संगरूरः सुनाम उधम वाला से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज सुबह सुनाम-नामोल रोड पर स्थित लुक प्लांट में एयर टैंक फटने से एक युवक की मौत हो गई। थाना सुनाम शहरी के एसएचओ इंस्पेक्टर दीपिंदर पाल सिंह जेजी ने बताया कि आज सुबह करीब 7:30 बजे एक युवक पीटर रेहड़े पर फीट की गई एयर वाली टैंकी लेकर ट्रक का पंचर लगाने के लिए गया था। इसी दौरान जब वह ट्रक के टायर में हवा भर रहा था तो अचानक हवा भर जाने के कारण टैंक फट गया और 23 वर्षीय बब्बनजीत सिंह पुत्र निक्का सिंह निवासी गुजा पीर बस्ती सुनाम की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर दीपिंदर पाल सिंह जेजी ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के दौरान जो भी सामने आएगा उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
Blog
-
जालंधरः सिविल अस्पताल में चोर को किया काबू, देखें Live
जालंधर, ENS: महानगर के सिविल अस्पताल में बाइक चोरी करने के मामले में लोगों ने चोर को काबू कर लिया है। इस दौरान बच्चा वार्ड के पास तैनात कर्मी ने बताया कि उक्त चोर वहां पर घूम रहा था। जिसके बाद वह वहां खड़ी बाइक को चाबी लगा रहा था। जब उन्होंने शक के आधार पर उसे देखा तो वह मुंह घुमाकर दूसरी ओर हो गया। इसी दौरान उक्त बाइक का मालिक पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा तो पता चला कि वह बाइक चुराने के लिए आया है। जिसके बाद सिविल अस्पताल के कर्मी ने उक्त चोर का पीछा करते हुए उसे काबू कर लिया।
-
जिला ऊना में मछली पालन की आपार संभावनाएं
चौकी मन्यिार की रेशमा देवी ने मछली पालन से अर्जित किए 10 लाख रूपये
गतवर्ष एक हज़ार वर्ग मीटर बायोफ्लॉक से किया 7 टन मछली का उत्पादन
ऊना/ सुशील पंडित: किसानों की आय को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पशु पालन के साथ-साथ मत्स्य पालन को बढ़ाना देने के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है ताकि मछली पालन व्यवसाय से किसानों/मत्स्य पालकों को आर्थिक लाभ मिल सके। जिला ऊना में मछली पालन व्यवसाय की आपार संभावनाएं है जिसे जिला के लोगों के लिए मछली पालन का व्यवसाय काफी लाभकारी सिद्ध हो रहा है। खेती करने वाले किसान भी मत्स्य पालन व्यवसाय को अपनाकर अपनी आर्थिक को सुदृढ़ करके आत्मनिर्भर बन रहे है।
जिला ऊना के बंगाणा ब्लॉक के गांव चौकी मन्यिार की रेशमा देवी ने मछली पालन व्यवसाय को अपनाकर अपने और अपने परिवार के स्वरोजगार के साधन सृजित किए। रेशमा देवी ने बताती हैं कि वह परिवार का पालन पोषण करने के लिए सिलाई का काम और पति खेतीबाड़ी का काम करते थे। उन्होंन कहा कि सिलाई और खेतीबाड़ी के कार्य से घर का खर्च चलाना मुश्किल होता था। उन्होंने परिवारिक आय को बढ़ाने के लिए कुछ नया करने के बारे में सोचा। गांव में उनके पास पर्याप्त मात्रा में जमीन होने के चलते उन्होंने मछली पालन व्यवसाय को शुरू करने का मन बनाया जिसके लिए उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ सम्पर्क किया। रेशमा देवी ने बताया कि मत्स्य विभाग के अधिकारियांे ने उन्हें मछली पालन व्यवसाय के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी तथा बताया कि सरकार द्वारा भी मछली पालन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
रेशमा देवी वर्ष ने वर्ष 2018-19 में 600 वर्ग मीटर के छोटे यूनिट में मछली पालन का कार्य आरंभ किया। इस यूनिट से मछली का अच्छा उत्पादन हुआ। इसी को मध्यनज़र रखते हुए उन्होंने वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत एक हज़ार वर्ग मीटर में बायोफ्लॉक(तालाब) बनाने के लिए आवेदन किया। एक हज़ार वर्ग मीटर वाले बायोफ्लॉक(तालाब) की कुल लागत 14 लाख रूपये थी। इस बायोफ्लॉक को तैयार करने के लिए रेशमा देवी को विभाग की ओर से 60 प्रतिशत यानि 8.40 लाख रूपये की राशि उपदान के रूप में मिली तथा शेष 40 प्रतिशत राशि खुद व्यय की।
रेशमा देवी ने बताया कि इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उनके पति उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष उन्होंने तालाब में कॉमन कार्प, मून कॉर्प, सिल्वर कॉर्प, मृगल कॉर्प व ग्रास कॉर्प का बीज डाला था जिससे उन्हें 7 टन मछली का उत्पादन हुआ और 10 लाख रूपये की आय अर्जित की। रेशमा देवी के पति सुभाष चंद ने बताया कि वर्तमान में भी ट्राउट, कत्तला सहित कॉमन कार्प, मून कॉर्प, सिल्वर कॉर्प, मृगल कॉर्प व ग्रास कॉर्प का बीज डाला है। उन्होंने बताया कि चार से छः माह के अंतराल में ही तालाब में डाली गई मछलियां लगभग 300 से 500 ग्राम वजन तक पहुंच चुकी है।
