Blog

  • जालंधर: 3 भगौड़े आरोपी और नशीले पदार्थ सहित एक आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर: 3 भगौड़े आरोपी और नशीले पदार्थ सहित एक आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र बनारसी दास वासी बाबू लाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर 20 ग्राम हैरोईन सहित काबू किया है। 

    इसी तरह भार्गव कैंप की पुलिस ने एक्साईज एक्ट के मामले में भगौड़े 3 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान टिंकू पुत्र राजकुमार वासी न्यू तेज मोहन नगर, संदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार वासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। इंस्पैक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी को जज गगनदीप सिंह गर्ग की कोर्ट ने 6-08-2022 को भगौड़ा घोषित किया था। जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया।

    इसी तरह मुकद्दमा नंबर 178 में वांछित आरोपी पंकज कुमार पुत्र जसपाल वासी मोहल्ला केसरी बाग कपूरथला को भी हिरसात में लिया गया है।

  • पंजाबः खास पोर्टल तैयार, अब घर बैठे 500 रुपये तक के स्टैम्प पेपर कर सकेंगे डाउनलोड

    पंजाबः खास पोर्टल तैयार, अब घर बैठे 500 रुपये तक के स्टैम्प पेपर कर सकेंगे डाउनलोड

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्टैम्प पेपर के चलते लोगों को आ रही मुश्किलों को देखते हुए नई पहल शुरू की है। सीएम मान ने स्टैम्प पेपर के खास पोर्टल तैयार करवा दिए है, जिसके जरिए लोग अब घर पर बैठकर 500 रुपये तक के स्टैम्प पेपर डाउनलोड कर सकते है। सीएम मान ने कहा कि यह सेवा अगले 15 दिनों तक शुरू हो सकती है।

  • पंजाबः 69 मेडिकल अफसरों की हुई Promotion, देखें लिस्ट

    पंजाबः 69 मेडिकल अफसरों की हुई Promotion, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : 69 मेडिकल अफसरों को सीनियर मेडिकल अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया है। सरकार की ओर से जारी की गई सूचि इस प्रकार है।-

  • पंजाबः फर्जी इंटरपोल अधिकारी गिरफ्तार, पहचान सहित कई दस्तावेज बरामद 

    पंजाबः फर्जी इंटरपोल अधिकारी गिरफ्तार, पहचान सहित कई दस्तावेज बरामद 

    लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस द्वारा एक फर्जी इंटरपोल अधिकारी की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए एसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना डिवीजन 2 की एसएचओ मैडम अर्शप्रीत कौर के नेतृत्व में पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रणधीर सिंह पुत्र भाण सिंह निवासी अब्दुल्लापुर बस्सी के रूप में हुई है, पुलिस ने कथित आरोपी के कब्जे से फर्जी पहचान पत्र के अलावा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं। 

    एसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि नाकाबंदी दौरान आरोपी की कार को चैकिंग के लिए रोका था। आरोपी से जब कागजात मांगे तो वह पुलिस कर्मचारियों पर रौब डालने लगा। आरोपी खुद को इंटरपोल का अफसर बताने लगा और पुलिस अधिकारियों से कहना लगा कि गाड़ी पर लगे स्टीकर क्या नजर नहीं आते। आरोपी से जब उसका आईकार्ड पुलिस ने मांगा तो उसने पर्स के आकार में बना आई कार्ड दिखा दिया। पुलिस को आरोपी पर संदेह हुआ। आरोपी की आईकार्ड की जब जांच की तो उसमें इंटरपोल अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे। आरोपी को जब थाना लेजाकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। आरोपी की पहचान रणधीर सिंह निवासी अबदुल्लापुर बस्ती के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस को किगर गाड़ी और इंटरपोल एजेंसी का नकली आई कार्ड, विदेश और भारतीय करंसी बरामद हुई।

