Blog

  • पंजाबः खेतों में घुसा पानी, 200 से अधिक किले जमीन में बीजी गेंहू हुई खराब, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब के किसानों की भारी मात्रा में गेंहू खराब हो गई है। यह मामला तरनतारन के मुंडा गांव से सामने आया है। जहां किसान ने एक वीडियो वायरल करते हुए जानकारी दी है। इस दौरान किसान ने बताया कि खेतो में पानी घुसने के उनकी 200 से 250 किले जमीन में बीजी गेंहू की फसल खराब हो गई। इसकी वीडियो किसान ने सोशल मीडिया पर भी वायरल की है। जिसमें देखा जा सकता है कि जमीन में दूर दूर तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।

    वहीं किसान ने बताया कि गेंहू की फसल की उपजाई की हुई थी, हालांकि गेंहू की हल्की हल्की उपजाऊ शुरू हुई थी कि पानी ने उनकी सारी मेहनत खराब कर दी। इस दौरान किसान ने सरकार से वीडियो के जरिए अपील करते हुए कहा कि इससे पहले भी दो बार फसले खराब हो चुकी है। वहीं अब एक बार फिर से खेतों में आए पानी आने से नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि यह पानी दरिया का कंडा टूटने से पानी खेतों में घुस गया। इस दौरान किसान ने सरकार ने मुआवजा दिए जाने की अपील की है। 

  • दीवार गिरने से बड़ा हादसा : 6 की मौ’त, 23 घायल

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मऊ में शुक्रवार को एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इसमें दबकर 6 लोगों की मौत हो गई है और इस हादसे में 23 लोगों के घायल होने की सूचना है मरने वालों में 4 महिलाएं और 2 बच्चे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है सीएम योगी ने मृतकों के लिए मुआवजे का एलान किया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है 

    मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया। ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने जनपद मऊ में दीवार गिरने की दुर्घटना से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। महाराज जी ने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है।

    घायलों के उपचार के लिए निर्देश 

    कार्यालय द्वारा बताया गया सभी घायलों के निःशुल्क उपचार हेतु भी निर्देश दिए है। महाराज जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। शुक्रवार को ये हादसा दोपहर करीब 4 बजे हुआ है। इस हादसे के दौरान वहां हल्दी की रस्म चल रही थी। तब घटना स्थल पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

  • कोरोना ने फिर दी दस्तक, पॉजिटिव मरीज मिलने से मची खलबली

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश पिछले काफी समय से कोरोना मुक्त चल रहा था, मगर एक बार फिर इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से खलबली मच गई है चिकित्सकों ने कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सतर्क रहने को कहा है। अभी मध्य प्रदेश में केवल एक ही सक्रिय मरीज सामने आया हैचिकित्सकों ने सलाह दी है कि सर्दी, खांसी और बुखार होने पर तुरंत कोरोना का टेस्ट करवाएं मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले पिछले लंबे समय से ठंडा बस्ते में पड़े थे।

    मौसम में आए परिवर्तन के बाद जब टेस्ट शुरू किए गए तो इंदौर में कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज सामने आया। डॉ एचपी सोनने के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीज की हिस्ट्री काफी महत्वपूर्ण होती है पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों का टेस्ट भी कराया जाना आवश्यक है यदि ऐसा हुआ तो मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है डॉ रौनक एलची के मुताबिक कोरोना के मामले सामने आने के बाद अब एक बार फिर सतर्क रहने की जरूरत है कोरोना के मामले गुणात्मक बढ़ते हैं ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है

  • पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़ें खबर, आज हाईवे पर धरना देंगें ठेका मुलाजिम 

    लुधियानाः अगर आप भी घर से जरूरी काम के लिए लाडोवाल टोल प्लाजा की ओर जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज करीब 12 बजे ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के सदस्य धरना देंगे। जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस ठेका मुलाजिमों के धरने के दौरान पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए नेता वरिंदर सिंह मौमी ने कहा कि धरने में जल सप्लाई और सेनिटेशन, पावर काम और ट्रांस्को सहित सरकारी थर्मल प्लाटों और हाइडल प्रोजैक्टों, वेरका मिल्क और कैटल फीड प्लाटों, वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड, इनलिस्टमेंट आदि कैटेगरी के जरिए पिछले 15-20 साल के लंबे समय से कर्मचारियों को ना के बराबर वेतन देकर काम करवाया जा रहा है।

