Blog

  • स्टील मेल्टिंग में लगी भीषण आग, केबल जलकर खाक, देखें वीडियो

    स्टील मेल्टिंग में लगी भीषण आग, केबल जलकर खाक, देखें वीडियो

    भिलाईः इस्पात संयंत्र बीएसपी में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) में आग लगने से केबल जलकर खाक हो गए। आग इतनी भीषण थी कि आधी रात तक धधकती रही। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

    जानकारी अनुसार, एसएमएस-2 के कन्वर्टर एरिया में जमीन पर हॉट मेटल बिखर गया था जिससे वहां बिछे केबल जलने लगे और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। केबल में आग लगने से बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई, जिस कारण आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बिजली गुल होने से दमकल कर्मियों को हालात पर काबू पाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    बताया जा रहा है कि, आग की चपेट में कर्मचारियों के लिए बनाए गए लॉकर भी आ गए। बताया जा रहा है कि, एसएमएस-2 के कन्वर्टर नंबर-2 में सबसे पहले आग लगी, जिसकी लपटों ने कन्वर्टर नंबर-1 और 3 को भी अपनी चपेट में ले लिया। जमीन पर दूर-दूर तक हॉट मेटल फैल गया। इससे केबल जल गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि अभी नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।

  • Supreme Court का बड़ा फैसला, कुत्तों के काटने पर अब सरकार को देना होगा मुआवजा

    Supreme Court का बड़ा फैसला, कुत्तों के काटने पर अब सरकार को देना होगा मुआवजा

    नई दिल्लीः देश के कई शहरों में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इसी को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर इस मामले पर सुनवाई के दौरान बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कुत्ते के काटने पर मुआवजा देने का आदेश दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई बच्चा या बुजुर्ग कुत्ते के काटने से जख्मी हो जाता है या उसकी मौत हो जाती है, तो राज्य सरकारें उसे मुआवजा देगी।

    सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ ने मामले पर पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोग इस घटना के जिम्मेदार होंगे। जस्टिस विक्रम ने कहा, “एक काम करो, कुत्तों को अपने घर लेकर जाओ। उन्हें इधर-उधर भटकने के लिए क्यों छोड़ा जाए? जिससे कुत्ते लोगों को डराते और काटते हैं।”

    सर्वोच्च न्यायालय की ये टिप्पणी वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी की दलीलों के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि आवारा कुत्तों का मामला एक भावुक मुद्दा है। सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा, “ये भावुकता सिर्फ कुत्तों के लिए ही दिखाई पड़ती है।” इसके जवाब में मेनका ने कहा, “ये बात नहीं है, हमें लोगों की भी उतनी ही चिंता है।”

    बता दें कि कुत्ते के काटने के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर 2025 को सभी शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, बस स्टैंड, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश दिया था। वहीं, कोर्ट ने सरकारी और सार्वजनिक स्थानों में कुत्तों को प्रवेश न देने के लिए कहा था। सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश का कई लोगों ने विरोध किया था। अब देखना ये होगा कि सुप्रीम कोर्ट के नए फैसले से क्या असर पड़ेगा।

  • Punjab News: 328 पावन स्वरूपों को लेकर SGPC दफ्तर पहुंची SIT, देखें वीडियो

    Punjab News: 328 पावन स्वरूपों को लेकर SGPC दफ्तर पहुंची SIT, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूपों को लेकर मामला गरमाया हुआ है। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पंजाब पुलिस की SIT इस मामले की जांच में जुटी हुई है। जहां पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 16 लोगों को नामजद किया गया है। दूसरी ओर आज 328 पावन स्वरूपों को लेकर SGPC दफ्तर SIT पहुंची है। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशानुसार एसआईटी को सहयोग दिया जाएगा, यह बात एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने कही है।

    एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि आदेशों के अनुसार पुलिस द्वारा जो दस्तावेज मांगे गए वह उसमें पुलिस का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के आदेशों की पालना की जा रही है। एसजीपीसी के रिकॉर्ड खंगालने के लिए एसआईटी जांच कर रही है।