    एसीपी रमजीत सिंह भुल्लर और एसएचओ अर्षप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी की कार जब रोकी तो वह गुस्से में बात करने लगा। उसने खुद को इंटरपोल का अफसर बताया लेकिन जांच के बाद खुलासा हो गया। कोर्ट से रिमांड मिल गया है,आरोपी से पूछताछ चल रही है कि अभी इन नकली आईकार्ड का उसने कहां-कहां इस्तेमाल किया और उसके क्या मंसूबे रहे है। आरोपी रणधीर सिंह का एक घर जगतपुर फिल्लोर में है। आरोपी रोजाना लुधियाना अपडाऊन करता था। इस कारण कार से उसे टोल प्लाजा पर करीब 150 से 200 रुपये देने पड़ते थे। आरोपी टोल प्लाजा का टेक्स भी स्टीकर लगी कार और जाली आईकार्ड से बचा लेता था। वहीं आरोपी ने माना की पुलिस की नाकाबंदियों से भी वह खुद का बचाव कर लेता था। पुलिस कर्मचारी उसकी गाड़ी पर लगे स्टीकर और आईकार्ड देखकर सल्यूट तक मार देते थे। आरोपी रणधीर सिंह लुधियाना में अलग-अलग जगहों पर सैमीनार करता है। आरोपी शहर में युवाओं को माटीवेट करने के लिए लगातार सैमीनार आदि लगाता है। आरोपी खुद को मोटीवेशन स्पीकर बताता है लेकिन आज थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने उसे दबोच लिया।

  • पंजाबः इस जिले में डेंगू 163 मामले आए सामने

    पंजाबः इस जिले में डेंगू 163 मामले आए सामने

    बठिंडाः पंजाब में सर्दियों की आहट से पहले डेंगू ने दस्तक दे दी है। राज्य में अब तक डेंगू के कुल 5,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि पांच मौतें हो चुकी है। हालांकि इस साल रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या पिछले साल के 23 हजार से अधिक मामलों की तुलना में बहुत कम है। वहीं बठिंडा की बात करें तो जिले में अब तक डेंगू के 163 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 7 अभी भी एक्टिव हैं।

    हालांकि सिविल अस्पताल ने नियमित डेंगू वार्ड बनाया है, जिसमें मच्छरदानी लगाकर डेंगू के मरीजों का इलाज किया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ प्राइवेट अस्पताल एसपीटीसी सेल लगाने के नाम पर भारी मुनाफा कमा रहे हैं, जिसका समाजसेवियों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध किया जा रहा है। उनका कहना है कि प्राइवेट हॉस्पिटल मरीज के पचास हजार सेल होने पर भी एसटीपी लगा रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि एसटीपी सेल जांच के लिए लिया जाने वाली फीस समान होनी चाहिए, लेकिन कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल अधिक फीस वसूल रहे हैं, जिससे मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है।

    सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में स्टाफ नहीं न होने पर लोग प्राइवेट ब्लड बैंक में जाने को मजबूर हैं। जहां वे लूटे जाते हैं, उन्होंने सरकार से मांग की कि रोगी को टेस्टों की फीस तय की जाए और इसे लागू करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन दिनों औसतन हर दिन डेंगू के लगभग 200 नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक डेंगू के लिए 38 हजार के करीब लोगों का परीक्षण किया गया है।

  • जालंधरः हेरोइन की तस्करी करने वाले दो युवक काबू

    जालंधरः हेरोइन की तस्करी करने वाले दो युवक काबू

    जालंधर/वरुणः क्राइम ब्रांच पुलिस ने दूसरों जिलो से नशा लाकर जालंधर में उसकी तस्करी वाले दो युवकों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान मजीठा (अमृतसर) निवासी राहुल पाल और अमृतसर निवासी डेविड सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दूसरे जिलों से नशा लाकर यह युवक नशे की सप्लाई कर रहे है।

    इस दौरान उन्होंने करतारपुर के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी में कार में सवार दो युवकों को शक के आधार रोका गया। युवकों की जब तलाशी ली गई उनके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मौके पर दोनों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी, कि वह कहां से नशा लाकर कहां सप्लाई करते थे, पता जाएगा जिसके बाद उससे बड़े खुलासे हो सकते हैं।

