Blog

  • खड़ी बस से कार की टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

    खड़ी बस से कार की टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

    रामनाथपुरम। तमिलनाडु में मदुरै-रामेश्वरम राजमार्ग पर रविवार तड़के एक कार सड़क किनारे खड़ी राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) बस से टकरा गयी जिससे सवार एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना तब हुयी जब कार यहां मदुरै-रामेश्वरम राजमार्ग पर उचिपुली के पास पीरप्पनवलसाई गांव में एक कार टीएनएसटीसी बस से टकरा गई।

    पुलिस ने कहा कि घटना में पीड़ित की पहचान सेंथिल मनोहरन (70), उनकी पत्नी अंगला ईश्वरी (60), उनके दामाद राजेश (33) और उनकी बेटी पंडी सेल्वी (28), और उनकी नातिन दर्शिला रानी (8), प्रणविका (4) और एक नवजात शिशु रामनाथपुरम के रूप में हुई है। परिवार के सभी सदस्य के एक निजी अस्पताल में बच्चे की बीमारी का इलाज करने के बाद किराए की कार से रामेश्वरम के थंगाचिमादम गांव लौट रहे थे।

    पुलिस ने कहा ,“सेंथिल मनोहरन, अंगला ईश्वरी (58), राजेश (33), दर्शिला रानी और प्रणविका की मौके पर ही मौत हो गई, गंभीर रूप से घायल पांडी सेल्वी, बच्चे और ड्राइवर ब्रिटो (34) को क्षतिग्रस्त कार से बचाया गया और रामनाथपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।” प्रारंभिक जांच से पता चला है कि टीएनएसटीसी बस जो तिरुपथुर से रामेश्वरम जा रही थी, के चालक ने यात्रियों में से एक को उल्टी की शिकायत के बाद पीरप्पनवलसाई में सड़क के किनारे बस को रोक दिया था। उचिपुली पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

  • विनेश फोगाट ने रोड-शो कर शुरू किया अपना चुनावी प्रचार का आगाज

    विनेश फोगाट ने रोड-शो कर शुरू किया अपना चुनावी प्रचार का आगाज

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई है। भारतीय पहलवान और हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने रविवार आज एक रोड-शो कर अपने चुनावी प्रचार का आगाज किया। विनेश दो दिन पहले ही कांग्रेस का दामन थामा था। पार्टी ने उन्हें जुलाना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था। बाद में विनेश ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा,“आपका विश्वास, मेरा संकल्प। साथ चलेंगे, आगे बढ़ेंगे।

    आज जुलाना विधानसभा में आप सभी से मिलकर दिल को सुकून मिला। आपका जो प्यार और आशीर्वाद मिला, वह मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है। मैं वादा करती हूँ कि आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगी और हमेशा आपकी सेवा में समर्पित रहूंगी। हमारे हल्के का विकास और आपकी भलाई मेरी प्राथमिकता रहेगी। चलिए, एक साथ मिलकर एक नई शुरुआत करते हैं।”

  • पिता ने तंबाकू खाने से किया मना, किशोर ने लगाई फांसी

    पिता ने तंबाकू खाने से किया मना, किशोर ने लगाई फांसी

    जशपुर। छत्तीसगढ़ से एक अबज-गजब मामला सामने आया है। जहां, प्रदेश के जशपुर जिले के एक छात्र ने पिता के तंबाकू खाने से मना करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना जशपुर जिले के बगीचा थान्तर्गत पंडरापाठ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत छिछलीर के खोमारापाठ गांव का है कि कुछ दिन पहले ही मृतक बच्चे के पिता ने उसे तम्बाकू खाने से मना किया था, जिससे वह नाराज चल रहा था। इसी बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया मृतक गांव के ही प्राथमिक शाला में पांचवी कक्षा में पढ़ाई करता था।

