Blog

  • जालंधर : सोढल मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे CP कुलदीप सिंह चाहल , देखें वीडियो

    जालंधर : सोढल मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे CP कुलदीप सिंह चाहल , देखें वीडियो

    जालंधर : सोढल मेले की सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के साथ अन्य अधिकारी पहुंचे। जहां पर तीन दिवसीय चलने वाले मेले को लेकर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों और मंदिर के प्रबंधक कमेटी के साथ बैठकर मीटिंग की।

    कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां पर पुलिस मुलाजिमों का एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर मेले के पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने कमेटी मेंबर और संगत से अपील की है कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर मेले में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस की मदद करें।

  • पंजाब : पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बरकार रखने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा समय समय पर जहा सर्च ऑपरेशन किए जाते है। वही अब पंजाब पुलिस लगातार नाकेबंदी कर शरारती तत्वों की तलाश करती है। वही नशा बेचने वालो की भी धर पकड़ पूरे जोरों पर कर रही है। वही पुलिस द्वारा लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बरकरार रखने के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

    इस मौके पर डी.एस.पी सुखविंदर सिंह ने बताया कि एस.एस.पी.जे एनेलनचेलियन के दिशा निर्देशों पर लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बरकार रखने के लिए समय समय पर जहा नाके लगाए जाते है। वही फ्लैग मार्च भी किया जाता है। ताकि जनता और पुलिस का आपसी मेल बना रहे।

    इसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस दुवारा प्लैग मार्च निकाला जा रहा है और जनता से अपील की जा रही है की शहर में अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखा जाए और अगर कोई भी शक्की युवक आप को पता चलता है, तो वह उसके बारे में पुलिस को जानकारी दें।

  • पंजाबः पूर्व वित्त मंत्री Manpreet Badal के खिलाफ निकले गिरफ्तारी के वारंट 

    पंजाबः पूर्व वित्त मंत्री Manpreet Badal के खिलाफ निकले गिरफ्तारी के वारंट 

    बठिंडाः पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह ही पूर्व वित्त मंत्री को लेकर सभी एयरपोर्ट पर एलओसी जारी किया गया। वहीं अब मनप्रीत बादल की गिरफ्तारी के वारंट निकल गए है। जिसके बाद मनप्रीत बादल की मुश्किलें बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि मनप्रीत बादल को लेकर छापेमारी की जा रही है। 

    वहीं मिली जानकारी के मुताबिक आज मनप्रीत बादल ने बठिंडा कोर्ट में दायर की गई अग्रिम जमानत की अर्जी मंगलवार को वापस ले ली। उनके वकील सुखविंदर सिंह भिंडर ने कहा कि जब याचिका लगाई गई थी तो जांच चल रही थी। हमने यह दलील दी थी कि बिना केस के पंजाब के CM भगवंत मान स्टेज से कह रहे हैं कि मनप्रीत बादल को अंदर करेंगे। इसी को लेकर हम कोर्ट गए थे कि राजनीतिक बदलाखोरी से दबाव डाला जा रहा है। इस मामले में कोर्ट ने विजिलेंस को नोटिस किया था। इसके बाद रविवार रात केस दर्ज कर लिया गया। चूंकि अब इस मामले में केस दर्ज हो गया है तो फिर नए फैक्ट के साथ याचिका दायर करेंगे।

    बता दें कि अपनी कोठी बनाने के लिए बठिंडा मॉडल टाउन फेस-1 में बीडीए के अधिकरियों से मिलीभगत कर कामर्शियल प्लाट को रिहायशी बनाकर खरीदने के मामले में विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा की तरफ से बादल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बादल के साथ ही एक पीसीएस अधिकारी समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में मनप्रीत बादल ने बठिंडा कोर्ट में अग्रिम जमानत दायर की थी। उनकी अर्जी की सुनवाई एडिशन सेशन जज राम कुमार गोयल की अदालत में होनी थी, लेकिन मंगलवार को मनप्रीत बादल के वकील एडवोकेट सुखदीप बिंदर ने अग्रिम जमानत की अर्जी कोर्ट से वापस ले ली है। अब मनप्रीत बादल के वकील जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे। विजिलेंस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एलओसी भी जारी कर दी है। 

