Blog

  • Stock Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, Sensex 170 अंक टूटा

    Stock Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, Sensex 170 अंक टूटा

    बिजनेसः शेयर बाजार की आज भी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल रंग के निशान पर खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 169.64 अंक टूटकर 84,909.30 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 42.35 अंक फिसलकर 26,128.90 अंक पर पहुंच गया।

    इस गिरावट का कारण भू-राजनीतिक तनाव हो सकता है। वहीं विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से भी शुरुआती कारोबार में बाजारों में सुस्ती छाई है। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और मारुति के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। हालांकि टाइटन, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी रही।

    शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 107.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,749.35 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे पहले मंगलवार को एनएसई निफ्टी 50 सत्र 72 अंक या 0.27% गिरकर 26,179 पर बंद हुआ जबकि बीएसई सेंसेक्स 376 अंक या 0.44% गिरकर 85,063 पर बंद हुआ था।

  • Jalandhar News: विदेश से लौटकर घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

    Jalandhar News: विदेश से लौटकर घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

    जालंधर: दुबई से लौटकर आपने घर शाहकोट जा रहे युवक की रास्ते में लोहियां-मलसियां मार्ग पर हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके एक दोस्त को इलाज के लिए जालंधर रैफर किया गया है तथा दूसरा दोस्त भी घायल है।

    जानकारी के अनुसार दीपक शर्मा पुत्र जगजीत राय निवासी कोटला सूरज मल्ल शाहकोट जो आज दुबई से लौटने के बाद कार से घर आ रहा था। इस दौरान तेज गति से चल रही कार गांव निहालुवाल के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकराने के बाद ट्रक से जा टकराई, जिसके बाद कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई जिससे दीपक शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त वंश अरोड़ा गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जालंधर भेजा गया है।

    मृतक दीपक शर्मा के जीजा ने बताया कि अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसने कहा कि वह खुद ही बस से गांव पहुंच जाएगा। इसके बाद दीपक शर्मा में शाहकोट में रहते अपने दोस्तों वंश अरोड़ा और साहिल अरोड़ा को इंडिया आने की जानकारी दी। जिस पर दोनों दोस्त आई-20 कार में उसे लेने अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंच गए। मृतक दीपक जो दुबई में ड्राइवरी करता था, खुद कार चलाने लगा। वह कार इतनी तेज गति से चला रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट कार से टकराने के बाद ट्रक से टकराकर पेड़ से जा टकराई। आसपास के लोगों ने कार में से सभी को बाहर निकालने की कोशिश की तो दीपक शर्मा मौके पर ही दम तोड़ गया था, जबकि उसका एक दोस्त वंश अरोड़ा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके अन्य दोस्त साहिल अरोड़ा को मामूली चोटें ही लगी हैं। दीपक की लाश को नकोदर मोर्चरी में रखा गया है।

    थाना लोहियां के ए.एस. आई. हरविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है। मृतक दीपक अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चों को छोड़ गया है।

  • पूर्व DGP Sumedh Singh Saini को इस मामले में Court से मिली बड़ी राहत

    पूर्व DGP Sumedh Singh Saini को इस मामले में Court से मिली बड़ी राहत

    मोहालीः पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। 2021 में दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा अदालत में दायर की गई चार्जशीट मुताबिक सैनी को निर्दोष करार देकर कॉलम नंबर-2 में रखा है।

    लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन कार्यकारी अभियंता निमरतदीप सिंह सहित पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। मामले की अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी। विजिलेंस ने 2021 में इस केस में निमरतदीप सिंह के साथ-साथ पूर्व डीजीपी सैनी को भी नामजद किया था। बाद में हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद एसएस श्रीवास्तव की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया।

    जांच पूरी होने के बाद एसआईटी ने अदालत में रिपोर्ट पेश करते हुए सैनी को आरोपों से मुक्त कर दिया। चार्जशीट के अनुसार निमरतदीप सिंह, उनके पिता सुरिंदरजीत सिंह जसपाल, अजय कौशल, प्रद्युमन सिंह और अमित सिंगला पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं।

