Blog

  • Ireland के खिलाफ पहले T20 में वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला डेब्यू का मौका, कप्तान Shreyas Iyer ने बताई वजह

    Ireland के खिलाफ पहले T20 में वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला डेब्यू का मौका, कप्तान Shreyas Iyer ने बताई वजह

    SPORT NEWS: भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद जब उन्होंने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम उसमें शामिल नहीं था। इसके बाद कई क्रिकेट फैंस हैरान रह गए क्योंकि सभी को उम्मीद थी कि उन्हें इस मैच में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिलेगा।

    पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुए हैं वैभव सूर्यवंशी
    वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है। उन्होंने हाल ही में आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा श्रीलंका दौरे पर खेली गई ट्राई सीरीज में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। लगातार अच्छे खेल की वजह से माना जा रहा था कि आयरलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में उन्हें मौका मिलेगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इस मुकाबले में उन्हें बाहर रखने का फैसला किया।

    श्रेयस अय्यर ने बताई बाहर रखने की वजह
    टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर से जब वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वैभव एक बेहतरीन और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। हालांकि इस मैच में टीम ने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। अय्यर ने कहा कि फिलहाल वैभव बेंच पर हैं, लेकिन उन्हें भविष्य में जरूर मौका मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सही समय आने पर युवा बल्लेबाज को भारतीय टीम के लिए खेलने का अवसर दिया जाएगा।

    फैंस को था वैभव के डेब्यू का इंतजार
    वैभव सूर्यवंशी के टीम में चुने जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित थे। कई लोगों को उम्मीद थी कि आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ही वह भारतीय टीम की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे। लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनका नाम नहीं होने से फैंस को थोड़ा निराश होना पड़ा।

    आयरलैंड ने भारतीय मूल के तेज गेंदबाज को दिया मौका
    जहां भारत ने वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में मौका नहीं दिया, वहीं आयरलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में भारतीय मूल के तेज गेंदबाज जय मूंद्रा को शामिल किया। जय मूंद्रा का संबंध राजस्थान से है और वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनकी खासियत नई गेंद से दोनों तरफ स्विंग कराना है।

    24 साल की उम्र में आयरलैंड गए थे जय मूंद्रा
    जय मूंद्रा 24 साल की उम्र में आयरलैंड चले गए थे। वहां उन्होंने अपने खेल में लगातार मेहनत की और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के दम पर अब उन्हें आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला है। पहले ही मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल होना उनके लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

    आगे मिल सकता है वैभव सूर्यवंशी को मौका
    हालांकि पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर के बयान से साफ है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य की योजनाओं का हिस्सा मानता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सीरीज के अगले मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए पहला टी20 मैच खेलने का अवसर मिल सकता है।

     

  • पाकिस्तान पर भड़के J.D Vance, आर्मी चीफ मुनीर की आलोचना

    पाकिस्तान पर भड़के J.D Vance, आर्मी चीफ मुनीर की आलोचना

    नई दिल्ली: पाकिस्तान इन दिनों ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रही है। इसी बीच US सीनेटरों ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को पनाह देने और बिन लादेन को छिपाने के इतिहास को उठाया है। उन्होंने पाकिस्तान प्रेम के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। दरअसल वेंस ने स्विटजरलैंड में वार्ता के दौरान कहा था कि – ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं। वेंस ने पाकिस्तान आर्मी चीफ आसीम मुनीर उनके दो पसंदीदा लोगों में से एक बताया था। ऐसे में दो रिपब्लिकन सीनेटरों ने वेंस के इस बयान को लेकर उनकी आलोचना की है’।

    फील्ड मार्शल मुनीर को लेकर की थी टिप्पणी

    वेंस ने कहा था कि – ‘मैं कहूंगा कि जब से फील्ड मार्शल मुनीर ने इस्लामाबाद में प्राइम मिनिस्टर के साथ हमारा स्वागत किया है मैंने मजाक में कहा है कि मेरे जिंदगी में दो बहुत, बहुत जरुरी लोग हैं। एक इंडियन और एक पाकिस्तानी इंडियन मेरी पत्नी हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल मुनीर हैं’।

