Blog

  • Jalandhar: Civil Hospital में वार्ड से लुटेरे 10 हजार की नगदी लेकर हुए फरार, देखें Live

    Jalandhar: Civil Hospital में वार्ड से लुटेरे 10 हजार की नगदी लेकर हुए फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में चोरी की वारदात सामने आई है। जहां मेल सर्जिकल वार्ड के 13 नंबर बैड पर पीड़ित का भाई उपचार के लिए दाखिल है। जहां वह अल सुबह 5.30 बजे कमीज अपने नीचे रखकर सोया हुआ था। इस दौरान उक्त कमीज में 10 हजार रुपए थे। राजा थापर ने कहाकि आधे घंटे बाद जब उठा तो देखा कि उसकी कमीज से 10 हजार रुपए गायब थे। पीड़ित ने कहा कि वहां पर मौजूद मरीजों के परिजन ने बताया कि लुटेरा कमीज में से पर्ची फेंक गया उसकी कमीज की जेब से नगदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित का कहना हैकि वह उसके कहने पर वहां पर मौजूद लोगों की तालाशी ले लेते है, लेकिन पैसे ना निकले तो वह किसे दोषी कहेंगे। 

    पीड़ित का कहना है कि उसे 2 से 3 लोगों पर शक है। पीड़ित ने कहा कि उसने उक्त लोगों के सामने अपने रिश्तेदार को 200 रुपए दिए थे। जिसके बाद उसके साथ यह घटना हो गई। पीड़ित ने कहा कि इस मामले को लेकर उसने लिखित शिकायत नहीं दी। पीड़ित का कहना हैकि थाना 4 की पुलिस को सूचना दे दी है। उसका कहना है कि थोड़े दिन पहले यहां पर एक व्यक्ति का फोन चोरी हो गया था। पीड़ित ने कहा कि यहां पर कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी है, जिसको लेकर पीड़ित ने अपील की है कि वार्ड में कैमरे लगाए जाएं ताकि चोरी की वारदातों से बचा जा सके।

  • Punjab: राजनीतिक रैलियों में बसों के इस्तेमाल पर High Court ने सरकार से मांगा जवाब

    चंडीगढ़ः पंजाब में राजनीतिक रैलियों में सरकारी बसों के इस्तेमाल करने के आरोप में दायर जनहित याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार और अन्य प्रतिवादियों को 21 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। याचिका दायर करते हुए माणिक गोयल ने हाई कोर्ट को बताया कि एक तरफ सरकारी बसों की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, दूसरी ओर, राजनीतिक रैलियों के दौरान परिवहन कर्मचारियों के लिए हजारों बसें तैनात की जाती हैं।

    याचिकाकर्ता ने कहा कि इन सबके अलावा सरकारी अधिकारियों को नोडल अधिकारी और अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि रैली कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है। याचिका में कहा गया है कि रैलियों में भाग लेने के लिए टीचरों को बसों का प्रभारी भी बनाया गया है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका के साथ पंजाब में हाल की रैलियों के वीडियो संलग्न करते हुए कहा कि सार्वजनिक धन का इस्तेमाल राजनीतिक रैलियों के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आए, राज्य में सत्ताधारी पार्टी की रैलियों में बढ़ोतरी हुई है और उनमें सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया, जिसकी इजाजत नहीं दी जा सकती।इसी के साथ यह भी कहा गया कि रैलियों में आने वाले लोगों को रोटी, अचार, लस्सी और पानी की बोतलें दी जाती हैं, जो जनता के पैसे का दुरुपयोग है। हाई कोर्ट से राजनीतिक कार्यक्रमों में सरकारी उपकरणों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह करते हुए पंजाब सरकार को याचिका में लगाए गए आरोपों को लेकर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