    सरकारी विभागों में आउट सोर्स और इनलिस्टमेंट​​​​​​ ठेका मुलाजिमों को संबंधित विभागों में मर्ज करके पक्का करने सहित अन्य मांगों के हल न होने के कारण आज धरना लगाया जा रहा है। करीब 18 बार लिखत में सरकार ने मीटिंग करने का भरोसा भी दिया लेकिन समाधान कोई नहीं निकाला। उनकी मुख्य मांग है सरकारी विभागों को आउट सोर्स और इनलिस्टमेंट ठेका मुलाजमों को संबंधित विभागों में मर्ज करके पक्का किया जाए। सरकारी विभागों के आउटसोर्स और इनलिस्टमेंट ठेका मुलाजिमों के वेत्तन 15वीं लेबर कान्फ्रेंस के फार्मूले मुताबिक कम से कम 30 हजार रुपए सुनिश्चित किया जाए। सरकारी विभागों में कंपनियों और ठेकेदारों को बाहर निकाल कर विभागों और ठेका मुलाजिमों की हो रही लूट को बंद करवाया जाए।

  • माचिस की तीली नही दी तो कर दी ह’त्या

    माचिस की तीली नही दी तो कर दी ह’त्या

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट् के नवी मुंबई (Navi Mumbai) के सानपाड़ा इलाके में शुक्रवार तड़के एक चौकीदार ने माचिस की तीली देने से मना किया तो युवक ने कथित तौर पर चौकीदार की हत्या कर दी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी मोहम्मद आदिल अजमली शेख तुर्भे नाका का रहने वाला है और उसने महज माचिस की तीली न देने पर कथितर तौर पर पत्थर मार कर चौकीदार की हत्या कर दी

    माचिस नहीं दी तो दे मारा पत्थर

    इस मामले के बारे में बताते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा जब शेख बेलापुर रोड पर एक रिक्शा स्टैंड से गुजर रहा था तो उसने वहां खड़े प्रसाद भानु सिंह खड़का नाम के शख्स से माचिस मांगी लेकिन उन्होंने माचिस देने से इनकार कर दिया महज इस बात से आदिल अजमली शेख नाराज हो गया और उसने गुस्से में एक बड़ा पत्थर उठा कर पीड़ित चौकीदार के सिर पर दे मारा पीड़ित की उम्र 53 साल बताई गई है और पत्थर लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई

  • पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, घर की जमीन में दबी मिली नाबालिग की ला’श

    पटियालाः जिले की जै जवान कालोनी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां घर के कमरे की जमीन में दबी हुई नाबालिग लड़के की लाश बरामद हुई है। बताया जा रहा हैकि लाश अकड़ा हुआ था और उससे बदबू आ रही थी। जिसको पुलिस टीम की मौजूदगी में बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अवल के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना सिविल लाइन प्रमुख हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि लड़के का शव घर में दफनाया गया था।

    शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक लड़के के पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।जानकारी के मुताबिक, जै जवान कॉलोनी के एक कच्चे मकान में भगवान दास अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी दो बेटियां और एक बेटा है, जबकि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उनका लगभग 17 वर्ष का अवल नामक पुत्र भी मानसिक रूप से कमजोर था और बचपन से ही बीमार रहता था।

    इस सदमे से भगवान दास की मानसिक स्थिति भी खराब हो गई। दोनों बेटियां 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रही हैं और परिवार की देखभाल कर रही हैं। लड़कियों ने अपने भाई की मौत और घर में दफनाने की बात अपनी मौसी को बताई थी। जिसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने घर की तलाशी लेते हुए एक कमरे में दफनाए गए शव को बाहर निकाला और मृतक का अंतिम संस्कार किया।

  • 100 रुपये के लिए हुई कोचिंग छात्र की ह’त्या, जाने मामला

    100 रुपये के लिए हुई कोचिंग छात्र की ह’त्या, जाने मामला

    नई दिल्ली : राजस्थान के सीकर में हुई एक छात्र की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने नशे की लत के चलते अनिल परसवाल की हॉस्टल जाते समय हत्या की थी हत्या के बाद आरोपी मृतक की जेब से मोबाइल, घड़ी और 100  रुपये निकाल कर फरार हो गया था  इस हत्या के केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया था जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मुखबिरों की मदद से हत्यारे तक पहुंच गई आरोपी युवक ने नशे की लत के चलते कोचिंग छात्र अनिल परसवाल की हत्या कर दी थी

    नशे की लत के चलते हुई थी छात्र की हत्या

    उद्योग नगर थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना इलाके के आनंद नगर क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली सूचना के बाद उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया मृतक युवक की पहचान लोसल थाना इलाके के भीमा गांव निवासी अनिल परसवाल के रूप में हुई थी

