Blog
-

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 को बनाएं जनआंदोलन: उपायुक्त जतिन लाल
ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में तंबाकू सेवन अब भी असमय मृत्यु और बीमारियों का एक बड़ा कारण बना हुआ है। हर साल करीब 13.5 लाख लोगों की ज़िंदगी तंबाकू जनित रोगों की भेंट चढ़ जाती है। सबसे गंभीर पहलू यह है कि इसकी शुरुआत अक्सर बहुत कम उम्र में ही हो जाती है, जिससे युवाओं को जागरूक करने और रोकथाम के प्रयास और भी जरूरी हो जाते हैं।उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 9 अक्तूबर से शुरू किया गया यह राष्ट्रव्यापी अभियान 8 दिसंबर तक चलेगा। इसी के अंतर्गत ऊना जिले इस अवधि के दौरान व्यापक जन जागरण कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रवर्तन गतिविधियों को भी सशक्त रूप से अमल में लाया जाएगा। उपायुक्त ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, खाद्य एवं औषधि नियंत्रण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, नगर निकाय, जनसंपर्क विभाग, एनजीओ और युवा संगठनों से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीओटीपीए-2003 और पीईसीए-2019 के प्रावधानों के तहत प्रवर्तन को और मजबूत करने और स्कूलों व कॉलेजों में तंबाकू मुक्त संस्थान के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने जिले में तम्बाकू मुक्त ग्राम कि दिशा में कारगर प्रयासों पर जोर दिया।उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में किसी बार एवं रेस्तरां में युवाओं को हुक्का परोसने की कोई भी घटना मिली तो उस पर पूरी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित हो सके। साथ ही हिमाचल प्रदेश तंबाकू उत्पाद नियंत्रण अधिनियम, 2016 को जिले में प्रभावी रूप से लागू करने को कहा है।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जिले में हिमाचल प्रदेश खुली सिगरेट एवं बीड़ी की बिक्री निषेध तथा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के खुदरा व्यवसाय का विनियमन अधिनियम, 2016 को अक्षरशः लागू किया जाए, ताकि जिले में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं वितरण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सके।उपायुक्त ने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का मिशन है। उन्होंने सभी विभागों, संस्थानों और सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे मिलकर ऊना को तंबाकू मुक्त जिला बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण से यह अभियान व्यापक और प्रभावशाली बनेगा। -

Himachal News: हरोली को विकास की नई सौगात
उपमुख्यमंत्री शनिवार को करेंगे 81 करोड़ की पेयजल और सिंचाई योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास
हरोली-ऊना-शिमला बस सेवा को भी दिखाएंगे हरी झंडी
ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार 11 अक्तूबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत लगभग 81 करोड़ रूपये की लागत की पेयजल और सिंचाई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लोकार्पित होने वाली चार पेयजल योजनाओं से क्षेत्र के लगभग 10 हजार लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा जबकि सिंचाई योजना से 1904 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
उप मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पोलिया बीत में 2.36 करोड उठाऊ पेयजल योजना़, 10.30 बजे लालूवाल में 1.78 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना, 11 बजे नंगल कलां में 1.02 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना और 11.30 बजे बट्टकलां में 1.07 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का उद्धघाटन करेंगे।
उसके उपरांत, श्री अग्निहोत्री दोपहर 12 बजे पालकवाह में करीब 75 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेस-दो की आधारशिला रखेंगे तथा पालकवाह में राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री सायं 4ः50 बजे हरोली बस स्टैंड से नई बस सेवा हरोली-ऊना-शिमला को हरी झंडी दिखाएंगे। यह बस सेवा हरोली–ऊना–नंगल–किरतपुर (फोरलेन)–भराड़ी–बिलासपुर–एम्स–
भराड़ीघाट–दाड़लाघाट–शालाघाट मार्ग से शिमला तक पहुंचेगी। हरोली से बस शाम 5 बजे, ऊना से शाम 5:20 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि वापसी में शिमला से सुबह 4:50 बजे हरोली के लिए रवाना होगी। यह नई बस सेवा हरोली और ऊना के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा, यह सेवा जिला ऊना और इसके सीमावर्ती राज्य पंजाब के निवासियों के साथ-साथ बिलासपुर और शिमला में काम करने वाले कर्मचारी, उद्यमी और व्यवसायियों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी।विशेष बात यह है कि बस सेवा के माध्यम से शालाघाट से अर्की तक एक नया छोटा वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। इस सेवा के चलते हरोली से शिमला की यात्रा अब लगभग 5–6 घंटे में पूरी की जा सकेगी।
-