  • Punjab: हाईवे पर हुए सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे 

    Punjab: हाईवे पर हुए सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे 

    मोहालीः पंजाब में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं।  वहीं देर रात मोहाली के दाऊ गांव के पास फ्लाईओवर पर एक क्षतिग्रस्त ट्रॉला खड़ा था। इस हादसे के बाद ट्राले को घटना स्थल से नहीं हटाया गया, जिससे देर रात एक तेज रफ्तार कार की ट्रॉली में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और हादसे में घायल कार चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस हरकत में आई और ट्रॉले को फ्लाईओवर से हटाया गया।

  • गर्मी में डबल झटका, महंगी हुई बिजली

    गर्मी में डबल झटका, महंगी हुई बिजली

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के वासियों को पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब महंगाई का डबल अटैक सहना पड़ेगा। प्रदेश में बिजली अब महंगी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियाम आयोग ने नया टैरिफ प्लान जारी कर दिया है। इसके तहत घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की दरें में 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके साथ ही कृषि पंपों के लिए बिजली की दरें में 25 पैसे का इजाफा किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरें 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाई है। 

    राज्य के बिजली कंपनियों के लिए साल 2024-25 के लिए विद्युत दर का आदेश जारी किया गया है। विनियामक आयोग के चेयर मैन हेमंत वर्मा ने बिजली की नई दरों को लेकर घोषण की है कि बिजली की दरों में 8.35 की वृद्धि हुई है। घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की दरों को 20 पैसे प्रति यूनिट की की दर से बढ़ाया गया है।

  • Punjab: हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab: हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मोहालीः चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर देर रात मोहाली के दाऊ गांव के पास हुए हादसे में एक ट्रक में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चालक घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका।

  • 2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, मौ’त

    2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, मौ’त

    पानीपत : जिले के बापौली कस्बे में एक तेज रफ्तार बुलेट चालक ने अचानक दूसरी बाइक के सामन कट मारा। जिससे दूसरी बाइक असंतुलित हो गई और उस पर सवार दोनों दोस्त नीचे गिए गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेश के तौर पर हुई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुलेट चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

    बापौली थाना पुलिस को दी शिकायत में सोनू ने बताया कि वह गांव खोजकीपुर कलां का रहने वाला है। वह अपने दोस्त योगेश कुमार के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर गांव बिहौली से खोजकीपुर जा रहा था। बाइक योगेश चला रहा था। शाम करीब साढ़े 4 बजे जब वे गांव मतरौली के नजदीक पहुंचे, तो सामने से एक बुलेट चालक तेज गति, गफलत व लापरवाही से चलाता हुआ आया। जिसने उनके नजदीक आने पर अचानक सामने से कट मार लिया।

    जिससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए। नीचे गिरने पर योगेश को सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोटे लगी और उसे हाथ व अन्य जगहों पर चोटें आई। हादसे के बाद बुलेट चालक रूका। उनकी चोट देखने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद मौके पर परिवार वाले व जानकार पहुंच गए। जिन्होंने एक निजी वाहन से योगेश को सिवाह स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया।

  • गर्मी से मिलेंगी राहतः 12 राज्यों में खूब बसरेंगे बादल, 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं

    गर्मी से मिलेंगी राहतः 12 राज्यों में खूब बसरेंगे बादल, 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं

    नई दिल्लीः दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। केरल में एंट्री मारने के बाद बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे 12 राज्यों में जमकर बारिश होने के आसार हैं। आइए आईएमडी का ताजा अपडेट जानते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी फैल रहा है। अगले 2 से 3 दिनों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली के साथ जमकर बादल बसरेंगे।

    कई राज्यों में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सैटेलाइट इमेजरी से पता चला है कि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा प्रांत में तेज गरज और तूफान के साथ जमकर बारिश होने की संभावना है, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, लक्षद्वीप एंड अंडमान द्वीप समूह में रात के समय हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। असम और मेघालय में भी कल भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, जबकि उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में जमकर बादल बरसेंगे। केरल में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और जलभराव हो गया।