रेशमा देवी और सुभाष चंद ने बेरोजगार/शिक्षित युवाओं से आग्रह किया कि वे भी सरकार के माध्यम से पशुपालन और मत्स्य पालन क्षेत्र में संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ लेकर अपने लिए स्वरोजगार के साधन सृजित कर सकते हैं।
वर्तमान में जिला से 315 लोगों ने अपनाया मछली पालन व्यवसाय
सहायक निदेशक मत्स्य विवेक शर्मा ने बताया कि रेशमा देवी को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत बायोफ्लॉक तालाब बनाने के लिए 60 प्रतिशत अनुदान राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि एससी वर्ग और महिलाओं के लिए 60 प्रतिशत तथ सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत की दर से अनुदान राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि बायोफ्लॉक तालाब सघन मछली उत्पादन के लिए उपयोग किया जाता है। जबकि 1 हज़ार वर्ग मीटर के कच्चे तालाब में मुश्किल से केवल 10 क्विंटल तक मछली का उत्पादन किया जा सकता है। लेकिन बायोफ्लॉक तालाब से प्रतिवर्ष लगभग 10 टन मछली का उत्पादन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ समय के उपरांत मछली उत्पादन के लिए प्रयोग में लाए जा रहे पानी को बदलना पड़ता है। क्योंकि मछली के मल-मूत्र से पानी खराब हो जाता है। लेकिन इस पानी को किसान अपने खेतों में प्रयोग कर सकते हैं जोकि एक खाद का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि खेतों में सिंचाई के लिए आम पानी की खपत ज्यादा होता है जबकि मछली पालन के प्रयोग में लाए गए पानी की खपत कम होती है और ज्यादा समय तक खेतों में टिका रहता है और फसलों का उत्पादन भी ज्यादा होता है।
उन्होंने किसानों से आहवान करते हुए कहा कि जो भी किसान मछली पालन व्यवसाय को अपनाना चाहता है तो वह सरकार योजनाओं के तहत लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसानों को मछली पालन के लिए मछली के बच्चें और फीड की आवश्यकता हो तो वह विभाग के सरकारी मछली फार्म दियोली जोकि गगरेट उपमंडल में स्थित है वहां से सरकार दामों पर आसानी से खरीद सकते हैं।
विवेक शर्मा ने बताया कि वर्तमान में जिला ऊना से 315 किसान मछली पालन व्यवसाय से जुड़कर अच्छा लाभ लेने के साथ-साथ खेतों से भी अच्छी पैदावार प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिला में लगभग 6 हैक्टेयर भूमि पर नए मत्स्य पालन के लिए नए तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया यदि किसान कच्च तालाब का निर्माण करना चाहता है तो वह मत्स्य विभाग के मंडल कार्यालयों में आवेदन करके सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकता है। उन्होंने बताया कि दियोली में मत्स्य फीड मील भी स्थापित की जा रही है जोकि मत्स्य पालकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी। -
जालंधर: सरकारी और प्राइवेट स्कूल व कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी
जालंधर, ENS: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में 25-11-2023 शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। इस नगर कीर्तन के चलते के ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट किए गए है। इसलिए इस पर्व के दिन लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए स्कूल-कॉलेज के छात्राओं की सहूलत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जालंधर नगर निगम की हद में आते सारे सरकारी और गैर सरकारी स्कूल- कॉलेज में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। यह आदेश डीसी ने पत्र के जरिए जारी किए है।

-
पंजाबः महिला से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर बदमाशों ने बाप बेटों पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो
बठिंडाः जनता नगर में परिवार की महिला से छेड़छाड़ करने की शिकायत करने पर बदमाशों ने मिलकर परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में 3 लोग जख्मी हो गए है। जिन्हें बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। परिवार के लोगों ने शिकायत देने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है। जानकारी अनुसार सरकारी अस्पताल में दाखिल या दविंदर सिंह ने बताया वह गली नंबर दो जनता नगर में रहता है।