ऊना में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री व उपयोग की अनुमति, उपायुक्त ने जारी किए आदेश
ऊना/सुशील पंडित: जिलाधीश जतिन लाल ने दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर पटाखों की बिक्री और उपयोग को लेकर विशेष आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार, ऊना जिले में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग की अनुमति होगी। यह निर्देश राष्ट्रीय हरित अधिकरण और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जारी किए गए हैं।
लाइसेंस धारकों को रहेगी पटाखे बेचने की अनुमति
पटाखों की बिक्री करने वाले सभी विक्रेताओं को संबंधित एसडीएम से अस्थायी लाइसेंस लेना अनिवार्य है, जो ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी प्राप्त किया जा सकता है। बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए स्थानों का निर्धारण करेंगे, जबकि संबंधित पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल ग्रीन पटाखों की ही बिक्री हो।पटाखों के उपयोग का समय निर्धारित
उपायुक्त के आदेशानुसार, दीपावली और अन्य त्योहारों पर पटाखों का उपयोग रात 8 बजे से 10 बजे तक सीमित रहेगा, जबकि क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्या पर पटाखों का उपयोग रात 11.55 बजे से 12.30 बजे तक किया जा सकेगा। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि इन समय-सीमाओं के बाहर पटाखों का उपयोग न हो और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री न की जाए। किसी भी उल्लंघन की स्थिति में संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होंगे।ग्रीन पटाखों के सुरक्षा और भंडारण के लिए दिशा-निर्देश
उपायुक्त ने ग्रीन पटाखों की सुरक्षा और भंडारण के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि ग्रीन पटाखों को गैर-ज्वलनशील सामग्री से बने शेड में रखा जाए। शेडों के बीच कम से कम 3 मीटर की दूरी होनी चाहिए और वे एक-दूसरे के सामने न हों। शेड के 50 मीटर के दायरे में पटाखों का प्रदर्शन वर्जित रहेगा। शेड में तेल या गैस लैंप का उपयोग नहीं किया जाएगा, और विद्युत स्विच दीवारों से सटे होने चाहिए। एक क्लस्टर में पचास से अधिक दुकानें नहीं होनी चाहिए। दुकानों को कम से कम 6 मीटर चौड़ी, साफ और मोटर योग्य सड़क पर स्थित होना चाहिए, जिसमें आग बुझाने के लिए आसान पहुंच बनाई जा सके।आगजनी की किसी भी घटना से निपटने के लिए दुकान/स्टॉल में पर्याप्त पानी तथा फायर एक्सटिंग्यूशर व रेत से भरी बाल्टियां का होना जरूरी है। । बिक्री क्षेत्र का चयन करने से पहले स्थानीय फायर अधिकारी से परामर्श लेना आवश्यक है। ग्रीन पटाखों को दुकान की खिड़की में नहीं रखा जा सकता, और इन्हें चिंगारी-रोधी कंटेनर में या उनकी मूल सील पैकेजिंग में सुरक्षित रखना चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को एसडीएम से लाइसेंस प्राप्त किए बिना ग्रीन पटाखों का स्टॉक और बिक्री करने की अनुमति नहीं होगी। अस्थायी लाइसेंस ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने सभी उप-मंडल अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम त्योहारों के दौरान जन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
-

Punjab News: 400 ग्राम हेरोइन सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना कोट ईसे खां पुलिस ने और डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन और एक आई-20 कार (नंबर PB-05-AG-1922) बरामद की गई है।
मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर गुरभिंदर सिंह उर्फ भिंदा पुत्र सूबा सिंह निवासी सैयद मुहम्मद जिला मोगा, जर्नैल सिंह उर्फ जैला पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी पीर मुहम्मद जिला फिरोज़पुर, और आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश पुत्र कश्मीर सिंह निवासी लैहरा बेट जिला फिरोज़पुर को काबू किया गया।
पुलिस ने उनके कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन और एक सफेद आई-20 कार बरामद की। इस संबंध में थाना कोट ईसे खां में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आगे की जांच में नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी कड़ियों का खुलासा किया जा सके।
-