    मृतक छात्र मुकेश घर के अंदर एक कमरे में रात को खाना खाकर अकेला सोया था। सुबह जब बालक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे आवाज लगाया उसके बाद भी कमरे का दरवाजा उसने नहीं खोला। जिसके बाद किसी तरह से दरवाजा तोड़ा गया तो बालक फांसी पर लटका हुआ पाया गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • कार व Punjab Roadways Bus की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    कार व Punjab Roadways Bus की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के शेर पुर चौक पर एक सड़क हादसा हो गया। जहां, कार का संतुलन बिगड़ जाने से कार पंजाब रोडवेज बस से सीधी टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार इंजन और फ्रंट शीशा टूट गया। राहगीरों की मदद से कार चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई। कार चालक को घायल अवस्था में लोगों ने प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया।

    जानकारी देते हुए पंजाब रोडवेज बस के ड्राइवर परमजीत सिंह ने कहा कि वह पटियाला से सवारियां लेकर लुधियाना आ रहे थे। लुधियाना की तरफ से कार सवार तेज रफ्तार से आ रहा था। परमजीत मुताबिक उन्होंने बस से सवारियां उतार कर अभी बस को आगे बढ़ाया ही था कि तेजरफ्तार कार चालक की भिड़ंत हो गई। बस का भी नुक्सान हुआ है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

  • Punjab: दूध व्यापारी की हत्या मामले में परिवार ने लगाया बड़ा आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: दूध व्यापारी की हत्या मामले में परिवार ने लगाया बड़ा आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर। शरह के जंडियाला गुरु के अंतर्गत आते कस्बा धराड़ के रहने वाले कुलबीर सिंह की 29 अगस्त को दूध बेचकर वापस आ रहा था इसी दौरान कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आज परिवार ने शक जताा कि अमेरिका में बैठे जगरूप सिंह ने ही उनके बेटे की हत्या की सुपारी दी थी। परिजनों का कहना है कि कुलबीर सिंह का जगरूप सिंह की बहन से 10 साल पहले अमेरिका में रिश्ता हुआ था और उसके बाद उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली थी, इस मामले में आरोपी ने मृतक कुलबीर सिंह के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।

    कुलबीर सिंह ने दो साल जेल में बिताए और बाद में बरी हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने रंजिश रखते हुए उनके बेटे को सुपारी देकर जान से मारने की कोशिश की है। उधर, पुलिस ने अमेरिका में बैठे जगरूप सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन मृतक कुलबीर सिंह के माता-पिता ने पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

    इस मामले पर बात करते हुए एसएसपी ग्रामीण चरणजीत सिंह ने कहा कि कुलबीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। वहीं इस मामले में दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने यह भी कहा कि इस मामले में कोई सुपारी विदेश से आई है या नहीं, इस पर भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

  • गाड़ी की Number Plate से कटेगा Toll, Screen पर दिखेगी पूरी डिटेल

    गाड़ी की Number Plate से कटेगा Toll, Screen पर दिखेगी पूरी डिटेल

    नई दिल्‍लीः देश में अब टोल प्‍लाजा पर टोल शुल्‍क वसूलने के तरीके में परिवर्तन होने वाला है। इसके लिए टोल प्‍लाजा पर स्‍वचालित नंबर प्‍लेट पहचान कैमरे यानी एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी मदद से फास्‍टैग की बजाय वाहन की नंबर प्‍लेट से टोल टैक्‍स कटेगा। हरियाणा के हिसार और रोहतक जिले के टोल पर नया सिस्‍टम लगाने का काम शुरू भी हो गया है। करीब 2 महीने बाद इन दोनों ही टोल नाकों पर वाहन की नंबर प्‍लेट से टोल टैक्‍स कटना शुरू हो जाएगा। इसका एक फायदा यह भी होगा कि वाहन पर अगर फर्जी नंबर प्‍लेट लगी होगी तो वो भी पकड़ में आ जाएगा।