    प्लॉट घोटाले में विजिलेंस ने जांच में पाया गया कि मनप्रीत बादल ने वर्ष 2018 से 2021 तक वित्त मंत्री रहते समय राजनीतिक दबाव के चलते माॅडल टाउन फेज 1 में 1560 वर्ग गज के दो महंगे प्लाट काम दाम पर खरीदे थे। इस कारण सरकार को करीब 65 लाख रुपये का नुकसान हुआ। पूर्व वित्त मंत्री ने अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए बठिंडा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडीए) के अधिकारियों व कर्मियों के साथ मिलीभगत कर वर्ष 2021 में प्लाटों की बोली दौरान आम लोगों को गुमराह करते हुए फर्जी नक्शे अपलोड करवाए गए थे, जिससे बोली प्रक्रिया में आम लोगों की भागीदारी को रोका जा सके। अपलोड किए नक्शे में प्लाट नंबर 725 सी 560 गज, 726 जो 1000 गज को भी रिहायशी के बजाय व्यापारिक दिखाया गया था और प्लाटों के नंबर ऑनलाइन ई-आक्शन पोर्टल पर पाए नक्शे में नहीं दिखाए गए थे। इन प्लाटों की नीलामी के लिए बीडीए की महिला अधिकारी बलविंदर कौर के फर्जी डिजिटल हस्ताक्षरों का उपयोग किया था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਖੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈਂਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਖੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈਂਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਮੁੱਖ ਜਿਲ੍ਹਾ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿਖੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਕੈਂਪ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸੁਰਭੀ ਮਲਿਕ ਨੇ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੁੱਖ ਜਿਲ੍ਹਾ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ ਨਰਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਬੈਨੀਪਾਲ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸੁਰਭੀ ਮਲਿਕ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ ਨਰਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਬੈਨੀਪਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਥੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਭਰ ਤੋਂ ਕਿਸਾਨ ਆਏ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਵੀਆਂ ਤਕਨੀਕਾਂ ਅਤੇ ਨਵੀਆਂ ਬੀਜਾਂ ਆਦਿ ਵਾਰੇ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਥੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਉਤਪਾਦਕਾ ਨੇ ਵੀ ਆਪਣੇ ਆਪਣੇ ਉਤਪਾਦਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਦਿਤਾ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਦਿਤਾ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਚੋਰ ਲੁਟੇਰੇ ਹੁਣ ਮੰਦਿਰ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨਾੰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕੁਟੀਆ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਗੋਲਕ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਈ ਹੈ। ਦਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਚੋਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਚ ਦਾਖਲ ਹੋਏ ਅਤੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿਤਾ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਮਾਲਪੁਰ ਸਥਿਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਗੋਲਕ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ।

    ਇਹ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਵਿੱਚ ਸਾਫ ਦੇਖਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕੁਝ ਦੂਰੀ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਇਸ ਵਿੱਚੋ ਪੈਸੇ ਕੱਢ ਇਸ ਗੋਲਕ ਨੂੰ ਓਥੇ ਹੀ ਛੱਡ ਜਾਂਦੇ ਨੇ। ਸਵੇਰ ਦੇ ਸਮੇਂ ਜਦੋਂ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਪਤਾ ਚਲਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲੀਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਜਾਂਚ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਹੈ। ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੈਮਰੇ ਸਾਹਮਣੇ ਬੋਲਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

  • मोटे अनाज से तैयार भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक – राघव शर्मा

    मोटे अनाज से तैयार भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक – राघव शर्मा

    विकास खण्ड बंगाणा के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बना रही बाजरे के लड्डू और रागी (मंडल) की बर्फी

