Blog
-

तकनीकी शिक्षा को अधिक रोजग़ारोन्मुखी बनाना सरकार का उद्देश्य – राम कुमार
बददी/सचिन बैंसल: मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को अधिक रोजग़ारोन्मुखी बनाने के लिए कार्य कर रही है। वहमंगलवार को पट्टा महलोग के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेले के शुभारम्भ समारोह में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए राज्य के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इलैक्ट्रिक वाहन, मैकेनिक, रखरखाव मैकेनिक, सौर ऊर्जा तकनीशियन, ड्रोन तकनीशियन, मेकाट्रोनिक्स तथा इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीशियन पाठ्यक्रम आरम्भ किए जाएंगे। सोलन और नालागढ़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कौशल विकास निगम के माध्यम से ड्रोन सर्विस टेकनिश्यिन पाठ्यक्रम चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। उन्होंने उद्योगपतियों का आह्वान किया कि आईटीआई के जो छात्र जिन उद्योगों में प्रशिक्षुता प्राप्त कर रहे है को उन्हीं उद्योगों में रोजग़ार देने का प्रयास करें। इससे बेहतर तकनीकी श्रमशक्ति प्राप्त हो सकेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजग़ार व स्वरोजग़ार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। बनलगी में जूस बनाने का एक उद्योग स्थापित किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र के 5 हजार युवाओं को रोजग़ार के अवसर प्रदान होंगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पट्टा महलोग को शीघ्र ही निजी भवन से सरकारी भवन में स्थानातंरित कर दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण संस्थान में दो नए ट्रेड भी समायोजित किया जाएंगे।कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों सिद्धार्था सुपर स्पिनिंग मिल खेड़ा लिमिटेड नालागढ़, हिम टेक्नो नालागढ़, पिडीलाइट नालागढ़, ग्राइंडवैल नॉर्टन, लिमिटेड नालागढ़, जेएसटीआई ट्रांसफार्मर, थिओन फार्मा नालागढ़ ने भाग लिया। ग्राम पंचायत पट्टा की प्रधान रंजना देवी, पूर्व प्रधान आशीष सोनू, घनश्याम, बक्शीराम, श्याम लाल, बल्लू, राजकुमार शर्मा, विभिन्न उद्योगपति, आई.टी.आई पट्टा के प्रधानाचार्य नवनीत शर्मा, आईटीआई सोलन के प्रधानाचार्य ललित कुमार तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रधानाचार्य ललित शर्मा, प्रधानाचार्य दिगल श्यामलाल, प्रधानाचार्य धर्मपुर बलजीत सिंह, प्रधानाचार्य गढख़ल सुभाष शर्मा, प्रधानाचार्य कुठाड़ मुनीलाल, ग्राम पचंायत के उप प्रधान कैंडोल बक्शी राम तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। -

पंजाबः 8.49 करोड़ बैंक लूट मामले में महिला सहित 3 काबू, पुलिस कमिशनर ने डीजीपी को लिखा पत्र
लुधियानाः न्यू राजगुरु नगर में CMS कंपनी के ऑफिस से हुई 8.49 करोड़ लूट केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गांव मंडियानी से पकड़े संदिग्धों की निशानदेही पर तीनों को मुल्लांपुर दाखा से काबू किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने अभी तीनों की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। इससे पहले मंगलवार सुबह से ही पुलिस की 10 टीमें लाडोवाल रोड, चंडीगढ़ रोड, दिल्ली रोड, फिरोजपुर रोड, राएकोट रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर मंदीप सिद्धू ने डीजीपी गौरव यादव को लेकर लेटर लिखकर कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है। सिद्धू का कहना है कि कंपनी में सुरक्षा के मामले में लापरवाही बरती गई है। कंपनी में जुगाड़ू सिस्टम से काम चल रहा था। सुरक्षा गार्डों से ओवर टाइम करवाया जा रहा था। करोड़ों रुपए के कैश के साथ केवल 2 गार्ड तैनात थे।