    कतर और पाकिस्तान का आतंकवादियों का पनाह

    सीनेटर रिक स्कॉट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि – ‘अब तक सबको ये साफ हो जाना चाहिए कि हमारे असल में दोस्त कौन हैं। स्कॉट ने कहा कि कतर और पाकिस्तान का आतंकवादियों को पनाह देने का लंबा इतिहास रहा है और अभी वो एक मतलब की शांति पाने के जगह ईरान के दशकों पुराने आतंकी कैंपेन को सपोर्ट करने में कहीं ज्यादा लगे हुए लग रहे हैं’। स्कॉट ने आगे दावा करते हुए कहा था कि अभी एक ऐसे एग्रीमेंट की गुंजाइश है जिससे सबको फायदा हो लेकिन सबको ये बात समझ लेनी चाहिए कि ईरान के न्यूक्लियर हथियार बनाने की शून्य संभावना है।

    पाकिस्तान पर लादेन का छिपाने का आरोप

    मोंटाना से सीनेटर टिम शीही ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अल कायदा लीडर ओसामा बिन लादेन को पनाह देने में पाकिस्तान की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। शीही ने कहा कि – पाकिस्तान हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान ने बिन लादेन को दस साल तक छुपाया। उन्होंने आईएसआई इंशोरेंस के जरिए अयातुल्ला को फंड दिया है। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान और कतर बातचीत की मेज पर हैं। यूएस और यूएई इजरायल और सऊदी अरब को भी बातचीत में शामिल करना चाहिए। शीही ने यूएई, इजरायल और सऊदी अरब को मिडिल ईस्ट में यूएस का असली साथी बताया है। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान और कतर बातचीत की मेज पर हैं तो यूएस को यूएई, इजरायल और सऊदी अरब को भी बातचीत में शामिल करना चाहिए। शीही ने यूएई, इजरायल और सऊदी अरब को मिडिल ईस्ट में यूएस का असली साथी बताया है।

    आतंकी संगठनों के लिए कर रहा मनी लॉन्ड्रिंग

    मोंटाना के सीनेटर ने भी दावा कहा कि कतर दशकों से आतंकवादी संगठनों के लिए मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा है। शीही ने कहा कि पाकिस्तानियों ने आईएसआई के जरिए हमारे खिलाफ बगावत को फंड किया और बिन लादेन को छिपाया है इसलिए ये मानना है कि वो यहां सिर्फ बिचौलिए होंगे मुझे नहीं लगता कि ये सही है। शीही ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि हमें ये पक्का करना होगा कि हम यूएई के साथ खड़े हो और हम बिना किसी शक के इजरायल के साथ खड़े हो क्योंकि चाहे कुछ भी हो जाए वो इस इलाके में हमारे अगुआ रहेंगे।          
  • Elon Musk की संपत्ति में आई गिरावट, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ से भी हुए पीछे

    Elon Musk की संपत्ति में आई गिरावट, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ से भी हुए पीछे

    नई दिल्ली: एलन मस्क की संपत्ति में अब बड़ी गिरावट आई है। एक ही दिन में मुकेश अंबानी से दोगुऩी संपत्ति साफ हो गई है। एलन की संपत्ति में इतनी बड़ी गिरावट तब आई है। जब सोमवार को अमेरिकी बाजार में स्पेस एक्स के शेयरों में भारी गिरावट आई है। स्पेसएक्स के शेयर करीब 17 फीसदी टूटकर बंद हुए है। कुछ ही दिन पहले स्पेस एक्स की मार्केट में एंट्री हुई थी जिसे लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया था। स्पेसएक्स के शेयरों की भी अच्छी प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई थी। जिससे निवेशकों को मोटा मुनाफा हुआ था लेकिन सोमवार को अचानक ये शेयर 17 फीसदी तक टूट गया है और 154.60 डॉलर आ गया था। यह शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से भी 4 फीसदी नीचे आ चुका है। लिस्टिंग के बाद से ही बहुत से एक्सपर्ट इस शेयर पर गिरावट की संभावना जता रहे थे। उनका मानना है कि अभी ये शेयर काफी होभुर वैल्यूड हो चुका है। साथ ही कंपनी बहुत अच्छी ग्रोथ नहीं दिख रहा है। ऐसे में इसमें गिरावट आना लाजमी है। कई एक्सपर्ट इसमें प्रॉफिट बुकिंग की भी राय दे रहे थे।

