Blog

  • अवैध माईनिंग के खिलाफ महिला अधिकारी की  बड़ी कार्यवाही, देखें वीडियो

    अवैध माईनिंग के खिलाफ महिला अधिकारी की बड़ी कार्यवाही, देखें वीडियो

    मंडी: हिमाचल के मंडी जिला के संधोल की सहायक आयुक्त राजस्व/तहसीलदार ओशिन शर्मा अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ हैं। वहीं अपने जुदा अंदाज के लिए प्रख्यात एचएएस अधिकारी ओशीन शर्मा का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें लेडी अफसर ओशिन शर्मा ने रात के अंधेरे में बक्कर खड्ड में दबिश देकर अवैध खनन करते दो ट्रैक्टरों को पकड़ा और जुर्माना लगाया। मिली जानकारी के मुताबिक अवैध खनन की गुप्त सूचना मिलने के बाद आधी रात को ओशीन बक्कर खड्ड किनारे पहुंची और वहां पर अवैध खनन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। एक महिला अधिकारी को आधी रात को देखकर खनन माफिया की हालत पतली हो गई।

    बता दें कि संधोल सहायक आयुक्त राजस्व/तहसीलदार का पद संभालने के बाद से ही ओशिन शर्मा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त दिखीं। हाल ही में खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई थी। घनाला पंचायत के बल्ला गांव के लोगों की शिकायत पर ओशिन शर्मा ने चार ट्रैक्टर खनन करते हुए पकड़े थे और ट्रैक्टर मालिकों को कार्यालय में तलब किया था। इसके बाद दिन में खनन माफिया ने अवैध खनन गतिविधियां बंद कर दीं थीं और रात के अंधेरे में अवैध खनन को अंजाम दे रहा था। इस बात की भनक लगते ही ओशिन शर्मा ने रात को करीब 10 बजे अकेले ही बक्कर खड्ड में दबिश दे दी। खड्ड में ट्रैक्टरों को खनन करते देख उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ओशिन शर्मा और पुलिस टीम को आता देखकर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भागने लगे। दो ट्रैक्टरों को पकड़कर पांच-पांच हजार रुपए का चालान किया गया। इसमें से एक ट्रैक्टर जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना के समीप पकड़ा।

  • स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियों

    स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियों

    आरोपियों में एक पोस्ट ग्रेजुएट 

    पंचकूलाः पुलिस ने स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैै। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्रर पंचकूला सिबास कबिराज के मार्गदर्शन में एसीपी अरविंद कम्बोज के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच सेक्टर 26 इन्सपेक्टर विरेन्द्र कुमार व उसकी टीम सदस्य पीएसआई अकिंत ढांडा, एएसआई मुकेश, एएसआई प्रदीप तथा मुख्य सिपाही प्रवेश नें पंचकूला में स्नैचिंग की वारदातो में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार किये गये आरोपियो की पहचान जसबीर सिंह उर्फ जोनी पुत्र रविन्द्रपाल सिंह वासी गांव मोर ठीकरी डेरा बस्सी जिला मौहाली उम्र 32 साल तथा अमिन्द्र सिंह उर्फ कालू पुत्र गुरविन्द्र सिंह वासी गाँव सियोले हण्डेसरा जिला मौहाली उम्र 28 साल के रुप में हुई ।

    जानकारी के मुताबिक दिनांक 24.06.2023 को दोपहर के समय उपरोक्त आरोपियो नें मोटरसाईकिल पर सवार होकर गुरु नानक कालौनी केपास से पीडित महिला रितु चौधरी के गले से सोनें के चेन स्नैच कर भाग गये थे पीडिता की शिकायत पर थाना चण्डीमन्दिर में भा.द.स की धारा 379-ए के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा दुसरी वारदात दिनांक 15.07.2023 को सेक्टर 25 मार्किट में पीडित महिला श्रेता वासी सेक्टर 25 के गले सोनें के चेन स्नैचिगं की वारदात को अन्जाम दिया था। जिस वारदात के संबध में थाना चण्डीमन्दिर में भा.द.स. की धारा 379-ए के तहत मामला दर्ज किया गया। जिन मामलों में क्राईम ब्रांच सेक्टर 26 विरेन्द्र सिंह व उसकी टीम नें सीसीटीवी कैमरो तथा अन्य तकनीकी की मदद से  दिनांक 04.09.2023 उपरोक्त आरोपियो को रामगढ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपियो को पेश अदालत 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

    एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज नें प्रैस कान्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी कि उपरोक्त आरोपियो नें डेरा बस्सी, जीरकपुर,मौहाली तथा पंचकूला में स्नैचिंग की वारदातो की कोशिश की है इनसे अभी तक स्नैचिग की दो वारदातो को खुलासा हुआ है और जीरकपुर, मौहाली , डेराबस्सी में वारदातो की कोशिश कर चुके है और यह आरोपी नशे के लिए स्नैचिग करके सोनें की चेन को आसपास लॉकल मार्किट में सस्ते दामों में बेच देते थे । जिनमे आरोपी जसबीर सिंह पोस्ट ग्रेजुएट है औऱ आरोपी अमिन्द्र सिंह दसवी पास है । जिन आरोपियो को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।

  • PUSU के कैंपस में प्रेसिडेंट कैंडिडेट की हुई पिटाई, धरने पर बैठे स्टूडेंट्स, देखें वीडियो

    PUSU के कैंपस में प्रेसिडेंट कैंडिडेट की हुई पिटाई, धरने पर बैठे स्टूडेंट्स, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के चलते राजनीतिक माहौल गर्म है। वहीं, सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (PUSU) से अध्यक्ष पद के दावेदार देवेंद्र पाल सिंह की पिटाई की गई। यह पिटाई फार्मास्यूटिकल विभाग के बाहर प्रचार के दौरान की गई। पंजाब यूनिवर्सिटी में 6 सितंबर को छात्र संघ चुनाव है। जिसके लिए सोमवार प्रचार का अंतिम दिन था।

    जानकारों के अनुसार, देवेंद्र पाल सिंह चंद समर्थकों के साथ प्रचार के लिए फार्मास्यूटिकल विभाग में पहुंचा था। यहां पर अचानक 15 से 20 युवकों ने आकर देवेंद्र पाल सिंह के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद सभी छात्र संगठन पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर बैठकर धरना दे रहे हैं। धरने पर आम आदमी पार्टी की स्टूडेंट विंग CYSS को छोड़कर सभी छात्र संगठन मौजूद हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सीवाईएसएस उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जाए।

  • पंजाब: आज मान सरकार 80 शिक्षकों को करेगी सम्मानित

    पंजाब: आज मान सरकार 80 शिक्षकों को करेगी सम्मानित

    मोगाः शिक्षक दिवस पर आज यानि मंगलवार को पंजाब सरकार मोगा में राज्य स्तरीय प्रोग्राम में चार श्रेणियों में 80 शिक्षकों को सम्मानित करेगी। सीएम भगवंत सिंह मान समागम में मुख्य मेहमान होंगे। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 54 अध्यापकों को राज्य पुरस्कार, 11 को यंग टीचर अवॉर्ड, 10 अध्यापकों को प्रबंधकीय अवॉर्ड और 5 अध्यापकों को विशेष सम्मान भी दिया जाएगा। उन्होंने सभी चुने अध्यापकों को बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले अध्यापक अन्य अध्यापकों के लिए मार्गदर्शक बनेंगे।

    उन्होंने बताया कि इस बार अवॉर्ड के लिए चयन जिला स्तरीय कमेटी और राज्य स्तर पर ज्यूरी द्वारा किया गया जिसको आज उन्होंने मंजूरी दे दी है। शिक्षा मंत्री बैंस ने भविष्य के लिए विद्यार्थियों को रचनात्मक सीख देने और शिक्षा के जरिये नैतिक मूल्यों का संचार करने में अध्यापकों के काम की भूमिका की सराहना भी की। बैंस ने कहा कि यह शानदार दिन अलग-अलग क्षेत्रों विशेष तौर पर शिक्षा प्रणाली में बेमिसाल सुधार करने में अहम योगदान डालने वाले पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिन वाले दिन मनाया जाता है।

  • जालंधरः चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, कई नेताओं पर गिरेगी गाज!

