Blog

  • 28 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

    28 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

    ऊना/सुशील पंडित: थाना मैहतपुर के बडैहर गांव में 28 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान रमन कुमार, पुत्र रामपाल, निवासी बडैहर के रुप में हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे मेंं लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रमन कुमार ने मंगलवार रात घर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। रमन कुमार की तबियत बिगड़ती देख परिजन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
  • कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती घायल

    कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती घायल

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत नैहरियां के पास गांव पतेहड़ में कार की चपेट में आने से 18 वर्षीय स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पतेहड़ में आस्था निवासी सपौरी एक्टिवा स्कूटी पर अपने घर की तरफ जा रही थी कि नादौन की तरफ से आ रही कार की चपेट में आ गई व घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्व ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे होशियारपुर ले गए हैं।थाना प्रभारी अम्व आशीष पठानिया ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस घायल युवती के बयानों के आधार पर जांच कर रही है।
  • ਪੰਜਾਬ : ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਮੋਰਚਾ, ਬੱਸਾਂ ਮੁਹਰੇ ਲਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਮੋਰਚਾ, ਬੱਸਾਂ ਮੁਹਰੇ ਲਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ / ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਨੰਗਲ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ  ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮੋਰਚਾ ਖੋਲਣ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਪਾਵਰ ਵਿੰਗ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲਿਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਦੇ ਮੂਹਰੇ ਧਰਨਾ ਲਗਇਆ ਹੈ। ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਦੀ ਮੰਨੀਏ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਪਾਵਰ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਬਲਾਕ ਦੇ ਵਿਚ ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰ ਜਲਦੀ ਹੀ ਉਸ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਅੱਧ ਵਿਚਕਾਰ ਮਕਾਨ ਦੀ ਰਿਪੇਅਰ ਦਾ ਕੰਮ ਰਹਿ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਪਿਛਲੇ ਰਾਤ ਪਏ ਮੀਂਹ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਿਆ ਸਮਾਨ ਅਤੇ ਫਰਨੀਚਰ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫ਼ੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। 

    ਹਾਲਾਂਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੱਕ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਈ ਵਾਰ ਪਹੁੰਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਟਾਲ-ਮਟੋਲ ਦਾ ਰਵਈਆ ਹੀ ਰਿਹਾ। ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਟਾਲ-ਮਟੋਲ ਵਾਲੇ ਰਵਈਏ ਦੇ ਕਾਰਣ ਹੀ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਰਾਤ ਪਏ ਮੀਹ ਦੇ ਕਾਰਨ ਕਾਫ਼ੀ ਨੁਕਸਾਨ ਸਹਿਣਾ ਪਿਆ। ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤਕ ਦੁਬਾਰਾ ਰਿਪੇਅਰ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ। ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਇਹ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਖਤਮ ਕੀਤਾ, ਤਿੰਨ ਘੰਟੇ ਚੱਲੇ ਇਸ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਾਰਨ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਭਾਖੜਾ ਬੰਨ  ਤੱਕ ਲਿਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਵੀ ਲੇਟ ਹੋ ਗਈਆਂ।

  • प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हेतू सरकार द्वारा प्रदान की जाती है आर्थिक सहायता-  महेंद्र पाल गुर्जर

    प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हेतू सरकार द्वारा प्रदान की जाती है आर्थिक सहायता- महेंद्र पाल गुर्जर

    ऊना/सुशील पंडित: बारिश तथा आगजनी सहित किसी भी प्रकार की  प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा प्रशासन के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति को राहत राशि सहायतार्थ के रूप में प्रदान की जाती है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण शत-प्रतिशत क्षतिग्रस्त पक्के अथवा कच्चे घर के लिए मैदानी इलाकों में 1 लाख 20 हज़ार रूपये तक तथा पहाड़ी क्षेत्रों में 1 लाख 30 हज़ार रूपये तक की राहत राशि दी जा सकती है। इसके अलावा आंशिक रूप से 15 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त पक्के घर के लिए 12 हज़ार 500 तथा कच्चे घर के लिए 10 हज़ार रूपये की राहत राशि प्रदान की जाती है।
    उन्होंने बताया कि किसी भी व्यापारिक स्थल अथवा घराट इत्यादि को हुए नुकसान के लिए अधिकतम 10 हज़ार रूपये तथा दुकान इत्यादि को हुए नुकसान के लिए अधिकतम 25 हज़ार रूपये की मदद दी जाती है। किराए की दुकान को हुए नुकसान की स्थिति में राहत राशि दुकान के मालिक को प्रदान की जाएगी। किसी भी प्रकार के हट को हुए नुकसान के लिए 8 हज़ार रूपये तथा घर के साथ जुड़ी पशुशाला को हुए नुकसान के लिए 10 हज़ार रूपये की राहत राशि दी जाती है। 
    उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए किसी भी मकान, दुकान अथवा हट इत्यादि को हुए नुकसान के लिए कोई भी राहत राशि नहीं दी जाएगी। महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला वासियों से अपील की है कि हाल ही में जिला में हो रही बारिश और तूफान के कारण यदि किसी व्यक्ति के मकान, दुकान या पशुशाला इत्यादि को नुकसान हुआ हो तो इस संबंध में राहत राशि प्राप्त करने के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
  • IPL 2023: सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगाते 7 गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद

    IPL 2023: सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगाते 7 गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद

    नोएडा: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार रात को खेले गये सेमीफाइनल मैच पर कथित तौर पर सट्टा लगाने वाले सात लोगों को नोएडा पुलिस ने गिझौड़ गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीरवार को यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 4 लाख 5 हजार रुपये नकद, चार लैपटॉप, डायरी, 15 मोबाइल फोन आदि चीजें बरामद की। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि बीती रात को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल मैच का सेमीफाइनल चल रहा था।

    हरिश चंदर ने कहा कि इस मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में आदित्य पुत्र सूरजभान, नीतीश जैन पुत्र शशीकांत जैन, अभिनव पुत्र देवेंद्र, पांडया पुत्र सिकंदर, इंदु कुमार पुत्र केतु महतो, जय देव पांडे पुत्र प्रभाकर पांडे और सचिन चौहान पुत्र सूरज भान को थाना सेक्टर 24 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि यह लोग काफी दिनों से क्रिकेट पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार कथित तौर पर हिंदू युवा वाहिनी के एक पूर्व पदाधिकारी के घर पर एकत्र होकर आरोपी सट्टा लगा रहे थे।

  • मंडी:15.26 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवक काबू

    मंडी:15.26 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवक काबू

    ऊना /सुशील पंडित: पुलिस की एसआईयू टीम ने 15.26 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को काबू किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम के मुलाजिम मादक पदार्थ तथा यातायात चैकिंग के लिए गांव लालसिंगी में पुराना होशियारपुर रोड़ पर रायजादा गैस्ट हाऊस के पास मौजूद थे कि सामने से एक आल्टो कार संख्या (एच0पी0 86-0747) को शक के आधार पर चेकिंग के लिए रोका गया व तलाशी लेने पर 15.26 ग्राम हैरोईन/ चिटटा बरामद किया गया। आरोपित युवकों की पहचान कार चालक अनिल कुमार निवासी कोट, तहसील बलदवाड़ा व साथ बैठा युवक जीवन ठाकुर निवासी सुखड़ और होशियार सिंह निवासी कारली, तहसील बलदवाड़ा, जिला मण्डी हि0प्र0 के रूप में हुईa है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • दड्डे सट्टे की पर्ची सहित एक काबू

    दड्डे सट्टे की पर्ची सहित एक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस पोस्ट टाहलीवाल के मुलाजिमों ने दड्डे सट्टे की पर्ची और1160 रुपए सहित एक व्यक्ति को काबू कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम पुलिस पोस्ट टाहलीवाल के मुलाजिम आवकारी पर्ची दड़ा सटटा व मादक  पदार्थ की जांच पड़ताल को लेकर उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव वटट कलां में थे तो सतनाम सिंह निवासी वटट खुर्द, तहसील हरोली, जिला ऊना के कब्जे से  पर्ची दड्डा सट्टा व 1160/- रुपये बरामद किए गए। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

  • जालंधरः 2000 रुपए के नोटो को लेकर तेज हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधरः 2000 रुपए के नोटो को लेकर तेज हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः 2000 रुपए के नोटो को लेकर बीते दिन दो पक्षों में विवाद हुआ था। गुलमोहर कालोनी की चार नंबर गली में कबाड़िए और फैक्टरी मालिक में खूनी टकराव हो गया था। हालांकि कल दोनों पक्षों ने अपना मेडिकल करवा कर थाना 8 की पुलिस को दे दिया था। लेकिन इस मामले को लेकर आज एक बार फिर से विवाद हो गया। कबाड़िए राम संजीवन का आरोप है कि आज गुलमोहर सिटी में फैक्टरी मालिक अपने साथियों को लेकर आ गया। जिसके बाद उसने और उसके साथियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। कबाड़िये का आरोप है कि फैक्टरी मालिक 10 से 15 लोग लेकर आ गया और हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों में एक को उन्होंने काबू कर लिया। जिसकी पहचान जसप्रीत सिंह निवासी भगत सिंह कालोनी के रूप में हुई है। इस हादसे में वह भी घायल हुआ है। वहीं दूसरी ओर इस हादसे में कबाड़िया, उसकी पत्नी और राजिंदर कुमार घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 के प्रदीप घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद वह हादसे में घायल कबाड़िए को एबुलेंस की जरिये उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आ गए और मामले की जांच में जुट गए। 