बता दें कि 4 दिन पहले अमन पार्क सराभा नगर में सीएमएस कंपनी में करोड़ों रुपए की लूट का मामला सामने आया था। जहां हथियारबंद लुटेरे बैंक की कैश वैन लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 395, 342, 323, 506, 427, 120B और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस दौरान खुलासा हुआ था कि 8.49 करोड़ रुपए की लूट हुई थी। दरअसल, देर रात 2 बजे 10 बदमाश हथियार लेकर राजगुरू नगर में एटीएम में कैश जमा करने वाली सीएमएस सिक्योरिटी कंपनी के ऑफिस में लुटेरों ने वहां मौजूद 5 कर्मचारियों को उन्होंने बंदी बना लिया।
इसके बाद तिजोरी के बाहर रखा करोड़ों रुपए का कैश और ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ी लेकर चले गए। इस गाड़ी में भी करोड़ो रुपए का कैश था। पुलिस के अलर्ट होने पर बदमाश गाड़ी को मुल्लांपुर के पास छोड़कर फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने इस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया था। पुलिस को गाड़ी से 2 पिस्टल मिले थे, जबकि कैश गायब था। जानकारी के मुताबिक 2 बदमाश ऑफिस में पिछले गेट से घुसे थे, जबकि 8 बदमाश फ्रंट गेट से अंदर आए। इनके पास पिस्टल के साथ तेजधार हथियार भी थे।
-

यहां खुलेआम चलता है सट्टे का कारोबार, टॉकीज की तरह लगता है टिकट काउंटर
फर्रुखाबाद: कादरीगेट थाना क्षेत्र में इन दिनों सट्टे का अवैध कारोबार खुलेआम फलफूल रहा है। सट्टा खिलाए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सट्टा कारोबारी ने एक महिला को जान से मारने की धमकी दी है, जिसकी महिला ने जिला एसपी से शिकायत की है। मिली जानकारी के अनुसार कादरी गेट पर टॉकीज के टिकट काउंटर की तहर सट्टे की पर्ची कटवाई जाती है। वहीं, जहां सट्टा लगाया जा रहा है कि उसके बगल में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। महिला ने ये वीडियो भी पुलिस के सामने पेश किया है। बताया गया कि एसपी ने कादरीगेट थाना पुलिस को सट्टा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सट्टा माफिया को किसी तरह शिकायत करने वाली महिला के बारे में जानकारी हो गई। उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी।
-

औद्यौगिक क्षेत्र मैहतपुर में बताए नशे के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय
औद्यौगिक क्षेत्र मैहतपुर में बताए नशे के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय
ऊना/ सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान की वैठक ओद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन कपूर की अध्यक्ष्ता में हुई। जिसमें बिभिन्न आद्यौगिक प्रमुखों ने भाग लिया |इस वैठक का मुख्य उद्देश्य आद्यौगिक संस्थानों में कार्यरत कर्मियों को बचाव मुहिम का हिस्सा बनाया जाएगा। ऊना के मैहतपुर में आयोजित इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया जिस पर सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने एक स्वर में इस नशा मुक्त ऊना अभियान को आज के समय की जरूरत बताया और इसमें महतवपूर्ण भूमिका निभाने का प्रण लिया। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन कपूर ने बैठक में चर्चा करते हुए नशा मुक्त उना अभियान के समन्वयक जयेन्दर हीर ने आह्वान किया कि नशा मुक्त ऊना अभियान की सफलता के लिए औद्योगिक संस्थानों का साथ बहुत महत्त्वपूर्ण है।इस मीटिंग में उन्होंने बताया की इंडस्ट्रीज में काम करने वाले कर्मचारियों का शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है, लेकिन नशे की बीमारी व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक तौर से प्रभावित करती है। ,उन्होंने बताया की नशे से बचने और उसके उपचार के लिए सक्षम वातावरण बनाना बहुत जरुरी है।इस सन्दर्भ में वर्क प्लेस इंटरवेंशन कार्यक्रम बहुत ही अहम् भूमिका निभाएगा | मीटिंग में चर्चा के उपरांत इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन कपूर ने बताया की हम इंटक , सीटू एवं भारतीय मज़दूर संघ के साथ मिलकर इस नशा मुक्त ऊना अभियान को आगे बढ़ायेंगे जिससे परिणाम और भी बेहतर आएंगे ।इस अवसर पर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन कपूर, सुशील , हिमांशु , सुरेश भरद्वाज ,राजेश कुमार, जसवीर सिंह , राजेश शर्मा , नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम के मुख्य समन्वयक विजय कुमार एवं दीपशिखा शर्मा ,सतपाल व अन्य गणमान्य उपस्थित थे | -