स्वास्तिक अरोग्या नर्सिंग होम रोपड़ में भरे जाएंगे 22 पद, साक्षात्कार 15 को
ऊना/सुशील पंडित: स्वास्तिक अरोग्या नर्सिंग होम नंगली, रोपड़ में स्टाफ नर्स के 20 और ओटी(टैक्निशियन) के 2 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, डिप्लोमा ओटीटी और बीएससी ओटीटी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बायोडाटा की कॉपी व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 82890-30599 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही, साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
-

Jalandhar News: पचंतत्व में विलीन हुए Varinder Ghuman, हर आंख हुई नम, देखें Live
जालंधर, ENS: दुनियां में बॉडी बिल्डिंग में अलग पहचान बनाने वाले वरिंदर सिंह घुम्मन का बीते दिन निधन हो गया। मॉडल टाउन के श्मशान घाट घुम्मन का अतिंम संस्कार किया गया। बेटे ने वरिंदर को मुखाग्नि दीं। इस दौरान जहां परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा, वहीं उनके चाहने वाले भी वरिंदर को याद करके रो रहे हैं। घुम्मन को अतिंम विदाई देने के लिए पंजाबी कलाकार हार्बी संघा जालंधर पहुंचे। जहां वह घुम्मन को याद करके रोने लग गए।
उन्होंने कहा कि घुम्मन के साथ उनका काफी लगाव था। बीते दिन जब इस दुखद घटना के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि वह शब्दों में अपने घुम्मन के साथ बिताए पलों को बयां नहीं कर सकते। गुरुवार को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 2 हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था। उनके दोस्तों का आरोप है कि घुम्मन की बॉडी नीली पड़ गई थी और अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की है।
दोस्तों और डॉक्टरों के बीच इस मामले में बहस भी हुई। डॉक्टर अनिकेत ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान और बाद में दी गई सभी दवाओं का रिकॉर्ड फाइल में दर्ज है। जब दोस्तों ने सीसीटीवी की मांग की तो अस्पताल ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में कैमरा नहीं है, केवल बाहर की फुटेज उपलब्ध है, जिसमें घुम्मन का बेड नजर नहीं आता।
हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने दोस्तों को सीसीटीवी रूम ले जाकर जानकारी दी। उस दौरान अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रोमी ने कहा कि मेडिकल बुलेटिन जल्द जारी किया जाएगा और फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस या परिवार की तरफ से फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
-

Jalandhar News: श्मशान घाट में पहुंचा वरिंदर का पार्थिव शरीर, कुछ देर में होगा अतिंम संस्कार, देखें Live
जालंधर, ENS: दुनियां में बॉडी बिल्डिंग में अलग पहचान बनाने वाले वरिंदर सिंह घुम्मन का बीते दिन निधन हो गया। वरिंदर घुम्मन की अंतिम यात्रा मॉडल टाउन के श्मशान घाट पहुंच गई है। थोड़ी देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। घुम्मन के अतिंम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ गया। श्मशानघाट में अंतिम रस्में निभाई जा रही हैं। घुम्मन को अतिंम विदाई देने के लिए पंजाबी कलाकार हार्बी संघा जालंधर पहुंचे। जहां वह घुम्मन को याद करके रोने लग गए। उन्होंने कहा कि घुम्मन के साथ उनका काफी लगाव था। बीते दिन जब इस दुखद घटना के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि वह शब्दों में अपने घुम्मन के साथ बिताए पलों को बयां नहीं कर सकते। भारी मात्रा में घुम्मन को चाहने वाले श्मशानघाट पहुंचे है।गुरुवार को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 2 हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था। उनके दोस्तों का आरोप है कि घुम्मन की बॉडी नीली पड़ गई थी और अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की है। दोस्तों और डॉक्टरों के बीच इस मामले में बहस भी हुई। डॉक्टर अनिकेत ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान और बाद में दी गई सभी दवाओं का रिकॉर्ड फाइल में दर्ज है।
जब दोस्तों ने सीसीटीवी की मांग की तो अस्पताल ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में कैमरा नहीं है, केवल बाहर की फुटेज उपलब्ध है, जिसमें घुम्मन का बेड नजर नहीं आता। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने दोस्तों को सीसीटीवी रूम ले जाकर जानकारी दी। उस दौरान अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रोमी ने कहा कि मेडिकल बुलेटिन जल्द जारी किया जाएगा और फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस या परिवार की तरफ से फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
-