    ऊना/सुशील पंडित :  मोटे अनाज से तैयार किया गया भोजन व मिष्ठान सहित अन्य खाद्य पदार्थ अन्य अनाजों की तुलना में स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक है यह न केवल पचाने में आसान है बल्कि इससे अनेक प्रकार के जीवन शैली से जुड़े रोग स्वतरू ही ठीक होने लगते हैं। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने विकास खंड बंगाना की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी मिलेट्स मिष्ठान उत्पादक महिलाओं से मुलाकात के दौरान कही।राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड बंगाना तथा ऊना के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मोटे अनाज के इस्तेमाल से अनेक प्रकार के मिष्ठान्न व खाद्य उत्पाद तैयार कर रही हैं जिनमें स्वच्छता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद दिन प्रतिदिन आम लोगों में प्रसिद्ध हो रहे हैं जिसकी बदौलत उनकी मांग निरंतर बढ़ रही है। महिलाओं द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों के बदौलत लोगों को न केवल मोटे अनाज के महत्व बारे ज्ञानवर्धक जानकारी मिल रही है बल्कि इससे इस कार्य में जुटी महिलाओं की आर्थिकी की में सुधार भी हो रहा है। उपायुक्त ऊना ने कहा कि इस कार्य के लिए आत्मा प्रोजेक्ट द्वारा महिलाओं का सहयोग व मार्गदर्शन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि भविष्य में इस क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं के सहयोग के लिए कई और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। राघव शर्मा ने जिला वासियों से अपील की है कि वे जीवन में मिलेट्स से तैयार किए गए खाद्य पदार्थाे का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें तथा अन्य लोगों को भी इस बारे में प्रेरित करें।
    इस मौके पर विकास खण्ड बंगाणा की ग्राम पंचायत बलह निवासी भावना देवी ने बताया कि उनके द्वारा निर्मित बाजरे के लड्डू और रागी (मंडल) की बर्फी लोगों को काफी पसन्द भी आ रही है तथा एक बार खरीदने पर लोग दोबारा इसकी मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा मिलेट्स का इस्तेमाल से तैयार की जा रही बर्फी व लड्डू को बनाने के लिए देसी घी,शकर या गुड़ का प्रयोग किया जाता है तथा उत्पाद बनाते समय स्वच्छता, शुद्धता व गुणवता का विशेष ख्याल रखा जाता है। भावना देवी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खण्ड बंगाणा की तरफ से उन्हें प्रशिक्षण के लिए सुंदरनगर भेजा गया था जहां पर एक सप्ताह तक मोटे अनाज से बनने वाले अनेक व्यंजनों तथा मिष्ठान इत्यादि को बनाने के बारे में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा तैयार किए गए बाजरे के लड्डू, रागी (मंडल) की बर्फी और रागी की चाय काफी लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक उनके द्वारा लगभग एक क्विंटल तक मिलेट्स उत्पाद बनाकर स्थानीय उपभोक्ताओं के अलावा चंडीगढ़ तथा सुंदर नगर में भी बेचे जा चुके हैं। भावना देवी ने बताया कि इस कार्य के लिए जिला प्रशासन ऊना के साथ-साथ उप मंडल प्रशासन बंगाना तथा विकास खण्ड बंगाणा के एनआरएलएम स्टाफ का भरपूर सहयोग मिल रहा है।इस अवसर पर आत्मा प्रोजेक्ट के परियोजना निदेशक डा वीरेंद्र कुमार बग्गा, ग्राम पंचायत तनोह निवासी मीना देवी, ग्राम पंचायत बलह निवासी भावना देवी, ग्राम पंचायत बनगढ़ निवासी कृष्णा देवी, और ग्राम पंचायत लठियानी निवासी सपना देवी भी उपस्थित रही।
  • हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उपायुक्त ऊना ने किया सम्मानित

    हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उपायुक्त ऊना ने किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उपायुक्त ऊना ने सम्मानित किया। भाषा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा अपनाई गई चयन प्रक्रिया में कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य मंडल ऊना को कार्यालय के रूप में तथा विकास सकलानी आदेशक गृह रक्षा बारहवीं वाहिनी ऊना को अधिकारी के रूप में हिंदी भाषा में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा सुशील कुमार अधीक्षक ग्रेड 2 आदेशक गृह रक्षा 12वीं वाहिनी ऊना को प्रथम, दीपक कुमार कनिष्ठ कार्यालय सहायक जिला सांख्यिकी कार्यालय ऊना को द्वितीय तथा गगन कुमार वरिष्ठ सहायक निदेशक मत्स्य मंडल ऊना को हिंदी भाषा में बेहतरीन कार्य करने के लिए तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। उपायुक्त ऊना ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार की यह अधिकारिक नीति है कि सरकारी कार्यालयों में किए जाने वाले कार्यों में हिंदी भाषा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि कम पढ़े लिखे व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी कामकाज को समझने में आसानी हो। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जाता है जिसमें जिला व प्रदेश स्तर पर हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यालयों, अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हम सभी को हिंदी भाषा का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं।
  • बसाल में 28 वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस 

    बसाल में 28 वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस 

    ऊना /सुशील पंडित : थाना सदर ऊना के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत लोअर बसाल में 28 वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई।मृतक महिला की पहचान रेणु पत्नी राजू निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में  हुई है। महिला का पति राजू अनबन होने के चलते उसके साथ नहीं रहता।मृतक महिला गांव में किराए के मकान में रह रही थी। वह बसाल गांव स्थित एक निजी उद्योग में काम करती थी। आज सुबह पड़ोसियों ने घर का गेट और दरवाजा भी खुला पाया तो ग्राम पंचायत प्रधान को सूचित किया गया। प्रधान की मौजूदगी में कमरे के अंदर जाकर देखा, तो महिला लहुलूहान हालत में पड़ी हुई थी और खून विखरा हुआ थ। इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रधान ने ऊना सदर थाना में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, डीएसपी हरोली मोहन रावत व थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। 
    पुलिस ने इस संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ की,जिससे पता चला कि महिला काफी वर्षों से ऊना में ही रह रही थी।करीब दो-तीन माह पहले लोअर बसाल में आई थी। महिला को इसके चाचा ने बसाल के ही एक पौली उद्योग में खाना बनाने के लिए काम पर रखवाया था। महिला का चाचा खुद चंडीगढ़ में है। महिला का मर्डर किसने और क्यों किया इसका पता पुलिस लगा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि प्रवासी महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। महिला की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जिससे हत्या की गुत्थी को सुलझाने में सहायता मिलेगी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
  • मक्का में हज यात्रा को लेकर आया बड़ा फैसला, मुस्लिमों की बढ़ी मुश्किलें