    बता दें कि बीते दिन फैक्टरी मालिक और कबाड़िये के 7.5 किंवटल स्क्रैप बेचने को लेकर बात हुई थी। पीड़ित कबाड़िए का कहना है कि इस दौरान उनकी और फैक्टरी मालिक के बीच स्क्रैप का 30 हजार रुपए सौदा हुआ था। कबाड़िये ने उक्त फैक्टरी मालिक को 30 हजार रुपए में 2000 रुपए के नोट देने की बात कही। लेकिन फैक्टरी मालिक ने 500 रुपए के नोट लेने के लिए कहा। जिसके बाद पहले तो दोनों में काफी देर तक बहसबाजी होती रही। जिसके बाद दोनों में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। इस दौरान एक का सिर फट गया, जबकि दूसरे व्यक्ति के भी काफी चोटे लगी थी। बीते दिन भी दोनों पक्षों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां दोनो पक्षों में सिविल अस्पताल में दोबारा से हाथापाई हो गई थी। इस दौरान अस्पताल में हड़कंप मच गया और इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने हूटर बजा दिया। जिसके बाद सिविल में मौजूद पुलिस मौके पर आ गई और मामले को शांत करवाया। इस विवाद के बाद दोनों पक्षों ने मेडिकल करवाकर थाना 8 में शिकायत दे दी थी। वहीं आज एक बार फिर से दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।

  • 10वीं का रिजल्ट जारी, 157 स्कूलों में सभी छात्र फेल

    10वीं का रिजल्ट जारी, 157 स्कूलों में सभी छात्र फेल

    गुजरातः माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुजरात बोर्ड एसएससी 10वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल गुजरात बोर्ड 10वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 64.62% रहा है। दूसरे साल भी सूरत जिले के छात्रों का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 76% रहा है जबकि दाहोद का सबसे से कम 40.75 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं। 

    ग्रेड वाइज रिजल्ट

    गुजरात बोर्ड एसएससी 10वी परीक्षा परिणाम के अनुसार, 6111 छात्र ने A1 ग्रेड के साथ बोर्ड परीक्षा पास की है। वहीं A2 ग्रेड में 44480, B1 में 86611, B2: 127652, C1: 139248, C2: 67373, D: 3412 और E1: 6 छात्र पास हुए हैं। दूसरी ओर 96 हजार छात्र गुजराती विषय और 1.96 लाख छात्र बेजिक गणित में फेल हुए हैं।

    157 स्कूलों में सभी छात्र फेल

    राज्य की 272 स्कूल का नतीजा 100 प्रतिशत रहा है। गुजरात की 1084 स्कूल का नतीजा 30 प्रतिशत से भी कम आया है। 157 ऐसे स्कूल हैं जहां बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों में से कोई भी पास नहीं हुआ है। दूसरी बार बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले 165690 छात्रों में से 27446 छात ही पास हो पाए हैं।

  • पंजाबः किसान नेता की हुई मौत, कार्यकत्ताओं ने प्रशासन से की ये मांग

    पंजाबः किसान नेता की हुई मौत, कार्यकत्ताओं ने प्रशासन से की ये मांग

    अबोहरः फाजिल्का स्थित हल्का बल्लूआना के गांव केराखेड़ा निवासी व भारतीय किसान यूनियन सिधूपुर के जिला महासचिव जगदीश सिंह की बेमौसमी बरसात से खराब हो गई थी। जिसके बाद फसल खराब होने के कारण परेशान चल रहे जिला महासचिव की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। भारतीय किसान यूनियन सिधूपुर के पदाधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन व सरकार से मृतक किसान के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए यूनियन के कन्वीनर जगजीत सिंह संधू ने बताया कि गत दिनों आई बरसात के कारण उनकी यूनियन के पदाधिकारी जगदीश सिंह की फसल खराब होने के कारण काफी नुकसान पहुंचा था, जिससे आहत होकर उनकी आज दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की दो बेटियां हैं, जिनकी आयु करीब डेढ़ साल और तीन साल की है। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बरसात किसान के लिए कहर बनकर आई थी। इसलिए सरकार मृतक परिवार को मुआवजा देने के साथ ही उसका कर्जा भी माफ करे।