिला पटियाला के रूप में हुई है। 

    जानकारी के अनुसार गांव उड़न तहसील राजपुरा जिला पटियाला की संगत श्री खुरालगढ़ साहिब से माथा टेककर वापस जा रही थी कि गढ़शंकर के पास गांव टोरोवाल के पास कैंटर की ब्रेक फेल होने के कारण कैंटर पलट गया, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

     मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर के अलावा अन्य स्थानों पर भेजा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: प्रेम विवाह करने पर पिता ने दी खौफनाक सजा, कांप जाएंगी रूह, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab: प्रेम विवाह करने पर पिता ने दी खौफनाक सजा, कांप जाएंगी रूह, केस दर्ज, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां लड़की को प्रेम विवाह करने पर पिता ने खौफनाक सजा दी। ऐसी सजा की आपकी भी रूह कांप उठेंगी। दरअसल, लड़की द्वारा प्रेम विवाह करने पर पिता ने नाराजगी जताते हुए लड़की को बाइक से साथ घसीटकर बाजार से लेकर चला गया। इस मामले में घायल लड़की को पुलिस ने पिता के कब्जे से छुड़वाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने के मामले में पिता को गिरफ्तार कर लिया है और 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    दरअसल, काल्पनिक नाम रानी ने प्रेमी के साथ 24-05- 2024  को गुरुद्वारा में शादी की। उसके बाद दोनों ने फिर उसके बाद उन्होंने ने अदालत में शादी करवा ली। पीड़िता का कहना है कि बीते दिन जब वह बयान लिखवाने के लिए थाने गए तो वहां उसके परिवार वाले भी आ गए और राजीनामे की बात करके चले गए। पीड़िता ने कहा कि जब वह पति के साथ घर वापिस जा रहे थे तो बाजार में मेरे पिता और उसके कुछ साथियों द्वारा मुझे जबरदस्ती अपने मोटर साइकल पर बैठाने की कोशिश की।

    पीड़िता का कहना है कि जब मैंने विरोध किया तो वह मुझे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। जिसके बाद मेरे पति ने पुलिस को फोन किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने मुझे सरकारी पिता के चुंगल से छुड़वाया और उपचार के लिए मुझे अस्पताल में दाखिल करवाया। पीड़िता का कहना हैकि इस घटना में मुझे काफी चोट लगी है। पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए पिता और अन्य लोगों पर सख्त कारवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर थाना मुखी प्रताप सिंह ने बताया कि रानी ने प्रेम विवाह करवाया था और वह थाने में बयान लिखवाने के लिए आई थी।

    पुलिस ने कहाकि इस दौरान लड़की के पिता भी थाने पहुंचे और दोनों पक्षों में राजनामे की बात कहकर चले गए। थाने से जाने के बाद रास्ते में लड़की के पिता और उसके साथ कुछ लोगों ने लड़की को जबरदस्ती मोटर साइकल पर बैठाना चाहा, लेकिन लड़की नहीं मानी तो वह बाइक के साथ ही लड़की को घसीट कर ले जाने लगे। कुछ दूरी घसीट कर ले जाने के कारण लड़की को काफी चोटे आई है। वहीं लड़की के प्रेमी ने उन्हें घटना की सूचना दी और उन्होंने मौके पर पहुंचकर लड़की को उसके पिता के चुंगल से छुड़ावया और अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने कहा कि वही लड़की के बयानों पर 5 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि लड़की के पिता को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • दर्शन सिंह ने 103 मत लेकर संभाली लठियांनी स्कूल की कमान