    जालंधरः चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, कई नेताओं पर गिरेगी गाज!

    जालंधर,ENS:  नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसके तहत कांग्रेस नेताओं ने मंथन शुरू कर दिया है। इस चुनाव के लिए बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया ने जालंधर में कमेटी सदस्यों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ करीब 2 घंटे तक मीटिंग की। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में कांग्रेस के उन नेताओं पर भी चर्चा हुई है जिन्होंने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों का विरोध किया था और दूसरे राजनीतिक दलों के साथ मिले हुए थे। सूत्रों के अनुसार कमेटी के चेयरमैन सुख सरकारिया ने जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी से उन नेताओं पर रिपोर्ट मांगी है जिन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया था।

    वहीं दूसरी ओर सुख सरकारियां ने कहा कि 2022 के चुनाव में पार्टी के साथ धोखा करने वाले नेताओं की पहचान की जाए और इस पर एक रिपोर्ट तैयार हो। हालांकि पार्टी उम्मीदवारों का विरोध करने वाले कई पार्षद और पार्टी नेता अब कांग्रेस छोड़ चुके हैं लेकिन अभी भी जो लोग पार्टी से जुड़े हुए हैं उन पर रिपोर्ट मांगी गई है। निगम चुनाव के लिए गठित कमेटी के पदाधिकारी की कांग्रेस भवन में हुई मीटिंग में पंजाब विधानसभा में विपक्ष के उप नेता डॉ राजकुमार चब्बेवाल, पूर्व विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, विधायक परगट सिंह, विधायक बावा हैनरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र बेरी भी मौजूद रहे।

    हालांकि उम्मीदवारों पर चर्चा के किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चेयरमैन सुख सरकारिया के साथ रणनीति पर चर्चा हुई लेकिन उम्मीदवारों पर चर्चा नहीं हुई है। अभी वार्ड बंदी का काम रुका हुआ है।जब तक वार्ड तय नहीं हो जाते हैं और यह पता नहीं लगता कि कौन सा वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है और कौन सा महिलाओं के लिए तब तक उम्मीदवारों पर चर्चा करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि निगम चुनावों को लेकर जल्द ही दोबारा मीटिंग होगी। उन्होंने कहा कि वार्डबंदी के खिलाफ जो याचिका दायर की है उसकी सुनवाई 28 सितंबर को होनी है। जिसके बाद काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

  • जालंधरः नहर में थार गिराने के मामले में मूसेवाला के फैन एडवोकेट पर मामला दर्ज

    जालंधरः नहर में थार गिराने के मामले में मूसेवाला के फैन एडवोकेट पर मामला दर्ज

    जालंधर,ENS: बस्तीयाद एरिया में बीते दिन सुबह एडवोकेट हरप्रीत सिंह द्वारा अपनी थार कार नहर में गिराई गई थी। इस दौरान उसने खुद को गायक सिद्धू मूसेवाला का फैन बताया था और कहा था कि मूसेवाला मर्डर केस में इंसाफ न मिलने के कारण उसने अपनी थार को नहर में गिरा दिया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने जेसीबी की मदद से थार को नहर से निकाला और थाने ले गई। जिसके बाद उसी एडवोकेट पर पुलिस ने आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    नहरी विभाग के नुकसान 70 कनाल और डरेन एक्ट 1875 के तहत आईपीसी की धारा 283,287 के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में एडवोकेट द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने को लेकर  बयान दर्ज हुए है। बता दें कि जब एडवोकेट ने थार कार नहर में गिराई उस दौरान नहर के पानी के बीच में छोटे बच्चे नहा रहे थे। बीते दिन देर शाम को एडवोकेट ने सिद्धू मूसेवाला का नाम इस्तेमाल कर प्रेस वार्ता भी की थी। जिसके बाद पुलिस ने एडवोकेट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं दूसरी ओर एडवोकेट की वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें उसने कहा सुखबीर बादल की पानी में चलने वाली बस जैसा वह निरीक्षण पानी में अपनी थार कार ले जाकर करना चाहता था।