    कितनी गिरी एलॉन मस्क की दौलत

    सोमवार को हुए भारी गिरावट का एक बड़ा कारण निवेशकों द्वारा प्रॉफिट बुकिंग शामिल था। इसका कारण एलन मस्क की नेटवर्थ में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक ही दिन में एलन मस्क की संपत्ति 152 अरब डॉलर कम हुई है हालांकि अभी भी मस्क की नेटवर्थ 1 ट्रिलियन से ज्यादा है।

    मुकेश अंबानी की नेटवर्थ

    वहीं सोमवार को भारत को दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की दौलत में 429 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 88.3 अरब डॉलर है। इसका मतलब है कि मस्क को लगभग मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति से लगभग दोगुना एक दिन में ही हुआ है।

    स्पेसएक्स को 600 अरब डॉलर का नुकसान

    इतिहास का सबसे वैल्यूवेबल आईपीओ बनने के दो हफ्ते बनने के दो हफ्ते से कम समय के अंदर, एलन मस्क की स्पेसएक्स को वास्तविकता का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने तीन कारोबारी सत्रों में अपने मार्केट कैप में लगभग 600 अरब डॉलर का नुकसान उठाया है। इससे शेयर बाजार में शानदार शुरुआत के बाद हुए लाभ का एक बड़ा हिस्सा खत्म हो गया है। यह नुकसान भारत के दो सबसे अमीर व्यापारियों रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संयुक्त संपत्ति की लगभग तीन गुना है।    
  • विजिलेंस ब्यूरो ने 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक रजिस्ट्रार को रंगे हाथों काबू किया

    विजिलेंस ब्यूरो ने 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक रजिस्ट्रार को रंगे हाथों काबू किया

    चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत निखिल गर्ग, सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी सभाएं, जगराओं, जिला लुधियाना, जिसके पास दोराहा कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी है, को पटियाला स्थित उसके आवास पर 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को एक सहकारी सभा के प्रबंधक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दोराहा में उसकी बदली के आवेदन की सिफारिश करने के बदले उससे 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी निखिल गर्ग ने शिकायतकर्ता के तबादले संबंधी सहकारी सभा दोराहा की कार्यवाही पुस्तिका में आज की प्रविष्टि में पिछली तारीख डालकर हस्ताक्षर कर दिए। इसके अलावा आरोपी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर भी रिश्वत की मांग की थी तथा रिश्वत की राशि प्राप्त करने के बाद उसने सहकारी सभा के अपने वरिष्ठ अधिकारी को इसकी सूचना भी दे दी थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग से संबंधित पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

    रिश्वत देने के लिए तैयार न होने पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.) लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी सहायक रजिस्ट्रार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर उसके कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो के ई.ओ.डब्ल्यू. थाना, लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

  • गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बठिंडा में पंजाब की पहली बायो-फर्टिलाइज़र क्वालिटी कंट्रोल लैब का उद्घाटन किया

    गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बठिंडा में पंजाब की पहली बायो-फर्टिलाइज़र क्वालिटी कंट्रोल लैब का उद्घाटन किया

    चंडीगढ़/बठिंडा, 26 जून:

    राज्य में कृषि संबंधी उत्पादों की गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा कृषि बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बठिंडा में राज्य की पहली बायो-फर्टिलाइज़र क्वालिटी कंट्रोल प्रयोगशाला का उद्घाटन किया तथा डबवाली रोड स्थित कृषि भवन में सीड टेस्टिंग लैब का शिलान्यास किया।