    जांच में सामने आया है कि निमरतदीप सिंह और उनके परिवार ने मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला, मुल्लांपुर, कुराली सहित विभिन्न स्थानों पर करीब 35 अचल संपत्तियां बनाई हैं। परिवार के लगभग 22 बैंक खातों में 4.88 करोड़ रुपये जमा मिले हैं, जबकि 11.18 करोड़ रुपये की एफडी और 2.12 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा खरीदे जाने का भी खुलासा हुआ है।

    जांच रिपोर्ट के मुताबिक परिवार की कुल आय करीब 20.57 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि खर्च 56.16 करोड़ रुपये से अधिक पाया गया। अन्य आरोपियों पर संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी और महंगी जमीन को सस्ती दिखाकर लेनदेन करने का आरोप है। पूर्व डीजीपी सैनी पर लगाए गए आरोपों को एसआईटी ने साक्ष्यों के अभाव में खारिज कर दिया। सैनी पहले ही इस एफआईआर को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए अदालत का रुख कर चुके थे। वहीं अब कोर्ट से मिली राहत के बाद उन्होंने न्याय को उच्च बताया और कोर्ट का धन्यवाद किया।

  • मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद, भीड़ ने पुलिस पर की पत्थरबाजी, मची अफरा-तफरी

    मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद, भीड़ ने पुलिस पर की पत्थरबाजी, मची अफरा-तफरी

    दिल्लीः रामलीला मैदान के पास मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन से बीती देर रात करीब 1 बजे अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद हो गया। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर एमसीडी ने 17 बुलडोजर से यहां बने बारात घर, डायग्नोस्टिक सेंटर, दुकानों को ढहाया। तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास जब इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा था, तब भीड़ ने कर्मचारियों और पुलिस पर पथराव किया। भीड़ बैरिकेडिंग तोड़ कर कार्रवाई रोकने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उसे खदेड़ दिया।

    सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने कहा कि हालात कंट्रोल में हैं। पूरे इलाके को 9 जोन में बांटा गया है। हर जोन की जिम्मेदारी ADCP स्तर के अधिकारी को दी गई। संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। वीडियो के जरिए पत्थरबाजों की पहचान की जाएगी। वहीं डीसीपी निधिन वलसन ने कहा कि एमसीडी ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की, जो अभी भी जारी है। भीड़ की पत्थरबाजी में 4-5 अधिकारियों को मामूली चोटें आईं हैं।

    फैज-ए-इलाही मस्जिद की प्रबंधन समिति ने दिल्ली एमसीडी के 22 दिसंबर 2025 के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसमें कहा गया कि मस्जिद के बाहर की 0.195 एकड़ जमीन पर बने ढांचे अवैध हैं। उन्हें हटाया जाएगा। एमसीडी का कहना है कि अतिरिक्त जमीन पर मालिकाना या वैध कब्जे के दस्तावेज पेश नहीं किए गए हैं। एमसीडी का यह आदेश 12 नवंबर 2025 को हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के निर्देशों के आधार पर जारी किया गया था।

    डिवीजन बेंच के आदेश में तुर्कमान गेट के पास रामलीला ग्राउंड से करीब 38,940 वर्ग फुट अतिक्रमण हटाने को कहा गया था, जिसमें सड़क, फुटपाथ, बारात घर, पार्किंग और एक निजी क्लिनिक शामिल हैं। मस्जिद समिति का कहना है कि यह जमीन वक्फ संपत्ति है। वह इसके लिए वक्फ बोर्ड को लीज किराया देती है। हमें अतिक्रमण हटाने पर आपत्ति नहीं है। बारात घर और क्लिनिक का संचालन बंद किया जा चुका है। मुख्य आपत्ति कब्रिस्तान को लेकर है।