    दर्शन सिंह ने 103 मत लेकर संभाली लठियांनी स्कूल की कमान

    जबकि संजीव कुमार 55 मत ले पाए 
    ऊना/ सुशील पंडित : मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियानी में स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ। जिसमें प्रधान पद के लिए दो लोगों ने नामांकन किया ऐसे में दोनों की सहमति न बन पाने के बाद वोटिंग करवानी पड़ी। जिसके चलते 160 मत बच्चों के अभिभावकों द्वारा डालें, जिसमें दो मत सही न पाने के कारण उन्हें रद्द कर दिया गया। चुनाव प्रभारी स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान की उपस्थिति में चुनाव करवाया गया। ऐसे में दर्शन कुमार को 103 मत पड़े ब उनके प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार को 55 मत मिले, इसके अलावा इस मौके पर अन्य कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। जिन में लता देवी, रीता ठाकुर, बबली देवी, विकास शर्मा, संजीव भारद्वाज, अशोक कुमार, सीमा देवी, बिट्टू, मीना देवी, विकास ठाकुर, दुर्गादास, आदि शामिल है।
  • Punjab : हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    Punjab : हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    बठिंडा : सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने 2 लोगों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ सोनी पुत्र शेर सिंह निवासी पीरखाना रोड मौर मंडी और बलजिंदर सिंह उर्फ बंटी पुत्र हरमेल सिंह निवासी गांव चरत सिंह जिला बठिंडा के तौर पर हुई है।

     आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए स्टाफ-1 बठिंडा की टीम तलवंडी साबो के रास्ते पर सिविल अस्पताल बठिंडा के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान 2 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। 

    आरोपी जसविंदर सिंह और बलजिंदर सिंह की तलाशी लेने पर 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

  • पुलिस ने 136 चालान कर करीब 20 हजार जुर्माना वसूला

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 136 वाहनों के चालान कर जुर्माने के रूप में 20,500/- रूपये वसूल किए। वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 02 वाहनों के चालान कर जुर्माने के रूप में 9400/- रूपये वसूल किए हैं।
  • दडडे सटटे की पर्ची सहित एक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित : बीती शाम के समय पुलिस थाना सदर ऊना के पुलिस मुलाजिम गश्त करते हुए पुराने सनोली में मौजूद थे तो करन निवासी गांव वनगढ़ तहसील व जिला ऊना के कब्जे से पर्ची दडड़ा सटटा व 1030/- रुपये बरामद किए गए। इस संबंध में जुआ अधिनियम तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • गगरेट: बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट में बाइक की टक्कर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार निवासी अप्पर गगरेट त. घनारी ने अपनी शिकायत में बताया कि समय करीब 2.15 बजे दिन में एक मोटर साइकिल ने सड़क पार कर रहे संजीव कुमार को टक्कर मार दी I जिससे संजीव कुमार को काफी चोटें आई है I शिकायत के आधार पर पुलिस ने आदित्य चौधरी निवासी अप्पर अंदौरा त. अम्ब जिला ऊना के विरुद्ध धारा 279,337 भा.द.स. के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Car Showroom के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, जली कई गाड़ियां

    Car Showroom के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, जली कई गाड़ियां

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की एक कार शोरूम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। घटना में सर्विस सेंटर में खड़ी कई कारें चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। 

    मामला इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र की सांघी टोयटा मोटर शोरुम का है। जहां अज्ञात कारणों के चलते सर्विस सेंटर में आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि वहां सर्विस के लिए आई कई कारें जलकर खाक हो गई। 

    मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह शोरूम के बाहर से निकल रहे थे, तभी आग भड़कती देखी और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हादसे में कितना नुकसान हुआ है यह अभी आकलन नहीं हो पाया है।

  • Punjab: मौसम को लेकर Yellow Alert जारी, जरूरी काम पर निकले घरों से बाहर, देखें वीडियो

    Punjab: मौसम को लेकर Yellow Alert जारी, जरूरी काम पर निकले घरों से बाहर, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में कुछ दिन पहले तेज आंधी और बारिश के कारण लोगों को भले ही गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन उसके बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिली है। लगातार दो से तीन दिन से तेज धूप निकल रही है। इस वजह से दिन के समय लू चल रही है और लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर यैलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर लोगों को हिदायत दी है कि अगर जरूरी काम हो तो ही सुबह 11 बजे से 4 बजे के बीच घरों से बाहर निकलें।

    इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को घर से बाहर निकलने के समय शरीर को ढगकर निकलने की हिदायत दी है। वहीं मौसम विभाग ने तेज धूप को लेकर समय-समय पर पानी और ठंडी चीजों का सेवन करने की अपील की है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगर 24 घंटों की बात करें तो अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री और न्यूनतम में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।