    स.गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि 1.5 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस बायो-फर्टिलाइज़र लैब की वार्षिक परीक्षण क्षमता कम से कम 1,000 नमूनों की है। उन्होंने कहा कि यह प्रयोगशाला इसलिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि पंजाब के किसान रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक उर्वरकों (बायो-फर्टिलाइज़र) की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। यह लैब बाजार में उपलब्ध बायो-फर्टिलाइज़र उत्पादों की गुणवत्ता की जांच कर किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने में सहायक होगी।

    उन्होंने बताया कि 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीड टेस्टिंग लैब वैज्ञानिक तरीके से बीजों की गुणवत्ता जांच की सुविधा उपलब्ध कराएगी तथा किसानों को प्रमाणित (सर्टिफाइड) बीज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बायो-फर्टिलाइज़र क्वालिटी कंट्रोल लैब के साथ मिलकर यह सीड टेस्टिंग लैब कृषि आदानों के लिए सख्त गुणवत्ता मानक लागू करेगी तथा नकली एवं घटिया उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाएगी।

    कृषि मंत्री ने कहा, “इन प्रयोगशालाओं के शुरू होने से किसानों को जांच के लिए नमूने दूसरे राज्यों में भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब पूरी परीक्षण प्रक्रिया पंजाब में ही पूरी होगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज, उर्वरक तथा अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    कृषि निदेशक डॉ. गुरजीत सिंह बराड़ ने कहा कि दोनों प्रयोगशालाएं विभाग की तकनीकी क्षमता को मजबूत करेंगी तथा बीजों एवं जैविक उर्वरकों की समयबद्ध और विश्वसनीय जांच सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य के भीतर ही परीक्षण सुविधा उपलब्ध होने से गुणवत्ता मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन, जांच परिणामों में होने वाली देरी को कम करने तथा किसानों को बुवाई से पहले सही निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।

    इस अवसर पर विधायक जगरूप सिंह गिल और मास्टर जगसीर सिंह, संयुक्त निदेशक (प्लांट प्रोटेक्शन) नरिंदर पाल सिंह बेनीपाल सहित कृषि विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • “पंजाब बाल विकास सम्मेलन 2026” के तहत “नन्हे कदम, बड़ा विकास” अभियान का शुभारंभ

    “पंजाब बाल विकास सम्मेलन 2026” के तहत “नन्हे कदम, बड़ा विकास” अभियान का शुभारंभ

     

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के बच्चों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज यहां आयोजित विशेष कॉन्क्लेव के दौरान प्रेस वार्ता में कहा कि विभाग द्वारा “पंजाब बाल विकास सम्मेलन 2026” के अंतर्गत बच्चों के समग्र विकास के लिए “नन्हे कदम, बड़ा विकास” अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यह पहल बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं भावनात्मक विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

    कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “पंजाब के बच्चे हमारी सबसे बड़ी पूंजी और प्रदेश का भविष्य हैं। उनके जीवन के प्रारंभिक वर्षों में उचित पोषण, स्नेह और स्कूल-पूर्व शिक्षा उपलब्ध कराकर हम एक मजबूत और बुद्धिमान पंजाब की नींव रख रहे हैं। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रत्येक जरूरतमंद बच्चे तक सभी सुविधाएं पहुंचें।”

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बच्चे के मस्तिष्क का अधिकांश विकास जीवन के शुरुआती वर्षों में होता है। इसलिए जीवन के पहले 1000 दिन (गर्भावस्था के 270 दिन तथा जन्म के बाद पहले दो वर्षों के 730 दिन) अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इस अवधि में उचित पोषण, प्रेम, संवाद, खेल तथा उत्तरदायी देखभाल (प्रारंभिक प्रेरणा) बच्चे के भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। उन्होंने बताया कि खेल, बातचीत, स्पर्श, गीत, कहानियों और संवेदनशील देखभाल से बच्चे के मस्तिष्क के तंत्रिका संबंध मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए “नन्हे कदम” अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक माह घर-घर जाकर भ्रमण करेंगे, खेल आधारित गतिविधियां करवाएंगे तथा अभिभावकों को आयु के अनुसार मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जन्म से तीन वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे के लिए एक विशेष रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इसमें बच्चे के शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़े व्यावहारिक प्रश्न होंगे, जैसे कि तीन माह का बच्चा आंखों से वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करता है, मुस्कुराता है या आवाज सुनकर प्रतिक्रिया देता है। इन प्रश्नों के उत्तर “हाँ” या “नहीं” में दर्ज कर बच्चे के विकास का विस्तृत चार्ट तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही चित्रों वाली एक विशेष पुस्तक के माध्यम से अभिभावकों को आयु के अनुसार बच्चों के साथ किए जाने वाले विकासात्मक खेल एवं गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में किसी भी प्रकार की विकासात्मक समस्या या दिव्यांगता की समय रहते पहचान कर उसका समाधान सुनिश्चित करना है।