  • जालंधरः प्रशासन की ओर से छात्रों को सही व्यवसाय चुनने के लिए लगाया दो दिवसीय स्पार्क मेला

    जालंधरः प्रशासन की ओर से छात्रों को सही व्यवसाय चुनने के लिए लगाया दो दिवसीय स्पार्क मेला

    जालंधर/वरुणः छात्रों को सही पेशा चुनने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 10 और 11 नवंबर को दो दिवसीय स्पार्क मेला-2022 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर बनाने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने कहा कि इस मेले में विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा 75 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे, जहां छात्रों को उच्च शिक्षा और विभिन्न व्यवसायों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही करियर विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग के अलावा कराटे शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेले में प्रस्तुत किए जाएंगे।

    जसप्रीत सिंह ने कहा कि स्पार्क मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों, विशेषकर गांवों के छात्रों को करियर काउंसलिंग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सरकार द्वारा स्व-रोजगार और कौशल विकास को लेकर चलाई जा रही योजनाओं से भी अवगत करवाया जाएगा। डिप्टी कमिशनर ने अधिकारियों को स्पार्क मेला के संबंध में उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मेला के संबंध में सभी आवश्यक प्रबंध समय पर सुनिश्चित किए जाए,ताकि भाग लेने वाले छात्रों को कोई समस्या न हो। मेले के प्रबंध के लिए विभिन्न समितियों के गठन के बाद डिप्टी कमिशनर ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि प्रबंधों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

    इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) अमित महाजन, एसडीएम डा जै इंदर सिंह, एसडीएम बलबीर राज सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिक्षण संस्थानों और बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मैराथन के साथ शुरू होगा स्पार्क मेला – डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने बताया कि स्पार्क मेले की शुरुआत मैराथन से की जाएगी।उन्होंने कहा कि मेले के पहले दिन स्थानीय गुरु गोबिंद स्टेडियम से सुबह छह बजे स्वास्थ्य के संदेश के साथ मैराथन की शुरुआत होगी और छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा ।

  • पंजाबः सरकार की नई पहल, अब WhatsApp के जरिए ले सकेंगे इतने फुट तक मिट्टी की खुदाई की मंजूरी

    पंजाबः सरकार की नई पहल, अब WhatsApp के जरिए ले सकेंगे इतने फुट तक मिट्टी की खुदाई की मंजूरी

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। मान सरकार के इस फ़ैसले से पंजाब राज्य में अब 2 एकड़ तक के क्षेत्रफल से 3 फुट तक मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी वाट्सऐप मैसज़ के द्वारा ली जा सकेगी। यह जानकारी पंजाब राज्य के खनन और भूमी-विज्ञान मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा दी गई।  

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बैंस ने बताया कि उनके ध्यान में आया था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य में ‘सैंड एंड ग्रेवल माइनिंग पॉलिसी-2021’ के अंतर्गत 2 एकड़ तक के क्षेत्र में 3 फुट तक हाथों से मिट्टी निकालने की मंजूरी दी गई थी। जिस कारण लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और दफ़्तरी चक्कर भी लगाने पड़ते थे। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति मशीन का प्रयोग करता था, तो उसके खिलाफ माइनिंग का पर्चा दर्ज हो जाता था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इस कठिनाई भरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मशीनों का प्रयोग करने की मंजूरी दी गई है और इस प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए अब 2 एकड़ तक के क्षेत्रफल से 3 फुट तक मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी वाट्सऐप मैसेज़ के द्वारा देने का दफ़्तरी हुक्म जारी किया गया है।

    इस हुक्म के द्वारा जिस किसी ने भी 2 एकड़ तक के क्षेत्रफल से 3 फुट तक मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी वाट्सऐप मैसेज़ के द्वारा मिलेगी। मंजूरी लेने के लिए विनती करने वाले को अपना नाम/पिता का नाम, गाँव का नाम, गाँव के सरपंच का नाम, तहसील/जि़ले का नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और जिस जगह की खुदाई की जानी है, उसका राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार नंबर हदबस्त वाट्सऐप नंबर 99140-09095 पर भेजेगा। इससे आम लोगों और जमीनदारों को अपने घरों या अन्य कामों के लिए खेतों से मिट्टी ले जाना आसान हो जायेगा।