  • Punjab के मशहूर Singer Rummy Randhawa की बड़ी मुश्किलें, इस मामले में केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab के मशहूर Singer Rummy Randhawa की बड़ी मुश्किलें, इस मामले में केस दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के थाना अजनाला की पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करने के मामले में पंजाब के मशहूर गायक रम्मी रंधावा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह जानकारी डीएसपी अजनाला गुरबिंदर सिंह औलख और थाना प्रभारी एसएचओ इंस्पेक्टर हिमांशु भगत ने दी।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रम्मी रंधावा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियार दिखाते हुए वीडियो पोस्ट किया गया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस ने मामले की जांच की और इसे कानून का उल्लंघन मानते हुए तुरंत कार्रवाई की।

    डीएसपी अजनाला गुरबिंदर सिंह ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें समाज में गलत संदेश देती हैं और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं। वहीं, एसएचओ इंस्पेक्टर हिमांशु भगत ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है और जो भी व्यक्ति हथियारों की नुमाइश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • नदी में नहाने गए नाबालिग बच्चे के साथ हादसा, दर्दनाक मौत

    नदी में नहाने गए नाबालिग बच्चे के साथ हादसा, दर्दनाक मौत

    गुमलाः जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव में नदी में नहाते हुए एक नाबालिग बच्चे के साथ हादसे का मामला सामने आया है। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। इस दौरान रोती-बिलखती मां बच्चे के शव को गोद में लेकर सड़क पर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों की मदद से लोहरदगा की ओर से आ रही एंबुलेंस को रोका गया, जिसमें बैठकर महिला अपने बच्चे के शव के साथ गुमला के लिए रवाना हुई। वहां भी डॉक्टरों ने बच्चे को चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी मुताबिक, सेजल मुंडा गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गलती से गहरे पानी में चला गया और वहां डूब गया। अन्य बच्चों ने जब शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए और बाद में ग्रामीणों ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला। परिजन तत्काल सेजल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर सुनील प्रसाद ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी थी जिसके बाद मां को यकीन नहीं हुआ तो वह उसे बड़े अस्पताल ले गई, जहां भी डॉक्टरों ने सेजल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

  • आज का राशिफल, 7 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 7 जनवरी 2026

    आज माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी लग जायेगी। आज रात 8 बजकर 22 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत भी है। तो वहीं आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। चलिए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला हैं।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नये जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।कर्मचारियों को आज काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाना होगा।

    वृष राशि : आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेस मैन को आज नई डील मिल सकती है। साथ ही जीवनसाथी की राय लेने से आपके बिजनेस को किसी बड़ी कंपनी के साथ रिश्ते अच्छे हो जायेंगे। खुशी के मौके को सेलेब्रेट करने के लिए घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज नये नौकरी पेशा लोगो के लिए आज अच्छी खबर है पर उन पर काम बोझ कम रहेगा आज किसी फ्रैंड से आपकी अनबन हो सकती हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी।

    कर्क राशि: आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसकी सलाह भविष्य में आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के बच्चों के भविष्य से रिलेटेड योजनायों पर चर्चा कर सकते हैं।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सामना करते हुए कार्य पूरा कर लेंगे। आज सोसाइटी में खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने की योजना बना सकते है।

    कन्या राशि: आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाने के लिए दिन शुभ है। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद पकवान बना सकते है। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने के शुभ योग है। बहुत पहले किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन शांति पूर्ण रहेगा। आज आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपकी कमियों को जानते तो है लेकिन उन्हें स्वीकार करना नही चाहते जैसे कि उनमें खुद में कमियां नही है। ऐसे लोगों से बचने का प्रयास करें। साथ ही उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित करें।

    धनु राशि : आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस की तरफ से आप जरुरी बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते है। अपने इमैल्स को एक बार अच्छे से चेक करके जाएं । साथ ही दोस्तों के साथ वक्त बिताने से मूड अच्छा रहेगा।

