Blog

  • धरने पर बैठे पुलिस के 6600 चयनित सिपाहियों से मिले OSD, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    धरने पर बैठे पुलिस के 6600 चयनित सिपाहियों से मिले OSD, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    पंचकूला ( अजीत झा ): करीब 90 दिन से अपनी जोइनिंग की मांग को लेकर धरने पर बैठे हरियाणा पुलिस के चयनित 6600 कैंडिडेटस का धरना आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरना समाप्त करवाया और आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर उनकी जॉइनिंग करवा दी जाएगी।  इस घोषणा के बाद हरियाणा पुलिस के चयनित कैंडिडेट ने अपना धरना समाप्त कर लिया।

    वर्ष 2019 में हरियाणा पुलिस के सिपाही पद के लिए भर्ती प्रक्रिया की गई थी लेकिन उस भर्ती के बाद 6600 महिला पुरुष चयनित कैंडिडेट्स को जोइनिंग नहीं दी गई थी और करीब 3 महीने से पंचकूला के सेक्टर 5 धरना स्थल पर धरना दे रहे थे लेकिन आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव धरना स्थल पर पहुंचे और धरना समाप्त करवाया।

    मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस में चयनित कैंडीडेट्स की 15 दिन में जॉइनिंग करवा दी जाएगी। जवाहर यादव ने कहा कि उनकी सरकार के समय कोई भी भर्ती रद्द नहीं हुई बल्कि दो भर्तियों की जांच सरकार द्वारा खुद करवाई गई है । उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ लोग हैं जिनका वह नाम नहीं लेना चाहते हैं उनके द्वारा हरियाणा सरकार द्वारा की जाने वाली भर्तियों में अड़चन डाली जाती है और उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस में चयनित कैंडीडेट्स की जॉइनिंग को रुकवाने का काम सरकार ने नहीं किया बल्कि विपक्ष द्वारा देरी करवाई गई है।

  • जालंधरः अड्डा टांडा चौक में SHO ने धरना खत्म करवाकर खुलवाया जाम, देखें वीडियो

    जालंधरः अड्डा टांडा चौक में SHO ने धरना खत्म करवाकर खुलवाया जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः थाना नंबर 3 के एसएचओ और अड्डा टांडा चौक के प्रधान दीपक जोशी के विवाद को लेकर आज दुकानदारों ने रोड़ जाम करके धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक एसएचओ कमलजीत माफी नहीं मांग लेते वह धरना खत्म नहीं करेंगे। हालांकि इस दौरान मौके पर मामला खत्म करवाने को लेकर धरना स्थल पर 2 एएसआई भी गए, लेकिन दुकानदारों की मांग थी कि एसएचओ खुद मौके पर आए और एसोसिएशन के प्रधान से माफी मांगे।

    जिसके बाद एसएचओ कमलजीत सिंह मौके पर गए और धरने को खत्म करवाया। इस दौरान टीम के साथ धरना स्थल पर गए एसएचओ ने एसोसिएशन के प्रधान दीपक जोशी सहित कई लोगों को सरकारी गाड़ी में बिठाया और थाने लेकर चले गए। वीडियो में आप देख सकते है कि एसोसिशन के प्रधान दीपक जोशी को कैसे गाड़ी में बिठाकर एसएचओ लेकर गए और धरने को खत्म करवाया। वहीं एसोसिशन प्रधान दीपक जोशी पर थाना नंबर 3 के एसएचओ ने पर्चा दर्ज कर लिया है।

  • चंडीगढ़ः रोज गार्डन में 51 वें रोज फेस्टिवल में 831 तरह के लगाए गए फूल, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ः रोज गार्डन में 51 वें रोज फेस्टिवल में 831 तरह के लगाए गए फूल, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : हर साल नगर निगम द्वारा चंडीगढ़ में रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाता हैं  तो इसी कड़ी में इस बार भी निगम द्वारा 51 वें रोज फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, सांसद किरण खेर, नगर निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा, चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता आदि ने रोज फेस्टिवल का जायजा लिया। 3 दिवसीय रोज फेस्टिवल में तरह तरह की प्रदर्शनी लगायी गयी हैं।