Jalandhar News: वरिंदर घुम्मण का पार्थिव शरीर देखकर रोने लग गए पंजाबी कलाकार हार्बी संघा, देखें Live
जालंधर, ENS: बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का बीते दिन अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वहीं आज मॉडल टाउन श्मशानघाट में घुम्मण का पार्थिव शव ले जाया जा रहा है। घुम्मण के अतिंम संस्कार में पंजाबी कलाकार हार्बी संघा पहुंचे। जहां उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया। संघा ने कहा कि घुम्मण के साथ उनका काफी लगाव था। घुम्मण ने पंजाब नहीं बल्कि दुनियां की युवा पीढ़ी में स्पोर्ट्स के प्रति जोश भरा हुआ था। संघा ने कहाकि सबसे बड़ी बात यह है कि वह शाकाहारी था, उसके कभी शराब का भी सेवन नहीं किया था।
इस दौरान वह घुम्मण का शव देखने के बाद लोगों से बात करते हुए रोने लग गए। उन्होंने कहा कि अभी राजवीर का चिंता ठंडी नहीं हुई कि अब एक और दुखों का पहाड़ इंडस्ट्री पर गिर गया। संघा ने कहा कि जब कल उन्हें घुम्मण के निधन के बारे में पता चला तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री पर लगातार दुखों का पहाड़ गिर रहा है। घुम्मण की अतिंम यात्रा को लेकर गाड़ी पर वरिदंर के पोस्टर लगाए गए। दूसरी ओर अतिंम यात्रा से पहले भाई का आखिरी बार चेहरा देखने को लेकर बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। इलाका निवासियों में इस घटना को लेकर काफी शोक पाया जा रहा है। बहन को रोता देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई।
बता देंकि फिल्म की शूटिंग से पहले घुम्मण कंधे की सर्जरी करवाने के लिए खुद फोर्टिस अस्पताल में गए थे। जहां ऑपरेशन थियेरटर में अचानक घुम्मण की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों के अनुसार घुम्मण को दो बार कार्डियक अटैक आया था, जिसके कारण घुम्मण का निधन हो गया। परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुआ है। घुम्मण के निधन के कुछ देर बाद ही उसका शरीर नीला पड़ गया था। परिजनों ने घुम्मण के निधन को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। दूसरी ओर कैंट से विधायक परगट सिंह घुम्मण के घर दुख सांझा करने पहुंचे।
घुम्मण के निधन को लेकर सीएम भगवंत मान मान ने आज पोस्ट के जरिए परिवार से दुख सांझा किया है। परगट सिंह ने कहा कि वह स्पोर्ट्स खिलाड़ी था और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करता था। उसका अचानक चले जाना पंजाब के लिए बहुत बड़ा झटका है। वहीं दूसरी ओर पूर्व सासंद सुशील रिंकू ने कहा कि जालंधर का नाम देश-विदेश में घुम्मण ने रोशन किया है। उसने दुनियां में अपना अलग मुकाम हासिल किया।
इस दौरान घुम्मण ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। मामूली कंधे की सर्जरी को लेकर कैसे इस दुनियां को छोड़कर चला गय, ये मेडिकल सुविधाओं पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। फोर्टिस अस्पताल में घुम्मण का जिस तरह से शरीर नीला पड़ गया, इसकी जांच होनी चाहिए। अभी पंजाब के लोग गायक राजवीर जवंदा का दर्द नहीं भुला पाए, दूसरी ओर अब घुम्मण का निधन हो जाना बहुत बड़ा झटका है। वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत की खबर से राजनीतिक सामाजिक खेल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।
-