    आरोपी को पूछताछ के बाद कोचिंग छात्र अनिल परसवाल की हत्या के मामले मे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक साइको किस्म का है कुछ महीने पहले मजदूरी के लिए दुबई भी गया था और मजदूरी का काम नहीं मिलने के कारण 2 महीने पहले ही विदेश से वापस लौट आया आरोपी नशे की लत का आदि भी है। इसी लत को पूरा करने के लिए ही उसने कोचिंग छात्र अनिल की ह’त्या की थी।  

  • पंजाबः हाईकोर्ट के एक्शन के बाद उप-चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, नोटिफिकेशन जारी

    मानसाः पंजाब एंड हरियाणा होईकोर्ट के फैसले के बाद अब गांव भम्मे कलां जिला मानसा में सरपंच (महिला) के पद के लिए उप-चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। इसके लिए नोटिफिकेश भी जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार 13 दिसम्बर तक रिटॄनग अफसर के दफ्तर में अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इस उप-चुनाव के लिए मतदान 24 दिसम्बर (रविवार) को होगा और नतीजा उसी दिन घोषित कर दिया दिया जाएगा।

    वोटर सूची में दर्ज सभी मतदाता चुनाव में हिस्सा लेने के योग्य हैं। आयोग द्वारा इस चुनाव के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। उक्त ग्राम पंचायत के राजस्व अधिकार क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई लताड़ के बाद यह चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है, जो कि 2019 से ही लंबित पड़ा था और लटकाया जाता रहा। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके चुनाव करवाने की गुहार लगाई गई थी। 

  • पंजाबः RSS के प्रचारक को मिली जान से मारने की धमकी

    तरनतारनः पंजाब में वीआईपी लोगों को गैंगस्टरों के नाम से धमकी भरे फोन आने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक रविंदरपाल सिंह को जान से मारने की धमकी का फोन आया है। बताया जा रहा है कि रविंदरपाल सिंह को विदेशी नंबर से 2 बार फोन आया और काल में प्रचार बंद न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि रविंदरपाल सिंह को 2 बार अलग-अलग विदेशी नंबरों से कॉल आई। रविंदरपाल सिंह की शिकायत पर थाना सिटी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से तरनतारन के गांधी पार्क में सुबह शाखा लगाई जाती है। लंबे समय से होशियारपुर के पाहलेवाल, हॉल निवासी स्टेशन वाली गली तरनतारन रविंदरपाल सिंह आरएसएस के जिला प्रचारक के रूप में संघ का प्रचार करते हैं। रविंदरपाल सिंह को 26 अक्टूबर 2023 को विदेशी नंबर से फोन कॉल आई और आरएसएस का तरनतारन में प्रचार बंद करके वापस घर चले जाने को कहा। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकियां दी गईं। इसके बाद नौ नवंबर 2023 को फिर विदेशी नंबर से काल आई कि पिछले फोन का कोई असर नहीं हुआ।

    यदि प्रचार बंद नहीं किया तो परिणाम का सामना करने लिए तैयार रहे। आरएसएस के प्रचारक रविंदरपाल सिंह ने तुरंत एसएसपी अश्विनी कपूर के पास जाकर लिखित शिकायत दी। मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी ने की। जांच के बाद  थाना सिटी तरनतारन में अज्ञात व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। डीएसपी (सिटी) तरसेम मसीह का कहना है कि एएसआइ सुखदेव सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। फोन कॉल की बारीकी से साइबर क्राइम सेल से जांच करवाई जा रही है।

  • बाइक से जा रहे 3 छात्रों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, देखें वीडियो

    एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-27 मोड़ पर बाइक सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय वीर के रूप में हुई है। जबकि घायल आतिश और रितिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर 3 युवक सवार थे और वे पॉलिटेक्निक से आ रहे थे। शिमला की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार युवकों को ट्रक काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। घायलों को पंचकूला सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

    मृतक वीर 12th कक्षा का विद्यार्थी था और पुराना पंचकूला के गुरुकुल स्कूल में पड़ता था। और पढ़ाई में काफी होशियार था। तीनो दोस्त खड़ंग मंगोली के रहने वाले है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक वीर का एक दिन पहले ही जन्मदिन मनाया था। वीर को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही सभी ने मिलकर वीर का केक काटा था और उस समय वीर काफी खुश था।

    इस दौरान वीर ने दादी मां का आशीर्वाद लिया और हादसे के दौरान वीर दादी के लिए गिफ्ट लेकर आ रहा था कि रास्ते में ये हादसा हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चंडी मंदिर थाना से जांच अधिकारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। लेकिन ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक युवक के परिजनों के बयानों के आधार पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।