    मकर राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आपको अपने सभी कार्यों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दबाजी में काम करने पर गलतियां हो सकती है।

    कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए मह्त्त्वपूर्ण है। आज आप सबसे जादा उसे महत्व देंगे जिसकी वजह से आप एक उच्च पड़ को प्राप्त कर पायें है यानि आपक पेरेंट्स और गुरु। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी दस्तावेज को संभालकर रखें साथ ही किसी कागजी कार्यवाही में सावधानी बरतें।

  • Punjab News: पूर्व AG की पत्नी की हत्यारा दूसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व AG की पत्नी की हत्यारा दूसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली। शहर के फेज-5 इलाके में हुई बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्या और लूट की साजिश में घर के नौकर की भी अहम भूमिका थी।

    यूपी के फतेहपुर से पकड़ा गया आरोपी
    मोहाली पुलिस की एक विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में छापेमारी कर राहुल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद वहां जाकर छिप गया था। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब लाने की तैयारी कर रही है।

    29 दिसंबर की रात को हुई थी वारदात
    पुलिस के अनुसार, यह घटना 29 दिसंबर की रात को मोहाली के फेज-5 स्थित एक कोठी में हुई थी। इस घर में पंजाब के पूर्व अतिरिक्त एडवोकेट जनरल (AG) कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक गोयल रहती थीं। उसी रात उनका गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।

    घटना के वक्त घर में अकेली थीं अशोक गोयल
    वारदात के समय कृष्ण कुमार गोयल अपनी बेटी से मिलने मस्कट (ओमान) गए हुए थे। घर में अशोक गोयल अकेली थीं। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने लूट और हत्या की योजना को अंजाम दिया।

    सुबह नौकरानी ने देखा खौफनाक मंजर
    अगले दिन सुबह जब घर की नौकरानी काम पर पहुंची तो उसने अंदर का नजारा देखकर शोर मचा दिया। घर का नौकर नीरज कुर्सी से बंधा हुआ था और अशोक गोयल का शव घर के अंदर पड़ा था। घर से नकदी और गहनों की बड़ी मात्रा गायब थी।

    सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग
    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में देर रात दो संदिग्ध युवक घर में दाखिल होते हुए नजर आए। इसके बाद पुलिस को नौकर नीरज पर शक हुआ।

    सख्त पूछताछ में नौकर ने कबूली साजिश
    जब पुलिस ने नौकर नीरज से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने कबूल किया कि उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट और हत्या की साजिश रची थी। नीरज ने ही बाहर से आरोपियों को घर में आने में मदद की थी।

    एक और आरोपी की तलाश जारी
    एसपी (सिटी) दिलप्रीत सिंह ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की पहचान भी हो चुकी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।

     