    मक्का में हज यात्रा को लेकर आया बड़ा फैसला, मुस्लिमों की बढ़ी मुश्किलें

    नई दिल्लीः सऊदी अरब ने इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का में हज यात्रा के लिए जो नई नीति बनाई है, उससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सऊदी अरब ने फैसला किया है कि 905 कंपनियों की जगह अब केवल 46 कंपनियां ही पाकिस्तान से हज का संचालन करेगी। पाकिस्तान ने सऊदी से अपने फैसले की समीक्षा करने को भी कहा था लेकिन सऊदी अरब राजी नहीं हुआ। इसके बाद पाकिस्तान ने छोटी अवधि की हज यात्रा की नीति बनाई है।

    सोमवार को पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री अनीक अहमद ने सीनेट पैनल को बताया कि धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने नई नीति में छोटी अवधि की हज यात्रा शुरू करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि इसे जल्द ही कार्यवाहक संघीय कैबिनेट के सामने मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धार्मिक मामलों की स्थायी समिति की एक बैठक के दौरान, मंत्री ने कहा कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान से हज के संचालन करने वाली कंपनियों की संख्या में जो भारी गिरावट की है, उसे लेकर सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। बैठक के दौरान समिति के सदस्य मौलाना अब्दुल करीम ने कहा कि 905 कंपनियों का संचालन 46 कंपनियों में सिमटने से दिक्कत होगी। जवाब में मंत्री अहमद ने कहा, ‘हम इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, लेकिन हम सऊदी से एक साल के लिए नरमी का अनुरोध कर सकते हैं।’

    समिति के सदस्य मौलाना फैज मुहम्मद ने कहा कि नई योजना को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हमें सऊदी अरब के अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान करना होगा।’ मंत्री ने कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के अधिकारियों से फैसले की समीक्षा करने को कहा था, लेकिन वे सहमत नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब सरकार को पत्र लिखकर बताया जा सकता है कि इस फैसले को लागू करने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं क्योंकि यह अचानक लिया गया है।

    पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि सऊदी अरब सरकार हाजियों की संख्या बढ़ाकर एक करोड़ करने की योजना बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मक्का जाने के लिए अब तक रोड टू मक्का परियोजना केवल इस्लामाबाद से चल रही थी लेकिन सऊदी अरब सरकार ने फैसला किया है कि अगले हज में कराची से भी यह परियोजना चलेगी। अहमद ने समिति को बताया कि हज नीति 2024 को जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। 

    पाकिस्तान मंत्री अनीक अहमद ने कहा कि अगले साल से हज यात्रा की अवधि 45 दिन से घटाकर 18-20 दिन करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि छोटी अवधि के हज का खर्च भी नियमित अवधि के बराबर रहे। उन्होंने कहा कि यह हाजियों पर निर्भर करेगा कि वो सऊदी में लंबे समय तक रहना चाहते हैं या कम समय तक। नियमित हज पैकेज आमतौर पर 35 से 50 दिनों का होता है, जिसमें होटल, भोजन और परिवहन का खर्च शामिल होता है। इस साल पाकिस्तान से 40 हजार लोग हज यात्रा के लिए सऊदी अरब गए थे।

  • भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति:कृष्ण कुमार लद्दाखी

    भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति:कृष्ण कुमार लद्दाखी

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली जिला ऊना में आज गीता संदेश भारती के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लद्दाखी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए, भारतीय संस्कृति के महत्व को बताते हुए कहा ” कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है। उन्होंने पवित्र गीता के महत्व को सरल माध्यम से विद्यार्थियों को बताते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में इसको अपनाना चाहिए। 
    उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के महत्व पर मैंने आज तक लगभग एक हजार कार्यक्रमों के द्वारा विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को सम्बोधित किया है। मैं यह कार्य निःस्वार्थ भाव से विद्यार्थियों को संस्कार युक्त शिक्षा प्राप्त करने में सहायता हेतु, एक प्रयास कर रहा हूं। हमारे देश की यह धरोहर भारतीय संस्कारों को अपनाकर अपने जीवन में सफलताओं को प्राप्त करें। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें इन बहुमूल्य विचारों को अपनाना चाहिए।