    तो वही इस फेस्टिवल का लड़के और लड़कियों ने भी खूब लुफ्त उठाया। कलाकारों ने भी अपनी कलाकारी दिखाकर लोगों को अपनी और आकर्षित किया। ट्राईसिटी के लोगों के साथ-साथ फॉरैनेरस ने भी खूब लुफ्त उठाया। एनकाउंटर न्यूज़ के रिपोर्टर अजीत झा ने जब चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा की इस बार हमने रोज फेस्टिवल में बहुत कुछ नए करने की कोशिश की हैं सबसे पहले तो हमारे मालियों की सौगात हैं हमारे चंडीगढ़ और ट्राईसिटी के लोगों के लिए।

    इस रोज फेस्टिवल में 831 तरह-तरह के यहां फुल खिलाएं गए हैं। कमिश्नर मित्तरा ने कहा रोजg फेस्टिवल में पहली बार स्वक्ष रसोई एवं स्वक्ष बाजार एवं 3 दिन तक लाइट एंड साउंड का आयोजन किया हैं जिसमें आर्टिस्ट 17, 18, 19 की रोज शाम को अपनी परफॉरमेंस देंगे।

  • ड्यूटी दौरान होमगार्ड की मौत के बाद परिजनों ने रखी ये मांग, देखें वीडियो

    ड्यूटी दौरान होमगार्ड की मौत के बाद परिजनों ने रखी ये मांग, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः पंजाब में होमगार्ड की ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों ने अनुकम्पा के आधार पर सरकार से नौकरी की मांग की। आज यहां मोहाली प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, प्रेस सचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि हमारे पिता की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई । उन्होंने कहा कि पंजाब होमगार्ड में ड्यूटी के दौरान वर्ष 2007 के बाद से 2022 तक उनके परिवार के सदस्यों को पंजाब सरकार द्वारा अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई थी, लेकिन वर्ष 2007 से पहले परिवार के किसी भी सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं दी गई और न ही केवल एक मृतक परिवार को सहयोग के लिए पेंशन जैसी सुविधा दी गई।

    उन्होंने कहा कि हमारे पिता ने आतंकवाद के समय में पूरी ईमानदारी और कर्मठता से अपने कर्तव्यों का पालन किया था और उनके बाद पंजाब सरकार द्वारा परिवार के सदस्यों को कोई लाभ या आर्थिक सहायता नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं लेकिन किसी ने हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हम वर्तमान सरकार के माननीय विधायक हैं। और हमने इस संबंध में मंत्रियों को एक मांग पत्र भी दिया है।

    इसके अलावा हमने शीर्ष पुलिस अधिकारी (डीजीपी पंजाब (होमगार्ड)) को एक पत्र दिया है। नेताओं ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के ओएसडी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि हमने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था लेकिन अभी तक न तो हमारी मांग मानी गई और न ही हमें मुख्यमंत्री से मिलने का समय मिला. उनकी मांग थी कि अनुकंपा के आधार पर उन्हें नौकरी दी जाए और अन्य जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर 20 दिन में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे परिवार समेत भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस मौके पर बिक्की राम, दिलबाग सिंह आदि भी मौजूद रहे।

  • दर्दनाक हादसाः स्कूल बस और ऑटो की टक्कर में परिवार के 5 लोगों की मौत

    दर्दनाक हादसाः स्कूल बस और ऑटो की टक्कर में परिवार के 5 लोगों की मौत

    हरियाणाः हरियाणा के पलवल जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्कूल बस और ऑटो की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मरने वालों में तीन बच्चियां भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा हरियाणा के पलवल में हसनपुर रोड पर हुआ। सुबह यहां सवारियों से भरे एक ऑटो को निजी स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार 3 लड़कियों सहित 5 व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। मृतक व घायल एक ही परिवार के हैं। 

    एक्सीडेंट के बाद दहशत में आ गए स्कूली बच्चे

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। स्कूली बस हादसा चांट इलाके की मुख्य सड़क पर हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल बस में छात्र सवार थे, वे स्कूल जा रहे थे। वहीं ऑटो में कुछ सवारियां बैठी थीं। टक्कर स्कूली बस, ऑटो के बीच हुई है। सूचना के बाद बस में सुरक्षित बचे बच्चे भी दहशत में आ गए। सूचना के बाद सभी बच्चों के पैरेंट्स मौके पर, स्कूल और अस्पताल पहुंचे। जो बच्चे ठीक थी, उनके अभिभावक उन्हें वापस घर ले गए।