पंजाबः बॉक्स में अदजली लाश मिलने में बड़ा खुलासा, महिला सहित 2 गिरफ्तार, दी थी 50 हजार की सुपारी
लुधियानाः जिलें में व्यक्ति का बेरहमी के कत्ल करने का मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 2 युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस ब्लाइंड मर्डर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान गांव बद्दोवाल निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 61 वर्ष थी। दरअसल, मृतका की भतीजी ने ही अपने मामे के बेटे और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ताये की हत्या की थी। जिसके चलते उसने अपने मामे के बेटे और उसके साथी को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी।
महिला के मुताबिक उसका ताया उसे तंग परेशान करने के साथ उसका यौन अवशोषण करता था। महिला ने यह बात उसके मामे के बेटे को बताई थी। जिसके बाद आरोपियों ने बद्दोवाल में उसका गला दबा कर हत्या कर दी और शव को एक बैड में डालकर रिक्शे पर ले गया। इस दौरान गांव के बाहर करीब 9 किमी दूर जाकर एक खाली सूए में लाश को आग लगा दी। जिससे शरीर का 80 फीसदी हिस्सा जल गया था।
जब एक राहगीर ने बैड जलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ नकदी भी बरामद की है जो विधवा महिला ने हत्यारों को सुपारी के तौर पर दी थी। जांच के दौरान शव की शिनाख्त हो गई और हत्याकांड में पूरा खुलासा हो गया। इस हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामला सुलझा लिया गया है।
-

पंजाबः BJP नेता पर FIR दर्ज, वीडियो के आधार पर पुलिस ने लिया एक्शन
लुधियानाः भाजपा के पूर्व उपप्रधान प्रवीण बंसल पर लुधियाना में मंदिर के पुजारी और उसके परिवार से मारपीट करने पर थाना डिवीजन नंबर 2 में मामला दर्ज किया है। घटना किदवई नगर स्थित आर्य समाज मंदिर की है। यहां मंदिर खाली करवाने को लेकर विवाद चल रहा है। पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। भाजपा नेता प्रवीण बंसल ने बताया था कि वह मंदिर में हवन करवाने की तैयारी कर रहे थे। मंदिर के पुजारी की मौत हो चुकी है। अब उसका बेटा मंदिर की देखरेख करता है। मंदिर के पैसों को लेकर कई बार गड़बड़ी हो चुकी है। इस कारण उसे मंदिर से बाहर जाने के लिए कहा था।

इसी रंजिश के चलते उसने हवन में विघन डालने की कोशिश की। इस मामले की वीडियो सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना लगाया था। उधर, दूसरे पक्ष की महिला रोशनी व उनके परिवार ने आरोप लगाए थे कि भाजपा नेता प्रवीण बंसल पहले भी मंदिर खाली करवाने की कोशिश कर चुके हैं। घटना वाले दिन भी उन्होंने बहाने के साथ मंदिर में माहौल खराब किया है। उनके परिवार के 3 लोग राजपाल, राजेश और आदित्य हैं। रोशनी ने बताया था कि प्रवीण बंसल चाहते हैं कि वह मंदिर छोड़ कर चले जाएं। 50 वर्ष से वह मंदिर में सेवा करते आ रहे हैं। कभी कोई वेतन उनके परिवार ने नहीं लिया।
-

इफको नैनो यूरिया ने नंदपुर में किसान सभा का आयोजन किया
इफको नैनो यूरिया ने नंदपुर में किसान सभा का आयोजन किया
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव नन्दपुर में किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नन्दपुर सहकारी सभा के प्रधान प्रकाश चंद , सचिव किरना कुमारी,सह सचिव राकेश कुमार , विक्रेता गुरदयाल सिंह व सभा सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इफको के क्षेत्रीय अधिकारी माशूक़ अहमद राह द्वारा किसानों को विश्व प्रथम निर्मित इफको नैनो यूरिया तरल, व नैनो डी ए पी तरल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि इफको नैनो यूरिया पारंपरिक यूरिया का व इफको नैनो डी ए पी पारंपरिक एन पी के /डी ए पी का एक बेहतरीन विकल्प है। और इसके इस्तेमाल से किसी भी तरह का घातक रसायन नहीं निकलता। यह पर्यावरण हितैषी है इफको नैनो यूरिया व नैनो डी ए पी तरल के इस्तेमाल से भारत सरकार द्वारा यूरिया ,एन पी के व डी ए पी पर दी जाने वाली भारी भरकम सब्सिडी की बचत होगी। माशूक़ अहमद राह द्वारा पानी में घुलनशील जल विलेयक उर्वरकों व जिंक, सल्फर , सागरिका दानेदार , व सागरिका लिक्विड , व जैव उर्वरकों व नेचुरल पोटाश (इसके इस्तेमाल,समय,व मात्रा के बारे में) विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों को नई तकनीक पर आधारित ड्रोन स्प्रे के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में किसानों द्वारा इफको नैनो यूरिया व नैनो डी ए पी से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिये गए। कार्यक्रम में इफको के विशेष उर्वकर सहायक गौरव चौधरी भी मौजूद रहे। -