बुधवार को कुछ नशेड़ी कसम के युवक उनके घर में दाखिल हुए और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की जब उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई तो दो पुलिस मुलायम चक्कर लगाकर चले गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की वीरवार की सुबह जब वह घर के पास खड़ी थी तो 10 15 युवक जिनके पास धार धार हथियार थे उन्होंने आते ही उसे पर उसके भाई और पिता पर हमला बोल दिया और फरार हो गए। यादवेंद्र ने बताया कि उन्होंने पहले ही पुलिस को शिकायत दे दी थी लेकिन पुलिस ने मामले में एक्शन नहीं लिया जिसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए।
-
पंजाबः इस पार्क के पास 4 युवकों में हुई खूनी झड़प में एक की मौ’त, देखें वीडियो
लुधियानाः रघुवीर पार्क के पास 4 युवकों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां हमालावारों द्वारार दूसरे पक्ष पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबिक एक युवक घायल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर 4 युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गये। इसी दौरान दो युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान रास्ते में एक की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
-

प्रेमी-प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
नई दिल्ली : राजधानी पटना से सटे पालीगंज में गुरुवार (23 नवंबर) की सुबह महिला और पुरुष की खेत में लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दोनों की लाश पालीगंज अनुमंडल स्थित खीरी मोड़ मदारीपुर गांव में मिली है। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। मौके से बुलेट और खोखा को भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस प्रथमदृष्टया दोनों को प्रेमी-प्रेमिका मानकर चल रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में हैरान करने वाली जानकारी भी सामने आई है। बताया गया कि ये दोनों महिला-पुरुष पहले से शादीशुदा थे. महिला की एक शादी हुई थी जबकि पुरुष की दो शादी हुई थी।
हालांकि दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। सुबह-सुबह लाश देखने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। प्रेम-प्रसंग में हत्या की वजह मानी जा रही है। पुरुष की पहचान पालीगंज इलाके के गौसगंज निवासी राजेंद्र कुमार (35 वर्ष) और महिला की पहचान पालीगंज इलाके के महेशपुर निवासी के रूप में हुई है। उसकी उम्र 28 वर्ष के आसपास है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले में पालीगंज अनुमंडल के डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि एक महिला और एक पुरुष की लाश मिली है।
इसके बाद खीरी मोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से बुलेट और खोखा को पुलिस ने बरामद किया है। हम लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथमदृष्टया यह मामला सामने आया है कि जो महिला थी वह अवैध तरीके से रह रही थी। पहली शादी हो चुकी है। जो पुरुष है उनकी दो शादी हो चुकी है। दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। ये इस महिला के साथ रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है
-
कपूरथलाः गुरुद्वारा में पुलिस-निहंगों में गोली चलने के मामले में ADGP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो
कपूरथला: पंजाब में कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर गुरुवार सुबह पुलिस और निहंगों के बीच फायरिंग हो गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले को लेकर ADGP लॉ एंड ऑर्डर गुरविंदर सिंह समेत अफसरों की बाबा मान सिंह के साथ 3 घंटे मीटिंग चली। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एडीजीपी गुरिंदर सिंह ने कहा कि डीसी साहिब की मौजूदगी में इस मामले को लेकर 145 की कार्रवाई लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो कुछ भी सुबह हुआ है, उसमें जो भी कानून कार्रवाई बनती है वह की जाएगी। वहीं दूसरी ओर मुलाजिम की मौत को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की सहमती से कपूरथला डीसी कैप्टन करनैल सिंह की मौजूदगी में 145 लागू की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस घटना में एक सरकारी मुलाजिम की मौत हो गई है, जबकि 4 मुलाजिम घायल हो गई है। वहीं गुरुद्वारा कमेटी में मुखी बाबा जी की अगुवाई में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पहले जो पर्चा दर्ज किया गया था उसी के साथ आज गोलीबारी के मामले में एक ओर पर्चा दर्ज किया जा रहा है। वहीं जिले के डीसी ने दोनों पक्षों के झगड़े और 145 लागू करने के मामले को लेकर कहा है कि इस मामले को लेकर एक रिसीवर को नियुक्त किया जाता है। इस दौरान रिसीवर को नियुक्त किया जाएगा। डीसी ने कहा कि इसमें ज्यादातर तहसीलदार को नियुक्त किया जाता है और वह तहसीलदार या नायाब तहसीलदार को को नियुक्त करेंगे। जोकि इस गुरुद्वारा की सेवाभाल करेंगा। वहीं इस गुरुद्वारा में गार्ज का प्रबंध किया जाएगा। इसके साथ गुरुद्वारा खाली करवा दिया गया है। पुलिस को गुरुद्वारे से 2 हथियार भी मिले हैं। वहीं दूसरी ओर निहंग बाबा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि रिसीवर बनाए जाने को लेकर वह सहमत है।