    इन 2 टोल प्‍लाजा पर ट्रायल सफल होने के बाद पहले हरियाणा और फिर देश के अन्‍य राज्‍यों में इसे लागू किया जाएगा। टोल कंपनियों का मानना है कि इससे टोल नाकों पर फर्जीवाड़ा रुकेगा। नया सिस्‍टम लागू होने पर वाहन की नंबर प्‍लेट को फास्‍टैग से लिंक किए गए बैंक अकाउंट से भी जोड़ा जाएगा ताकि वाहन के टोल पर पहुंचते ही नंबर प्‍लेट को कैमरे पहचानकर टोल टैक्‍स काट ले।

    भारत में अब गाड़ियों में हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी HSRP लगती हैं। इस तरह के नंबर प्लेट्स गाड़ी से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाती है। सरकार इन विशेष नंबर प्लेट को लगाने की शुरुआत 2019 में ही कर चुकी है। सरकार ने तब सभी पैसेंजर व्हीकल को कंपनी फिटेड नंबर प्लेट्स लगाने को कहा था।

    हिसार के रामायण टोल प्‍लाजा और रोहतक टोल पर ऑटोमेटिक नंबर प्‍लेट रिगनीशन बेस स्‍कैनिंग कैमरे व नए कम्‍प्‍यूटर सिस्‍टम इंस्‍टाल किए जा रहे हैं। ये कैमरे नंबर प्‍लेट को पहचानते हैं और उन्‍हें डिजिटल बना देते हैं। कैमरों की खास बात यह है कि ये कैमरे बहुत शक्तिशाली होंगे और तुरंत ही प्‍लेट स्‍कैन कर लेंगे।

    टोल के पास गाड़ी आते ही लालबत्‍ती होगी। आपरेटर द्वारा ग्रीन बत्‍ती न किए जाने तक वाहन वहीं खड़ा रहेगा। साथ में स्‍क्रीन पर टोल देने के लिए रुके वाहन का नंबर और वाहन का माडल भी लिखा आएगा। अगर वाहन चालक का फास्‍टैग काम नहीं कर होगा तो नंबर प्‍लेट स्‍कैन होते ही बेंक के सर्वर से टोल कंपनी के पास मैसेज आएगा। साथ ही यह भी बता देगा कि यह फास्‍टैग ऑरिजनल है या नहीं।

  • भाजपा नेता के गनमैन से चली गोली, मौत

    भाजपा नेता के गनमैन से चली गोली, मौत

    लखनऊ। भाजपा से मल्हनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता मनोज सिंह के सरकारी गनर सुबह रत्नेश अपना असलहा साफ कर रहे थे, इसी दौरान गोली चल गई। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के समय भाजपा नेता मनोज सिंह गांव में नहीं थे। इसकी जानकारी मनोज सिंह के कुक और रजत पांडेय ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रत्नेश को जिला अस्पताल भेजा जहां उसको देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस छानबीन में लगी हुई है।

    रत्नेश मऊ जिले के सरायलखंशी थाना के समाधेपुर का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रत्याशी भाजपा पूर्व प्रत्याशी मनोज सिंह इस वक्त मुंबई में हैं।

    इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि आज सुबह मऊ के कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रत्नेश प्रजापति आत्महत्या कर लिया है। रत्नेश इसके पूर्व एक विधायक के यहां यहां तैनात थे और एक सप्ताह पूर्व वह भाजपा नेता मनोज सिंह के यहां उनकी तैनाती की गई थी। रत्नेश को कोई समस्या नहीं थी।

  • Punjab: AAP विधायक की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, देखें वीडियो

    Punjab: AAP विधायक की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, देखें वीडियो

    बठिंडा – तेज रफ्तार की वजह से आए दिन सड़क हादसे होते रहते है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी की गाड़ी का बठिंडा-मलोट रोड पर हादसा हो गया। तेज रफ्तार इनोवा कार ने विधायक की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।