  • Winter Hacks: ठंड में ही क्यों ज्यादा फटते हैं होंठ, जानें वजह

    Winter Hacks: ठंड में ही क्यों ज्यादा फटते हैं होंठ, जानें वजह

    Winter Hacks: सर्दियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा पर कई समस्याएं दिखने लगती हैं। हाथ-पैर रूखे हो जाते हैं, चेहरे की स्किन फटी और खुरदरी लगने लगती है। लेकिन सबसे ज्यादा असर होंठों पर पड़ता है। हल्की ठंड लगते ही होंठ फटने, सूखने और कभी-कभी काले भी हो जाते हैं। तो सवाल यह है कि सर्दियों में होंठों पर इतना असर क्यों पड़ता है और हम इसे कैसे रोक सकते हैं?
    1. ठंडी हवा और कम नमी
    सर्दियों में हवा ठंडी और सूखी होती है। ये हवा आपके होंठों की नमी को तेजी से सोख लेती है।
    • बाहर ठंडी हवा
    • घर में हीटर या ब्लोअर की गर्म हवा
    इन दोनों का मिलकर असर होंठों की नाजुक त्वचा पर पड़ता है। नतीजा: होंठ खिंचते हैं, रूखे हो जाते हैं और उनमें दरारें पड़ने लगती हैं।
    1. पानी की कमी
    • सर्दियों में प्यास कम लगती है, इसलिए लोग अक्सर पानी कम पीते हैं।
    • शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) का असर सीधे होंठों पर दिखता है।
    • होंठ रूखे और फटने लगते हैं।
    इसलिए सर्दियों में भी पर्याप्त पानी पीना बहुत ज़रूरी है।
    1. होंठ चाटने की आदत
    • कई लोग ठंड में होंठ चाटते हैं।
    • थोड़ी देर के लिए राहत तो मिलती है, लेकिन लार सूखने के बाद होंठ और ज्यादा ड्राई हो जाते हैं।
    • लार में मौजूद एंजाइम्स होंठों की नमी को नुकसान पहुँचाते हैं।
    • इससे फटने की समस्या और बढ़ जाती है।
    विटामिन और पोषण की कमी
    • होंठों के फटने और रूखापन का एक कारण आयरन और विटामिन बी की कमी भी हो सकती है।
    • ये विटामिन स्किन की मरम्मत और हेल्थ के लिए ज़रूरी हैं।
    • अगर शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता, तो होंठ ड्राई और फटने लगते हैं।
    सुझाव: संतुलित और हेल्दी डाइट अपनाएं।
    1. होंठों की देखभाल के आसान तरीके
    सर्दियों में होंठों को मुलायम और हेल्दी रखने के लिए ये उपाय करें:
    1. पानी पर्याप्त पिएं – दिनभर में कम से कम 6-8 गिलास पानी लें।
    2. सही लिप बाम का इस्तेमाल करें – जो होंठों को मॉइश्चराइज करे।
    3. होंठों पर जीभ न लगाएं – इससे होंठ और ज्यादा सूख जाते हैं।
    4. शहद और घी से डीप केयर करें – रात में लगाने से होंठ नरम और चमकदार बनते हैं।
    5. हल्का स्क्रब करें – हफ्ते में 2 बार मृत त्वचा हटाने के लिए।
    6. ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें – घर की हवा में नमी बनाए रखने के लिए।
         
  • मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच व एफआईआर की मांग, एसपी ऊना को शिकायत

    मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच व एफआईआर की मांग, एसपी ऊना को शिकायत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के तहत गांव भलौन निवासी रोहित कुमार सुपुत्र रणवीर सिंह मौजूदा वार्ड पंच  ने पुलिस अधीक्षक ऊना को शिकायत पत्र सौंपकर मारपीट के एक मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में पुलिस चौकी जोल के प्रभारी पर मामले की सही ढंग से जांच न करने के आरोप लगाए गए हैं।

    शिकायतकर्ता के अनुसार 30 अक्टूबर 2025 की रात करीब 10–11 बजे वह गांव में एक शादी समारोह में मौजूद था। इसी दौरान साहिल कुमार और विकास कुमार (दोनों पुत्र खुशहाल सिंह, निवासी गांव भलौन) कथित तौर पर नशे की हालत में वहां पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने उसे गंभीर रूप से पीटा, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। जाते-जाते आरोपी कथित तौर पर धमकी देकर फरार हो गए। इस घटना में शिकायतकर्ता को चोटें आईं।

    रोहित कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस चौकी जोल में शिकायत दी, लेकिन उनका आरोप है कि जांच अधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की। शिकायत के अनुसार गवाहों के बयान सही ढंग से दर्ज नहीं किए गए और शिकायतकर्ता को जांच प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया। इसके उलट, एफआईआर नंबर 4/26 कथित तौर पर शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज कर दी गई।

    शिकायत में एसपी ऊना से मांग की गई है कि मामले की जांच किसी अन्य सक्षम जांच अधिकारी से करवाई जाए और आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके। Aअब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

    इस विषय डी. एस. पी. अजय ठाकुर का कहना है की शिकायत मिली है ओर जांच अधिकारी को स्थानीय गाबाहों के बयान एकत्रित कर दोबारा मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।