  • Overloaded ट्रक अनियंत्रित होकर लोडिंग वाहन पर पलटा, 3 की मौके पर मौत

    Overloaded ट्रक अनियंत्रित होकर लोडिंग वाहन पर पलटा, 3 की मौके पर मौत

    रतलामः शहर में देर रात बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, टाइल्स लोड एक ट्रक चढ़ाई चढ़ते समय रिवर्स आ गया और पीछे आ रहे लोडिंग वाहन पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से लोडिंग वाहन में सवार 3 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। इस दौरान शव बुरी तरह चिपक गए थे, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस को करीब ढाई घंटे मशक्कत करनी पड़ी।

    जानकारी मुताबिक, बिलपांक थाना क्षेत्र के गांव उंडवा के पास रात करीब 10 से 10.30 बजे के बीच एक ट्रक झाबुआ की तरफ से रतलाम आ रहा रहा था। ट्रक जब कोयला घाटी की चढ़ाई चढ़ रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रिवर्स हो गया। इस दौरान पीछे चल रहा छोटा लोडिंग वाहन उसकी चपेट में आ गया। ट्रक रिवर्स होकर लोडिंग वाहन पर पलट गया और दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। लोडिंग वाहन में अंडे के खाली रैकेट रखे थे। इस दौरान लोडिंग वाहन में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब्दुल हमीद (50) पिता फैज मोहम्मद निवासी झाबुआ, रियाज (48) पिता शब्बीर अहमद निवासी सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास (रतलाम) और जफर (52) पिता अब्दुल शकूर निवासी मोहन टॉकिज पिंजारवाड़ी (रतलाम) के रूप में हुई है।

    हादसे की सूचना पर बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक और लोडिंग वाहन को अलग करने के लिए दो क्रेन और एक जेसीबी की मदद ली गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद लोडिंग वाहन में दबे तीनों शवों को बाहर निकाला जा सका। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्बुलेंस से रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे के कारण रास्ता भी प्रभावित रहा, जिसे ट्रक हटाने के बाद चालू कराया गया।

    थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि संभवतः ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आने पर वह रिवर्स हुआ और पीछे चल रहे लोडिंग वाहन पर चढ़ते हुए पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: CIA के कर्मी बनकर 30 हजार डॉलर लेकर कार सवार फरार, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: CIA के कर्मी बनकर 30 हजार डॉलर लेकर कार सवार फरार, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में वेरका मिल्क प्लांट के पास जगराओं के कारोबारी के ड्राइवर से 3 अज्ञात बदमाश बैग छीनकर सफेद रंग की इनोवा कार में सवार होकर फरार हो गए। बैग में 30 हजार (कनाडाई डॉलर करीब 18-20 लाख भारतीय रुपए) थे। शिकायतकर्ता नितिन गोयल के बयानों पर पुलिस ने 5 लोगों पर केस दर्ज किया था। वहीं अब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआईए स्टाफ बनकर आए आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। चीना वेस्टर्न यूनियन के कर्मी के साथ सरबजीत सिंह गनमैन (पूर्व फौजी) मौजूद था। इस दौरान आरोपी दोनों से डॉलर लेकर फरार हो गए। इस मामले में सीआईए स्टाफ और चौंकी इंचार्ज ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करके हथियार बरामद किए है। आरोपी जगराओं से कार चालकों के पीछे लगे हुए थे। इस घटना के बाद यूनियन के कर्मी ने मालिक को सूचना दी।

    जिसके बाद पुलिस को शिकायत मिलने पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह, जसपाल सिंह और सकत्तर सिंह निवासी अमृतसर, स्टीफन निवासी गुरदासपुर, सरबजीत सिंह उर्फ गोसा लुधियाना के रूप में हुई है। इसमें आरोपी जसपाल अभी फरार चल रहा है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 हजार कनाडाई डॉलर, लाइसेंसी 2 पिस्टल और 12 रौंद बरामद किए गए है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूर्व फौजी सरबजीत पर पहले भी 4 मामले दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों की पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है। घटना के बाद से आरोपी अलग-अलग गांवों में रह रहे थे।