इस गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर 2 गुटों में विवाद चल रहा है। बीती रात पुलिस ने कब्जा करने वाले 10 निहंगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना थी कि इस केस की एफआईआर में शामिल कुछ निहंग इस गुरुद्वारे में छिपे हुए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस गुरुद्वारे में पहुंची। इस दौरान निहंगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। माहौल बिगड़ा तो पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। वहीं सुल्तानपुर लोधी एसएचओ लखविंदर सिंह के अनुसार फायरिंग में पुलिस कर्मचारी जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला की मौत हुई है। वहीं घायलों की पहचान डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कॉन्स्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। इन्हें सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है।
-
पंजाब : कलम छोड़ हड़ताल पर गए मुलाजिमों ने सरकार को दी चेतावनी, देखें वीडियो
लुधियाना : पंजाब के सरकारी मुलाजिम कलम छोड़ हड़ताल पर चले गए आज 17 दिन से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन सरकार अभी तक उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही संघर्ष और तेज होता जा रहा है। पूरे पंजाब में जो आज से सरकारी मुलायम फिर कलम छोड़ हड़ताल पर चले गए लंबे समय से उनकी मांगे सरकार नहीं मान रही। जिसके चलते उन्होंने कलम छोड़ स्ट्राइक पर जाने का लिया फैसला और इस दौरान उन्होंने कहा कि कई बार में अपनी मांगे सरकार के आगे रख चुके है।
जिसमें पुरानी पेंशन, डी.ऐ और मुख्यमंत्री के साथ टेबल टॉक कि उनकी मांग है और जो अभी तक पंजाब सरकार द्वारा पूरी नहीं की गई। जिसके चलते ऑल डिपार्टमेंट के लोग फिर सेटेलाइट पर दिखे जिससे आम जनता भी परेशान दिखाई दे रही है। अब सरकार इस एवरेज में क्या फैसला लेती है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन सरकारी मुलाजिमों की एक ही मांग टेबल टॉक पर बैठकर मुख्यमंत्री उनसे बातचीत करें।
-
पंजाबः आरोप, अस्पताल से निकालकर मरीजों को सड़क पर फैंक गई Ambulance, एक की मौ’त
मानसाः पंजाब के सरकारी अस्पतालों में रोजाना मानवता को शर्मसार करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मानसा के सरकारी अस्पताल से सामने आया है। जहां आरोप लगे है कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के कहने पर लावारिस मरीजों को एंबुलेंस ड्राइवर ने अस्पताल से निकालकर लावारिज जगह पर घिरा दिया। इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई, जबकि दूसरे मरीज को उठाकर दोबार मानसा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल के इस कारनामे पर समाजसेवियों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, वहीं मानसा के सरकारी अस्पताल के सीएमओ ने जांच की बात कही है।
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दो मरीज लावारिस हालत में अस्पताल में भर्ती थे, जो एचआईवी और काले पीलिये व टीबी से पीड़ित हैं। जिनकी देखभाल निजी एम्बुलेंस के चालक कर रहे थे। कल डॉक्टरों ने इन मरीजों के अस्पताल से भागने की रिपोर्ट दर्ज की थी और कुछ देर बाद एक मरीज का शव सरकारी अस्पताल पहुंचा और दूसरे की तलाश की तो दूसरा मरीज यहां की सुनसान सड़क पर कब्रों के सामने मिला। जिसे दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना का पता चलने के बाद देखभाल करने वाले ड्राइवर और मानसा के सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई कार्यकर्ता माणिक गोयल ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।
इस मामले में एंबुलेंस चालक काका सिंह का आरोप है कि उसे अस्पताल के डाॅ. आशु और मैडम गुरविंदर कौर ने उनसे लावारिस जगह पर मरीज को छोड़ने के लिए कहा था। एबुलेंस चाल का आरोप है कि डॉ. आशु ने 400 रुपये देकर एक व्यक्ति को उनके साथ भेजा था। वहीं इस मामले को लेकर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि मानसा के एसएमओ ने इस घटना के लिए जांच कमेटी बनाने की बात कही है।