  • आज का राशिफल, 5 सिंतबर 2023

    आज का राशिफल, 5 सिंतबर 2023

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 3 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजे तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज हलषष्ठी का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको आगे बढ़ने के नये अवसर मिलेंगे, किसी भी अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। इस राशि के सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    वृष राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। कोई जरूरी कार्य पड़ जाने की वजह से आज आपको कहीं जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद से जॉब मिलेगी। घर के किसी कन्या को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। 

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज जीवनसाथी से किया कोई वादा पूरा करेंगे। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। वाहन चलते समय सावधानी रखें, ग्रीन लाइट होने पर सिग्नल पार करें। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है नया काम शुरू करने का प्लान बनायेगी। ज्वेलरी के कारोबारियों को आज ज्यादा लाभ मिलेगा। लवमेट्स लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। 

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपका कोई सम्पत्ति संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज आपके बदले व्यवहार से आपकी माता को प्रसन्नता होगी। ऑफिस के किसी कार्य को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह कारगर साबित होगी। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। 

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाल है। आज अपने निर्णय लेने की क्षमता को मजबूती मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज अपने कार्यों को पूरा करने में लोगों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कार्यों में मदद मिलेगी, कार्य समय से पहले पूरे हो जाएंगे। लवमेट्स से आज आपके मनपसंद की ड्रेस उपहार में मिलेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं। 

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाले रहेगा। आज आपको किसी कार्य में ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा आज अचानक वापस मिलने से आपको ख़ुशी होगी। इस राशि के जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनको सफलता मिलेगी। आपका कोई मित्र आज आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है । आज आप प्लानिंग के साथ कार्यों को करेंगे तो तय समय में कार्य पूरे हो जाएंगे।

    तुला राशि- आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी जरुरी काम से विदेश की यात्रा कर सकते है, यात्रा लाभदायक होगी। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। कार्यों में माता- पिता का सहयोग मिलेग। बच्चों का मन नई-नई चीजों को सीखने में लगेगा।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। संतान की तरफ से आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आज आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने ना लाएं। घर परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी आज घर के कार्यों में सहयोग करेंगे। 

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज आपकी कोई पुरानी डील फाइनल हो सकती है। आज अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगायेंगे तो अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज छात्रों की रूचि पढ़ाई के प्रति ज्यादा रहेगी। दाम्पत्य जीवन आज अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। 

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके बिजनेस की गति अच्छी बनी रहेगी। आय के अलग-अलग स्त्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह से माता जी के सेहत में सुधार आएगा। ऑफिस के कार्यों को समय पर पूरा कर लें। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज समाप्त होंगी।

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके खुशनुमा रहने वाला है। आज अपने काम को पूरा करने के लिए एक्साइटेड रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में प्रोमोशन के साथ-साथ इन्क्रीमेंट भी होगा। घर जाते वक्त मिठाई लेकर जायेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने की जिम्मेदारियां आ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज कैश के लेन-देन में सावधानी बरते। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें।

  • पंजाब : आप पार्टी के मेयर ने 3 लाख का काम सिर्फ दस हजार में करवाया, देखें वीडियो

    पंजाब : आप पार्टी के मेयर ने 3 लाख का काम सिर्फ दस हजार में करवाया, देखें वीडियो

    मोगाः नगर निगम घपलो के मामले हमेशा से ही सरगर्म रही है और कई बार जांच भी की गई। इसकी मिसाल आज उस समय मिली जब नगर निगम में लम्बे समय से फायर ब्रिगेड की छोटी गाडी जो की छोटी- छोटी गलियों में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए भेजी जाती थी। वह गाड़ी खराब खड़ी थी और उसको ठीक करवाने के लिए नगर निगम की हाउस की पिछली मीटिंग में गाडी की रिपेयर के लिए तीन लाख रूपए का मता पास किया गया था, ताकि गाडी को बठिंडा से ठीक करवाया जाये लेकिन उसके बाद मोगा नगर निगम में मेयर बदलने को लेकर चर्चाये शुरू हो गई। गाड़ी की रेपैयेर नहीं हो पाई। वही अब जब नगर निगम का नया मेयर बलजीत सिंह को बनाया। 