  • Punjab: इस मामले में BJP नेता पर FIR दर्ज

    Punjab: इस मामले में BJP नेता पर FIR दर्ज

    श्री मुक्तसर साहिबः नई अनाज मंडी में 30 मई की शाम को करवाए गए जागरण में भजन गाना महंगा पड़ गया। गायक कन्हैया मित्तल द्वारा गाए गए भजन ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’ गाने पर जिला चुनाव अधिकारी ने भाजपा नेता व आयोजकों पर एफआइआर दर्ज करवा दी है। चुनाव प्रचार का समय समाप्त होने के बाद इस भजन का गायन होने पर एडीसी कम नोडल अधिकारी जिला मुक्तसर की शिकायत पर थाना सिटी में भाजपा नेता मंडल चढ़दी कला के प्रधान राज कुमार भटेजा मेलू व कार्यक्रम के आयोजक राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण उर्फ बिंटा के खिलाफ चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है। मामले में कमेटी के कुछ अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। उक्त भजन को एक राष्ट्रीय पार्टी को विशेष लाभ पहुंचाने के नजरिए से देखा गया है।

    शिकायत में कहा गया है 30 मई को छह बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद हो गया था। परंतु मीडिया की मोनिटरिंग के दौरान पाया गया कि राज भटेजा मेलू की फेसबुक पर देर शाम मु्क्तसर में आयोजित जागरण कार्यक्रम की एक वीडियो अपलोड की गई। जिसमें पांच मिनट का भजन गायक कन्हैया मित्तल द्वारा गया जा रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। यह भजन चुनाव लड़ रही एक राष्ट्रीय पार्टी को विशेष राजनीतिक लाभ देने वाला सिद्ध हो सकता है। इसके अलावा छह बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद होने के चलते स्पीकर के जरिए या सार्वजनिक सभा करके प्रचार करना लोक प्रतिनिधिता एक्ट 1951 के अनुसार वर्जित है। इसलिए भाजपा नेता के वीडियो अपलोड करने व राजनीतिक लाभ पहुंचाने वाला भजन गायक द्वारा भजन गाने पर आयोजक भारत भूषण उर्फ बिंटा पुत्र ज्योत राम बांसल निवासी पुड्डा कालोनी कोटकपूरा रोड मुक्तसर व राज भठेला मेलू पुत्र अमरनाथ निवासी मलोट रोड मुक्तसर के खिलाफ लोकप्रतिनिधिता एक्ट 1951 व 188 आइपीसी के तहत केस दर्ज किया जाता है।

    गत दिनों नई अनाज मंडी में विश्व सनातन धर्म सभा द्वारा श्री श्याम प्रभू खाटू वाले के संकीर्तन में श्री राम नाम लेने के मामले में राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण बिंटा और राजकुमार पुत्र अमरनाथ सहित अन्य पर केस दर्ज करने का मामला गर्मा गया है। इस मामले में विभिन्न धार्मिक संगठन, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी भारत भूषण बिंटा और राजकुमार भटेजा मेलू के पक्ष में आ गए हैं। श्री श्याम प्रचार मंडल के अध्यक्ष रमन गुप्ता, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार बब्बा, सुनील गुंबर, अग्रवाल सभा के सचिव नरिंदर बांसल, श्री राम दशहरा कमेटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अशोक चुघ, भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष राकेश कुमार कथूरिया, गौरव सलूजा, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अजय गुप्ता, करने वाला श्याम कराने वाला श्याम परिवार के चेयरमैन अनिल वाट्स, सरपरस्त गोल्डी सिंगला, अध्यक्ष अरुण गुप्ता समेत विभिन्न सनातन धर्म प्रेमियों ने इस मामले की घोर निंदा करते हुए कहा कि श्री श्याम प्रभु के संकीर्तन दौरान चुनाव आचार संहिता का कहीं भी उल्लंघन नहीं हुआ है क्योंकि उत्सव दौरान कहीं कोई चुनावी मुद्दा नहीं उछाला गया। भजन सम्राट कन्हैया मित्तल द्वारा भजन जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे…को गलत नजरिए से चुनावी रंगत के साथ जोड़कर बेवजह ये केस दर्ज किया गया है, जो रद्द होना चाहिए। संकीर्तन में अगर कोई चुनावी मुद्दा उछाला गया होता तो बात अलग थी, मगर वहां कोई चुनावी बात हुई तक नहीं है।