    डॉ. बलजीत कौर ने बाल विकास के पांच प्रमुख स्तंभों की जानकारी देते हुए कहा कि जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध ही बच्चे के लिए सर्वोत्तम एवं संपूर्ण आहार है। इस दौरान बच्चे को पानी, शहद अथवा घुट्टी देने की आवश्यकता नहीं होती। छह माह के बाद मां के दूध के साथ गाढ़ा, ताजा एवं घर का बना अर्द्धठोस भोजन शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने पूरक आहार के लिए न्यूनतम आहार विविधता, न्यूनतम भोजन आवृत्ति तथा न्यूनतम स्वीकार्य आहार के सिद्धांतों पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रतिदिन कम-से-कम पांच खाद्य समूहों—अनाज, दालें/प्रोटीन, सब्जियां, दूध एवं दुग्ध उत्पाद आदि—से संतुलित भोजन मिलना चाहिए।

    उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के वजन एवं लंबाई की नियमित निगरानी कर कम वजन, अवरुद्ध वृद्धि तथा गंभीर कुपोषण की शीघ्र पहचान की जाएगी। बच्चों को सामान्य, मध्यम कुपोषण तथा गंभीर कुपोषण की श्रेणियों में वर्गीकृत कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पोषण ट्रैकर ऐप पर समयबद्ध एवं सटीक डेटा दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।

    आंगनवाड़ी केंद्रों में आधारशिला आधारित साझा पाठ्यक्रम तथा खेल आधारित शिक्षा—जैसे कहानियां, फ्लैश कार्ड एवं डिजिटल सामग्री—के माध्यम से बच्चों को विद्यालय के लिए तैयार किया जा रहा है। अब तक 27,307 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है। मिशन आरंभ के अंतर्गत पंजाब के सभी 23 जिलों के 26,209 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी से लगभग 1.6 लाख अभिभावक व्हाट्सएप होम लर्निंग अभियान से जुड़े हैं।
    वर्ष 2025-26 के दौरान आयोजित ई.सी.सी.ई. दिवस में रिकॉर्ड 15,59,994 अभिभावकों ने भाग लिया, जिनमें 10,76,064 माताएं तथा 4,83,930 पिता शामिल रहे। यह बाल विकास में अभिभावकों की बढ़ती सहभागिता का महत्वपूर्ण प्रमाण है।

    मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बड़े भावुक लहजे में कहा कि यह केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि पंजाब के प्रत्येक घर तक खुशहाली पहुंचाने का एक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा, “जब एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किसी लाभार्थी के घर जाती है, तो वह केवल जानकारी नहीं बल्कि बच्चे के सुरक्षित भविष्य का विश्वास और माता-पिता के सपनों को साकार करने की उम्मीद भी लेकर जाती है। हमारी सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को सम्मानजनक, स्वस्थ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है, जिसका वह अधिकार रखता है।”

    सम्मेलन के अंत में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित गृह भ्रमण करने, पोषण ट्रैकर का सही उपयोग सुनिश्चित करने, देखभाल दिवस एवं ई.सी.सी.ई. दिवस आयोजित करने तथा विशेष सहायता की आवश्यकता वाले मामलों में आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक ही परिसर में संचालित केंद्रों तथा आंगनवाड़ी स्कूल छोड़ने के प्रमाणपत्र जैसी अभिनव पहलें लागू की जा रही हैं। विभाग द्वारा पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण जागरूकता के लिए वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया।