    पीड़ित नितिन ने पुलिस को बताया कि उसने 5 जनवरी को अपने ड्राइवर रवि कुमार को 30 हजार कनाडाई डॉलर देकर लुधियाना में अपने दोस्त दिवाकर के पास भेजा था। जहां ड्राइवर बस के जरिए लुधियाना पहुंचा। जैसे ही वह वेरका मिल्क प्लांट के सामने बस से उतरा उसी बस से 3 युवक भी नीचे उतरे। बदमाशों ने ड्राइवर को रोककर पूछा कि बैग में क्या है जब ड्राइवर ने बताया कि इसमें डॉलर हैं तो आरोपी बैग छीनकर भाग गए थे। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में U/S 304, 61(2) BNS के तहत केस दर्ज कर लिया था, वहीं आज 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट सख्त, दिए निर्देश

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट सख्त, दिए निर्देश

    चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद है। वहीं आज हाईकोर्ट में मजीठिया की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने सरकार को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि उनकी सुरक्षा में कोई लापरवाही होती है तो एडीजीपी और नाभा जेल के अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। उल्लेखनीय है कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में बंद और उन्हें बीते दिनों धमकियां दी गईं हैं।

    इस संवेदनशील मामले के संबंध में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से संबंधित इंस्पेक्टर जनरल को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस (IG) और नाभा जेल के सुपरिटेंडेंट से आवश्यक निर्देश प्राप्त करने के बाद और मंगलवार सुबह अदालत को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को दर्शाते हुए हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह मामला काफी संवेदनशील है और आवश्यक सूचना के बाद प्रथम सुनवाई कल होगी।

  • Punjab News: मशहूर Singer के घर छाई शोक की लहर, पिता का हुआ निधन

    Punjab News: मशहूर Singer के घर छाई शोक की लहर, पिता का हुआ निधन

    बरनालाः पंजाब गायक के घर लोहड़ी के पर्व पर दुखों का पहाड़ टूट गया। दरअसल, पंजाबी गायक अर्जन ढिल्लों के पिता का निधन हो गया। गायक अर्जन ढिल्लों के पिता बूटा खान बरनाला के भदौड़ गांव में रह रहे थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब 70 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। सूत्रों के अनुसार, बीमारी के चलते उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।

    जहां एक तरफ गांव में लोहड़ी के पर्व को लेकर तैयारियां चल रही थी, वहीं दूसरी ओर गायक के पिता के निधन के बाद गांव में शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार आज गायक के पिता को सपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इस दुखद खबर को लेकर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।

    बताया जा रहा है कि इस दुखद मौके पर परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और सभी धार्मिक रस्में निजी तौर पर निभाई गईं। पंजाबी संगीत जगत से जुड़े कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया है।

     

  • Punjab News: सरपंच के कत्ल मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: सरपंच के कत्ल मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    तरनतारनः अमृतसर में सरपंच जरमल सिंह के कत्ल मामले में पुलिस 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 7 आरोपियों में से 2 छत्तीसगढ़ के रायपुर, 2 मोहाली और 3 तरनतारन से गिरफ्तार किए गए है। वहीं पट्टी पुलिस का दावा है कि उन्होंने इस केस में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हीरा सिंह पुत्र अवतार सिंह, निवासी वार्ड नंबर 6 पट्टी के रूप में हुई है। आरोप है कि उक्त आरोपी गैंगस्टरों को टार्गेट किलिंग के लिए हथियार सप्लाई करने और उनका आश्रय देने का काम करता था।

    उसकी हिरासत से देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। उक्त युवक का संबंध प्रभ दूसावल, गुरविंदर सिंह अफरीदी से बताया जा रहा है। एसएसपी सुरेंद्र लाम्बा ने बताया कि पट्टी पुलिस को सूचना मिली थी कि हीरा सिंह का संबंध गुरविंदर सिंह अफरीदी और प्रभ दूसावल से है। यह व्यक्ति उनके गुर्गे सुखराज सिंह गूंगा निवासी ठक्करपुरा आदि को टार्गेट किलिंग के लिए हथियार सप्लाई करता है। वहीँ ये गुर्गे उसके पास आकर रुकते भी हैं और हीरा सिंह उन्हें आश्रय देता है। हीरा सिंह संगठित अपराध का सदस्य है।

    मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हीरा सिंह को दबोचा तो उसके पास से 32 बोर की देसी पिस्टल और 10 कारतूस बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सिटी पट्टी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। बता दें कि सुखराज सिंह गूंगा को पुलिस ने सरपंच जरमल सिंह ठेकेदार की हत्या के मामले में एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया है और जिस प्रभ दूसावल का हीरा सिंह से सम्बन्ध बताया जा रहा है, उसे पुलिस ने सरपंच जरमल सिंह हत्या का मास्टरमाइंड घोषित किया है।

  • पूजन के दौरान बदमाशों ने मचाया उत्पात, परिवार पर बरसाए लाठी-डंडे और सरिये, मची अफरा-तफरी

    पूजन के दौरान बदमाशों ने मचाया उत्पात, परिवार पर बरसाए लाठी-डंडे और सरिये, मची अफरा-तफरी

    अजमेरः सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक परिवार के जलवा पूजन दौरान बदमाशों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। हमले में बच्चे और महिलाएं जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। आरोपियों ने परिवार के लोगों को कार से कुचलने का भी प्रयास किया, वहीं परिवार पर लाठी-डंडे और सरियों से वार किए जिससे परिवार के कई लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने घटना को लेकर पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

    जानकारी देते पीड़ित सूरज राव ने बताया कि जयपुर रोड घूघरा इंद्रा कॉलोनी में रात करीब 1 बजे आरोपी चंद्रप्रकाश असवार नशे की हालत में आया और पैसों के लेनदेन की बात को लेकर विवाद करने लगा। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। पीड़ित परिवार ने सोमवार शाम को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर घटना का वीडियो दिखाया और लिखित शिकायत सौंपी।

    आरोप है कि चंद्रप्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से जान से मारने के लिए हमला किया। असवार ने अपनी कार से परिवार के लोगों को कुचलने का भी प्रयास किया। पीड़ितों का कहना है कि यदि समय रहते लोग बीच-बचाव नहीं करते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभूसिंह ने कहा कि पुलिस को फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Zepto Store में Delivery Boy को मामूली बात को लेकर पीटा, स्टोर मालिक पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Zepto Store में Delivery Boy को मामूली बात को लेकर पीटा, स्टोर मालिक पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली में न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के कोंडली इलाके में जेप्टो स्टोर में 18 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में घायल नौजवान की पहचान ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने स्टोर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार युवक क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए काम करता है। पुलिस के अनुसार, दुकान के मालिक ने उसे अपनी दुकान से परफ्यूम की बोतल इस्तेमाल करने पर रोका और फिर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, वर्षीय ऋषभ कुमार जेप्टो स्टोर से ऑर्डर लेने पहुंचा था। पुलिस के अनुसार ऋषभ ने स्टोर में रखी एक परफ्यूम की बोतल उठाकर खुद पर छिड़क ली। इस बात को स्टोर के कर्मचारियों ने देख लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने ऋषभ को पहले सबके सामने घुटनों के बल बैठाकर अपमानित किया और जमकर पीटा, जिससे ऋषभ बुरी तरह घायल हो गए। पीड़ित ऋषभ ने न्यू अशोक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया। अधिकारी फुटेज की जांच कर रहे हैं, ताकि शामिल सभी लोगों की पहचान हो सके। ऋषभ का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है और कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त एक्शन लिया जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह घटना गिग वर्कर्स (डिलीवरी एजेंट्स) की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पिछले कुछ दिनों में जेप्टो के डिलीवरी बॉय के साथ अलग-अलग जगहों पर हमलों की खबरें आई हैं, जिससे उनकी कार्यस्थिति पर चिंता बढ़ गई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।