  • Punjab :  Mid-Day Meal को लेकर आई खबर, छुट्टियों के बीच जारी हुए ये Order

    Punjab : Mid-Day Meal को लेकर आई खबर, छुट्टियों के बीच जारी हुए ये Order

    चंडीगढ़ : पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पीएम पोषण स्कीम (पहले मिड-डे मील) स्कीम के अंतर्गत दिए जाने वाले दोपहर के भोजन के मेन्यू में पंजाब मिड-डे मील सोसाइटी द्वारा  बदलाव किया गया है, इसमें दाल माह-चना शामिल किया गया है।

    1 जुलाई से विभाग नया मेन्यू लागू करेगा, क्योंकि अभी फिलहाल स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही है। सोमवार-दाल (मौसमी सब्जी मिलाकर) और रोटी मंगलवार-राजमाह और चावल, बुधवार-काले -सफेद चने आलू मिलाकर और पूरी रोटी। गुरुवार-कढ़ी आलू प्याज के पकौड़े सहित और चावल, शुक्रवार-मौसमी सब्जी और रोटी, शनिवार-दाल माह चने चावल और मौसमी फल, हफ्ते में एक दिन  विद्यार्थियों को स्वीट डिश के रूप में खीर भी दी जाएगी। 

  • Punjab: कांग्रेस प्रधान Raja Warring का दावा, BJPको नहीं मिलेंगी एक भी सीट, देखें वीडियो

    Punjab: कांग्रेस प्रधान Raja Warring का दावा, BJPको नहीं मिलेंगी एक भी सीट, देखें वीडियो

    Sheetal Agunral को लेकर वडिंग ने दिया ये बयान 

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों का रिजल्ट कल आ जाएंगा। वहीं रिजल्ट के पहले कांग्रेस पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का सीटों को लेकर बयान आया है। जिसमें एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए राजा वारिंग ने कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि बीजेपी राज्य में एक भी सीट जीत पाएगी।’ वाडिंग ने दावा किया कि एग्जिट पोल सरकार के दबाव में कराए गए थे। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होगी और हमें सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी।

    मीडिया से बात करते हुए वाडिंग ने कहा, ”मुझे नहीं पता कि बीजेपी और एग्जिट पोल क्या कहते हैं।” मुझे नहीं लगता कि ऐसी कोई बात है। एग्जिट पोल कह रहे हैं कि पंजाब में बीजेपी 2-4 सीटें जीतेगी। मुझे नहीं लगता कि वह पंजाब में एक भी सीट जीत पाएगी। मुझे नहीं पता कि एग्जिट पोल को लेकर चैनल पर किस तरह का दबाव है। राजा वडिंग ने कहा कि ऐसा एग्जिट पोल देने के लिए उनका गला दबाया होगा। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस होगी और कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा संख्या बल होगा।

    एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक बीजेपी को 1-4 सीटें मिल रही हैं। वहीं एबीपी सी-वोटर में कांग्रेस को 6-8, आप को 3-5 और बीजेपी को 1-3 सीटें मिल रही हैं। वहीं इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया सर्वे में बीजेपी को 2-4, कांग्रेस को 7-9 और आप को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। लुधियाना सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे वाडिंग ने चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए शीतल अंगुराल पर भी प्रतिक्रिया दी, जिन्होंने अब विधानसभा अध्यक्ष से अपना इस्तीफा वापस लेने की अपील की है। विधायक शीतल अंगुराल को लेकर वडिंग ने कहा कि ऐसे लोगों का राजनीति में क्या काम, ऐसे लोगों को राजनीति छोड़ देनी चाहिए।