पुलिस थाना हरोली द्वारा नशा निवारण केन्द्रों का औचक निरीक्षण
पुलिस थाना हरोली द्वारा नशा निवारण केन्द्रों का औचक निरीक्षण
संचालकों को हिदायत अपराधियों की शरण स्थली ना बनाएं नशा केंद्र
नशा निवारण केन्द्रों में दाखिल युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया
ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली के प्रभारी सुनील सांख्यान की अगुवाई मे क्षेत्र के अंतर्गत आते नशा निवारण केन्द्रों का ओचक निरीक्षण किया गया । पुलिस थाना हरोली के क्षेत्राधिकार टाहलीवाल एरिया में स्थित न्यू किरण नशा निवारण केन्द्र तथा कर्मा वेलफेयर सोसाईटी का पुलिस ने औचक निरीक्षण किया । पुलिस थाना हरोली की अन्य पुलिस टीम भी इस दौरान मौजूद रही । इन दो नशा निवारण केन्द्रों में भर्ती 45 युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया नशा छोड़कर सामान्य जीवन जीने व सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी हेतू प्रोत्साहित किया गया । न्यू किरण नशा निवारण केन्द्र तथा कर्मा वेलफेयर सोसाइटी के संचालकों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं ।वहीं प्रभारी थाना हरोली सुनील संख्यान ने बताया कि थाना के क्षेत्राधिकार में स्थित नशा निवारण केन्द्रों का समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है इन नशा निवारण केन्द्रों में हिमाचल व अन्य राज्य के नशे के आदी युवकों/व्यक्तियों को भर्ती किया गया है । कई बार बाहरी व अपने राज्य के अपराधी भी नशा निवारण केन्द्रों को अपनी संरक्षण स्थली वना लेते है। ऐसे कार्य न करने के लिए संचालकों को कहा गया है। इस दृष्टि से पुलिस की मौजूदगी ज्यादा असरकारक सिद्ध होती है ।थाना प्रभारी ने नशा केंद्र में दाखिल युवकों से कहा है कि आप लोगों के संपर्क में अगर कोई युवक नशे से ग्रस्त है तो आप उसका नाम पुलिस को बताएं ताकि समय रहते उनको इस नशे की गर्त से बचाया जा सके। थाना प्रभारी ने आम जनता से भी आग्रह किया कि अगर कोई युवा नशे के गर्त मे जाने के बाद अपने आप को सुधारता है तो उसका सहयोग करें व उसको समाज अच्छी नजर से देखकर समाज में अपनायें । -

कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन का 30वां वार्षिक भंडारा सम्पन्न,भक्तो ने किया प्रसाद ग्रहण
कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन का 30वां वार्षिक भंडारा सम्पन्न,भक्तो ने किया प्रसाद ग्रहण
ऊना/ सुशील पंडित :कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन बंगाणा के सौजन्य से 30वें वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मगंलवार सुबह दस बजे झंडा रस्म अदा की गई। उसके बाद गायक विजय राणा एंड पार्टी द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम शुरू हुआ और करीब 3 बजे तक भक्तों को गायक ने मधुर आवाज से माता का गुणगान किया। 12 बजे भंडारे का भोग लगाकर लंगर शुरू किया गया और करीब 5 वजे तक हजारों भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। टेक्सी यूनियन बंगाणा के प्रांगण में हर वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर प्रधान दिलवाग सिंह राणा, रेशम सिंह, पप्पू मरोट, संजय राणा, मुनीश शर्मा,राजेन्द्र सोनी व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। -

ऊना पुलिस ने पकड़ा 8 किलो 566 ग्राम चूरा पोस्त
ऊना पुलिस ने पकड़ा 8 किलो 566 ग्राम चूरा पोस्त
ऊना/ सुशील पंडित :जिला पुलिस थाना सदर की टीम ने एक व्यक्ति के घर पर दविश देकर 8 किलो 566 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया हैं। आरोपित की पहचान नरिन्द्र सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी बहडाला तहसील ऊना के रुप में हुई हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज बालिया की अगुवाई में गठित एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बहड़ाला में एक घर में दविश दी।पुलिस ने घर की गहनता से तलाशी ली तो वहां से 8 किलो 566 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपित नरिन्द्र सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी बहडाला से चूरा पोस्त को लेकर पूछताछ भी की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया।वहीं, जिला के एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली तो आरोपित लंबे समय से चूरा पोस्त की खरीद फरोख्त करता था। नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।