    शादी समारोह से वापस लौट रहे थे घर

    घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय चांदहट थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार सुल्तापुर गांव निवासी 40 वर्षीय मोरहपाल, 8 वर्षीय महक, 8 वर्षीय दीपाली, 8 वर्षीय मोनिका, 9 वर्षीय यशिका, 17 वर्षीय अंजली, 14 वर्षीय चारू, 35 वर्षीय राजकुमारी और उनका रिश्तेदार घर्रोट गांव निवासी 24 वर्षीय प्रमोद एक ऑटो में सवार थे। ये सभी एक शादी समारोह से ऑटो में सवार होकर अपने गांव सुल्तापुर लौट रहे थे।

  • बंदी सिखों दौरान झड़प का मामलाः पुलिस ने 10 नए प्रदर्शनकारियों के फोटो किए जारी

    बंदी सिखों दौरान झड़प का मामलाः पुलिस ने 10 नए प्रदर्शनकारियों के फोटो किए जारी

    चंडीगढ़: मोहाली सीमा पर 8 फरवरी को बंदी सिखों की रिहाई के लिए पुलिस के साथ हुई झड़प के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने 10 नए प्रदर्शनकारियों के फोटो जारी किए। पुलिस ने लोगों से इनके बारे में जानकारी देने की अपील की है। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। अब तक कुल 40 फोटो जारी कर दिए गए हैं, जिनमें से 8 की पहचान हो गई है। बता दें कि सिख बंदियों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा काफी समय से सेक्टर-52-53 के चौक पर प्रदर्शन कर रहा है।

    बीते 8 फरवरी को बातचीत के दौरान अचानक कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस दौरान कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। पुलिस का आरोप है कि हमलावर हथियार सहित काफी सामान भी लूट कर ले गए हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शुरुआत में सात नेताओं समेत कुल आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इन सभी पर हत्या का प्रयास, लूट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आर्म्स एक्ट समेत कुल 17 धाराएं लगाई हैं। मामले में गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह, लोक अधिकार लहर, अमर सिंह चहल, दिलशेर सिंह जंडियाला, जसविंदर सिंह राजपुरा, रुपिंदर जीत सिंह व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

  • जालंधरः सुखबीर बादल ने विधायक अमित रतन मामले में आप पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    जालंधरः सुखबीर बादल ने विधायक अमित रतन मामले में आप पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज जालंधर के आदमपुर के दौरे पर आए है। इस दौरान सुखबीर बादल चुनाव को लेकर अपने पार्टी वर्करों के साथ मीटिंग कर रहे है। दरअसल, सभी पार्टियों ने लोकसभा विस चुनाव और नगर निगम चुनाव को लेकर कमर कसनी शुरू कर दी है। मीटिंग खत्म होने बाद सुखबीर बादल ने मीडिया के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीते दिन बठिंडा में रिश्वत के मामले में आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने कहा था कि हमारी ईमानदार पार्टी है, हमारे एमएलए ईमानदार है। लेकिन हो क्या रहा है हर महीने कोई ना कोई इनका एमएलए पकड़ा जा रहा है और फिर पार्टी उनको बचाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि अमित रतन वह है जिसे शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी से बाहर निकाला था। सुखबीर बादल ने कहा कि वह ठगिया मरता था। हमारी कमेटी ने जब रिपोर्ट बनाई थी तो पता लगा था किसी से 5 लाख तो किसी से 10 लाख रुपए की ठगी मारी थी।

    उस भ्रष्टाचारी को आम आदमी पार्टी ने दोबारा से टिकट दे दी। जिसका नतीजा वही निकला। क्योंकि इसको करप्शन की बीमारी है। भगवंत मान को इस को बचाने की वजह तुरंत अंदर करना चाहिए। बता दें कि रिश्वत के मामले को लेकर बीते दिन विधायक अमित रतन का बयान भी सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि विजिलेंस ने जिस रेशम गर्ग को गिरफ्तार किया है, वह मेरा पीए नहीं है। इस मामले को लेकर विपक्ष ने आप पार्टी पर निशाने साधने शुरू कर दिए है।