    सम्मेलन का मुख्य संदेश यही रहा कि पोषण, प्रारंभिक प्रेरणा, विकास निगरानी, स्कूल-पूर्व शिक्षा और सामुदायिक भागीदारी को एक साथ जोड़कर ही पंजाब के प्रत्येक बच्चे के स्वस्थ एवं समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है।

    इस अवसर पर आयोजित विशेष कॉन्क्लेव में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव  गुरकिरत किरपाल सिंह (आईएएस), विशेष सचिव श्री केशव हिंगोनिया (आईएएस), निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल (आईएएस) सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।

     

  • वेनेजुएला के बाद अब इस देश में लगे भूकंप के भयानक झटके, जानिए रिक्टर पैमाने पर कितनी रही तीव्रता

    वेनेजुएला के बाद अब इस देश में लगे भूकंप के भयानक झटके, जानिए रिक्टर पैमाने पर कितनी रही तीव्रता

    दुनिया के कई देशों में लगातार भूकंप आने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पिछले कुछ समय में आए तेज भूकंपों ने हजारों लोगों की जान ले ली है और भारी तबाही मचाई है। ऐसे में लोगों के बीच भूकंप का डर भी लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से भारी नुकसान हुआ था। इसके अगले ही दिन शुक्रवार को फिलीपींस में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    फिलीपींस में 6.5 तीव्रता का भूकंप
    शुक्रवार शाम फिलीपींस में अचानक तेज भूकंप आया, जिससे कई इलाकों में धरती हिलने लगी। लोग डर के कारण अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 दर्ज की गई। भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 4 मिनट पर आया। इसका केंद्र सेलेबीज सागर में जमीन से लगभग 55 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

    अभी तक नुकसान की कोई खबर नहीं
    राहत की बात यह है कि फिलीपींस में आए इस भूकंप के बाद अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

    वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही
    इससे एक दिन पहले गुरुवार को वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। कुछ ही मिनटों के अंतराल में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो जोरदार भूकंप आए, जिससे कई इमारतें ढह गईं और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

    जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कैरेबियन तट पर स्थित मोरोन बस्ती से करीब 28 किलोमीटर पश्चिम में था। इसकी गहराई लगभग 13 किलोमीटर बताई गई है, जिसके कारण झटके बेहद तेज महसूस किए गए।

    500 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों घायल
    वेनेजुएला सरकार के अनुसार, इस भूकंप में अब तक 589 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 2,980 लोग घायल हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अभी भी कई लोग फंसे हो सकते हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

    युद्ध स्तर पर चल रहा राहत और बचाव कार्य
    वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बताया कि बचाव दल दिन-रात मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में सेना को भी तैनात कर दिया गया है ताकि राहत कार्य तेजी से चल सके।

     

     

  • Jalandhar News: कार पार्किंग से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

    Jalandhar News: कार पार्किंग से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

    जालंधरः शहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आज पुलिस टीम को सूचना मिली कि सर्कुलेटिंग एरिया के पास स्थित कार पार्किंग में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
    सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर एएसआई और पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

    मृतक की उम्र 50 से 55 वर्ष के बीच
    पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 साल के बीच बताई जा रही है। फिलहाल उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके।

    72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा शव
    कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि इस दौरान यदि कोई परिजन या परिचित उसे पहचान सके तो पुलिस को सूचना दी जा सके।

    फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है। यदि तय समय के भीतर शव की पहचान हो जाती है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा

     

     

     

  • पिपलू मेला संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

    पिपलू मेला संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

    ऊना सुशील पंडित : जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को संपन्न हो गया। 24 से 26 जून तक आयोजित मेले में ऊना सहित विभिन्न जिलों तथा पड़ोसी राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान नरसिंह नारायण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, विकास प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा अन्य आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। तीन दिनों तक मेले में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
    समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोग के सदस्य विजय डोगरा भी उनके साथ रहे। इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