    हादसे में विधायक की गाड़ी के आगे चल रही सरकारी पायलट की गाड़ी से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक की गाड़ी को टक्कर मारने वाली इनोवा गाड़ी सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल जा टकराई। जानकारी के अनुसार आप विधायक जगदीप सिंह कंबोज मलोट में आयोजित एक किसान मेले में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वह बठिंडा से मलोट रोड पर पहुंचे, तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने विधायक की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की।

     इनोवा गाड़ी ने विधायक की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते विधायक गाड़ी के आगे चल रही उनकी सुरक्षा कर्मियों की पायलट गाड़ी से टकरा गई और विधायक व पायलट गाड़ी के अलावा तीसरी इनोवा गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सभी लोग बाल-बाल गए है।

  • बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 41 IAS अधिकारियों का हुआ Transfer, देखें लिस्ट

    बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 41 IAS अधिकारियों का हुआ Transfer, देखें लिस्ट

    पटना। बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार देर रात जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें से अधिकांश विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) हैं।

    अधिसूचना के अनुसार, भोजपुर के जिलाधिकारी राज कुमार को बिहार राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (कॉम्फेड) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि शिवहर के डीएम पंकज कुमार को शिक्षा विभाग में निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) पद पर नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक मोहम्मद नैयर इकबाल को विशेष सचिव के रूप में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, जमुई के डीएम राकेश कुमार को भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय में निदेशक (चकबंदी) नियुक्त किया गया है।

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- PoK निवासियों को भारत का हिस्सा बनना चाहिए

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- PoK निवासियों को भारत का हिस्सा बनना चाहिए

    जम्मू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के निवासियों से भारत आने और उसका हिस्सा बनने के लिए कहा। उन्होंने पीओके निवासियों से कहा कि ‘‘हम आपको अपना मानते हैं जबकि पाकिस्तान आपको विदेशी मानता है।’’ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी राकेश सिंह ठाकुर के समर्थन में रामबन विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने अनुच्छेद 370 को बहाल करने के चुनावी वादे को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जब तक भाजपा है, यह असंभव है।

    केंद्रीय मंत्री ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के बाद जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति में ‘‘विशाल बदलाव’’ का स्वागत किया और कहा कि युवाओं के पास अब पिस्तौल व रिवॉल्वर के बजाय लैपटॉप और कम्प्यूटर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में अगली सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन करें ताकि हम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास ला सकें। इतना विकास होगा कि पीओके के लोग देखकर कहेंगे कि हमें पाकिस्तान में नहीं रहना है, हम भारत चले जाएंगे।’’ सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने हाल में एक हलफनामा दायर कर कहा कि पीओके एक विदेशी भूमि है।

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं पीओके के निवासियों को बताना चाहता हूं कि पाकिस्तान आपको विदेशी मान रहा है लेकिन भारत में लोग आपको ऐसा नहीं मानते हैं। हम आपको अपना मानते हैं इसलिए आइए तथा हमारा हिस्सा बनिए।’’ रक्षा मंत्री भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में जम्मू कश्मीर का दौरा कर रहे हैं। इससे एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय दौरे के दौरान पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी किया, वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और कार्यकर्ताओं की रैली को भी संबोधित किया।

    रामबन सीट पर भाजपा के ठाकुर का मुकाबला नेकां के अर्जुन सिंह राजू और पार्टी के बागी सूरज सिंह परिहार से है। पिछली बार भाजपा के नीलम कुमार लेंगे ने यह सीट जीती थी लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। रक्षा मंत्री का पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद सलीम भट के लिए पड़ोसी बनिहाल जाने का भी कार्यक्रम है। उनका मुकाबला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री विकार रसूल वानी से है। वानी बनिहाल सीट से तीसरी बार जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। उनके सामने नेशनल कॉन्फ्रेंस के सज्जाद शाहीन और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के इम्तियाज गांधी की प्रमुख चुनौती है।