    बैंस ने बताया कि सूचना मुकम्मल और सही होने की सूरत में नोडल अफ़सर आवेदनकर्ता को यूनिक आईडैंटीफिकेशन नंबर वाट्सऐप या टेक्स्ट मेसेज के द्वारा जारी करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई गलत तथ्य देकर खुदवाई संबंधी मंजूरी लेगा और विभागीय जांच के दौरान अधिक खुदाई करने का मामला सामने आता है तो सम्बन्धित के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

  • पंजाबः वाल्मीकि समुदाय ने लगाया जाम, DC के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, जाने मामला

    पंजाबः वाल्मीकि समुदाय ने लगाया जाम, DC के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, जाने मामला

    अमृतसरः जिले में वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने आज भंडारी पुल जाम कर दिया। वाल्मीकि समुदाय के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर जिला प्रशासन की तरफ से श्री रामतीर्थ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान राम तीर्थ पर एलईडी स्क्रीनें लगाई गई। लेकिन इस स्क्रीनों में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भगवान वाल्मीकि से ऊपर दिखाया गया। जिस कारण  वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने अमृतसर में डीसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर भंडारी पुल जाम कर दिया।

    उनका कहना है कि इससे उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। इस मामले को लेकर वाल्मीकि समुदाय के लोग अभी तक जिला प्रशासन के पास जाकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो अब सभी वाल्मीकि समुदाय के लोग भंडारी पुल पर एकत्रित हो गए और पूरे भंडारी पुल जाम कर दिया। जिसके चलते शहर की ट्रेफिक चरमरा गई। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रीगो पुल व हुसैन पुरा चौक की तरफ भेजा जा रहा है, लेकिन वहां भी जाम लग चुका है।

    गौर हो कि मामला महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के दिन से भड़का हुआ है, लेकिन अभी तक वाल्मीकि समुदाय के लोग पुलिस व जिला प्रशासन के बाद बैठकें कर कार्रवाई की मांग करते रहे। लेकिन जब न पुलिस और न ही जिला प्रशासन ने कार्रवाई की तो वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने भंडारी पुल को जाम कर दिया है। 

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े चोर ने कपड़े की दुकान को बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर हुआ फरार

    पंजाबः दिन-दिहाड़े चोर ने कपड़े की दुकान को बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर हुआ फरार

    लुधियानाः शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। बेखौफ लुटेरे दिन दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज सुबह जिले के कस्बा समराला में चोर ने एक कपड़े की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से लाखों रुपए के कपड़े चुराकर फरार हो गया। दुकानदार नवीन तिवाड़ी ने बताया कि उसकी ढिल्लों कंप्लैक्स में विशाल कलेक्शन नाम से दुकान है।

    जब उसका वर्कर सिकंदर सुबह दुकान खोलने आया तो उसने देखा कि शटर के ताला नहीं लगा था। उसने जब दुकान के अंदर देखा तो करीब 20 खाने खाली पड़े थे। सिकंदर ने तुरंत फोन कर उसे सूचित किया। नवीन के मुताबिक, करीब 4 से 5 लाख रुपए का माल चोर ले गया। पास सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति कपड़े डालकर ले जाता हुआ कैद हो जाता है। घटना सुबह पौने पांच बजे की है। दुकानदार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच और फुटेज को कब्जे में ले लिया। इलाका के चौकीदार से पूछा गया तो उसने बताया कि सुबह 4 बजे तक दुकान सेफ थी। कहीं कोई ताला नहीं टूटा था।

    सिंकदर ने बताया कि दुकान में से पैंट्स और शर्ट्स चोरी हो गई हैं। शटर से ताले ही गायब है। सीसीटीवी कैमरों में दिख रहा है कि एक व्यक्ति साढ़े 4 बजे के बाद आता है और वारदात करके फरार हो जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी ने करीब 25 मिनट में दुकान को लूट लिया।