    अपने संबोधन में कुलदीप कुमार ने कहा कि पिपलू जैसे ऐतिहासिक मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं के संवाहक हैं। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा अनाथ एवं निराश्रित बच्चों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं संवेदनशील और जनहितैषी शासन की मिसाल हैं। उन्होंने ऊना में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जिला सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सुविधा मिली है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति, प्रशासन तथा क्षेत्रवासियों को बधाई दी और बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं का धन्यवाद भी किया।

    विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिपलू मेला क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और लोक परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि मेले को अधिक भव्य और व्यवस्थित स्वरूप देने के प्रयास किए गए हैं तथा आने वाले वर्षों में इसका आयोजन और अधिक व्यापक स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में अंतिम दिन सायंकाल बंगाणा के भलेत में कुटलैहड़ महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विकास कार्य निरंतर जारी हैं और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आह्वान पर प्रदेश में आयोजित एंटी चिट्टा डे के अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा विशेष रूप से युवाओं से नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने मेला समिति, प्रशासन तथा क्षेत्रवासियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

    गौरतलब है कि पिपलू मेला प्रतिवर्ष निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित होता है। भगवान नरसिंह नारायण की पावन स्थली पर लगने वाले इस मेले में श्रद्धालु नई फसल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। समापन समारोह के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली गायक ईशांत भारद्वाज, मोहित गर्ग तथा स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मिंका, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देशराज मौदगिल, मेला समिति के अध्यक्ष एसडीएम सोनू गोयल, तहसीलदार अमित शर्मा, बीडीओ केएल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • अहीरवाल क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविद व लोकतंत्र के अग्रणी पुरोधा रहे राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात- मंत्री राव नरबीर सिंह

    अहीरवाल क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविद व लोकतंत्र के अग्रणी पुरोधा रहे राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात- मंत्री राव नरबीर सिंह

    चण्डीगढ- हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को रेवाड़ी के गांव बुढपुर में राव मोहर सिंह जैव विविधता पार्क (बायोडायवॢसटी पार्क) और अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि संयुक्त पंजाब के समय में अहीरवाल क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविद, आदर्श जनसेवक और लोकतंत्र के अग्रणी पुरोधा रहे राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। यह 30 एकड़ में विकसित होने वाले पार्क में 150 से अधिक प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इनमें औषधीय पौधे भी रोपित किए जाएंगे। पार्क में ओपन जिम के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी होंगी। इस पार्क के बनने से यहां के लोगों को स्वास्थय के दृष्टिगत काफी लाभ होगा। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि इस पार्क की जितनी जिम्मेदारी सरकार व वन विभाग की है उतनी जिम्मेदारी ग्रामीणों की भी है। इस पार्क के विकसित होने में ग्रामीण भरपूर सहयोग दें। मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई मुहिम एक पेड़ मां के नाम में सभी लोग भागीदार बने और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनके पेड़ बनने तक देखभाल भी करें। हरियाणा सरकार भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश में नमो वन व औषधि वन विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ पौधारोपण अभियान चलाकर अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवा रही है।

    12 साल में देश और प्रदेश में हर क्षेत्र में भरपूर विकास हुआ

    मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने 12 साल पूरे किए है। इनमें देश और प्रदेश में हर क्षेत्र में भरपूर विकास हुआ है। आज हरियाणा के सभी जिले नेशनल हाईवे से जुड़े हुए हैं। प्रदेश के एक जिले से किसी भी जिले में जाने के लिए चार से पांच घंटे ही मात्र लगते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू की मेक इन हरियाणा इंडस्ट्री पॉलिसी देश में अपनी तरह की पहली पॉलिसी है। इसके लॉन्च होते ही एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश के अवसर प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 10 नई आईएमटी में से एक कोसली क्षेत्र में बनाई जाएगी। इसके निर्माण से यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकास की नई राहे खुलेंगी। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से प्लास्टिक की पॉलिथीन का बहिष्कार करने और जूट या कपड़े के थैलों को बढ़ावा देने का आह्वान भी किया।