    उन्होंने अपनी सीट पर बैठते ही सभी पुराने मते पास किये गए। मतो की जांच की और मोगा वासियों की फायर ब्रिगेड की गाडी की रेपैयेर की मांग को देखते हुए उसको ठीक करवाने के लिए मोगा में ही गाडी ठीक करने वालो से बात की। जो गाडी बठिंडा से तीन लाख रूपए लगा कर रीपेयर होनी थी, वेह गाडी मोगा में ही मेयर ने दस हजार रूपए में ठीक करवा दी। 

    आज फायर बि्गेड ओन रोड कर दी है वही बात को लेकर आज मोगा की एम् एल ए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा और नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी से प्रेस वार्ता कर बताई। उन्होंने कहा की जो तीन लाख रूपए का मता पास किया था उसकी भी जांच करवाई जाएगी।

  • पंजाब : मुसलमानों को आ रही दिक्कत को लेकर पहुंचे शाही इमाम मोलाना लुधियानवी, देखें वीडियो

    पंजाब : मुसलमानों को आ रही दिक्कत को लेकर पहुंचे शाही इमाम मोलाना लुधियानवी, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गाव तारेवाला में कब्रिस्तान तो है, लेकिन कब्रिस्तान में जनाजा ले जाने के लिए खेतो में से गुजर कर जाना पड़ता है। यह समस्या काफी लम्बे समय से चल रही है। वही पिछले दिनों में एक जनाजे की विडियो भी वाइरल हुई थी। जब मुस्लिम भाई चारे के लोग अपने किसी सम्भ्न्धी की मौत हो जाने के बाद उसको दफनाने के लिए कब्रिस्तान जा रहे थे, तो उनको खेतो में से गुजर कर जाना पड़ा था। इस विडियो को देखने के बाद समस्या का हल निकालने के लिए पंजाब के शाही इमाम मोलाना उस्मान लुधियानवी मोगा जिले के गाव तारेवाला में पहुंचे। 

    जहा उन्होंने पंचायत और सरपंच से बात की और रस्ते का जल्दी हल निकालने के लिए तहसीलदार से भी बात की। वही उन्होंने कहा की अगर जरुरत पड़ी तो किसानो को रास्ता बनने में जगह आयेगी करवाएंगे या तो उनको वक्फफ़ बोर्ड की जगह दी जाएगी। फिर जेसा किसान कहेगे उनको मुआवजा आदि भी दिया जायेगा। वही इस मोके सरपंच और तहसील दार लखविंदर सिंह ने कहा की जल्दी ही इस समस्या का हल निकाला जाएगा।

  • सलोह में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

    सलोह में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल व युवा मामले मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव कुठेड़ु जसवालां तथा हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव सलोह में आयोजित कलश यात्रा में शिरकत की। अनुराग सिंह ठाकुर ने घर घर जाकर गांव वासियों द्वारा एकत्रित की गई माटी को कलश में एकत्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार केंद्र की मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के उद्देश्य तथा महत्तव के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर देश के वीर जवानों के सम्मान में एक आजादी का अमृत महोत्सव नामक स्मारक बनाया जाएगा। जिसके लिए देश के साढ़े छः लाख गांवों के 30 करोड घरों से माटी को एकत्रित कर जिला स्तर पर भेजा जाएगा। इसके उपरांत 75 हजार अमृत कलशों में एकत्रित की गई इस माटी को राजधानी दिल्ली को भेजा जाएगा जहां पर इसका उपयोग आजादी का अमृत महोत्सव नामक स्मारक के निर्माण में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे देश की एकता ,अखंडता और आपसे भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलेगा तथा स्मारक के बनने पर हर देशवासी को गर्व महसूस होगा।