अनोखी शादीः 70 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की महिला से रचाया ब्याह
गाजे बाजे के साथ लाए बारात, मूंछों पर ताव देता नजर आया दूल्हा
बिलासपुरः छत्तीसगढ़ में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां उस बात को एक जोड़े ने सच साबित कर दिया कि प्यार की कोई उमर नहीं होती है। दरअसल, बिलासपुर में वीरवार की रात 70 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की युवती से लव मैरिज कर ली। शिव मंदिर में 7 फेरे लिए गए। वरमाला और मांग भरकर सभी रस्म निभाई। शादी के बाद बुजुर्ग अपनी मूंछों पर ताव देते नजर आया।
इस दौरान पूरे मोहल्लेवासी बाराती बने। बाकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर विधि विधान से शादी कराई। बुजुर्ग पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। जबकि युवती की यह पहली शादी है।
जानकारी मुताबिक, मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है। जहां मजदूरी का काम करने वाले 70 साल के दादू राम गंधर्व का दिल मोहल्ले के ही रहने वाली 30 वर्षीय युवती पर आ गया। युवती ने भी दादू राम के प्यार को स्वीकार किया। प्यार परवान चढ़ा, तो दोनों ने शादी कर साथ में जीवन बिताने का फैसला लिया। फैसले को हकीकत में बदलने का दिन आया, तो गुरुवार की रात दोनों ने पूरे विधि विधान से शादी की। खास बात यह रही कि इस अनोखे प्रेम विवाह का गवाह पूरा मोहल्ला बना। बाजे-गाजे और नाच-गाने के साथ मोहल्ले के लोग शादी में शामिल हुए और दोनों को नवविवाहित जीवन की बधाई दी।
-

ADGP Y Puran Singh का आज होगा पोस्टमार्टम, केस दर्ज, 4 बजे परिवार करेंगा प्रेस वार्ता
चंडीगढ़ः हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन सिंह की मौत को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के 3 दिन बाद भी पूरन सिंह का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। अब आईपीएस की बड़ी बेटी अमेरिका से चंडीगढ़ पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि एडीजीपी को जान देने के लिए मजबूर करने पर चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उधर, एफआईआर के बाद आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए हामी भर दी है। आज अब अधिकारी के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिवार की मांग पर ही पीजीआई के डॉक्टर का मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा।
इससे पहले गर्वनमेंट मेडिकल कालेज एवं अस्पताल सेक्टर-32 का मेडिकल बोर्ड किया गया था, लेकिन परिवार उस पर राजी नहीं हुआ। वहीं, अफसर की बेटी का भी अमेरिका से आने का इंतजार किया जा रहा था। दूसरी ओर इस मामले को लेकर पूरन सिंह का परिवार शाम को 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बीते रोज सीएम नायब सिंह सैनी ने पूरन सिंह के परिवार से मुलाकात की थी। वहीं, अब हरियाणा सिविल सर्विस ऑफिसर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख चीफ सेक्रेटरी समेत सभी आरोपियों को पद से हटाने की मांग की है।
इस संबंध में गृहमंत्री और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र भेजा गया है। बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस ने आईपीएस अधिकारी की पत्नी की शिकायत पर हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजरनिया समेत कुल 15 वरिष्ठ अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में इन अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर में 3 आईएएस और 12 आईपीएस अधिकारी नामजद किए गए हैं।
अनुराग रस्तोगी, मुख्य सचिव, टी.वी.एस.एन. प्रसाद — पूर्व मुख्य सचिव, राजीव अरोड़ा, पूर्व एसीएस और आईपीएस अधिकारियों में डीजीपी शत्रुजीत कपूर, मनोज यादव, पूर्व डीजीपी, पी.के. अग्रवाल, पूर्व डीजीपी, कला रामचंद्रन, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, संदीप खिर्वर, एडीजीपी, एडीजीपी अमिताभ ढिल्लों, एडीजीपी संजय कुमार, एडीजीपी माता रवि किरण, आईपीएस शिवास कविराज, आईजी पंकज नैन, आईजी कुलविंदर सिंह और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजरनिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी के नाम सुसाइड नोट में लिखे गए हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।