  • पंजाबः स्कूल बस और टिप्पर में भयानक टक्कर, बच्चे की मौत

    पंजाबः स्कूल बस और टिप्पर में भयानक टक्कर, बच्चे की मौत

    अमृतसर: जिले के गांव मियांविंड में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुबाकि गांव मियांविंड में स्कूल बस और टिप्पर की भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। इस दौरान बस चालक व कुछ अन्य छात्र घायल हो गए। मृतक की पहचान साहिल सिंह (14) पुत्र सिकंदर सिंह निवासी जवंदपुर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। वैरोवाल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार आर्मी पब्लिक स्कूल ब्यास की बस आज सुबह अलग-अलग गांवों से होते हुए स्कूल जा रही थी। स्कूल बस जब मियांविंड से करीब दो किलोमीटर दूर पहुंची तभी स्कूल बस एक टिप्पर से टकरा गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि बस चालक सतनाम सिंह की टांगे टूग ई और अन्य छोटे बच्चे भी घायल हो गए जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में वैरोवाल थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बच्चों से करवाई जा रही सफाई, वीडियो वायरल

    पंजाबः सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बच्चों से करवाई जा रही सफाई, वीडियो वायरल

    तरनतारनः पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। अमृतसर का एक सरकारी स्कूल बीते दिन विवादों में आया था। वहीं अब तरनतारन जिले के गोइंदवाल साहिब में स्थित सरकारी स्कूल विवादों में आ गया है। गोइंदवाल साहिब के सीनियर सरकारी सैकेंडरी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    जिसमें देखा जा सकता है कि स्कूल के बच्चों से ग्राउंड में झाड़ू लगवाए जा रहे है। इस वीडियों में सरकारी स्कूल के अध्यापकों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। वायरल वीडियो में उक्त व्यक्ति बता रहा है कि वह भी इसी स्कूल का स्टूडेंट रह चुका है और वह इस सफाई के मामले में प्रिंसीपल साहिब से मिलकर बात करना चाहता है।

  • पंजाबः नेशनल चेंपियनशिप में इस जिले के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक 

    पंजाबः नेशनल चेंपियनशिप में इस जिले के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक 

    विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

    पठानकोटः नासिक में हुई सीनियर नेशनल ताइक्वांडो चेंपियनशिप में पठानकोट के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं। वीरवार को उउनके पठानकोट पहुंचने पर उनको कमल ताइक्वांडो अकादमी और पठानकोट ताइक्वांडो एसोसिएशन ने सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष डॉ. संजीव सलारिया और जिला कोच कमल कौशल ने बताया कि बीते दिन महाराष्ट्र, नासिक के डिवीजनल स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में इंडिया ताइक्वांडो की ओर से 2 दिवसीय सीनियर नेशनल ताइक्वांडो (कुर्गी/पुमसे) चेंपियनशिप करवाई गई थी। जिसमें देश भर से खिलाड़ी पहुंचे थे।

    इसी चेंपियनशिप में ताइक्वांडो स्पोर्टस एसोसिएशन पंजाब की ओर से हिस्सा लेने पहुंचे पठानकोट की महक और इश्मत की जोड़ी ने अंडर-30 प्रतिसपर्दा में 2 स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, महिला टीम अंडर-30 पुमसे में पठानकोट की महक, मीना देवी और पलक ने रजत पदक जीता। इसके अलावा, व्यक्तिगत पुमसे महिला प्रतिस्पर्दा में मीना कुमारी ने रजत पदक अपने नाम किया।

    वहीं, पुरुष टीम अंडर-30 पुमसे में पठानकोट के नितिन, मेहुल और योगेश कुमार ने कांस्य पदक जीत पठानकोट का नाम रोशन किया। कमल ताइक्वांडो अकादमी और पठानकोट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव सलारिया, जिला कोच कमल कौशल और टीम मैनेजर सोमी ने विजेता खिलाड़ियों के पठानकोट पहुंचनने पर उन्हें सम्मानित किया। वहीं, विजेता खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय जिला कोच कमल कौशल और जिला प्रधान डॉ. संजीव सलारिया को दिया।